Kerala Syllabus Class 10 Hindi Unit 2 Chapter 1 Meri Duniya Ke Tamam Bacche (All the Children of My World) Notes Questions and Answers

Solutions for Class 10 Hindi: Chapter 01 Meri Duniya Ke Tamam Bacche

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Meri Duniya Ke Tamam Bacche tailored for Class 10 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Kerala Board evaluations.

Practice Class 10 Hindi Solutions: Chapter 01 Meri Duniya Ke Tamam Bacche

View or download the dedicated Chapter 01 Meri Duniya Ke Tamam Bacche solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

Textbook Questions

Question 1: ‘वो जमा होंगे एक दिन’ - यहाँ किस उम्मीद की ओर संकेत है?

Answer:

भिन्न कारणों से इस दुनिया के बच्चे अलग-अलग होकर खड़े हैं। वे अपनी नैसर्गिक वृत्तियों से भी दूर हो गए हैं। कवि उम्मीद करते हैं कि एक दिन वे सब एक साथ मिल जाएँगे। वे साथ खेलेंगे, चित्र बनाएँगे और प्रकृति के हर जीव के साथ तालमेल रखेंगे।

Exam Tips:

a) 'एक साथ मिलना', 'साथ खेलना' और 'प्रकृति से तालमेल' जैसे मुख्य बिंदु अवश्य लिखें।
b) उत्तर को 'कवि उम्मीद करते हैं' जैसे वाक्य से शुरू करने पर भाव स्पष्ट रहता है।

 

Question 2: बच्चों द्वारा टैंकों में बालू भरने और बंदूकों को मिट्टी में गाड़ देने का क्या तात्पर्य है?

Answer:

टैंक और बंदूक युद्ध के साधन हैं और विद्वेष (नफ़रत) के प्रतीक हैं। ये मनुष्य को मनुष्य से अलग करने के लिए बनाए जाते हैं। लेकिन दुनिया भर के बच्चे एक हैं। वे विनाश की सारी चीज़ों को नष्ट कर देंगे।

Exam Tips:

a) पहले बताएँ कि टैंक-बंदूक किसके प्रतीक हैं, फिर बच्चों के कार्य का अर्थ लिखें।
b) उत्तर में 'विनाश के साधनों का नाश' वाक्यांश ज़रूर आए।

 

Question 3: ‘दीवारों में छेद कर आरपार देखना’ - यहाँ किसकी ओर संकेत है?

Answer:

दुनिया में मनुष्य कई कारणों से अलग-अलग होकर खड़े हैं। मनुष्यों के बीच जाति, धर्म, देश जैसी कई दीवारें हैं। उन दीवारों में छेद करके आरपार देखने से पता चलेगा कि मनुष्य और मनुष्य में कोई भेद नहीं है। सब एक ही हैं।

Exam Tips:

a) 'दीवार' का प्रतीकात्मक अर्थ (भेदभाव की दीवारें) समझाएँ।
b) अंत में कविता का संदेश 'सब एक हैं' लिखें।

 

Question 4: ‘तुम्हारी बनाई हर चीज़ को खिलौना बना देंगे’ - से क्या तात्पर्य है?

Answer:

मनुष्य ही मनुष्य के विरुद्ध विनाश की चीज़ें बना रहा है। ये चीज़ें प्रकृति और जीव-जंतुओं के नाश का भी कारण बन जाती हैं। कवि कामना करते हैं कि दुनिया भर के बच्चे एक दिन इन विनाशकारी चीज़ों को खिलौना बना देंगे, यानी उन्हें हानि न पहुँचाने वाला बना देंगे।

Exam Tips:

a) 'खिलौना बनाना' का अर्थ है उनकी विनाश-शक्ति को खत्म कर देना; यह बात साफ़ लिखें।

 

गतिविधियाँ

Question 5: कविता पढ़ें और विचार करें: यह कविता किसके संबंध में है?

Answer:

यह कविता मनुष्यों, प्रकृति और समस्त जीव-जंतुओं के विरुद्ध उठने वाली विनाशकारी चीज़ों के बारे में है। ऐसी चीज़ों के विरुद्ध दुनिया के बच्चे आवाज़ उठाएँगे।

Exam Tips:

a) कविता के विषय को एक-दो वाक्यों में लिखें: विनाशकारी चीज़ों का विरोध और बच्चों की भूमिका।

 

Question 6: कविता में ‘वो’ का प्रयोग किस संदर्भ में है?

Answer:

कविता में 'वो' का प्रयोग दुनिया के तमाम बच्चों के संदर्भ में किया गया है।

Exam Tips:

a) सर्वनाम का प्रश्न हो तो बताएँ कि वह किस संज्ञा के स्थान पर आया है।

 

Question 7: कविता के बच्चे किसका प्रतिनिधित्व करते हैं?

Answer:

कविता में बच्चे विश्व शांति के लिए प्रयत्न करने वालों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर में 'विश्व शांति' शब्द अवश्य लिखें।

 

Question 8: कविता में ‘तुम’ किन-किनकी ओर इशारा करता है?

Answer:

'तुम' शब्द विनाश की सामग्रियाँ जुटाने वाले सभी लोगों की ओर इशारा करता है।

Exam Tips:

a) 'वो' (बच्चे) और 'तुम' (विनाश करने वाले) का अंतर याद रखें।

 

Question 9: कवि ने कविता में कई छवियों को उकेरा है। ऐसी छवियाँ कविता से ढूँढ़ें।

Answer:

वे दौड़ेंगे बेतहाशा
हवा और धूप की मुसलसल निगरानी में
वो तुम्हारी टैंकों में बालू भर देंगे एक दिन
और तुम्हारी बंदूकों को
मिट्टी में गहरा दबा देंगे

Exam Tips:

a) कविता से पंक्तियाँ ज्यों की त्यों उद्धृत करें, उनमें अपने शब्द न मिलाएँ।
b) ऐसी पंक्तियाँ चुनें जिनसे आँखों के सामने चित्र उभरता हो।

 

Question 10: ‘धावा बोलना’ - इस मुहावरे का मतलब क्या है?

Answer:

धावा बोलना का अर्थ है आक्रमण करना।

Exam Tips:

a) मुहावरे का अर्थ लिखने के बाद उसका वाक्य में प्रयोग भी कर सकते हैं।

 

Question 11: कविता के इन प्रयोगों से आपने क्या समझा?
पेंसिल की नोक रगड़ना
कुत्तों से बतियाना
टैंकों में बालू भरना
पेड़ों पर घोंसला बनाना

Answer:

पेंसिल की नोक रगड़ना - चित्र बनाने या अपने विचार लिखकर प्रस्तुत करने के लिए तैयार होना।
कुत्तों से बतियाना - जीव-जंतुओं के साथ प्यार भरा व्यवहार करना।
टैंकों में बालू भरना - विनाशकारी सामग्रियों का नाश करना।
पेड़ों पर घोंसला बनाना - प्राकृतिक चीज़ों को जीव-जंतुओं के अनुकूल बनाना।

Exam Tips:

a) हर प्रयोग का अर्थ अलग पंक्ति में लिखें ताकि चारों बिंदु साफ़ दिखें।
b) प्रयोगों का भाव प्रकृति और शांति से जोड़कर समझाएँ।

 

ढूँढ़ें, लिखें

Question 12: कौन-सी पंक्ति सार्वलौकिक भावना की ओर इशारा करती है?

Answer:

“वे प्यार करेंगे एक दिन उन सबसे
जिनसे तुमने उन्हें नफ़रत करना सिखाया है।”

Exam Tips:

a) पंक्ति को उद्धरण चिह्नों में पूरी लिखें।
b) पंक्ति का भाव 'सबसे प्यार' है, जो सार्वभौमिक भावना है; चाहें तो एक वाक्य में जोड़ दें।

 

Question 13: कविता के क्रिया पदों की सूची बनाएँ, जैसे - जमा होंगे, जाएगी, बतियाएँगे...

Answer:

खेलेंगे, रगड़ेंगे, भर देंगे, खोदेंगे

Exam Tips:

a) कविता में आए क्रिया पदों को ध्यान से छाँटें; सभी भविष्यत् काल के रूप में हैं।

 

Question 14: यहाँ किस काल की सूचना है?

Answer:

भविष्यत् काल।

Exam Tips:

a) 'होंगे', 'करेंगे' जैसे रूपों से भविष्यत् काल पहचानें।

 

अनुभव बताएँ

Question 15: कविता की कौन-सी पंक्तियाँ आपको ज़्यादा अच्छी लगीं और क्यों?

Answer:

“एक दिन तुम्हारे महफ़ूज़ घरों से बच्चे बाहर निकल आएँगे और पेड़ों पे घोंसले बनाएँगे।” - इसमें प्रकृति के साथ जीने का संदेश है।

Exam Tips:

a) पंक्ति चुनकर उसके पीछे अपना कारण लिखें; यह आपकी अपनी राय का प्रश्न है।

 

Question 16: कविता किस प्रकार की दुनिया की कल्पना करती है?

Answer:

कविता एक शांत दुनिया की कल्पना करती है, जहाँ समस्त जीव-जंतु और पेड़-पौधे सुखी रहें।

Exam Tips:

a) 'शांति' और 'प्रकृति के साथ सहजीवन' दोनों बिंदु लिखें।

 

Question 17: कविता के संदेश से आप कहाँ तक सहमत हैं?

Answer:

कविता के संदेश से मैं पूर्ण रूप से सहमत हूँ, क्योंकि दुनिया में शांति लाने में बच्चों का बड़ा हाथ है।

Exam Tips:

a) सहमति या असहमति के साथ एक ठोस कारण अवश्य दें।

 

आस्वादन टिप्पणी

Question 18: “मेरी दुनिया के तमाम बच्चे” कविता की विश्लेषणात्मक टिप्पणी लिखें।

Answer:

श्री अदनान कफ़ील 'दरवेश' की कविता है 'मेरी दुनिया के तमाम बच्चे'। इसमें कवि यह स्थापित करना चाहते हैं कि विश्व शांति स्थापित करने में बच्चों की बड़ी भूमिका है।

कवि कामना करते हैं कि दुनिया के सारे बच्चे मिलकर खेलेंगे। वे प्रकृति और जीव-जंतुओं से प्यार करेंगे। टैंक, बंदूक आदि विनाश के साधनों का भी नाश करेंगे।

दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जो दूसरों से नफ़रत करते हैं, लेकिन बच्चे सभी से प्यार करेंगे। वे समझेंगे कि जीवन की परिस्थितियाँ दुनिया भर में एक जैसी हैं। एक दिन बच्चे अपने घरों से बाहर निकलकर प्रकृति के साथ बड़ा होना चाहेंगे और खुशी से जिएँगे। वे प्रकृति को और सुंदर बनाएँगे। वे प्रकृति तथा समस्त जीव-जंतुओं के साथ मिलकर विनाश की सारी चीज़ों को खिलौना बना देंगे।

बच्चों में असीम शक्ति है। वे मिलकर विद्वेष को दूर करेंगे और सभी से प्यार भरा व्यवहार करेंगे।

Exam Tips:

a) टिप्पणी का क्रम रखें: कवि का नाम, कविता का केंद्रीय भाव, बच्चों की कल्पित भूमिका और अंत में संदेश।
b) 'विश्व शांति', 'प्रकृति से प्रेम' और 'विनाश की चीज़ों को खिलौना बनाना' जैसे मुख्य बिंदु छूटने न पाएँ।
c) कविता की एक-दो पंक्तियाँ उद्धृत करने से टिप्पणी प्रभावी बनती है।

 

Extra Questions and Answers

Question 19: नमूने के अनुसार वाक्य बदलकर लिखें।
बच्चा खेलता है। - बच्चा खेलेगा।
बच्ची खेलती है। - ______

Answer:

बच्ची खेलेगी।

Exam Tips:

a) वर्तमान काल के वाक्य को भविष्यत् काल में बदलते समय लिंग के अनुसार क्रिया का रूप बदलें (खेलेगा / खेलेगी)।

 

Question 20: ‘टैंकों में बालू भर देंगे’ - इसका मतलब क्या है?
(क) टैंकों का नाश करेंगे।
(ख) टैंकों का उपयोग करेंगे।
(ग) टैंकों को बेच देंगे।
(घ) टैंकों को खरीदेंगे।

Answer:

(क) टैंकों का नाश करेंगे।

Exam Tips:

a) टैंक में बालू भरने का अर्थ है उसे बेकार कर देना, यानी युद्ध के साधन का नाश।

 

Question 21: ‘तुम्हारे महफ़ूज़ घरों से बच्चे बाहर निकल आएँगे’ - इसमें विशेषण शब्द कौन-सा है?
(क) दिन
(ख) घर
(ग) महफ़ूज़
(घ) बच्चा

Answer:

(ग) महफ़ूज़

Exam Tips:

a) विशेषण वह शब्द है जो संज्ञा की विशेषता बताता है; यहाँ 'महफ़ूज़' घरों की विशेषता है।

 

Question 22: “और तुम्हारी बनाई हर चीज़ को खिलौना बना देंगे” - यहाँ बच्चे किस चीज़ को खिलौना बना देंगे?
(क) खेलने की चीज़ को
(ख) बेचने की चीज़ को
(ग) विनाश की चीज़ को
(घ) खाने की चीज़ को

Answer:

(ग) विनाश की चीज़ को

Exam Tips:

a) संदर्भ से उत्तर चुनें: 'तुम्हारी बनाई चीज़' यानी विनाश के साधन।

 

Question 23: ‘मेरी दुनिया के तमाम बच्चे’ - यहाँ ‘तमाम’ का मतलब क्या है?
(क) छोटे
(ख) बड़े
(ग) सारे
(घ) गरीब

Answer:

(ग) सारे

Exam Tips:

a) 'तमाम' का अर्थ 'सभी' होता है; इसे समानार्थी शब्द के रूप में याद रखें।

 

Kerala Board Solutions for Class 10 Hindi Chapter 01 Meri Duniya Ke Tamam Bacche

Accessing Chapter 01 Meri Duniya Ke Tamam Bacche Solutions

Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Meri Duniya Ke Tamam Bacche tailored for Class 10 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Kerala Board standards for Hindi.

Concept-Driven Answers for Class 10 Hindi

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 10 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Kerala Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 10 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest Kerala Syllabus Class 10 Hindi Unit 2 Chapter 1 Meri Duniya Ke Tamam Bacche (All the Children of My World) Notes Questions and Answers for the 2026-27 session?

The complete and updated Kerala Syllabus Class 10 Hindi Unit 2 Chapter 1 Meri Duniya Ke Tamam Bacche (All the Children of My World) Notes Questions and Answers is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 10 Hindi are as per latest Kerala Board curriculum.

Are the Hindi Kerala Board solutions for Class 10 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the Kerala Syllabus Class 10 Hindi Unit 2 Chapter 1 Meri Duniya Ke Tamam Bacche (All the Children of My World) Notes Questions and Answers as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 10 Kerala Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Kerala Board language because Kerala Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our Kerala Syllabus Class 10 Hindi Unit 2 Chapter 1 Meri Duniya Ke Tamam Bacche (All the Children of My World) Notes Questions and Answers will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer Kerala Syllabus Class 10 Hindi Unit 2 Chapter 1 Meri Duniya Ke Tamam Bacche (All the Children of My World) Notes Questions and Answers in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 10 Hindi. You can access Kerala Syllabus Class 10 Hindi Unit 2 Chapter 1 Meri Duniya Ke Tamam Bacche (All the Children of My World) Notes Questions and Answers in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Kerala Board solutions for Class 10 as a PDF?

Yes, you can download the entire Kerala Syllabus Class 10 Hindi Unit 2 Chapter 1 Meri Duniya Ke Tamam Bacche (All the Children of My World) Notes Questions and Answers in printable PDF format for offline study on any device.