Official MP Board Solutions for Class 11 Hindi: Chapter 01 कवितावली
Review structured textbook solutions for Class 11 Hindi Chapter 01 कवितावली. Built according to MP Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 01 कवितावली
Access the complete solution PDF for Class 11 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न: लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1: कवि तुलसीदास ने किसके बालस्वरूप का वर्णन किया है ?
Answer:
कवि तुलसीदास ने श्रीराम के बालस्वरूप का वर्णन किया है।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक एक-दो वाक्यों में लिखें।
Question 2: बालक राम की दन्त-पंक्ति की चमक की उपमा किससे दी गई है ?
Answer:
बालक राम की दन्त-पंक्ति की चमक की उपमा ‘कुन्द’ नामक फूल की कली से दी गई है।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक एक-दो वाक्यों में लिखें।
Question 3: बालक राम किसको देखकर डर जाते हैं ?
Answer:
बालक राम अपनी परछाईं को देखकर डर जाते हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक एक-दो वाक्यों में लिखें।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1: कविता के आधार पर बालक राम की सुन्दरता का वर्णन कीजिए।
Answer:
बालक श्रीराम के पैरों में घुँघरू हैं। कमल के समान कोमल हाथों में पहुँचियाँ और हृदय पर मन को हरने वाली मणियों की माला शोभा दे रही है। नए नीले कमल के समान उनके साँवले शरीर पर पीले रंग की झिंगुली (कपड़ा) झलक रही है। ऐसे बालक श्रीराम को अपनी गोद में लिए हुए राजा दशरथ अत्यधिक खुश हो रहे हैं। उन श्रीराम की आँखों रूपी भौरे कमल के समान सुन्दर उनके मुख रूपी पराग का आनन्द के साथ पान कर रहे हैं। यदि किसी के मन में ऐसे सुन्दर बाल रूप का ध्यान नहीं आया तो फिर इस संसार में रहने का क्या फल है। अर्थात् कुछ भी नहीं है।
Exam Tips:
a) उत्तर पाठ के आधार पर, मुख्य बिंदुओं के साथ सरल भाषा में लिखें।
Question 2: कवि के अनुसार जीवन का सर्वोत्तम फल क्या है ?
Answer:
कवि के अनुसार जीवन का सर्वोत्तम फल भगवान श्रीराम के बाल-रूप और उनकी बाल-लीलाओं का दर्शन कर लेना है। ऐसा इसलिए कि यह भगवदनुरक्ति – योग, तप और समाधि से कहीं अधिक बढ़कर है। इस आधार पर यह कहा जा सकता है कि अगर कोई भगवान श्रीराम के बाल-रूप और बाल-लीलाओं का दर्शन नहीं करता है , तो उसका जीवन गधों, सुअरों और कुत्तों के समान है। इसलिए उसका इस संसार में जीवित रहना बिल्कुल व्यर्थ है।
Exam Tips:
a) सारांश संक्षिप्त रखें; मुख्य भाव को अपने शब्दों में लिखें।
Question 3: पाठ में आई तीन उपमाओं को उनके भाव सहित लिखिए।
Answer:
पाठ में आई तीन उपमाएँ और उनके भाव इस प्रकार हैं -
1. उपमा :
“रंजित-अंजन नैन…” (काजल लगी आँखें)
भाव :
बालक श्रीराम की आँखें न केवल आकर्षक हैं , अपितु सुन्दर और विशाल भी हैं। उनकी आँखों की इन विशेषताओं को व्यंजित करने के लिए खंजन पक्षी के बच्चे की आँखों से उपमा देना अपने आप में एक सार्थक प्रयोग है।
2. “अरविन्द सो आनन” (कमल जैसा मुख)
भाव :
बालक श्रीराम का मुखमण्डल साधारण नहीं है। वह असाधारण और अधिक प्रभावशाली है। वह तो कमल के समान कोमल, आकर्षक और मनमोहक है। दूसरे शब्दों में यह कि राम का मुखमण्डल वैसे है , जैसे खिला हुआ कमल। इसलिए अत्यधिक मन को छू लेने वाला है।
3. “दंतिया दुति दामिनी” (बिजली जैसे चमकते दाँत)
भाव :
बालक श्रीराम के दाँतों की चमक अद्भुत है। उसकी झलक बिजली की झलक के समान हृदयस्पर्शी है।
उससे उनकी शारीरिक सुन्दरता में चार चाँद लग जाता है। इस प्रकार वह दर्शनीय और प्रेरक है।
Exam Tips:
a) उत्तर पाठ के आधार पर, मुख्य बिंदुओं के साथ सरल भाषा में लिखें।
भाव-विस्तार / पल्लवन
Question 1: निम्नलिखित काव्य-पंक्तियों का भाव-विस्तार कीजिए:
(क) “कबहुँ ससि माँगत…मोद भरै।”
(ख) “…कहा जग में फलु कौन जिएँ।”
Answer:
(क) इन पंक्तियों में कवि ने बाल-स्वभाव की झलक दिखाई है। बच्चा कभी चाँद माँगने की ज़िद करता है, कभी अपनी ही परछाईं से डर जाता है और कभी ताली बजाकर नाचने लगता है। उसका मन पल-पल बदलता है, इसलिए उसकी हर चेष्टा माता-पिता और परिजनों को आनंद से भर देती है।
(ख) यहाँ कवि का भाव यह है कि जिसके मन में बालक श्रीराम के इस मनमोहक रूप का ध्यान नहीं आता, उसके जीवन का कोई फल नहीं है। तुलसीदास राम के बाल-रूप के दर्शन और स्मरण को जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं।
Exam Tips:
a) भाव-विस्तार में पंक्ति का मूल भाव पहले लिखें, फिर उदाहरण देकर निष्कर्ष दें।
b) मूल पंक्तियों को केवल संकेत के रूप में उद्धृत करें, पूरी पंक्ति दोहराने की आवश्यकता नहीं।
भाषा-अध्ययन
Question 1: निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखें कमल, नेत्र, बालक, पग, नृप।
Answer:
कमल – जलज, नीरज, अम्बुज, अरविन्द
नेत्र – नयन, आँख, चक्षु, नीरज
बालक – बच्चा, शिशु, बाल
पग – पैर, पद, चरण
नृप – राजा, नरेश, भूपति, नरेन्द्र
Exam Tips:
a) पर्यायवाची शब्द समान अर्थ वाले होते हैं; कम से कम दो-तीन शब्द लिखें।
Question 2: कविता में से प्रत्ययांत (प्रत्यय से अन्त होने वाले) तीन शब्द खोजकर लिखिए
Answer:
कविता से प्रत्ययांत शब्द:
रंजित = रंज + इत (प्रत्यय: इत)
दंतिया = दंत + इया (प्रत्यय: इया)
रिसिआई = रिस + आई (प्रत्यय: आई)
Exam Tips:
a) प्रत्यय शब्द के अंत में जुड़कर नया शब्द बनाता है; मूल शब्द और प्रत्यय अलग करके लिखें।
अतिरिक्त प्रश्न: लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1: कवि तुलसीदास ने श्रीराम के बाल स्वरूप का वर्णन कैसा किया है ?
Answer:
कवि तुलसीदास ने श्रीराम के बाल स्वरूप का वर्णन बड़ा ही अद्भुत, रोचक और स्वाभाविक रूप में किया है।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक एक-दो वाक्यों में लिखें।
Question 2: बालक राम की आँखों की उपमा किससे दी गई है ?
Answer:
बालक राम की आँखों की उपमा खंजन पक्षी के बच्चे की आँखों से दी गई है।
Exam Tips:
a) उत्तर संक्षिप्त और सटीक एक-दो वाक्यों में लिखें।
Question 3: माताएँ अपने बालकों की किस प्रकार की वाल-लीला को देखकर अपने मन में परमानन्दित हो उठती हैं ?
Answer:
माताएँ अपने बालकों द्वारा अपने-अपने हाथों से तालियाँ बजा-बजा कर बाल-लीला करते हुए देखकर अपने मन में परमान्दित हो उठती हैं।
Exam Tips:
a) उत्तर सीधे एक वाक्य में पूरा लिखें।
अतिरिक्त प्रश्न: दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1: किसके जीवन को कवि ने सार्थक कहा है ?
Answer:
कवि ने उस व्यक्ति के जीवन को सार्थक कहा है , जो श्रीराम के बाल रूप और बाल मनोविनोद में अपनी सच्ची श्रद्धा भावना रखता है। इसके विपरीत जीवन जीने वाले व्यक्ति के जीवन को निष्फल और निरर्थक माना है। उसके अनुसार ऐसे व्यक्तियों का जीवन तो गधों, सुअरों और कुत्तों के समान है। ऐसे में इस संसार में उनके जीवन का क्या अर्थ है?
Exam Tips:
a) प्रश्न के अनुसार उत्तर की लंबाई रखें और पाठ के प्रमुख तथ्य अवश्य शामिल करें।
Question 2: प्रस्तुत कविता का प्रतिपाद्य स्पष्ट कीजिए।
Answer:
प्रस्तुत कविता महाकवि तुलसीदास की अत्यधिक महत्त्वपूर्ण कविता है। इसमें उन्होंने श्रीराम के बाल-रूप का बड़ा ही रोचक उल्लेख किया है , तो उनकी बाल-लीलाओं के भी अनूठे चित्र खींचे हैं। इन दोनों ही प्रकार के चित्रों को मनमोहक बनाने के लिए उन्होंने सटीक उपमाओं का आश्रय लिया है। उनके ये चित्र बाल-मनोविज्ञान पर आधारित हैं। इसके लिए. कवि ने वात्सल्य रस को इस प्रकार प्रवाहित किया है कि उससे सहृदय पाठक रसमग्न हो उठता है। अन्ततः कवि ने उस व्यक्ति के जीवन को सार्थक माना है , जो राम के बालरूप और बाल-लीला से प्रेम रखता है।
Exam Tips:
a) रस/छन्द का नाम लिखकर पहचान का कारण भी बताएँ।
कवि-परिचय
Question 1: गोस्वामी तुलसीदास का संक्षिप्त जीवन-परिचय देते हुए उनके साहित्य की विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
जीवन-परिचय :
गोस्वामी तुलसीदास का जन्म सन् 1532 ई. में उत्तर-प्रदेश के बाँदा जिले के राजापुर गाँव में हुआ था। कुछ विद्वान उनका जन्म-स्थान सोरों (एटा) मानते हैं। उनके पिता का नाम श्री आत्माराम और माता का नाम हुलसी था। अभुक्त मूल नक्षत्र में जन्म लेने के कारण उनको अशुभ माना गया। इसलिए उनके माता-पिता ने उन्हें त्याग दिया। इससे उन्हें बचपन में अनेक प्रकार के कष्ट उठाने पड़े। सौभाग्य से उनकी भेंट बाबा नरहरिदास से हो गई। उन्होंने उन्हें शिक्षा और गुरु-मन्त्र दिया। उनकी योग्यता और नम्रता से प्रभावित होकर दीनबन्धु पाठक ने अपनी पुत्री रत्नावली का विवाह उनके साथ कर दिया। अपनी पत्नी रत्नावली से उनका बहुत अधिक प्यार था। कहा जाता है कि उसके अपने मायके चले जाने पर वे भी उफनती हुई नदी को पार कर उसके पास पहुँच गए। अर्द्धरात्रि में सामने देखकर उसने उन्हें इतना फटकारा कि वे संसार से विरक्त हो गए। वे राम-भक्ति में लीन हो गए। काशी जाकर उन्होंने शास्त्रों का अध्ययन-मनन किया। फिर भारत के प्रमुख तीर्थ-स्थानों की यात्रा करते हुए सन्त-महात्माओं का सत्संग किया। इसके बाद उन्होंने अनेक ग्रन्थ लिखे। उनका निधन सन् 1623 ई. में काशी के अस्सी घाट पर हो गया।
रचनाएँ :
तुलसीदास ने बारह ग्रन्थ लिखे हैं -रामचरितमानस, विनयपत्रिका कवितावली, दोहावली, गीतावली, बरवैरामायण, वैराग्य संदीपनी, रामलला नहछू , पार्वती मंगल, जानकी मंगल, रामाज्ञा प्रश्न और हनुमान बाहुक । इनमें रामचरितमानस सर्वाधिक प्रसिद्ध है। इसमें रामचरित्र को प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत किया गया है।
साहित्य की विशेषताएँ :
तुलसीदास रामभक्त थे। उन्होंने राम के अतिरिक्त अन्य देवी-देवताओं का भी गुणगान किया है।
(क) भाव पक्ष :
तुलसीदासं राम के अनन्य भक्त थे। उनके काव्य में राम के प्रति पूरी श्रद्धाभावना व्यक्त हुई है। लोक- कल्याण की भावना उनके काव्य में मुख्य रूप से है। उन्होंने प्रकृति के सभी रूपों का मोहक चित्रण किया है। राम-कथा के द्वारा उन्होंने अनेक मतों-सिद्धान्तों का खण्डन-मण्डन किया है। उन्होंने अपनी भक्ति भावना से सबको प्रभावित और आकर्षित किया है।
(ख) कला पक्ष :
तुलसीदास के काव्य की भाषा अवधी और ब्रज दोनों ही है। इन दोनों भाषाओं के अतिरिक्त उनके काव्य में संस्कृत, उर्दू , फारसी आदि के भी शब्द मिलते हैं। उन्होंने अपने काव्य में प्रचलित मुहावरों-कहावतों का सुन्दर प्रयोग किया है। उनके काव्य में सभी रसों के प्रयोग हुए हैं। उनकी कविताओं में दोहा, चौपाई, सोरठा, सवैया, कवित्त आदि छन्द हैं। उनके काव्य में अनुप्रास, उपमा, रूपक, उत्प्रेक्षा, सन्देह, अतिशयोक्ति आदि अलंकार यथास्थान प्रयुक्त हुए हैं। उन्होंने भावात्मक, वर्णनात्मक, चित्रात्मक आदि शैलियों के सफल प्रयोग किए हैं।
(ग) साहित्य में स्थान :
तुलसीदास का साहित्य एक ऐसी सरिता है , जिसमें स्नान करने से सभी प्रकार के क्लेश दूर हो जाते हैं , मन पवित्र हो जाता है और उसमें आस्था-विश्वास के अंकु र फूटने लगते हैं। तुलसीदास का गुणगान करते हुए किसी कवि ने ठीक ही कहा है -
Exam Tips:
a) परिचय में जन्म, रचनाएँ, भाषा-शैली और साहित्य में स्थान क्रम से लिखें।
पाठ का सारांश
Question 1: तुलसीदास द्वारा रचित ‘बाल-रूप’ शीर्षक के अंतर्गत संकलित पदों का सारांश लिखिए।
Answer:
‘बाल-रूप’ शीर्षक के अन्तर्गत संकलित पद महाकवि तुलसीदास की प्रमुख रचना ‘कवितावली’ से उद्धृत हैं। इन पदों में कवि ने राम के बाल-रूप सौन्दर्य का वर्णन किया है। इसके लिए कवि ने अनेक उपमाओं का आश्रय लिया है। उन उपमाओं के माध्यम से कवि ने राजा दशरथ के पुत्र श्रीराम के बाल-सौन्दर्य को चकित करने वाला, खंजन पक्षी के बच्चे के समान मन को लुभाने वाला और चन्द्रमा में खिले हुए दो नए नील-कमल के समान कहा है। ऐसे श्रीराम के चरणों में घुँघरू, कमल के समान कोमल हाथों में पहुँचियाँ , और हृदय पर मनोहर मणियों की माला शोभा दे रही है। उनके साँवले शरीर पर पीले रंग की झिंगुली झलक रही है। उनकी आँखें रूपी भौरे कमल के समान सुन्दर मुँह रूपी मकरन्द का आनन्द के साथ पान कर रहे हैं। इससे उनका शरीर सुन्दर और आँखें कमल के समान लग रही हैं , जो कामदेव को भी लज्जित करने वाली हैं। उनकी दंतावलियां बिजली के समान चमक रही हैं। वे किलकारी मारते हुए बाल सुलभ लीलाएँ कर रहे हैं।
Exam Tips:
a) सारांश संक्षिप्त रखें; मुख्य भाव को अपने शब्दों में लिखें।
Question 2: ‘बाललीला’ कविता का सार अपने शब्दों में लिखिए।
Answer:
‘बाललीला’ कवितांश महाकवि तुलसीदास की अमर रचना ‘कवितावली’ के ‘बालकाण्ड’ से उद्धृत है। राजा दशरथ के बालक कभी चन्द्रमा लेने का हठ करते हैं , तो कभी अपनी छाया को देखकर डर जाते हैं। कभी अपनी-अपनी तालियों को बजाकर अपनी माताओं को खुश कर देते हैं। कभी-कभी क्रोध में आकर अपनी मनचाही वस्तु को ले ही लेते हैं। उनके पैर कमल के समान कोमल और सुन्दर हैं। उनमें जूतियाँ शोभा दे रही हैं। वे अपने साथियों के साथ सरयू नदी के किनारे बाल-लीला करते हुए लोगों के मनों को मोह रहे हैं।
ऐसे बालकों के प्रति जिनका प्रेम नहीं है , तो वे गधों और कुत्तों के समान हैं। फिर इस संसार में उनका जन्म लेना ही व्यर्थ है।
Exam Tips:
a) सारांश संक्षिप्त रखें; मुख्य भाव को अपने शब्दों में लिखें।
Free study material for Hindi
Step-by-Step Textbook Answers: Class 11 Hindi Chapter 01 कवितावली
Textbook Solutions for Class 11 Hindi Chapter 01 कवितावली
Review comprehensive exercise answers for Class 11 Hindi Chapter 01 कवितावली. Fully updated to match current MP Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 01 कवितावली with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated MP Board Class 11 Hindi Makrand Solutions Chapter 1 कवितावली is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest MP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the MP Board Class 11 Hindi Makrand Solutions Chapter 1 कवितावली as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using MP Board language because MP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our MP Board Class 11 Hindi Makrand Solutions Chapter 1 कवितावली will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access MP Board Class 11 Hindi Makrand Solutions Chapter 1 कवितावली in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire MP Board Class 11 Hindi Makrand Solutions Chapter 1 कवितावली in printable PDF format for offline study on any device.