Class 6 Hindi Practice Sheet: CBSE Class 6 Hindi Revision Worksheet Set 06
Explore structured practice materials through the CBSE Class 6 Hindi Revision Worksheet Set 06. Tailored for Class 6 learners, utilizing these Hindi worksheets ensures thorough preparation and strengthens problem-solving accuracy before final school evaluations.
Download All Chapters Worksheet PDF with Answers
Access the complete worksheet PDF for Class 6 Hindi below. Regular practice with these targeted academic tasks builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school examinations.
CBSE Class 6 Hindi Practice Worksheets (14). Revision worksheets, Sample papers, Question banks and easy to learn study notes for all classes and subjects based on CBSE and CCE guidelines. Students and parents can download free a collection of all study material issued by various best schools in India. The study material has been carefully compiled by the best teachers in India. The students should practice the questions database to get better marks in examination. Please refer to other links for free download of high quality study material. Based on CBSE and CCE guidelines. Based on the same pattern as released by CBSE every year. Study material for final/ term/ SA1/ SA2 Examinations conducted by various schools affiliated to Central Board of Secondary Education (CBSE) in India and abroad. CBSE Study material has been compiled to help students preparation which will helps the students to concentrate more in areas which carry more marks.
विषय – हिंदी जनवरी 2014 वर्कशीट–2 कक्षा – छठी
1. प्रश्न : निम्न गद्यांश को पढ़ कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दें:–
संसार में अमरता ऐसे ही लोगों को मिलती है जो अपने पीछे कुछ आदर्श छोड़ जाते हैं, जिनका स्थायी मूल्य होता है। बहुधा यह देखा गया है कि ऐसे व्यक्ति संपन्न परिवार में बहुत कम पैदा होते हैं। अधिकांश ऐसे लोगों का जन्म मध्यम वर्ग के घरों में या गरीब परिवारों में ही होता है। इस तरह उन का पालन-पोषण साधारण परिवार में होता है और वे सादा जीवन बिताने के आदी हो जाते हैं। सादा जीवन या सादगी का अर्थ है—रहन-सहन, वेशभूषा और आचार-विचारों का एक निर्दिष्ट स्तर। जीवन में सादगी लाने के लिए दो बातें विशेष रूप से करणीय होती हैं – कठिन से कठिन परिस्थितियों में धैर्य को न छोड़ना और दूसरे अपनी आवश्यकताओं को न्यूनतम बनाना। व्यक्ति की सच्ची पहचान उसके विचारों और करणी से होती है। विवेकशील व्यक्ति ही अपनी आवश्यकताओं को सीमित रख सकता है। सादगी मनुष्य के चरित्र का अंग है, वह बाहरी चीज़ नहीं है। महात्मा गांधी सादा जीवन पसंद करते थे और हाथ के कते और बुने खद्दर के मामूली वस्त्र पहनते थे किंतु अपने उच्च विचारों के कारण वे संसार में वंदनीय हो गए।
Question 1(i). संसार के किस प्रकार के लोग अमर हो जाते हैं?
(क) जो परोपकारी होते हैं।
(ख) जो अपने पीछे आदर्श छोड़ जाते हैं।
(ग) जो देश पर बलिदान हो जाते हैं।
(घ) जो बहुत विद्वान होते हैं।
Answer: (ख) जो अपने पीछे आदर्श छोड़ जाते हैं।
In simple words: अमर वही होते हैं जो अच्छे आदर्श पीछे छोड़ जाते हैं।
Exam Tip: गद्यांश में दी गई पंक्ति को ध्यान से पढ़ें।
Question 1(ii). संसार में अमर कहलाने वाले लोग प्रायः किस प्रकार के परिवारों में जन्म लेते हैं?
(क) मध्यम या निम्न (ख) निम्न मध्यम या निर्धन
(ग) मध्यम या निर्धन (घ) मध्यम या उच्च
Answer: (ग) मध्यम या निर्धन
In simple words: ज़्यादातर ऐसे लोग मध्यम या गरीब परिवारों में जन्म लेते हैं।
Exam Tip: “अधिकांश” शब्द पर ध्यान दें।
Question 1(iii). सादा जीवन या सादगी का अर्थ है–
(क) रहन–सहन और खान–पान का उपयुक्त स्तर
(ख) खान–पान और वेशभूषा का उपयुक्त स्तर
(ग) आचार–विचार, वेशभूषा और रहन–सहन का स्तर
(घ) आचार–विचार, वेशभूषा और खानपान का स्तर
Answer: (ग) आचार–विचार, वेशभूषा और रहन–सहन का स्तर
In simple words: सादगी में रहन-सहन, पहनावा और सोच-विचार तीनों शामिल हैं।
Exam Tip: गद्यांश की परिभाषा वाली पंक्ति दोबारा पढ़ें।
Question 1(iv). मनुष्य की सच्ची पहचान होती है–
(क) उसके परिवार और रहन–सहन से
(ख) उसके विचारों और करनी से
(ग) उसके ज्ञान और शिक्षा से
(घ) उसके चरित्र और व्यवहार से
Answer: (ख) उसके विचारों और करनी से
In simple words: इंसान की असली पहचान उसकी सोच और उसके काम से होती है।
Exam Tip: “सच्ची पहचान” वाली पंक्ति याद रखें।
2. प्रश्न : निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त विशेषज्ञों के उचित भेद चुनकर लिखिए:–
Question 2(i). पुस्तक के बारहवें पृष्ठ पर गलती है।
(क) गुणवाचक (ख) निश्चित संख्यावाचक
(ग) परिमाणवाचक (घ) अनिश्चित संख्यावाचक
Answer: (ख) निश्चित संख्यावाचक
In simple words: “बारहवें” एक निश्चित संख्या बताता है।
Exam Tip: जो शब्द ठीक-ठीक गिनती बताए, वह निश्चित संख्यावाचक होता है।
Question 2(ii). मुझे लाल फूल पसंद है।
(क) गुणवाचक (ख) रंगबोधक गुणवाचक
(ग) आकारबोधक गुणवाचक (घ) दशाबोधक गुणवाचक विशेषण
Answer: (ख) रंगबोधक गुणवाचक
In simple words: “लाल” फूल का रंग बताता है।
Exam Tip: रंग बताने वाले विशेषण को रंगबोधक कहते हैं।
Question 2(iii). उस घोड़े पर मैं बैठूंगा।
(क) गुणवाचक (ख) आकारबोधक
(ग) सार्वनामिक विशेषण (घ) परिमाणवचक विशेषण
Answer: (ग) सार्वनामिक विशेषण
In simple words: “उस” सर्वनाम की तरह विशेषण का काम कर रहा है।
Exam Tip: “यह”, “वह”, “उस” जैसे शब्द सार्वनामिक विशेषण होते हैं।
3. प्रश्न : निम्न वाक्यों में क्रियाओं में उचित भेद चुनें:–
Question 3(i). पिंकी के मामा जी कल आयेंगे।
(क) अकर्मक (ख) एक कर्मक
(ग) द्विकर्मक सकर्मक क्रिया
Answer: (क) अकर्मक
In simple words: इस वाक्य में क्रिया का कोई कर्म नहीं है।
Exam Tip: “किसको?” या “क्या?” पूछने पर कर्म मिले तो सकर्मक होती है।
Question 3(ii). प्रतिमा ने भाई को राखी बांधे।
(क) अकर्मक (ख) एक कर्मक
(ग) द्विकर्मक सकर्मक क्रिया
Answer: (ख) एक कर्मक
In simple words: “बांधे” क्रिया का एक ही कर्म “राखी” है।
Exam Tip: एक कर्म वाली क्रिया को एक कर्मक कहते हैं।
Question 3(iii). दादी जी जाग गईं।
(क) अकर्मक (ख) एक कर्मक
(ग) द्विकर्मक सकर्मक क्रिया
Answer: (क) अकर्मक
In simple words: “जाग गईं” में किसी चीज़ पर काम नहीं होता।
Exam Tip: बिना कर्म वाली क्रिया अकर्मक होती है।
4. प्रश्न : निम्नलिखित वाक्यों की क्रियाओं का सही काल चुनिए:–
Question 4(i). नंदिता और विनीता नृत्य करती हैं।
(क) भूतकाल (ख) वर्तमान काल (ग) भविष्य काल
Answer: (ख) वर्तमान काल
In simple words: “करती हैं” अभी हो रहे काम को बताता है।
Exam Tip: “है/हैं/करता/करती” वर्तमान काल के संकेत हैं।
Question 4(ii). मैंने अभी खाना खाया है।
(क) पूर्ण भूत (ख) सामान्य भूत (ग) आसन्न भूत
Answer: (ग) आसन्न भूत
In simple words: अभी-अभी हुए काम को आसन्न भूत कहते हैं।
Exam Tip: “है” के साथ “-या” वाला रूप आसन्न भूत होता है।
Question 4(iii). आज अमिता नहीं आएगी।
(क) सामान्य भविष्यत् (ख) संभाव्य भविष्यत्
Answer: (क) सामान्य भविष्यत्
In simple words: आने वाले समय की सीधी बात है।
Exam Tip: “गी/गे/गा” वाले रूप भविष्यत् काल के होते हैं।
5. प्रश्न : सही विराम चिन्ह वाले वाक्य चुनो:–
Question 5(i).
(क) बच्चो! शोर क्यों मचा रहे हो।
(ख) बच्चो, शोर क्यों मचा रहे हो?
(ग) बच्चो! शोर क्यों मचा रहे हो?
Answer: (ग) बच्चो! शोर क्यों मचा रहे हो?
In simple words: संबोधन के बाद “!” और प्रश्न के अंत में “?” लगता है।
Exam Tip: प्रश्न वाले वाक्य के अंत में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) लगाएं।
Question 5(ii).
(क) अरे, तुम कब आए।
(ख) अरे! तुम कब आए।
(ग) अरे! तुम कब आए।
Answer: (ख) अरे! तुम कब आए।
In simple words: आश्चर्य या संबोधन के बाद विस्मयादिबोधक चिन्ह (!) लगता है।
Exam Tip: “अरे!” जैसे शब्द के बाद विस्मयादिबोधक चिन्ह लगाएं।
6. प्रश्न : निम्नलिखित शब्दों में के तीन-तीन अर्थ लिखें:–
Question 6. (i) मधु– (ii) सुर– (iii) अदा–
Answer: (i) मधु: शहद, वसंत, मीठा रस (ii) सुर: स्वर, आवाज़, संगीत का सुर (iii) अदा: ढंग, तरीका, हाव-भाव
In simple words: एक ही शब्द के अलग-अलग अर्थ हो सकते हैं।
Exam Tip: वाक्य में प्रयोग देखकर अर्थ चुनें।
7. प्रश्न : वाक्य बनाकर अंतर स्पष्ट करें (अर्थ भी लिखें):–
Question 7. (i) प्रेम (ii) आज्ञा (iii) गर्व (iv) स्नेह (v) अनुमति (vi) अहंकार
Answer: (i) प्रेम: मैं अपने माता-पिता से प्रेम करता हूँ। (अर्थ: गहरा लगाव) (ii) आज्ञा: हमें शिक्षक की आज्ञा का पालन करना चाहिए। (अर्थ: आदेश) (iii) गर्व: मुझे अपने देश पर गर्व है। (अर्थ: अपने पर मान) (iv) स्नेह: बड़े भाई का छोटे भाई पर स्नेह है। (अर्थ: प्यार, ममता) (v) अनुमति: पिताजी ने मुझे बाहर जाने की अनुमति दी। (अर्थ: इजाज़त) (vi) अहंकार: घमंडी व्यक्ति में अहंकार होता है। (अर्थ: घमंड)
In simple words: हर शब्द का अपना अलग भाव है, इसलिए वाक्य से उसे समझें।
Exam Tip: शब्द का अर्थ लिखकर उसे वाक्य में प्रयोग करें।
8. प्रश्न : अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें:–
Question 8(i). देश में भ्रमण।
Answer: देशाटन
In simple words: देश में घूमने को देशाटन कहते हैं।
Exam Tip: “-अटन” वाले शब्द यात्रा या भ्रमण बताते हैं।
Question 8(ii). जिसका भाग्य अच्छा न हो।
Answer: अभागा
In simple words: जिसका नसीब अच्छा न हो, उसे अभागा कहते हैं।
Exam Tip: “अ” उपसर्ग लगाने से उल्टा अर्थ बनता है।
Question 8(iii). अपनी इच्छा से सेवा करने वाला।
Answer: स्वयंसेवक
In simple words: जो अपनी मर्ज़ी से सेवा करता है, वह स्वयंसेवक है।
Exam Tip: “स्वयं” का अर्थ है “अपने आप”।
CBSE Class 6 Hindi Worksheets for All Chapters
Practice Exercises for Class 6 Hindi All Chapters
Access structured practice worksheets for All Chapters aligned with the 2026 CBSE curriculum. These downloadable exercises for Class 6 Hindi help students build accuracy and reinforce core concepts for upcoming school tests.
Step-by-Step Solutions and Practice Guidelines
Designed around the official curriculum for Class 6 Hindi, these practice sheets guarantee standard compliance. Reviewing step-by-step solutions after completion sharpens your accuracy and clarifies complex sub-topics within All Chapters.
Enhance Speed with Online Practice
Wrap up your chapter revision by testing your knowledge against standard objective question formats. Explore our full library of free, up-to-date printable assignments to maximize your academic results in upcoming CBSE evaluations.
FAQs
You can download the latest chapter-wise printable worksheets for Class 6 Hindi All Chapters for free from StudiesToday.com. These have been made as per the latest CBSE curriculum for this academic year.
Yes, Class 6 Hindi worksheets for All Chapters focus on activity-based learning and also competency-style questions. This helps students to apply theoretical knowledge to practical scenarios.
Yes, we have provided solved worksheets for Class 6 Hindi All Chapters to help students verify their answers instantly.
Yes, our Class 6 Hindi test sheets are mobile-friendly PDFs and can be printed by teachers for classroom.
For All Chapters, regular practice with our worksheets will improve question-handling speed and help students understand all technical terms and diagrams.