PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के

Download Punjab Board Solutions for Class 11 Hindi Hindi Medium Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के using the official curriculum guides for Class 11 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access Punjab Board Solutions and Answers

Access the complete solution PDF for Class 11 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

Question 1: कवि ने किन भेड़ियों को मज़ा चखाने की बात कही है?

Answer:

कवि ने उन आक्रमणकारी शत्रुओं को भेड़िया कहा है जिनके हमलों से देश की स्वतंत्रता खतरे में पड़ गई है। कवि चाहता है कि उन्हें ऐसा मुँह तोड़ जवाब दिया जाए कि वे दोबारा भारत की ओर आँख उठाकर न देख सकें। कुछ शत्रु देश बार-बार हम पर हमला करते और आँखें दिखाते हैं। भारतवासियों को निडर होकर उनका सामना करना है और युद्ध का दुस्साहस करने वालों को सबक सिखाना है, ताकि वे फिर हम पर हमला करने की हिम्मत न करें।

Exam Tips:

a) उत्तर में "भेड़िया" का अर्थ (आक्रमणकारी शत्रु) अवश्य स्पष्ट करें।
b) "मुँह तोड़ जवाब" और "सबक सिखाना" जैसे वाक्यांश लिखें।

 

Question 2: बन्दा बैरागी और गुरु गोबिन्द सिंह जी की वीरता से क्या प्रेरणा मिलती है?

Answer:

इन दोनों वीरों की वीरता से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि शत्रु के सामने पहाड़ की तरह अडिग खड़े हों और आक्रमणकारियों का नाश करें। इन्होंने न केवल साहस के साथ मुगलों का सामना किया, बल्कि उन्हें बार-बार युद्ध में हराकर उनके हौसले पस्त कर दिए। ऐसे महान सेनानियों से हमें आत्मिक बल मिलता है और अपने पूर्वजों पर गर्व होता है।

Exam Tips:

a) दोनों वीरों के नाम और उनकी प्रेरणा, दोनों बातें लिखें।
b) "अडिग" और "आत्मिक बल" जैसे शब्द उत्तर में रखें।

 

Question 3: "हम प्यार बुद्ध से करते हैं, पर नहीं युद्ध से डरते हैं" का भाव स्पष्ट करें।

Answer:

इस पंक्ति का भाव यह है कि भारतवासी अहिंसा में विश्वास रखते हैं और शांति से प्रेम करते हैं, परंतु यदि युद्ध उन पर थोप दिया जाए और देश की स्वतंत्रता खतरे में पड़ जाए तो वे युद्ध से घबराते नहीं हैं। देश की रक्षा के लिए हम तन, मन और धन न्योछावर करने को तैयार हैं।

Exam Tips:

a) पहले अहिंसा की भावना, फिर युद्ध के लिए तत्परता - दोनों पक्ष लिखें।
b) भाव-स्पष्टीकरण में पंक्ति को अपने शब्दों में समझाएँ।

 

Question 4: आज़ाद, भगत, वल्लभ और सुभाष कौन थे और उन्होंने भारतवर्ष के लिए क्या सपना देखा था?

Answer:

चंद्रशेखर आज़ाद और सरदार भगत सिंह महान क्रांतिकारी थे, जबकि सरदार वल्लभभाई पटेल और नेताजी सुभाषचंद्र बोस प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और महान नेता थे। इन सभी ने भारत को स्वतंत्र देखने का सपना देखा था और अपने बाहुबल तथा बुद्धि-बल से अंग्रेज़ों के छक्के छुड़ा दिए थे।

Exam Tips:

a) चारों के पूरे नाम और उनकी पहचान (क्रांतिकारी/नेता) लिखें।
b) सपना: स्वतंत्र और सुरक्षित भारत।

 

Question 5: प्रस्तुत कविता का केंद्रीय भाव लिखें।

Answer:

कविता का केंद्रीय भाव यह है कि देश पर आक्रमण होने और स्वतंत्रता पर खतरा आने पर हमें एकजुट होकर शत्रु का डटकर मुकाबला करना चाहिए। शत्रु को नष्ट करके अपनी स्वतंत्रता और देश की सुरक्षा के उपाय करने चाहिए। अपनी शक्ति और एकता से हमें शत्रु को दिखा देना है कि वह अपने बुरे इरादों से देश की अखंडता को तोड़ नहीं सकता।

Exam Tips:

a) केंद्रीय भाव में देशप्रेम, एकता और वीरता का उल्लेख करें।
b) उत्तर चार-पाँच वाक्यों में सीमित रखें।

 

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: कवि उदयभानु 'हंस' का जन्म कब हुआ था?

Answer:

सन् 1930 ई० में।

Exam Tips:

a) जन्म-वर्ष के साथ "ई०" लिखें।

 

Question 2: उदयभानु 'हंस' को किस राज्य के राज्यकवि होने का श्रेय प्राप्त है?

Answer:

हरियाणा राज्य के।

Exam Tips:

a) राज्य का नाम स्पष्ट लिखें।

 

Question 3: उत्तर प्रदेश सरकार ने कवि उदयभानु 'हंस' को कौन-सा पुरस्कार दिया था?

Answer:

उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें 'संत-सिपाही' रचना पर निराला पुरस्कार से सम्मानित किया।

Exam Tips:

a) रचना (संत-सिपाही) और पुरस्कार (निराला पुरस्कार) दोनों याद रखें।

 

Question 4: 'ऐ वीरो, भारतवर्ष के' कविता के रचनाकार कौन हैं?

Answer:

उदयभानु 'हंस'।

Exam Tips:

a) कवि का नाम सही वर्तनी में लिखें।

 

Question 5: कवि उदयभानु ने भारतवासियों का किस लिए आह्वान किया है?

Answer:

आक्रमणकारियों को मिलकर मज़ा चखाने के लिए।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 6: कवि ने भारतवासियों को किसकी तरह बनने को कहा है?

Answer:

कवि ने भारतवासियों को बंदा बैरागी की तरह बनने को कहा है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 7: कवि ने भारतवासियों को किसकी संतान कहा है?

Answer:

महात्मा बुद्ध की।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 8: कवि ने वीर पुरुषों का सपना क्या बताया है?

Answer:

अपने देश को हिंसा से मुक्त बनाना।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 9: कवि शत्रुदल के ………. से युद्ध की देवी का श्रृंगार करना चाहता है।

Answer:

गर्म लहू।

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान वाले प्रश्न में केवल सही शब्द लिखें।

 

Question 10: कवि किस सेना के पाँव उखाड़ने की बात कर रहा है?

Answer:

नीच शत्रु सेना के।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 11: शत्रु सेना के लिए अडिग दीवार कौन था?

Answer:

बंदा बैरागी।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 12: कवि ने किसकी तलवार को धारण करने के लिए कहा है?

Answer:

गुरु गोबिंद सिंह जी की।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 13: भारतवासियों को बुद्ध से क्या मिला था?

Answer:

अहिंसा का संदेश।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 14: हमें अपने आपसी भेदभाव भुलाकर क्या करना चाहिए?

Answer:

दुश्मन का मुकाबला।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 15: कवि के अनुसार शत्रुओं की कब्र खोदकर ………. चाहिए।

Answer:

सबको एक साथ गाड़ देना।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 16: युद्ध क्षेत्र में ……….. के रक्त से धरती ………… हो गई।

Answer:

शत्रुओं, लाल।

Exam Tips:

a) दोनों रिक्त स्थानों के शब्द क्रम से लिखें।

 

Question 17: कवि शत्रु के आक्रमण के सामने किस प्रकार खड़े होने की बात करता है?

Answer:

पहाड़ बनकर।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 18: अंग्रेज़ों ने कूटनीति के कारण क्या बना दिया था?

Answer:

पाकिस्तान।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

Question 19: कौन-सी नदी को भारत से अलग कर दिया गया था?

Answer:

सिंध नदी।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य या शब्द में सीधे लिखें।

 

बहुविकल्पी प्रश्नोत्तर

Question 1: उदयभानु 'हंस' किसके लिए प्रसिद्ध हैं?
(क) दोहों के
(ख) चौपाई के
(ग) रुबाइयों के
(घ) सवैयों के

Answer:

(ग) रुबाइयों के

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) कविता में दिए संदर्भ से मिलान करके उत्तर जाँचें।

 

Question 2: उदयभानु 'हंस' को हरियाणा के कौन-से कवि होने का श्रेय प्राप्त है?
(क) राज्यकवि
(ख) वीर रस कवि
(ग) दोहा कवि
(घ) प्रथम कवि

Answer:

(क) राज्यकवि

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) कविता में दिए संदर्भ से मिलान करके उत्तर जाँचें।

 

Question 3: कवि के अनुसार दुश्मनों के खून से हमें किसका श्रृंगार करना है?
(क) माता का
(ख) मातृभूमि का
(ग) देश का
(घ) वीर का

Answer:

(ख) मातृभूमि का

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) कविता में दिए संदर्भ से मिलान करके उत्तर जाँचें।

 

Question 4: दुश्मनों के सामने किसके समान अडिग रहना चाहिए?
(क) गुरु गोबिंद सिंह जी के
(ख) गुरु तेग बहादुर जी के
(ग) वीरों के
(घ) सभी के

Answer:

(क) गुरु गोबिंद सिंह जी के

Exam Tips:

a) सभी विकल्प पढ़कर ही उत्तर चुनें।
b) कविता में दिए संदर्भ से मिलान करके उत्तर जाँचें।

 

Hindi Class 11 Curriculum Solutions: Hindi Medium Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के

Accessing Hindi Medium Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के Solutions

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 11 Hindi

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Hindi Punjab Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Punjab Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 11th Class Hindi Solutions Chapter 10 ऐ वीरो, भारतवर्ष के in printable PDF format for offline study on any device.