MP Board Class 12 Physics Solutions Chapter 5 Magnetism and Matter (Hindi Medium)

Download MP Board Solutions for Class 12 Physics Chapter 05 Magnetism and Matter

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 05 Magnetism and Matter using the official curriculum guides for Class 12 Physics. Designed to align with the 2026-27 MP Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access MP Board Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Physics textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

पाठ्यनिहित प्रश्न

Question 1: भू-चुम्बकत्व सम्बन्धी निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(a) एक सदिश को पूर्ण रूप से व्यक्त करने के लिए तीन राशियों की आवश्यकता होती है। उन तीन स्वतन्त्र राशियों के नाम लिखिए जो परम्परागत रूप से पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र को व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त होती हैं।
(b) दक्षिण भारत में किसी स्थान पर नति कोण का मान लगभग \(18^\circ\) है। ब्रिटेन में आप इससे अधिक नति कोण की अपेक्षा करेंगे या कम की?
(c) यदि आप ऑस्ट्रेलिया के मेलबोर्न शहर में भू-चुम्बकीय क्षेत्र रेखाओं का नक्शा बनाएँ तो ये रेखाएँ पृथ्वी के अन्दर जाएँगी या इससे बाहर आएँगी?
(d) एक चुम्बकीय सुई जो ऊर्ध्वाधर तल में घूमने के लिए स्वतन्त्र है, यदि भू-चुम्बकीय उत्तर या दक्षिण ध्रुव पर रखी हो तो यह किस दिशा में संकेत करेगी?
(e) यह माना जाता है कि पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र लगभग एक चुम्बकीय द्विध्रुव के क्षेत्र जैसा है जो पृथ्वी के केन्द्र पर रखा है और जिसका द्विध्रुव आघूर्ण \(8\times10^{22}\) J T\(^{-1}\) है। कोई ढंग सुझाइए जिससे इस संख्या के परिमाण की कोटि जाँची जा सके।
(f) भूगर्भशास्त्रियों का मानना है कि मुख्य N-S चुम्बकीय ध्रुवों के अतिरिक्त, पृथ्वी की सतह पर कई अन्य स्थानीय ध्रुव भी हैं, जो विभिन्न दिशाओं में विन्यस्त हैं। ऐसा होना कैसे सम्भव है?

Answer:

(a) पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र को व्यक्त करने वाली तीन राशियाँ हैं: (i) नति कोण (नमन कोण) \(\delta\), (ii) दिक्पात कोण \(\theta\), (iii) पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज अवयव \(B_H\)।
(b) ब्रिटेन, दक्षिण भारत की तुलना में पृथ्वी के उत्तरी (चुम्बकीय) ध्रुव के अधिक समीप है, अतः वहाँ नति कोण अधिक होगा। वास्तव में ब्रिटेन में नति कोण लगभग \(70^\circ\) है।
(c) ऑस्ट्रेलिया दक्षिणी गोलार्द्ध में है। चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ भौगोलिक दक्षिण में स्थित चुम्बकीय ध्रुव (जो वस्तुतः चुम्बक का उत्तरी ध्रुव है) की ओर पृथ्वी में प्रवेश करती हैं, परन्तु मेलबोर्न जैसे दक्षिणी गोलार्द्ध के स्थान पर रेखाएँ पृथ्वी से बाहर निकलती प्रतीत होती हैं (नति कोण ऊपर की ओर होता है)।
(d) ध्रुवों पर पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र ऊर्ध्वाधर होता है, अतः ऊर्ध्वाधर तल में घूमने के लिए स्वतन्त्र सुई ऊर्ध्वाधर दिशा में संकेत करेगी।
(e) पृथ्वी के केन्द्र पर द्विध्रुव आघूर्ण \(M\) मानें तो चुम्बकीय निरक्ष पर स्थित बिन्दु की दूरी \(r=R_E=6.4\times10^6\) m है। निरक्ष पर \(B=\dfrac{\mu_0}{4\pi}\dfrac{M}{r^3}\) \(\Rightarrow\) \(M=\dfrac{4\pi Br^3}{\mu_0}\)।
प्रयोग से निरक्ष पर \(B\approx0.4\) गाउस \(=0.4\times10^{-4}\) T है, अतः \(M=\dfrac{0.4\times10^{-4}\times(6.4\times10^6)^3}{10^{-7}}\approx1.05\times10^{23}\) A m\(^2\)। यह \(8\times10^{22}\) J T\(^{-1}\) के कोटि-परिमाण के अनुरूप है।
(f) पृथ्वी का सम्पूर्ण क्षेत्र एक द्विध्रुव जैसा माना जाता है, परन्तु स्थानीय स्तर पर चुम्बकित पदार्थों (खनिज भण्डारों) के भण्डार अन्य चुम्बकीय ध्रुवों की तरह व्यवहार करते हैं।

Exam Tips:

a) नति कोण ध्रुवों पर \(90^\circ\) और चुम्बकीय निरक्ष पर \(0^\circ\) होता है। (e) में \(\mu_0/4\pi=10^{-7}\) लें।

 

Question 2: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(a) एक जगह से दूसरी जगह जाने पर पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र बदलता है। क्या यह समय के साथ भी बदलता है? यदि हाँ, तो कितने समय अन्तराल पर इसमें पर्याप्त परिवर्तन होते हैं?
(b) पृथ्वी के क्रोड में लोहा है, यह ज्ञात है। फिर भी भूगर्भशास्त्री इसको पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का स्रोत नहीं मानते। क्यों?
(c) पृथ्वी के क्रोड के बाहरी चालक भाग में प्रवाहित होने वाली आवेश धाराएँ भू-चुम्बकीय क्षेत्र के लिए उत्तरदायी समझी जाती हैं। इन धाराओं को बनाए रखने वाली बैटरी (ऊर्जा स्रोत) क्या हो सकती है?
(d) अपने 4-5 अरब वर्षों के इतिहास में पृथ्वी अपने चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा कई बार उलट चुकी होगी। भूगर्भशास्त्री इतने सुदूर अतीत के पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के बारे में कैसे जान पाते हैं?
(e) बहुत अधिक दूरियों पर (30,000 km से अधिक) पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र अपनी द्विध्रुवीय आकृति से काफी भिन्न हो जाता है। कौन-से कारक इस विकृति के लिए उत्तरदायी हो सकते हैं?
(f) अन्तरातारकीय अन्तरिक्ष में \(10^{-12}\) T की कोटि का बहुत ही क्षीण चुम्बकीय क्षेत्र होता है। क्या इस क्षीण चुम्बकीय क्षेत्र के भी कुछ प्रभावी परिणाम हो सकते हैं? समझाइए।

Answer:

(a) हाँ, पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र समय के साथ भी बदलता है, परन्तु प्रेक्षण योग्य परिवर्तन के लिए कोई निश्चित अवधि नहीं बताई जा सकती; इसमें सैकड़ों वर्ष का समय लग सकता है।
(b) पृथ्वी के क्रोड में पिघला हुआ लोहा है, परन्तु उसका ताप लोहे के क्यूरी ताप से कहीं अधिक है। इतने उच्च ताप पर वह लौहचुम्बकीय नहीं रहता, इसलिए चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न नहीं कर सकता।
(c) माना जाता है कि पृथ्वी के गर्भ में उपस्थित रेडियोऐक्टिव पदार्थों के विघटन से प्राप्त ऊर्जा ही इन आवेश धाराओं की ऊर्जा का स्रोत है।
(d) प्रारम्भ में पृथ्वी के गर्भ में पिघली हुई चट्टानें थीं जो समय के साथ ठोस होती गईं। इन चट्टानों के लौहचुम्बकीय पदार्थ उस समय के पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा में संरेखित होकर जम गए। इस प्रकार अतीत का भू-चुम्बकीय क्षेत्र इन चट्टानों में अभिलेखित रहता है, जिसके अध्ययन (पुरा-चुम्बकत्व) से उस समय के क्षेत्र का ज्ञान मिलता है।
(e) पृथ्वी के आयनमण्डल में अनेक आवेशित कण होते हैं जिनकी गति से एक अलग चुम्बकीय क्षेत्र बनता है। यही क्षेत्र पृथ्वी से अधिक दूरी पर भू-चुम्बकीय क्षेत्र को विकृत कर देता है। आयनों से उत्पन्न यह क्षेत्र सौर पवन पर निर्भर करता है।
(f) आवेशित कण के लिए \(R=\dfrac{mv}{qB}\), अर्थात् \(R\propto\dfrac1B\)। अतः अत्यन्त क्षीण क्षेत्र में कण अति विशाल त्रिज्या के पथ पर चलता है, जो थोड़ी दूरी में लगभग सरल रेखीय दिखता है। इसलिए छोटी दूरियों के लिए ऐसा क्षीण क्षेत्र अप्रभावी लगता है, परन्तु अन्तरातारकीय दूरियों जितनी बड़ी दूरियों पर यह कणों में प्रभावी विक्षेपण उत्पन्न करता है।

Exam Tips:

a) (b) में मुख्य बिन्दु – क्रोड का ताप क्यूरी ताप से बहुत अधिक है।

 

Question 3: एक छोटा छड़ चुम्बक जो एकसमान बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र 0.25 T के साथ \(30^\circ\) का कोण बनाता है, पर \(4.5\times10^{-2}\) J का बल आघूर्ण लगता है। चुम्बक के चुम्बकीय आघूर्ण का परिमाण क्या है?

Answer:

\(\tau=MB\sin\theta\) से \(M=\dfrac{\tau}{B\sin\theta}=\dfrac{4.5\times10^{-2}}{0.25\times0.5}=0.36\) J T\(^{-1}\)

Exam Tips:

a) \(\tau=MB\sin\theta\) – \(\sin30^\circ=0.5\) लेना न भूलें।

 

Question 4: चुम्बकीय आघूर्ण \(m=0.32\) J T\(^{-1}\) वाला एक छोटा छड़ चुम्बक, 0.15 T के एकसमान बाह्य चुम्बकीय क्षेत्र में रखा है। यदि यह छड़ क्षेत्र के तल में घूमने के लिए स्वतन्त्र हो तो क्षेत्र के किस विन्यास में यह (i) स्थायी सन्तुलन और (ii) अस्थायी सन्तुलन में होगा? प्रत्येक स्थिति में चुम्बक की स्थितिज ऊर्जा का मान बताइए।

Answer:

(i) जब चुम्बकीय आघूर्ण क्षेत्र की दिशा में हो (\(\theta=0^\circ\)), तब स्थायी सन्तुलन होता है: \(U=-mB\cos0^\circ=-0.32\times0.15=-4.8\times10^{-2}\) J
(ii) जब चुम्बकीय आघूर्ण क्षेत्र के विपरीत हो (\(\theta=180^\circ\)), तब अस्थायी सन्तुलन होता है: \(U=-mB\cos180^\circ=+0.32\times0.15=+4.8\times10^{-2}\) J

Exam Tips:

a) \(U=-\vec m\cdot\vec B\) – स्थायी में न्यूनतम, अस्थायी में अधिकतम।

 

Question 5: एक परिनालिका में पास-पास लपेटे गए 800 फेरे हैं तथा इसकी अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(2.5\times10^{-4}\) m\(^2\) है और इसमें 3.0 A धारा प्रवाहित हो रही है। समझाइए कि किस अर्थ में यह परिनालिका एक छड़ चुम्बक की तरह व्यवहार करती है? इसके साथ जुड़ा हुआ चुम्बकीय आघूर्ण कितना है?

Answer:

चुम्बकीय क्षेत्र में लटकाने पर परिनालिका पर भी छड़ चुम्बक की तरह एक बल-युग्म कार्य करता है, तथा इसके सिरों पर उत्तरी-दक्षिणी ध्रुव जैसा क्षेत्र मिलता है, इसलिए यह छड़ चुम्बक की तरह व्यवहार करती है।
चुम्बकीय आघूर्ण \(M=NIA=800\times3.0\times2.5\times10^{-4}=0.60\) J T\(^{-1}\)
(दिशा परिनालिका के अक्ष के अनुदिश, दाहिने हाथ के नियम से)

Exam Tips:

a) धारावाही कुण्डली का चुम्बकीय आघूर्ण \(M=NIA\)।

 

Question 6: यदि प्रश्न 5 में बताई गई परिनालिका ऊर्ध्वाधर दिशा के परितः घूमने के लिए स्वतन्त्र हो और इस पर क्षैतिज दिशा में एक 0.25 T का एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र लगाया जाए, तो इस परिनालिका पर लगने वाले बल आघूर्ण का परिमाण उस समय क्या होगा जब इसकी अक्ष आरोपित क्षेत्र की दिशा से \(30^\circ\) का कोण बना रही हो?

Answer:

\(\tau=MB\sin\theta=0.60\times0.25\times\sin30^\circ=0.075\) N m \(=7.5\times10^{-2}\) N m

Exam Tips:

a) प्रश्न 5 का \(M=0.60\) J T\(^{-1}\) यहाँ प्रयुक्त होता है।

 

Question 7: एक छड़ चुम्बक जिसका चुम्बकीय आघूर्ण 1.5 J T\(^{-1}\) है, 0.22 T के एक एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र के अनुदिश रखा है।
(a) एक बाह्य बल आघूर्ण कितना कार्य करेगा यदि यह चुम्बक को चुम्बकीय क्षेत्र के (i) लम्बवत्, (ii) विपरीत दिशा में संरेखित करने के लिए घुमा दे?
(b) स्थिति (i) एवं (ii) में चुम्बक पर कितना बल आघूर्ण होता है?

Answer:

(a) \(W=-MB(\cos\theta_2-\cos\theta_1)\), प्रारम्भ में \(\theta_1=0^\circ\)।
(i) \(\theta_2=90^\circ\): \(W=-1.5\times0.22\,(0-1)=0.33\) J
(ii) \(\theta_2=180^\circ\): \(W=-1.5\times0.22\,(-1-1)=0.66\) J
(b) (i) \(\tau=MB\sin90^\circ=1.5\times0.22=0.33\) N m
(ii) \(\tau=MB\sin180^\circ=0\)

Exam Tips:

a) बाह्य बल आघूर्ण द्वारा किया गया कार्य = स्थितिज ऊर्जा में वृद्धि।

 

Question 8: एक परिनालिका जिसमें पास-पास 2000 फेरे लपेटे गए हैं तथा जिसके अनुप्रस्थ काट का क्षेत्रफल \(1.6\times10^{-4}\) m\(^2\) है, 4.0 A धारा ले जा रही है। यह अपने केन्द्र से इस प्रकार लटकाई गई है कि यह एक क्षैतिज तल में घूम सके।
(a) परिनालिका के चुम्बकीय आघूर्ण का मान क्या है?
(b) परिनालिका पर लगने वाला बल एवं बल आघूर्ण क्या है, यदि इस पर, इसकी अक्ष से \(30^\circ\) का कोण बनाता हुआ \(7.5\times10^{-2}\) T का एकसमान क्षैतिज चुम्बकीय क्षेत्र लगाया जाए?

Answer:

(a) \(M=NIA=2000\times4.0\times1.6\times10^{-4}=1.28\) A m\(^2\)
(b) बल आघूर्ण \(\tau=MB\sin\theta=1.28\times7.5\times10^{-2}\times\sin30^\circ=4.8\times10^{-2}\) N m
क्षेत्र एकसमान है, अतः परिनालिका पर कुल बल शून्य है।

Exam Tips:

a) एकसमान क्षेत्र में केवल बल-युग्म (आघूर्ण) लगता है, परिणामी बल शून्य।

 

Question 9: एक वृत्ताकार कुण्डली जिसमें 16 फेरे हैं, जिसकी त्रिज्या 10 cm है और जिसमें 0.75 A धारा प्रवाहित हो रही है, इस प्रकार रखी है कि इसका तल \(5.0\times10^{-2}\) T परिमाण वाले बाह्य क्षेत्र के लम्बवत् है। कुण्डली, चुम्बकीय क्षेत्र के लम्बवत् और इसके अपने तल में स्थित एक अक्ष के चारों तरफ घूमने के लिए स्वतन्त्र है। यदि कुण्डली को जरा-सा घुमाकर छोड़ दिया जाए तो यह अपनी स्थायी सन्तुलनावस्था के इधर-उधर 2.0 s\(^{-1}\) की आवृत्ति से दोलन करती है। कुण्डली का अपने घूर्णन अक्ष के परितः जड़त्व आघूर्ण क्या है?

Answer:

चुम्बकीय आघूर्ण \(M=NI\pi r^2=16\times0.75\times3.14\times(0.10)^2=0.377\) A m\(^2\)
छोटे कोणीय दोलनों के लिए आवर्तकाल \(T=2\pi\sqrt{\dfrac{I}{MB}}\), अतः \(\nu=\dfrac1{2\pi}\sqrt{\dfrac{MB}{I}}\)
\(I=\dfrac{MB}{4\pi^2\nu^2}=\dfrac{0.377\times5.0\times10^{-2}}{4\times(3.14)^2\times(2.0)^2}=1.2\times10^{-4}\) kg m\(^2\)

Exam Tips:

a) छोटे दोलनों के लिए \(\sin\theta\approx\theta\), जिससे गति सरल आवर्त बन जाती है।

 

Question 10: एक चुम्बकीय सुई चुम्बकीय याम्योत्तर के समान्तर एक ऊर्ध्वाधर तल में घूमने के लिए स्वतन्त्र है। इसका उत्तरी ध्रुव क्षैतिज से \(22^\circ\) के कोण पर नीचे की ओर झुका है। इस स्थान पर चुम्बकीय क्षेत्र के क्षैतिज अवयव का मान 0.35 G है। इस स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण ज्ञात कीजिए।

Answer:

नति कोण \(\delta=22^\circ\)। \(B_H=B\cos\delta\) से
\(B=\dfrac{B_H}{\cos\delta}=\dfrac{0.35}{\cos22^\circ}=\dfrac{0.35}{0.927}=0.38\) G \(=3.8\times10^{-5}\) T

Exam Tips:

a) \(B_H=B\cos\delta\), \(B_V=B\sin\delta\), \(\tan\delta=B_V/B_H\)।

 

Question 11: दक्षिण अफ्रीका में किसी स्थान पर एक चुम्बकीय सुई भौगोलिक उत्तर से \(12^\circ\) पश्चिम की ओर संकेत करती है। चुम्बकीय याम्योत्तर में संरेखित नति-वृत्त की चुम्बकीय सुई का उत्तरी ध्रुव क्षैतिज से \(60^\circ\) ऊपर की ओर संकेत करता है। पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का क्षैतिज अवयव मापने पर 0.16 G पाया जाता है। इस स्थान पर पृथ्वी के क्षेत्र का परिमाण और दिशा बताइए।

Answer:

दिक्पात \(\theta=12^\circ\) (पश्चिम), नति कोण \(\delta=60^\circ\) (ऊपर की ओर), \(B_H=0.16\) G।
\(B=\dfrac{B_H}{\cos\delta}=\dfrac{0.16}{\cos60^\circ}=0.32\) G
अतः क्षेत्र का परिमाण 0.32 G है, तथा दिशा भौगोलिक याम्योत्तर से \(12^\circ\) पश्चिम की ओर के ऊर्ध्वाधर तल में क्षैतिज से \(60^\circ\) ऊपर की ओर है।

Exam Tips:

a) दक्षिणी गोलार्द्ध में नति ऊपर की ओर होती है – इसलिए उत्तरी ध्रुव ऊपर संकेत करता है।

 

Question 12: किसी छोटे छड़ चुम्बक का चुम्बकीय आघूर्ण 0.48 J T\(^{-1}\) है। चुम्बक के केन्द्र से 10 cm की दूरी पर स्थित किसी बिन्दु पर इसके चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण एवं दिशा बताइए यदि यह बिन्दु (i) चुम्बक के अक्ष पर स्थित हो, (ii) चुम्बक के अभिलम्ब समद्विभाजक पर स्थित हो।

Answer:

(i) अक्ष पर: \(B_{ax}=\dfrac{\mu_0}{4\pi}\dfrac{2M}{r^3}=10^{-7}\times\dfrac{2\times0.48}{(0.1)^3}=0.96\times10^{-4}\) T \(=0.96\) G, दिशा दक्षिणी ध्रुव से उत्तरी ध्रुव की ओर (चुम्बकीय आघूर्ण की दिशा में)।
(ii) अभिलम्ब समद्विभाजक पर: \(B_{eq}=\dfrac{\mu_0}{4\pi}\dfrac{M}{r^3}=\dfrac12B_{ax}=0.48\) G, दिशा उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव की ओर (चुम्बकीय आघूर्ण के विपरीत)।

Exam Tips:

a) अक्षीय क्षेत्र निरक्षीय क्षेत्र का दोगुना होता है (समान दूरी पर)।

 

Question 13: क्षैतिज तल में रखे एक छोटे छड़ चुम्बक का अक्ष, चुम्बकीय उत्तर-दक्षिण दिशा के अनुदिश है। सन्तुलन बिन्दु (उदासीन बिन्दु) चुम्बक के अक्ष पर इसके केन्द्र से 14 cm दूर स्थित है। इस स्थान पर पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र 0.36 G एवं नति कोण शून्य है। चुम्बक के अभिलम्ब समद्विभाजक पर इसके केन्द्र से उतनी ही दूर (14 cm) स्थित किसी बिन्दु पर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्र क्या होगा?

Answer:

नति कोण शून्य है, अतः \(B_H=B=0.36\) G। अक्ष पर उदासीन बिन्दु पर चुम्बक का क्षेत्र पृथ्वी के क्षेत्र के बराबर और विपरीत है: \(B_{ax}=B_H=0.36\) G।
अभिलम्ब समद्विभाजक पर समान दूरी पर चुम्बक का क्षेत्र \(B_{eq}=\dfrac12B_{ax}=0.18\) G है, जो अब पृथ्वी के क्षेत्र की दिशा में ही होता है (दोनों एक ही दिशा में)।
परिणामी क्षेत्र \(=0.36+0.18=0.54\) G, पृथ्वी के क्षेत्र की दिशा (चुम्बकीय उत्तर) में।

Exam Tips:

a) अक्ष पर उदासीन बिन्दु: \(B_{ax}=B_H\); निरक्ष पर चुम्बक का क्षेत्र पृथ्वी के क्षेत्र के अनुदिश होता है।

 

Question 14: यदि प्रश्न 13 में वर्णित चुम्बक को \(180^\circ\) से घुमा दिया जाए तो सन्तुलन बिन्दुओं की नई स्थिति क्या होगी?

Answer:

चुम्बक को \(180^\circ\) घुमाने पर अक्ष पर चुम्बक का क्षेत्र पृथ्वी के क्षेत्र की दिशा में ही हो जाता है, अतः अक्ष पर कोई उदासीन बिन्दु नहीं रहता। उदासीन बिन्दु अब अभिलम्ब समद्विभाजक पर मिलेगा, जहाँ चुम्बक का क्षेत्र \(B_{eq}\) पृथ्वी के क्षेत्र के विपरीत है:
\(B_{eq}=\dfrac{\mu_0M}{4\pi r_{eq}^3}=B_H\) तथा प्रश्न 13 में \(\dfrac{\mu_0}{4\pi}\dfrac{2M}{r_{ax}^3}=B_H\), \(r_{ax}=14\) cm
दोनों की तुलना: \(r_{eq}^3=\dfrac{r_{ax}^3}{2}\) \(\Rightarrow\) \(r_{eq}=\dfrac{14}{2^{1/3}}=11.1\) cm
अतः उदासीन बिन्दु निरक्षीय स्थिति में केन्द्र से 11.1 cm की दूरी पर मिलेगा।

Exam Tips:

a) \(180^\circ\) घुमाने पर उदासीन बिन्दु अक्ष से हटकर निरक्ष पर आ जाते हैं।

 

Question 15: एक छोटा छड़ चुम्बक जिसका चुम्बकीय आघूर्ण \(5.25\times10^{-2}\) J T\(^{-1}\) है, इस प्रकार रखा है कि इसका अक्ष पृथ्वी के क्षेत्र की दिशा के लम्बवत् है। चुम्बक के केन्द्र से कितनी दूरी पर, परिणामी क्षेत्र पृथ्वी के क्षेत्र की दिशा से \(45^\circ\) का कोण बनाएगा, यदि हम (a) अभिलम्ब समद्विभाजक पर देखें, (b) अक्ष पर देखें? इस स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र का परिमाण 0.42 G है। प्रयुक्त दूरियों की तुलना में चुम्बक की लम्बाई की उपेक्षा कर सकते हैं।

Answer:

चुम्बक का क्षेत्र पृथ्वी के क्षेत्र के लम्बवत् है (दोनों दोनों स्थितियों में), इसलिए परिणामी \(45^\circ\) पर तभी होगा जब चुम्बक का क्षेत्र पृथ्वी के क्षेत्र के बराबर हो: \(B_{magnet}=B_H=0.42\times10^{-4}\) T।
(a) निरक्ष पर: \(\dfrac{\mu_0}{4\pi}\dfrac{M}{r^3}=B_H\) \(\Rightarrow\) \(r^3=\dfrac{10^{-7}\times5.25\times10^{-2}}{0.42\times10^{-4}}=1.25\times10^{-4}\) m\(^3\) \(\Rightarrow\) \(r=0.05\) m \(=5\) cm
(b) अक्ष पर: \(\dfrac{\mu_0}{4\pi}\dfrac{2M}{r^3}=B_H\) \(\Rightarrow\) \(r^3=2.5\times10^{-4}\) m\(^3\) \(\Rightarrow\) \(r=0.063\) m \(=6.3\) cm

Exam Tips:

a) \(45^\circ\) पर परिणामी बनाने के लिए दोनों लम्बवत् क्षेत्र बराबर होने चाहिए (\(\tan45^\circ=1\))।

 

Question 16: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(a) ठण्डा करने पर किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ का नमूना अधिक चुम्बकन क्यों प्रदर्शित करता है? (एक ही चुम्बककारी क्षेत्र के लिए)
(b) प्रतिचुम्बकत्व, इसके विपरीत, ताप से लगभग स्वतन्त्र क्यों होता है?
(c) यदि एक टोरॉइड में बिस्मथ का क्रोड लगाया जाए तो इसके अन्दर चुम्बकीय क्षेत्र उस स्थिति की तुलना में (किंचित) कम होगा या (किंचित) ज्यादा होगा, जबकि क्रोड खाली हो?
(d) क्या किसी लौहचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकशीलता चुम्बकीय क्षेत्र पर निर्भर करती है? यदि हाँ, तो उच्च चुम्बकीय क्षेत्रों के लिए इसका मान कम होगा या अधिक?
(e) किसी लौहचुम्बक की सतह के प्रत्येक बिन्दु पर चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ सदैव लम्बवत् होती हैं [यह तथ्य उन स्थिरविद्युत क्षेत्र रेखाओं के सदृश है जो चालक की सतह के प्रत्येक बिन्दु पर लम्बवत् होती हैं]। क्यों?
(f) क्या किसी अनुचुम्बकीय नमूने का अधिकतम सम्भव चुम्बकन, लौहचुम्बक के चुम्बकन के परिमाण की कोटि का होगा?

Answer:

(a) ताप घटने पर परमाणुओं के चुम्बकीय द्विध्रुवों का ऊष्मीय विक्षोभ कम हो जाता है, जिससे वे बाह्य क्षेत्र की दिशा में अधिक संरेखित हो जाते हैं; फलतः चुम्बकन अधिक हो जाता है (क्यूरी नियम \(\chi\propto1/T\))।
(b) प्रतिचुम्बकीय पदार्थ के परमाणुओं का अपना कोई स्थायी चुम्बकीय आघूर्ण नहीं होता। बाह्य क्षेत्र लगाने पर प्रेरित आघूर्ण सदैव क्षेत्र के विपरीत होता है, चाहे परमाणुओं की ऊष्मीय गति कैसी भी हो। अतः प्रतिचुम्बकत्व पर ताप का कोई प्रभाव नहीं होता।
(c) बिस्मथ प्रतिचुम्बकीय है, अतः चुम्बकीय क्षेत्र खाली क्रोड की तुलना में किंचित कम होगा।
(d) हाँ, लौहचुम्बकीय पदार्थों की चुम्बकशीलता बाह्य क्षेत्र पर निर्भर करती है; उच्च चुम्बकीय क्षेत्रों के लिए, संतृप्ति के कारण इसका मान कम हो जाता है।
(e) जब दो माध्यम मिलते हैं और उनमें से एक की आपेक्षिक चुम्बकशीलता \(\mu_r\gg1\) हो, तो सीमा पृष्ठ पर क्षेत्र रेखाएँ पृष्ठ के लगभग लम्बवत् हो जाती हैं (स्पर्श-रेखीय घटक के लिए \(H_t\) सतत होने से बाहर \(B_t\approx0\))।
(f) हाँ, किसी अनुचुम्बकीय पदार्थ का अधिकतम सम्भव चुम्बकन लौहचुम्बकीय पदार्थ के चुम्बकन की कोटि का ही हो सकता है, परन्तु इसके लिए अत्यन्त उच्च चुम्बकीय क्षेत्र और अत्यन्त निम्न ताप की आवश्यकता होती है, जिसे व्यवहार में प्राप्त करना सम्भव नहीं है।

Exam Tips:

a) अनुचुम्बकीय: \(\chi\propto1/T\); प्रतिचुम्बकीय: ताप से लगभग स्वतन्त्र; लौहचुम्बकीय: \(T_c\) (क्यूरी ताप) से ऊपर अनुचुम्बकीय।

 

Question 17: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
(a) लौहचुम्बकीय पदार्थ के चुम्बकन वक्र की अनुत्क्रमणीयता, डोमेनों के आधार पर गुणात्मक दृष्टिकोण से समझाइए।
(b) नर्म लोहे के एक टुकड़े के शैथिल्य लूप का क्षेत्रफल, कार्बन-स्टील के टुकड़े के शैथिल्य लूप के क्षेत्रफल से कम होता है। यदि पदार्थ को बार-बार चुम्बकन चक्र से गुजारा जाए तो कौन-सा टुकड़ा अधिक ऊष्मा ऊर्जा का क्षय करेगा?
(c) लौहचुम्बक जैसा शैथिल्य लूप प्रदर्शित करने वाली कोई प्रणाली स्मृति संग्रहण की युक्ति है। इस कथन की व्याख्या कीजिए।
(d) कैसेट के चुम्बकीय फीतों पर परत चढ़ाने के लिए या आधुनिक कम्प्यूटर में स्मृति संग्रहण के लिए, किस तरह के लौहचुम्बकीय पदार्थों का इस्तेमाल होता है?
(e) किसी स्थान को चुम्बकीय क्षेत्र से परिरक्षित करना है। कोई विधि सुझाइए।

Answer:

(a) बाह्य क्षेत्र को शून्य करने पर भी डोमेन अपनी प्रारम्भिक स्थिति में पूर्णतः नहीं लौट पाते, बल्कि कुछ चुम्बकन (धारणशीलता) शेष रह जाता है। यही कारण है कि लौहचुम्बकीय पदार्थ का चुम्बकन वक्र अनुत्क्रमणीय होता है।
(b) शैथिल्य लूप का क्षेत्रफल प्रति चुम्बकन चक्र में प्रति इकाई आयतन ऊर्जा-हानि दर्शाता है, जो पदार्थ में ऊष्मा के रूप में प्रकट होती है। कार्बन-स्टील के लूप का क्षेत्रफल अधिक है, अतः कार्बन-स्टील का टुकड़ा अधिक ऊष्मा क्षय करेगा।
(c) लौहचुम्बकीय पदार्थ का चुम्बकन उस पर लगाए गए चुम्बकन-चक्रों के इतिहास पर निर्भर करता है। अतः चुम्बकित पदार्थ का चुम्बकन (धारणशीलता) पूर्व में लगाए गए क्षेत्र की सूचना संचित रखता है, इसीलिए ऐसा पदार्थ स्मृति संग्रहण का साधन है (धारणशीलता के दो मान 0 व 1 की तरह)।
(d) इस कार्य के लिए सिरैमिक पदार्थ (फेराइट – चुम्बकीय ऑक्साइड, जैसे \(\text{CrO}_2\)) प्रयुक्त किए जाते हैं।
(e) किसी स्थान को चुम्बकीय क्षेत्र से परिरक्षित करने के लिए उसे नर्म लोहे के छल्ले (या खोखले गोले) से घेर देना चाहिए; क्षेत्र रेखाएँ उच्च चुम्बकशीलता वाले लोहे से होकर निकल जाती हैं और भीतरी भाग में प्रवेश नहीं करतीं।

Exam Tips:

a) शैथिल्य लूप का क्षेत्रफल = ऊर्जा-हानि; नर्म लोहे का लूप पतला → ट्रांसफॉर्मर क्रोड के लिए उपयुक्त।

 

Question 18: एक लम्बे, सीधे, क्षैतिज केबल में 2.5 A धारा, \(10^\circ\) दक्षिण-पश्चिम से \(10^\circ\) उत्तर-पूर्व की ओर प्रवाहित हो रही है। इस स्थान पर चुम्बकीय याम्योत्तर भौगोलिक याम्योत्तर के \(10^\circ\) पश्चिम में है। यहाँ पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र 0.33 G एवं नति कोण शून्य है। उदासीन बिन्दुओं की रेखा निर्धारित कीजिए। (केबल की मोटाई की उपेक्षा कर सकते हैं।) (उदासीन बिन्दुओं पर, धारावाही केबल द्वारा चुम्बकीय क्षेत्र, पृथ्वी के क्षैतिज घटक के चुम्बकीय क्षेत्र के समान एवं विपरीत दिशा में होता है।)

Answer:

केबल चुम्बकीय पूर्व-पश्चिम दिशा में है (भौगोलिक पूर्व-पश्चिम से \(10^\circ\) घूमा हुआ, और चुम्बकीय याम्योत्तर भी \(10^\circ\) पश्चिम में है), अतः धारा चुम्बकीय पूर्व की ओर है।
नति कोण शून्य है, अतः \(B_H=B=0.33\times10^{-4}\) T।
उदासीन बिन्दु तार से \(a\) दूरी पर हो तो \(\dfrac{\mu_0}{2\pi}\dfrac Ia=B_H\):
\(a=\dfrac{2\times10^{-7}\times2.5}{0.33\times10^{-4}}=1.5\times10^{-2}\) m \(=1.5\) cm
पूर्व की ओर प्रवाहित धारा के लिए केबल के ऊपर क्षेत्र दक्षिण की ओर होता है, जो \(B_H\) (उत्तर की ओर) के विपरीत है। अतः उदासीन बिन्दुओं की रेखा केबल के समान्तर, उसके ऊपर 1.5 cm की ऊँचाई पर है।

Exam Tips:

a) उदासीन बिन्दु पर \(\dfrac{\mu_0I}{2\pi a}=B_H\) और दिशा विपरीत।

 

Question 19: किसी स्थान पर एक टेलीफोन केबल में चार लम्बे, सीधे, क्षैतिज तार हैं जिनमें से प्रत्येक में 1.0 A की धारा पूर्व से पश्चिम की ओर प्रवाहित हो रही है। इस स्थान पर पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र 0.39 G एवं नति कोण \(35^\circ\) है। दिक्पात कोण लगभग शून्य है। केबल के 4.0 cm नीचे और 4.0 cm ऊपर परिणामी चुम्बकीय क्षेत्रों के मान क्या होंगे?

Answer:

\(B_H=0.39\cos35^\circ=0.319\) G (दक्षिण से उत्तर), \(B_V=0.39\sin35^\circ=0.224\) G (नीचे की ओर)।
चारों तारों से \(a=4.0\) cm पर क्षेत्र \(B'=\dfrac{\mu_0}{2\pi}\dfrac{4I}{a}=2\times10^{-7}\times\dfrac{4\times1.0}{0.04}=2\times10^{-5}\) T \(=0.2\) G
पश्चिम की ओर प्रवाहित धारा के लिए केबल के ऊपर \(B'\) उत्तर की ओर तथा नीचे दक्षिण की ओर होता है।
केबल के नीचे: \(B'\) और \(B_H\) विपरीत हैं: क्षैतिज अवयव \(=0.319-0.2=0.119\) G, ऊर्ध्वाधर \(0.224\) G, अतः परिणामी \(\sqrt{0.119^2+0.224^2}=0.254\) G, जो क्षैतिज से \(\tan^{-1}\dfrac{0.224}{0.119}\approx62^\circ\) के कोण पर है।
केबल के ऊपर: \(B'\) और \(B_H\) एक ही दिशा में हैं: क्षैतिज अवयव \(=0.319+0.2=0.519\) G, ऊर्ध्वाधर \(0.224\) G, अतः परिणामी \(\sqrt{0.519^2+0.224^2}=0.57\) G, जो क्षैतिज से \(\tan^{-1}\dfrac{0.224}{0.519}\approx23^\circ\) पर है।

Exam Tips:

a) चारों तार एक ही स्थान पर माने जाते हैं, अतः \(B'=\mu_0(4I)/2\pi a\)।

 

Question 20: एक चुम्बकीय सुई जो क्षैतिज तल में घूमने के लिए स्वतन्त्र है, 30 फेरों एवं 12 cm त्रिज्या वाली एक कुण्डली के केन्द्र पर रखी है। कुण्डली एक ऊर्ध्वाधर तल में है और चुम्बकीय याम्योत्तर से \(45^\circ\) का कोण बनाती है। जब कुण्डली में 0.35 A धारा प्रवाहित होती है, चुम्बकीय सुई पश्चिम से पूर्व की ओर संकेत करती है।
(a) इस स्थान पर पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र के क्षैतिज अवयव का मान ज्ञात कीजिए।
(b) कुण्डली में धारा की दिशा उलट दी जाती है और इसको अपनी ऊर्ध्वाधर अक्ष पर वामावर्त दिशा में (ऊपर से देखने पर) \(90^\circ\) के कोण पर घुमा दिया जाता है। चुम्बकीय सुई किस दिशा में ठहरेगी? इस स्थान पर चुम्बकीय दिक्पात शून्य लीजिए।

Answer:

(a) कुण्डली के केन्द्र पर \(B=\dfrac{\mu_0NI}{2a}=\dfrac{4\pi\times10^{-7}\times30\times0.35}{2\times0.12}=5.5\times10^{-5}\) T \(=0.55\) G, कुण्डली के तल के लम्बवत्।
सुई पूर्व-पश्चिम दिशा में ठहरती है, अतः कुल क्षेत्र पूर्व-पश्चिम दिशा में है; इसलिए कुण्डली के क्षेत्र का उत्तर-दक्षिण अवयव \(B_H\) को सन्तुलित करता है:
\(B_H=B\cos45^\circ=0.55\times\dfrac1{\sqrt2}=0.39\) G
(b) धारा उलटने और कुण्डली को \(90^\circ\) वामावर्त घुमाने पर कुण्डली का क्षेत्र फिर अपने अक्ष के अनुदिश रहेगा, पर अब उसका उत्तर-दक्षिण अवयव फिर भी \(B_H\) को निरस्त करेगा और पूर्व-पश्चिम अवयव उलट जाएगा (चित्र 5.4(b) के अनुसार)। अतः सुई पूर्व से पश्चिम की ओर संकेत करेगी।

Exam Tips:

a) सुई का E-W ठहरना बताता है कि कुण्डली क्षेत्र का N-S घटक \(=B_H\)। (चित्र उपलब्ध न होने से (b) का उत्तर मानक हल के अनुसार है।)

 

Question 21: एक चुम्बकीय द्विध्रुव दो चुम्बकीय क्षेत्रों के प्रभाव में है। ये क्षेत्र एक-दूसरे से \(60^\circ\) का कोण बनाते हैं और उनमें से एक क्षेत्र का परिमाण \(1.2\times10^{-2}\) T है। यदि द्विध्रुव स्थायी सन्तुलन में इस क्षेत्र से \(15^\circ\) का कोण बनाए, तो दूसरे क्षेत्र का परिमाण क्या होगा?

Answer:

द्विध्रुव पहले क्षेत्र से \(15^\circ\) और दूसरे से \(60^\circ-15^\circ=45^\circ\) का कोण बनाता है। सन्तुलन में दोनों बल-आघूर्ण बराबर होते हैं:
\(MB_1\sin15^\circ=MB_2\sin45^\circ\)
\(B_2=\dfrac{B_1\sin15^\circ}{\sin45^\circ}=\dfrac{1.2\times10^{-2}\times0.2588}{0.7071}=4.4\times10^{-3}\) T

Exam Tips:

a) दो क्षेत्रों में सन्तुलन: दोनों के बल-आघूर्ण परिमाण में बराबर, दिशा में विपरीत।

 

Question 22: एक समऊर्जी 18 keV वाले इलेक्ट्रॉनों के किरण पुंज पर जो शुरू में क्षैतिज दिशा में गतिमान हैं, 0.04 G का एक क्षैतिज चुम्बकीय क्षेत्र, जो किरण पुंज की प्रारम्भिक दिशा के लम्बवत् है, लगाया गया है। आकलन कीजिए 30 cm की क्षैतिज दूरी चलने में किरण पुंज कितनी दूरी ऊपर या नीचे विस्थापित होगा? (\(m_e=9.11\times10^{-31}\) kg, \(e=1.60\times10^{-19}\) C)
[नोट: इस प्रश्न में आँकड़े इस प्रकार चुने गए हैं कि उत्तर से आपको यह अनुमान हो कि T.V. सेट में इलेक्ट्रॉन गन से पर्दे तक इलेक्ट्रॉन किरण पुंज की गति भू-चुम्बकीय क्षेत्र से किस प्रकार प्रभावित होती है।]

Answer:

\(B=0.04\) G \(=4\times10^{-6}\) T, गतिज ऊर्जा \(K=18\) keV \(=18\times10^3\times1.6\times10^{-19}\) J
चाल \(v=\sqrt{\dfrac{2K}{m_e}}=\sqrt{\dfrac{2\times18\times10^3\times1.6\times10^{-19}}{9.11\times10^{-31}}}=7.95\times10^7\) m s\(^{-1}\)
क्षेत्र के कारण वृत्ताकार पथ की त्रिज्या \(R=\dfrac{m_ev}{eB}=\dfrac{9.11\times10^{-31}\times7.95\times10^7}{1.6\times10^{-19}\times4\times10^{-6}}\approx113\) m
यदि बिन्दु A से क्षेत्र में प्रवेश कर किरण पुंज क्षैतिज दूरी \(x=0.30\) m चलता है तो \(\sin\theta=\dfrac xR=\dfrac{0.30}{113}=2.65\times10^{-3}\)
विस्थापन \(y=R(1-\cos\theta)\approx\dfrac{x^2}{2R}=\dfrac{(0.30)^2}{2\times113}=4.0\times10^{-4}\) m \(=0.4\) mm

Exam Tips:

a) \(y=R-\sqrt{R^2-x^2}\approx x^2/2R\) जब \(x\ll R\)। (पाठ्यपुस्तक के उत्तर में \(R=11.3\) m और \(y\approx4\) mm छपा है, जो दशमलव की त्रुटि है; दिए गए आँकड़ों से \(R\approx113\) m और \(y\approx0.4\) mm आता है।)

 

Question 23: अनुचुम्बकीय लवण के एक नमूने में \(2.0\times10^{24}\) परमाणु द्विध्रुव हैं जिनमें से प्रत्येक का द्विध्रुव आघूर्ण \(1.5\times10^{-23}\) J T\(^{-1}\) है। इस नमूने को 0.64 T के एक एकसमान चुम्बकीय क्षेत्र में रखा गया है और 4.2 K ताप तक ठण्डा किया गया। इसमें 15% चुम्बकीय संतृप्तता आ गई। यदि इस नमूने को 0.98 T के चुम्बकीय क्षेत्र में 2.8 K ताप पर रखा जाए तो इसका कुल द्विध्रुव आघूर्ण कितना होगा? (यह मान सकते हैं कि क्यूरी नियम लागू होता है।)

Answer:

पूर्ण संतृप्ति पर कुल आघूर्ण \(M_s=Nm=2.0\times10^{24}\times1.5\times10^{-23}=30\) J T\(^{-1}\)
प्रथम स्थिति में \(M_1=15\%\) of \(30=4.5\) J T\(^{-1}\)
क्यूरी नियम के अनुसार \(M\propto\dfrac BT\):
\(\dfrac{M_2}{M_1}=\dfrac{B_2/T_2}{B_1/T_1}=\dfrac{0.98\times4.2}{0.64\times2.8}=2.297\)
\(M_2=4.5\times2.297=10.3\) J T\(^{-1}\)

Exam Tips:

a) क्यूरी नियम \(M\propto B/T\) केवल संतृप्ति से दूर लागू होता है; यहाँ \(10.3<30\), अतः मान्य है।

 

Question 24: एक रोलैंड रिंग की औसत त्रिज्या 15 cm है और इसमें 800 आपेक्षिक चुम्बकशीलता के लौहचुम्बकीय क्रोड पर 3500 फेरे लिपटे हुए हैं। 1.2 A की चुम्बककारी धारा के कारण इसके क्रोड में कितना चुम्बकीय क्षेत्र \(\vec B\) होगा?

Answer:

\(B=\mu_r\mu_0nI\), \(n=\dfrac{N}{2\pi a}\)
\(B=\dfrac{\mu_r\mu_0NI}{2\pi a}=\dfrac{800\times4\pi\times10^{-7}\times3500\times1.2}{2\pi\times0.15}=4.48\) T

Exam Tips:

a) सूत्र \(B=\mu_r\mu_0nI\) है; \(n\) प्रति मीटर फेरे। (वास्तव में इतने बड़े \(B\) पर लौहचुम्बकीय पदार्थ संतृप्त हो जाता है।)

 

Question 25: किसी इलेक्ट्रॉन के नैज चक्रण कोणीय संवेग \(\vec S\) एवं कक्षीय कोणीय संवेग \(\vec l\) के साथ जुड़े चुम्बकीय आघूर्ण क्रमशः \(\vec\mu_s\) और \(\vec\mu_l\) हैं। क्वाण्टम सिद्धान्त के आधार पर (और प्रयोगात्मक रूप से अत्यन्त परिशुद्धतापूर्वक पुष्ट) इनके मान क्रमशः \(\vec\mu_s=-\left(\dfrac em\right)\vec S\) एवं \(\vec\mu_l=-\left(\dfrac e{2m}\right)\vec l\) हैं। इनमें से कौन-सा व्यंजक चिरसम्मत सिद्धान्तों के आधार पर प्राप्त करने की आशा की जा सकती है? उस चिरसम्मत आधार पर प्राप्त होने वाले व्यंजक को व्युत्पन्न कीजिए।

Answer:

\(\vec\mu_l=-\left(\dfrac e{2m}\right)\vec l\) चिरसम्मत सिद्धान्तों से प्राप्त किया जा सकता है।
माना इलेक्ट्रॉन \(r\) त्रिज्या की वृत्तीय कक्षा में चाल \(v\) से परिक्रमण करता है, आवर्तकाल \(T=\dfrac{2\pi r}{v}\)। परिक्रमण से धारा \(i=\dfrac eT=\dfrac{ev}{2\pi r}\)
चुम्बकीय आघूर्ण का परिमाण \(\mu_l=iA=\dfrac{ev}{2\pi r}\cdot\pi r^2=\dfrac{evr}{2}\)
कोणीय संवेग का परिमाण \(l=mvr\), अतः \(\mu_l=\dfrac e{2m}\,l\)
इलेक्ट्रॉन का आवेश ऋणात्मक है, अतः \(\vec\mu_l\) और \(\vec l\) परस्पर विपरीत दिशाओं में हैं: \(\vec\mu_l=-\left(\dfrac e{2m}\right)\vec l\)
(चक्रण का मान, जो कक्षीय मान का दुगुना है, केवल क्वाण्टम सिद्धान्त से मिलता है, चिरसम्मत से नहीं।)

Exam Tips:

a) \(\mu_l/l=e/2m\) (जाइरोमैग्नेटिक अनुपात)। चक्रण का अनुपात \(e/m\) चिरसम्मत नहीं।

 

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: पृथ्वी के चुम्बकीय क्षेत्र को पृथ्वी के केन्द्र पर स्थित बिन्दु द्विध्रुव के क्षेत्र का प्रतिरूप माना जा सकता है। इस द्विध्रुव का अक्ष पृथ्वी के अक्ष से \(11.3^\circ\) का कोण बनाता है। मुम्बई में दिक्पात लगभग शून्य है, तब:
(a) पृथ्वी पर दिक्पात का मान \(11.3^\circ\) पश्चिम से \(11.3^\circ\) पूर्व के बीच परिवर्तित होता है (b) निम्नतम दिक्पात शून्य अंश (\(0^\circ\)) है (c) द्विध्रुव अक्ष तथा पृथ्वी के अक्ष को धारण करने वाला तल ग्रीनविच से गुजरता है (d) समस्त पृथ्वी पर दिक्पात सदैव ऋणात्मक होना चाहिए

Answer:

(a) पृथ्वी पर दिक्पात का मान \(11.3^\circ\) पश्चिम से \(11.3^\circ\) पूर्व के बीच परिवर्तित होता है।
(द्विध्रुव अक्ष और घूर्णन अक्ष के बीच \(11.3^\circ\) का कोण होने के कारण; केवल दोनों अक्षों वाला तल मुम्बई से गुज़रता है, इसी से वहाँ दिक्पात लगभग शून्य है।)

Exam Tips:

a) दिक्पात का अधिकतम मान दोनों अक्षों के बीच के कोण (\(11.3^\circ\)) के बराबर हो सकता है।

 

Question 2: कमरे के ताप पर किसी स्थायी चुम्बक में:
(a) प्रत्येक अणु का चुम्बकीय आघूर्ण शून्य होता है (b) सभी अलग-अलग अणुओं के शून्येतर चुम्बकीय आघूर्ण होते हैं जो पूर्णतः संरेखित होते हैं (c) कुछ डोमेन अंशतः संरेखित होते हैं (d) सभी डोमेन पूर्णतः संरेखित होते हैं

Answer:

(c) कुछ डोमेन अंशतः संरेखित होते हैं।

Exam Tips:

a) स्थायी चुम्बक में ऊष्मीय गति के कारण संरेखण पूर्ण नहीं होता।

 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: इलेक्ट्रॉन की भाँति प्रोटॉन में भी चक्रण तथा चुम्बकीय आघूर्ण होता है, तब पदार्थों के चुम्बकत्व में इसके प्रभाव की उपेक्षा क्यों की जाती है?

Answer:

इलेक्ट्रॉन का चुम्बकीय आघूर्ण \(\mu_e=\dfrac{eh}{4\pi m_e}\) तथा प्रोटॉन का \(\mu_p=\dfrac{eh}{4\pi m_p}\) होता है। चूँकि \(m_p\gg m_e\) (लगभग 1836 गुना), अतः \(\mu_e\gg\mu_p\)। इसलिए पदार्थों के चुम्बकत्व में इलेक्ट्रॉन की तुलना में प्रोटॉन के चुम्बकीय आघूर्ण की उपेक्षा कर दी जाती है।

Exam Tips:

a) \(\mu\propto1/m\) – भारी कण का चुम्बकीय आघूर्ण बहुत छोटा।

 

Question 2: आण्विक दृष्टिकोण से प्रतिचुम्बकत्व, अनुचुम्बकत्व तथा लौहचुम्बकत्व की चुम्बकीय प्रवृत्तियों की ताप निर्भरता की विवेचना कीजिए।

Answer:

प्रतिचुम्बकत्व इलेक्ट्रॉनों की कक्षीय गति में प्रेरित परिवर्तन के कारण उत्पन्न होता है, अतः यह ताप से लगभग स्वतन्त्र है। अनुचुम्बकीय तथा लौहचुम्बकीय पदार्थों के अणुओं का अपना स्थायी चुम्बकीय आघूर्ण होता है तथा प्रत्येक अणु एक चुम्बकीय द्विध्रुव है। इनका चुम्बकत्व इन द्विध्रुवों के बाह्य क्षेत्र के अनुदिश संरेखण के कारण होता है। ताप बढ़ने पर ऊष्मीय गति से यह संरेखण विक्षोभित होता है, जिससे इन पदार्थों की चुम्बकीय प्रवृत्ति घटती है: अनुचुम्बकीय पदार्थों में \(\chi\propto\dfrac1T\) (क्यूरी नियम) तथा लौहचुम्बकीय पदार्थों में क्यूरी ताप \(T_c\) से ऊपर पदार्थ अनुचुम्बकीय हो जाता है (\(\chi\propto\dfrac1{T-T_c}\))।

Exam Tips:

a) सारांश – प्रतिचुम्बकीय: ताप-स्वतन्त्र; अनुचुम्बकीय: \(1/T\); लौहचुम्बकीय: \(T_c\) पर चुम्बकत्व लुप्त।

 

Question 3: चित्र में दर्शाए अनुसार तीन सर्वसम छड़ चुम्बकों को समान तल में केन्द्र पर रिवेट द्वारा जड़ दिया गया है। इस निकाय को विराम अवस्था में किसी धीरे-धीरे परिवर्तित होने वाले चुम्बकीय क्षेत्र में रखा गया है। यह पाया गया है कि चुम्बकों के निकाय में कोई गति नहीं हुई। एक चुम्बक के उत्तर-दक्षिण ध्रुवों को चित्र में दर्शाया गया है। अन्य दो चुम्बकों के ध्रुव निर्धारित कीजिए।

Answer:

निकाय में कोई गति नहीं हुई, अर्थात् उस पर कोई बल-आघूर्ण नहीं लगा, इसलिए तीनों चुम्बकों का परिणामी चुम्बकीय आघूर्ण शून्य है: \(\vec m_1+\vec m_2+\vec m_3=0\)।
समान परिमाण के तीन सदिशों का योग शून्य तभी होता है जब वे एक-दूसरे से \(120^\circ\) पर हों और शीर्ष-से-पुच्छ क्रम में एक समबाहु त्रिभुज बनाएँ। अतः तीनों चुम्बक इस प्रकार रखे हैं कि एक चुम्बक का उत्तरी ध्रुव दूसरे के दक्षिणी ध्रुव की ओर हो, अर्थात् बाह्य सिरों पर (केन्द्र से दूर) तीनों चुम्बकों के क्रमशः उत्तर-दक्षिण ध्रुव इस प्रकार हों कि केन्द्र के चारों ओर चक्रीय क्रम में N, S, N, S, ... मिले।

Exam Tips:

a) \(\vec\tau=\vec m\times\vec B=0\) हर क्षेत्र के लिए तभी जब \(\sum\vec m=0\)। (चित्र उपलब्ध न होने से ध्रुवों का स्थान शब्दों में दिया गया है।)

 

Free MP Board Textbook Explanations: Class 12 Physics Chapter 05 Magnetism and Matter

Official MP Board Solutions for Chapter 05 Magnetism and Matter

Review comprehensive exercise answers for Class 12 Physics Chapter 05 Magnetism and Matter. Fully updated to match current MP Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Step-by-Step Explanations for Chapter 05 Magnetism and Matter

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 05 Magnetism and Matter concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Next Steps in Your Physics Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 05 Magnetism and Matter with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest MP Board Class 12 Physics Solutions Chapter 5 Magnetism and Matter (Hindi Medium) for the 2026-27 session?

The complete and updated MP Board Class 12 Physics Solutions Chapter 5 Magnetism and Matter (Hindi Medium) is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Physics are as per latest MP Board curriculum.

Are the Physics MP Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the MP Board Class 12 Physics Solutions Chapter 5 Magnetism and Matter (Hindi Medium) as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Physics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 MP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using MP Board language because MP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our MP Board Class 12 Physics Solutions Chapter 5 Magnetism and Matter (Hindi Medium) will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer MP Board Class 12 Physics Solutions Chapter 5 Magnetism and Matter (Hindi Medium) in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Physics. You can access MP Board Class 12 Physics Solutions Chapter 5 Magnetism and Matter (Hindi Medium) in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Physics MP Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire MP Board Class 12 Physics Solutions Chapter 5 Magnetism and Matter (Hindi Medium) in printable PDF format for offline study on any device.