PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 3 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ

Official Punjab Board Solutions for Class 11 Economics: Hindi Medium Chapter 03 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ

Review structured textbook solutions for Class 11 Economics Hindi Medium Chapter 03 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Economics: Hindi Medium Chapter 03 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ

View or download the dedicated Hindi Medium Chapter 03 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Economics.

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

Question 1: आर्थिक समस्या से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

साधन सीमित होने के कारण दुर्लभता की स्थिति में चयन करना ही आर्थिक समस्या है।

Exam Tips:

a) उत्तर एक वाक्य में परिभाषा के रूप में लिखें।
b) "साधन सीमित" और "चयन" शब्द अवश्य लिखें।

 

Question 2: सभी आर्थिक समस्याओं की जननी क्या है ?

Answer:

दुर्लभता।

Exam Tips:

a) यह एक शब्द का उत्तर है: दुर्लभता (Scarcity)।

 

Question 3: आर्थिक समस्या क्यों उत्पन्न होती है ? अथवा चयन की समस्या क्यों उत्पन्न होती है ?

Answer:

आवश्यकताएँ असीमित हैं और साधन सीमित हैं, इसलिए आर्थिक समस्या (चयन की समस्या) उत्पन्न होती है।

Exam Tips:

a) दोनों कारण लिखें: असीमित आवश्यकताएँ और सीमित साधन।

 

Question 4: दुर्लभता से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

दुर्लभता वह स्थिति है जिसमें साधनों की माँग उनकी पूर्ति से अधिक होती है।

Exam Tips:

a) याद रखें: माँग > पूर्ति ही दुर्लभता है।

 

Question 5: चुनाव से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

चुनाव का अर्थ है अनेक विकल्पों में से किसी एक का चयन करने की प्रक्रिया।

Exam Tips:

a) परिभाषा में "विकल्पों में से चयन" अवश्य लिखें।

 

Question 6: आर्थिक क्रिया से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

आर्थिक क्रिया वह क्रिया है जिसमें दुर्लभ साधनों के प्रयोग के लिए कीमत चुकानी पड़ती है।

Exam Tips:

a) "दुर्लभ साधन" और "कीमत" शब्द उत्तर में आने चाहिए।

 

Question 7: दुर्लभता के कारण कौन-सी मूल समस्या उत्पन्न होती है ?

Answer:

चयन की समस्या।

Exam Tips:

a) संक्षिप्त उत्तर: दुर्लभता से चयन की समस्या उत्पन्न होती है।

 

Question 8: साधनों के आर्थिक प्रयोग से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

सीमित साधनों से अधिकतम उत्पादन प्राप्त करना साधनों का आर्थिक प्रयोग कहलाता है।

Exam Tips:

a) "सीमित साधन" और "अधिकतम उत्पादन" पर ज़ोर दें।

 

Question 9: साधनों के आर्थिक प्रयोग की आवश्यकता क्यों होती है ?

Answer:

आवश्यकताओं की तुलना में साधन सीमित हैं, इसलिए साधनों के आर्थिक प्रयोग की आवश्यकता होती है।

Exam Tips:

a) कारण स्पष्ट लिखें: साधन सीमित, आवश्यकताएँ असीमित।

 

Question 10: एक अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ क्या हैं ?

Answer:

एक अर्थव्यवस्था की तीन केन्द्रीय समस्याएँ हैं-
1. किन वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन किया जाए ?
2. उत्पादन किस प्रकार किया जाए ?
3. उत्पादन किसके लिए किया जाए ?

Exam Tips:

a) तीनों समस्याएँ क्रम से अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।
b) याद रखें: क्या, कैसे और किसके लिए उत्पादन।

 

Question 11: एक अर्थव्यवस्था में केन्द्रीय समस्याएँ क्यों उत्पन्न होती हैं ?

Answer:

असीमित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए साधन सीमित हैं और उनके वैकल्पिक प्रयोग हो सकते हैं, इसी कारण केन्द्रीय समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

Exam Tips:

a) तीन बातें लिखें: असीमित आवश्यकताएँ, सीमित साधन और वैकल्पिक प्रयोग।

 

Question 12: एक अर्थव्यवस्था की किन्हीं दो समस्याओं का नाम लिखें।

Answer:

1. किन वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन किया जाए।
2. उत्पादन किस प्रकार किया जाए।

Exam Tips:

a) दो ही समस्याएँ लिखना पर्याप्त है।

 

Question 13: सभी आर्थिक समस्याओं के उत्पन्न होने का मूल कारण दुर्लभता है। (सही/गलत)

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) कथन आर्थिक समस्या के बारे में दी गई मूल धारणा के अनुरूप है।

 

Question 14: आर्थिक समस्याओं के विश्लेषण को सबसे पहले प्रो. सेम्यूलसन अर्थशास्त्री ने स्पष्ट किया। (सही/गलत)

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) सेम्यूलसन का नाम केन्द्रीय समस्याओं के साथ याद रखें।

 

Question 15: रिक्त स्थान भरें: (i) क्या उत्पादन किया जाए ? (ii) कैसे उत्पादन किया जाए ? (iii) किसी अर्थव्यवस्था की दो …….. समस्याएँ हैं।

Answer:

केन्द्रीय।

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान का शब्द है: केन्द्रीय।

 

Question 16: आर्थिक समस्याओं की जननी कौन है ? (a) चुनाव (b) दुर्लभता (c) असीमित आवश्यकताएँ (d) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(b) दुर्लभता।

Exam Tips:

a) बहुविकल्पीय प्रश्न में विकल्प का अक्षर और उत्तर दोनों लिखें।

 

Question 17: दुर्लभता एक ऐसी स्थिति है जब साधनों की पूर्ति ……. हो। (a) माँग के बराबर (b) माँग से अधिक (c) माँग से कम (d) कोई भी नहीं।

Answer:

(c) माँग से कम।

Exam Tips:

a) दुर्लभता में पूर्ति माँग से कम होती है।

 

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

Question 1: आर्थिक समस्या से क्या अभिप्राय है ?

Answer:

मनुष्य की आवश्यकताएँ असीमित हैं, जबकि उन्हें पूरा करने के साधन सीमित हैं। इन साधनों के प्रयोग अनेक प्रकार से किए जा सकते हैं, इसलिए चयन की समस्या उत्पन्न होती है। इसी चयन की समस्या को आर्थिक समस्या कहा जाता है। लैफ्टविच के अनुसार, "आर्थिक समस्या का सम्बन्ध मनुष्य की वैकल्पिक आवश्यकताओं के लिए सीमित साधनों के विभाजन से तथा इन साधनों का इस प्रकार प्रयोग करने से है कि अधिक-से-अधिक आवश्यकताएँ सन्तुष्ट हो सकें।"

Exam Tips:

a) परिभाषा के साथ लैफ्टविच का कथन लिखने से उत्तर पूरा होता है।
b) उत्तर क्रम से लिखें: असीमित आवश्यकताएँ, सीमित साधन, चयन।

 

Question 2: आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के कारण बताओ। अथवा आर्थिक समस्याएँ उत्पन्न होने के कारण कौन-कौन से हैं ? स्पष्ट करो।

Answer:

रॉबिन्ज़ के अनुसार, आर्थिक समस्याओं के दो आधारभूत कारण हैं: असीमित आवश्यकताएँ तथा साधनों की दुर्लभता।
1. असीमित आवश्यकताएँ- साधारणतः मनुष्य की आवश्यकताएँ असीमित हैं। एक आवश्यकता पूरी होती है तो दूसरी उसका स्थान ले लेती है। बचपन से बुढ़ापे तक और सुबह से शाम तक आवश्यकताओं का कभी अन्त नहीं होता।
2. साधनों की दुर्लभता- यदि साधन दुर्लभ न होते तो शायद कोई आर्थिक समस्या उत्पन्न न होती। साधनों की माँग उनकी पूर्ति से अधिक है। इन्हीं दो कारणों से आर्थिक समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

Exam Tips:

a) दोनों कारणों को अलग शीर्षकों से लिखें।
b) रॉबिन्ज़ का नाम उत्तर की शुरुआत में लिखें।

 

Question 3: एक अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ लिखो।

Answer:

एक अर्थव्यवस्था की मुख्य केन्द्रीय समस्याएँ निम्नलिखित हैं-
1. किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए तथा कितनी मात्रा में किया जाए।
2. उत्पादन कैसे किया जाए।
3. उत्पादन किन लोगों के लिए किया जाए।
4. साधनों का पूर्ण प्रयोग कैसे किया जाए।
5. आर्थिक उन्नति कैसे प्राप्त की जाए।

Exam Tips:

a) पाँचों समस्याओं को क्रमांक देकर लिखें।

 

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

Question 1: दुर्लभता तथा चयन साथ-साथ कैसे चलते हैं ? स्पष्ट करो।

Answer:

मानवीय आवश्यकताएँ असीमित हैं, परन्तु उन्हें पूरा करने के साधन सीमित हैं। साधनों को दुर्लभ इसलिए कहा जाता है कि उनकी माँग पूर्ति से अधिक होती है। प्रत्येक साधन या वस्तु के वैकल्पिक प्रयोग हो सकते हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति और पूरे समाज को यह चयन करना पड़ता है कि सीमित साधनों से कौन-सी आवश्यकताएँ पूरी की जाएँ। उदाहरण के लिए, भूमि पर अनाज की आवश्यकता पूरी करने के लिए गेहूँ उगाया जा सकता है, रहने के लिए मकान बनाए जा सकते हैं, या फैक्टरी लगाकर उत्पादन किया जा सकता है। इस प्रकार चयन की समस्या उत्पन्न होती है। यदि साधन सीमित न होते तो चयन की कोई समस्या न होती। इसीलिए दुर्लभता तथा चयन साथ-साथ चलते हैं।

Exam Tips:

a) भूमि के उपयोग वाला उदाहरण अवश्य दें।
b) अन्त में निष्कर्ष लिखें कि दुर्लभता के बिना चयन की समस्या नहीं होती।

 

Question 2: "अर्थशास्त्र का सम्बन्ध दुर्लभता के कारण चयन की समस्या से है।" स्पष्ट करो।

Answer:

अर्थशास्त्र का सम्बन्ध मुख्य रूप से दुर्लभता (Scarcity) से है। दुर्लभता का अर्थ है कि वस्तुओं तथा साधनों की प्राप्ति की तुलना में उनकी माँग अधिक है। यदि संसार में वस्तुओं तथा साधनों की कमी न होती तो मनुष्य अपनी असीमित आवश्यकताएँ आसानी से पूरी कर लेता और उसे चयन की समस्या का सामना न करना पड़ता। तब कोई समस्या ही न होती और अर्थशास्त्र का अस्तित्व भी न रहता। परन्तु साधनों की कमी है, इसलिए चयन की समस्या उत्पन्न होती है। अर्थशास्त्र में हम यही अध्ययन करते हैं कि सीमित साधनों से अधिक-से-अधिक आवश्यकताओं की पूर्ति कैसे की जा सकती है।

Exam Tips:

a) दुर्लभता का अर्थ पहले स्पष्ट करें, फिर चयन से उसका सम्बन्ध बताएँ।

 

Question 3: एक अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ क्या हैं तथा यह कैसे उत्पन्न होती हैं ?

Answer:

एक अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ (Central Problems of an Economy)-
1. क्या उत्पादन किया जाए ? अनेक वस्तुओं में से किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए, इससे चयन की समस्या उत्पन्न होती है।
2. उत्पादन कैसे किया जाए ? उत्पादन श्रम सघन तकनीक से किया जाए या पूँजी सघन तकनीक से, इससे तकनीक के चयन की समस्या उत्पन्न होती है।
3. किन लोगों के लिए उत्पादन किया जाए ? उत्पादन किस प्रकार हो कि उसका वितरण उचित ढंग से हो सके।
समस्याएँ क्यों उत्पन्न होती हैं ? (Why do they arise ?)
मानवीय आवश्यकताएँ असीमित हैं, परन्तु इनकी पूर्ति के लिए साधन कम हैं। साधनों के वैकल्पिक प्रयोग किए जा सकते हैं, इसलिए केन्द्रीय समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर दो भागों में लिखें: समस्याएँ और उनके उत्पन्न होने के कारण।

 

Question 4: किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए ? केन्द्रीय समस्या को उदाहरण द्वारा अथवा उत्पादन सम्भावना वक्र द्वारा स्पष्ट करो।

Answer:

प्रत्येक अर्थव्यवस्था में साधनों की दुर्लभता पाई जाती है। प्रत्येक वस्तु का उत्पादन असीमित मात्रा में नहीं किया जा सकता। इसलिए यह समस्या उत्पन्न होती है कि किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए और किनका नहीं। उदाहरण: एक देश के पास 10 करोड़ रुपए हैं जिनसे गेहूँ तथा टेलीविज़न का उत्पादन करना है। दोनों वस्तुओं के उत्पादन की सम्भावनाएँ इस प्रकार हैं-

वस्तुएँABCD
गेहूँ (टन)0123
टेलीविज़न (हज़ार)6530

तालिका तथा रेखाचित्र के अनुसार यदि सभी साधन गेहूँ के उत्पादन में लगाए जाएँ तो 3 टन गेहूँ पैदा किया जा सकता है। दूसरी ओर यदि सभी साधन टेलीविज़न बनाने में लगाए जाएँ तो 6 टेलीविज़न बनाए जा सकते हैं। रेखा AD को उत्पादन सम्भावना वक्र कहते हैं, जो बताता है कि गेहूँ तथा टेलीविज़न का कितना उत्पादन किया जा सकता है। बिन्दु B पर 5 टेलीविज़न तथा 1 टन गेहूँ और बिन्दु C पर 3 टेलीविज़न तथा 2 टन गेहूँ का उत्पादन हो सकता है। इसलिए अर्थव्यवस्था की पहली समस्या यह है कि किस वस्तु का उत्पादन किया जाए और कितनी मात्रा में किया जाए।

Exam Tips:

a) उत्तर में तालिका अवश्य बनाएँ।
b) अन्त में लिखें कि पहली समस्या "क्या और कितना उत्पादन" की है।

 

Question 5: उत्पादन किन लोगों के लिए किया जाए ? केन्द्रीय समस्या को उदाहरण द्वारा स्पष्ट करो।

Answer:

"उत्पादन किन लोगों के लिए किया जाए ?" यह समस्या वस्तुओं तथा सेवाओं के चयन से सम्बन्धित है। यदि देश निर्धन है, जैसे भारत, तो ऐसे देश में रोटी, कपड़ा और मकान से सम्बन्धित वस्तुओं का उत्पादन करना चाहिए, क्योंकि लोग अधिक कीमत वाली वस्तुएँ नहीं खरीद सकते। अमेरिका तथा इंग्लैंड जैसे देशों में लोग अमीर हैं, इसलिए वहाँ कारें, फ्रिज, टेलीविज़न आदि का उत्पादन करना चाहिए। अतः किसी देश में अमीर या निर्धन, जिस वर्ग के लोग अधिक हैं, उसे ध्यान में रखकर वस्तुओं तथा सेवाओं के चयन की समस्या हल की जा सकती है।

Exam Tips:

a) भारत तथा अमेरिका/इंग्लैंड के उदाहरण साथ-साथ दें।

 

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

Question 1: एक अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याओं को स्पष्ट करो। यह क्यों उत्पन्न होती हैं ? (Explain the Central Problems of an Economy. Why do they arise ?)

Answer:

अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ (Central Problems of an Economy)- इन्हें पाँच भागों में बाँटकर समझा जा सकता है-
1. किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए तथा कितनी मात्रा में ?
2. उत्पादन कैसे किया जाए ?
3. उत्पादन किसके लिए किया जाए ?
4. साधनों का पूर्ण प्रयोग कैसे हो ?
5. आर्थिक उन्नति कैसे प्राप्त की जाए ?
1. किन वस्तुओं का उत्पादन किया जाए तथा कितनी मात्रा में ? (What to produce and how much to produce ?)- प्रत्येक अर्थव्यवस्था में लोगों की आवश्यकताएँ असीमित हैं, परन्तु साधन सीमित हैं। इससे चयन की समस्या उत्पन्न होती है और यह निर्णय करना पड़ता है कि किन वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन किया जाए और कितनी मात्रा में।
किन वस्तुओं का उत्पादन ? पहली समस्या यह है कि किन वस्तुओं तथा सेवाओं का उत्पादन हो। देश में उपभोग वस्तुओं (Consumer goods) जैसे गेहूँ, चावल, चीनी, फ्रिज, टी० वी० आदि का उत्पादन किया जाए या पूँजीगत वस्तुओं (Capital goods) जैसे मशीनों, औज़ारों, इमारतों आदि का।
कितनी मात्रा में उत्पादन ? साधनों की कमी के कारण सभी वस्तुएँ आवश्यकता के अनुसार पैदा नहीं की जा सकतीं। इसलिए अनिवार्य, आरामदायक तथा विलासिता की वस्तुओं की मात्रा के बारे में निर्णय लिया जाता है।
2. उत्पादन कैसे किया जाए ? (How to produce ?)- दूसरी महत्त्वपूर्ण समस्या उत्पादन की विधि चुनने की है। विधि तय करते समय ध्यान रखा जाता है कि कुल लागत कम-से-कम और कुल उत्पादन अधिक-से-अधिक हो। इसके लिए तय करना पड़ता है कि श्रम प्रधान तकनीक (Labour Intensive Technique) अपनाई जाए, जिसमें पूँजी की तुलना में मज़दूर अधिक लगते हैं, या पूँजी प्रधान तकनीक (Capital Intensive Technique), जिसमें मज़दूरों की तुलना में मशीनों का प्रयोग अधिक होता है।
3. उत्पादन किन लोगों के लिए किया जाए ? (For whom to produce ?)- तीसरी महत्त्वपूर्ण समस्या यह है कि उत्पादित वस्तुओं का विभाजन कैसे हो। इसका अध्ययन दो पक्षों से किया जाता है। पहला पक्ष व्यक्तिगत वितरण (Personal Distribution) है, जिसमें देखा जाता है कि समाज के विभिन्न व्यक्तियों और परिवारों को कार्य करने पर कितना पारिश्रमिक मिलता है। दूसरा पक्ष कार्यात्मक वितरण (Functional Distribution) है, जिसमें देखा जाता है कि उत्पादन के साधनों भूमि, श्रम, पूँजी तथा उद्यमी में उत्पादन का कितना-कितना हिस्सा बँटता है। प्रो० सेम्यूलसन ने इन तीनों समस्याओं को साधनों के वितरण (Allocation of Resources) की समस्या कहा था।
4. साधनों का पूर्ण प्रयोग कैसे हो ? (How to achieve full utilization of resources ?)- अर्थव्यवस्था की एक मुख्य समस्या देश के सभी साधनों का पूर्ण प्रयोग है। यह निर्णय देश में साधनों की मात्रा तथा उनके प्रयोग की क्षमता पर निर्भर करता है। साधनों का प्रयोग इस प्रकार होना चाहिए कि वर्तमान में पूर्ण रोज़गार (Full Employment) की स्थिति प्राप्त हो सके।
5. आर्थिक विकास कैसे प्राप्त किया जाए ? (How to achieve Economic Growth ?)- आर्थिक विकास की समस्या भी केन्द्रीय समस्याओं में से एक है। आर्थिक विकास का अर्थ देश की प्रति व्यक्ति वास्तविक आय में वृद्धि है। इसके लिए यह निर्णय करना पड़ता है कि पूँजी निर्माण की दर कैसे बढ़ाई जाए। पूँजी निर्माण का अर्थ है देश में नई फैक्टरियों, मशीनों, औज़ारों तथा मानवीय पूँजी में वृद्धि।

Exam Tips:

a) पाँचों समस्याओं के शीर्षक अलग-अलग लिखें, ताकि उत्तर व्यवस्थित लगे।
b) उपभोग वस्तुओं तथा पूँजीगत वस्तुओं के उदाहरण दें।
c) श्रम प्रधान और पूँजी प्रधान तकनीक का अन्तर स्पष्ट करें।
d) सेम्यूलसन का नाम और वितरण की समस्या का उल्लेख करें।

 

Question 2: उत्पादन सम्भावना वक्र से क्या अभिप्राय है ? उत्पादन सम्भावना वक्र को तालिका तथा रेखाचित्र द्वारा स्पष्ट करो। उत्पादन सम्भावना वक्र क्यों खिसक जाता है ? (What is meant by Production Possibility Curve ? Show Production Possibility Curve with the help of a schedule and diagram. Why does the Production Possibility Curve shift ?)

Answer:

असीमित आवश्यकताओं तथा सीमित साधनों के कारण दुर्लभता की आर्थिक समस्या उत्पन्न होती है। वस्तुओं तथा सेवाओं की कमी के कारण हम सभी आवश्यकताएँ पूरी नहीं कर सकते, इसलिए वस्तुओं में चयन करना पड़ता है। दुर्लभता तथा चयन की समस्या को उत्पादन सम्भावना वक्र द्वारा भी स्पष्ट किया जा सकता है।

उत्पादन सम्भावना वक्र का अर्थ (Meaning of Production Possibility Curve)- यह वह वक्र है जो बताता है कि अर्थव्यवस्था में भूमि, श्रम, पूँजी की उपलब्ध मात्रा और वर्तमान तकनीक से कितना उत्पादन किया जा सकता है। परिभाषा: उत्पादन सम्भावना वक्र दो वस्तुओं के उन सभी संयोगों को दर्शाता है जो अर्थव्यवस्था में साधनों के पूर्ण प्रयोग से तथा तकनीक के समान रहने पर उत्पादित किए जा सकते हैं। ("A Production Possibility Curve shows all the possible combinations of two different goods that can be produced by an economy when all its resources are fully employed and technique remains constant.")

उत्पादन सम्भावना वक्र का निर्माण (Formation of Production Possibility Curve)- एक अर्थव्यवस्था में उपभोग वस्तु (गेहूँ) तथा पूँजीगत वस्तु (टेलीविज़न) का उत्पादन होता है। इन दो वस्तुओं के उत्पादन को निम्न तालिका से स्पष्ट किया गया है-

संयोगगेहूँ (टन)टेलीविज़न (हज़ार)
A06
B15
C23
D30

तालिका में संयोग A, B, C, D में गेहूँ का उत्पादन 0, 1, 2, 3 टन है, परन्तु टेलीविज़न की मात्रा 6, 5, 3, 0 घटती जाती है। इन संयोगों को रेखाचित्र 2 में दिखाया जा सकता है। रेखाचित्र 2 से ज्ञात होता है कि जब 6 टेलीविज़न बनाए जाते हैं तो गेहूँ 0 टन होता है, यह बिन्दु A है। गेहूँ 1 टन उत्पन्न होने पर टेलीविज़न 5 बनते हैं, यह बिन्दु B है। बिन्दु C पर 3 टेलीविज़न तथा 2 टन गेहूँ और बिन्दु D पर 3 टन गेहूँ तथा 0 टेलीविज़न का उत्पादन होता है। A, B, C, D को मिलाने से उत्पादन सम्भावना वक्र (PPC) बन जाता है। जब टेलीविज़न की जगह अधिक गेहूँ उत्पन्न किया जाता है तो पहले 1 टेलीविज़न का त्याग करके 1 टन गेहूँ मिलता है, फिर 2 टेलीविज़न का त्याग करके एक और टन गेहूँ मिलता है। रेखाचित्र 2 में बिन्दु E यह बताता है कि साधनों का उचित प्रयोग नहीं हो रहा है। बिन्दु F ऐसा संयोग है जिसे प्राप्त नहीं किया जा सकता।

उत्पादन सम्भावना वक्र का खिसकना (Shifting of Production Possibility Curve)- उत्पादन सम्भावना वक्र ऊपर या नीचे की ओर खिसक सकता है। इसके मुख्य दो कारण हैं-

1. साधनों में परिवर्तन (Change in Resources)- साधन बढ़ने पर वक्र ऊपर की ओर तथा साधन घटने पर नीचे की ओर खिसकता है। रेखाचित्र 3 में यदि आरम्भ में वक्र P1P1 है और साधनों में वृद्धि हो जाती है तो PPC खिसककर P2P2 हो जाता है। साधनों की कमी हो तो PPC P2P2 से खिसककर P1P1 हो जाता है।

2. तकनीक में परिवर्तन (Change in Technique)- यदि वस्तु X या वस्तु Y में से किसी एक में कुशल तकनीक का प्रयोग किया जाए तो PPC में परिवर्तन हो जाता है।
(A) यदि वस्तु Y की तकनीक में कुशलता आ जाती है तो PPC P1P1 से बदलकर P1P2 हो जाता है, जैसा रेखाचित्र 4 के भाग A में दिखाया गया है।
(B) यदि वस्तु X में कुशल तकनीक का प्रयोग किया जाए तो PPC P1P1 से बदलकर P1P2 बन जाता है, जैसा रेखाचित्र 4 के भाग B में दिखाया गया है।
(C) यदि वस्तु X तथा वस्तु Y दोनों की तकनीक में कुशलता आ जाती है तो PPC का आकार रेखाचित्र 4 जैसा होगा।

Exam Tips:

a) परिभाषा अवश्य लिखें और रेखाचित्र 2 बनाकर बिन्दु A, B, C, D दर्शाएँ।
b) बिन्दु E (साधनों का अपूर्ण प्रयोग) और बिन्दु F (अप्राप्य संयोग) का उल्लेख करें।
c) खिसकने के दोनों कारण, साधनों में परिवर्तन और तकनीक में परिवर्तन, रेखाचित्रों सहित लिखें।

 

V. संख्यात्मक प्रश्न (Numericals)

Question 1: एक अर्थव्यवस्था दो वस्तुएँ कमीज़ों तथा सैलफोन का उत्पादन करती है। सूचीपत्र में उत्पादन सम्भावनाएँ दिखाई गई हैं। इन संयोगों में कमीज़ों के लिए सीमान्त अवसर लागत ज्ञात करो। (कमीज़ें दस लाख में, सैलफोन हज़ार में: 0 कमीज़ें-90,000; 1-80,000; 2-68,000; 3-52,000; 4-34,000; 5-10,000 सैलफोन)

Answer:

सीमान्त अवसर लागत = उत्पादन की हानि / उत्पादन का लाभ

सीमान्त अवसर लागत का माप

कमीज़ें (दस लाख)उत्पादन का लाभसैलफोन (हज़ार)उत्पादन की हानिसीमान्त अवसर लागत
0-90,000--
1180,00010,00010,000/1 = 10,000 सैलफोन
2168,00012,00012,000/1 = 12,000 सैलफोन
3152,00016,00016,000/1 = 16,000 सैलफोन
4134,00018,00018,000/1 = 18,000 सैलफोन
5110,00024,00024,000/1 = 24,000 सैलफोन

Exam Tips:

a) सूत्र पहले लिखें: उत्पादन की हानि ÷ उत्पादन का लाभ।
b) ध्यान दें कि लागत बढ़ती जा रही है: 10,000 से 24,000 सैलफोन तक।

 

Question 2: एक देश दो वस्तुओं गेहूँ तथा चीनी का उत्पादन करता है, उसका उत्पादन सम्भावना वक्र सूचीपत्र में दिखाया है। इसका उत्पादन सम्भावना वक्र बनाओ तथा सीमान्त अवसर लागत ज्ञात करो। (गेहूँ टन में, चीनी टन में: A 100-0; B 95-1; C 85-2; D 70-3; E 50-4; F 25-5)

Answer:

सीमान्त अवसर लागत = उत्पादन की हानि / उत्पादन का लाभ

सीमान्त अवसर लागत का माप

गेहूँ (टन)उत्पादन की हानिचीनी (टन)उत्पादन का लाभसीमान्त अवसर लागत = उत्पादन की हानि / उत्पादन का लाभ
100-0--
955115/1 = 5 टन गेहूँ
85102110/1 = 10 टन गेहूँ
70153115/1 = 15 टन गेहूँ
50204120/1 = 20 टन गेहूँ
25255125/1 = 25 टन गेहूँ

उत्पादन सम्भावना वक्र रेखाचित्र 5 में दिखाया गया है: X-अक्ष पर चीनी (टन) तथा Y-अक्ष पर गेहूँ (टन) लेकर बिन्दु A (0, 100), B (1, 95), C (2, 85), D (3, 70), E (4, 50), F (5, 25) तथा G (6, 0) अंकित करके उन्हें मिलाने से वक्र बनता है, जो मूल बिन्दु की ओर नतोदर (अवतल) होता है। यहाँ चीनी की सीमान्त अवसर लागत 5, 10, 15, 20, 25 टन गेहूँ है, जो बढ़ती जाती है।

Exam Tips:

a) वक्र बनाते समय दोनों अक्षों पर इकाई और नाम अवश्य लिखें।
b) हर संयोग पर सीमान्त अवसर लागत अलग-अलग निकालकर तालिका में दिखाएँ।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Economics Hindi Medium Chapter 03 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ

Chapter Exercise Answers for Class 11 Economics

Access structured Punjab Board textbook solutions for Hindi Medium Chapter 03 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 11 Economics, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Detailed Answer Guides for Hindi Medium Chapter 03 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 03 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 11 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 03 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 3 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 3 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Economics are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Economics Punjab Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 3 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 3 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 3 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Economics. You can access PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 3 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Economics Punjab Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 3 अर्थव्यवस्था की केन्द्रीय समस्याएँ in printable PDF format for offline study on any device.