Download Punjab Board Solutions for Class 10 Hindi Hindi Medium Chapter 10 नर्स
Review structured textbook solutions for Class 10 Hindi Hindi Medium Chapter 10 नर्स. Built according to Punjab Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access Punjab Board Solutions and Answers
Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
(क) विषय-बोध
I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो पंक्तियों में दीजिए
Question 1: महेश कितने साल का था?
Answer:
महेश छः साल का था।
Exam Tips:
a) उत्तर में उम्र "छः साल" स्पष्ट लिखें।
Question 2: महेश कहाँ दाखिल था?
Answer:
महेश अस्पताल में दाखिल था।
Exam Tips:
a) उत्तर एक पूरे वाक्य में लिखें।
Question 3: अस्पताल में मुलाकातियों से मिलने का समय क्या था?
Answer:
अस्पताल में मुलाकातियों के मिलने का समय शाम चार बजे से छः बजे तक का था।
Exam Tips:
a) समय की शुरुआत और अंत दोनों लिखें – चार से छः बजे।
Question 4: वार्ड में कुल कितने बच्चे थे?
Answer:
वार्ड में कुल बारह बच्चे थे।
Exam Tips:
a) संख्या शब्दों में लिखें – बारह।
Question 5: सात बजे कौन-सी दो नर्से वार्ड में आईं?
Answer:
सात बजे मरींडा और मांजरेकर नाम की दो नर्से वार्ड में आईं।
Exam Tips:
a) दोनों नर्सों के नाम सही वर्तनी में लिखें।
Question 6: महेश किस सिस्टर से घुल-मिल गया था?
Answer:
महेश सिस्टर सूसान से घुल-मिल गया था।
Exam Tips:
a) "घुल-मिल जाना" मुहावरे का अर्थ है – अपनापन हो जाना।
Question 7: महेश को अस्पताल से कितने दिन बाद छुट्टी मिली?
Answer:
महेश को तेरह दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली।
Exam Tips:
a) "छुट्टी" शब्द की वर्तनी पर ध्यान दें।
II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार पंक्तियों में दीजिए
Question 1: सरस्वती की परेशानी का क्या कारण था?
Answer:
सरस्वती का बेटा महेश अस्पताल में दाखिल था और उसका ऑप्रेशन हुआ था। सरस्वती उससे मिलने आई थी, पर वह उससे लिपटकर रोने लगा और उसे जाने नहीं दे रहा था। वह माँ की कोई बात सुनने को तैयार नहीं था। बेटे का इस तरह रोना और तड़पना ही सरस्वती की परेशानी का कारण था।
Exam Tips:
a) परेशानी का कारण स्पष्ट लिखें – बेटे का रोना और माँ को न जाने देना।
b) उत्तर 3-4 पंक्तियों में सीमित रखें।
Question 2: सरस्वती ने नौ नम्बर बैड वाले बच्चे से क्या मदद माँगी?
Answer:
सरस्वती को नौ नम्बर बैड वाला बच्चा अधिक समझदार लगा, जो शायद दस वर्ष का था। उसने उसे पास बुलाकर कहा कि वह महेश को बातों में लगाए और कोई कहानी आदि सुनाए, ताकि वह वहाँ से बाहर जा सके। लड़का मदद के लिए तैयार हो गया और महेश के पास जाकर बातें करने लगा। इसी बीच सरस्वती वार्ड से निकलकर बाहर आ गई।
Exam Tips:
a) मदद के रूप में "महेश को बातों में लगाना" अवश्य लिखें।
b) बच्चे की समझदारी का भी उल्लेख करें।
Question 3: सिस्टर सूसान ने महेश को अपने बेटे के बारे में क्या बताया?
अथवा
'नर्स' कहानी में सिस्टर सूसान ने महेश को अपने बेटे के बारे में क्या बताया?
Answer:
सिस्टर सूसान ने महेश को रोते देखा तो उसे बताया कि उसका बेटा भी उसी की तरह रोता है और बहुत शरारती है। उसका नाम भी महेश है और वह केवल तीन महीने का है। उसने यह भी बताया कि आया जब उससे खेलती है या गाना गाती है तो वह खुशी से हाथ-पैर ऊपर-नीचे हिलाने लगता है, जैसे नाच रहा हो। वह अभी बोलना नहीं जानता, इसलिए अंगू-अंगू, गूं-गूं जैसी आवाज़ें निकालता है।
Exam Tips:
a) बेटे का नाम, उम्र और स्वभाव – तीनों बातें लिखें।
b) "अथवा" वाले प्रश्न का उत्तर भी यही रहेगा।
Question 4: दूसरे दिन महेश ने माँ को घर जाने की इजाज़त खुशी-खुशी कैसे दे दी?
Answer:
सिस्टर सूसान के छोटे-से बच्चे की बातें सुनकर महेश ने अपनी माँ के बारे में सोचा। उसे अपनी छोटी बहन मोना के रोने की चिंता हुई, जिसे माँ पास वाले राजू के घर छोड़कर आई थी। वह नहीं चाहता था कि उसके रोने से माँ को कष्ट हो, इसलिए उसने खुशी-खुशी माँ को घर जाने की इजाज़त दे दी।
Exam Tips:
a) कारण लिखें – सूसान की बातों का असर और मोना की चिंता।
b) पात्रों के नाम (मोना, राजू) सही लिखें।
Question 5: सरस्वती द्वारा सिस्टर सूसान को गुलदस्ता और उसके बबलू के लिए गिफ्ट पेश करने पर सिस्टर सूसान ने क्या कहा?
Answer:
सरस्वती ने सिस्टर सूसान को गुलदस्ता और बबलू के लिए गिफ्ट दिया तो सूसान ने रंग-बिरंगे फूलों वाला गुलदस्ता तो ले लिया, पर बबलू के लिए गिफ्ट नहीं लिया। उसने कहा कि उसकी अभी शादी ही नहीं हुई है और न उसकी कोई संतान है। उसने तो महेश को बहलाने के लिए झूठ ही कह दिया था कि उसका एक छोटा-सा बबलू है।
Exam Tips:
a) गुलदस्ता लेना और गिफ्ट न लेना – दोनों बातें लिखें।
b) सूसान के झूठ बोलने का कारण अवश्य बताएँ।
III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर छह-सात पंक्तियों में दीजिए
Question 1: सिस्टर सूसान का चरित्र-चित्रण अपने शब्दों में लिखिए।
Answer:
सिस्टर सूसान 'नर्स' कहानी की दूसरी प्रमुख पात्र है और आधी से अधिक कहानी उसी के इर्द-गिर्द घूमती है। वह एक नर्स है और अपना काम पूरी मेहनत तथा ईमानदारी से करती है। कहानीकार ने उसे सरल हृदय, कर्मठ और विवेकशील नारी के रूप में चित्रित किया है। वह अस्पताल के बच्चों को माँ के समान प्यार करती है। उसमें स्थिति को समझकर स्वयं को उसके अनुसार ढालने की क्षमता है। महेश को रोता देख वह उसकी पीड़ा समझती है और उसकी मनोव्यथा दूर करती है, इससे उसकी बाल-मनोविज्ञान की समझ झलकती है। वह ईमानदार भी है, तभी तो उसने महेश की माँ से बबलू के लिए उपहार नहीं लिया। इस प्रकार सूसान ममतामयी और सेवाभाव से परिपूर्ण नारी है।
Exam Tips:
a) गुण क्रम से लिखें – ममता, कर्मठता, सेवाभाव, ईमानदारी, बाल-मनोविज्ञान की समझ।
b) कहानी की घटनाओं से अपने कथन की पुष्टि करें।
c) उत्तर 6-7 पंक्तियों में सीमित रखें।
Question 2: 'नर्स' कहानी का उद्देश्य अपने शब्दों में लिखिए।
Answer:
कहानीकार का उद्देश्य रचना में ही निहित है। लेखिका ने दिखाया है कि नर्स सूसान चिकित्सा के साथ-साथ अपनी ममता, स्नेह, दुलार और भावभरी बातचीत से बच्चों का दिल जीत लेती है। वह माँ न होते हुए भी उन्हें माँ की कमी महसूस नहीं होने देती। कहानी का उद्देश्य नर्स के सेवाभाव और ममत्व को रोगी के हित में प्रस्तुत करना है। साथ ही लेखिका ने एक बच्चे के मनोभावों और माँ के हृदय की पीड़ा को भी प्रभावशाली ढंग से चित्रित किया है। यह कहानी जिज्ञासा जगाने वाली है।
Exam Tips:
a) उद्देश्य का मुख्य बिंदु पहले लिखें – नर्स का सेवाभाव और ममत्व।
b) बाल-मनोविज्ञान और माँ की पीड़ा का उल्लेख भी करें।
(ख) भाषा-बोध
I. निम्नलिखित पंजाबी गद्यांशों का हिंदी में अनुवाद कीजिए
Question 1: निम्नलिखित पंजाबी गद्यांश का हिंदी में अनुवाद कीजिए:
ਅੱਠ ਵਜੇ ਸਿਸਟਰ ਸੂਸਾਨ ਦੇ ਵਾਰਡ ਵਿੱਚ ਆਉਂਦੇ ਹੀ ਕਈ ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਚਿਹਰੇ ਤੇ ਮੁਸਕਾਨ ਛਾ ਗਈ । ਇਕ ਤੋਂ ਨੌ ਨੰਬਰ ਵਾਲੇ ਬੱਚੇ ਤਾਂ ਉਸਦੇ ਸੁਆਗਤ ਲਈ ਬਿਸਤਰ ਤੋਂ ਉੱਠ ਕੇ ਬੈਠ ਗਏ । ਸਿਸਟਰ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਲ ਹੱਥ ਹਿਲਾਇਆ !
Answer:
आठ बजे सिस्टर सूसान के वार्ड में आते ही कई बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छा गई। एक से नौ नंबर वाले बच्चे तो उसका स्वागत करने के लिए बिस्तर से उठकर बैठ गए। सिस्टर ने उनकी ओर हाथ हिलाया।
Exam Tips:
a) अनुवाद करते समय समय, पात्र और क्रियाओं का क्रम न बदलें।
b) पंजाबी "ਵਲ" का हिंदी रूप "की ओर" होता है।
Question 2: निम्नलिखित पंजाबी गद्यांश का हिंदी में अनुवाद कीजिए:
ਰੰਗ ਬਿਰੰਗੇ ਸੁੰਦਰ ਫੁੱਲਾਂ ਵਾਲਾ ਇਹ ਗੁਲਦਸਤਾ ਤਾਂ ਮੈਂ ਖੁਸ਼ੀ ਨਾਲ ਲੈ ਰਹੀ ਹਾਂ ਬਾਕੀ ਇਹ ਗਿਫਟ ਕਿਸੀ ਇਹੋ ਜਿਹੀ ਔਰਤ ਨੂੰ ਦੇ ਦੇਣਾ ਜਿਸਦਾ ਕੋਈ ਬਬਲੂ ਹੋਏ । ਮੇਰਾ ਤਾਂ ਕੋਈ ਬਬਲੂ ਹੈ ਹੀ ਨਹੀਂ । ਮੈਂ ਤਾਂ ਹਾਲੇ ਤਕ ਸ਼ਾਦੀ ਹੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਹੈ ।
Answer:
रंग-बिरंगे सुंदर फूलों वाला यह गुलदस्ता तो मैं खुशी से ले रही हूँ। शेष यह गिफ्ट किसी ऐसी औरत को दे देना जिसका कोई बबलू हो। मेरा तो कोई बबलू है ही नहीं। मैंने तो अभी तक शादी ही नहीं की है।
Exam Tips:
a) अनुवाद में "ਹਾਲੇ ਤਕ" का हिंदी रूप "अभी तक" लिखें।
b) वाक्य का भाव ज्यों-का-त्यों रखें।
(ग) रचनात्मक अभिव्यक्ति
Question 1: आप अपने जीवन में क्या बनना चाहेंगे? इस विषय पर कक्षा में सभी विद्यार्थी चर्चा कीजिए।
Answer:
मनुष्य अनेक कल्पनाएँ करता है और आगे बढ़ने के लिए योजनाएँ बनाता है। कल्पना तो सब करते हैं, पर उसे साकार करने की शक्ति किसी-किसी में होती है। हर व्यक्ति कोई-न-कोई लक्ष्य लेकर चलता है। कोई डॉक्टर बनकर रोगियों की सेवा करना चाहता है, कोई इंजीनियर बनकर निर्माण करना चाहता है, कोई व्यापारी, कोई नेता तो कोई अभिनेता बनना चाहता है।
मैं अध्यापक बनना चाहता हूँ। कुछ लोग इसे साधारण लक्ष्य समझें, पर मेरे लिए यह गौरव की बात है, क्योंकि अध्यापक देश-सेवा और समाज-सेवा का सबसे बड़ा साधन होता है। मैं स्वार्थ की अपेक्षा परमार्थ को महत्त्व देता हूँ। जिस प्रकार नींव की ईंट पर महल खड़ा होता है, उसी प्रकार विद्यार्थी देश की नींव हैं और मैं उस नींव को मज़बूत बनाना चाहता हूँ।
आज के अध्यापक को देखकर निराशा होती है, क्योंकि वह अध्यापन को केवल व्यवसाय और धन कमाने का साधन समझने लगा है, जबकि इसमें त्याग की आवश्यकता है। यदि मैं शिक्षक होता तो पहले अपने में उत्तम गुणों का विकास करता और विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाता। आज कई विद्यार्थी शिक्षा को बोझ समझते हैं, स्कूल से भागते हैं, अनुशासनहीन हैं और बड़ों का अपमान करते हैं। मैं उनमें अच्छे संस्कार डालकर इन बुराइयों को दूर करता।
मैं हर विषय रोचक और सरल ढंग से पढ़ाता, शैक्षणिक भ्रमण से ऐतिहासिक स्थानों के प्रति रुचि पैदा करता और विद्यार्थियों को परिवार के सदस्यों जैसा मानकर उनकी कठिनाइयाँ दूर करता। महापुरुष पैदा करने के लिए अध्यापक को अपना व्यक्तित्व भी ऊँचा उठाना पड़ता है। आज भारत को आदर्श नागरिकों की आवश्यकता है, जो आदर्श शिक्षा से ही बन सकते हैं।
Exam Tips:
a) भूमिका में लक्ष्य लिखें, फिर उसका कारण बताएँ।
b) अपने लक्ष्य से देश और समाज को होने वाला लाभ अवश्य लिखें।
c) अंत में अपने संकल्प का उल्लेख करें।
Question 2: नर्सिंग क्षेत्र के अतिरिक्त और किस-किस क्षेत्र में मानव-सेवा के भाव जिंदा हैं? कक्षा में इसकी चर्चा कीजिए।
Answer:
नर्सिंग के अतिरिक्त आज भी अनेक ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ मानव-सेवा का भाव जीवित है, जैसे विभिन्न प्रकार के समाज-सेवी कार्य, अध्यापन का कार्य आदि। विद्यार्थी अपने विवेक के आधार पर कक्षा में स्वयं इस पर चर्चा करें।
Exam Tips:
a) चर्चा में कम-से-कम दो क्षेत्रों के उदाहरण दें।
Question 3: अस्पताल के किसी वार्ड का वर्णन कीजिए।
Answer:
मैंने सरकारी अस्पताल का सामान्य वार्ड तब देखा था, जब मैं अपने पापा के साथ घर में काम करने वाले माली के पिता को देखने गया था। उस वार्ड में लगभग बीस रोगी लेटे हुए थे। चारों ओर गंदगी बिखरी थी। वहाँ न कोई डॉक्टर था और न कोई नर्स। हर रोगी के साथ दो-तीन लोग थे, इसलिए वह स्थान वार्ड कम और भीड़-भरी जगह अधिक लग रहा था। कुछ रोगी तड़प रहे थे और कुछ लेटे हुए थे। गर्मी के कारण सबका बुरा हाल था।
Exam Tips:
a) वर्णन में सफ़ाई, रोगियों और डॉक्टर-नर्स की स्थिति का क्रम से उल्लेख करें।
b) अपने अनुभव के अनुसार वर्णन लिखा जा सकता है।
Question 4: 'नर्स होना चुनौतीपूर्ण वचनबद्धता है' – इस विषय पर अनुच्छेद लिखिए।
Answer:
नर्स होना वास्तव में चुनौतीपूर्ण वचनबद्धता है। प्रायः सभी रोगी कष्ट की स्थिति में ही अस्पताल में भर्ती होते हैं और उनके साथ आए लोग भी परेशान रहते हैं। नर्स को रोगी की सहायता करनी होती है और साथ आए लोगों को समझाना भी पड़ता है। उसे सबसे सभ्यता से व्यवहार करना और उन्हें सांत्वना देनी होती है। साथ ही सभी को समय पर दवाई देनी और आवश्यक टेस्ट कराने होते हैं। स्वयं कष्ट में होने पर भी उसे सबसे मीठी भाषा में बात करनी पड़ती है। निश्चित रूप से यह कार्य आसान नहीं है।
Exam Tips:
a) अनुच्छेद में विषय से जुड़ी बातें ही लिखें और वाक्य छोटे रखें।
b) अनुच्छेद एक ही परिच्छेद में लिखें।
महत्त्वपूर्ण प्रश्न
Question 1: 'नर्स' कहानी में लेखक ने क्या बताना चाहा है?
Answer:
'नर्स' कहानी में लेखिका ने नर्स के सेवाभाव और ममत्व को रोगी के हित में प्रस्तुत किया है।
Exam Tips:
a) उत्तर में "सेवाभाव" और "ममत्व" शब्द अवश्य लिखें।
Question 2: सरस्वती कौन थी?
Answer:
सरस्वती छः साल के नन्हे बच्चे महेश की माँ थी।
Exam Tips:
a) पात्र का संबंध स्पष्ट लिखें।
Question 3: नौ नंबर बैड वाले बच्चे के बारे में सरस्वती की क्या राय थी?
Answer:
सरस्वती नौ नंबर बैड वाले बच्चे को समझदार मानती थी। उसके अनुसार वह दस साल का था और स्थिति को समझता था।
Exam Tips:
a) राय में "समझदार" और "दस साल" दोनों बातें लिखें।
Question 4: ऑप्रेशन के बाद महेश ने क्या किया था?
Answer:
ऑप्रेशन के बाद जब महेश को होश आया तो वह मम्मी-मम्मी पुकारते हुए चिल्ला रहा था।
Exam Tips:
a) घटना का समय "होश आने पर" अवश्य लिखें।
Question 5: सरस्वती चुपचाप चोरों की भाँति वार्ड से बाहर क्यों निकल गई?
Answer:
सरस्वती अपने बेटे महेश से बहुत प्यार करती थी और महेश भी अपनी माँ से बहुत प्यार करता था। वह माँ को छोड़ नहीं रहा था, इसलिए सरस्वती चुपचाप चोरों की भाँति वार्ड से बाहर निकल गई।
Exam Tips:
a) कारण लिखें – महेश का माँ को न छोड़ना।
Question 6: पौने सात बजे वार्ड की क्या स्थिति थी?
Answer:
पौने सात बजे सारे वार्ड में खामोशी छाई हुई थी। इस खामोशी में महेश की हिचकी भरी मम्मी-मम्मी की रट सुनाई दे रही थी।
Exam Tips:
a) वार्ड की खामोशी और महेश की रट – दोनों बातें लिखें।
Question 7: कौन-सा बैड सबसे सही जगह पर लगा हुआ था?
Answer:
चार नंबर का बैड सबसे सही जगह पर था, क्योंकि वह खिड़की के पास था और वहाँ से बाहर का सारा दृश्य दिखता था।
Exam Tips:
a) बैड का नंबर और उसके सही होने का कारण दोनों लिखें।
Question 8: 'नर्स' कहानी के शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट कीजिए।
Answer:
कहानीकार ने कहानी का शीर्षक 'नर्स' बिलकुल सटीक रखा है। सारी कहानी नर्स पर ही केंद्रित है, जिसमें नर्स के सेवाभाव और समर्पण को दर्शाया गया है। पाठक जैसे-जैसे कहानी पढ़ता है, वह शीर्षक की ओर बढ़ता जाता है। इसलिए शीर्षक 'नर्स' अत्यंत रोचक और जिज्ञासा बढ़ाने वाला है।
Exam Tips:
a) शीर्षक की सार्थकता में कहानी के केंद्रीय पात्र का उल्लेख करें।
b) उत्तर का अंत "अतः शीर्षक उचित है" जैसे निष्कर्ष से करें।
Question 9: कहानीकार कला प्रकाश की कहानी 'नर्स' की भाषा-शैली पर प्रकाश डालिए।
Answer:
आधुनिक हिंदी साहित्य में कहानीकार कला प्रकाश का विशेष स्थान है। उनकी कहानी 'नर्स' की भाषा सरल और पात्रानुकूल है। आवश्यकतानुसार लेखिका ने अंग्रेज़ी के प्रचलित शब्दों का भी प्रयोग किया है। छोटे-छोटे वाक्य कहानी को प्रभावशाली बनाते हैं और मुहावरों का सटीक प्रयोग हुआ है। भाषा में भावना और कल्पना के साथ अलंकारों का भी प्रयोग मिलता है।
Exam Tips:
a) भाषा की सरलता, अंग्रेज़ी शब्दों और मुहावरों का उल्लेख अवश्य करें।
Question 10: महेश अस्पताल में किसे और क्या पुकार कर रो रहा था?
Answer:
महेश अस्पताल में अपनी माँ को देखकर उससे लिपट गया और माँ-माँ पुकारते हुए खूब रो रहा था। वह माँ को अपने पास से दूर नहीं जाने दे रहा था और उसकी कोई बात नहीं सुन रहा था। वह बस उससे चिपटा रहना चाहता था। माँ के चले जाने के बाद भी वह रोता रहा और माँ-माँ पुकारता रहा।
Exam Tips:
a) प्रश्न के दोनों भाग – "किसे" (माँ को) और "क्या" (माँ-माँ) – का उत्तर दें।
एक पंक्ति में उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: "चिल्लाओगे तो दर्द ज्यादा होगा" – महेश को यह किसने समझाया?
Answer:
वार्ड में नौ नंबर वाले बच्चे ने महेश को यह समझाया।
Exam Tips:
a) उत्तर पात्र के परिचय सहित एक पंक्ति में लिखें।
Question 2: किस नर्स के वार्ड में आते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छा जाती थी?
Answer:
सिस्टर सूसान के वार्ड में आते ही बच्चों के चेहरे पर मुस्कान छा जाती थी।
Exam Tips:
a) नर्स का पूरा नाम "सिस्टर सूसान" लिखें।
Question 3: दूसरे दिन सरस्वती जब घर जाने लगी तो महेश ने उससे क्या कहा?
Answer:
महेश ने माँ को जल्दी घर जाने और राजू के घर से मोना को ले आने के लिए कहा।
Exam Tips:
a) महेश की दोनों बातें लिखें – जल्दी घर जाना और मोना को लाना।
Question 4: सूसान ने सरस्वती से बबलू के लिए गिफ्ट क्यों नहीं लिया?
Answer:
सूसान की अभी शादी नहीं हुई थी और उसका कोई बबलू भी नहीं था।
Exam Tips:
a) उत्तर में "अविवाहित होना" कारण के रूप में लिखें।
बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
बहुवैकल्पिक प्रश्न
Question 1: अस्पताल के वार्ड से मुलाकातियों के जाने का समय क्या था?
(क) चार बजे
(ख) पाँच बजे
(ग) छह बजे
(घ) सात बजे
Answer:
(ग) छह बजे
Exam Tips:
a) पाठ में मुलाकात का समय चार से छः बजे बताया गया है।
Question 2: बच्चों के वार्ड में कितने पलंग थे?
(क) नौ
(ख) दस
(ग) ग्यारह
(घ) बारह
Answer:
(घ) बारह
Exam Tips:
a) वार्ड में कुल बारह बच्चे थे।
Question 3: किस नंबर के बैड का बच्चा अपनी माँ को क्राइस्ट समझता होगा?
(क) तीन
(ख) पाँच
(ग) सात
(घ) नौ
Answer:
(ख) पाँच
Exam Tips:
a) प्रश्न के संदर्भ को कहानी में ढूँढकर विकल्प की जाँच करें।
एक शब्द / हाँ-नहीं / सही-गलत / रिक्त स्थानों की पूर्ति
Question 1: सात बजे वार्ड में कितनी नर्से आईं? (एक शब्द में उत्तर दें)
Answer:
दो
Exam Tips:
a) एक शब्द में ही उत्तर लिखें।
Question 2: मरींडा बोली – "यहाँ तो मरने तक की फुर्सत नहीं, इन बच्चों के साथ किस वक़्त बैठकर बातें करें।" (सही या गलत लिखकर उत्तर दें)
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) पाठ में देखें कि यह बात कौन-सी नर्स कहती है।
Question 3: सिस्टर सूसान महेश के बिस्तर के ऊपर खिलौने बाँध देती हैं। (सही या गलत लिखकर उत्तर दें)
Answer:
गलत
Exam Tips:
a) केवल "सही" या "गलत" लिखें।
Question 4: "अस्पताल में नर्स ही मम्मी होती है।" सूसान ने महेश को बताया। (हाँ या नहीं में उत्तर लिखें)
Answer:
हाँ
Exam Tips:
a) उत्तर केवल "हाँ" या "नहीं" में लिखें।
Question 5: सूसान ने कहा – 'पति बहुत ही ईर्ष्यालु होते हैं।' (हाँ या नहीं में उत्तर लिखें)
Answer:
हाँ
Exam Tips:
a) कथन किस संदर्भ में कहा गया, यह पाठ से देख लें।
Question 6: सरस्वती की भी ……… छूट गई।
Answer:
हँसी
Exam Tips:
a) रिक्त स्थान में एक शब्द ही भरें।
Question 7: बच्चे ने …………. उठाकर आँखें पोंछीं।
Answer:
नैपकिन
Exam Tips:
a) वाक्य का अर्थ पढ़कर उचित शब्द चुनें।
Question 8: कैसी होगी ………… नाम की सोनपरी।
Answer:
सूसान
Exam Tips:
a) रिक्त स्थान में पात्र का नाम भरें।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 10 Hindi Hindi Medium Chapter 10 नर्स
Textbook Solutions for Class 10 Hindi Hindi Medium Chapter 10 नर्स
Explore reliable textbook solutions for Hindi Medium Chapter 10 नर्स tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Punjab Board standards for Hindi.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Punjab Board exams.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Hindi Medium Chapter 10 नर्स with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 10 नर्स is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest Punjab Board curriculum.
Yes, our experts have revised the PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 10 नर्स as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Punjab Board language because Punjab Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 10 नर्स will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 10 नर्स in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire PSEB 10th Class Hindi Solutions Chapter 10 नर्स in printable PDF format for offline study on any device.