PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन

Solutions for Class 11 Hindi: Hindi Medium Chapter 28 अटूट बंधन

Review structured textbook solutions for Class 11 Hindi Hindi Medium Chapter 28 अटूट बंधन. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 11 Hindi Solutions: Hindi Medium Chapter 28 अटूट बंधन

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

Question 1: 'अटूट बंधन' के आधार पर नीरज के अंदर भय और अविश्वास का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण कीजिए।

Answer:

नीरज समाचार-पत्रों में छपी खबरें पढ़कर भयभीत हो जाता है। उसे लगता है कि पंजाब में हिंदुओं और सिक्खों के बीच मार-काट मची हुई है। उसकी पत्नी समझाती है कि नाखून से मांस कभी अलग नहीं होता और भाई-भाई को नहीं मार सकता, फिर भी नीरज का डर दूर नहीं होता। यह डर तब मिटता है जब चाचा के गाँव जाते समय एक सिक्ख ट्रैक्टर वाला उसे अपने ट्रैक्टर पर बैठाकर चाचा के घर पहुँचा देता है। तब उसे रिश्तों के अटूट बंधन का एहसास होता है।

Exam Tips:

a) उत्तर में डर के कारण (समाचार-पत्र) और डर के दूर होने की घटना (ट्रैक्टर वाले सरदार की मदद) दोनों लिखें।
b) पत्नी के समझाने की बात का उल्लेख करना न भूलें।

 

Question 2: 'अटूट बंधन' मानवीय संबंधों की गरिमा की कहानी है - स्पष्ट कीजिए।

Answer:

इस लघुकथा में मानवीय रिश्तों के अटूट बंधन को दिखाया गया है। पंजाब में हिंदू और सिक्ख सदियों से प्रेम और भाईचारे के साथ रहते आए हैं। कुछ समय के लिए इस रिश्ते में दरार अवश्य आई, पर रिश्तों की मज़बूती ने उसे शीघ्र ही भर दिया। नीरज, जो पहले पंजाब आने से डरता था, यहाँ की वास्तविकता देखकर इस अटूट बंधन के बारे में सोचने पर विवश हो जाता है।

Exam Tips:

a) उत्तर में हिंदू-सिक्ख भाईचारे और नीरज के बदलते विचार को जोड़कर लिखें।
b) "इनसानियत का रिश्ता सबसे बड़ा है" - इस भाव का उल्लेख करें।

 

महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Question 1: 'अटूट बंधन' के कथ्य को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

यह कहानी मानवीय रिश्तों से जुड़ी एक लघुकथा है। नीरज को समाचार-पत्रों में पढ़कर और सुनकर पंजाब जाने में डर लगता है, क्योंकि उसे लगता है कि वहाँ हिंदू-सिक्ख आपस में लड़ रहे हैं, जबकि वास्तविकता इसके बिल्कुल विपरीत है। पंजाब पहुँचकर जब वह अपने साथ किया गया व्यवहार देखता है, तब उसे रिश्तों के अटूट बंधन का एहसास होता है।

Exam Tips:

a) कथ्य में डर, वास्तविकता और बदलाव - तीनों बातें संक्षेप में लिखें।

 

Question 2: 'अटूट बंधन' कथा के नामकरण की सार्थकता पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।

Answer:

'अटूट बंधन' शीर्षक कथा के भाव के अनुरूप है। अविश्वास का साया कुछ देर के लिए मानवीय संबंधों को घेर लेता है, पर प्रेम और विश्वास के उजाले में रिश्तों का बंधन फिर मज़बूत हो जाता है। सरदार जी के प्यार और अपनेपन ने नीरज के मन में आई दरार को भर दिया। इस प्रकार कथा के केंद्र में रिश्तों का यही न टूटने वाला बंधन है, इसलिए शीर्षक उचित और सार्थक है।

Exam Tips:

a) शीर्षक की सार्थकता में "अटूट" शब्द का अर्थ (न टूटने वाला) अवश्य बताएँ।
b) कथा के अंत की घटना का उदाहरण दें।

 

Question 3: 'अटूट बंधन' के आधार पर नीरज का चरित्र-चित्रण कीजिए।

Answer:

नीरज पंजाब की घटनाओं के समाचार पढ़कर वहाँ जाने से डरता है। उसे लगता है कि वहाँ हिंदुओं की हत्या हो रही है, इसलिए वह मन में अविश्वास लेकर पंजाब जाता है और अनहोनी की आशंका से घिरा रहता है। किंतु चाचा के गाँव जाते समय ट्रैक्टर पर सवार एक सिक्ख का व्यवहार देखकर उसका भय दूर हो जाता है और उसे रिश्तों के अटूट बंधन का एहसास होता है। इस प्रकार वह शंकालु होते हुए भी सच्चाई को स्वीकार करने वाला व्यक्ति है।

Exam Tips:

a) चरित्र-चित्रण में पहले नीरज का स्वभाव, फिर उसमें आया परिवर्तन लिखें।
b) अपने उत्तर को कथा की घटना से प्रमाणित करें।

 

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: लेखक प्रेम विज के अनुसार कौन-सा रिश्ता बड़ा है?

Answer:

इनसानियत का रिश्ता सबसे बड़ा रिश्ता है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।
b) कथा के पात्रों और घटनाओं को ध्यान में रखकर उत्तर दें।

 

Question 2: नीरज बहुत सालों बाद किसके विवाह में जाता है?

Answer:

अपने चचेरे भाई के विवाह में।

Exam Tips:

a) कथा के पात्रों और घटनाओं को ध्यान में रखकर उत्तर दें।

 

Question 3: सरदार नीरज से क्या कहता है?

Answer:

सरदार नीरज से कहता है कि वह अपने ट्रैक्टर पर उसे गाँव तक छोड़ देगा।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 4: 'अटूट बंधन' किस प्रकार की विधा है?

Answer:

लघुकथा।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।
b) कथा के पात्रों और घटनाओं को ध्यान में रखकर उत्तर दें।

 

Question 5: ........... का साया कुछ देर के लिए मानवीय संबंधों को घेर लेता है।

Answer:

अविश्वास।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 6: नीरज को किससे लगाव था?

Answer:

अपने चाचा जी के परिवार से।

Exam Tips:

a) कथा के पात्रों और घटनाओं को ध्यान में रखकर उत्तर दें।

 

Question 7: किस चीज़ ने नीरज की सोच को प्रभावित किया था?

Answer:

पंजाब के आतंकवाद ने।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।
b) कथा के पात्रों और घटनाओं को ध्यान में रखकर उत्तर दें।

 

Question 8: नीरज के अनुसार उसके चाचा जी बाल बढ़ाकर क्या करने लगे थे?

Answer:

आतंकवादियों का साथ देने लगे थे।

Exam Tips:

a) कथा के पात्रों और घटनाओं को ध्यान में रखकर उत्तर दें।

 

Question 9: नीरज को उसकी सोच के लिए कौन समझाता था?

Answer:

उसकी पत्नी।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 10: नीरज की पत्नी उसे किस चीज़ का महत्त्व समझाती है?

Answer:

खून के रिश्ते का महत्त्व।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।
b) कथा के पात्रों और घटनाओं को ध्यान में रखकर उत्तर दें।

 

Question 11: नीरज ........... में छपी बातों को पढ़कर भयग्रस्त हो जाता है।

Answer:

समाचार-पत्रों।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 12: पंजाब में सदियों से हिंदू और ........... प्रेमपूर्वक साथ रह रहे थे।

Answer:

सिक्ख।

Exam Tips:

a) कथा के पात्रों और घटनाओं को ध्यान में रखकर उत्तर दें।

 

Question 13: नीरज कहाँ जाने से डरता था?

Answer:

पंजाब।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।
b) कथा के पात्रों और घटनाओं को ध्यान में रखकर उत्तर दें।

 

Question 14: नीरज मन में ........... लेकर पंजाब जाता है।

Answer:

अविश्वास।

Exam Tips:

a) कथा के पात्रों और घटनाओं को ध्यान में रखकर उत्तर दें।

 

Question 15: 'अटूट बंधन' लघुकथा के रचनाकार कौन हैं?

Answer:

प्रेम विज।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।

 

Question 16: नीरज के मन के टूटे रिश्ते को किसने अटूट किया था?

Answer:

सरदार जी के प्यार और अपनेपन ने।

Exam Tips:

a) उत्तर एक शब्द या एक वाक्य में लिखें।
b) कथा के पात्रों और घटनाओं को ध्यान में रखकर उत्तर दें।

 

बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

Question 1: 'अटूट बंधन' लघुकथा का मूलभाव क्या है?
(क) मानवीय रिश्ते
(ख) मानवता
(ग) दानवता
(घ) अमानवीय रिश्ते

Answer:

(क) मानवीय रिश्ते

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर कथा के भाव से मेल खाने वाला विकल्प चुनें।

 

Question 2: किसका रिश्ता सबसे बड़ा एवं महान है?
(क) धर्म का
(ख) कर्म का
(ग) इनसानियत का
(घ) अपनों का

Answer:

(ग) इनसानियत का

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर कथा के भाव से मेल खाने वाला विकल्प चुनें।

 

Question 3: मानवीय रिश्तों को किसका साया घेर लेता है?
(क) अविश्वास का
(ख) विश्वास का
(ग) धन का
(घ) लालच का

Answer:

(क) अविश्वास का

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर कथा के भाव से मेल खाने वाला विकल्प चुनें।

 

Question 4: नीरज की सोच को किसने प्रभावित किया?
(क) आतंकवाद ने
(ख) आदर्शवाद ने
(ग) अंधविश्वास ने
(घ) प्रेम ने

Answer:

(क) आतंकवाद ने

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर कथा के भाव से मेल खाने वाला विकल्प चुनें।

 

Punjab Board Solutions for Class 11 Hindi Hindi Medium Chapter 28 अटूट बंधन

Accessing Hindi Medium Chapter 28 अटूट बंधन Solutions

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Hindi Hindi Medium Chapter 28 अटूट बंधन. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Concept-Driven Answers for Class 11 Hindi

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Hindi Punjab Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Punjab Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 28 अटूट बंधन in printable PDF format for offline study on any device.