Class 6 Hindi Chapter 12 Hind Mahasagar Mein Chhota Sa Hindustan: NCERT Study Material
Review the NCERT Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Hind Mahasagar Mein Chhota Sa Hindustan (हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान) PDF Download designed for Class 6 Hindi students. Published under the latest NCERT guidelines for 2026-27, this chapter-wise resource supports daily study and targeted revision.
Read and Download Chapter 12 Hind Mahasagar Mein Chhota Sa Hindustan
Access the complete PDF for Chapter 12 Hind Mahasagar Mein Chhota Sa Hindustan below. This focused excerpt allows students to isolate specific topics for thorough review. Cross-reference your textbook exercises with our detailed NCERT Solutions for Class 6 Hindi.
Chapter 12: हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान
यात्रा पर मैं दिल्ली से 15 जुलाई को, बंबई (मुंबई) से 16 जुलाई को और नैरोबी से 17 जुलाई को मॉरिशस के लिए रवाना हुआ। इधर से जाते समय नैरोबी (केन्या) की दुनिया में मुझे एक रात और दो दिन ठहरने का मौका मिल गया। अतएव मन में यह लोभ जग गया कि मॉरिशस के भारतीयों और अफ़्रीकियों से मिलने के पूर्व हमें अफ़्रीका के शेरों से मुलाकात कर लेनी चाहिए। जहाज़ (विमान) दूसरे दिन शाम को मिलने वाला था। अतएव, हम जिस दिन नैरोबी पहुँचे, उसी दिन नेशनल पार्क में घूमने को निकल गए।
नैरोबी का नेशनल पार्क चिड़ियाघर नहीं है। शहर से बाहर बहुत बड़ा जंगल है, जिसमें घास अधिक, पेड़ बहुत कम हैं। लेकिन जंगल में सर्वत्र अच्छी सड़कें बिछी हुई हैं और पर्यटकों की गाड़ियाँ उन पर दौड़ती ही रहती हैं। हमारी गाड़ी को भी काफ़ी देर तक दौड़ना पड़ा, मगर सिंह कहीं भी दिखाई नहीं पड़े। एक जगह सड़क पर दो मोटरें खड़ी थीं और उन पर तरह-तरह के बंदर और लंगूर चढ़े हुए थे। पर्यटक लोग इन बंदरों को कभी-कभी फल या बिस्कुट खाने को दे देते हैं। अतएव मोटर के रुकते ही बंदर उसे घेर लेते हैं।
बड़ी दूरी तय करने के बाद या यों कहिए कि दस-बीस मील के भीतर हर सड़क छान लेने के बाद, हम उस जगह जा पहुँचे, जहाँ सिंह उस दिन आराम कर रहे थे। वहाँ जो कुछ देखा, वह जन्मभर कभी नहीं भूलेगा। कोई सात-आठ सिंह लेटे या सोए हुए थे और उन्हें घेरकर आठ-दस मोटरें खड़ी थीं। तुरंत यह कि सिंहों को यह जानने की कोई इच्छा ही नहीं थी कि हमें देखने को आने वाले लोग कौन हैं? मोटरों और शीशे चढ़ाकर उनके भीतर बैठे लोगों की ओर सिंहों ने कभी भी दृष्टिपात नहीं किया, मानो हम लोग तुच्छातितुच्छ हों और उनकी नज़र में आने के योग्य बिल्कुल नहीं हों। हम लोग वहाँ आधा घंटा ठहरे होंगे। इस बीच एक सिंह ने उठकर जम्हाई ली, दूसरे ने देह को ताना, मगर हमारी ओर किसी भी सिंह ने नज़र नहीं उठाई। हम लोग पेड़-पौधे और खरपतवार से भी बदतर समझे गए।
Teacher's Note
Notice how the author describes the lions ignoring the tourists completely. This shows the perspective of someone in a vehicle - the barrier of metal and glass creates a sense of separation from nature. In Hindi literature, this kind of detailed observation of animal behavior often carries a deeper message about humans and their place in nature.
इतने में कोई मील-भर की दूरी पर हिरनों का एक झुंड दिखाई पड़ा, जिनके बीच एक जिराफ बिल्कुल बेवकूफ की तरह खड़ा था। अब दो जवान सिंह उठे और दो ओर चल दिए। एक तो थोड़ा-सा आगे बढ़कर एक जगह बैठ गया, लेकिन दूसरा घास के बीच छिपता हुआ मोर्चे पर आगे बढ़ने लगा।
हिरनों के झुंड ने ताड़ लिया कि उन पर सिंहों की नज़र पड़ रही है। अतएव वे चरना भूलकर चौकन्ने हो उठे। फिर ऐसा हुआ कि झुंड से छूटकर कुछ हिरन एक तरफ़ को भाग निकले, मगर बाकी जहाँ-के-तहाँ ठिठके खड़े रहे। बाकी हिरन ठिठके हुए इसलिए खड़े थे कि सिंह उन्हें देख रहे थे और सहज प्रवृत्ति हिरनों को यह समझा रही थी कि खतरा किसी भी तरफ़ भागने में हो सकता है। शिकार सिंह सूर्यास्त के बाद किया करते हैं और शिकार वे झुंड का नहीं करते, बल्कि उस जानवर का करते हैं जो भागते हुए झुंड से पिछड़ जाता है। अब यह बात समझ में आई कि हिरन भागने को निरापद नहीं समझकर एक गोल में क्यों खड़े थे।
मुझे ऐसा महसूस हो रहा था कि मेरा रक्तचाप बढ़ रहा है। अतएव मैंने तय कर लिया कि अब घर लौटना चाहिए।
नैरोबी से मॉरिशस तक हम बी.ओ.ए.सी. के जहाज़ में उड़े। जहाज़ नैरोबी से चार बजे शाम को उड़ा और पाँच घंटों की निरंतर उड़ान के बाद जब वह मॉरिशस पहुँचा, तब वहाँ रात के लगभग दस बज रहे थे। रात थी, अँधेरा था, पानी बरस रहा था। मगर तब भी हमारे स्वागत में बहुत लोग खड़े थे। हवाई अड्डे के स्वागत का समाँ देखकर यह भाव जगे बिना नहीं रहा कि हम जहाँ आए हैं, वह छोटे पैमाने पर भारत ही है।
Teacher's Note
The author describes arriving in Mauritius at night in heavy rain, yet being welcomed by many people. This welcome reminds him of India. Notice how writers often express emotion through contrasts - darkness and rain versus the warmth of hospitality. This is a key technique in descriptive writing that you should try to identify in literature passages.
मॉरिशस द्वीप भूमध्य रेखा से कोई बीस डिग्री दक्षिण और देशांतर रेखा 60 के बिल्कुल पास, किंतु उससे पश्चिम की ओर बसा हुआ है। मॉरिशस की लंबाई 29 मील और चौड़ाई कोई 30 मील है। वैसे पूरे मॉरिशस द्वीप का रकबा 720 वर्गमील आँका जाता है। यह द्वीप हिंद महासागर का मोती है, भारत-समुद्र का सबसे खूबसूरत सितारा है।
मॉरिशस वह देश है, जिसका कोई भी हिस्सा समुद्र से पंद्रह मील से ज्यादा दूर नहीं है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ की जनसंख्या के 67 प्रतिशत लोग भारतीय खानदान के हैं तथा जहाँ 53 प्रतिशत लोग हिंदू हैं। मॉरिशस वह देश है, जिसकी राजधानी पोर्टलई की गलियों के नाम कलकत्ता, मद्रास, हैदराबाद और बम्बई हैं तथा जिसके एक पूरे मोहल्ले का नाम काशी है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्थान भी। मॉरिशस वह देश है, जहाँ माध्यमिक स्कूलों को कॉलेज कहने का रिवाज़ है।
चूँकि मॉरिशस के हिंदुओं में से अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं, इसलिए हिंदी का मॉरिशस में व्यापक प्रचार है। मॉरिशस की राजभाषा अंग्रेजी, किंतु संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। मगर जनता वहाँ क्रेयोल बोलती है। क्रेयोल का फ्रेंच से गहरा रिश्ता है।
[Figure: Aerial view of Mauritius coastline with boats and vegetation, See in your textbook]
जिसके एक पूरे मोहल्ले का नाम काशी है। मॉरिशस वह देश है, जहाँ बनारस भी है, गोकुल भी है और ब्रह्मस्थान भी। मॉरिशस वह देश है, जहाँ माध्यमिक स्कूलों को कॉलेज कहने का रिवाज़ है।
चूँकि मॉरिशस के हिंदुओं में से अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग हैं, इसलिए हिंदी का मॉरिशस में व्यापक प्रचार है। मॉरिशस की राजभाषा अंग्रेजी, किंतु संस्कृति की भाषा फ्रेंच है। मगर जनता वहाँ क्रेयोल बोलती है। क्रेयोल का फ्रेंच से गहरा संबंध है और यह बोली वहाँ के लोगों की मातृभाषा है।
Key Points
- मॉरिशस एक द्वीप है जो हिंद महासागर में स्थित है और इसकी अधिकांश जनसंख्या भारतीय मूल की है।
- लेखक अपनी यात्रा में नैरोबी के नेशनल पार्क में शेरों और हिरनों को देखते हैं और शिकार की प्रक्रिया को समझता है।
- मॉरिशस में भारतीय संस्कृति का व्यापक प्रचार है, जिसमें शहरों के नाम और धार्मिक स्थान भारतीय नामों से जुड़े हैं।
- यद्यपि अंग्रेजी मॉरिशस की राजभाषा है, वहाँ की जनता क्रेयोल भाषा बोलती है जिसका संबंध फ्रेंच से है।
- लेखक मॉरिशस को छोटे पैमाने पर भारत कहता है क्योंकि वहाँ भारतीय संस्कृति, परंपरा और भाषा का गहरा प्रभाव दिखाई देता है।
This is a preview of the first 3 pages. To get the complete chapter, click below.
Chapter 12 Hind Mahasagar Mein Chhota Sa Hindustan Digital Textbook & Resources for Class 6 Hindi
Chapter Textbook PDF for Class 6 Hindi
Download the certified NCERT Textbook for Class 6 Hindi Chapter 12 Hind Mahasagar Mein Chhota Sa Hindustan. Educational authorities and instructors recommend this e-textbook as the foundational reference for all terminal tests and school assessments.
Digital E-Book Collection for Class 6 Hindi
Access a full archive of NCERT books in English Medium tailored for Class 6 courses. Units like Chapter 12 Hind Mahasagar Mein Chhota Sa Hindustan deliver in-depth concepts and thorough review questions at the section close.
Complete Your Chapter Preparation
The Class 6 Hindi Chapter 12 Hind Mahasagar Mein Chhota Sa Hindustan text is carefully engineered to build rock-solid foundational concepts. For an enriched academic journey, learners should pair this with our online NCERT Solutions and revision notes.
FAQs
You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Hind Mahasagar Mein Chhota Sa Hindustan (हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.
Yes, our collection of Class 6 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.
Downloading chapter-wise PDFs for Class 6 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.
NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 6 Hindi Malhar Chapter 12 Hind Mahasagar Mein Chhota Sa Hindustan (हिंद महासागर में छोटा-सा हिंदुस्तान) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.