PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास

Download Punjab Board Solutions for Class 11 Economics Hindi Medium Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास

Access comprehensive textbook solutions for Hindi Medium Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास using the official curriculum guides for Class 11 Economics. Designed to align with the 2026-27 Punjab Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access Punjab Board Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Economics textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

I. वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)

Question 1: पंजाब में औद्योगिक ढांचे के विकास का वर्णन करें।

Answer:

पंजाब में अधिकतर उद्योग घरेलू तथा छोटे पैमाने के उद्योग हैं। मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों की कमी पाई जाती है।

Exam Tips:

a) ढांचे के वर्णन में छोटे, मध्यम और बड़े – तीनों स्तरों का उल्लेख करें।
b) एक अंक के प्रश्न का उत्तर दो वाक्यों में दें।

 

Question 2: पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों की क्या स्थिति है?

Answer:

पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योग अधिक विकसित हुए हैं। 2018-19 में छोटे पैमाने के उद्योगों की कार्यशील इकाइयां लगभग 1.72 लाख थीं।

Exam Tips:

a) उत्तर में वर्ष और इकाइयों की संख्या अवश्य लिखें।

 

Question 3: छोटे पैमाने के उद्योगों से क्या अभिप्राय है?

Answer:

छोटे उद्योग तथा सहायक उद्योग वे उद्योग हैं जिनमें एक करोड़ रुपए तक की अचल पूंजी का निवेश होता है।

Exam Tips:

a) परिभाषा में "अचल पूंजी की सीमा" ज़रूर लिखें।

 

Question 4: जिन उद्योगों में एक करोड़ रुपए तक की पूंजी लगी होती है उनको …………. उद्योग कहा जाता है।
(a) कुटीर
(b) छोटे पैमाने के
(c) मध्यम आकार के
(d) इनमें से कोई नहीं।

Answer:

(b) छोटे पैमाने के।

Exam Tips:

a) सही विकल्प का अक्षर तथा उसका पूरा उत्तर लिखें।

 

Question 5: पंजाब में औद्योगिक प्रगति सन्तोषजनक है। (सही/ग़लत)

Answer:

ग़लत।

Exam Tips:

a) सही/ग़लत प्रश्न में कथन को ध्यान से पढ़कर केवल "सही" या "ग़लत" लिखें।

 

Question 6: पंजाब में अधिक मात्रा में …………. उद्योग लगे हुए हैं।
(a) छोटे पैमाने के
(b) मध्यम आकार के
(c) बड़े पैमाने के
(d) उपरोक्त सभी प्रकार के।

Answer:

(a) छोटे पैमाने के।

Exam Tips:

a) याद रखें कि पंजाब में मध्यम तथा बड़े उद्योगों की कमी है।

 

Question 7: पंजाब में औद्योगिक विकास की प्रगति ……… है। (रिक्त स्थान भरें)

Answer:

धीमी।

Exam Tips:

a) रिक्त स्थान में एक ही शब्द लिखें।

 

Question 8: पंजाब में बड़े पैमाने के उद्योगों की कमी का कारण ………………… है।
(a) खनिज पदार्थों की कमी
(b) बिजली की कमी
(c) सीमावर्ती राज्य
(d) उपरोक्त सभी।

Answer:

(d) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) खनिज की कमी, बिजली की कमी और सीमावर्ती राज्य – तीनों कारणों को याद रखें।

 

Question 9: पंजाब में वित्त की कमी के कारण औद्योगिक विकास नहीं हुआ। (सही/ग़लत)

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) वित्त की कमी भी औद्योगिक पिछड़ेपन का एक कारण है।

 

Question 10: पंजाब में अल्प उद्योगों का कम विकास हुआ है। (सही/ग़लत)

Answer:

ग़लत।

Exam Tips:

a) पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योग अधिक विकसित हुए हैं।

 

Question 11: पंजाब में औद्योगिक विकास की ज़रूरत नहीं। (सही/ग़लत)

Answer:

ग़लत।

Exam Tips:

a) पंजाब में औद्योगिक विकास की आवश्यकता है, इसके कारण अगले खंड में पढ़ें।

 

II. अति लघु उत्तरीय प्रश्न (Very Short Answer Type Questions)

Question 1: पंजाब में औद्योगीकरण की आवश्यकता पर टिप्पणी लिखें।
अथवा
पंजाब में औद्योगीकरण के महत्त्व को स्पष्ट करें।

Answer:

पंजाब में औद्योगीकरण की आवश्यकता निम्नलिखित तत्त्वों से स्पष्ट हो जाती है-
1. संतुलित विकास (Balanced Growth) – पंजाब की अर्थ-व्यवस्था का संतुलित विकास नहीं हुआ, क्योंकि अधिकतर लोग कृषि में लगे हुए हैं। इसलिए उद्योगों का विकास आवश्यक है, ताकि पंजाब का संतुलित विकास हो सके।
2. रोज़गार में वृद्धि (Increase in Employment) – पंजाब में शहरों में बेरोज़गारी तथा गांवों में छिपी बेरोज़गारी पाई जाती है। उद्योगों के विकास से शहरी बेरोज़गारी तथा गांवों की छिपी बेरोज़गारी कम होगी और पूर्ण रोज़गार की स्थिति प्राप्त की जा सकती है।

Exam Tips:

a) कम-से-कम दो कारण शीर्षक सहित लिखें।
b) "संतुलित विकास" तथा "रोज़गार" – ये दो मुख्य बिन्दु ज़रूर लिखें।

 

Question 2: पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों के विकास का विवरण दें।

Answer:

पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों का विकास-

वर्षकार्यशील इकाइयां (लाखों में)अचल पूंजी (करोड़ Rs.)उत्पादन (करोड़ Rs.)रोज़गार (लाखों में)
1978-790.422717512.50
2017-181.728632420159015.26

Exam Tips:

a) तालिका बनाकर लिखने से उत्तर स्पष्ट दिखता है।
b) 1978-79 तथा बाद के वर्ष के आंकड़ों की तुलना करें।

 

Question 3: पंजाब के कोई दो छोटे पैमाने के उद्योगों पर टिप्पणी लिखें।

Answer:

पंजाब के मुख्य छोटे पैमाने के उद्योग अग्रलिखित हैं-
1. हौज़री उद्योग (Hosiery Industry) – पंजाब का हौज़री उद्योग लुधियाना में केन्द्रित है। यह उद्योग न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। 2015-16 में इस उद्योग द्वारा Rs. 3711 करोड़ वार्षिक मूल्य का माल उत्पादित किया जाता था। इसमें 78 हज़ार लोगों को रोज़गार प्राप्त होता है।
2. साइकिल उद्योग (Cycle Industry) – पंजाब में साइकिल उद्योग छोटे तथा बड़े दोनों स्तरों पर कार्य कर रहा है। साइकिल तथा साइकिल के पुर्जे बनाने का उद्योग लुधियाना, जालन्धर, राजपुरा तथा मालेरकोटला में स्थित है। 2015-16 में Rs. 12966 करोड़ मूल्य के साइकिल तथा साइकिल के पुर्जों का उत्पादन किया गया। इसमें 78.4 हज़ार लोगों को रोज़गार प्राप्त होता है।

Exam Tips:

a) उद्योग का स्थान, उत्पादन और रोज़गार – तीनों बातें लिखें।
b) प्रश्न में "दो" उद्योग माँगे गए हैं, इसलिए दो ही उद्योग लिखें।

 

Question 4: पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों की मंद प्रगति के दो कारण लिखें।

Answer:

पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों की मंद प्रगति के कारण (Causes of Slow Progress of Medium & Large Scale Industries in Punjab)-
1. खनिज पदार्थों की कमी (Lack of Mineral Resources) – पंजाब में खनिज पदार्थ बिलकुल नहीं मिलते। मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों को काफ़ी मात्रा में कच्चे माल की आवश्यकता होती है, जिसे अन्य राज्यों से मंगवाना पड़ता है। इस कारण इन उद्योगों का विकास नहीं हुआ।
2. सीमावर्ती राज्य (Border State) – पंजाब की सीमाएं पाकिस्तान से मिलती हैं। पाकिस्तान से भारत का हमेशा झगड़ा रहता है और अब तक दो युद्ध हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में उद्यमी इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित नहीं करना चाहते।

Exam Tips:

a) प्रश्न में "दो कारण" माँगे गए हैं, इसलिए दो कारण शीर्षक सहित लिखें।

 

Question 5: पंजाब सरकार द्वारा उद्योगों के विकास के लिए उठाए गए कोई दो कदम बताएं।

Answer:

1. करों में छूट (Exemption From Taxes) – नई औद्योगिक नीति में औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए करों में छूट देने का कार्यक्रम बनाया गया है। वर्ग A के क्षेत्रों में स्थापित नए उद्योगों को बिक्री कर से 10 वर्ष के लिए तथा वर्ग B के क्षेत्रों में नए स्थापित उद्योगों को बिक्री कर से 7 वर्ष के लिए छूट दी जाएगी।
2. भूमि के लिए आर्थिक सहायता (Land Subsidy) – यदि कोई उद्यमी उद्योग स्थापित करने के लिए किसी फोकल प्वाइंट पर भूमि खरीदता है, तो भूमि की कीमत का 33% भाग आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा। जालन्धर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भूमि के लिए आर्थिक सहायता 25% दी जाएगी।

Exam Tips:

a) 10 वर्ष (वर्ग A) और 7 वर्ष (वर्ग B) की अवधि सही लिखें।
b) प्रतिशत के आंकड़े (33% तथा 25%) उत्तर में अवश्य दें।

 

III. लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)

Question 1: पंजाब में औद्योगीकरण की आवश्यकता पर टिप्पणी लिखें।
अथवा
पंजाब में औद्योगीकरण के महत्त्व को स्पष्ट करें।

Answer:

पंजाब में औद्योगीकरण की आवश्यकता निम्नलिखित तत्त्वों से स्पष्ट हो जाती है-
1. संतुलित विकास (Balanced Growth) – पंजाब की अर्थ-व्यवस्था का संतुलित विकास नहीं हुआ, क्योंकि अधिकतर लोग कृषि में लगे हुए हैं। इसलिए उद्योगों का विकास आवश्यक है, ताकि संतुलित विकास हो सके।
2. रोज़गार में वृद्धि (Increase in Employment) – पंजाब में शहरी बेरोज़गारी तथा गांवों में छिपी बेरोज़गारी पाई जाती है। उद्योगों के विकास से यह बेरोज़गारी कम होगी।
3. सरकारी आय में वृद्धि – उद्योगों के विकास से पूर्ण रोज़गार की स्थिति प्राप्त की जा सकती है। उद्योगों का विकास होने पर सरकार को करों द्वारा अधिक आय प्राप्त होगी, जिसे लोगों के कल्याण पर व्यय किया जा सकता है।
4. कृषि पर जनसंख्या के दबाव में कमी (Less Pressure of Population on Agriculture) – पंजाब की अधिकतर जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है, इसलिए प्रति व्यक्ति भूमि निरन्तर कम हो रही है। उद्योगों के विकास से कृषि पर जनसंख्या का दबाव कम होगा।
5. श्रमिकों के जीवन स्तर में वृद्धि (Increase in Standard of Living of Labourers) – औद्योगिक विकास से श्रमिकों की मांग बढ़ेगी, जिसके फलस्वरूप श्रमिकों की आय तथा व्यय में वृद्धि होगी। इससे श्रमिक ऊँचा जीवन स्तर व्यतीत कर सकेंगे।

Exam Tips:

a) पाँचों बिन्दु शीर्षक सहित लिखें और हर बिन्दु के साथ एक-दो वाक्य में कारण दें।
b) अथवा वाले रूप में भी यही उत्तर लिखा जाएगा।

 

Question 2: पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों के विकास के कारण तथा महत्त्व का वर्णन करें।

Answer:

पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों के विकास के कारण तथा महत्त्व को निम्नलिखित प्रकार से स्पष्ट किया जा सकता है-
1. खनिज पदार्थों की कमी (Lack of Minerals) – पंजाब में खनिज पदार्थ नहीं पाए जाते, इसलिए बड़े पैमाने के उद्योग विकसित नहीं हो सके। अतः छोटे पैमाने के उद्योगों का विकास किया गया।
2. बड़े उद्योगों की कमी (Lack of Large Scale Industries) – पंजाब में बड़े पैमाने के उद्योग बहुत कम हैं। यह सीमावर्ती राज्य है, इसलिए उद्यमी यहाँ उद्योग स्थापित नहीं करना चाहते। बड़े उद्योगों की इस कमी को छोटे उद्योगों द्वारा पूरा किया गया है।
3. परिश्रमी लोग (Hardworking People) – पंजाब के श्रमिक मेहनती तथा कुशल हैं। उन्होंने छोटे-छोटे उद्योग स्थापित किए हैं, जिससे श्रमिकों का जीवन स्तर ऊँचा हो रहा है।
4. वित्त की कमी (Lack of Finance) – पंजाब में व्यापारिक बैंकों तथा वित्तीय संस्थाओं द्वारा वित्त की सुविधाएं कम दी गई हैं, जबकि अन्य राज्यों में अधिक दी जाती हैं। वित्त की कमी के कारण बड़े उद्योग विकसित नहीं हो सके, इसलिए छोटे उद्योगों का महत्त्व बढ़ गया।
5. पंजाब सरकार की नीति (Policy of the Punjab Government) – पंजाब सरकार की औद्योगिक नीति में छोटे पैमाने के उद्योगों की ओर विशेष ध्यान दिया गया है, इसलिए पंजाब में ये उद्योग अधिक विकसित हुए हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर में कारण और महत्त्व दोनों की झलक होनी चाहिए।
b) पाँचों कारण शीर्षक के साथ क्रम से लिखें।

 

Question 3: पंजाब के छोटे उद्योगों की समस्याओं का वर्णन करें।
अथवा
पंजाब में छोटे उद्योगों के मंद विकास के क्या कारण हैं?

Answer:

पंजाब में छोटे उद्योगों की मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं-
1. वित्त की समस्या (Problem of Finance) – पंजाब में छोटे पैमाने के उद्योगों को उचित मात्रा में वित्त प्राप्त नहीं होता। वित्त की कमी के कारण इन उद्योगों के विकास की गति मंद है।
2. उत्पादन के पुराने ढंग (Old Methods of Production) – पंजाब के उद्योगों में पुराने ढंग से उत्पादन किया जाता है। इसलिए उत्पादन कम होता है तथा लागत अधिक आती है।
3. कच्चे माल की समस्या (Problem of Raw Material) – पंजाब में उद्योगों के लिए कच्चा माल अन्य प्रान्तों से मंगवाना पड़ता है। इससे उत्पादन लागत बढ़ जाती है तथा उत्पादन कम होता है।
4. प्रतियोगिता की समस्या – इन उद्योगों को बड़े उद्योगों द्वारा तैयार माल से मुकाबला करना पड़ता है, क्योंकि बड़े पैमाने पर तैयार माल सस्ता तथा बढ़िया होता है। इसलिए छोटे उद्योगों को बिक्री के समय कठिनाई होती है।
5. शक्ति की समस्या (Problem of Power) – पंजाब सरकार उद्योगों की अपेक्षा कृषि को प्राथमिकता देती है। इसलिए समय-समय पर बिजली बन्द (Power cut) का सामना करना पड़ता है।

Exam Tips:

a) वित्त, कच्चा माल, पुरानी तकनीक, प्रतियोगिता और बिजली – इन पाँच समस्याओं को याद रखें।
b) "मंद विकास के कारण" वाले रूप में भी यही बिन्दु लिखें।

 

Question 4: पंजाब में प्रमुख छोटे पैमाने के उद्योगों का वर्णन करें।

Answer:

पंजाब के प्रमुख छोटे पैमाने के उद्योग निम्नलिखित हैं-
1. हौज़री उद्योग (Hosiery Industry) – पंजाब का हौज़री उद्योग लुधियाना में केन्द्रित है। यह उद्योग न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। 2015-16 में इस उद्योग में 78 हज़ार लोग कार्य करते थे तथा Rs. 3711 करोड़ का माल बनाया जाता था।
2. साइकिल उद्योग (Cycle Industry) – पंजाब में साइकिल उद्योग छोटे तथा बड़े दोनों स्तरों पर कार्य करता है। इसमें साइकिल तथा इसके पुर्जे बनाए जाते हैं। यह उद्योग लुधियाना, जालन्धर तथा मालेरकोटला में स्थित है। 2015-16 में इसमें 78.4 हज़ार लोगों को रोज़गार प्राप्त था तथा वार्षिक Rs. 12966 करोड़ का माल तैयार किया जाता था।
3. सिलाई मशीन उद्योग (Sewing Machine Industry) – सिलाई मशीन उद्योग पंजाब में लुधियाना, सरहिन्द, बटाला तथा जालन्धर में है। 2015-16 में सिलाई मशीनों के लगभग 57 कारखाने थे, जिनमें 13464 मज़दूरों को रोज़गार प्राप्त होता था। इस उद्योग में Rs. 1254 करोड़ का वार्षिक माल तैयार होता था।
4. खेलों का सामान बनाने का उद्योग (Sports Goods Industry) – यह उद्योग जालन्धर में है। पंजाब में बनाया गया खेलों का सामान न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी भेजा जाता है। इस उद्योग में 4561 श्रमिकों को रोज़गार प्राप्त है और इसमें वार्षिक Rs. 267.57 करोड़ का सामान बनाया जाता है।

Exam Tips:

a) हर उद्योग के साथ उसका स्थान ज़रूर लिखें (जैसे हौज़री – लुधियाना, खेलों का सामान – जालन्धर)।
b) आंकड़ों के साथ वर्ष लिखना न भूलें।

 

Question 5: पंजाब में बड़े तथा मध्यम उद्योगों की मंद गति के क्या कारण हैं?

Answer:

पंजाब में बड़े तथा मध्यम उद्योगों की धीमी गति के कारण निम्नलिखित हैं-
1. खनिज पदार्थों की कमी (Lack of Mineral Resources) – पंजाब में खनिज पदार्थ बिलकुल नहीं मिलते, जबकि मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों को काफ़ी मात्रा में कच्चे माल की आवश्यकता पड़ती है। इसे अन्य राज्यों से मंगवाना पड़ता है, इसलिए इन उद्योगों का विकास नहीं हुआ।
2. सीमावर्ती राज्य (Border State) – पंजाब की सीमाएं पाकिस्तान से मिलती हैं। पाकिस्तान से भारत का हमेशा झगड़ा रहता है और अब तक दो युद्ध हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में उद्यमी इस क्षेत्र में उद्योग स्थापित नहीं करना चाहते।
3. विद्युत् की कमी (Lack of Power) – विद्युत् औद्योगिक विकास के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण है। पंजाब में विद्युत् का प्रयोग कृषि में अधिक होता है, जबकि बड़े उद्योगों के लिए काफ़ी मात्रा में विद्युत् की आवश्यकता होती है। विद्युत् की कमी के कारण इन उद्योगों की गति मंद है।
4. केन्द्र सरकार का कम योगदान (Less Investment by Central Government) – पंजाब में केन्द्रीय सरकार द्वारा बहुत कम निवेश किया गया है। पंजाब में केन्द्र सरकार का कुल निवेश 2.5% है, जबकि बिहार में 75% तथा कर्नाटक में 12% निवेश किया गया। इस कारण भी उद्योगों का विकास नहीं हो सका।

Exam Tips:

a) चारों कारण शीर्षक सहित लिखें।
b) केन्द्र सरकार के निवेश के आंकड़े (2.5% आदि) लिखने से उत्तर मज़बूत बनता है।

 

IV. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (Long Answer Type Questions)

Question 1: पंजाब के छोटे, मध्य तथा बड़े स्तर के उद्योगों की प्रकृति तथा ढांचे का वर्णन करें। (Explain the nature and structure and small, medium and large scale industries of Punjab.)
अथवा
पंजाब के प्रमुख छोटे आकार के उद्योगों की व्याख्या करें। (Explain the main Small Scale Industries of Punjab.)

Answer:

पंजाब का औद्योगिक ढांचा (Structure of Industries in Punjab)
पंजाब के औद्योगिक ढांचे को दो भागों में विभाजित करके स्पष्ट किया जा सकता है-
A. छोटे पैमाने के उद्योग (Small Scale Industries)
B. मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योग (Medium & Large Scale Industries)
A. छोटे पैमाने के उद्योग (Small Scale Industries)
वर्ष 1997 के पश्चात् छोटे पैमाने के उद्योगों में उन उद्योगों को शामिल किया जाता है जिनमें Rs. 3 करोड़ तक का निवेश किया गया हो। इससे पूर्व स्थिर पूंजी के निवेश की सीमा केवल Rs. 60 लाख थी।
सूची-पत्र से ज्ञात होता है कि 1978-79 में छोटे पैमाने के उद्योगों की संख्या 0.42 लाख थी, जिनमें Rs. 271 करोड़ की अचल पूंजी लगी हुई थी। इन उद्योगों में Rs. 751 करोड़ का उत्पादन किया जाता था तथा लगभग 2.50 लाख श्रमिक काम पर लगे हुए थे। वर्ष 2018-19 में इन उद्योगों की इकाइयों की संख्या बढ़कर 1.72 लाख हो गई। इनमें Rs. 86324 करोड़ की अचल पूंजी लगी है, Rs. 201590 करोड़ का उत्पादन किया जाता है तथा ये उद्योग 16.21 लाख श्रमिकों को रोज़गार प्रदान करते हैं।
पंजाब के मुख्य छोटे उद्योग (Main Small Scale Industries of Punjab)
1. हौज़री उद्योग (Hosiery Industry) – पंजाब का हौज़री उद्योग लुधियाना में केन्द्रित है। यह उद्योग न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी मशहूर है। 2018-19 में इस उद्योग द्वारा Rs. 3711 करोड़ वार्षिक मूल्य का माल उत्पादित किया गया। इसमें 82 हज़ार लोगों को रोज़गार प्राप्त होता है।
2. साइकिल उद्योग (Cycle Industry) – यह उद्योग छोटे तथा बड़े दोनों स्तरों पर कार्य कर रहा है। साइकिल तथा साइकिल के पुर्जे बनाने का उद्योग लुधियाना, जालन्धर, राजपुरा तथा मालेरकोटला में स्थित है। 2018-19 में Rs. 13 हज़ार करोड़ मूल्य के साइकिल तथा साइकिल के पुर्जों का उत्पादन किया गया। इसमें 88.5 हज़ार लोगों को रोज़गार प्राप्त होता है।
3. सिलाई मशीन उद्योग (Sewing Machine Industry) – सिलाई मशीन बनाने का उद्योग लुधियाना, सरहिन्द, बटाला तथा जालन्धर में स्थित है। 2015-16 में पंजाब में सिलाई मशीनों के लगभग 57 कारखाने थे। इस उद्योग में Rs. 1356 करोड़ का माल हर वर्ष तैयार होता है तथा लगभग 13464 मज़दूरों को रोज़गार प्राप्त होता है।
4. खेलों का सामान बनाने का उद्योग (Sports Goods Industry) – यह उद्योग जालन्धर में केन्द्रित है। पंजाब में तैयार किया खेलों का सामान न केवल भारत बल्कि विदेशों में भी भेजा जाता है। 2018-19 में इस उद्योग की 529 इकाइयां लगी हुई थीं, जिनमें 9561 मज़दूरों को रोज़गार प्राप्त था। वार्षिक Rs. 276.57 करोड़ का माल तैयार किया जाता है।
5. मोटर गाड़ियों के पुर्जे बनाने का उद्योग (Automobile Industry) – यह उद्योग लुधियाना, जालन्धर, पटियाला तथा कपूरथला में स्थित है। इसमें मोटर गाड़ियों के पुर्जे तैयार किए जाते हैं। 2019-20 में इस उद्योग में Rs. 5022 लाख का माल प्रत्येक वर्ष तैयार किया जाता था तथा इसमें 52857 श्रमिक कार्य करते थे।
B. पंजाब में मध्यम तथा बड़े स्तर के उद्योग (Medium & Large Scale Industries of Punjab)
जिन उद्योगों में Rs. 10 करोड़ से कम पूंजी लगी होती है, उन्हें मध्यम आकार का उद्योग कहा जाता है और जिनमें Rs. 10 करोड़ से अधिक अचल पूंजी लगी होती है, उन्हें बड़े पैमाने के उद्योग कहा जाता है। पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योग अधिक विकसित नहीं हो सके।
सूची-पत्र से स्पष्ट होता है कि 1978-79 में पंजाब में मध्यम तथा बड़े आकार के उद्योगों की 188 इकाइयां थीं, जिनमें Rs. 379 करोड़ की अचल पूंजी लगी हुई थी। उस वर्ष Rs. 711 करोड़ का उत्पादन किया गया तथा 91 हज़ार लोग रोज़गार पर लगे हुए थे। वर्ष 2017-18 में इन उद्योगों की संख्या बढ़कर 898 हो गई, जिनमें Rs. 69591 करोड़ की अचल पूंजी लगी है। इन उद्योगों में Rs. 104973 करोड़ का उत्पादन किया गया तथा 2.84 लाख श्रमिक कार्य पर लगे हुए थे।
पंजाब के मुख्य मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योग (Medium & Large Scale Industries of Punjab)
1. चीनी के कारखाने (Sugar Industry) – पंजाब में चीनी के 17 बड़े कारखाने हैं। ये जालन्धर, कपूरथला, संगरूर, फरीदकोट, गुरदासपुर तथा रोपड़ ज़िलों में स्थित हैं। 2018-19 में इस उद्योग में Rs. 19823 करोड़ की चीनी का उत्पादन हुआ। इसमें 5487 व्यक्तियों को रोज़गार प्राप्त था।
2. सूती कपड़े के कारखाने (Cotton Textile Industry) – पंजाब में 2018-19 में धागा बनाने के 140 कारखाने थे। एक कारखाने में धागे से कपड़ा भी बनाया जाता है। ये कारखाने फगवाड़ा, अमृतसर, बरनाला, मालेरकोटला तथा अबोहर में स्थित हैं। इस उद्योग में 16849 श्रमिक कार्य करते हैं और वार्षिक 166.27 मिलियन मीटर कपड़ा तैयार किया जाता है।
3. स्वराज व्हीकल्ज़ लिमिटेड (Swaraj Vehicles Limited) – यह कारखाना सार्वजनिक क्षेत्र में 1985 में Rs. 60 करोड़ की लागत से स्थापित किया गया था। इसमें माल की ढुलाई के लिए टैंपू बनाए जाते हैं। यह कारखाना मोहाली में स्थित है और 9 हज़ार मज़दूरों को रोज़गार प्रदान करता है।
4. गर्म कपड़े के कारखाने (Woollen Cloth Industry) – पंजाब में गर्म कपड़ा बनाने के कारखाने धारीवाल और छहरटा (अमृतसर) में हैं। इस उद्योग में 1 लाख 8 हज़ार श्रमिकों को रोज़गार प्राप्त है और इसमें वार्षिक Rs. 354 करोड़ का माल तैयार किया जाता है।

Exam Tips:

a) उत्तर की शुरुआत औद्योगिक ढांचे के दो भागों – छोटे तथा मध्यम/बड़े – से करें।
b) "अथवा" वाले रूप में केवल भाग A (छोटे उद्योग) लिखें।
c) हर उद्योग का स्थान, उत्पादन और रोज़गार लिखें।
d) परिभाषा की सीमाएं (Rs. 3 करोड़ तथा Rs. 10 करोड़) अलग से लिखें।

 

Question 2: पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों के विकास को स्पष्ट करें। पंजाब में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों की मंद प्रगति के क्या कारण हैं? (Explain the development medium and Large Scale Industries in Punjab. What are the causes of slow progress of medium and Large Scale Industries?)

Answer:

पंजाब में मध्यम तथा बड़े आकार के उद्योग अधिक विकसित नहीं हो सके। इन उद्योगों के विकास का अनुमान निम्नलिखित सूची-पत्र द्वारा लगाया जा सकता है-

वर्षकार्यशील इकाइयांअचल पूंजी (करोड़ Rs.)उत्पादन (लाख Rs.)रोज़गार (लाखों में)
1978-791883797110.91
2018-19898695911049732.84

सूची-पत्र से ज्ञात होता है कि वर्ष 2018-19 में मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों की इकाइयां 898 थीं। इन उद्योगों में Rs. 69591 करोड़ की अचल पूंजी लगी हुई है, उत्पादन Rs. 104973 लाख का किया गया और ये उद्योग 2.84 लाख लोगों को रोज़गार प्रदान करते हैं। परन्तु अन्य औद्योगिक राज्यों जैसे महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि की तरह पंजाब में इन उद्योगों की प्रगति बहुत कम रही है।

मंद प्रगति के कारण (Causes of Slow Progress of Medium & Large Scale Industries in Punjab)
1. खनिज पदार्थों की कमी (Lack of Mineral Resources) – पंजाब में खनिज पदार्थ बिलकुल नहीं मिलते। मध्यम तथा बड़े पैमाने के उद्योगों को काफ़ी मात्रा में कच्चे माल की आवश्यकता होती है, जिसे अन्य राज्यों से मंगवाना पड़ता है। इस कारण इन उद्योगों का विकास नहीं हुआ।
2. सीमावर्ती राज्य (Border State) – मंद प्रगति का सबसे बड़ा कारण पंजाब का सीमावर्ती राज्य होना है। पंजाब की सीमाएं पाकिस्तान से मिलती हैं, जिससे भारत का हमेशा झगड़ा रहता है। अब तक दो युद्ध हो चुके हैं। ऐसी स्थिति में उद्यमी यहाँ उद्योग स्थापित नहीं करना चाहते।
3. विद्युत् की कमी (Lack of Power) – विद्युत् औद्योगिक विकास के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है। पंजाब में विद्युत् का प्रयोग कृषि क्षेत्र में अधिक होता है, जबकि बड़े उद्योगों को अधिक मात्रा में विद्युत् चाहिए। विद्युत् की कमी के कारण मध्यम तथा बड़े स्तर के उद्योगों की प्रगति धीमी है।
4. केन्द्रीय सरकार का कम योगदान (Less Investment by Central Government) – पंजाब में केन्द्र सरकार का कुल निवेश केवल 2.5% है, जबकि बिहार में 15% तथा कर्नाटक में 12% निवेश किया गया। इस कारण भी पंजाब में उद्योगों का विकास नहीं हो सका।
5. कृषि प्रधान अर्थ-व्यवस्था (Agricultural Economy) – पंजाब कृषि प्रधान राज्य है। राज्य सरकार ने पंचवर्षीय योजनाओं में कृषि के विकास की ओर विशेष ध्यान दिया है और उद्योगों के विकास को नज़रअंदाज़ किया गया है। कृषि का महत्त्व अधिक होने के कारण लघु पैमाने के उद्योगों को प्राथमिकता दी गई, ताकि रोज़गार के अधिक अवसर उपलब्ध हों।
6. पूंजी की कमी (Lack of Capital) – बड़े पैमाने के उद्योगों के लिए अधिक पूंजी की आवश्यकता होती है। पंजाब में पूंजी की कमी है, क्योंकि सरकार को आंतरिक सुरक्षा पर बहुत व्यय करना पड़ता है। निजी क्षेत्र के उद्योग इसलिए भी विकसित नहीं हुए कि ब्याज की दर बहुत अधिक है। इसलिए मध्यम तथा बड़े उद्योगों में निवेश कम हुआ है।
7. औद्योगिक लड़ाई-झगड़े (Industrial Disputes) – स्वतन्त्रता के पश्चात् औद्योगिक विकास बढ़ने के साथ औद्योगिक लड़ाई-झगड़े भी बढ़ गए हैं। तालाबन्दी तथा हड़ताल आम नज़र आती है, जिससे उत्पादन लागत बढ़ जाती है।

Exam Tips:

a) पहले विकास (तालिका सहित) और फिर कारणों को अलग शीर्षक देकर लिखें।
b) सात कारणों को शीर्षक सहित क्रम से लिखें।
c) महाराष्ट्र, कर्नाटक से तुलना का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 3: पंजाब सरकार की आधुनिक उद्योग नीति का वर्णन करें। (Explain the new Industrial Policy of Government of Punjab.)

Answer:

पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति (New Industrial Policy of Government of Punjab)
पंजाब में औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक नीति की घोषणा 16 फरवरी, 1972 को की गई। इसके पश्चात् सरकार ने 1979, 1987, 1989 तथा 1991 में औद्योगिक नीति में परिवर्तन किए। पंजाब सरकार की नई औद्योगिक नीति की घोषणा 14 मार्च, 1996 को की गई। नई औद्योगिक नीति की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं-
1. मुख्य उद्देश्य (Main Objectives)
• औद्योगिक विकास की दर बढ़ाकर 12% की जाएगी।
• राज्य के घरेलू उत्पादन में उद्योगों का भाग बढ़ाकर 25% किया जाएगा।
• उद्योगों के विकास के लिए आवश्यक ढांचे अर्थात् सड़कें, विद्युत्, वित्त, श्रमिक तथा कच्चे माल की पूर्ति की सुविधाएं दी जाएंगी।
• ग्रामीण बेरोज़गारों को उद्योगों तथा सम्बन्धित उद्यमों में रोज़गार की सुविधाएं दी जाएंगी।
• पंजाब में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा।
• छोटे, मध्यम तथा बड़े स्तर के उद्योगों के लिए फोकल प्वाइंट्स स्थापित किए जाएंगे।
• निर्यात को उत्साहित करने के लिए नई मण्डियाँ ढूंढ़ी जाएंगी।
• आर्थिक तौर पर पिछड़े वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जाएगा।
• नए उद्योग स्थापित किए जाएंगे तथा पुराने स्थापित उद्योगों का नवीनीकरण तथा आधुनिकीकरण किया जाएगा।
• छोटे स्तर के उद्योगों को विकसित करके रोज़गार के अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे।
2. विकास क्षेत्र (Growth Areas) – पंजाब के विभिन्न ज़िलों को औद्योगिक विकास की दृष्टि से चार वर्गों में विभाजित किया गया है-
वर्ग A (Category A) – इस वर्ग के क्षेत्रों को सबसे अधिक रियायतें देने की घोषणा की गई। इसमें अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोज़पुर, फरीदकोट तथा मानसा के ज़िले शामिल हैं।
वर्ग B (Category B) – इस वर्ग के क्षेत्रों को वर्ग A से कम रियायतें दी जाएंगी। इसमें राज्य के अन्य ज़िले शामिल किए गए हैं।
वर्ग C (Category C) – इस वर्ग में लुधियाना तथा जालन्धर के फोकल प्वाइंट्स को छोड़कर पंजाब के सब फोकल प्वाइंट्स शामिल किए गए हैं। फोकल प्वाइंट्स पर अधिक-से-अधिक उद्योग स्थापित करने के प्रयत्न किए जाएंगे।
वर्ग D (Category D) – इस वर्ग के उद्योगों को कोई प्रोत्साहन तथा अनुदान नहीं दिया जाएगा। इसमें जालन्धर तथा लुधियाना की निगम सीमाओं के फोकल प्वाइंट्स तथा उनके ब्लॉक शामिल किए गए हैं।
वर्ग A तथा वर्ग B के क्षेत्रों को बहुत-सी रियायतें देने की घोषणा की गई है, ताकि पिछड़े क्षेत्रों में उद्योगों का विकास हो सके।
3. कृषि आधारित उद्योगों का विकास (Incentives to Agro Based Industries) – पंजाब कृषि प्रधान राज्य है। इसलिए कृषि विकास को बनाए रखने के लिए उन उद्योगों को विकसित किया जाएगा जिनके लिए कच्चा माल कम कीमत पर राज्य में से ही प्राप्त किया जा सकता है। ऐसे उद्योगों को 10 वर्ष के लिए बिक्री कर से मुक्त किया गया है। ऋण पर ब्याज का 5% भाग सरकार द्वारा दिया जाएगा तथा स्थायी पूंजी का 30% भाग आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा, जो अधिकतम Rs. 50 लाख तक हो सकती है।
4. करों में छूट (Exemption From Taxes) – वर्ग A के क्षेत्रों में स्थापित नए उद्योगों को बिक्री कर से 10 वर्ष के लिए तथा वर्ग B के क्षेत्रों में स्थापित नए उद्योगों को बिक्री कर से 7 वर्ष के लिए छूट दी जाएगी।
5. भूमि के लिए आर्थिक सहायता (Land Subsidy) – यदि कोई उद्यमी उद्योग स्थापित करने के लिए किसी फोकल प्वाइंट पर भूमि खरीदता है, तो भूमि की कीमत का 33% भाग आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाएगा। जालन्धर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भूमि के लिए आर्थिक सहायता 25% दी जाएगी।
6. छोटे उद्योगों का आधुनिकीकरण (Modernisation of Small Scale Industries) – छोटे पैमाने के उद्योगों को विकसित करने के लिए एक विशेष फंड की स्थापना की गई है। जो उद्यमी पुरानी स्थापित इकाइयों का आधुनिकीकरण करना चाहते हैं, उन्हें विशेष आर्थिक सहायता दी जाएगी।
7. मध्यम तथा बड़े उद्योगों को प्रोत्साहन (Incentives to Medium & Large Scale Industries) – वर्ग A के क्षेत्रों में निवेश करने वाले उद्यमियों द्वारा स्थापित बड़े स्तर के उद्योगों की अचल पूंजी पर आर्थिक सहायता दी जाएगी। वर्ग A तथा B में स्थापित पुराने उद्योगों का विस्तार करने पर भी मध्यम तथा बड़े उद्योगों के विस्तार के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
8. पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहन (Incentive to Tourism) – नई औद्योगिक नीति के अनुसार पंजाब में पर्यटन उद्योग को प्रोत्साहित करने के लिए उसे उद्योग का दर्जा दिया गया है। पर्यटन उद्योग को वे सब सुविधाएं दी जाएंगी जो अन्य साधारण उद्योगों को दी जाती हैं।
9. इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की इकाइयों को विशेष छूट (Special Incentive to Electronics Units) – पंजाब में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उत्पादन करने वाली इकाइयों को पूंजी निवेश के सम्बन्ध में आर्थिक सहायता तथा बिक्री कर की छूट दी जाएगी। इन उद्योगों को चुंगी करों में भी 6 वर्ष के लिए छूट देने के लिए कहा गया है।
10. ऊर्जा सुविधाएं (Power Facilities) – पंजाब में जो औद्योगिक इकाइयां लगाई जाएंगी, उन्हें बिजली कनेक्शन में प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसी इकाइयों को पांच साल के लिए बिजली कर से मुक्त रखा जाएगा तथा जनरेटिंग सैट लगाने पर 25% आर्थिक सहायता दी जाएगी।
11. भूमि के लिए आर्थिक सहायता (Land Subsidy) – पंजाब में जो नई औद्योगिक इकाइयां लगाई जाएंगी, उन्हें भूमि की खरीद में आर्थिक सहायता दी जाएगी। यदि ये इकाइयां फोकल प्वाइंट्स पर लगाई जाती हैं, तो भूमि की खरीद में 33 प्रतिशत आर्थिक सहायता दी जाएगी।

Exam Tips:

a) नीति की घोषणा की तिथि (14 मार्च, 1996) तथा मुख्य उद्देश्य पहले लिखें।
b) वर्ग A, B, C, D का अन्तर स्पष्ट लिखें।
c) समय की कमी हो तो करों में छूट, भूमि सहायता और कृषि आधारित उद्योग – ये बिन्दु अवश्य लिखें।
d) प्रतिशत और वर्षों के आंकड़े सही लिखें।

 

Punjab Board Solutions for Class 11 Economics Hindi Medium Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास

Textbook Solutions for Class 11 Economics Hindi Medium Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Economics Hindi Medium Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास. Fully updated to match current Punjab Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Hindi Medium Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Economics.

FAQs

Where can I find the latest PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास for the 2026-27 session?

The complete and updated PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Economics are as per latest Punjab Board curriculum.

Are the Economics Punjab Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Economics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 Punjab Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Economics. You can access PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Economics Punjab Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire PSEB 11th Class Economics Solutions Chapter 28 1966 से पंजाब में औद्योगिक विकास in printable PDF format for offline study on any device.