NCERT Class 2 Hindi Sarangi Chapter 08 Teen Dost (तीन दोस्त) PDF Download

Download NCERT Class 2 Hindi Textbooks

Review the NCERT Class 2 Hindi Sarangi Chapter 08 Teen Dost (तीन दोस्त) PDF Download designed for Class 2 Hindi students. Published under the latest NCERT guidelines for 2026-27, this chapter-wise resource supports daily study and targeted revision.

Access Chapter 08 Teen Dost for Class 2 Hindi

Access the complete PDF for Chapter 08 Teen Dost below. This focused excerpt allows students to isolate specific topics for thorough review. Cross-reference your textbook exercises with our detailed NCERT Solutions for Class 2 Hindi.

पाठ 8: रंग ही रंग

मिलकर पढ़िए

बात पुरानी है।

तब बस तीन ही रंग थे।

लाल, पीला और नीला!

लाल रहता था हर लजीज़ वस्तु में, जैसे टमाटर, सेब, चेरी और आलूबुखारे।

पीले ने बनाया था सूरज को चमकदार जो मुस्कुराकर देता था रोशनी लगातार।

आसमान भी नीला था और समुंदर भी पेड़ों से टपकती बारिश भी नीली ही थी।

तीनों पक्के दोस्त थे।

एक दिन उन्होंने कहा, "हमें और दोस्त चाहिए। चलो नए दोस्त बनाएँ।" और वे निकल पड़े दोस्तों की तलाश में।

और देखो क्या हुआ!

लाल और पीला साथ चले तो एक नया दोस्त मिला - नारंगी।

पीले और नीले ने हाथ मिलाया तो एक नया दोस्त मिला - हरा।

लाल और नीले के पास आते ही एक नया दोस्त मिला - बैंगनी।

और इस तरह उन्होंने दुनिया को बना दिया दोस्ताना और रंगीन।

- इंद्रा हरिकुमार

शिक्षक की टिप्पणी

इस कहानी में तीन रंग अलग-अलग हैं, लेकिन जब वे आपस में मिलते हैं, तो नए रंग बनते हैं। आप भी अपने घर में पानी के रंगों या पेंट के साथ यह प्रयोग कर सकते हैं। लाल और पीला मिलाइए, फिर पीला और नीला मिलाइए - आपको हर बार नया रंग दिखेगा।

बातचीत के लिए

  1. क्या रंगों की तरह आप भी अपने मित्रों के साथ मिलजुल कर रहते हैं?
  2. आप अपने रूँठे मित्रों को कैसे मनाते हैं?
  3. क्या आसमान हमेशा नीला दिखाई देता है? क्या सूरज हमेशा पीला होता है? क्या पत्ते हमेशा हरे होते हैं? अपने अनुभवों के आधार पर बताइए।
  4. आप नए मित्र कैसे बनाते हैं?

नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर अपनी कॉपी में लिखिए -

  1. कहानी में आए रंगों के नाम लिखिए।
  2. बाक्य पूरा करें - तीनों रंग पक्के दोस्त थे, फिर भी उन्होंने नए दोस्त बनाए, क्योंकि ................................................................................................................................

शिक्षण-संकेत

विद्यालय में नारंगी, हरी और बैंगनी रंग की वस्तुओं को खोजिए। उनके नाम भी लिखिए -

नारंगी वस्तुओं के नामहरी वस्तुओं के नामबैंगनी वस्तुओं के नाम
................................................................................................
................................................................................................
................................................................................................
................................................................................................
................................................................................................

आइए, कुछ बनाएँ

  1. मेज़ पर अखबार बिछा दीजिए।
  2. अलग-अलग ग्लास/कप में तीन रंगों को पानी में घोलिए - लाल, पीला और नीला।
  3. ड्रॉपर की सहायता से रंग की बूँदों को अखबार पर छिड़िकिए।
  4. अलग-अलग रंगों की बूँदों को एक-दूसरे के ऊपर और आस-पास छिड़िकिए तथा नए रंग बनाइए। आप रंग की बूँदों से डिज़ाइन भी बना सकते हैं।
  5. सभी रंगों को मिलाकर देखिए। कौन-सा रंग बना?

शब्दों का खेल

रंगों के नाम लिखिए -

'आ' की मात्रा वाले रंगबिना 'आ' की मात्रा वाले रंग
................................................................
................................................................
................................................................
................................................................
................................................................

शिक्षण-संकेत

आप फूड कलरिंग या स्याही का इस्तेमाल कर सकते हैं। गतिविधि के बाद बच्चों को सारा सामान सफ़ाई करने के लिए कहिए और उनके साथ कक्षा को साफ़ कीजिए।

चित्रकारी और लेखन

अपनी पसंद के रंग के बारे में सोचिए। बह रंग आपको किन वस्तुओं की याद दिलाता है? उनके चित्र बनाइए। कुछ बाक्य भी लिखिए -

[चित्र: खाली बॉक्स, पाठ्यपुस्तक में देखें]

.....................................................................................................................................

.....................................................................................................................................

.....................................................................................................................................

.....................................................................................................................................

शिक्षक की टिप्पणी

जब आप अपनी पसंद के रंग के बारे में सोचते हैं, तो आपको उस रंग से जुड़ी चीजें याद आती हैं। नीला रंग सोचते हुए आपको आसमान, समुंदर, बारिश दिख सकते हैं। लाल रंग सोचते हुए आपको गुलाब, आग, सेब दिख सकते हैं। अपने रंग को पहचानिए और उससे जुड़ी चीजों के चित्र बनाइए।

मुख्य बिंदु

  • लाल, पीला और नीला - तीन मुख्य रंग हैं। जब ये रंग आपस में मिलते हैं, तो नए रंग बनते हैं।
  • रंग अलग-अलग चीजों में अलग-अलग तरीकों से दिखते हैं - आसमान नीला है, सूरज पीला है, और पत्ते हरे हैं।
  • हमारे चारों ओर कई रंग हैं और हर रंग की अपनी सुंदरता है।

यह अध्याय के पहले 5 पृष्ठों का पूर्वावलोकन है। पूरा अध्याय पाने के लिए नीचे क्लिक करें।

Official NCERT Textbook PDF: Class 2 Hindi Chapter 08 Teen Dost

Class 2 Hindi Chapter 08 Teen Dost Official E-Book

Access the official NCERT Textbook for Class 2 Hindi Chapter 08 Teen Dost, updated for the current academic session. Recognized as the core reading material across schools nationwide, board evaluations rely entirely on this syllabus.

English Medium NCERT Textbooks for Class 2

Access a full archive of NCERT books in English Medium tailored for Class 2 courses. Units like Chapter 08 Teen Dost deliver in-depth concepts and thorough review questions at the section close.

Additional Study Resources for Class 2 Hindi

Built to foster deep conceptual mastery, this manual serves as an ideal study tool. Complement your textbook reading by exploring our professional NCERT Solutions and revision notes online.

FAQs

Where can I download the latest NCERT Class 2 Hindi Sarangi Chapter 08 Teen Dost (तीन दोस्त) PDF Download in PDF for 2026-27?

You can download the latest, teacher-verified PDF for NCERT Class 2 Hindi Sarangi Chapter 08 Teen Dost (तीन दोस्त) PDF Download for free on StudiesToday.com. These digital editions are updated as per 2026-27 session and are optimized for mobile reading.

Does this Hindi book follow the latest NCERT rationalized syllabus?

Yes, our collection of Class 2 Hindi NCERT books follow the 2026 rationalization guidelines. All deleted chapters have been removed and has latest content for you to study.

Why is it better to download NCERT Class 2 Hindi Sarangi Chapter 08 Teen Dost (तीन दोस्त) PDF Download chapter-wise?

Downloading chapter-wise PDFs for Class 2 Hindi allows for faster access, saves storage space, and makes it easier to focus in 2026 on specific topics during revision.

Are these NCERT books for Class 2 Hindi sufficient for scoring 100%?

NCERT books are the main source for NCERT exams. By reading NCERT Class 2 Hindi Sarangi Chapter 08 Teen Dost (तीन दोस्त) PDF Download line-by-line and practicing its questions, students build strong understanding to get full marks in Hindi.