MP Board Class 11 Maths Solutions Chapter 10 Straight Lines Ex 10.1 (Hindi Medium)

Official MP Board Solutions for Class 11 Mathematics: Chapter 10 Straight Lines

Explore reliable textbook solutions for Chapter 10 Straight Lines tailored for Class 11 learners. Utilizing these Mathematics answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final MP Board evaluations.

Chapter-wise Solutions for Mathematics: Chapter 10 Straight Lines

Navigate directly to the solved Mathematics textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: कार्तीय तल में एक चतुर्भुज खींचिए जिसके शीर्ष \((-4,5)\), \((0,7)\), \((5,-5)\) और \((-4,-2)\) हैं। इसका क्षेत्रफल भी ज्ञात कीजिए।

Answer:

बिन्दुओं को क्रमशः \(A(-4,5)\), \(B(0,7)\), \(C(5,-5)\), \(D(-4,-2)\) मानें। विकर्ण \(BD\) से चतुर्भुज \(ABCD\) दो त्रिभुजों \(\triangle ABD\) और \(\triangle BDC\) में बँट जाता है।
\(\triangle ABD\) का क्षेत्रफल \(=\dfrac12|-4(7+2)+0(-2-5)+(-4)(5-7)|=\dfrac12|-36+8|=14\) वर्ग इकाई।
\(\triangle BDC\) का क्षेत्रफल \(=\dfrac12|0(-2+5)+(-4)(-5-7)+5(7+2)|=\dfrac12(48+45)=46.5\) वर्ग इकाई।
चतुर्भुज \(ABCD\) का क्षेत्रफल \(=14+46.5=60.5\) वर्ग इकाई।

Exam Tips:

a) बिन्दुओं को तल में अंकित कर चतुर्भुज बनाएँ और उसे एक विकर्ण से दो त्रिभुजों में बाँटें।
b) त्रिभुज का क्षेत्रफल \(=\dfrac12|x_1(y_2-y_3)+x_2(y_3-y_1)+x_3(y_1-y_2)|\)।

 

Question 2: \(2a\) भुजा के समबाहु त्रिभुज का आधार \(y\)-अक्ष के अनुदिश इस प्रकार है कि आधार का मध्य बिन्दु मूल बिन्दु पर है। त्रिभुज के शीर्ष ज्ञात कीजिए।

Answer:

माना \(\triangle ABC\) की भुजा \(BC\) \(y\)-अक्ष के अनुदिश है और इसका मध्य बिन्दु मूल बिन्दु \(O\) है। \(BC=2a\), अतः \(B\) और \(C\) के निर्देशांक \((0,a)\) और \((0,-a)\) हैं।
शीर्ष \(A\), \(BC\) के लम्बवत् समद्विभाजक अर्थात् \(x\)-अक्ष पर है। समकोण \(\triangle OAB\) में \(AB=2a\), \(OB=a\):
\(OA^2=AB^2-OB^2=4a^2-a^2=3a^2\Rightarrow OA=\sqrt3\,a\)।
अतः शीर्ष \((\sqrt3\,a,0)\), \((0,a)\), \((0,-a)\) हैं। (या \(A\) मूल बिन्दु के दूसरी ओर होने पर \((-\sqrt3\,a,0)\), \((0,a)\), \((0,-a)\))।

Exam Tips:

a) समबाहु त्रिभुज की ऊँचाई \(\dfrac{\sqrt3}{2}\times2a=\sqrt3\,a\) होती है।

 

Question 3: \(P(x_1,y_1)\) और \(Q(x_2,y_2)\) के बीच की दूरी ज्ञात कीजिए जब: (i) \(PQ\), \(y\)-अक्ष के समांतर है, (ii) \(PQ\), \(x\)-अक्ष के समांतर है।

Answer:

(i) \(y\)-अक्ष के समांतर रेखा पर सभी बिन्दुओं के \(x\)-निर्देशांक बराबर होते हैं, अर्थात् \(x_1=x_2\)। तब
\(PQ=\sqrt{(x_2-x_1)^2+(y_2-y_1)^2}=\sqrt{(y_2-y_1)^2}=|y_2-y_1|\)।
(ii) \(x\)-अक्ष के समांतर रेखा पर सभी बिन्दुओं के \(y\)-निर्देशांक बराबर होते हैं, अर्थात् \(y_1=y_2\)। तब
\(PQ=\sqrt{(x_2-x_1)^2}=|x_2-x_1|\)।

Exam Tips:

a) दूरी सूत्र \(\sqrt{(x_2-x_1)^2+(y_2-y_1)^2}\) में समान निर्देशांक वाला पद शून्य हो जाता है।

 

Question 4: \(x\)-अक्ष पर एक बिन्दु ज्ञात कीजिए जो \((7,6)\) और \((3,4)\) बिन्दुओं से समान दूरी पर है।

Answer:

माना \(x\)-अक्ष पर बिन्दु \(A(a,0)\), \(B(7,6)\) और \(C(3,4)\) से समान दूरी पर है, अर्थात् \(AB=AC\) या \(AB^2=AC^2\):
\((a-7)^2+(0-6)^2=(a-3)^2+(0-4)^2\)
\(a^2-14a+85=a^2-6a+25\Rightarrow-8a=-60\Rightarrow a=\dfrac{15}2\)।
अतः अभीष्ट बिन्दु \(\left(\dfrac{15}2,0\right)\) है।

Exam Tips:

a) \(x\)-अक्ष पर स्थित बिन्दु का \(y\)-निर्देशांक सदैव \(0\) होता है।

 

Question 5: उस रेखा की ढाल ज्ञात कीजिए जो मूल बिन्दु और \(P(0,-4)\) तथा \(B(8,0)\) बिन्दुओं को मिलाने वाले रेखाखंड के मध्य बिन्दु से जाती है।

Answer:

\(PB\) का मध्य बिन्दु \(M=\left(\dfrac{0+8}2,\dfrac{-4+0}2\right)=(4,-2)\)।
मूल बिन्दु \(O(0,0)\) है, अतः \(OM\) की ढाल \(=\dfrac{-2-0}{4-0}=-\dfrac12\)।

Exam Tips:

a) दो बिन्दुओं से जाने वाली रेखा की ढाल \(m=\dfrac{y_2-y_1}{x_2-x_1}\)।

 

Question 6: पाइथागोरस प्रमेय के प्रयोग के बिना दिखलाइए कि बिन्दु \((4,4)\), \((3,5)\) और \((-1,-1)\) एक समकोण त्रिभुज के शीर्ष हैं।

Answer:

माना \(A(4,4)\), \(B(3,5)\), \(C(-1,-1)\)। तब
\(AB\) की ढाल \(m_1=\dfrac{5-4}{3-4}=-1\) और \(AC\) की ढाल \(m_2=\dfrac{-1-4}{-1-4}=1\)।
\(m_1m_2=-1\times1=-1\), अतः \(AB\perp AC\) और \(\angle A=90^\circ\)।
इसलिए दिए गए बिन्दु \(A\) पर समकोण वाले त्रिभुज के शीर्ष हैं।

Exam Tips:

a) दो रेखाएँ लम्बवत् होती हैं यदि और केवल यदि उनकी ढालों का गुणनफल \(-1\) हो।

 

Question 7: उस रेखा का समीकरण ज्ञात कीजिए जो \(y\)-अक्ष की धन दिशा से वामावर्त मापा गया \(30^\circ\) का कोण बनाती है।

Answer:

रेखा \(OP\), \(y\)-अक्ष की धन दिशा से वामावर्त \(30^\circ\) का कोण बनाती है, अतः \(x\)-अक्ष की धन दिशा से \(90^\circ+30^\circ=120^\circ\) का कोण बनाती है।
ढाल \(m=\tan120^\circ=-\sqrt3\)।
रेखा मूल बिन्दु से जाती है, अतः बिन्दु-ढाल रूप \(y-y_1=m(x-x_1)\) से
\(y-0=-\sqrt3(x-0)\Rightarrow y=-\sqrt3\,x\), अर्थात् \(\sqrt3\,x+y=0\)।

Exam Tips:

a) ढाल सदैव \(x\)-अक्ष की धन दिशा से मापे गए कोण की स्पर्शज्या होती है।

 

Question 8: \(x\) का वह मान ज्ञात कीजिए जिसके लिए बिन्दु \((x,-1)\), \((2,1)\) और \((4,5)\) संरेख हैं।

Answer:

माना \(A(x,-1)\), \(B(2,1)\), \(C(4,5)\) संरेख हैं, तो \(AB\) की ढाल \(=BC\) की ढाल।
\(AB\) की ढाल \(=\dfrac{1+1}{2-x}=\dfrac2{2-x}\) और \(BC\) की ढाल \(=\dfrac{5-1}{4-2}=2\)।
\(\dfrac2{2-x}=2\Rightarrow1=2-x\Rightarrow x=1\)।

Exam Tips:

a) तीन बिन्दु संरेख होते हैं यदि किन्हीं दो-दो बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखाओं की ढालें बराबर हों।

 

Question 9: दूरी सूत्र के प्रयोग के बिना दिखलाइए कि बिन्दु \((-2,-1)\), \((4,0)\), \((3,3)\) और \((-3,2)\) एक समांतर चतुर्भुज के शीर्ष हैं।

Answer:

माना शीर्ष \(A(-2,-1)\), \(B(4,0)\), \(C(3,3)\), \(D(-3,2)\) हैं।
\(AB\) की ढाल \(=\dfrac{0+1}{4+2}=\dfrac16\), \(DC\) की ढाल \(=\dfrac{3-2}{3+3}=\dfrac16\)। अतः \(AB\parallel DC\)।
\(BC\) की ढाल \(=\dfrac{3-0}{3-4}=-3\), \(AD\) की ढाल \(=\dfrac{2+1}{-3+2}=-3\)। अतः \(BC\parallel AD\)।
चतुर्भुज की सम्मुख भुजाओं के दोनों युग्म समांतर हैं, अतः \(ABCD\) समांतर चतुर्भुज है।

Exam Tips:

a) समांतर रेखाओं की ढालें बराबर होती हैं।

 

Question 10: \(x\)-अक्ष और \((3,-1)\) तथा \((4,-2)\) बिन्दुओं को मिलाने वाली रेखा के बीच का कोण ज्ञात कीजिए।

Answer:

माना \(A(3,-1)\), \(B(4,-2)\)। \(AB\) की ढाल \(=\dfrac{-2+1}{4-3}=-1\)।
यदि \(x\)-अक्ष और \(AB\) के बीच का कोण \(\theta\) हो, तो \(\tan\theta=-1=\tan135^\circ\), अतः \(\theta=135^\circ\)।

Exam Tips:

a) ढाल ऋणात्मक है, इसलिए कोण अधिक कोण (\(90^\circ\) से बड़ा) होगा।

 

Question 11: एक रेखा की ढाल दूसरी रेखा की ढाल का दुगुना है। यदि दोनों के बीच के कोण की स्पर्शज्या \(\dfrac13\) है, तो रेखाओं की ढाल ज्ञात कीजिए।

Answer:

माना रेखाओं की ढालें \(m_1\) और \(m_2\) हैं, \(m_1=2m_2\)। दो रेखाओं के बीच के कोण के लिए
\(\tan\theta=\left|\dfrac{m_1-m_2}{1+m_1m_2}\right|=\left|\dfrac{m_2}{1+2m_2^2}\right|=\dfrac13\)।
धनात्मक चिह्न लेने पर: \(1+2m_2^2=3m_2\Rightarrow2m_2^2-3m_2+1=0\Rightarrow(m_2-1)(2m_2-1)=0\Rightarrow m_2=1,\dfrac12\)।
ऋणात्मक चिह्न लेने पर: \(1+2m_2^2=-3m_2\Rightarrow2m_2^2+3m_2+1=0\Rightarrow(m_2+1)(2m_2+1)=0\Rightarrow m_2=-1,-\dfrac12\)।
अतः ढालों के युग्म \((m_1,m_2)\): \((2,1)\), \((1,\tfrac12)\), \((-2,-1)\), \((-1,-\tfrac12)\) हैं।

Exam Tips:

a) \(|\cdot|\) हटाने पर दोनों चिह्न (\(\pm\)) लेना न भूलें।

 

Question 12: एक रेखा \((x_1,y_1)\) और \((h,k)\) से जाती है। यदि रेखा की ढाल \(m\) है, तो दिखाइए कि \(k-y_1=m(h-x_1)\)।

Answer:

रेखा \(AB\) बिन्दुओं \(A(x_1,y_1)\) और \(B(h,k)\) से गुजरती है, अतः इसकी ढाल \(m=\dfrac{k-y_1}{h-x_1}\)।
दोनों पक्षों को \((h-x_1)\) से गुणा करने पर \(k-y_1=m(h-x_1)\)। इति सिद्धम्।

Exam Tips:

a) ढाल की परिभाषा से सीधे सिद्ध होता है।

 

Question 13: यदि तीन बिन्दु \((h,0)\), \((a,b)\) और \((0,k)\) एक रेखा पर हैं, तो दिखाइए कि \(\dfrac ah+\dfrac bk=1\)।

Answer:

माना \(A(h,0)\), \(B(a,b)\), \(C(0,k)\) संरेख हैं, तो \(AB\) की ढाल \(=BC\) की ढाल:
\(\dfrac{b-0}{a-h}=\dfrac{k-b}{0-a}\Rightarrow-ab=(a-h)(k-b)=ak-ab-hk+hb\)
\(\Rightarrow ak+hb=hk\)।
दोनों पक्षों को \(hk\) से भाग देने पर \(\dfrac ah+\dfrac bk=1\)। इति सिद्धम्।

Exam Tips:

a) \(h\neq0\) और \(k\neq0\) मानकर \(hk\) से भाग दिया गया है।

 

Question 14: जनसंख्या और वर्ष के निम्नलिखित लेखाचित्र पर विचार कीजिए। रेखा \(AB\) बिन्दुओं \(A(1985,92)\) और \(B(1995,97)\) से होकर जाती है (जनसंख्या करोड़ में)। रेखा \(AB\) की ढाल ज्ञात कीजिए और इसके प्रयोग से बताइए कि वर्ष 2010 में जनसंख्या कितनी होगी?

Answer:

\(AB\) की ढाल \(=\dfrac{97-92}{1995-1985}=\dfrac5{10}=\dfrac12\)।
माना वर्ष 2010 में जनसंख्या \(y_1\) करोड़ है, तो बिन्दु \(P(2010,y_1)\) रेखा \(AB\) पर है, अतः \(A,B,P\) संरेख हैं और
\(AB\) की ढाल \(=BP\) की ढाल: \(\dfrac12=\dfrac{y_1-97}{2010-1995}=\dfrac{y_1-97}{15}\)
\(\Rightarrow2(y_1-97)=15\Rightarrow y_1=\dfrac{209}2=104.5\)।
अतः वर्ष 2010 में जनसंख्या \(104.5\) करोड़ होगी।

Exam Tips:

a) ढाल बताती है कि प्रति वर्ष जनसंख्या \(0.5\) करोड़ बढ़ती है; \(15\) वर्ष में \(7.5\) करोड़ वृद्धि होगी।

 

Mathematics Class 11 Curriculum Solutions: Chapter 10 Straight Lines

Chapter Exercise Answers for Class 11 Mathematics

Review comprehensive exercise answers for Class 11 Mathematics Chapter 10 Straight Lines. Fully updated to match current MP Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Detailed Answer Guides for Chapter 10 Straight Lines

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Mathematics text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Complete Preparation Kit for Class 11 Exams

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Mathematics.

FAQs

Where can I find the latest MP Board Class 11 Maths Solutions Chapter 10 Straight Lines Ex 10.1 (Hindi Medium) for the 2026-27 session?

The complete and updated MP Board Class 11 Maths Solutions Chapter 10 Straight Lines Ex 10.1 (Hindi Medium) is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Mathematics are as per latest MP Board curriculum.

Are the Mathematics MP Board solutions for Class 11 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the MP Board Class 11 Maths Solutions Chapter 10 Straight Lines Ex 10.1 (Hindi Medium) as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Mathematics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 11 MP Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using MP Board language because MP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our MP Board Class 11 Maths Solutions Chapter 10 Straight Lines Ex 10.1 (Hindi Medium) will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer MP Board Class 11 Maths Solutions Chapter 10 Straight Lines Ex 10.1 (Hindi Medium) in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 11 Mathematics. You can access MP Board Class 11 Maths Solutions Chapter 10 Straight Lines Ex 10.1 (Hindi Medium) in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Mathematics MP Board solutions for Class 11 as a PDF?

Yes, you can download the entire MP Board Class 11 Maths Solutions Chapter 10 Straight Lines Ex 10.1 (Hindi Medium) in printable PDF format for offline study on any device.