HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 9 Science Chapter 05 The Fundamental Unit of Life

Review structured textbook solutions for Class 9 Science Chapter 05 The Fundamental Unit of Life. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Chapter 05 The Fundamental Unit of Life Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

अति लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: सर्वप्रथम कोशिका का आविष्कार किस वैज्ञानिक ने कब किया?

Answer:

सन् 1665 में रॉबर्ट हुक नामक वैज्ञानिक ने कोशिका का आविष्कार किया।

Exam Tips:

a) रॉबर्ट हुक ने कोशिका की खोज कॉर्क की पतली परत देखकर की थी।
b) कोशिका की खोज का वर्ष 1665 याद रखें।

 

Question 2: ल्यूवेनहक ने क्या खोजा?

Answer:

ल्यूवेनहक ने सूक्ष्मदर्शी द्वारा पहली बार बैक्टीरिया कोशिका की खोज (सन् 1674 में) की।

Exam Tips:

a) ल्यूवेनहक को सूक्ष्मजीवों का अध्ययन करने वाला वैज्ञानिक माना जाता है।

 

Question 3: किस वैज्ञानिक ने कोशिका में स्थित जीवित पदार्थ को जीवद्रव्य (प्रोटोप्लैज्मा) का नाम दिया?

Answer:

जे० ई० पुरकिंजे ने सन् 1839 में।

Exam Tips:

a) इस नाम का प्रयोग पहली बार 1839 में हुआ था, इसलिए वर्ष को 1839 लिखें।

 

Question 4: कोशिका सिद्धांत किस-किस वैज्ञानिक ने दिया?

Answer:

एम० श्लाइडन (1838) और टी० श्वान (1839) ने।

Exam Tips:

a) कोशिका सिद्धांत देने वाले दोनों वैज्ञानिकों के नाम और वर्ष साथ लिखें।
b) श्लाइडन ने पौधों और श्वान ने जंतुओं की कोशिकाओं का अध्ययन किया था।

 

Question 6: कोशिका सिद्धांत को किस वैज्ञानिक ने आगे बढ़ाया?

Answer:

विरचो ने (सन् 1855)।

Exam Tips:

a) विरचो ने कहा कि सभी नई कोशिकाएँ पहले से मौजूद कोशिकाओं के विभाजन से बनती हैं।

 

Question 7: इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की खोज कब हुई?

Answer:

सन् 1940 में।

Exam Tips:

a) इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी प्रकाश सूक्ष्मदर्शी से कहीं अधिक आवर्धन देता है।

 

Question 8: एककोशिक जीव किसे कहते हैं?

Answer:

जब एक ही कोशिका संपूर्ण जीव का कार्य करे, उसे एककोशिक जीव कहते हैं।

Exam Tips:

a) एककोशिक जीव में पोषण, श्वसन और उत्सर्जन सभी कार्य एक ही कोशिका करती है।

 

Question 9: बहुकोशिक जीव किसे कहते हैं?

Answer:

जब एक से अधिक कोशिकाएँ मिलकर एक जीव का निर्माण करें, तो उसे बहुकोशिक जीव कहते हैं।

Exam Tips:

a) बहुकोशिक जीवों में कोशिकाएँ श्रम विभाजन के अनुसार विशेष कार्य करती हैं।

 

Question 10: किन्हीं दो एककोशिक जीवों के उदाहरण दो।

Answer:

अमीबा, युग्लीना, एंटअमीबा, पैरामीशियम।

Exam Tips:

a) अमीबा और पैरामीशियम दोनों एककोशिक जीव हैं और परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं।

 

Question 11: किसी एक बहुकोशिक जीव का नाम लिखो।

Answer:

मनुष्य।

Exam Tips:

a) मनुष्य का शरीर अरबों कोशिकाओं से बना बहुकोशिक जीव है।

 

Question 12: सबसे लम्बी कोशिका का नाम लिखो।

Answer:

तंत्रिका कोशिका।

Exam Tips:

a) तंत्रिका कोशिका की लंबाई कई फीट तक हो सकती है।

 

Question 13: सबसे छोटी कोशिका का नाम लिखो।

Answer:

माइकोप्लाज्मा गैलीसेप्टिकम।

Exam Tips:

a) यह एक जीवाणु जैसा सूक्ष्मजीव है और इसमें कोशिका भित्ति नहीं होती।

 

Question 14: सबसे बड़ी कोशिका (आकार में) कौन-सी है?

Answer:

शुतुरमुर्ग का अंडा।

Exam Tips:

a) शुतुरमुर्ग के अंडे को एक ही कोशिका माना जाता है, इसलिए यह सबसे बड़ी कोशिका है।

 

Question 15: मानव शरीर की सबसे छोटी कोशिका का नाम लिखो।

Answer:

लिम्फोसाइट।

Exam Tips:

a) लिम्फोसाइट एक प्रकार की श्वेत रक्त कणिका है।

 

Question 16: सबसे बड़ी पादप कोशिका का नाम लिखो।

Answer:

एसीटैबुलेरिया।

Exam Tips:

a) एसीटैबुलेरिया एक ही कोशिका वाला हरा शैवाल है जो बहुत बड़ा होता है।

 

Question 17: प्रोटीन संश्लेषण के लिए कौन-सा कोशिकांग उत्तरदायी है?

Answer:

राइबोसोम।

Exam Tips:

a) प्रोटीन संश्लेषण के लिए उत्तर 'राइबोसोम' ही लिखें।

 

Question 18: श्रम विभाजन का गुण किन जीवों में पाया जाता है?

Answer:

बहुकोशिक जीवों में।

Exam Tips:

a) श्रम विभाजन में हर कोशिका एक विशेष कार्य के लिए विभेदित होती है।

 

Question 19: कोशिकांग किसे कहते हैं?

Answer:

प्रत्येक कोशिका में कुछ विशिष्ट घटक विशिष्ट कार्य करते हैं, उन्हें कोशिकांग कहते हैं।

Exam Tips:

a) कोशिकांग झिल्ली से घिरे हों या न हों, दोनों प्रकार के कोशिकांगों के उदाहरण जानें।

 

Question 20: कोशिकांग मिलकर किस इकाई का निर्माण करते हैं?

Answer:

कोशिका का।

Exam Tips:

a) कोशिकांग कोशिका के भीतर विभिन्न कार्यों को बाँटकर कोशिका को संगठित रखते हैं।

 

Question 21: कोशिकाओं के प्रमुख कार्य क्षेत्र के नाम लिखो।

Answer:

प्लैज्मा झिल्ली, केंद्रक, कोशिका द्रव्य।

Exam Tips:

a) तीनों मुख्य भागों के नाम क्रम से लिखें और हर भाग का एक कार्य भी बताएँ।
b) केंद्रक को केंद्रक झिल्ली से घिरा हुआ भाग समझें।

 

Question 22: प्लैज्मा झिल्ली का एक विशिष्ट गुण लिखो।

Answer:

वरणात्मक पारगम्यता (चुनिंदा पदार्थों को ही गुजरने देना)।

Exam Tips:

a) इस गुण को 'वरणात्मक पारगम्य' या 'अर्द्धपारगम्य' दोनों रूपों में लिखा जा सकता है।

 

Question 23: परासरण किसे कहते हैं?

Answer:

जल या अन्य तरल पदार्थ का कम सांद्रता वाले तरल से अधिक सांद्रता वाले तरल की ओर अर्द्धपारगम्य झिल्ली द्वारा विसरण परासरण कहलाता है।

Exam Tips:

a) परासरण में माध्यम के बीच अर्द्धपारगम्य झिल्ली होना आवश्यक है।
b) परिभाषा में 'जल' की दिशा 'कम सांद्रता से अधिक सांद्रता' की ओर लिखें।

 

Question 24: परासरण का एक उदाहरण दो।

Answer:

मूल द्वारा जल का अवशोषण।

Exam Tips:

a) जड़ों के बाल जैसे भाग मिट्टी से जल परासरण द्वारा लेते हैं।

 

Question 25: खीर में किशमिश क्यों फूल जाती है?

Answer:

किशमिश का जीवद्रव्य खीर से अधिक सांद्र होने के कारण अंतःपरासरण होता है, जिसके कारण किशमिश फूल जाती है।

Exam Tips:

a) पानी हमेशा कम सांद्रता वाले माध्यम से अधिक सांद्रता वाली ओर जाता है, यह कारण स्पष्ट करें।

 

Question 26: विसरण किसे कहते हैं?

Answer:

एक पदार्थ का दूसरे पदार्थ के माध्यम में फैलना विसरण कहलाता है।

Exam Tips:

a) विसरण में पदार्थ अधिक सांद्रता वाले स्थान से कम सांद्रता वाले स्थान की ओर फैलता है।

 

Question 27: किसी कोशिका को चीनी के अधिक सांद्र घोल में रखने से क्या होता है?

Answer:

कोशिका द्रव्यकुंचन (जीवद्रव्य कुंचन) होता है।

Exam Tips:

a) कोशिका से पानी बाहर निकलने पर जीवद्रव्य कोशिका भित्ति से सिकुड़कर अलग हो जाता है।

 

Question 28: जो झिल्ली अपने में से चुने हुए पदार्थों को ही गुजरने दे तो उसे किस नाम से जाना जाता है?

Answer:

अर्द्धपारगम्य झिल्ली।

Exam Tips:

a) अर्द्धपारगम्य झिल्ली और पूर्णतः पारगम्य झिल्ली का अंतर याद रखें।

 

Question 29: पादप कोशिका भित्ति किस पदार्थ की बनी होती है?

Answer:

सेल्युलोज की।

Exam Tips:

a) सेल्युलोज एक जटिल कार्बोहाइड्रेट है जो ग्लूकोस इकाइयों से बनता है।

 

Question 30: कोशिका के कार्यों को कौन-सा कोशिकांग नियंत्रित करता है?

Answer:

केंद्रक।

Exam Tips:

a) केंद्रक को कोशिका का नियंत्रण कक्ष कहा जाता है।

 

Question 31: RNA का पूरा नाम लिखो।

Answer:

राइबोन्यूक्लिक अम्ल।

Exam Tips:

a) RNA का पूरा नाम लिखते समय 'राइबो' और 'न्यूक्लिक' शब्द सही वर्तनी में लिखें।

 

Question 32: DNA का पूरा नाम लिखो।

Answer:

डिऑक्सी राइबोन्यूक्लिक अम्ल।

Exam Tips:

a) DNA में 'डिऑक्सी' शब्द RNA के 'राइबो' से अंतर बताता है।

 

Question 33: जीन किसे कहते हैं?

Answer:

गुणसूत्र की कार्यात्मक इकाई को जीन कहते हैं।

Exam Tips:

a) जीन आनुवंशिक गुणों को माता-पिता से संतान तक पहुँचाते हैं।

 

Question 34: आनुवांशिक गुणों का वाहक कौन है?

Answer:

गुणसूत्र (Chromosome)।

Exam Tips:

a) गुणसूत्र केंद्रक में पाए जाते हैं और इनमें DNA होता है।

 

Question 35: मनुष्य में कितने गुणसूत्र पाए जाते हैं?

Answer:

23 जोड़े या 46 गुणसूत्र।

Exam Tips:

a) 23 जोड़े में से 22 जोड़े शरीर के गुणसूत्र और एक जोड़ा लिंग गुणसूत्र होता है।

 

Question 36: दो कोशिकांगों के नाम लिखो।

Answer:

माइटोकॉन्ड्रिया (सूत्रकणिका) और गॉल्जीकाय।

Exam Tips:

a) परीक्षा में दो नाम देते समय हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों नाम लिखे जा सकते हैं।

 

Question 37: किस कोशिका अंगक को आत्मघाती थैली कहा जाता है?

Answer:

लाइसोसोम।

Exam Tips:

a) लाइसोसोम में पाचक एंजाइम होते हैं, इसलिए इसे पाचक थैली भी कहते हैं।

 

Question 38: कोशिका के एक स्रावी अंग का नाम लिखो।

Answer:

गॉल्जीकाय।

Exam Tips:

a) गॉल्जीकाय पदार्थों को पैक करके कोशिका से बाहर भेजता है।

 

Question 39: कोशिका के पावर-हाउस का नाम लिखो।

Answer:

माइटोकॉन्ड्रिया।

Exam Tips:

a) माइटोकॉन्ड्रिया श्वसन द्वारा भोजन से ऊर्जा (ATP) बनाता है।

 

Question 40: ATP क्या है?

Answer:

ATP कोशिका की ऊर्जा मुद्रा (energy currency) है।

Exam Tips:

a) ATP का पूरा नाम एडेनोसिन ट्राइफॉस्फेट है।

 

Question 41: ऐसे कोशिकांग का नाम लिखो जो केवल पादप ऊतक में पाया जाता है।

Answer:

प्लैस्टिड (लवक)।

Exam Tips:

a) प्लैस्टिड के तीन प्रकार हैं: क्रोमोप्लास्ट, ल्यूकोप्लास्ट और क्लोरोप्लास्ट।

 

Question 42: कोशिका विभाजन में सहायक अंग का नाम लिखो।

Answer:

सेंट्रोसोम।

Exam Tips:

a) सेंट्रोसोम में दो तारक केंद्र होते हैं जो विभाजन के समय ध्रुवों की ओर जाते हैं।

 

Question 43: असीमकेंद्रक (Prokaryotic) कोशिका किसे कहते हैं?

Answer:

जिन कोशिकाओं में कोशिकांग न पाए जाएँ, केवल एक गुणसूत्र विद्यमान हो और आकार में छोटी हों, उन्हें असीमकेंद्रक कोशिका कहते हैं।

Exam Tips:

a) असीमकेंद्रक कोशिका में केंद्रक झिल्ली नहीं होती।
b) जीवाणु असीमकेंद्रक कोशिका वाले जीव हैं।

 

Question 44: ससीमकेंद्रक (Eukaryotic) कोशिका किसे कहते हैं?

Answer:

जिन कोशिकाओं में कोशिकांग पाए जाएँ, एक से अधिक गुणसूत्र हों तथा कोशिका का आकार बड़ा हो, उन्हें ससीमकेंद्रक कोशिका कहते हैं।

Exam Tips:

a) ससीमकेंद्रक कोशिका में केंद्रक झिल्ली से घिरा सुस्पष्ट केंद्रक होता है।

 

Question 45: पौधों में हरा रंग किस पदार्थ के कारण होता है?

Answer:

हरित लवक (क्लोरोप्लास्ट) के कारण।

Exam Tips:

a) हरे रंग का कारण क्लोरोफिल वर्णक है, जो क्लोरोप्लास्ट में होता है।

 

Question 46: एक असीमकेंद्रक कोशिका का उदाहरण दो।

Answer:

जीवाणु।

Exam Tips:

a) नीली-हरी शैवाल भी असीमकेंद्रक कोशिका वाले जीव हैं।

 

Question 47: एक ससीमकेंद्रक कोशिका का उदाहरण दो।

Answer:

पादप कोशिका।

Exam Tips:

a) जंतु कोशिका भी ससीमकेंद्रक कोशिका का उदाहरण है।

 

Question 48: कोशिका द्रव्य किसे कहते हैं?

Answer:

कोशिका झिल्ली के भीतर और केंद्रक के बाहर के जेल जैसे पदार्थ को कोशिका द्रव्य कहते हैं।

Exam Tips:

a) कोशिका द्रव्य में कोशिकांग तैरते रहते हैं।
b) केंद्रक को छोड़कर शेष जीवद्रव्य कोशिका द्रव्य कहलाता है।

 

Question 49: जीवद्रव्य किसे कहते हैं?

Answer:

कोशिका द्रव्य तथा केंद्रक दोनों को संयुक्त रूप से जीवद्रव्य कहते हैं।

Exam Tips:

a) जीवद्रव्य को कोशिका का जीवित भाग माना जाता है।

 

Question 50: अंतर्द्रव्यीजालिका कितने प्रकार की होती है?

Answer:

दो प्रकार की-
1. खुरदरी अंतर्द्रव्यीजालिका (RER)
2. चिकनी अंतर्द्रव्यीजालिका (SER)।

Exam Tips:

a) खुरदरी अंतर्द्रव्यीजालिका की सतह पर राइबोसोम होते हैं, इसलिए उसका नाम खुरदरा है।

 

Question 51: SER का प्रमुख कार्य क्या है?

Answer:

वसा अथवा लिपिड अणुओं का निर्माण।

Exam Tips:

a) SER का पूरा नाम चिकनी अंतर्द्रव्यीजालिका है।

 

Question 52: ER किसके लिए प्रयुक्त होता है?

Answer:

अंतर्द्रव्यीजालिका के लिए।

Exam Tips:

a) ER का पूरा नाम एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम है।

 

Question 53: यकृत की कोशिकाओं में विष तथा दवा के निराविषीकरण का कार्य किस अंगक का है?

Answer:

SER का।

Exam Tips:

a) यकृत कोशिकाओं में SER विषैले पदार्थों को हानिरहित बनाता है।

 

Question 54: रंगीन प्लैस्टिड का नाम लिखो।

Answer:

क्रोमोप्लास्ट।

Exam Tips:

a) फूलों और फलों के रंग का कारण अक्सर क्रोमोप्लास्ट होता है।

 

Question 55: श्वेत तथा रंगहीन प्लैस्टिड का नाम लिखो।

Answer:

ल्यूकोप्लास्ट।

Exam Tips:

a) ल्यूकोप्लास्ट भोजन (स्टार्च) जमा करने का कार्य करते हैं।

 

Question 56: किस प्लैस्टिड में क्लोरोफिल पाया जाता है?

Answer:

क्लोरोप्लास्ट में।

Exam Tips:

a) क्लोरोफिल के कारण क्लोरोप्लास्ट प्रकाश संश्लेषण करता है।

 

Question 57: पौधों में रसधानियाँ छोटी होती हैं या बड़ी?

Answer:

बड़ी।

Exam Tips:

a) पादप कोशिका में एक बड़ी केंद्रीय रसधानी कोशिका के बड़े भाग को घेरती है।

 

लघूत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: कोशिका क्या है?

Answer:

जिस प्रकार मकान छोटी-छोटी ईंटों से बनता है, उसी प्रकार जीवों के शरीर का निर्माण करने वाली छोटी-छोटी इकाइयों को कोशिका कहते हैं। कोशिका प्रत्येक जीव के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है। हर कोशिका का अपना एक संगठन होता है।

Exam Tips:

a) कोशिका को 'रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई' दोनों रूपों में लिखें।
b) ईंट और मकान की तुलना उत्तर में उदाहरण के रूप में दें।
c) 'जीवन की मूल इकाई' और 'संगठन' जैसे शब्द साथ लिखें।

 

Question 2: कोशिका के माप पर एक नोट लिखो।

Answer:

कोशिका का आकार इतना छोटा होता है कि उसे नंगी आँख से नहीं देखा जा सकता। उसे सूक्ष्मदर्शी द्वारा देखा जाता है। इतनी छोटी संरचना को मापने के लिए माइक्रोन या माइक्रोमीटर (µm) इकाई का प्रयोग होता है। एक माइक्रोन, एक मिलीमीटर का 1/1000वाँ भाग होता है। सामान्य कोशिकाओं का माप लगभग 30 माइक्रोन तक होता है। सबसे छोटी कोशिका माइकोप्लाज्मा गैलीसेप्टिकम है और सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अंडा है, जिसका माप लगभग 170 × 135 mm होता है। तंत्रिका कोशिका की लंबाई कई फीट हो सकती है। प्लूरोनिमोनिया (PPLO) का आकार लगभग 0.1 माइक्रोमीटर होता है। कोशिका का माप उसके कार्य पर निर्भर करता है।

Exam Tips:

a) माइक्रोमीटर और मिलीमीटर का संबंध (1 µm = 1/1000 mm) उत्तर में अवश्य लिखें।
b) सबसे छोटी और सबसे बड़ी कोशिका के नाम उत्तर में दें।
c) तंत्रिका कोशिका की लंबाई को सबसे लंबी कोशिका के उदाहरण के रूप में याद रखें।

 

Question 3: कोशिका सिद्धांत क्या है?

Answer:

कोशिका जीवन की मूल इकाई है। इस सिद्धांत के अनुसार सभी जीव कोशिकाओं से बने हैं। कोशिका जीवन की संरचनात्मक और कार्यात्मक इकाई है। कोशिका जीवद्रव्य का एक पिंड होती है। कोशिका सिद्धांत एम० श्लाइडन (1838) तथा टी० श्वान (1839) ने पौधों और जंतुओं की कोशिकाओं के अध्ययन के बाद दिया। बाद में विरचो ने वर्ष 1855 में कोशिका सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए कहा कि सभी नई कोशिकाएँ पूर्व कोशिकाओं के विभाजन से बनती हैं। यही कोशिका विभाजन का सिद्धांत है।

Exam Tips:

a) कोशिका सिद्धांत के तीन मुख्य बिंदु उत्तर में अलग-अलग लिखें।
b) श्लाइडन और श्वान के वर्ष 1838 और 1839 याद रखें।
c) विरचो का योगदान 1855 में 'कोशिका विभाजन' से जोड़कर लिखें।

 

Question 4: एककोशिकीय एवं बहुकोशिकीय जीव किन्हें कहते हैं?

Answer:

1. एककोशिक जीव: जिन जीवों का शरीर एक ही कोशिका से बना हो, उन्हें एककोशिकीय जीव कहते हैं; जैसे अमीबा, शैवाल, क्लेमाइडोमोनास, युग्लीना, पैरामीशियम आदि।
2. बहुकोशिक जीव: जिन जीवों का शरीर अनेक कोशिकाओं से मिलकर बना हो, उन्हें बहुकोशिकीय जीव कहते हैं; जैसे हाइड्रा, व्हेल, स्पंज, फर्न, मनुष्य, गेंदा, मछली आदि।

Exam Tips:

a) एककोशिक और बहुकोशिक जीवों का हर एक उदाहरण अलग-अलग समूह में लिखें।
b) 'एक कोशिका' और 'अनेक कोशिकाएँ' शब्दों से उत्तर की शुरुआत करें।
c) फर्न और गेंदा पौधे हैं, इसलिए उन्हें बहुकोशिक उदाहरण में रखें।

 

Question 5: सूक्ष्मदर्शी द्वारा खोजी गई प्याज की झिल्ली की कोशिकाओं का नामांकित चित्र बनाओ।

Answer:

प्याज की झिल्ली की कोशिकाएँ: सूक्ष्मदर्शी में देखने पर ये आयताकार या बहुभुजीय, एक-दूसरे से सटी हुई कोशिकाएँ दिखती हैं। प्रत्येक कोशिका में कोशिका भित्ति (सीमा) और उसके भीतर एक गोल केंद्रक दिखाई देता है।

Exam Tips:

a) चित्र में कोशिकाओं के बीच की कोशिका भित्ति स्पष्ट बनाएँ।
b) केंद्रक को गोल और गहरा दिखाएँ तथा उसका नाम अवश्य लिखें।
c) चित्र का शीर्षक 'प्याज की झिल्ली की कोशिकाएँ' लिखें।

 

Question 6: मानव शरीर की विभिन्न कोशिकाओं के नामांकित चित्र बनाओ।

Answer:

मानव शरीर की विभिन्न कोशिकाएँ: लाल रक्त कणिका (RBC) चपटी और गोल होती है तथा इसमें केंद्रक नहीं होता। श्वेत रक्त कणिका (WBC) में केंद्रक होता है। तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) में शाखाओं वाला शरीर और लंबा तंतु (ऐक्सॉन) होता है। पेशी कोशिका लंबी और तंतुमय होती है। त्वचा की कोशिकाएँ चपटी और परत के रूप में व्यवस्थित होती हैं।

Exam Tips:

a) RBC का आकार उभयावतल (biconcave) और उसमें केंद्रक का अभाव चित्र में अवश्य दिखाएँ।
b) तंत्रिका कोशिका के तीन भाग, कोशिका काय, डेंड्राइट और ऐक्सॉन, नामांकित करें।
c) हर कोशिका का चित्र उसके कार्य के अनुसार अलग आकार में बनाएँ।

 

Question 7: एक कोशिकीय तथा बहुकोशिकीय जीवों की कोशिकाओं में प्रमुख अंतर क्या है?

Answer:

एक कोशिकीय तथा बहुकोशिकीय जीवों की कोशिकाओं में प्रमुख अंतर निम्नलिखित हैं-
(1) एक कोशिकीय जीव की कोशिका सामान्यतः गोल या अंडाकार होती है, जबकि बहुकोशिकीय जीवों की कोशिकाएँ विभिन्न आकार की (भुजाकार आदि) होती हैं।
(2) एक कोशिकीय जीव एक ही कोशिका का बना होता है, इसलिए जीवन की सभी क्रियाएँ एक ही कोशिका द्वारा संपन्न होती हैं, जबकि बहुकोशिकीय जीवों की कोशिकाएँ केवल विशेष कार्य करने में सक्षम होती हैं।
(3) एक कोशिकीय जीव की इकलौती कोशिका को सभी कार्य करने पड़ते हैं, जिससे वह उन्हें अधिक दक्षता से नहीं कर पाती। बहुकोशिकीय जीवों में श्रम विभाजन होता है, जिससे हर कोशिका कुछ विशेष कार्य अधिक दक्षता से करती है।
(4) अमीबा और पैरामीशियम एककोशिक जीव हैं, जबकि कुत्ता, मेंढक और मनुष्य बहुकोशिक जीव हैं।

Exam Tips:

a) 'श्रम विभाजन' का उल्लेख बहुकोशिक जीवों के संदर्भ में अवश्य करें।
b) एककोशिक और बहुकोशिक जीवों के आकार और कार्य क्षमता की तुलना करें।
c) परिभाषा के साथ एक उदाहरण हर प्रकार से लिखें।

 

Question 8: बहुकोशिकीयता से क्या लाभ हैं?

Answer:

बहुकोशिकीयता के कारण उच्च वर्ग के जीवों में श्रम विभाजन आरंभ होता है। इन जीवों में सभी कोशिकाएँ विभेदन द्वारा विशिष्ट रूप धारण कर लेती हैं और विशेष कार्य करने लगती हैं। सभी कोशिकाएँ एक-दूसरे के सहयोग से कार्य करती हैं। इस प्रकार जीवों में वृद्धि और विकास की सभी क्रियाएँ एक-दूसरे के सहयोग पर निर्भर करती हैं।

Exam Tips:

a) 'विभेदन' (differentiation) शब्द का प्रयोग उत्तर में अवश्य करें।
b) श्रम विभाजन और सहयोग, दोनों लाभ अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
c) वृद्धि और विकास को बहुकोशिकीयता से जोड़कर लिखें।

 

Question 9: प्लैज्मा झिल्ली और कोशिका भित्ति में क्या अंतर है? प्रत्येक के कार्य बताओ।

Answer:

प्लैज्मा झिल्ली और कोशिका भित्ति में निम्नलिखित अंतर हैं-

प्लैज्मा झिल्लीकोशिका भित्ति
1. यह सजीव होती है।1. यह निर्जीव होती है।
2. यह प्रोटीन, लिपिड और पेप्टाइड से बनी होती है।2. यह सेल्युलोज, लिग्निन और पेक्टिन से बनी होती है।
3. यह लचीली और मुलायम होती है।3. यह कठोर होती है।
4. यह अर्द्धपारगम्य होती है।4. यह पारगम्य होती है।

कार्य:
प्लैज्मा झिल्ली: इसमें से निश्चित आकार के अणु ही गुजर सकते हैं। यह अर्द्धपारगम्य होती है और कोशिका को बाहरी आवरण प्रदान करती है।
कोशिका भित्ति: यह कोशिका को आकार, दृढ़ता और सुरक्षा प्रदान करती है।

Exam Tips:

a) सजीव और निर्जीव का अंतर पहले बिंदु में लिखें।
b) अर्द्धपारगम्य झिल्ली और पारगम्य भित्ति का अंतर स्पष्ट करें।
c) कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिकाओं और कुछ जीवाणुओं में पाई जाती है।

 

Question 10: जंतु अथवा पादप कोशिका को शक्कर के विलयन में रखने पर क्या होता है?

Answer:

किसी जीवित कोशिका को शक्कर के अलग-अलग सांद्रता वाले विलयन में रखने पर निम्नलिखित प्रक्रियाएँ होती हैं-
(i) अल्प परासरण दाबी (तनु) विलयन में कोशिका को रखने पर जल परासरण द्वारा कोशिका के अंदर चला जाता है।
(ii) समपरासरण दाबी (समान सांद्रता वाले) विलयन में कोशिका झिल्ली के आर-पार जल की कोई शुद्ध गति नहीं होती।
(iii) अतिपरासरण दाबी (सांद्र) विलयन में रखने पर जल परासरण द्वारा कोशिका से बाहर आ जाता है।

Exam Tips:

a) तीनों विलयनों (तनु, समपरासरण दाबी, सांद्र) के नाम और जल की दिशा अलग-अलग लिखें।
b) 'समपरासरण दाबी' विलयन में कोई शुद्ध गति नहीं होती, यह बिंदु अवश्य लिखें।
c) परासरण की दिशा हमेशा कम सांद्रता से अधिक सांद्रता की ओर होती है।

 

Question 11: विसरण का कोशिका के लिए क्या महत्त्व है?

Answer:

कोशिका के जीवन में विसरण जल और गैसों के आदान-प्रदान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विसरण कोशिका को बाहरी वातावरण से पोषण ग्रहण करने में सहायता करता है। कोशिका में विभिन्न अणुओं का भीतर आना और बाहर निकलना भी विसरण द्वारा ही होता है।

Exam Tips:

a) विसरण से गैसों (जैसे O2 और CO2) का आदान-प्रदान होता है, यह उदाहरण अवश्य लिखें।
b) विसरण को बिना ऊर्जा व्यय वाली प्रक्रिया के रूप में समझाएँ।

 

Question 12: कोशिका भित्ति क्या है?

Answer:

कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिकाओं में पाई जाती है। कुछ जीवाणुओं में भी कोशिका भित्ति होती है। यह सेल्युलोज की बनी होती है, इसलिए जल के लिए पारगम्य होती है। सेल्युलोज जमा होने के कारण यह निर्जीव होती है।

Exam Tips:

a) कोशिका भित्ति का मुख्य घटक सेल्युलोज है।
b) कोशिका भित्ति निर्जीव होती है, जबकि प्लैज्मा झिल्ली सजीव होती है।
c) कोशिका भित्ति को जीवाणु कोशिका में भी पहचानें।

 

Question 13: कोशिका भित्ति के लाभ और हानियाँ लिखो।

Answer:

कोशिका भित्ति के लाभ-
इससे कोशिका को एक निश्चित आकार मिलता है।
इससे कोशिका मजबूत और सुरक्षित रहती है।
इससे प्लैज्मा झिल्ली को सहारा और सुरक्षा मिलती है।
यह कोशिका में पदार्थों के बीच संतुलन बनाए रखने में सहायक है।
यह कोशिका को रोगाणुओं के हमले से बचाती है।
यह कोशिका को एक निश्चित संगठन प्रदान करती है।
कोशिका भित्ति की हानियाँ-
इससे कोशिका विभाजन मंद हो जाता है।
इससे कोशिका में प्रसार की क्षमता कम हो जाती है।

Exam Tips:

a) लाभ और हानियों को दो अलग-अलग सूचियों में लिखें।
b) 'आकार और सुरक्षा' कोशिका भित्ति का मुख्य लाभ है।
c) हानि के रूप में कोशिका विभाजन और प्रसार की धीमी गति को लिखें।

 

Question 14: जीवद्रव्य कुंचन पर एक संक्षिप्त नोट लिखो।

Answer:

यदि किसी पादप कोशिका को अतिपरासरण दाबी घोल में रखा जाए, तो बाह्य परासरण होने लगता है, अर्थात कोशिका द्रव्य से पानी बाहर आने लगता है। इससे कोशिका भित्ति ढीली पड़ जाती है। यदि घोल अधिक सांद्र है, तो जीवद्रव्य लगातार सिकुड़ता चला जाता है। इस प्रक्रिया को जीवद्रव्य कुंचन (प्लाज्मोलिसिस) कहते हैं। जीवद्रव्य कुंचन की वह अवस्था, जब यह सिकुड़ना आरंभ होता है, प्रारंभिक जीवद्रव्य कुंचन कहलाती है।

Exam Tips:

a) जीवद्रव्य कुंचन में पानी कोशिका से बाहर निकलता है, यह दिशा अवश्य लिखें।
b) प्रारंभिक जीवद्रव्य कुंचन और पूर्ण जीवद्रव्य कुंचन का अंतर याद रखें।
c) यह घटना केवल जीवित कोशिकाओं में होती है।

 

Question 15: कोशिका के मुख्य कार्यात्मक क्षेत्र कौन-से हैं?

Answer:

कोशिका के मुख्य कार्यात्मक क्षेत्र प्लैज्मा झिल्ली, कोशिका द्रव्य और केंद्रक हैं, जिनके कार्य निम्नलिखित हैं-
1. प्लैज्मा झिल्ली: यह हर कोशिका का बाहरी आवरण है। यह वसा और प्रोटीन से बनी होती है तथा कोशिका की सुरक्षा करती है और कोशिका के भीतर और बाहर आण्विक गतिविधियों को नियंत्रित करती है।
2. कोशिका द्रव्य: यह केंद्रक के अतिरिक्त कोशिका का शेष भाग है। इसमें गॉल्जीकाय, तारककाय, माइटोकॉन्ड्रिया, अंतःप्रद्रव्यी जालिका, राइबोसोम, लाइसोसोम तथा हरित लवक जैसे कोशिकांग होते हैं, जिनके अलग-अलग कार्य हैं।
3. केंद्रक: यह कोशिका की प्रमुख गोलाकार या अंडाकार संरचना है। यह कोशिका की सभी गतिविधियों पर नियंत्रण रखता है। इसमें केंद्रक रस, केंद्रिका और गुणसूत्र पाए जाते हैं। केंद्रक केंद्रक झिल्ली से घिरा होता है।

Exam Tips:

a) प्लैज्मा झिल्ली, कोशिका द्रव्य और केंद्रक तीनों के कार्य अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) केंद्रक झिल्ली से घिरा होना केंद्रक की पहचान का मुख्य लक्षण है।
c) कोशिका द्रव्य में सभी कोशिकांग गिनाते समय उनके नाम सही वर्तनी में लिखें।

 

Question 16: कोशिका के मुख्य कोशिकांगों के नाम लिखो।

Answer:

कोशिका के प्रमुख कोशिकांग: अंतःप्रद्रव्यी जालिका, राइबोसोम, लाइसोसोम, माइटोकॉन्ड्रिया, केंद्रक, गॉल्जीकाय, तारककाय, रसधानी, प्लैस्टिड, कक्षाभ।

Exam Tips:

a) केंद्रक को कोशिकांग के रूप में गिनने की आवश्यकता पर ध्यान दें, क्योंकि कुछ पुस्तकों में इसे अलग गिना जाता है।
b) रसधानी और रिक्तिका एक ही अंग के दो नाम हैं, इसलिए दोनों को अलग न गिनें।
c) प्लैस्टिड केवल पादप कोशिकाओं में पाए जाते हैं।

 

Question 17: केंद्रक पर नोट लिखो।

Answer:

केंद्रक (Nucleus) कोशिका द्रव्य के मध्य पाया जाने वाला गोल और सबसे बड़ा कोशिकांग है। यह कोशिका के सभी कार्यों पर नियंत्रण और समन्वय रखता है। केंद्रक केंद्रक झिल्ली से घिरा होता है, जिसके भीतर केंद्रक द्रव (केंद्रक रस) भरा होता है। केंद्रक रस में केंद्रिका और गुणसूत्र पाए जाते हैं। कुछ कोशिकाओं में अनेक केंद्रक होते हैं, ऐसी कोशिकाओं को संकोशिका (Coenocyte) कहते हैं।

Exam Tips:

a) केंद्रक का आकार गोल या अंडाकार होता है और यह कोशिका के मध्य में स्थित होता है।
b) संकोशिका का उदाहरण अनेक केंद्रकों वाली कोशिका के रूप में लिखें।
c) केंद्रक झिल्ली, केंद्रक रस, केंद्रिका और गुणसूत्र, चारों के नाम उत्तर में अलग से लिखें।

 

Question 18: केंद्रक के चार कार्य लिखो।

Answer:

केंद्रक के कार्य-
केंद्रक कोशिका के सभी कार्यों पर नियंत्रण रखता है।
केंद्रक कोशिका विभाजन को नियंत्रित करता है।
यह जनन में भाग लेता है।
यह कोशिका को क्रियाशील बनाए रखता है।

Exam Tips:

a) केंद्रक के चारों कार्य अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।
b) 'कोशिका विभाजन' और 'जनन' में केंद्रक की भूमिका को जोड़कर समझें।
c) केंद्रक को कोशिका का नियंत्रण कक्ष कहा जाता है।

 

Question 19: कोशिका में विद्यमान दोनों न्यूक्लिक अम्लों के नाम बताइए। वे क्या कार्य करते हैं?

Answer:

कोशिकाओं में दो प्रकार के न्यूक्लिक अम्ल पाए जाते हैं: DNA और RNA।
DNA के कार्य: इसमें जीन होते हैं। यह आनुवंशिक गुणों का भंडारण करता है और इन गुणों को अगली पीढ़ी में पहुँचाता है। यह आनुवंशिक पदार्थ है।
RNA के कार्य: यह प्रोटीन संश्लेषण में सहायता करता है। कुछ वायरसों में RNA आनुवंशिक पदार्थ के रूप में भी कार्य करता है।

Exam Tips:

a) DNA का पूरा नाम डिऑक्सी राइबोन्यूक्लिक अम्ल और RNA का राइबोन्यूक्लिक अम्ल लिखें।
b) DNA में जीन होते हैं, इसलिए यह आनुवंशिकता का वाहक है।
c) RNA प्रोटीन संश्लेषण में सीधे भाग लेता है, यह कार्य अलग से लिखें।

 

Question 20: जीन पर नोट लिखो।

Answer:

गुणसूत्रों पर स्थित दाने जैसी छोटी-छोटी संरचनाएँ जीन कहलाती हैं। जीन गुणसूत्र की लंबाई पर एक के बाद एक क्रम में व्यवस्थित होते हैं। जीन प्रायः गुणसूत्रों पर जोड़ों में पाए जाते हैं और एक जोड़ा जीन एक गुण का निर्धारण करता है। उदाहरण के लिए, मनुष्य में लंबाई का गुण दो जीनों (एक जोड़ी) द्वारा निर्धारित होता है। इसी प्रकार त्वचा का रंग, आँखों का रंग, चेहरे की आकृति आदि गुण भी जीनों के जोड़ों द्वारा विकसित होते हैं।

Exam Tips:

a) जीन का एक जोड़ा एक गुण तय करता है, यह बिंदु उत्तर में अवश्य लिखें।
b) जीन गुणसूत्र पर स्थित होते हैं, यह संबंध स्पष्ट करें।
c) त्वचा का रंग और आँखों का रंग जैसे उदाहरण दें।

 

Question 21: जीन क्या है? इसके कार्यों के बारे में लिखिए।

Answer:

जीन (Genes): जीन डिऑक्सी राइबोन्यूक्लिक अम्ल (DNA) का एक भाग होता है। यह गुणसूत्रों पर एक के बाद एक क्रम में स्थित होता है। जीन जीवों में आनुवंशिक गुणों को निर्धारित करने की इकाई है। जीवों में एक गुण का निर्धारण एक जोड़ी जीन द्वारा होता है।

Exam Tips:

a) जीन को DNA का भाग बताना परीक्षा में आवश्यक है।
b) जीन आनुवंशिक गुणों को निर्धारित करने की मूल इकाई है।
c) एक गुण के लिए एक जोड़ी जीन का उल्लेख करें।

 

Question 22: प्रोकैरियोटी (असीमकेंद्रक) और यूकैरियोटी (ससीमकेंद्रक) का वर्णन करो।

Answer:

1. असीमकेंद्रक (Prokaryotic): 'प्रो' का अर्थ प्राचीन या पहले का और 'केंद्रक' के लिए 'केरियोन' शब्द है। इन कोशिकाओं में केंद्रक झिल्ली नहीं होती। इनमें आनुवंशिक पदार्थ (गुणसूत्र) एक ही होता है। इनमें कोशिकांग झिल्ली से घिरे नहीं होते; जैसे नीली-हरी शैवाल और जीवाणु कोशिका।
2. ससीमकेंद्रक (Eukaryotic): 'यू' (Eu) का अर्थ सच्चा या वास्तविक है। इन कोशिकाओं में सुस्पष्ट केंद्रक होता है, जो एक झिल्ली से घिरा होता है। इनमें एक से अधिक गुणसूत्र होते हैं; जैसे जंतु और पादप कोशिकाएँ।

Exam Tips:

a) असीमकेंद्रक में केंद्रक झिल्ली का अभाव और ससीमकेंद्रक में उसकी उपस्थिति मुख्य अंतर है।
b) प्रो (Pro) और यू (Eu) शब्दों के अर्थ उत्तर में लिखें।
c) जीवाणु असीमकेंद्रक और जंतु व पादप कोशिकाएँ ससीमकेंद्रक का उदाहरण हैं।

 

Question 23: निम्नलिखित शब्दों की परिभाषा दीजिए- प्रोटोप्लैज्मा (जीवद्रव्य), साइटोप्लैज्मा (कोशिका द्रव्य), न्यूक्लिओप्लैज्मा (केंद्रक द्रव्य)।

Answer:

(i) प्रोटोप्लैज्मा (जीवद्रव्य): कोशिका झिल्ली के अंदर का सारा पदार्थ जीवद्रव्य कहलाता है। यही जीवन का आधार है और इसी में जीवन की सभी क्रियाएँ संपन्न होती हैं। जीवद्रव्य के दो भाग होते हैं- (क) केंद्रक, (ख) कोशिका द्रव्य।
(ii) साइटोप्लैज्मा (कोशिका द्रव्य): केंद्रक को छोड़कर शेष जीवद्रव्य को कोशिका द्रव्य कहते हैं। इसमें सजीव और निर्जीव कण पाए जाते हैं। इसमें माइटोकॉन्ड्रिया, राइबोसोम, गॉल्जीकाय, तारककाय, लाइसोसोम, रसधानी और अंतर्द्रव्यी जालिका जैसे कोशिकांग होते हैं। यह गाढ़ा, पारदर्शी और जेली जैसा पदार्थ है।
(iii) न्यूक्लिओप्लैज्मा (केंद्रक द्रव्य): यह केंद्रक में पाया जाने वाला द्रव्य है, जिसमें प्रोटीन, केंद्रिका, एंजाइम और गुणसूत्र होते हैं।

Exam Tips:

a) प्रोटोप्लैज्मा, साइटोप्लैज्मा और न्यूक्लिओप्लैज्मा के बीच संबंध समझकर लिखें।
b) साइटोप्लैज्मा में केंद्रक शामिल नहीं होता।
c) न्यूक्लिओप्लैज्मा केवल केंद्रक के भीतर होता है।

 

Question 24: अंतर्द्रव्यीजालिका (ER) पर नोट लिखो। अथवा एंडोप्लाज़मिक रेटिकुलम (ER) के कार्य लिखिए।

Answer:

केंद्रक के साथ ही कोशिका द्रव्य में झिल्ली युक्त नलिकाओं का एक बड़ा तंत्र अंतर्द्रव्यीजालिका कहलाता है। यह जाल जैसी संरचना होती है, जो लंबी नलिकाओं या गोल, आयताकार थैलों और पुटिकाओं के रूप में दिखाई देती है। यह दो प्रकार की होती है- खुरदरी अंतर्द्रव्यीजालिका (RER) और चिकनी अंतर्द्रव्यीजालिका (SER)।
ER कोशिका में पदार्थों के परिवहन का कार्य करती है। यह कुछ जैव-रासायनिक क्रियाओं के लिए कोशिका द्रव्य के ढाँचे का काम भी करती है। कशेरुकी जंतुओं के यकृत की कोशिकाओं में SER विष और दवाओं के निराविषीकरण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Exam Tips:

a) ER के दोनों प्रकार (RER और SER) के नाम लिखें।
b) ER पदार्थों के परिवहन का मार्ग है, यह कार्य अवश्य लिखें।
c) यकृत कोशिकाओं में SER का निराविषीकरण कार्य परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।

 

Question 25: RER तथा SER में अंतर लिखें।

Answer:

RER तथा SER में निम्नलिखित अंतर हैं-

RER (खुरदरी अंतर्द्रव्यीजालिका)SER (चिकनी अंतर्द्रव्यीजालिका)
1. इसकी सतह पर राइबोसोम होते हैं।1. इसमें कोई राइबोसोम नहीं होता।
2. यह केंद्रक के समीप होती है।2. यह प्लैज्मा झिल्ली के पास होती है।
3. यह प्रोटीन संश्लेषण में सहायक है।3. यह लिपिड संश्लेषण और कोशिका झिल्ली बनाने में सहायक है।

Exam Tips:

a) RER पर राइबोसोम की उपस्थिति और SER पर उसकी अनुपस्थिति, यह सबसे मुख्य अंतर है।
b) RER प्रोटीन संश्लेषण और SER लिपिड संश्लेषण से जुड़ा है, दोनों कार्य अलग से लिखें।
c) तालिका में दोनों के कॉलम अलग-अलग बनाएँ।

 

Question 26: गॉल्जीकाय पर नोट लिखो।

Answer:

गॉल्जीकाय की जानकारी वैज्ञानिक कैमिलो गॉल्जी ने दी थी। यह थैलियों, पुटिकाओं और नलिकाओं से बनी चपटी झिल्ली जैसी संरचना है, जिसे गॉल्जी कॉम्प्लेक्स या गॉल्जी उपकरण भी कहते हैं। गॉल्जीकाय द्वारा संश्लेषित पदार्थ रसधानियों में एकत्र होता है। यह कोशिका भित्ति के निर्माण में सहायक है। यह पॉलीसैकेराइड, लिपिड और अन्य पदार्थों का स्राव करके उन्हें कोशिका से बाहर भेजता है।

Exam Tips:

a) गॉल्जीकाय की खोज कैमिलो गॉल्जी ने की थी, इसका नाम लिखें।
b) गॉल्जीकाय को स्रावी अंग (secretory organ) के रूप में पहचानें।
c) गॉल्जी कॉम्प्लेक्स और गॉल्जी उपकरण एक ही कोशिकांग के दो नाम हैं।

 

Question 27: कौन-सा कोशिकांग पाचक थैली कहलाता है और क्यों?

Answer:

लाइसोसोम कोशिका में पाचक थैली का कार्य करता है। लाइसोसोम लगभग सभी कोशिकाओं में पाए जाते हैं। ये थैली जैसी संरचनाएँ एक झिल्ली द्वारा घिरी होती हैं। इनमें जल-अपघटक पाचक एंजाइम होते हैं। ये थैलियाँ कोशिका में कार्बनिक पदार्थों का पाचन करती हैं और अंतःकोशिकीय पाचन तंत्र की तरह कार्य करती हैं, इसीलिए इन्हें पाचक थैलियाँ (Digestive bags) कहते हैं।
ये थैलियाँ भोजन के कणों और पुराने, घिसे-पिटे कोशिकांगों को भी पचाती हैं, जिससे पुरानी कोशिकाएँ नष्ट हो जाती हैं। इसलिए इन्हें आत्मघाती थैलियाँ भी कहते हैं। जब कोशिकीय चयापचय में व्यवधान के कारण कोशिका क्षतिग्रस्त होकर मर जाती है, तो लाइसोसोम फट जाते हैं और एंजाइम उसी कोशिका को पचा लेते हैं। RER लाइसोसोम के पाचक एंजाइमों का निर्माण करता है।

Exam Tips:

a) पाचक थैली और आत्मघाती थैली, दोनों नाम कारण सहित लिखें।
b) लाइसोसोम में पाचक एंजाइम होते हैं, यह मुख्य कारण है।
c) RER लाइसोसोम के एंजाइम बनाता है, यह संबंध अवश्य लिखें।

 

Question 28: लाइसोसोम पर नोट लिखो।

Answer:

लाइसोसोम थैली जैसी संरचनाएँ हैं, जिन्हें आत्मघाती थैलियाँ (Suicidal bags) भी कहते हैं। ये लगभग सभी कोशिकाओं में पाए जाते हैं और इनकी संख्या एक कोशिका में सौ से अधिक हो सकती है। इनकी खोज वर्ष 1955 में क्रिश्चियन डी ड्यूव नामक वैज्ञानिक ने की थी। लाइसोसोम कुछ रोगों की स्थिति में हानिकारक बाह्य पदार्थों और कोशिकीय मलबे को नष्ट करने का कार्य करते हैं। इनमें अनेक पाचक एंजाइम होने के कारण इन्हें पाचक थैलियाँ भी कहते हैं।

Exam Tips:

a) लाइसोसोम की खोज 1955 में क्रिश्चियन डी ड्यूव ने की थी।
b) लाइसोसोम को आत्मघाती थैली कहने का कारण लिखें।
c) लाइसोसोम में पाचक एंजाइम होते हैं, यह तथ्य अवश्य लिखें।

 

Question 29: तारककाय (सेंट्रोसोम) क्या होता है?

Answer:

तारककाय (Centrosome) केंद्रक के पास स्थित गोलाकार संरचना है। यह मुख्य रूप से जंतु कोशिकाओं में पाया जाता है, जबकि पादप कोशिकाओं में तारककाय नहीं होता। तारककाय में एक से दो तारक केंद्र होते हैं। पादप कोशिकाओं में तारककाय के स्थान पर पोलर कैप होती है। तारककाय कोशिका विभाजन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Exam Tips:

a) तारककाय का मुख्य कार्य कोशिका विभाजन में सहायता करना है।
b) जंतु कोशिका में तारककाय होता है, पादप कोशिका में नहीं।
c) पादप कोशिका में तारककाय के स्थान पर पोलर कैप का उल्लेख करें।

 

Question 30: राइबोसोम पर नोट लिखो।

Answer:

राइबोसोम RNA और प्रोटीन से बने अति सूक्ष्म कण हैं। ये अंतर्द्रव्यी जालिका की खुरदरी सतह पर चिपके होते हैं या कोशिका द्रव्य में बिखरे रहते हैं। लवक और माइटोकॉन्ड्रिया में भी राइबोसोम पाए जाते हैं। राइबोसोम अमीनो अम्लों की सहायता से कोशिका में प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करते हैं।

Exam Tips:

a) राइबोसोम RNA और प्रोटीन से बने होते हैं, यह संरचना अवश्य लिखें।
b) राइबोसोम का मुख्य कार्य प्रोटीन संश्लेषण है।
c) RER पर लगे राइबोसोम और मुक्त राइबोसोम में अंतर स्पष्ट करें।

 

Question 31: माइटोकॉन्ड्रिया पर नोट लिखो।

Answer:

माइटोकॉन्ड्रिया दोहरी झिल्ली से घिरा, गोल या छड़ के आकार का कोशिका का महत्त्वपूर्ण अंग है, जो कोशिका द्रव्य में पाया जाता है। इसकी बाहरी झिल्ली सपाट होती है, जबकि भीतरी झिल्ली में वलय होते हैं, जिन्हें क्रिस्टी कहते हैं। दोनों झिल्लियों के बीच और भीतरी स्थान में एक तरल पदार्थ मैट्रिक्स भरा होता है। माइटोकॉन्ड्रिया श्वसन एंजाइम बनाता है और भोजन का ऑक्सीकरण करके ऊर्जा उत्पन्न करता है, इसीलिए इसे कोशिका का ऊर्जा घर या पावर हाउस कहते हैं।

Exam Tips:

a) भीतरी झिल्ली के वलयों को क्रिस्टी कहा जाता है, यह नाम अवश्य लिखें।
b) माइटोकॉन्ड्रिया को पावर हाउस कहने का कारण ऊर्जा उत्पादन है।
c) दोहरी झिल्ली की संरचना उत्तर में अवश्य लिखें।

 

Question 32: लाइसोसोम तथा माइटोकॉन्ड्रिया की रचना में अंतर स्पष्ट करें।

Answer:

लाइसोसोम तथा माइटोकॉन्ड्रिया की रचना में निम्नलिखित अंतर हैं-

लाइसोसोममाइटोकॉन्ड्रिया
1. ये थैली जैसी संरचनाएँ होती हैं।1. ये गोल तथा छड़ जैसे कोशिकांग होते हैं।
2. ये एक झिल्ली से घिरी संरचनाएँ होती हैं।2. ये दोहरी झिल्ली से घिरी संरचनाएँ होती हैं।
3. इनकी भीतरी परत पर क्रिस्टी जैसे उभार नहीं होते।3. इनकी भीतरी झिल्ली पर उभार होते हैं, जिन्हें क्रिस्टी कहते हैं।
4. इनमें पाचक एंजाइम होते हैं, जो भोज्य पदार्थों को पचाते हैं।4. इनमें कुछ विशिष्ट एंजाइम होते हैं, जो श्वसन प्रक्रिया में सहायता करते हैं।
5. इनमें DNA नहीं होता।5. इनमें DNA पाया जाता है।

Exam Tips:

a) दोहरी झिल्ली और एकल झिल्ली का अंतर पहले बिंदु में लिखें।
b) क्रिस्टी केवल माइटोकॉन्ड्रिया की भीतरी झिल्ली पर होते हैं।
c) माइटोकॉन्ड्रिया में DNA होने का तथ्य तुलना में अवश्य लिखें।

 

Question 33: लाइसोसोम और माइटोकॉन्ड्रिया के कार्यों में अंतर स्पष्ट करें।

Answer:

लाइसोसोम और माइटोकॉन्ड्रिया के कार्यों में निम्नलिखित अंतर हैं-

लाइसोसोममाइटोकॉन्ड्रिया
1. ये भोज्य कणों और पुराने कोशिकांगों को पचाते हैं।1. ये श्वसन क्रिया द्वारा ऊर्जा उत्पन्न करते हैं।
2. ये स्वयं ऊर्जा को ATP में संचित नहीं करते।2. ये ऊर्जा को ATP के रूप में संचित करते हैं और आवश्यकता पड़ने पर छोड़ते हैं।
3. ये जीवाणुओं तथा विषाणुओं को नष्ट करते हैं।3. ये ऐसा कार्य नहीं करते।
4. ये विनाशकारी क्रियाओं द्वारा कोशिका के टूटे-फूटे भागों को नष्ट करते हैं।4. इनमें यह क्षमता नहीं होती।
5. इन्हें कोशिका का स्व-विनाशी थैला भी कहते हैं।5. ये कोई रक्षात्मक कार्य नहीं करते।

Exam Tips:

a) माइटोकॉन्ड्रिया ऊर्जा (ATP) उत्पादन का मुख्य केंद्र है।
b) लाइसोसोम पाचन और रक्षा का कार्य करते हैं, ऊर्जा उत्पादन का नहीं।
c) दोनों के कार्य तालिका में अलग-अलग कॉलम में लिखें।

 

Question 34: राइबोसोम तथा तारककाय में कोई पाँच अंतर लिखें।

Answer:

राइबोसोम तथा तारककाय में निम्नलिखित अंतर हैं-

राइबोसोमतारककाय
1. ये केंद्रक के बाहर पाई जाने वाली छोटी और दानेदार संरचनाएँ हैं।1. ये केंद्रक के पास स्थित गोलाकार संरचनाएँ हैं।
2. ये पौधों और जंतुओं, दोनों की कोशिकाओं में पाए जाते हैं।2. ये केवल जंतु कोशिकाओं में पाए जाते हैं।
3. ये प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेते हैं।3. ये कोशिका विभाजन में भाग लेते हैं।
4. ये अमीनो अम्लों से प्रोटीन बनाते हैं।4. इनमें दो तारक केंद्र होते हैं।
5. ये अंतर्द्रव्यी जालिका की सतह पर या कोशिका द्रव्य में मुक्त रूप में पाए जाते हैं।5. ये केंद्रक के पास जोड़े के रूप में पाए जाते हैं।

Exam Tips:

a) राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण और तारककाय कोशिका विभाजन से जुड़े हैं, यह मुख्य अंतर है।
b) तारककाय केवल जंतु कोशिकाओं में होता है, इसे अवश्य लिखें।
c) तारककाय के दो तारक केंद्र होते हैं, यह तथ्य याद रखें।

 

Question 35: क्लोरोप्लास्ट पर संक्षिप्त नोट लिखें।

Answer:

क्लोरोप्लास्ट सभी हरे पौधों में पाया जाता है। यह दोहरी झिल्ली वाला कोशिका का अंग है, जिसकी भीतरी झिल्ली की सतह पर चपटी संरचनाएँ पाई जाती हैं, जिन्हें ग्रेना कहते हैं। एक क्लोरोप्लास्ट में ग्रेना की संख्या बहुत अधिक होती है और ग्रेना आपस में जुड़े होते हैं। क्लोरोप्लास्ट पौधों में प्रकाश संश्लेषण का मुख्य अंग है। इसमें प्रकाश संश्लेषी वर्णक होते हैं। इसके आधारी पदार्थ को स्ट्रोमा (पीठिका) कहते हैं।

Exam Tips:

a) ग्रेना क्लोरोप्लास्ट की संरचना का मुख्य भाग है, इसका नाम अवश्य लिखें।
b) क्लोरोप्लास्ट में क्लोरोफिल होता है, जिसके कारण पौधे हरे दिखते हैं।
c) स्ट्रोमा (पीठिका) को आधारी पदार्थ के रूप में पहचानें।

 

Question 36: प्लैस्टिड पर नोट लिखो।

Answer:

प्लैस्टिड केवल पादप कोशिकाओं में पाए जाते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं- (1) क्रोमोप्लास्ट (रंगीन प्लैस्टिड), (2) ल्यूकोप्लास्ट (श्वेत या रंगहीन प्लैस्टिड)। जिस प्लैस्टिड में हरा वर्णक होता है, वह क्लोरोप्लास्ट कहलाता है, जो प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक है। क्लोरोप्लास्ट में पीले या नारंगी रंग के वर्णक भी होते हैं। प्लैस्टिड में अपना DNA और राइबोसोम भी पाए जाते हैं।

Exam Tips:

a) क्रोमोप्लास्ट और ल्यूकोप्लास्ट का अंतर रंग के आधार पर स्पष्ट करें।
b) क्लोरोप्लास्ट में हरे के साथ पीले और नारंगी वर्णक भी होते हैं।
c) प्लैस्टिड में अपना DNA होने का तथ्य लिखें।

 

Question 37: पपीता पीला, पालक हरी और तरबूज अंदर से लाल क्यों दिखाई देता है?

Answer:

पौधों में पाए जाने वाले वर्णक युक्त लवक (प्लैस्टिड) अलग-अलग रंग उत्पन्न करते हैं। पपीते में पाए जाने वाले कैरोटीन-युक्त क्रोमोप्लास्ट उसे पीला रंग देते हैं, पालक के हरे क्लोरोप्लास्ट उसे हरा रंग देते हैं और तरबूज के क्रोमोप्लास्ट में पाया जाने वाला लाइकोपीन उसके गूदे को लाल रंग देता है। पौधों में विभिन्न रंग विभिन्न लवकों के कारण ही होते हैं।

Exam Tips:

a) पपीते का पीला रंग कैरोटीन और तरबूज का लाल रंग लाइकोपीन के कारण है।
b) पालक का हरा रंग क्लोरोफिल के कारण है।
c) रंग का कारण लवक का प्रकार (क्रोमोप्लास्ट या क्लोरोप्लास्ट) स्पष्ट करें।

 

Question 38: रसधानियों पर नोट लिखो।

Answer:

रसधानियाँ ठोस या तरल पदार्थों को संग्रह करने वाली थैलियाँ हैं। जंतु कोशिकाओं में ये छोटी और पादप कोशिकाओं में बड़ी होती हैं। पादप कोशिका में रसधानियाँ कोशिका को स्फीति (फूला हुआ आकार) और कठोरता प्रदान करती हैं। ये अपशिष्ट पदार्थों को कोशिका से बाहर निकालने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Exam Tips:

a) पादप कोशिका में रसधानी का आकार जंतु कोशिका से बड़ा होता है।
b) रसधानी कोशिका को स्फीति (टर्जिडिटी) प्रदान करती है।
c) अपशिष्ट पदार्थों का संग्रह और निष्कासन रसधानी का मुख्य कार्य है।

 

निबंधात्मक प्रश्न

Question 1: जंतु कोशिका की सूक्ष्मदर्शी संरचना का वर्णन कीजिए।

Answer:

जंतु कोशिका की सूक्ष्मदर्शी संरचना: जीवधारियों के जीवन की सूक्ष्म इकाई को कोशिका कहते हैं। यह जीवद्रव्य से भरी एक छोटी-सी इकाई होती है। प्रत्येक जंतु का शरीर कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। कोशिकाओं का आकार और संख्या अलग-अलग होती है। कोशिका के मुख्य दो भाग होते हैं- (क) कोशिका झिल्ली, (ख) जीवद्रव्य।

(क) कोशिका झिल्ली: कोशिका के चारों ओर एक पतली झिल्ली होती है, जो प्लैज्मा (प्रोटीन और लिपिड) से बनी होती है। यह बहुत पतली, कोमल और लचीली होती है। कोशिका झिल्ली अर्धपारगम्य होती है। यह कोशिका को आकार देती है, भीतर के जीवद्रव्य को सुरक्षित रखती है और कोशिका में आने-जाने वाले पदार्थों पर नियंत्रण रखती है।

(ख) जीवद्रव्य: कोशिका झिल्ली के भीतर का सारा पदार्थ जीवद्रव्य कहलाता है। यही जीवन का आधार है और इसी में जीवन की सभी क्रियाएँ संपन्न होती हैं। जीवद्रव्य के दो मुख्य भाग हैं- (i) केंद्रक, (ii) कोशिका द्रव्य।

1. केंद्रक: प्रत्येक कोशिका के मध्य में स्थित गोलाकार संरचना केंद्रक कहलाती है। यह कोशिका के सभी कार्यों पर नियंत्रण रखता है। केंद्रक के चार प्रमुख भाग होते हैं- केंद्रक झिल्ली, केंद्रक रस, क्रोमेटिन जाल और केंद्रिका। केंद्रक के चारों ओर दोहरी झिल्ली होती है, जो अंतर्द्रव्यी जालिका से जुड़ी होती है। इसके भीतर DNA, RNA और प्रोटीन से बना पदार्थ क्रोमेटिन पाया जाता है। क्रोमेटिन से बनी धागे जैसी संरचनाएँ गुणसूत्र कहलाती हैं। गुणसूत्र DNA और प्रोटीन से बने होते हैं और जीनों के द्वारा माता-पिता के गुण संतान तक पहुँचाते हैं। केंद्रक के बीच में गाढ़े दानेदार पदार्थ से बनी गोल संरचना केंद्रिका कहलाती है। यह RNA को संचित करती है और कोशिका विभाजन में सहायता करती है।

2. कोशिका द्रव्य: केंद्रक को छोड़कर शेष जीवद्रव्य को कोशिका द्रव्य कहते हैं। इसमें सजीव और निर्जीव कण पाए जाते हैं। इसमें निम्नलिखित कोशिकांग पाए जाते हैं-
(i) माइटोकॉन्ड्रिया (सूत्रकणिका): ये दोहरी झिल्ली वाली गोल या छड़ के आकार की संरचनाएँ हैं। इनमें DNA, RNA और श्वसन एंजाइम होते हैं। ये श्वसन क्रिया में सहायता करते हैं और इन्हें कोशिका का ऊर्जा घर या पावर हाउस कहा जाता है।
(ii) राइबोसोम: ये RNA और प्रोटीन से बनी गोल और दानेदार संरचनाएँ हैं। ये कोशिका द्रव्य में मुक्त रूप से पाए जाते हैं और प्रोटीन संश्लेषण का कार्य करते हैं।
(iii) अंतःप्रद्रव्यी जालिका: यह कोशिका झिल्ली की बनी कुंडलित नलिकाओं का जाल है। यह कोशिका झिल्ली और केंद्रक से जुड़ी होती है। इसकी बाहरी सतह पर राइबोसोम पाए जाते हैं। यह प्रोटीन और वसा से मिलकर बना जाल है और कोशिका के भीतर पदार्थों के स्थानांतरण में सहायता करती है। यह कोशिका द्रव्य और केंद्रक के बीच संबंध स्थापित करती है।
(iv) गॉल्जीकाय: ये केंद्रक के निकट चपटी झिल्ली जैसी संरचनाएँ हैं, जिनके सिरे फूलकर पोटली जैसे हो जाते हैं। ये प्रोटीन और वसा कणों से मिलकर बनी होती हैं। इसका कार्य पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, फिर भी यह कोशिका भित्ति के निर्माण और पदार्थों के स्रावण में सहायता करती है।
(v) तारककाय: यह केंद्रक के पास स्थित छोटी-सी संरचना है, जिसमें दो तारक केंद्र होते हैं, जो तारक परिकेंद्र से घिरे होते हैं। यह केवल जंतु कोशिकाओं में पाई जाती है और कोशिका विभाजन के लिए प्रेरणा देती है।
(vi) लाइसोसोम: ये कोशिका के भीतर गोल या अंडाकार थैलियाँ हैं, जिनमें पाचक एंजाइम होते हैं। ये पाचन क्रिया और टूटे-फूटे कोशिकांगों को नष्ट करने में सहायता करते हैं और कोशिका के अंगों को स्वयं पचने से भी बचाते हैं।
(vii) रसधानी: कोशिका में गोलाकार या अंडाकार ऐसे स्थान होते हैं, जहाँ कोशिका द्रव्य बहुत पतला होता है; इन्हें रसधानी कहते हैं। ये विषैले पदार्थों को बाहर निकालने और भोजन कणों को संचित करने का कार्य करती हैं। कुछ संकुचनशील रसधानियाँ एककोशिक जीवों में पानी का उत्सर्जन करती हैं।
(viii) पक्षमाभ और कशाभ: ये कोशिका की पतली सतही संरचनाएँ हैं, जिनकी सहायता से कोशिका तरल माध्यम में गति कर सकती है। पक्षमाभ संख्या में अधिक पर छोटे होते हैं, जबकि कशाभ एक या दो होते हैं और लंबे होते हैं।

Exam Tips:

a) जंतु कोशिका के दो मुख्य भाग (कोशिका झिल्ली और जीवद्रव्य) पहले लिखें, फिर उनके उपभाग क्रम से लिखें।
b) केंद्रक के चार प्रमुख भाग (केंद्रक झिल्ली, केंद्रक रस, क्रोमेटिन जाल, केंद्रिका) अलग-अलग गिनाएँ।
c) तारककाय केवल जंतु कोशिकाओं में होता है, यह तथ्य उत्तर में अवश्य लिखें।
d) माइटोकॉन्ड्रिया, राइबोसोम, अंतःप्रद्रव्यी जालिका, गॉल्जीकाय, लाइसोसोम और रसधानी के कार्य अलग-अलग पंक्तियों में लिखें।

 

Question 2: केंद्रक क्या होता है? इसके कार्य लिखें।

Answer:

प्रत्येक कोशिका में एक केंद्रक होता है, जो कोशिका के मध्य में स्थित होता है। यह गोल या अंडाकार होता है। जिस कोशिका में एक से अधिक केंद्रक होते हैं, उसे संकोशिका (Coenocyte) कहते हैं। केंद्रक के मुख्य भाग निम्नलिखित हैं-
केंद्रक झिल्ली: यह एक पतली और लचीली झिल्ली है, जो केंद्रक को बाकी जीवद्रव्य से अलग रखती है।
केंद्रक रस: केंद्रक के भीतर पाया जाने वाला तरल पदार्थ केंद्रक रस कहलाता है।
केंद्रिका: यह केंद्रक के भीतर स्थित होती है और प्रोटीन के निर्माण को नियंत्रित करती है।
गुणसूत्र: प्रत्येक केंद्रक में लंबे, पतले तंतुओं जैसी संरचनाएँ होती हैं, जिन्हें गुणसूत्र कहते हैं। ये न्यूक्लिओप्रोटीन से बने होते हैं, जो न्यूक्लिक अम्लों और प्रोटीन के जुड़ने से बनता है। एक ही प्रकार के जीवों की कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या निश्चित होती है।
केंद्रक के कार्य-
केंद्रक का मुख्य कार्य कोशिका के सभी कार्यों पर नियंत्रण रखना और उनमें आपसी तालमेल स्थापित करना है।
केंद्रक के बिना कोशिका जीवित नहीं रह सकती।
यह गुणसूत्रों की सहायता से आनुवंशिकता पर नियंत्रण रखता है।

Exam Tips:

a) केंद्रक के चार मुख्य भाग (केंद्रक झिल्ली, केंद्रक रस, केंद्रिका, गुणसूत्र) अलग-अलग लिखें।
b) संकोशिका की परिभाषा में 'एक से अधिक केंद्रक' अवश्य लिखें।
c) गुणसूत्रों की संख्या एक ही प्रकार के जीवों में निश्चित होती है, यह तथ्य उत्तर में शामिल करें।
d) केंद्रक के तीन कार्यों को अलग-अलग अनुच्छेदों में लिखें।

 

Question 3: निम्नलिखित प्रत्येक कोशिका अवयव का मुख्य कार्य क्या है?
प्लैज्मा झिल्ली
सूत्रकणिका (माइटोकॉन्ड्रिया)
गुणसूत्र
न्यूक्लिओलस (केंद्रिका)
लाइसोसोम
कोशिका भित्ति
राइबोसोम
क्लोरोप्लास्ट
गॉल्जी उपकरण
परॉक्सिसोम।

Answer:

प्रत्येक कोशिका अवयव के मुख्य कार्य निम्नलिखित हैं-
प्लैज्मा झिल्ली: यह अर्द्धपारगम्य है और पदार्थों के कोशिका के भीतर और बाहर जाने पर नियंत्रण रखती है।
सूत्रकणिका (माइटोकॉन्ड्रिया): यह कोशिका का ऊर्जा संयंत्र (पावर हाउस) है। यह कार्बोहाइड्रेट का ऑक्सीकरण करके ऊर्जा उत्पन्न करता है।
गुणसूत्र: ये आनुवंशिक गुणों के वाहक हैं और इन पर DNA उपस्थित होता है।
न्यूक्लिओलस (केंद्रिका): यह राइबोसोम के निर्माण में सहायता करता है।
लाइसोसोम: यह पाचक थैली का कार्य करता है और अंतःकोशिकीय पाचन तंत्र की भूमिका निभाता है।
कोशिका भित्ति: यह कोशिका को आकार, दृढ़ता और सुरक्षा प्रदान करती है।
राइबोसोम: यह प्रोटीन संश्लेषण में सहायक है।
क्लोरोप्लास्ट: हरित लवक प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन (खाद्य) का निर्माण करता है।
गॉल्जी उपकरण: यह लाइसोसोम और परॉक्सिसोम के निर्माण में सहायता करता है।
परॉक्सिसोम: ये ऑक्सीकरण अभिक्रियाओं में सहायक होते हैं।

Exam Tips:

a) माइटोकॉन्ड्रिया (ऊर्जा), क्लोरोप्लास्ट (प्रकाश संश्लेषण) और राइबोसोम (प्रोटीन संश्लेषण) के कार्य एक-एक वाक्य में लिखें।
b) लाइसोसोम पाचक थैली है और गॉल्जी उपकरण इसके निर्माण में सहायक है, इन दोनों का संबंध याद रखें।
c) गुणसूत्र आनुवंशिक गुणों के वाहक हैं और इन पर DNA होता है।
d) कोशिका भित्ति का कार्य सुरक्षा और दृढ़ता है, इसे प्लैज्मा झिल्ली के कार्य से अलग लिखें।

 

अध्याय का तीव्र अध्ययन

Question 1: 'कोशिका' शब्द का जनक कौन है?
(A) रॉबर्ट ब्राउन
(B) रॉबर्ट हुक
(C) एम० स्लीडन
(D) विरचो।

Answer:

(B) रॉबर्ट हुक

Exam Tips:

a) रॉबर्ट हुक ने 1665 में कॉर्क की पतली परत में मृत कोशिकाएँ देखकर 'कोशिका' शब्द दिया।

 

Question 2: कोशिका की खोज में रॉबर्ट हुक ने किस पदार्थ का उपयोग किया?
(A) प्याज की झिल्ली का
(B) कॉर्क का
(C) पत्ती का
(D) पौधे के मूल का।

Answer:

(B) कॉर्क का

Exam Tips:

a) कॉर्क की पतली परत से हुक ने मृत कोशिकाओं को देखा था।

 

Question 3: सबसे पहले किस वैज्ञानिक ने जीवित कोशिकाओं का पता लगाया?
(A) रॉबर्ट हुक ने
(B) ल्यूवेनहक ने
(C) विरचो ने
(D) रॉबर्ट ब्राउन ने।

Answer:

(B) ल्यूवेनहक ने

Exam Tips:

a) ल्यूवेनहक ने सूक्ष्मदर्शी से जीवित कोशिकाओं और सूक्ष्मजीवों को देखा था।

 

Question 4: कोशिका के केंद्रक की खोज किसने की?
(A) पुरोकंज ने
(B) विरचो ने
(C) रॉबर्ट ब्राउन ने
(D) रॉबर्ट हुक ने।

Answer:

(C) रॉबर्ट ब्राउन ने

Exam Tips:

a) केंद्रक की खोज रॉबर्ट ब्राउन ने की थी, जबकि कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने की थी।

 

Question 5: कोशिका में तरल जैविक पदार्थ को जीवद्रव्य का नाम किसने दिया?
(A) पुरोकंज ने
(B) रॉबर्ट ब्राउन ने
(C) एम. स्लीडन ने
(D) विरचो ने।

Answer:

(A) पुरोकंज ने

Exam Tips:

a) जीवद्रव्य (प्रोटोप्लाज्म) नाम पुरकिंजे ने दिया था।

 

Question 6: 'कोशिका सिद्धांत' किसने दिया?
(A) एम. स्लीडन ने
(B) टी. स्वान ने
(C) विरचो ने
(D) (A) और (B) दोनों ने।

Answer:

(D) (A) और (B) दोनों ने

Exam Tips:

a) कोशिका सिद्धांत श्लाइडन और श्वान ने दिया और विरचो ने उसे आगे बढ़ाया।

 

Question 7: एककोशिक जीव नहीं है-
(A) अमीबा
(B) युग्लीना
(C) फर्न्स
(D) पैरामीशियम।

Answer:

(C) फर्न्स

Exam Tips:

a) फर्न पौधा है और बहुकोशिक है, जबकि बाकी तीनों एककोशिक जीव हैं।

 

Question 8: इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी की खोज कब हुई?
(A) 1936 में
(B) 1940 में
(C) 1942 में
(D) 1944 में।

Answer:

(B) 1940 में

Exam Tips:

a) इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी प्रकाश सूक्ष्मदर्शी से कहीं अधिक आवर्धन देता है।

 

Question 9: कौन-सा कोशिकांग सभी कोशिकाओं में नहीं पाया जाता?
(A) प्लैज्मा झिल्ली
(B) कोशिका भित्ति
(C) केंद्रक
(D) कोशिका द्रव्य।

Answer:

(B) कोशिका भित्ति

Exam Tips:

a) जंतु कोशिकाओं में कोशिका भित्ति नहीं होती, यह तथ्य याद रखें।

 

Question 10: कौन-सा कोशिकांग पदार्थों को अंदर-बाहर जाने देता है व रोकता है?
(A) प्लैज्मा झिल्ली
(B) कोशिका द्रव्य
(C) केंद्रक
(D) तारककाय।

Answer:

(A) प्लैज्मा झिल्ली

Exam Tips:

a) प्लैज्मा झिल्ली अर्धपारगम्य होने के कारण पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करती है।

 

Question 11: परासरण की प्रक्रिया सम्बद्ध है-
(A) प्लैज्मा झिल्ली
(B) कोशिका भित्ति
(C) वरणात्मक पारगम्य झिल्ली
(D) केंद्रक झिल्ली।

Answer:

(C) वरणात्मक पारगम्य झिल्ली

Exam Tips:

a) परासरण के लिए अर्धपारगम्य (वरणात्मक पारगम्य) झिल्ली आवश्यक है।

 

Question 12: पौधों में परासरण प्रक्रिया का उपयोग होता है-
(A) मूल द्वारा जल अवशोषण
(B) पत्तों में गैसों का विनिमय
(C) बाहरी वातावरण से पोषण ग्रहण करना
(D) उपर्युक्त सभी।

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) मूल द्वारा जल अवशोषण परासरण का सबसे प्रमुख उदाहरण है।

 

Question 13: प्लैज्मा झिल्ली का गुण नहीं है-
(A) लचीली
(B) लिपिड, प्रोटीन से बनी
(C) अध्ययन सरल सूक्ष्मदर्शी द्वारा संभव
(D) वरणात्मक पारगम्य का गुण अनुपस्थित।

Answer:

(D) वरणात्मक पारगम्य का गुण अनुपस्थित

Exam Tips:

a) प्लैज्मा झिल्ली लचीली, लिपिड-प्रोटीन से बनी और वरणात्मक पारगम्य होती है।

 

Question 14: पादप कोशिका भित्ति किस पदार्थ से बनी होती है?
(A) खनिजों से
(B) वसा से
(C) सैल्यूलोज से
(D) ग्लूकोस से।

Answer:

(C) सैल्यूलोज से

Exam Tips:

a) पादप कोशिका भित्ति का मुख्य घटक सेल्युलोज है।

 

Question 15: मानव शरीर की सबसे लंबी कोशिका है-
(A) RBC
(B) WBC
(C) तंत्रिका कोशिका
(D) त्वचा कोशिका।

Answer:

(C) तंत्रिका कोशिका

Exam Tips:

a) तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) का तंतु कई फीट लंबा हो सकता है।

 

Question 16: निम्नलिखित में से कौन-सा अजीवित है?
(A) प्लैज्मा झिल्ली
(B) कोशिका भित्ति
(C) गॉल्जीकाय
(D) राइबोसोम।

Answer:

(B) कोशिका भित्ति

Exam Tips:

a) कोशिका भित्ति सेल्युलोज से बनी निर्जीव संरचना है, जबकि बाकी तीनों कोशिका के सजीव भाग हैं।

 

Question 17: किस अपशिष्ट का कोशिका से निष्कासन आवश्यक है?
(A) CO2 का
(B) O2 का
(C) जल का
(D) उपर्युक्त सभी का।

Answer:

(A) CO2 का

Exam Tips:

a) श्वसन में बनी कार्बन डाइऑक्साइड कोशिका के लिए अपशिष्ट है और उसका निष्कासन आवश्यक है।

 

Question 18: ……………………. कोशिका के सभी कार्यों पर नियंत्रण करता है।
(A) तारककाय
(B) गॉल्जीकाय
(C) केंद्रक
(D) गुणसूत्र।

Answer:

(C) केंद्रक

Exam Tips:

a) केंद्रक को कोशिका का नियंत्रण कक्ष कहा जाता है।

 

Question 19: क्रोमोसोम कहाँ पाए जाते हैं?
(A) केंद्रक में
(B) केंद्रिका में
(C) जीवद्रव्य में
(D) कोशिका द्रव्य में।

Answer:

(A) केंद्रक में

Exam Tips:

a) गुणसूत्र केंद्रक के भीतर होते हैं, कोशिका द्रव्य में नहीं।

 

Question 20: ……………………. में आनुवांशिक गुण पाए जाते हैं।
(A) केंद्रक
(B) गुणसूत्र
(C) केंद्रिका
(D) माइटोकॉन्ड्रिया।

Answer:

(B) गुणसूत्र

Exam Tips:

a) आनुवंशिक गुण जीनों के रूप में गुणसूत्रों पर होते हैं।

 

Question 21: क्रोमोसोम का निर्माण किस पदार्थ से होता है?
(A) DNA से
(B) प्रोटीन से
(C) वसा से
(D) (A) और (B) दोनों से।

Answer:

(D) (A) और (B) दोनों से

Exam Tips:

a) गुणसूत्र DNA और प्रोटीन से बने होते हैं, यह तथ्य याद रखें।

 

Question 22: DNA के क्रियात्मक खंड को ……………………. कहते हैं।
(A) क्लोरोप्लास्ट
(B) गुणसूत्र
(C) जीन
(D) लमेला।

Answer:

(C) जीन

Exam Tips:

a) DNA का क्रियात्मक खंड जीन है और इसी से गुण निर्धारित होते हैं।

 

Question 23: प्रोकैरियोटी (असीमकेंद्रक) का गुण नहीं है-
(A) छोटा आकार
(B) केंद्रक विद्यमान
(C) केवल एक गुणसूत्र
(D) केंद्रक, केंद्रकझिल्ली से घिरा नहीं होता।

Answer:

(B) केंद्रक विद्यमान

Exam Tips:

a) असीमकेंद्रक कोशिका में सुस्पष्ट केंद्रक नहीं होता और केंद्रक झिल्ली भी नहीं होती।

 

Question 24: यूकैरियोटी (ससीमकेंद्रक) का गुण नहीं है-
(A) आकार छोटा
(B) केंद्रक क्षेत्र पूर्ण विकसित
(C) केंद्रक पाया जाता है
(D) एक से अधिक गुणसूत्र।

Answer:

(A) आकार छोटा

Exam Tips:

a) ससीमकेंद्रक कोशिकाएँ असीमकेंद्रक कोशिकाओं से आकार में बड़ी होती हैं।

 

Question 25: राइबोसोम ……………………. का संश्लेषण करते हैं।
(A) वसा
(B) प्रोटीन
(C) कार्बोहाइड्रेट्स
(D) उपर्युक्त तीनों।

Answer:

(B) प्रोटीन

Exam Tips:

a) राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण का मुख्य केंद्र है।

 

Question 26: अंतर्द्रव्योजालिका (ER) किसका निर्माण करती है?
(A) श्वसन तंत्र का
(B) खाद्य संश्लेषण तंत्र का
(C) जालिका तंत्र का
(D) उपर्युक्त तीनों।

Answer:

(C) जालिका तंत्र का

Exam Tips:

a) अंतर्द्रव्यी जालिका कोशिका में नलिकाओं का जाल बनाती है, इसलिए इसे जालिका तंत्र कहते हैं।

 

Question 27: कशेरुकी जंतुओं में विष तथा दवा के निराविषीकरण का कार्य कौन-सा कोशिकांग करता है?
(A) ER
(B) गॉल्जी उपकरण
(C) लाइसोसोम
(D) रसधानी।

Answer:

(A) ER

Exam Tips:

a) यकृत कोशिकाओं में चिकनी अंतर्द्रव्यीजालिका (SER) विषों को हानिरहित बनाती है।

 

Question 28: गॉल्जी उपकरण के बारे में सर्वप्रथम किस वैज्ञानिक ने बताया?
(A) विरचो ने
(B) पुरोकंज ने
(C) कैमिलो ने
(D) टी. स्वान ने।

Answer:

(C) कैमिलो ने

Exam Tips:

a) गॉल्जी उपकरण की खोज कैमिलो गॉल्जी ने की थी।

 

Question 29: लाइसोसोम का निर्माण ……………………. के द्वारा किया जाता है।
(A) ER
(B) गॉल्जी उपकरण
(C) रसधानी
(D) माइटोकॉन्ड्रिया।

Answer:

(B) गॉल्जी उपकरण

Exam Tips:

a) लाइसोसोम गॉल्जी उपकरण से बनते हैं, जबकि उनके पाचक एंजाइम RER पर बनते हैं।

 

Question 30: जंतु कोशिका का अंग नहीं है-
(A) प्लैज्मा झिल्ली
(B) कोशिका द्रव्य
(C) रसधानी
(D) कोशिका भित्ति।

Answer:

(D) कोशिका भित्ति

Exam Tips:

a) कोशिका भित्ति केवल पादप कोशिकाओं और कुछ जीवाणुओं में पाई जाती है।

 

Question 31: 1 μm में कितने m होते हैं?
(A) 10-6
(B) 10-3
(C) 10-9
(D) 106।

Answer:

(A) 10-6

Exam Tips:

a) 1 माइक्रोमीटर = 10-6 मीटर, यह मान याद रखें।

 

Question 32: कोशिका के अपशिष्टों को निपटाने वाले तंत्र का नाम क्या है?
(A) गॉल्जी उपकरण
(B) रसधानियाँ
(C) लाइसोसोम
(D) तारककाय।

Answer:

(C) लाइसोसोम

Exam Tips:

a) लाइसोसोम पुराने और टूटे-फूटे कोशिकांगों को पचाकर अपशिष्ट निपटाते हैं।

 

Question 33: ……………………. को आत्मघाती थैली भी कहते हैं।
(A) गॉल्जी उपकरण
(B) लाइसोसोम
(C) ER
(D) प्लैस्टिड।

Answer:

(B) लाइसोसोम

Exam Tips:

a) लाइसोसोम को आत्मघाती थैली इसलिए कहते हैं क्योंकि कोशिका के मरने पर इसके एंजाइम उसी को पचा लेते हैं।

 

Question 34: ……………………. कोशिका का बिजलीघर है।
(A) तारककाय
(B) गॉल्जीकाय
(C) माइटोकॉन्ड्रिया
(D) प्लैस्टिड।

Answer:

(C) माइटोकॉन्ड्रिया

Exam Tips:

a) माइटोकॉन्ड्रिया श्वसन द्वारा ऊर्जा उत्पन्न करता है, इसलिए इसे पावर हाउस कहते हैं।

 

Question 35: ……………………. प्रकाश संश्लेषण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
(A) माइटोकॉन्ड्रिया
(B) क्लोरोप्लास्ट
(C) रसधानी
(D) गॉल्जीकाय।

Answer:

(B) क्लोरोप्लास्ट

Exam Tips:

a) प्रकाश संश्लेषण क्लोरोप्लास्ट में होता है और इसके लिए क्लोरोफिल आवश्यक है।

 

Question 36: क्लोरोप्लास्ट में ……………………. वर्णक पाए जाते हैं।
(A) हरे
(B) पीले
(C) नारंगी
(D) उपर्युक्त सभी।

Answer:

(D) उपर्युक्त सभी

Exam Tips:

a) क्लोरोप्लास्ट में हरे क्लोरोफिल के साथ पीले और नारंगी कैरोटीनॉइड वर्णक भी होते हैं।

 

Question 37: ……………………. ठोस अथवा तरल पदार्थों की संग्राहक थैलियाँ होती हैं।
(A) लाइसोसोम
(B) गॉल्जी उपकरण
(C) रसधानियाँ
(D) ER।

Answer:

(C) रसधानियाँ

Exam Tips:

a) रसधानियाँ ठोस और तरल दोनों प्रकार के पदार्थों का संग्रह करती हैं।

 

Question 38: जीवन की संरचनात्मक व क्रियात्मक इकाई है-
(A) अंग तंत्र
(B) ऊतक
(C) कोशिका
(D) अंगक।

Answer:

(C) कोशिका

Exam Tips:

a) कोशिका ही जीवन की सबसे छोटी संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है।

 

Question 39: निम्नलिखित में गलत कथन चुनिए-
(A) लाइसोसोम एक से अधिक स्वरूपों में मिलते हैं।
(B) प्रोकैरियोट व यूकैरियोट कोशिकाओं में केवल एक ही प्रकार का कोशिका अंगक मिलता है।
(C) गॉल्जीकाय साधारण शर्करा को जटिल शर्करा में बदलता है।
(D) प्लाज़्मोलिसिस (Plasmolysis) मृत व जीवित दोनों प्रकार की कोशिकाओं का गुण है।

Answer:

(D) प्लाज़्मोलिसिस (Plasmolysis) मृत व जीवित दोनों प्रकार की कोशिकाओं का गुण है।

Exam Tips:

a) प्लाज़्मोलिसिस केवल जीवित कोशिकाओं में होता है, मृत कोशिकाओं में नहीं।

 

Question 40: कोशिका की खोज कब हुई?
(A) 1565 में
(B) 1605 में
(C) 1600 में
(D) 1665 में।

Answer:

(D) 1665 में

Exam Tips:

a) कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने 1665 में की थी।

 

Science Class 9 Curriculum Solutions: Chapter 05 The Fundamental Unit of Life

Official Haryana Board Solutions for Chapter 05 The Fundamental Unit of Life

Explore reliable textbook solutions for Chapter 05 The Fundamental Unit of Life tailored for Class 9 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Science.

Step-by-Step Explanations for Chapter 05 The Fundamental Unit of Life

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Next Steps in Your Science Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Science Haryana Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Science. You can access HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Science Haryana Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 5 जीवन की मौलिक इकाई in printable PDF format for offline study on any device.