MP Board Class 7 Social Science Solutions Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 7 Social Science Chapter 05 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य

Explore reliable textbook solutions for Chapter 05 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य tailored for Class 7 learners. Utilizing these Social Science answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final MP Board evaluations.

Download Chapter 05 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Social Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

अभ्यास प्रश्न: सही विकल्प चुनकर लिखिए

Question 1: भारत के संविधान द्वारा नागरिकों को कुल कितने मौलिक अधिकार प्राप्त हैं?
(अ) तीन (ब) चार (स) पाँच (द) छः

Answer:

(द) छः मौलिक अधिकार

Exam Tips:

a) छः अधिकार: समता, स्वतन्त्रता, शोषण के विरुद्ध, धार्मिक स्वतन्त्रता, संस्कृति-शिक्षा, संवैधानिक उपचार।

 

Question 2: इनमें से कौन-सी बात सही नहीं है?
(अ) भारत के सभी नागरिक बिना भेदभाव के कानून के समक्ष बराबर हैं। (ब) शासकीय नौकरियों में सभी को समान अवसर प्राप्त हैं। (स) शासन जाति, लिंग, भाषा, राज्य के आधार पर कोई भेदभाव नहीं करेगा। (द) अस्पृश्यता को जातिगत आधार पर मान्यता प्राप्त है।

Answer:

(द) अस्पृश्यता को जातिगत आधार पर मान्यता प्राप्त है – यह कथन गलत है, क्योंकि छुआछूत कानूनन अपराध है।

Exam Tips:

a) "सही नहीं" वाले प्रश्न में गलत कथन चुनना होता है।

 

Question 3: 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से माचिस उद्योग में काम करवाना किस अधिकार का हनन है?
(अ) समता का अधिकार (ब) स्वतन्त्रता का अधिकार (स) शोषण के विरुद्ध अधिकार (द) संस्कृति और शिक्षा का अधिकार

Answer:

(स) शोषण के विरुद्ध अधिकार

Exam Tips:

a) बाल श्रम पर रोक इसी अधिकार में आती है।

 

Question 4: इनमें से कौन-सा हमारा मौलिक कर्तव्य है?
(अ) प्राकृतिक सम्पदा, जल, नदी, तालाब, वन्य प्राणियों की रक्षा करना और उन्हें संरक्षण देना (ब) पंचायत और नगरपालिकाओं में आरक्षण के लिए आवाज उठाना (स) रोजगार के समान अवसरों की माँग करना (द) अल्पसंख्यक वर्गों को शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश देना

Answer:

(अ) प्राकृतिक सम्पदा, जल, नदी, तालाब और वन्य प्राणियों की रक्षा और संरक्षण करना

Exam Tips:

a) बाकी विकल्प अधिकारों या सरकार के दायित्वों से सम्बन्धित हैं।

 

अभ्यास प्रश्न: रिक्त स्थानों की पूर्ति

Question 1: कोष्ठक में दिए गए शब्दों में से सही शब्द चुनकर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए – (संपत्ति, अधिकारों, शोषण, विचार अभिव्यक्ति, कर्त्तव्य)
(1) समान कार्य के लिए समान मजदूरी न दिया जाना ……… है।
(2) अखबार छापना ……… की स्वतंत्रता का अधिकार है।
(3) राष्ट्र ध्वज के प्रति सम्मान हमारा ……… है।
(4) हमें सार्वजनिक ……… की रक्षा करनी चाहिए।
(5) हमारा कर्त्तव्य है कि हम दूसरे के ……… का हनन न करें।

Answer:

(1) शोषण
(2) विचार अभिव्यक्ति
(3) कर्त्तव्य
(4) सम्पत्ति
(5) अधिकारों

Exam Tips:

a) अधिकार और कर्त्तव्य साथ-साथ चलते हैं।

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: हमें कौन-कौन से मौलिक अधिकार प्राप्त हैं?

Answer:

हमें ये छः मौलिक अधिकार प्राप्त हैं: समता का अधिकार, स्वतन्त्रता का अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार, धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार, संस्कृति और शिक्षा का अधिकार तथा संवैधानिक उपचारों का अधिकार।

Exam Tips:

a) छहों के नाम क्रम से लिखें।

 

Question 2: समता के अधिकार पर चार वाक्य लिखिए।

Answer:

1. सभी नागरिक कानून की नजर में बराबर हैं।
2. सरकारी नौकरियों में चयन के लिए सबको समान अवसर मिलता है।
3. सरकार जाति, धर्म, लिंग, भाषा या राज्य के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकती।
4. छुआछूत मानना अपराध है।

Exam Tips:

a) चार छोटे वाक्य लिखें।

 

Question 3: शोषण के विरुद्ध अधिकार हमें शोषण से बचाता है, कैसे?

Answer:

1. किसी से जबरदस्ती काम नहीं कराया जा सकता।
2. व्यक्ति एक काम छोड़कर दूसरा काम चुन सकता है।
3. उसे कानून से कम मजदूरी या खराब हालात में काम करने को बाध्य नहीं किया जा सकता।
4. चौदह वर्ष से कम आयु के बच्चों से कारखानों, खदानों या किसी खतरनाक काम में काम नहीं लिया जा सकता।

Exam Tips:

a) बाल श्रम, बँधुआ मजदूरी और कम मजदूरी का उल्लेख करें।

 

Question 4: महिलाओं हेतु तीन विशेष प्रावधान लिखिए।

Answer:

1. रोजगार में समान अवसर।
2. समान कार्य के लिए समान वेतन।
3. महिलाओं के सम्मान के विरुद्ध होने वाली गतिविधियों पर रोक।

Exam Tips:

a) ये प्रावधान महिलाओं को समानता दिलाने के लिए हैं।

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Question 1: किन्हीं दो मौलिक अधिकारों पर टिप्पणी लिखिए।

Answer:

(i) धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार: हर नागरिक को अपने धर्म को मानने और उसका प्रचार करने का अधिकार है। किसी को उसकी धार्मिक रीतियों का पालन करने से रोका नहीं जा सकता और सबको अपने ढंग से उपासना की स्वतन्त्रता है।
(ii) संस्कृति और शिक्षा का अधिकार: भारत में अलग-अलग भाषा-भाषी और संस्कृतियाँ हैं। संविधान सबको अपनी संस्कृति, भाषा और लिपि की रक्षा का अधिकार देता है। धर्म या भाषा पर आधारित अल्पसंख्यकों को अपनी शिक्षण संस्थाएँ खोलने का अधिकार है और संस्थाओं को बिना भेदभाव सरकारी सहायता मिलती है।

Exam Tips:

a) अधिकार का नाम, अर्थ और एक उदाहरण दें।

 

Question 2: नागरिकों को प्राप्त स्वतन्त्रताओं में से किन्हीं दो का वर्णन कीजिए।

Answer:

1. विचार व्यक्त करने की स्वतन्त्रता: सभी नागरिक अपने विचार प्रकट कर सकते हैं, भाषण दे सकते हैं, अपने और दूसरों के विचार जान और प्रचारित कर सकते हैं तथा समाचार-पत्र में लिख सकते हैं।
2. व्यापार व व्यवसाय की स्वतन्त्रता: कानून की सीमा में रहकर प्रत्येक नागरिक अपनी इच्छा का कार्य या व्यवसाय कर सकता है।

Exam Tips:

a) अन्य स्वतन्त्रताएँ: संघ बनाना, घूमना-बसना।

 

Question 3: मूल कर्तव्यों को लिखिए।

Answer:

1. संविधान, राष्ट्र के आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का आदर करना।
2. स्वतन्त्रता आन्दोलन को प्रेरित करने वाले आदर्शों का पालन करना।
3. देश की रक्षा करना।
4. भारत की सम्प्रभुता और अखण्डता की रक्षा करना और उसे एकता में बाँधे रखना।
5. धर्म, भाषा, जाति और वर्ग से ऊपर उठकर राष्ट्रभक्त बनना।
6. जल, नदी, तालाब, वन्य प्राणियों जैसी प्राकृतिक सम्पदा की रक्षा करना।
7. भाईचारे और एकता की भावना बढ़ाना तथा संस्कृति और परम्पराओं की रक्षा करना।
8. हिंसा से दूर रहकर सार्वजनिक सम्पत्ति की रक्षा करना।
9. राष्ट्रहित में बढ़-चढ़कर भाग लेना।
10. वैज्ञानिक दृष्टिकोण और मानवता की भावना का विकास करना।

Exam Tips:

a) दस कर्त्तव्य अपने शब्दों में, संक्षेप में लिखें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 7 Social Science Chapter 05 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य

Chapter Exercise Answers for Class 7 Social Science

Explore reliable textbook solutions for Chapter 05 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य tailored for Class 7 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official MP Board standards for Social Science.

Detailed Answer Guides for Chapter 05 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 05 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 7 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 7 Social Science.

FAQs

Where can I find the latest MP Board Class 7 Social Science Solutions Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य for the 2026-27 session?

The complete and updated MP Board Class 7 Social Science Solutions Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Social Science are as per latest MP Board curriculum.

Are the Social Science MP Board solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the MP Board Class 7 Social Science Solutions Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 MP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using MP Board language because MP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our MP Board Class 7 Social Science Solutions Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer MP Board Class 7 Social Science Solutions Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Social Science. You can access MP Board Class 7 Social Science Solutions Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Social Science MP Board solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire MP Board Class 7 Social Science Solutions Chapter 5 मौलिक अधिकार और कर्त्तव्य in printable PDF format for offline study on any device.