Official Kerala Board Solutions for Class 11 Hindi: Chapter 01 Anutap (Short Story)
Review structured textbook solutions for Class 11 Hindi Chapter 01 Anutap (Short Story). Built according to Kerala Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 01 Anutap (Short Story)
View or download the dedicated Chapter 01 Anutap (Short Story) solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
अनुताप (Textbook Questions)
Question 1: "उसे शॉक-सा लगा", क्यों?
"बाबूजी आइए... मैं पहुँचाए देता हूँ।" एक रिक्शेवाले ने उसके नज़दीक आकर कहा, "असलम अब नहीं आएगा।" "क्या हुआ उसको?" रिक्शे में बैठते हुए उसने लापरवाही से पूछा। पिछले चार-पाँच दिनों से असलम ही उसे दफ़्तर पहुँचाता रहा था।
"बाबूजी, असलम नहीं रहा..." "क्या?" उसे शॉक-सा लगा, "कल तो भला-चंगा था।" "उसके दोनों गुर्दों में खराबी थी, डॉक्टर ने रिक्शा चलाने से मना कर रखा था," उसकी आवाज़ में गहरी उदासी थी, "कल आपको दफ़्तर पहुँचाकर लौटा तो पेशाब बंद हो गया था, अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था......"
Answer:
रिक्शेवाले से असलम की अचानक मृत्यु की खबर सुनकर यात्री को शॉक-सा लगा, क्योंकि कल तक असलम भला-चंगा दिख रहा था और कल ही यात्री को दफ़्तर पहुँचाकर लौटा था।
Exam Tips:
क) उत्तर में घटना (असलम की मृत्यु की खबर) और कारण (अचानकपन) दोनों बताएँ।
ख) अंश में दिए वाक्य को उद्धृत करने से उत्तर प्रामाणिक बनता है।
Question 2: "इनके साथ हमदर्दी जताना बेवकूफ़ी होगी", यहाँ यात्री का कौन-सा मनोभाव प्रकट हो रहा है?
Answer:
यहाँ श्रमिक वर्ग के प्रति उपेक्षा का मनोभाव और अपने सहजीव के प्रति संवेदनहीनता का मनोभाव प्रकट हो रहा है।
Exam Tips:
क) "उपेक्षा" और "संवेदनहीनता", दोनों शब्दों का प्रयोग करें।
ख) यह भाव कहानी के पश्चाताप (अनुताप) की पृष्ठभूमि है, यह भी जोड़ सकते हैं।
Question 3: "वह किसी अपराधी की भाँति सिर झुकाए रिक्शे के साथ-साथ चल रहा था", क्यों?
Answer:
यात्री ने असलम की बीमारी जाने बिना चढ़ाई पर उससे रिक्शा खिंचवाया था और उसके कष्ट पर ध्यान नहीं दिया था। असलम की मृत्यु की खबर सुनकर उसे उस उपेक्षा का पश्चाताप और अनुताप हुआ। इसलिए वह रिक्शे से उतरकर अपराधी की तरह सिर झुकाए रिक्शे के साथ-साथ चल रहा था और रिक्शेवाले की मदद कर रहा था।
Exam Tips:
क) कारण में पश्चाताप और अनुताप शब्द अवश्य लिखें।
ख) कल की घटना (चढ़ाई पर असलम की तकलीफ़) का संक्षिप्त उल्लेख करें।
अनुताप अनुवर्ती कार्य
Question 4: ये प्रसंग किन-किन पात्रों से संबंधित हैं?
i) उसे शॉक-सा लगा।
ii) आवाज़ में गहरी उदासी थी।
iii) उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
iv) कल की घटना उसकी आँखों के आगे सजीव हो उठी।
v) एकबारगी उसकी इच्छा हुई कि रिक्शे से उतर जाए।
vi) किसी कार के हॉर्न से चौंककर वह वर्तमान में आ गया।
vii) उसके लिए यह चढ़ाई खास मायने नहीं रखती थी।
viii) वह अपराधी की भाँति सिर झुकाए चल रहा था।
Answer:
i) यात्री को शॉक-सा लगा।
ii) रिक्शेवाले की आवाज़ में गहरी उदासी थी।
iii) असलम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
iv) कल की घटना यात्री की आँखों के आगे सजीव हो उठी।
v) एकबारगी यात्री की इच्छा हुई कि रिक्शे से उतर जाए।
vi) किसी कार के हॉर्न से चौंककर यात्री वर्तमान में आ गया।
vii) रिक्शेवाले के लिए यह चढ़ाई खास मायने नहीं रखती थी।
viii) यात्री अपराधी की भाँति सिर झुकाए चल रहा था।
Exam Tips:
क) "वह/उसके" जैसे सर्वनाम से पात्र पहचानने के लिए संदर्भ याद रखें: यात्री, असलम और दूसरा रिक्शेवाला।
ख) उत्तर पूरे वाक्य में लिखें।
Question 5: यात्री का मन संघर्ष से भरा था। वह अपना संघर्ष डायरी में लिख रहा है। वह डायरी लिखिए।
Answer:
5 मार्च 2014, बुधवार
नटराज नगर
आज मेरे लिए बड़े मानसिक संघर्ष का दिन है। रिक्शेवाले असलम की मृत्यु की खबर सुनकर मैं व्याकुल हो गया। असलम के प्रति मुझसे हमदर्दी की कमी हुई। मेरा दिल पश्चाताप से पैदा हुए अनुताप से भरा है।
नटराज टॉकीज़ के पास की चढ़ाई पार करते समय मुझे असलम के रिक्शे से उतर जाना चाहिए था। मैं नहीं जानता था कि असलम के गुर्दों में खराबी है। मैंने यही सोचा कि ये लोग नाटक भी खूब कर लेते हैं और इनके साथ हमदर्दी जताना बेवकूफ़ी होगी। अब मैं इस आत्मसंघर्ष से कैसे निकलूँ?
असलम को मेरी श्रद्धांजलि... हे भगवान! मुझे माफ़ करें... भगवान मुझे अच्छी नींद दें।
Exam Tips:
क) डायरी में ऊपर तारीख, दिन और स्थान लिखें और प्रथम पुरुष ("मैं") में लिखें।
ख) घटना, संवेदना और आत्मसंघर्ष की अभिव्यक्ति ज़रूर करें।
ग) अंत में किसी से संबोधन या हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होती।
Question 6: असलम की मृत्यु की खबर पर यात्री और उसकी पत्नी के बीच हुआ वार्तालाप तैयार कीजिए।
Answer:
पत्नी: लगता है आप बड़ी परेशानी में हैं?
यात्री: हाँ... आपने ठीक समझा।
पत्नी: क्या हुआ?
यात्री: एक रिक्शावाला...
पत्नी: रिक्शावाला?
यात्री: मैं बताता हूँ।
पत्नी: हाँ-हाँ, क्या नाम है उसका?
यात्री: असलम।
पत्नी: आपके और असलम के बीच...
यात्री: असलम की मृत्यु हो गई।
पत्नी: अरे बाप रे! कैसे?
यात्री: उसके दोनों गुर्दों में खराबी थी।
पत्नी: हे भगवान! तो?
यात्री: यह न जानकर मैंने उससे...
पत्नी: उससे?
यात्री: रिक्शा चलवाया और उसके साथ हमदर्दी से व्यवहार नहीं किया।
पत्नी: आह!
यात्री: मैं पश्चाताप से विवश हूँ।
पत्नी: मैं समझ सकती हूँ।
यात्री: पश्चाताप से पैदा हुए अनुताप से...
पत्नी: अनुताप से...
यात्री: मेरे मन ने...
पत्नी: साफ़ बताइए...
यात्री: मुझे उदास बना दिया है।
पत्नी: हाँ-हाँ, अब मैंने आपकी परेशानी का कारण समझ लिया।
यात्री: मैं क्या करूँ?
पत्नी: चिंता छोड़िए। असलम के परिवार के लिए हम कुछ करेंगे।
यात्री: ज़रूर! आप एक चाय बनाइए।
पत्नी: जी हाँ... अभी तैयार होती है।
Exam Tips:
क) पात्र का नाम लिखकर कोलन लगाएँ और हर संवाद नई पंक्ति में लिखें।
ख) संवाद छोटे और स्वाभाविक रखें और मुख्य बातें (असलम की मृत्यु, गुर्दों की खराबी, पश्चाताप, परिवार की मदद) शामिल करें।
Question 7: क्या असलम के प्रति अपने व्यवहार के कारण यात्री अपराधी है? अपना मत लिखिए।
Answer:
यात्री अपराधी ही है, क्योंकि असलम के प्रति यात्री द्वारा दिखाई गई उपेक्षा के कारण असलम की मृत्यु हो गई थी।
Exam Tips:
क) मत के साथ कारण ज़रूर लिखें।
ख) कहानी में यात्री का पश्चाताप भी इसी अपराध-बोध को दिखाता है।
Question 8: "हमदर्दी का अभाव" इस संकेत के आधार पर यात्री का आत्मकथांश "अनुताप" शीर्षक से लिखिए।
Answer:
अनुताप
सालों बाद मैं उस दिन की याद में अपनी आत्मकथा लिख रहा हूँ। असलम नाम का एक रिक्शेवाला मुझे दफ़्तर ले जाता था। एक दिन दफ़्तर जाते समय असलम के एक साथी रिक्शेवाले से मुझे पता चला कि असलम मर गया है। असलम के दोनों गुर्दों में खराबी थी और डॉक्टर ने उसे रिक्शा चलाने से मना कर रखा था। यह मुझे मालूम नहीं था। यह न जानकर मैंने असलम से रिक्शा चलवाया और चढ़ाई पर रिक्शे में बैठे हुए उसे बड़ी परेशानी दी।
रिक्शा चलाते हुए असलम धीरे-धीरे कराह रहा था। बीच-बीच में वह एक हाथ से पेट पकड़ लेता था। दाहिना हाथ गद्दी पर जमाकर वह बड़ी कठिनाई से चढ़ाई पर रिक्शा खींच रहा था। वह बुरी तरह हाँफ रहा था और उसके गंजे सिर पर पसीने की नन्ही-नन्ही बूँदें दिखाई देने लगी थीं। फिर भी मेरे व्यवहार में हमदर्दी का बड़ा अभाव रहा। आज सालों बाद भी मेरे मन से असलम की दयनीय अवस्था का चित्र नहीं मिटता। मेरा मन आज भी पश्चाताप से पैदा हुए अनुताप से भरा है।
असलम! मेरी श्रद्धांजलि तुम्हें क्षमा-याचना के रूप में समर्पित है।
Exam Tips:
क) आत्मकथांश प्रथम पुरुष में, घटनाओं के क्रम से लिखें और शुरुआत में शीर्षक दें।
ख) असलम की पीड़ा के वर्णन (कराहना, हाँफना, पसीना) को अवश्य शामिल करें।
ग) अंत में पश्चाताप का भाव व्यक्त करें।
Question 9: "पश्चाताप से उत्पन्न अनुताप" इस संकेत के आधार पर यात्री और उसके मित्र के बीच का वार्तालाप तैयार कीजिए।
Answer:
मित्र: अरे! आप इतने उदास क्यों हैं?
यात्री: मैं... उदास...
मित्र: हाँ... आप बड़ी उदासी में हैं।
यात्री: आपने ठीक समझा।
मित्र: अरे बाप रे! क्या हुआ?
यात्री: एक रिक्शावाला...
मित्र: हाँ-हाँ, क्या नाम है उसका?
यात्री: असलम।
मित्र: आपके और असलम के बीच...
यात्री: असलम की मृत्यु हो गई।
मित्र: अरे बाप रे! कैसे?
यात्री: उसके दोनों गुर्दों में खराबी थी।
मित्र: हे भगवान! तो?
यात्री: यह न जानकर मैंने उससे...
मित्र: उससे?
यात्री: रिक्शा चलवाया और उसके साथ हमदर्दी से व्यवहार नहीं किया।
मित्र: आह!
यात्री: मैं पश्चाताप से विवश हूँ।
मित्र: मैं समझ सकता हूँ।
यात्री: पश्चाताप से पैदा हुए अनुताप से...
मित्र: अनुताप से...
यात्री: मेरे मन ने...
मित्र: साफ़ बताइए...
यात्री: मुझे उदास बना दिया है।
मित्र: हाँ-हाँ, अब मैंने आपकी उदासी का कारण समझ लिया।
यात्री: मैं क्या करूँ?
मित्र: चिंता छोड़िए। असलम के परिवार के लिए कुछ कर दीजिए।
यात्री: ज़रूर।
Exam Tips:
क) संवाद में मित्र की सांत्वना और यात्री का पश्चाताप दोनों दिखाएँ।
ख) संवाद का अंत सकारात्मक निर्णय (परिवार की मदद) पर करें।
Question 10: डायरी की परख: डायरी लिखते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए (डायरी की विशेषताएँ बताइए)?
Answer:
1) घटना की सूचना हो: डायरी में उस दिन की घटना का उल्लेख हो।
2) संवेदना की अनुभूति हो: घटना से उत्पन्न भावनाएँ व्यक्त हों।
3) आत्मसंघर्ष की अभिव्यक्ति हो: मन के द्वंद्व और उलझन को दिखाया जाए।
4) आत्मपरक शैली हो: डायरी "मैं" की भाषा में, अपने अनुभव के रूप में लिखी जाए।
Exam Tips:
क) डायरी में तारीख, दिन और स्थान लिखना न भूलें।
ख) चारों विशेषताएँ क्रमांक के साथ अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।
Question 11: निम्नलिखित मुद्दों के आधार पर "अनुताप" शीर्षक की सार्थकता पर अपना विचार प्रकट कीजिए: पाठ के केंद्रीय भाव को सूचित करता है; चरमसीमा तक पढ़ने को प्रेरित करता है; संक्षिप्त पर स्पष्ट है; सार्थक एवं संगत है।
Answer:
"अनुताप" शीर्षक बिलकुल सार्थक है।
1) पाठ का केंद्रीय भाव यात्री का अनुताप (पश्चाताप) ही है और शीर्षक उसे ठीक सूचित करता है।
2) पाठ पढ़कर चरमसीमा तक पहुँचने के लिए यह शीर्षक पाठक को प्रेरित करता है।
3) शीर्षक संक्षिप्त होते हुए भी स्पष्ट है और उसे देखकर हम पाठ का संक्षेप समझ सकते हैं।
4) इन कारणों से "अनुताप" शीर्षक सार्थक और संगत है।
Exam Tips:
क) हर मुद्दे को अलग बिंदु के रूप में समझाएँ।
ख) अंत में एक वाक्य का निष्कर्ष लिखें।
Question 12: निम्नलिखित पाठ-भाग का अनुवाद मातृभाषा (मलयालम) में कीजिए:
आगे वह कुछ नहीं सुन सका। एक सन्नाटे ने उसे अपने आगोश में ले लिया...। कल की घटना उसकी आँखों के आगे सजीव हो उठी। रिक्शा नटराज टॉकीज़ पार कर बड़े डाकखाने की ओर जा रहा था। रिक्शा चलाते हुए असलम धीरे-धीरे कराह रहा था। बीच-बीच में एक हाथ से पेट पकड़ लेता था। सामने डाक बंगले तक चढ़ाई ही चढ़ाई थी। एकबारगी उसकी इच्छा हुई थी कि रिक्शे से उतर जाए। अगले ही क्षण उसने खुद को समझाया था: रोज़ का मामला है... कब तक उतरता रहेगा... ये लोग नाटक भी खूब कर लेते हैं, इनके साथ हमदर्दी जताना बेवकूफ़ी होगी... अनाप-शनाप पैसे माँगते हैं, कुछ कहो तो सरे आम रिक्शे से उतर पड़ता है। दाहिना हाथ गद्दी पर जमाकर चढ़ाई पर रिक्शा खींच रहा था। वह बुरी तरह हाँफ रहा था, गंजे सिर पर पसीने की नन्ही-नन्ही बूँदें दिखाई देने लगी थीं...।
Answer:
യാത്രക്കാരന് റിക്ഷാക്കാരനിൽ നിന്ന് അസ്ലമിന്റെ മരണത്തെക്കുറിച്ച് കേട്ടതിനുശേഷം ഒന്നും തുടർന്ന് കേൾക്കുവാൻ ശക്തിയില്ലാതായി, ഒരു വലിയ നിശ്ശബ്ദത. യാത്രക്കാരന് ആവേശിച്ചു. കഴിഞ്ഞ ദിവസത്തെ സംഭവങ്ങൾ യാത്രക്കാരന്റെ മനസ്സിൽ തെളിഞ്ഞു വരുവാൻ തുടങ്ങി. നടരാജ് തിയ്യേറ്റർ കടന്ന് അസ്ലമിന്റെ സൈക്കിൾ റിക്ഷ മെയിൻ പോസ്റ്റ് ഓഫീസിലേക്കുള്ള വഴിയിലേക്ക് യാത്രക്കാരനെയും കൊണ്ടുപോകുകയായിരുന്നു. റിക്ഷ ചവിട്ടുമ്പോൾ അസ്ലം വേദന കൊണ്ട് തന്റെ വയറിനെ സാവധാനം ഉഴിഞ്ഞുകൊണ്ടിരുന്നു. ടൂറിസ്റ്റ് ബംഗ്ലാവ് വരെയുള്ള കയറ്റത്തോട് അടുത്തപ്പോൾ അസ്ലമിന്റെ പ്രയാസം കണ്ട് യാത്രക്കാരൻ റിക്ഷയിൽ നിന്ന് താഴെ ഇറങ്ങുവാൻ ആഗ്രഹിച്ചു. എന്നാൽ യാത്രക്കാരൻ അത് ചെയ്തില്ല. അസ്ലമിന്റേത് ഒരു തട്ടിപ്പാണെന്ന് യാത്രക്കാരന് തോന്നി, റിക്ഷയിൽ നിന്ന് ഇറങ്ങുന്നത് വിഡ്ഢിത്തമായിരിക്കുമെന്ന് യാത്രക്കാരൻ വിചാരിച്ചു. അസ്ലം തന്റെ വലതുകൈ റിക്ഷയുടെ കുഷ്യനിൽ ചേർത്ത് വെച്ച് വളരെ പ്രയാസത്തോടുകൂടി കയറ്റത്തിൽ റിക്ഷ വലിക്കുകയായിരുന്നു. അസ്ലം വളരെ യധികം കിതക്കുന്നുണ്ടായിരുന്നു. അസ്ലമിന്റെ കഷണ്ടി തലയിൽ വിയർപ്പ് പൊടിയുന്നത് യാത്രക്കാരൻ ശ്രദ്ധിച്ചു.
Exam Tips:
क) अनुवाद में पाठ का हर वाक्य और भाव (कराहना, चढ़ाई, यात्री का संदेह) शामिल रहे।
ख) वाक्यों का क्रम मूल पाठ जैसा रखें और मुहावरों का भावार्थ करें।
Question 13: "उसे शॉक-सा लगा", क्यों?
Answer:
असलम की आकस्मिक मृत्यु की खबर सुनकर और जीवन की क्षणभंगुरता के बारे में सोचकर यात्री को शॉक-सा लगा।
Exam Tips:
क) कारण में "आकस्मिक मृत्यु" की बात अवश्य लिखें।
Question 14: "उसकी आवाज़ में गहरी उदासी थी।" क्यों?
Answer:
अपने साथी असलम की मृत्यु के कारण रिक्शेवाले की आवाज़ में गहरी उदासी थी।
Exam Tips:
क) "साथी की मृत्यु" को कारण के रूप में स्पष्ट लिखें।
Question 15: "वह किसी अपराधी की भाँति सिर झुकाए रिक्शे के साथ-साथ चल रहा था", क्यों?
Answer:
अपने सहजीव (असलम) के प्रति दिखाई गई उपेक्षा से उत्पन्न पश्चाताप के कारण।
Exam Tips:
क) "उपेक्षा" और "पश्चाताप" शब्द उत्तर में आने चाहिए।
Question 16: ये प्रसंग किन-किन पात्रों से संबंधित हैं?
a) उसे शॉक-सा लगा।
b) उसकी आवाज़ में गहरी उदासी थी।
c) उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
d) कल की घटना उसकी आँखों के आगे सजीव हो उठी।
e) एकबारगी उसकी इच्छा हुई कि रिक्शे से उतर जाए।
f) किसी कार के हॉर्न से चौंककर वह वर्तमान में आ गया।
g) उसके लिए यह चढ़ाई खास मायने नहीं रखती थी।
Answer:
a) यात्री से।
b) मज़बूत कद-काठी वाले रिक्शेवाले से।
c) असलम से।
d) यात्री से।
e) यात्री से।
f) यात्री से।
g) मज़बूत कद-काठी वाले रिक्शेवाले से।
Exam Tips:
क) तीन पात्रों (यात्री, असलम, दूसरा रिक्शेवाला) की पहचान याद रखें।
Question 17: "वह किसी अपराधी की भाँति सिर झुकाए रिक्शे के साथ चल रहा था।" अपराधी की भाँति कौन चल रहा था?
Answer:
यात्री अपराधी की भाँति सिर झुकाए चल रहा था।
Exam Tips:
क) एक शब्द ("यात्री") का उत्तर भी पर्याप्त है, पर पूरा वाक्य लिखना बेहतर है।
Question 18: यात्री सिर झुकाए रिक्शे के साथ अपराधी जैसे क्यों चल रहा था?
Answer:
असलम के प्रति दिखाई गई उपेक्षा से उत्पन्न पश्चाताप के कारण।
Exam Tips:
क) कारण स्पष्ट लिखें: उपेक्षा से पैदा हुआ पश्चाताप।
Question 19: यात्री के मनोभाव के साथ "अनुताप" लघुकथा के शीर्षक का कोई संबंध है?
Answer:
"अनुताप" शीर्षक का यात्री के मनोभाव से बिलकुल संबंध है। यात्री द्वारा असलम के प्रति दिखाई गई उपेक्षा के कारण असलम की मृत्यु हो गई थी। इससे यात्री के मन में पैदा हुआ पश्चाताप ही "अनुताप" शीर्षक से जुड़ा है।
Exam Tips:
क) शीर्षक और पात्र की भावना को जोड़कर लिखें।
ख) "पश्चाताप" और "उपेक्षा" जैसे शब्द उत्तर को सटीक बनाते हैं।
Question 20: "वह किसी अपराधी की भाँति सिर झुकाए रिक्शे के साथ चल रहा था।" यात्री पश्चाताप से विवश होकर अपनी बहन को पत्र लिखता है। वह पत्र तैयार कीजिए।
Answer:
[स्थान]
[तारीख]
प्रिय बहन रमा,
तुम कैसी हो? ठीक हो न? मैं यहाँ ठीक हूँ। फिर भी दो दिनों से मेरा मन बहुत दुःखी है। मेरे परिचय का एक रिक्शेवाला था। वह मुझे रोज़ दफ़्तर ले जाता था। उसका नाम असलम था। कल असलम की अचानक मृत्यु हो गई। उसकी मृत्यु में मेरा भी दायित्व है। उसके दोनों गुर्दों में खराबी थी, लेकिन उसके प्रति मेरी ओर से बड़ी उपेक्षा हुई। उसकी मृत्यु के लिए यह भी एक कारण बना। उसके प्रति दिखाई गई उपेक्षा से पैदा हुए पश्चाताप और अनुताप से मेरा मन विवश हो रहा है। असलम को मेरी श्रद्धांजलि तो है ही, फिर भी रमा, मैं बहुत विवश हूँ।
मुझे जवाब देकर सांत्वना देना।
तुम्हारा भाई
(हस्ताक्षर)
सेवा में,
रमा,
[पता]
Exam Tips:
क) अनौपचारिक पत्र में स्थान, तारीख, संबोधन, विषय-वस्तु, समाप्ति और हस्ताक्षर का क्रम रखें।
ख) निजी पते और फ़ोन नंबर की जगह [पता] जैसे चिह्न का प्रयोग करें।
ग) पत्र में भावनाओं (पश्चाताप, अनुताप) को सरल भाषा में व्यक्त करें।
अभ्यास: गद्यांश पर आधारित प्रश्न
Question 21: यह गद्यांश पढ़कर नीचे दिए प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
राम और श्याम अनाथ बालक थे। दिन भर काम करके वे जहाँ आश्रय मिलता वहाँ सो जाते थे। वे पढ़े-लिखे नहीं थे। बच्चे स्कूल जाते वक़्त वे दोनों बड़ी इच्छा से देखते थे। एक दिन स्कूल जाने वाले एक बच्चे से उन्होंने अपने पढ़ने का आग्रह बताया। बच्चे ने स्कूल जाकर अपने अध्यापक से सारी बातें बताईं। दूसरे दिन अध्यापक, प्रधानाध्यापक से चर्चा करके इन बालकों के पास आया। उनकी दीनता देखकर अध्यापक को बहुत दुःख हुआ। उन्होंने बालकों के पढ़ने का आग्रह भी समझा। वे उन दोनों को अपने घर ले गए, भोजन और कपड़े दिए। स्कूल में भर्ती करवा दिया और रहने का आयोजन भी किया।
राम और श्याम के मन में क्या आग्रह था?
Answer:
राम और श्याम के मन में पढ़ने का आग्रह था।
Exam Tips:
क) उत्तर अंश से सीधे लिया जाता है, इसलिए गद्यांश को ध्यान से पढ़ें।
Question 22: (उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर) अध्यापक को बहुत दुःख क्यों हुआ?
Answer:
राम और श्याम की दीनता देखकर अध्यापक को बहुत दुःख हुआ।
Exam Tips:
क) "क्यों" वाले प्रश्न में कारण को वाक्य में लिखें।
Question 23: (उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर) गद्यांश का संक्षेपण कीजिए।
Answer:
पढ़ने का आग्रह
अनाथ बालक राम और श्याम अनपढ़ थे और उनके मन में पढ़ने की बड़ी इच्छा थी। उनकी इच्छा समझकर एक स्कूल के अध्यापक ने उनके मुफ़्त में पढ़ने का प्रबंध कर दिया।
Exam Tips:
क) संक्षेपण मूल अंश का लगभग एक-तिहाई हो और उसमें मुख्य बातें हों।
ख) संक्षेपण के साथ उचित शीर्षक अवश्य दें।
Question 24: (उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर) संक्षेपण के लिए उचित शीर्षक दीजिए।
Answer:
पढ़ने की इच्छा।
Exam Tips:
क) शीर्षक छोटा और अंश के भाव को बताने वाला हो।
Question 25: (उपर्युक्त गद्यांश के आधार पर) बच्चे ने स्कूल जाकर अपने अध्यापक से सारी बातें बताईं। बच्चे और अध्यापक के बीच का वार्तालाप तैयार कीजिए।
Answer:
बच्चा: अध्यापक जी...
अध्यापक: हाँ... हाँ... क्या बात है?
बच्चा: आज मैं स्कूल आते समय...
अध्यापक: हाँ... आगे बोलो...
बच्चा: दो अनाथ बालकों को देखा...
अध्यापक: ओहो... फिर?
बच्चा: वे हमारे स्कूल में...
अध्यापक: स्कूल में?
बच्चा: पढ़ना चाहते हैं।
अध्यापक: अरे बाप रे!
बच्चा: आप कृपया इनकी सहायता कीजिए।
अध्यापक: मैं प्रधानाध्यापक से बात करूँगा।
बच्चा: धन्यवाद गुरुजी।
अध्यापक: तुम कक्षा में जाओ।
बच्चा: जी गुरुजी।
Exam Tips:
क) वार्तालाप में दोनों पात्रों के नाम के साथ कोलन लगाएँ।
ख) बच्चे के संवादों में अनाथ बालकों की बात और सहायता का अनुरोध ज़रूर हो।
Question 26: "अनुताप" लघुकथा का परिचय, लघुकथा की विशेषताएँ, लेखक सुकेश साहनी का परिचय और कहानी का सार मलयालम में लिखिए।
Answer:
ഇന്ന് മനുഷ്യന്റെ ജീവിതം വളരെ തിരക്കേറിയതാണ്. തിക്കും തിരക്കും നിറഞ്ഞ ആധുനിക മനുഷ്യജീവിതത്തിൽ മനുഷ്യത്വത്തിന്റെ പ്രധാന ഗുണങ്ങളും ഘടകങ്ങളുമായ സ്നേഹം, കരുണ, മറ്റുള്ളവരെ അവരുടെ ആവശ്യങ്ങൾ കണ്ടറിഞ്ഞ് സഹായിക്കുന്ന യഥാർത്ഥ പരസ്നേഹം എന്നിവയ്ക്കൊന്നും ഇന്ന് വലിയ പ്രാധാന്യം ഇല്ലാതായിക്കൊണ്ടിരിക്കുന്നു. ഹിന്ദിയിലെ ആധുനിക സാഹിത്യകാരന്മാരിൽ വളരെ പ്രശസ്തനായ സുകേശ് സാഹിയുടെ "അനുതാപ്" എന്ന ലഘുകഥ ആധുനിക ജീവിതത്തിൽ നഷ്ടപ്പെട്ടുകൊണ്ടിരിക്കുന്ന പരസ്പരബന്ധങ്ങളിലെ മാനുഷിക മൂല്യങ്ങളെക്കുറിച്ചാണ് പ്രധാനമായും പരാമർശിക്കുന്നത്.
"അനുതാപ്" ലഘുകഥയുടെ വിശദമായ വിശകലനങ്ങളിലേക്ക് പോകുന്നതിനുമുമ്പ് എന്താണ് "ലഘുകഥ" എന്നതിനെക്കുറിച്ച് ചെറുതായിട്ടൊന്ന് നമുക്ക് മനസ്സിലാക്കാം.
ലഘുകഥ: ആധുനിക സാഹിത്യത്തിലെ ഏറ്റവും ശക്തമായ ഒരു ശാഖയാണ് ചെറുകഥാസാഹിത്യം. ഒരു ജീവിത സാഹചര്യത്തെ ഹ്രസ്വമായി പ്രതിപാദിക്കുന്നതാണ് ചെറുകഥ. ഒരു ജീവിത സാഹചര്യത്തിന്റെ വിപുലമായ പ്രതിപാദനം നടത്തുന്നത് നോവലിലാണ്. ചെറുകഥയിൽ നിന്ന് മറ്റൊരു സാഹിത്യശാഖയായി ഈയടുത്ത കാലത്ത് ഉടലെടുത്തിട്ടുള്ളതാണ് ലഘുകഥ. "അനുതാപ്" ഒരു ലഘുകഥയാണ്. ഇവിടെ നാം പ്രത്യേകമായി ശ്രദ്ധിക്കേണ്ട ഒരു കാര്യം ലഘുകഥ എന്നത് ചെറുകഥയുടെ സംക്ഷേപമോ, ഹ്രസ്വരൂപമോ, സാരാംശമോ അല്ല. മറ്റൊരുവിധത്തിൽ പറഞ്ഞാൽ, ചെറുകഥയെ ചെറുതാക്കുന്നതല്ല ലഘുകഥ.
ലഘുകഥയുടെ ഏറ്റവും പ്രധാനപ്പെട്ട ഒരു പ്രത്യേകത അത് രൂപത്തിലും ആകൃതിയിലും ചെറുതാണ് എന്നുള്ളതു തന്നെയാണ്. എന്നിരുന്നാലും, മനുഷ്യഭാവങ്ങളും വികാരങ്ങളും ഉൾപ്പെടുത്തിയിട്ടുള്ള കൃത്യമായ ലക്ഷണങ്ങൾ തികഞ്ഞ ഒരു സാഹിത്യസൃഷ്ടിതന്നെയാണ് ലഘുകഥ. അതിനാൽ തന്നെ ലഘുകഥയ്ക്ക് സ്വന്തമായ ഒരു സാഹിത്യഅസ്ഥിത്വമുണ്ട്. ഒരു ജീവിതസാഹചര്യവുമായി ബന്ധപ്പെട്ട ഒരു കഥാകൃത്തിന്റെ മനസ്സിൽ ഉടലെടുക്കുന്ന അനുഭൂതിവിശേഷങ്ങളുടെ ഏറ്റവും ലഘുവായ വിവരണം ലഘുകഥയിലൂടെ കഥാകൃത്ത് നടത്തുന്നു. ലഘുകഥയുടെ ശീർഷകം വളരെ പ്രധാനപ്പെട്ടതാണ്. ലഘുകഥയിൽ പ്രതിപാദിച്ചിട്ടുള്ള സംഗതികളെ സ്പഷ്ടമായി ഉൾക്കൊള്ളുന്നതായിരിക്കണം ലഘുകഥയുടെ ശീർഷകം.
"അനുതാപ്" എന്നത് ആരോഗ്യം സംരക്ഷിക്കാനാകാതെ, ജീവിക്കുവാൻ വേണ്ടി കഠിനാധ്വാനം ചെയ്യേണ്ടിവരുന്ന തൊഴിലാളിവർഗ്ഗത്തിന്റെ കഷ്ടപ്പാടുകളെക്കുറിച്ച് പ്രതിപാദിക്കുന്ന ഒരു ലഘുകഥയാണ്.
സുകേശ് സാഹിനി: ഉത്തർപ്രദേശിലെ ലഖ്നൗ സ്വദേശിയാണ് സുകേശ് സാഹിനി. സർക്കാരിന്റെ ഭൂഗർഭജലവിഭാഗത്തിലെ ഉദ്യോഗസ്ഥനാണ് സുകേശി. ആധുനിക ഹിന്ദി സാഹിത്യത്തിലെ വളരെ പ്രശസ്തനായ ഒരു ലഘുകഥാകാരനാണ് സുകേശ് സാഹിനി. അതിശക്തമായ സാഹിത്യശാഖയായി ലഘുകഥാ സാഹിത്യത്തെ സുകേശി മനസ്സിലാക്കുന്നു. അദ്ദേഹത്തിന്റെ അഭിപ്രായത്തിൽ ജീവിതത്തെക്കുറിച്ചുള്ള ഏറ്റവും സൂക്ഷ്മമായ വിവരണങ്ങൾ ലളിതവും ലഘുവുമായ രീതിയിൽ ലഘുകഥയിൽ നാം കാണുന്നു. സുകേശ്ജിയുടെ ലഘുകഥകൾ അധഃപതിച്ചുകൊണ്ടിരിക്കുന്ന സാമൂഹ്യമൂല്യങ്ങളെക്കുറിച്ചുള്ള ഉത്കണ്ഠ, നഗരജീവിത ശൈലികൾ കൈയെത്തിപ്പിടിക്കുവാനുള്ള പരക്കംപാച്ചിലിൽ ചവിട്ടിമെതിക്കപ്പെടുന്ന ഗ്രാമീണ ജീവിതത്തിന്റെ വർണ്ണനകൾ, സമൂഹത്തിന്റെ താഴെക്കിടയിലുള്ള മധ്യവർഗ്ഗ സമൂഹത്തിന്റെ ആശകളെക്കുറിച്ചും നിരാശകളെക്കുറിച്ചുമുള്ള ഹൃദയസ്പർശിയായ വർണ്ണനകൾ തുടങ്ങിയവ കൊണ്ട് സമൃദ്ധമാണ്. ഒപ്പം, ആധുനിക മനുഷ്യജീവിതത്തിൽ നിന്ന് നശിച്ചുപോയിക്കൊണ്ടിരിക്കുന്ന മാനുഷിക മൂല്യങ്ങളെക്കുറിച്ചുള്ള ഉൽക്കണ്ഠ, ഗ്രാമീണ ജീവിതത്തിന്റെ നിഷ്കളങ്കത, നഗരവൽക്കരണത്തിന്റെ അപകടങ്ങൾ, നഗരസംസ്കാരത്തിന്റെ കാപട്യങ്ങൾ തുടങ്ങിയവയും സുകേശ്ജിയുടെ ലഘുകഥകളിൽ നിറഞ്ഞുനിൽക്കുന്നു. മനുഷ്യമനസ്സിനെ സ്പർശിക്കത്തക്കവിധത്തിലുള്ള സൂക്ഷ്മമായ വൈകാരികവർണ്ണനകൾ സുകേശ്ജിയുടെ ലഘുകഥകളുടെ വലിയ ഒരു പ്രത്യേകതയാണ്. നിരവധി പുരസ്കാരങ്ങൾ കൊണ്ട് ആദരിക്കപ്പെട്ടിട്ടുള്ള സുകേശ്ജിയുടെ "അനുതാപ്" എന്ന ചെറുകഥയിൽ താഴെക്കിടയിലുള്ള തൊഴിലാളി വർഗ്ഗത്തിന്റെ ജീവിതസംഘർഷങ്ങൾ, വിവശതകൾ എന്നിവ വളരെ വൈഭവത്തോടെ വിവരിക്കപ്പെട്ടിരിക്കുന്നു.
കഥാസാരം: സർ... സർ... എന്ന വിളികേട്ട് യാത്രക്കാരൻ തിരിഞ്ഞുനോക്കി. അതൊരു റിക്ഷാകാരനായിരുന്നു. റിക്ഷാകാരൻ പറഞ്ഞു: സർ, ഇന്ന് എന്റെ റിക്ഷയിൽ കയറി യാത്രചെയ്യുന്നതാണ് നിങ്ങൾക്ക് നല്ലത്. സാറിനെ സ്ഥിരം കൊണ്ടുപോകുന്ന അസ്ലലാം കിഡ്നി സംബന്ധമായ അസുഖത്താൽ ഇന്നലെ മരിച്ചു. യാത്രക്കാരന്റെ മനസ്സ് പെട്ടെന്ന് ഇന്നലത്തെ സംഭവങ്ങളുടെ ഓർമ്മകളിലേക്ക് പോയി. അയാൾ ഓർത്തു. ഇന്നലെ നടരാജ തിയ്യേറ്ററിന്റെ മുൻപിലുള്ള വലിയ കയറ്റം കടന്ന് മെയിൻ പോസ്റ്റോഫീസ് കെട്ടിടത്തിലേക്ക് അസ്ലലമിന്റെ റിക്ഷയിലിരുന്ന് പോകുന്ന സമയത്ത്, അസ്ലലം കരഞ്ഞുകൊണ്ടാണ് സൈക്കിൾ റിക്ഷ ചവിട്ടിയിരുന്നത്. അസ്ലലം വളരെയധികം കിതച്ചുകൊണ്ട് തന്റെ കഷണ്ടി തലയിൽ പൊടിഞ്ഞിരുന്ന വിയർപ്പ് തുള്ളികൾ ഇടയ്ക്കിടയ്ക്ക് തുടയ്ക്കുന്നുണ്ടായിരുന്നു. ഇന്ന് അതേ കയറ്റത്തിന്റെ അടുത്ത് മറ്റൊരാളുടെ റിക്ഷാവണ്ടിയിൽ ഇരുന്ന് യാത്രക്കാരൻ യാത്രചെയ്യുന്നു. അദ്ദേഹം ആ തടിച്ച റിക്ഷാകാരനോട് പറഞ്ഞു: റിക്ഷ നിർത്തുക. അദ്ദേഹം റിക്ഷയിൽ നിന്ന് ഇറങ്ങി ടൂറിസ്റ്റ് ബംഗ്ലാവിന്റെ കയറ്റം കഴിയുന്നതുവരെ ഒരു അപരാധിയുടെ ഭാവത്തിൽ മനസ്താപത്തോടെ ആ റിക്ഷാകാരനോടൊപ്പം നടന്നു; അങ്ങനെ ഇന്നലെ അസ്ലലാമിനോട് ചെയ്ത മനുഷ്യത്വമില്ലായ്മയ്ക്ക് അനുതാപത്തോടെ യാത്രക്കാരൻ പ്രായശ്ചിത്തം ചെയ്തു. ഇന്നലെ ആ കയറ്റത്ത് എത്തിയപ്പോൾ, യാത്രക്കാരൻ സൈക്കിൾ റിക്ഷയിൽ നിന്ന് ഇറങ്ങി നടന്ന് അത് ചവിട്ടിയിരുന്ന അസ്ലലമിനോട് മനുഷ്യത്വം കാണിക്കേണ്ടതായിരുന്നു. താൻ ചെയ്യാതിരുന്നതിനെക്കുറിച്ച് ഇന്ന് അയാൾക്ക് അനുതാപമുണ്ട്. അസ്ലലം മരിച്ചുപോയി എന്ന് കേട്ടപ്പോൾ ഒരു പ്രായശ്ചിത്തം എന്നവിധത്തിൽ അതേ കയറ്റത്ത് വച്ച് മനുഷ്യത്വത്തോടെ റിക്ഷയിൽ നിന്ന് ഇറങ്ങി നടന്ന് അയാൾ റിക്ഷാക്കാരനെ സഹായിച്ചു.
(ബീഹാർ, ധാർഖണ്ഡ്, ഉത്തർപ്രദേശ്, ബംഗാൾ എന്നീ സംസ്ഥാനങ്ങളിൽ യാത്രക്കാരെ കയറ്റിക്കൊണ്ടുപോകുന്ന സൈക്കിൾ റിക്ഷാകാർ ഉണ്ട്. വളരെ ദരിദ്രരാണ് അവർ. യാത്രക്കാരെ വെച്ച് കാലുകൊണ്ട് സൈക്കിൾ ചവിട്ടി ചലിപ്പിക്കുന്ന ഈ പട്ടിണി പാവങ്ങൾ തീരാ രോഗികളുമാണ്. കേരളത്തിൽ ഇത്തരം യാത്രാ വാഹനങ്ങൾ ഇന്ന് ഇല്ല. അസ്ലലമിനെ പോലെയൊരു സൈക്കിൾ റിക്ഷാക്കാരൻ ടെക്സ്റ്റ് പുസ്തകത്തിലെ 9 പേജിന്റെ അടിയിലെ ചിത്രത്തിലേതുപോലെ ജീവിത ദുഃഖസംഘർഷങ്ങൾ തോളിൽ ചുമന്ന് ചുമന്ന് തളർന്ന അവസ്ഥയിലാണെന്ന് നാം മനസ്സിലാക്കണം. ഈ ചിത്രത്തിന്റെ ആരംഭത്തിൽ സൈക്കിൾ റിക്ഷയുടെ പടം ഉണ്ട്.)
Exam Tips:
क) लघुकथा की विशेषता याद रखें: यह आकार में छोटी होती है पर संपूर्ण साहित्यिक रचना है, कहानी का संक्षिप्त रूप नहीं।
ख) कहानी के सार में घटना का क्रम रखें: दूसरे रिक्शेवाले से मृत्यु की खबर, कल की घटना की याद, यात्री का रिक्शे से उतरकर साथ चलना।
ग) लेखक का परिचय (सुकेश साहनी, उत्तर प्रदेश के लखनऊ) और कृति का केंद्रीय भाव याद रखें।
Question 27: "अनुताप" पाठ का शब्दार्थ (कठिन शब्दों के मलयालम अर्थ) लिखिए।
Answer:
| शब्द | अर्थ |
|---|---|
| अनुताप | അനുതാപം |
| नज़दीक | അരികെ |
| रिक्शे में | സൈക്കിൾ റിക്ഷയിൽ |
| लापरवाही | അശ്രദ്ധ |
| दफ़्तर | ഓഫീസ് |
| असलम नहीं रहा | അസ്ലം മരിച്ചുപോയി |
| शॉक | Shock |
| भला चंगा था | നല്ല ആരോഗ്യവാനായിരുന്നു |
| गुर्दों में | കിഡ്നികളിൽ |
| खराबी | കേട് |
| मना कर रखा था | മുടക്കുകയായിരുന്നു |
| आवाज़ में | സ്വരത്തിൽ |
| गहरी उदासी | വളരെ അസ്വസ്ഥതയിൽ |
| पेशाब बंद हो गया | മൂത്രതടസ്സം ഉണ്ടായി |
| दम तोड़ दिया था | ശ്വാസം മുട്ടിപ്പോയി |
| सन्नाटा | നിശ്ശബ്ദത |
| आगोश | മടിത്തട്ട് |
| डाकखाना | പോസ്റ്റാഫീസ് |
| कराह रहा था | കരയുകയായിരുന്നു |
| डाक बंगला | ടൂറിസ്റ്റ് ബംഗ്ലാവ് |
| चढ़ाई | കയറ്റം |
| एकबारगी | പെട്ടെന്ന് |
| रोज़ का मामला | നിത്യേനയുള്ള കാര്യം |
| नाटक | അഭിനയം |
| हमदर्दी | സഹാനുഭൂതി |
| जताना | ഉണർത്തുക |
| बेवकूफ़ी | മണ്ടത്തരം |
| अनाप-शनाप | കള്ളത്തരങ്ങൾ (വായിട്ടടിക്കൽ) |
| सरे आम | ഒരു മടിയും ഇല്ലാതെ (പെട്ടെന്ന്) |
| दाहिना हाथ | വലംകൈ |
| गद्दी पर जमाकर | സീറ്റിൽ അമർത്തിക്കൊണ്ട് |
| हाँफना | കിതക്കുക |
| गंजे सिर पर | കഷണ്ടിത്തലയിന്മേൽ |
| नन्हीं बूँदें | ചെറുതുള്ളികൾ |
| चौंकना | ഞെട്ടുക |
| एकाएक | പെട്ടെന്ന് |
| मज़बूत कद-काठी | ഉറച്ച ശരീരമുള്ളയാൾ |
| खास मायने | വലിയൊരു കാര്യം |
| हैरानी | നിരാശ |
| सिर झुकना | തലകുനിക്കുക |
| अनोखा | അതിവിശിഷ്ടമായ |
Exam Tips:
क) शब्दों को पाठ के वाक्यों के साथ याद करें।
ख) "हमदर्दी", "अनुताप" और "पश्चाताप" जैसे मुख्य शब्दों का वाक्य में प्रयोग अभ्यास करें।
Free study material for Hindi
Kerala Board Solutions for Class 11 Hindi Chapter 01 Anutap (Short Story)
Official Kerala Board Solutions for Chapter 01 Anutap (Short Story)
Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Anutap (Short Story) tailored for Class 11 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Kerala Board standards for Hindi.
Step-by-Step Explanations for Chapter 01 Anutap (Short Story)
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 11 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Next Steps in Your Hindi Revision
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 11 Hindi.
FAQs
The complete and updated Kerala Plus One Hindi Unit 1 Chapter 1 Anutap (Short Story) Textbook Questions and Answers is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 11 Hindi are as per latest Kerala Board curriculum.
Yes, our experts have revised the Kerala Plus One Hindi Unit 1 Chapter 1 Anutap (Short Story) Textbook Questions and Answers as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Kerala Board language because Kerala Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our Kerala Plus One Hindi Unit 1 Chapter 1 Anutap (Short Story) Textbook Questions and Answers will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 11 Hindi. You can access Kerala Plus One Hindi Unit 1 Chapter 1 Anutap (Short Story) Textbook Questions and Answers in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire Kerala Plus One Hindi Unit 1 Chapter 1 Anutap (Short Story) Textbook Questions and Answers in printable PDF format for offline study on any device.