Official Punjab Board Solutions for Class 11 Hindi: Hindi Medium Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि tailored for Class 11 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Punjab Board evaluations.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Hindi Medium Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
Textbook Exercise
Question 1: ‘जो किसी भी पंक्ति में शामिल नहीं है’ में कवि ने किन लोगों की ओर इशारा किया है ? उनके लिए कवि ने क्या प्रार्थना की है ?
Answer:
इस पंक्ति में कवि ने उन वर्गहीन लोगों की ओर संकेत किया है जो न अमीरों की पंक्ति में आते हैं और न गरीबों की। कवि प्रार्थना करता है कि सूरज की रोशनी उनके कीचड़ से भरे आँगन में भी उतरे, क्योंकि धूप किसी एक की जायदाद नहीं है। उस पर सबका समान अधिकार है।
Exam Tips:
a) उत्तर में "वर्गहीन" लोगों का उल्लेख अवश्य करें।
b) प्रार्थना (धूप सबके आँगन में पहुँचे) को अलग से लिखें।
Question 2: पक्षियों के लिए कवि क्या कामना करता है ?
Answer:
कवि कामना करता है कि आने वाले वर्ष में कोई भी पक्षी प्यास से दम न तोड़े। हर पक्षी को रहने का उचित ठिकाना और पर्याप्त भोजन मिले तथा लोगों के मन में उनके प्रति हिंसा की भावना न रहे।
Exam Tips:
a) तीन बातें लिखें – प्यास से मृत्यु न हो, ठिकाना व भोजन मिले, हिंसा न हो।
Question 3: सदियों पुरानी हमारी विरासत से जुड़े शब्दों से कवि का क्या अभिप्राय है ?
Answer:
कवि का अभिप्राय है कि हमारी प्राचीन विरासत से जुड़े शब्द लोगों के मन में "वसुधैव कुटुम्बकम्" की भावना जगाएँ और "बुद्धम् शरणम् गच्छामि" का अनहद नाद एक बार फिर लोगों के हृदय में गूँज उठे।
Exam Tips:
a) "वसुधैव कुटुम्बकम्" का अर्थ (सारा संसार एक परिवार) भी लिख दें।
Question 4: ‘बुद्धम् शरणम् गच्छामि का अनहद नाद एक बार फिर से प्राणों में गूँजे’ का आशय स्पष्ट करें।
Answer:
इसका आशय है कि लोगों के हृदय में अहिंसा की भावना फिर से जागे और वे उसे अपने आचरण में उतार लें।
Exam Tips:
a) "अनहद नाद" का अर्थ भीतर गूँजने वाली अखंड ध्वनि है, यह भी स्पष्ट करें।
Question 5: इस कविता का केन्द्रीय भाव लिखें।
Answer:
इस कविता में सबके भले की प्रार्थना की गई है, ताकि मनुष्य, पशु-पक्षी और वनस्पतियाँ सभी खुशियों से भर जाएँ। लोगों में वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना जागे, वे फिर "बुद्धम् शरणम् गच्छामि" का नाद करें और यह भाव उनके हृदय में बस जाए।
Exam Tips:
a) केन्द्रीय भाव दो-तीन वाक्यों में लिखें – सबका भला, अहिंसा, वसुधैव कुटुम्बकम्।
अति लघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: सुभाष रस्तोगी का जन्म कब और कहाँ हुआ था ?
Answer:
सुभाष रस्तोगी का जन्म 17 अक्तूबर 1950 को अम्बाला छावनी में हुआ था।
Exam Tips:
a) जन्म की तिथि और स्थान दोनों लिखें।
Question 2: ‘बुद्धम् शरणम् गच्छामि’ किसकी रचना है ?
Answer:
यह सुभाष रस्तोगी की रचना है।
Exam Tips:
a) कवि का पूरा नाम लिखें।
Question 3: ‘बुद्धम् शरणम् गच्छामि’ सुभाष रस्तोगी के किस काव्य संग्रह से ली गई है ?
Answer:
यह कविता उनके काव्य संग्रह "समय के सामने" से ली गई है।
Exam Tips:
a) काव्य संग्रह का नाम उद्धरण चिह्नों में लिखें।
Question 4: कविता में कवि ने क्या प्रार्थना की है ?
Answer:
कवि ने प्रार्थना की है कि जो कुछ इस वर्ष घटा है, वह अगले वर्ष न हो।
Exam Tips:
a) प्रार्थना की मूल पंक्ति के भाव को अपने शब्दों में लिखें।
Question 5: कवि मानव में किस भावना को जगाना चाहता है ?
Answer:
कवि मानव में वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना जगाना चाहता है।
Exam Tips:
a) इस भावना का अर्थ भी साथ में लिख सकते हैं।
Question 6: कवि ने कविता में किस अनहद नाद की बात की है ?
Answer:
कवि ने "बुद्धम् शरणम् गच्छामि" के अनहद नाद की बात की है।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक लिखें।
Question 7: कवि ने पक्षियों के लिए ……….. की है।
Answer:
प्रार्थना।
Exam Tips:
a) रिक्त स्थान में एक ही शब्द लिखें।
Question 8: कवि सभी के लिए ………… माँग रहा है।
Answer:
खुशियाँ।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक लिखें।
Question 9: कवि के अनुसार धूप किसी की ……….. न बने।
Answer:
जायदाद।
Exam Tips:
a) कविता की भावना याद रखें – धूप पर सबका हक है।
Question 10: कवि के अनुसार बीते वर्ष में …………. आई थी।
Answer:
बहुत आपदाएँ।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक लिखें।
Question 11: कवि ईश्वर से मनुष्य को क्या देने की बात करता है ?
Answer:
कवि ईश्वर से मनुष्य को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करता है।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक लिखें।
Question 12: मनुष्य में दूसरे मनुष्य के लिए …………. पनपना चाहिए।
Answer:
प्यार, विश्वास एवं त्याग की भावना।
Exam Tips:
a) तीनों भावों को क्रम से लिखें।
Question 13: पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोग …………. न हों।
Answer:
बेघर।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक लिखें।
Question 14: कवि मानव जीवन में फिर से क्या देखना चाहता है ?
Answer:
कवि मानव जीवन में बीती हुई खुशियों को फिर से देखना चाहता है।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक लिखें।
Question 15: कवि वनस्पतियों के लिए क्या प्रार्थना करता है ?
Answer:
कवि प्रार्थना करता है कि वनस्पतियाँ खूब फलें-फूलें।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक लिखें।
Question 16: मनुष्य भटकना छोड़कर …………. प्राप्त करे।
Answer:
अपनी मंज़िल।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक लिखें।
बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर
Question 1: सुभाष रस्तोगी किस कविता के प्रसिद्ध कवि हैं ?
(क) समकालीन
(ख) भक्ति
(ग) प्राचीन
(घ) आधुनिक
Answer:
(क) समकालीन
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) कविता और कवि से जुड़े तथ्य याद रखें।
Question 2: ‘बुद्धम् शरणम् गच्छामि’ कविता के लेखक कौन हैं ?
(क) सुभाष रस्तोगी
(ख) दुष्यन्त कुमार
(ग) सुभाष भारती
(घ) उषा आर० शर्मा
Answer:
(क) सुभाष रस्तोगी
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) कविता और कवि से जुड़े तथ्य याद रखें।
Question 3: ‘बुद्धम् शरणम् गच्छामि’ किस विधा की रचना है ?
(क) कविता
(ख) कहानी
(ग) उपन्यास
(घ) नाटक
Answer:
(क) कविता
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) कविता और कवि से जुड़े तथ्य याद रखें।
Question 4: कवि मानव में किस भावना को जगाना चाहता है ?
(क) प्रेम
(ख) विरह
(ग) वसुधैव कुटुम्बकम्
(घ) देव
Answer:
(ग) वसुधैव कुटुम्बकम्
Exam Tips:
a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) कविता और कवि से जुड़े तथ्य याद रखें।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Hindi Hindi Medium Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि
Official Punjab Board Solutions for Hindi Medium Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Hindi.
Step-by-Step Explanations for Hindi Medium Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 11 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.
Next Steps in Your Hindi Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Hindi.
FAQs
The complete and updated PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 13 बुद्धम शरणम् गच्छामि in printable PDF format for offline study on any device.