Solutions for Class 9 Social Science: Chapter 05 Pastoralists in the Modern World
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 05 Pastoralists in the Modern World using the official curriculum guides for Class 9 Social Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Practice Class 9 Social Science Solutions: Chapter 05 Pastoralists in the Modern World
Access the complete solution PDF for Class 9 Social Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
Question 1: स्पष्ट कीजिए कि घुमंतु समुदायों को बार-बार एक जगह से दूसरी जगह क्यों जाना पड़ता है? इस निरंतर आवागमन से पर्यावरण को क्या लाभ होता है?
Answer:
घुमंतु समुदाय अपनी आजीविका के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर आते-जाते रहते हैं। मौसम के बदलने के साथ ऐसे समुदाय अपने स्थान भी बदलते रहते हैं। जम्मू-कश्मीर के गुज्जर बकरवाला सर्दियों में शिवालिक की निचली पहाड़ियों में आ जाते हैं और गर्मियों में फिर हिमालय की मध्य व उत्तरी पहाड़ियों की ओर चले जाते हैं। प्रायः द्वीपीय और रेगिस्तानी क्षेत्रों में भी वे समय-समय पर अपने स्थान बदलते हैं। वास्तव में उनकी जीविका इसी आवागमन से जुड़ी हुई है।
इन समुदायों की आवाजाही से पर्यावरण को भी लाभ पहुँचता है। ऐसे समुदाय जगह बदलने से पहले उसे साफ कर देते हैं, और नई जगह पर बसने पर वहाँ की पर्यावरण-संबंधी गंदगी को साफ रखते हैं। अतः स्पष्ट है कि घुमंतु समुदाय पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखते हैं।
Exam Tips:
a) घुमंतु समुदायों की आवाजाही का मूल कारण जीविका है, यह पहले वाक्य में लिखें।
b) जगह बदलने से पहले स्थान की सफाई करना पर्यावरण के लिए लाभकारी था।
c) गुज्जर बकरवाला का उदाहरण सर्दी और गर्मी के चरागाहों के अंतर के साथ लिखें।
Question 2: इस बारे में चर्चा कीजिए कि औपनिवेशिक सरकार ने निम्नलिखित कानून क्यों बनाए? प्रत्येक कानून से चरवाहों के जीवन पर क्या असर पड़ा, यह भी बताइए: (i) परती भूमि नियमावली (ii) वन अधिनियम (iii) अपराधी जनजाति अधिनियम (iv) चराई कर।
Answer:
(i) परती भूमि नियमावली: इससे सरकार ने उस भूमि पर अधिकार जमा लिया जहाँ खेती नहीं होती थी, और उसे अपने पसंद के व्यक्तियों में बाँट दिया। कई जगह चरागाह भी ले लिए गए। इससे चरागाह भूमि लगातार घटी और चरवाहा समुदायों की कठिनाइयाँ बढ़ीं। उन्हें या तो अपने चरागाह बदलने पड़े या अपना व्यवसाय ही बदलना पड़ा।
(ii) वन अधिनियम: इससे सरकार ने चरवाहों को चरागाहों से वंचित कर दिया। कुछ समय के लिए ही चरागाहों पर रहने की अनुमति थी, और निर्धारित समय से अधिक रहने पर दंड दिया जाता था या पशुओं की संख्या घटा दी जाती थी।
(iii) अपराधी जनजाति अधिनियम: इस कानून से सरकार घुमंतु समुदायों को शक की नज़र से देखती थी और उनकी आवाजाही पर रोक लगाई गई। कुछ समुदायों को अपराधी घोषित कर निश्चित गाँवों में रहने का आदेश दिया गया, और उनकी आवाजाही केवल अनुमति-पत्र से हो सकती थी। ग्राम पुलिस उन पर नज़र रखती थी।
(iv) चराई कर: इसके द्वारा सरकार कुछ ठेकेदारों को यह कर वसूलने का ठेका देती थी, जो चरवाहा समुदायों से यह कर वसूल करते थे।
Exam Tips:
a) अपराधी जनजाति अधिनियम 1871 में बना था, जिसकी तारीख उत्तर में सही लिखें।
b) वन अधिनियम ने चरागाहों में प्रवेश को परमिट और समय-सीमा से बाँधा।
c) चराई कर ठेकेदारी व्यवस्था से वसूला जाता था, इसे कारण के साथ लिखें।
d) चारों कानूनों के उद्देश्य और प्रभाव को अलग-अलग लिखना उत्तर को पूर्ण बनाता है।
Question 3: मासाई समुदाय के चारागाह उससे क्यों छिन गए? कारण बताइए।
Answer:
अफ्रीका में मासाई समुदाय के चारागाह छिन जाने के मुख्यतः ये कारण थे:
(1) 1885 में ब्रिटिश केन्या और जर्मन तांगानिका में अंतर्राष्ट्रीय सीमा तय होने से मासाई चरवाहे दक्षिणी केन्या और उत्तरी तंजानिया के छोटे-छोटे क्षेत्रों में धकेल दिए गए। उन्होंने अपने चरागाहों का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा खो दिया और उन्हें कम वर्षा व सीमित चरागाहों वाले क्षेत्रों में जाना पड़ा।
(2) उन्नीसवीं सदी के अंतिम दिनों में पूर्वी अफ्रीका में अंग्रेज़ औपनिवेशिकों ने खेती को बढ़ावा दिया। जैसे-जैसे खेती का क्षेत्र बढ़ा, मासाई चरागाह सिमटते गए।
(3) बड़े चरागाह क्षेत्रों को खेल आदि के लिए आरक्षित कर दिया गया, जैसे केन्या का मारा-साम्बुरू राष्ट्रीय पार्क और तंजानिया का सेरेंगेटी पार्क। इन क्षेत्रों में मासाई प्रवेश नहीं कर सकते थे, न मवेशी चरा सकते थे और न शिकार।
Exam Tips:
a) तीन मुख्य कारण, सीमा, खेती और आरक्षित क्षेत्र, क्रम से लिखें।
b) सीमा-निर्धारण से चरागाह का 60 प्रतिशत हिस्सा खोने का आँकड़ा उत्तर में दें।
Question 4: आधुनिक विश्व ने भारत और पूर्वी अफ्रीकी चरवाहा समुदायों के जीवन में जिन परिवर्तनों को जन्म दिया, उनमें कई समानताएँ थीं। ऐसे दो परिवर्तनों के बारे में लिखिए जो भारतीय चरवाहों और मासाई और गुड़रियों दोनों के बीच समान रूप से मौजूद थे।
Answer:
इन दोनों क्षेत्रों के चरवाहों के जीवन में ये दो समानताएं थीं:
(1) औपनिवेशिक सरकार ने चरवाहा समुदायों की आवाजाही पर रोक लगाई। उन्हें चरागाहों में पशु चराने की अनुमति नहीं थी, और न ही आरक्षित क्षेत्रों में शिकार कर सकते थे।
(2) औपनिवेशिक सरकार ने चरागाहों को खेतों में बदलने के लिए व्यक्तिगत किसानों को प्रोत्साहित किया।
Exam Tips:
a) आवाजाही पर रोक भारत और अफ्रीका दोनों में समान थी।
b) चरागाहों का खेतों में बदलना दोनों क्षेत्रों में चरवाहों के लिए गंभीर संकट बना।
Important Questions
Question 1: घुमंतु कौन होते हैं?
Answer:
वे लोग जो आजीविका के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक आते-जाते रहते हैं।
Exam Tips:
a) घुमंतु समुदायों का कोई स्थायी आवास नहीं होता।
Question 2: गुज्जर बक्करवाला कौन हैं? वह भारत के किस क्षेत्र से संबंधित हैं?
Answer:
गुज्जर बक्करवाला बकरियों और भेड़ों को चराने वाला घुमंतु समुदाय है। इसका संबंध जम्मू-कश्मीर राज्य से है।
Exam Tips:
a) भेड़-बकरी चराना इनका मुख्य व्यवसाय है।
Question 3: सर्दियों में गुज्जर बक्करवाला कहाँ आकर बस जाते हैं?
Answer:
शिवालिक की निचली पहाड़ियों में।
Exam Tips:
a) जाड़ों में ऊँची पहाड़ियाँ बर्फ से ढक जाती हैं, इसलिए वे नीचे आते हैं।
Question 4: गर्मियों में गुज्जर बक्करवाला कहाँ जा सकते हैं?
Answer:
ऊपर, उत्तर में हिमालय की पहाड़ियों में।
Exam Tips:
a) गर्मियों में ये ऊँचे चरागाहों की ओर चले जाते हैं।
Question 5: गद्दी समुदाय का किस क्षेत्र से संबंध है?
Answer:
गद्दी समुदाय हिमाचल प्रदेश का एक घुमंतु समुदाय है।
Exam Tips:
a) गद्दी चरवाहे हिमाचल प्रदेश से जुड़े हैं।
Question 6: गद्दी समुदाय के लोग गर्मियों में कहाँ जा सकते हैं?
Answer:
लाहौल तथा स्पीति में।
Exam Tips:
a) गर्मियों में ये लाहौल और स्पीति में रहते हैं।
Question 7: बुग्याल कौन हैं?
Answer:
बुग्याल घास के मैदानों को कहा जाता है।
Exam Tips:
a) बुग्याल ऊपरी पहाड़ों के घास के मैदान हैं।
Question 8: भावर का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
Answer:
गढ़वाल और कुमाऊँ के इलाके में पहाड़ियों के निचले हिस्सों के आस-पास पाए जाने वाले शुष्क या सूखे जंगल के इलाके।
Exam Tips:
a) भावर सर्दियों में गुज्जरों के चरने का क्षेत्र था।
Question 9: धनगर कौन हैं?
Answer:
महाराष्ट्र के चरवाहा समुदाय से जुड़े लोग।
Exam Tips:
a) धनगर महाराष्ट्र का प्रमुख चरवाहा समुदाय है।
Question 10: धनगर समुदाय के लोगों की आर्थिक गतिविधियाँ बताइए।
Answer:
भेड़ चराना, कंबल आदि बनाना।
Exam Tips:
a) भेड़ पालन और ऊन के काम धनगर समुदाय की आजीविका थे।
Question 11: राइका समुदाय के लोग ऊँटों को कहाँ चराते हैं?
Answer:
थार रेगिस्तान में।
Exam Tips:
a) राइका समुदाय ऊँट पालन के लिए प्रसिद्ध है।
Question 12: ढूँठ का अर्थ बताइए।
Answer:
पौधों की कटाई के बाद जमीन में रह जाने वाली उनकी जड़ को ढूँठ कहा जाता है।
Exam Tips:
a) फसल कटने के बाद खेतों में बचे ढूँठ चरवाहों के पशुओं के काम आते थे।
Question 13: गोल्ला, कुरूमा तथा कुरूबा समुदायों के कार्य बताइए।
Answer:
गोल्ला समुदाय गाय-भैंस पालते हैं। कुरूमा तथा कुरूबा समुदाय भेड़-बकरियाँ पालते हैं।
Exam Tips:
a) गोल्ला गाय-भैंस और कुरूमा-कुरूबा भेड़-बकरी पालते थे।
Question 14: राइका समुदाय के लोग क्या करते हैं?
Answer:
राइका समुदाय के लोग थोड़ी-बहुत खेती के साथ-साथ चरवाही का काम भी करते हैं।
Exam Tips:
a) राइका खेती और चरवाही दोनों से जीविका चलाते थे।
Question 15: किन अधिकारों को पारंपरिक अधिकार कहा जाता है?
Answer:
वह अधिकार जो लोगों को रीति-रिवाजों और परंपराओं के चलते मिलते हैं, उन्हें पारंपरिक अधिकार कहा जाता है।
Exam Tips:
a) चरागाहों पर पारंपरिक अधिकार लिखित कानून से नहीं, परंपरा से मिलते थे।
Question 16: परती भूमि किसे कहते हैं?
Answer:
जिस भूमि पर खेती संभव न हो, उसे परती भूमि कहा जाता है।
Exam Tips:
a) परती भूमि पर ही सरकार ने बाद में खेती विकसित करने के नियम बनाए।
Question 17: किन वनों को आरक्षित वन कहा जाता है?
Answer:
वह वन जिन्हें स्थायी रूप से इमारती लकड़ी या किसी अन्य वनीय उत्पाद के उत्पादन के लिए आरक्षित किया जाता है।
Exam Tips:
a) आरक्षित वनों में चरवाहों का प्रवेश प्रतिबंधित था।
Question 18: सुरक्षित वन किसे कहते हैं?
Answer:
कुछ प्रतिबंधों के साथ जिन वनों में चराई की अनुमति दी जा सकती है, उन्हें सुरक्षित वन कहा जाता है।
Exam Tips:
a) सुरक्षित वन आरक्षित वनों से कम कठोर नियंत्रण वाले थे।
Question 19: अपराधी जनजाति अधिनियम कब बनाया गया था?
Answer:
भारत में अपराधी जनजाति अधिनियम 1871 ई. में बनाया गया था।
Exam Tips:
a) इस कानून से घुमंतु समुदायों की आवाजाही पर ग्राम पुलिस की निगरानी लागू हुई।
Question 20: मासाई चरवाहा समुदाय कहाँ बसा हुआ था?
Answer:
अधिकांश मासाई चरवाहे पूर्वी अफ्रीका में रहते थे। लगभग तीन लाख मासाई केन्या में और उससे आधे तंजानिया में रहते थे।
Exam Tips:
a) मासाई पूर्वी अफ्रीका के प्रमुख पशुपालक समुदाय हैं।
Question 21: घुमंतु कौन होते हैं तथा वह कहाँ रहते हैं?
Answer:
घुमंतु वे लोग होते हैं जो जीविका कमाने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते हैं। इनका कोई स्थायी आवास नहीं होता। जहाँ उन्हें जीविका के साधन मिलते हैं, वे वहीं जा बसते हैं। जम्मू-कश्मीर के गुज्जर बकरवाल सर्दियों में शिवालिक की निचली पहाड़ियों में और गर्मियों में ऊपर हिमालय की ओर जा सकते हैं।
Exam Tips:
a) स्थायी आवास न होना घुमंतु जीवन की पहचान है।
b) जीविका के अनुसार स्थान बदलना इनका मूल स्वभाव है।
Question 22: जम्मू-कश्मीर के गुज्जर बक्करवाल समुदाय के बारे में जानकारी दीजिए।
Answer:
जम्मू और कश्मीर के गुज्जर बकरवाल समुदाय के लोग भेड़-बकरियों के बड़े-बड़े रेवड़ रखते हैं। इस समुदाय के अधिकतर लोग उन्नीसवीं सदी में चरागाहों की तलाश में भटकते हुए यहाँ आए थे। धीरे-धीरे वे यहीं बस गए। इसके बाद वे सर्दी और गर्मी के हिसाब से अलग-अलग चरागाहों में जाने लगे। जाड़ों में ऊँची पहाड़ियाँ बर्फ से ढक जातीं तो वे शिवालिक की निचली पहाड़ियों में डेरा डाल लेते। वहाँ की सूखी झाड़ियाँ उनके जानवरों का चारा बन जातीं। अप्रैल के अंत तक वे गर्मियों के चरागाहों की ओर उत्तर दिशा में चल पड़ते।
Exam Tips:
a) उन्नीसवीं सदी में आने और फिर यहीं बसने का क्रम उत्तर में लिखें।
b) मौसम के अनुसार चरागाह बदलना इनकी जीवन-शैली थी।
Question 23: गद्दी समुदाय के लोगों के विषय में एक नोट लिखें।
Answer:
हिमाचल प्रदेश के इस समुदाय को गद्दी कहते हैं। ये लोग भी मौसमी उतार-चढ़ाव का सामना करने के लिए सर्दी और गर्मी के हिसाब से अपना स्थान बदलते थे। अप्रैल तक वे उत्तर की ओर चल पड़ते और पूरी गर्मियाँ लाहौल और स्पीति में बिताते। जब बर्फ पिघलती और ऊँचे दर्रे खुल जाते, तो उनमें से बहुत-से ऊपरी पहाड़ों के घास के मैदानों में जा पहुँचते। सितंबर तक वे वापस लौट पड़ते।
Exam Tips:
a) गद्दी समुदाय की आवाजाही हिमाचल प्रदेश से लाहौल-स्पीति और ऊपरी घास के मैदानों तक थी।
b) सितंबर में वापसी का क्रम याद रखें।
Question 24: गढ़वाल व कुमाऊँ के गुज्जर समुदाय की आवाजाही की चर्चा करें।
Answer:
गढ़वाल और कुमाऊँ के गुज्जर चरवाहे सर्दियों में भाबर के सूखे जंगलों की ओर और गर्मियों में ऊपरी घास के मैदानों (बुग्याल) की ओर चले जाते थे। इनमें से बहुत-से उन्नीसवीं सदी में हरे-भरे चरागाहों की तलाश में जम्मू से उत्तर प्रदेश की पहाड़ियों में आए थे और बाद में वहीं बस गए।
Exam Tips:
a) भाबर सर्दियों का और बुग्याल गर्मियों का चरागाह था।
b) जम्मू से आकर बसने की घटना उन्नीसवीं सदी की है।
Question 25: मौसम के बदलने के साथ चरवाहा समुदायों के स्थान बदलने से पर्यावरण पर क्या प्रभाव पड़ता था? बताइए।
Answer:
सर्दी-गर्मी के हिसाब से हर साल चरागाह बदलने का यह चलन हिमालय के अनेक चरवाहा समुदायों में दिखाई देता था, जैसे भोटिया, शेरपा और किन्नौरी। ये समुदाय मौसमी बदलावों के अनुसार खुद को ढालते थे और अलग-अलग चरागाहों का बेहतरीन उपयोग करते थे। जब एक चरागाह की हरियाली खत्म हो जाती या वह इस्तेमाल के लायक नहीं रहता, तो वे किसी और चरागाह की ओर चले जाते थे। इस आवाजाही से चरागाह जरूरत से ज़्यादा इस्तेमाल से बच जाते थे और उनमें फिर से हरियाली और जीवन लौट आता था।
Exam Tips:
a) एक चरागाह को आराम देने से उसकी उर्वरता लौट आती थी।
b) भोटिया, शेरपा और किन्नौरी इस व्यवस्था के उदाहरण थे।
Question 26: कर्नाटक व आंध्र प्रदेश के चरवाहा समुदाय की गतिविधियों का ब्यौरा दीजिए।
Answer:
कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के गोल्ला समुदाय गाय-भैंस पालते थे, जबकि कुरुमा व कुरूबा समुदाय भेड़-बकरियाँ पालते थे और बुने हुए कंबल बेचते थे। ये लोग जंगलों और छोटे-छोटे खेतों के आसपास रहते थे और जानवरों की देखभाल के साथ दूसरे काम-धंधे भी करते थे। उनका स्थान परिवर्तन सर्दी-गर्मी से नहीं, बल्कि बरसात और सूखे मौसम से तय होता था। सूखे महीनों में वे तटीय इलाकों की ओर चले जाते थे और बरसात शुरू होने पर वापस लौट आते थे।
Exam Tips:
a) इनका आवागमन बरसात और सूखे मौसम से तय होता था, सर्दी-गर्मी से नहीं।
b) कंबल बनाना इनका दूसरा प्रमुख काम था।
Question 27: बंजारों के विषय में आपकी क्या जानकारी है?
Answer:
बंजारे चरवाहों में एक जाने-पहचाने नाम हैं। वे उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कई इलाकों में रहते थे। वे दूर-दूर तक जाते थे और रास्ते में अनाज और चारे के बदले गाँव वालों को खेत जोतने वाले जानवर और दूसरी चीज़ें बेचते जाते थे। वे जहाँ भी जाते, अपने जानवरों के लिए अच्छे चरागाहों की खोज में रहते।
Exam Tips:
a) बंजारे व्यापार और पशुपालन दोनों से जुड़े घुमंतु समूह थे।
b) अनाज और चारे के बदले वस्तुओं का लेन-देन उनकी विशेषता थी।
Question 28: चरवाहा समुदायों को अपना जीवन गुजर-बसर करने के लिए किन बातों का ध्यान रखना पड़ता था?
Answer:
चरवाहा समुदायों को सोच-विचार कर जीवन चलाना पड़ता था। उन्हें यह ध्यान रखना होता था कि उनके रेवड़ एक इलाके में कितने दिन रह सकते हैं और कहाँ पानी व चरागाह मिल सकते हैं। उन्हें यह भी देखना पड़ता था कि किन इलाकों से गुजरने की छूट मिल सकती है और किनसे नहीं। रास्ते के गाँवों के किसानों से अच्छे संबंध बनाने पड़ते थे, ताकि उनके जानवर खेतों में घास चर सकें और खेत उपजाऊ बनें। जीविका के लिए उन्हें खेती, व्यापार और चरवाही, ये सारे काम करने पड़ते थे।
Exam Tips:
a) रास्ते के किसानों से संबंध चरवाहों की सफलता का आधार था।
b) चरागाह, पानी और इलाके की अनुमति, ये तीन बातें सबसे महत्वपूर्ण थीं।
Question 29: औपनिवेशिक काल में चरवाहा समुदायों के जीवन में कैसे-कैसे बदलाव आए? संक्षेप में बताइए।
Answer:
औपनिवेशिक शासन में चरवाहों के जीवन में गहरे बदलाव आए। उनके चरागाह सिमट गए, इधर-उधर आने-जाने पर बंदिशें लगीं और उनसे वसूल किए जाने वाले लगान में वृद्धि हुई। खेती में उनका हिस्सा घटने लगा और उनके पेशे व हुनर पर भी बुरा असर पड़ा।
Exam Tips:
a) चरागाह, आवाजाही और लगान, तीन पहलू लिखें।
b) पेशे और हुनर पर पड़े असर को भी जोड़ें।
Question 30: भारत में अंग्रेजी शासकों ने अपराधी जनजाति कानून क्यों पास किया था?
Answer:
अंग्रेजी शासन घुमंतु समुदायों को शक की दृष्टि से देखता था। उसे डर था कि ऐसे लोग शक्ति भंग करने का खतरा रखते हैं, और उन्हें अपराधी समझा जाता था। 1871 में सरकार ने अपराधी जनजाति कानून पारित किया। इसके तहत दस्तकारों, व्यापारियों और चरवाहों के कई समुदायों को अपराधी सूची में रख दिया गया। उन्हें जन्मजात अपराधी घोषित कर कुछ अधिसूचित गाँवों और बस्तियों में बस जाने का हुक्म दिया गया। उनकी बिना परमिट आवाजाही पर रोक लगी और ग्राम पुलिस उन पर नज़र रखने लगी।
Exam Tips:
a) अधिनियम का निशाना केवल चरवाहे नहीं, दस्तकार और व्यापारी भी थे।
b) बिना परमिट आवाजाही पर रोक इस कानून का मुख्य प्रावधान था।
Question 31: औपनिवेशिक काल में हुए परिवर्तनों ने चरवाहों के जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया था?
Answer:
औपनिवेशिक काल में चरागाहों की कमी हो गई। जैसे-जैसे अधिक चरागाहों को सरकारी कब्ज़े में लेकर खेतों में बदला गया, वैसे-वैसे चरागाहों का क्षेत्र सिकुड़ता गया। जंगलों के आरक्षण से गड़रिये और पशुपालक अब जंगलों में पहले जैसी आज़ादी से पशु नहीं चरा सकते थे। चरागाहों की कमी से जानवरों को सही चारा भी नहीं मिलता था, और अकाल आदि पड़ने पर उनकी कठिनाइयाँ और बढ़ जाती थीं।
Exam Tips:
a) चरागाहों के खेतों में बदलने से चारे की कमी हुई।
b) अकाल का समय चरवाहों के लिए सबसे कठिन था।
Question 32: मासाई समुदाय के विषय में जानकारी दीजिए।
Answer:
मासाई पशुपालक मोटे तौर पर पूर्वी अफ्रीका के निवासी हैं। इनमें से लगभग 3,00,000 दक्षिणी केन्या में और करीब 1,50,000 तंजानिया में रहते हैं। कानूनों और बंदिशों ने न केवल उनकी ज़मीन छीनी, बल्कि उनकी आवाजाही पर भी बहुत-सी पाबंदियाँ लगा दीं। इन कानूनों के कारण सूखे के दिनों में उनकी जिंदगी गहरे रूप से बदल गई और उनके सामाजिक संबंध भी नए रूप में ढल गए।
Exam Tips:
a) मासाई केन्या और तंजानिया दोनों देशों में रहते हैं।
b) ज़मीन और आवाजाही दोनों पर पाबंदी उनकी मुख्य समस्या थी।
Question 33: तंजानिया को उसका नाम कैसे मिला? बताइए।
Answer:
ब्रिटेन ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान उस इलाके पर कब्ज़ा कर लिया जिसे जर्मन ईस्ट अफ्रीका कहा जाता था। 1919 में तांगान्यिका ब्रिटिश नियंत्रण में आ गया। 1961 में उसे आज़ादी मिली और 1964 में ज़ंज़ीबार के विलय के बाद उसे तंजानिया नाम दिया गया।
Exam Tips:
a) तांगान्यिका और ज़ंज़ीबार के मेल से तंजानिया नाम बना।
b) 1964 का विलय नाम परिवर्तन का आधार बना।
Question 34: उदाहरण देकर बताइए कि मासाई चरागाह किस प्रकार नष्ट हो गए?
Answer:
बहुत-से चरागाहों को शिकारगाह बना दिया गया। कीनिया में मासाई मारा और साम्बुरू नेशनल पार्क, तथा तंजानिया में सेरेंगेटी पार्क इसी प्रकार बने। इन आरक्षित जंगलों में चरवाहों का आना मना था। वे न शिकार कर सकते थे और न अपने जानवर चरा सकते थे, जबकि यहाँ पहले वे अपने ढोर-डंगर चराया करते थे। उदाहरण के लिए सेरेंगेटी नेशनल पार्क का 14,760 वर्ग किलोमीटर से भी ज़्यादा क्षेत्र मासाइयों के चरागाहों पर कब्ज़ा करके बनाया गया।
Exam Tips:
a) सेरेंगेटी तंजानिया में और मासाई मारा कीनिया में है, दोनों के नाम साथ लिखें।
b) 14,760 वर्ग किलोमीटर का आँकड़ा उदाहरण के रूप में दें।
Question 35: अफ्रीकी क्षेत्रों में चरवाहों पर कैसी-कैसी रुकावटें लगाई जाती थीं? वर्णन कीजिए।
Answer:
चरवाहों को गोरों के इलाके में पड़ने वाले बाजारों में प्रवेश करने से रोक दिया गया। कई इलाकों में वे कई तरह के व्यापार भी नहीं कर सकते थे। बाहर से आए गोरे और यूरोपीय औपनिवेशिक अफसर उन्हें खतरनाक और बर्बर स्वभाव वाला मानते थे, और उनके साथ कम से कम संबंध रखना उचित समझा जाता था। इन स्थानीय लोगों से खानों से माल निकालने, सड़कें बनाने और शहर बसाने का काम कराया जाता था।
Exam Tips:
a) बाज़ार में प्रवेश और व्यापार पर रोक मुख्य रुकावटें थीं।
b) खानों, सड़कों और शहरों के निर्माण में उनसे मज़दूरी कराई जाती थी।
Question 36: महाराष्ट्र के धनगर समुदाय के लोगों की गतिविधियों की चर्चा कीजिए।
Answer:
धनगर महाराष्ट्र का एक जाना-माना चरवाहा समुदाय है। बीसवीं सदी की शुरुआत में इस समुदाय की आबादी लगभग 4,67,000 थी। उनमें से ज़्यादातर गड़रिये या चरवाहे थे, हालाँकि कुछ लोग कंबल और चादरें भी बनाते थे और कुछ भैंस पालते थे। बरसात में धनगर महाराष्ट्र के मध्य पठारों में रहते थे, जो अर्ध-शुष्क इलाका था। मॉनसून में यह पट्टी उनके जानवरों के लिए विशाल चरागाह बन जाती थी। अक्तूबर के आसपास वे बाजरे की कटाई करके पश्चिम की ओर चल पड़ते और लगभग एक महीने पैदल चलकर कोंकण के इलाके में डेरा डालते थे। कोंकण के किसान उनका स्वागत करते थे, क्योंकि उस समय खेतों को रबी की फसल के लिए तैयार करना होता था।
Exam Tips:
a) कंबल बनाना और भैंस पालना धनगरों के अतिरिक्त काम थे।
b) बरसात में मध्य पठार और सर्दियों में कोंकण की ओर आवाजाही धनगरों की पहचान है।
Question 37: उदाहरण देकर बताइए कि राजस्थान में राइका समुदाय अपना किस प्रकार का गुजर-बसर करता था?
Answer:
राजस्थान के रेगिस्तानों में राइका समुदाय रहता था, जहाँ बारिश का कोई भरोसा नहीं था और खेती की उपज हर साल घटती-बढ़ती रहती थी। इसलिए राइका खेती के साथ-साथ चरवाही भी करते थे। बरसात में बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर के राइका अपने गाँवों में रहते थे, क्योंकि उस समय उन्हें वहीं चारा मिल जाता था। पर अक्तूबर तक चरागाह सूखने लगते थे, तो वे नए चरागाहों की तलाश में दूसरे इलाकों की ओर निकल जाते और अगली बरसात में ही वापस लौटते थे। राइकाओं का एक तबका ऊँट पालता था, जबकि कुछ भेड़-बकरियाँ पालते थे।
Exam Tips:
a) बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर राइका के प्रमुख क्षेत्र हैं।
b) खेती और चरवाही दोनों से जीविका चलाना इनकी विशेषता थी।
Question 38: भारत में अंग्रेजी सरकार चरागाहों को खेती में क्यों बदलना चाहती थी?
Answer:
अंग्रेज़ सरकार चरागाहों को खेती की ज़मीन में बदलना चाहती थी, क्योंकि ज़मीन से मिलने वाला लगान उसकी आमदनी का बड़ा स्रोत था। खेती का क्षेत्र बढ़ने से जूट, कपास, गेहूँ और अन्य खेतिहर उत्पादों में भी वृद्धि होती, जिनकी इंग्लैंड में बहुत ज़रूरत थी। अंग्रेज़ अफसरों के लिए बिना खेती की ज़मीन का कोई मतलब नहीं था, क्योंकि उससे न लगान मिलता था न उपज। ऐसी ज़मीन को वे "बेकार" मानते थे। इसलिए उन्नीसवीं सदी के मध्य से परती भूमि विकास के नियम बने, जिनके ज़रिए गैर-खेतिहर ज़मीन सरकार के कब्ज़े में लेकर खास लोगों को सौंपी गई। कब्ज़े में ली गई ज़्यादातर ज़मीन चरागाहों की थी, जिनका चरवाहे नियमित रूप से उपयोग करते थे। इस तरह खेती के फैलाव से चरागाह सिमटने लगे।
Exam Tips:
a) परती भूमि नियमावली से चरागाहों का अधिग्रहण हुआ।
b) बेकार ज़मीन का मतलब अंग्रेज़ों के लिए लगान और उपज से रहित ज़मीन था।
Question 39: 19वीं शताब्दी के वन अधिनियमों ने किस प्रकार चरवाहों के जीवन को प्रभावित किया? समझाइए।
Answer:
उन्नीसवीं सदी के मध्य तक देश के विभिन्न प्रांतों में वन अधिनियम भी पारित होने लगे थे। इन कानूनों की आड़ में सरकार ने कई जंगलों को "आरक्षित" घोषित कर दिया, जहाँ देवदार या साल जैसी कीमती लकड़ी पैदा होती थी, और इनमें चरवाहों के घुसने पर पाबंदी लगा दी गई। कई जंगलों को "संरक्षित" घोषित किया गया, जहाँ चरवाहों को कुछ परंपरागत अधिकार तो मिले पर आवाजाही पर बंदिशें बनी रहीं। अधिकारियों का मानना था कि पशु छोटे पौधों और नई कोंपलों को नष्ट करते हैं। परमिट लेना पड़ता था, प्रवेश और वापसी की तारीखें पहले से तय होती थीं, और समय-सीमा के उल्लंघन पर जुर्माना लगता था। चारा प्रचुर होने पर भी चरवाहे अधिक समय नहीं रह सकते थे।
Exam Tips:
a) आरक्षित और संरक्षित वनों का अंतर लिखें।
b) परमिट की शर्तें और जुर्माना चरवाहों पर सीधा असर था।
c) वन विभाग की राय कि पशु पौधों को नुकसान पहुँचाते हैं, इस मत का उल्लेख करें।
Question 40: भारत में अंग्रेजी शासन ग्रामीण क्षेत्रों से अपनी आय बढ़ाने के लिए क्या-क्या कदम उठाते थे?
Answer:
अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए अंग्रेज़ों ने लगान वसूलने का हर संभव रास्ता अपनाया। उन्होंने ज़मीन, नहरों के पानी, नमक, खरीद-फरोख्त की चीज़ों और मवेशियों पर भी टैक्स लगाने की घोषणा की। चरागाहों में चरने वाले हर जानवर पर चराई कर वसूला जाने लगा। उन्नीसवीं सदी के मध्य से ही कई क्षेत्रों में चराई कर लागू हो गया और प्रति मवेशी दर तेज़ी से बढ़ती गई। 1850 से 1880 के दशकों के बीच यह वसूली बोली लगाकर ठेकेदारों को सौंपी जाती थी, जो अपने मुनाफे के लिए मनमाना कर वसूल कर सकते थे। 1880 के दशक तक सरकार ने अपने कारिंदों के ज़रिए सीधे चरवाहों से कर वसूलना शुरू कर दिया। हर चरवाहे को एक "पास" दिया गया, जिसमें उसके साथ के जानवरों और चुकाए गए कर का विवरण दर्ज रहता था।
Exam Tips:
a) चराई कर पहले ठेकेदारों के ज़रिए और बाद में सीधे सरकारी कारिंदों द्वारा वसूला गया।
b) पास में जानवरों की संख्या और कर का विवरण दर्ज होता था।
Question 41: भारत में चरवाहों ने औपनिवेशिक बदलावों का कैसे सामना किया?
Answer:
इन बदलावों पर चरवाहों की प्रतिक्रिया कई रूपों में सामने आई। कुछ चरवाहों ने अपने जानवरों की संख्या ही कम कर दी, क्योंकि बड़े मैदान नहीं बचे थे। जब पुराने चरागाह मुश्किल हो गए, तो कुछ ने नए चरागाह ढूँढ लिए। उदाहरण के लिए, ऊँट और भेड़ पालने वाले राइका 1947 के बाद सिंध और सिंधु नदी के किनारे नहीं जा सकते थे, क्योंकि भारत-पाकिस्तान सीमा ने उन्हें रोक दिया। अब वे हरियाणा के खेतों में जाने लगे हैं, जहाँ कटाई के बाद खाली खेतों में पशु चरा सकते हैं और खेतों को मल-मूत्र से खाद भी मिल जाती है। समय के साथ कुछ धनी चरवाहे ज़मीन खरीदकर एक जगह बस गए, कुछ खेती करने लगे और कुछ व्यापार करने लगे। जिनके पास पैसा नहीं था, वे सूदखोरों से ब्याज पर कर्ज़ लेकर गुज़ारा करने लगे। इस चक्कर में बहुतों के मवेशी भी हाथ से जाते रहे और वे मज़दूर बनकर रह गए।
Exam Tips:
a) राइका का हरियाणा के खेतों में जाना सीमा-निर्धारण का परिणाम था।
b) कर्ज़ और सूदखोरी ने कई चरवाहों को मज़दूर बना दिया।
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
Question 1: निम्नलिखित प्रश्नों में सही (√) व गलत (x) का चयन करें।
(i) घुमंतु एक स्थान से दूसरे स्थान तक घूमते रहते थे।
(ii) गद्दी गड़रिये जम्मू-कश्मीर राज्य से संबंधित हैं।
(iii) धनगर महाराष्ट्र का एक चरवाहा समुदाय है।
(iv) रबी सितंबर के बाद की एक फसल है।
(v) राइका राजस्थान का एक घुमंतु समुदाय है।
(vi) मासाई पूर्वी अफ्रीका का एक चरवाहा समुदाय है।
Answer:
(i) √, (ii) x, (iii) √, (iv) x, (v) √, (vi) √।
Exam Tips:
a) गद्दी हिमाचल प्रदेश के हैं, जम्मू-कश्मीर के नहीं।
b) रबी की फसल अक्तूबर-दिसंबर में बोई जाती है, सितंबर के बाद की नहीं।
Question 2: निम्नलिखित रिक्त स्थानों को उपयुक्त शब्दों से भरें।
(i) …… एक अफ्रीकी चरवाहा समुदाय है। (मासाई, गुज्जर)
(ii) …… एक भारतीय चरवाहा समुदाय है। (सोसाली, धनगर)
(iii) खरीफ एक …… की फसल है। (शरद, सर्दी)
(iv) राइका मारू …… को पालते हैं। (हाथी, ऊँट)
(v) पुष्कर …… राज्य में स्थित है। (राजस्थान, महाराष्ट्र)
(vi) पारंपरिक अधिकार का स्रोत …… है। (कानून, रीति-रिवाज)
Answer:
(i) मासाई, (ii) धनगर, (iii) शरद, (iv) ऊँट, (v) राजस्थान, (vi) रीति-रिवाज।
Exam Tips:
a) खरीफ की फसल वर्षा ऋतु में बोई जाती है और शरद ऋतु में कटती है।
Question 3: निम्नलिखित विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए।
Question 3 (i): निम्नलिखित समुदाय जम्मू-कश्मीर का एक चरवाहा समुदाय है।
(a) बक्करवाल
(b) गद्दी
(c) धनगर
(d) बंजारा
Answer:
(a) बक्करवाल
Exam Tips:
a) गुज्जर बक्करवाल जम्मू-कश्मीर के चरवाहा समुदाय हैं।
Question 3 (ii): निम्नलिखित का संबंध राजस्थानी चरवाहा समुदाय से था।
(a) कुरूपा
(b) राइका
(c) गाल्ला
(d) कुरूबा
Answer:
(b) राइका
Exam Tips:
a) राइका राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों के प्रमुख चरवाहे थे।
Question 3 (iii): औपनिवेशिक अंग्रेज़ सरकार ने अपराधी जनजाति कानून निम्नलिखित वर्ष पास किया था।
(a) 1869
(b) 1870
(c) 1871
(d) 1872
Answer:
(c) 1871
Exam Tips:
a) यह कानून 1871 में पारित हुआ।
Question 3 (iv): निम्नलिखित एक अफ्रीकी चरवाहा समुदाय नहीं है।
(a) कुरुमा
(b) मासाई
(c) बोरान
(d) तुर्काना
Answer:
(a) कुरुमा
Exam Tips:
a) कुरुमा कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का भारतीय चरवाहा समुदाय है।
Free study material for Social Science
Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Social Science Chapter 05 Pastoralists in the Modern World
Textbook Solutions for Class 9 Social Science Chapter 05 Pastoralists in the Modern World
Review comprehensive exercise answers for Class 9 Social Science Chapter 05 Pastoralists in the Modern World. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 05 Pastoralists in the Modern World concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 05 Pastoralists in the Modern World with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 9 Social Science Solutions History Chapter 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Social Science Solutions History Chapter 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Social Science Solutions History Chapter 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Social Science. You can access HBSE Class 9 Social Science Solutions History Chapter 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Social Science Solutions History Chapter 5 आधुनिक विश्व में चरवाहे in printable PDF format for offline study on any device.