Solutions for Class 10 Mathematics: Chapter 07 Coordinate Geometry
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 07 Coordinate Geometry using the official curriculum guides for Class 10 Mathematics. Designed to align with the 2026-27 MP Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Practice Class 10 Mathematics Solutions: Chapter 07 Coordinate Geometry
Navigate directly to the solved Mathematics textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
Question 1: बिंदुओं A(2, −2) और B(3, 7) को जोड़ने वाले रेखाखंड को रेखा 2x + y − 4 = 0 जिस अनुपात में विभाजित करती है, उसे ज्ञात कीजिए।
Answer:
माना रेखा, AB को बिंदु C पर k : 1 के अनुपात में विभाजित करती है। तब \(C = \left(\dfrac{3k + 2}{k + 1}, \dfrac{7k - 2}{k + 1}\right)\)
C रेखा 2x + y − 4 = 0 पर स्थित है:
2(3k + 2) + (7k − 2) − 4(k + 1) = 0 ⇒ 9k − 2 = 0 ⇒ \(k = \dfrac{2}{9}\)
अतः अभीष्ट अनुपात 2 : 9 है।
Exam Tips:
a) विभाजन सूत्र से प्राप्त बिंदु को रेखा के समीकरण में रखें।
Question 2: x और y में एक संबंध ज्ञात कीजिए, यदि बिंदु (x, y), (1, 2) और (7, 0) संरेखी हैं।
Answer:
त्रिभुज का क्षेत्रफल = 0:
x(2 − 0) + 1(0 − y) + 7(y − 2) = 0 ⇒ 2x − y + 7y − 14 = 0 ⇒ 2x + 6y − 14 = 0
अतः अभीष्ट संबंध x + 3y − 7 = 0 है।
Exam Tips:
a) संरेखी बिंदुओं से बने "त्रिभुज" का क्षेत्रफल शून्य होता है।
Question 3: बिंदुओं (6, −6), (3, −7) और (3, 3) से होकर जाने वाले वृत्त का केंद्र ज्ञात कीजिए।
Answer:
माना केंद्र P(x, y) है तथा A(6, −6), B(3, −7), C(3, 3) हैं। तब PA = PB = PC (त्रिज्याएँ)
PA2 = PB2: (x − 6)2 + (y + 6)2 = (x − 3)2 + (y + 7)2 ⇒ −6x − 2y + 14 = 0 ⇒ 3x + y = 7 … (1)
PB2 = PC2: (y + 7)2 = (y − 3)2 ⇒ 20y = −40 ⇒ y = −2 … (2)
(1) से: 3x = 9 ⇒ x = 3
अतः वृत्त का केंद्र (3, −2) है।
Exam Tips:
a) केंद्र, वृत्त के सभी बिंदुओं से समदूरस्थ होता है।
Question 4: किसी वर्ग के दो सम्मुख शीर्ष (−1, 2) और (3, 2) हैं। वर्ग के अन्य दोनों शीर्ष ज्ञात कीजिए।
Answer:
माना A(−1, 2) और C(3, 2) सम्मुख शीर्ष हैं तथा B(x, y) एक अन्य शीर्ष है।
AB = BC ⇒ (x + 1)2 + (y − 2)2 = (x − 3)2 + (y − 2)2 ⇒ 8x = 8 ⇒ x = 1
∠B = 90°, अतः AB2 + BC2 = AC2 = 16:
(2)2 + (y − 2)2 + (−2)2 + (y − 2)2 = 16 ⇒ (y − 2)2 = 4 ⇒ y = 0 या y = 4
अतः अन्य दोनों शीर्ष (1, 0) और (1, 4) हैं।
Exam Tips:
a) जाँच: (1, 0) और (1, 4) का मध्य-बिंदु (1, 2) है, जो AC का भी मध्य-बिंदु है।
Question 5: कृष्णानगर के एक सेकेंडरी स्कूल के कक्षा X के विद्यार्थियों को उनके बागवानी क्रियाकलाप के लिए एक आयताकार भूखंड दिया गया है। गुलमोहर की पौध (sapling) को परस्पर 1 m की दूरी पर इस भूखंड की परिसीमा (boundary) पर लगाया जाता है। इस भूखंड के अंदर एक त्रिभुजाकार घास लगा हुआ लॉन है, जैसा कि आकृति में दर्शाया गया है। विद्यार्थियों को भूखंड के शेष भाग में फूलों के पौधों के बीज बोने हैं।
(i) A को मूलबिंदु मानते हुए, त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक ज्ञात कीजिए।
(ii) यदि मूलबिंदु C हो, तो ΔPQR के शीर्षों के निर्देशांक क्या होंगे?
साथ ही, उपरोक्त दोनों स्थितियों में त्रिभुजों के क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। आप क्या देखते हैं?
Answer:
(i) A को मूलबिंदु, AD को x-अक्ष और AB को y-अक्ष मानने पर: P(4, 6), Q(3, 2), R(6, 5)
ar(ΔPQR) = \(\dfrac{1}{2}|4(2 - 5) + 3(5 - 6) + 6(6 - 2)| = \dfrac{1}{2}|-12 - 3 + 24| = \dfrac{9}{2}\) वर्ग मात्रक
(ii) C को मूलबिंदु, CB को x-अक्ष और CD को y-अक्ष मानने पर: P(12, 2), Q(13, 6), R(10, 3)
ar(ΔPQR) = \(\dfrac{1}{2}|12(6 - 3) + 13(3 - 2) + 10(2 - 6)| = \dfrac{1}{2}|36 + 13 - 40| = \dfrac{9}{2}\) वर्ग मात्रक
निष्कर्ष: दोनों स्थितियों में त्रिभुज का क्षेत्रफल समान है। क्षेत्रफल मूलबिंदु और अक्षों के चयन पर निर्भर नहीं करता।
Exam Tips:
a) मूलबिंदु बदलने से निर्देशांक बदल जाते हैं, परंतु दूरियाँ और क्षेत्रफल नहीं बदलते।
Question 6: एक त्रिभुज ABC के शीर्ष A(4, 6), B(1, 5) और C(7, 2) हैं। भुजाओं AB और AC को क्रमशः D और E पर प्रतिच्छेद करते हुए एक रेखा इस प्रकार खींची गई है कि \(\dfrac{AD}{AB} = \dfrac{AE}{AC} = \dfrac{1}{4}\) है। ΔADE का क्षेत्रफल परिकलित कीजिए और इसकी तुलना ΔABC के क्षेत्रफल से कीजिए।
Answer:
AD : DB = 1 : 3 और AE : EC = 1 : 3
\(D = \left(\dfrac{1(1) + 3(4)}{4}, \dfrac{1(5) + 3(6)}{4}\right) = \left(\dfrac{13}{4}, \dfrac{23}{4}\right)\)
\(E = \left(\dfrac{1(7) + 3(4)}{4}, \dfrac{1(2) + 3(6)}{4}\right) = \left(\dfrac{19}{4}, 5\right)\)
ar(ΔADE) = \(\dfrac{1}{2}\left|4\left(\dfrac{23}{4} - 5\right) + \dfrac{13}{4}(5 - 6) + \dfrac{19}{4}\left(6 - \dfrac{23}{4}\right)\right| = \dfrac{1}{2}\left|3 - \dfrac{13}{4} + \dfrac{19}{16}\right| = \dfrac{1}{2} \times \dfrac{15}{16} = \dfrac{15}{32}\) वर्ग मात्रक
ar(ΔABC) = \(\dfrac{1}{2}|4(5 - 2) + 1(2 - 6) + 7(6 - 5)| = \dfrac{1}{2}|12 - 4 + 7| = \dfrac{15}{2}\) वर्ग मात्रक
ar(ΔADE) : ar(ΔABC) = \(\dfrac{15}{32} : \dfrac{15}{2}\) = 1 : 16
यह सिद्धांत के अनुरूप है: DE ∥ BC (आधारभूत समानुपातिकता प्रमेय का विलोम), अतः ΔADE ~ ΔABC और क्षेत्रफलों का अनुपात = \(\left(\dfrac{1}{4}\right)^2 = \dfrac{1}{16}\)
Exam Tips:
a) 1 : 4 भुजा-अनुपात वाले समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात 1 : 16 होता है।
Question 7: मान लीजिए A(4, 2), B(6, 5) और C(1, 4) एक त्रिभुज ABC के शीर्ष हैं।
(i) A से होकर जाने वाली माध्यिका BC से D पर मिलती है। बिंदु D के निर्देशांक ज्ञात कीजिए।
(ii) AD पर स्थित ऐसे बिंदु P के निर्देशांक ज्ञात कीजिए कि AP : PD = 2 : 1 हो।
(iii) माध्यिकाओं BE और CF पर ऐसे बिंदुओं Q और R के निर्देशांक ज्ञात कीजिए कि BQ : QE = 2 : 1 हो और CR : RF = 2 : 1 हो।
(iv) आप क्या देखते हैं?
(v) यदि A(x1, y1), B(x2, y2) और C(x3, y3) त्रिभुज ABC के शीर्ष हैं, तो इस त्रिभुज के केंद्रक के निर्देशांक ज्ञात कीजिए।
Answer:
(i) D = BC का मध्य-बिंदु = \(\left(\dfrac{6 + 1}{2}, \dfrac{5 + 4}{2}\right) = \left(\dfrac{7}{2}, \dfrac{9}{2}\right)\)
(ii) \(P = \left(\dfrac{2 \times \frac{7}{2} + 1 \times 4}{3}, \dfrac{2 \times \frac{9}{2} + 1 \times 2}{3}\right) = \left(\dfrac{11}{3}, \dfrac{11}{3}\right)\)
(iii) E = CA का मध्य-बिंदु = \(\left(\dfrac{5}{2}, 3\right)\); \(Q = \left(\dfrac{2 \times \frac{5}{2} + 6}{3}, \dfrac{2 \times 3 + 5}{3}\right) = \left(\dfrac{11}{3}, \dfrac{11}{3}\right)\)
F = AB का मध्य-बिंदु = \(\left(5, \dfrac{7}{2}\right)\); \(R = \left(\dfrac{2 \times 5 + 1}{3}, \dfrac{2 \times \frac{7}{2} + 4}{3}\right) = \left(\dfrac{11}{3}, \dfrac{11}{3}\right)\)
(iv) P, Q और R एक ही बिंदु हैं। तीनों माध्यिकाओं का यह उभयनिष्ठ बिंदु केंद्रक कहलाता है; यह प्रत्येक माध्यिका को 2 : 1 के अनुपात में विभाजित करता है।
(v) D = \(\left(\dfrac{x_2 + x_3}{2}, \dfrac{y_2 + y_3}{2}\right)\)। केंद्रक G, AD को 2 : 1 के अनुपात में विभाजित करता है:
\(G = \left(\dfrac{x_1 + x_2 + x_3}{3}, \dfrac{y_1 + y_2 + y_3}{3}\right)\)
Exam Tips:
a) केंद्रक = तीनों शीर्षों के निर्देशांकों का औसत।
Question 8: बिंदुओं A(−1, −1), B(−1, 4), C(5, 4) और D(5, −1) से एक आयत ABCD बनता है। P, Q, R और S क्रमशः भुजाओं AB, BC, CD और DA के मध्य-बिंदु हैं। क्या चतुर्भुज PQRS एक वर्ग है? क्या यह एक आयत है? क्या यह एक समचतुर्भुज है? सकारण उत्तर दीजिए।
Answer:
P = \(\left(-1, \dfrac{3}{2}\right)\), Q = (2, 4), R = \(\left(5, \dfrac{3}{2}\right)\), S = (2, −1)
PQ = \(\sqrt{9 + \dfrac{25}{4}} = \dfrac{\sqrt{61}}{2}\), QR = \(\sqrt{9 + \dfrac{25}{4}} = \dfrac{\sqrt{61}}{2}\), RS = \(\dfrac{\sqrt{61}}{2}\), SP = \(\dfrac{\sqrt{61}}{2}\)
विकर्ण: PR = \(\sqrt{36 + 0}\) = 6, QS = \(\sqrt{0 + 25}\) = 5
सभी भुजाएँ बराबर हैं परंतु विकर्ण असमान हैं। अतः PQRS एक समचतुर्भुज है (न वर्ग, न आयत)।
Exam Tips:
a) भुजाएँ बराबर + विकर्ण बराबर = वर्ग; भुजाएँ बराबर + विकर्ण असमान = समचतुर्भुज।
Free study material for Mathematics
Step-by-Step Textbook Answers: Class 10 Mathematics Chapter 07 Coordinate Geometry
Accessing Chapter 07 Coordinate Geometry Solutions
Access structured MP Board textbook solutions for Chapter 07 Coordinate Geometry. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 10 Mathematics, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Concept-Driven Answers for Class 10 Mathematics
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 10 Mathematics text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Maximizing Study Efficiency
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Mathematics.
FAQs
The complete and updated MP Board Class 10 Maths Solutions Chapter 7 Coordinate Geometry Ex 7.4 (Hindi Medium) is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Mathematics are as per latest MP Board curriculum.
Yes, our experts have revised the MP Board Class 10 Maths Solutions Chapter 7 Coordinate Geometry Ex 7.4 (Hindi Medium) as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Mathematics concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using MP Board language because MP Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our MP Board Class 10 Maths Solutions Chapter 7 Coordinate Geometry Ex 7.4 (Hindi Medium) will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 10 Mathematics. You can access MP Board Class 10 Maths Solutions Chapter 7 Coordinate Geometry Ex 7.4 (Hindi Medium) in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire MP Board Class 10 Maths Solutions Chapter 7 Coordinate Geometry Ex 7.4 (Hindi Medium) in printable PDF format for offline study on any device.