Download Haryana Board Solutions for Class 9 Science Chapter 02 Is Matter Around Us Pure
Review structured textbook solutions for Class 9 Science Chapter 02 Is Matter Around Us Pure. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access Haryana Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Chapter 02 Is Matter Around Us Pure solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Science.
अति लघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: शुद्धिकरण किसे कहते हैं?
Answer:
लाभदायक पदार्थों को अनावश्यक तथा हानिकारक पदार्थों से अलग करना, शुद्धिकरण कहलाता है।
Exam Tips:
a) Define purification as separating useful substances from unwanted and harmful ones.
Question 2: किन्हीं चार शुद्ध पदार्थों के नाम लिखें।
Answer:
1. चीनी
2. साधारण नमक
3. सोना
4. पारा।
Exam Tips:
a) Sugar and common salt are compounds, while gold and mercury are elements.
b) Each pure substance has a fixed composition.
Question 3: किन्हीं चार तत्त्वों के नाम लिखें।
Answer:
1. सोना
2. चाँदी
3. पारा
4. गंधक।
Exam Tips:
a) Sulphur (गंधक) is a non-metal, unlike gold, silver and mercury.
Question 4: किन्हीं चार यौगिकों के नाम लिखें।
Answer:
1. जल
2. कपूर
3. चीनी
4. कार्बन डाइऑक्साइड।
Exam Tips:
a) A compound forms when elements combine chemically in a fixed ratio.
b) Water and carbon dioxide are formed by combining elements chemically.
Question 5: किन्हीं चार मिश्रणों के नाम लिखें।
Answer:
1. मिट्टी
2. वायु
3. तालाब का जल
4. सेंधा नमक (चट्टानी नमक)।
Exam Tips:
a) Rock salt is a mixture of common salt with impurities such as sand and clay.
b) Air is a mixture of nitrogen, oxygen and other gases.
Question 6: जल में विलेय दो पदार्थों के नाम बताओ जो दैनिक जीवन में काम आते हैं।
Answer:
1. साधारण नमक
2. चीनी।
Exam Tips:
a) Both substances dissolve completely in water to form true solutions.
Question 7: दो द्रवीय मिश्रणों के नाम लिखें।
Answer:
1. तालाब या नदी का जल
2. सोडा जल।
Exam Tips:
a) Soda water is a liquid mixture of carbon dioxide gas dissolved in water.
Question 8: एक गैसीय मिश्रण का उदाहरण दें।
Answer:
वायु।
Exam Tips:
a) Air is mainly a mixture of nitrogen and oxygen.
Question 9: पृथक्करण किसे कहते हैं?
Answer:
मिश्रण में से एक पदार्थ को दूसरे पदार्थ से पृथक् करना, पृथक्करण कहलाता है।
Exam Tips:
a) Separation is done by physical methods, not by chemical reactions.
Question 10: मिश्रण में कितने अवयव होते हैं?
Answer:
मिश्रण में दो या दो से अधिक अवयव होते हैं।
Exam Tips:
a) A mixture always has two or more components that keep their own properties.
Question 11: हम वायु में से किस लाभदायक अवयव को सांस के रूप में प्रयोग करते हैं?
Answer:
हम वायु में से ऑक्सीजन को सांस के रूप में प्रयोग करते हैं।
Exam Tips:
a) Oxygen makes up about 21% of air by volume.
Question 12: चुंबकीय पृथक्करण में चुंबक के किस गुण का उपयोग किया जाता है?
Answer:
चुंबक लोहे को अपनी ओर आकर्षित करता है।
Exam Tips:
a) Magnetic separation works only on magnetic materials such as iron filings.
Question 13: भारण का सिद्धांत क्या है?
Answer:
छोटे-छोटे कणों के मिलने से बड़ा तथा भारी कण बनता है।
Exam Tips:
a) Alum added to water makes tiny particles clump together and settle faster.
Question 14: विलयन किसे कहते हैं?
Answer:
दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण विलयन कहलाता है।
Exam Tips:
a) A solution has the same composition throughout, so its parts cannot be seen separately.
Question 15: मिश्र धातुओं से क्या अभिप्राय है?
Answer:
वे धातुओं के समांगी मिश्रण, जिन्हें भौतिक क्रियाओं द्वारा अवयवों से अलग नहीं किया जा सकता, मिश्र धातुएँ कहलाती हैं।
Exam Tips:
a) Brass, an alloy of copper and zinc, is a common example.
Question 16: विलायक को परिभाषित करें।
Answer:
विलयन का वह घटक (जिसकी मात्रा दूसरे से अधिक होती है) जो दूसरे घटक को विलयन में मिलाता है, विलायक कहलाता है।
Exam Tips:
a) The solvent is the component present in the larger quantity in a solution.
Question 17: विलेय से क्या अभिप्राय है?
Answer:
विलयन का वह घटक जो विलायक में घुला होता है, उसे विलेय कहते हैं।
Exam Tips:
a) The solute is the component present in the smaller quantity in a solution.
Question 18: चीनी और जल के विलयन में विलेय व विलायक बताएँ।
Answer:
विलेय-चीनी, विलायक-जल।
Exam Tips:
a) In sugar solution, sugar is the solute and water is the solvent.
Question 19: टिंक्चर आयोडीन से क्या अभिप्राय है?
Answer:
आयोडीन और ऐल्कोहॉल का विलयन टिंक्चर आयोडीन कहलाता है।
Exam Tips:
a) Tincture iodine is used as an antiseptic on minor cuts.
Question 20: टिंक्चर आयोडीन में विलेय और विलायक लिखें।
Answer:
विलेय-आयोडीन, विलायक-ऐल्कोहॉल।
Exam Tips:
a) Iodine dissolves in alcohol more easily than in water.
Question 21: सोडा जल व कोक में विलेय व विलायक लिखें।
Answer:
विलेय-कार्बन डाइऑक्साइड, विलायक-जल।
Exam Tips:
a) In soda water and cola, carbon dioxide gas dissolves in water under pressure.
Question 22: ठोस में ठोस विलयन के दो उदाहरण दें।
Answer:
1. सोने और चाँदी का मिश्रण
2. कॉपर और सोने का मिश्रण।
Exam Tips:
a) Solid solutions of metals are called alloys.
Question 23: दो जलीय विलयनों के उदाहरण दीजिए।
Answer:
1. चीनी व जल का विलयन
2. नमक व जल का विलयन।
Exam Tips:
a) Aqueous solutions have water as the solvent.
Question 24: दो अजलीय विलयनों के उदाहरण दीजिए।
Answer:
1. ऐल्कोहॉल व आयोडीन का घोल
2. सल्फर व कार्बन डाइसल्फाइड (CS2) का घोल।
Exam Tips:
a) Non-aqueous solutions use a solvent other than water, such as alcohol or carbon disulphide.
Question 25: गैस में गैस के विलयन का उदाहरण दें।
Answer:
वायु गैस में गैस का विलयन है।
Exam Tips:
a) Air is a gaseous solution in which nitrogen, oxygen and argon are the components.
Question 26: वायु के मुख्य घटक कौन-से हैं?
Answer:
वायु के मुख्य घटक नाइट्रोजन (78%) व ऑक्सीजन (21%) हैं।
Exam Tips:
a) Nitrogen is about 78% and oxygen about 21% of dry air by volume.
Question 27: वायु में कौन-से घटक को विलायक माना जाता है?
Answer:
वायु में नाइट्रोजन गैस को विलायक माना जाता है।
Exam Tips:
a) Nitrogen is taken as the solvent because it is present in the largest amount.
Question 28: विलयन के कणों का व्यास कितना होता है?
Answer:
विलयन के कणों का व्यास 1 nm (10-9 m) से भी छोटा होता है।
Exam Tips:
a) Solute particles in a true solution are smaller than 1 nm.
Question 29: असंतृप्त विलयन से क्या अभिप्राय है?
Answer:
यदि किसी विलयन में विलेय पदार्थ की मात्रा संतृप्तता से कम हो तो उसे असंतृप्त विलयन कहते हैं।
Exam Tips:
a) An unsaturated solution can still dissolve more solute at the same temperature.
Question 30: अतिसंतृप्त विलयन से क्या अभिप्राय है?
Answer:
यदि विलयन में विलेय पदार्थ की सांद्रता संतृप्त सांद्रता से अधिक हो तो उसे अतिसंतृप्त विलयन कहते हैं।
Exam Tips:
a) A supersaturated solution holds more solute than its saturation limit and is unstable.
Question 31: जल को सार्वत्रिक विलायक क्यों कहते हैं?
Answer:
जल को सार्वत्रिक विलायक इसलिए कहते हैं, क्योंकि इसमें अत्यधिक पदार्थ घुल जाते हैं।
Exam Tips:
a) Water dissolves more substances than most other liquids because it is a polar solvent.
Question 32: समुद्री जल को घरेलू उपयोग में क्यों नहीं लाया जा सकता?
Answer:
क्योंकि समुद्री जल में खनिज लवणों की सांद्रता अधिक होती है।
Exam Tips:
a) Seawater has a high salt content, so it is unsuitable for drinking or household use.
Question 33: किसी विलयन की सांद्रता को व्यक्त करने का सूत्र लिखो।
Answer:
द्रव्यमान प्रतिशत (% w/w) = (विलेय का द्रव्यमान ÷ विलयन का द्रव्यमान) × 100
Exam Tips:
a) Mass percentage uses the mass of the whole solution, not only the solvent.
Question 34: 10% ग्लूकोज़ का क्या अर्थ है?
Answer:
10% ग्लूकोज़ से अभिप्राय है कि 100 ग्राम विलयन में 10 ग्राम ग्लूकोज़ है।
Exam Tips:
a) Percentage by mass always refers to 100 units of the whole solution.
Question 35: निलंबन के कणों का आकार कितना होता है?
Answer:
निलंबन के कणों का आकार 100 nm (10-7 m) से बड़ा होता है।
Exam Tips:
a) Suspended particles are large enough to be seen and to settle on standing.
Question 36: निलंबन के कणों को किस विधि द्वारा पृथक् किया जा सकता है?
Answer:
निलंबन के कणों को छानना विधि द्वारा अलग किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Suspended particles are retained by a filter, so filtration separates them.
Question 37: कोलाइडल विलयन समांगी होता है अथवा विषमांगी?
Answer:
कोलाइडल विलयन विषमांगी होता है।
Exam Tips:
a) Colloids look uniform but are heterogeneous when examined closely.
Question 38: दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाले चार कोलाइड विलयनों के उदाहरण दीजिए।
Answer:
1. दूध
2. शेविंग क्रीम
3. टूथपेस्ट
4. जेली।
Exam Tips:
a) Milk and cream are colloids in which fat droplets are dispersed in water.
b) Jelly is a colloid in which a liquid is held in a solid network.
Question 39: टिनडल प्रभाव क्या है?
Answer:
कोलाइड कणों के बड़े आकार के कारण विसर्जन माध्यम से गुज़रने वाले दृश्य प्रकाश का प्रकीर्णन (बिखराव) हो जाता है, इस परिघटना को टिनडल प्रभाव कहते हैं।
Exam Tips:
a) The Tyndall effect makes the path of a light beam visible through a colloid.
Question 40: कोलाइड के कणों का आकार कितना होता है?
Answer:
कोलाइड के कणों का आकार 1 nm से 100 nm के बीच होता है।
Exam Tips:
a) Colloidal particles are larger than solute particles but smaller than suspended particles.
Question 41: टिनडल प्रभाव का कोई एक उदाहरण दीजिए।
Answer:
जब प्रकाश की एक संकीर्ण किरण-पुंज छत के एक छोटे छिद्र से कमरे में आती है, तो टिनडल प्रभाव देखा जा सकता है, क्योंकि कमरे की वायु में धूल व धुआँ प्रकाश का प्रकीर्णन (बिखराव) कर देते हैं।
Exam Tips:
a) Dust and smoke particles in the room scatter the light beam and make it visible.
Question 42: क्या कोलाइडी कण नग्न आंखों द्वारा देखे जा सकते हैं?
Answer:
नहीं।
Exam Tips:
a) Colloidal particles are too small to be seen with the naked eye.
Question 43: प्रकृति में एक सामान्य कोलाइड का नाम बताइए।
Answer:
प्रकृति में एक सामान्य कोलाइड कोहरा है, जो वायु में जल की बूँदों से बना होता है।
Exam Tips:
a) Fog is an aerosol, a colloid of tiny water droplets dispersed in air.
Question 44: कोलाइडों के वर्गीकरण का मुख्य आधार क्या है?
Answer:
कोलाइडों के वर्गीकरण का मुख्य आधार परिक्षेपण माध्यम की अवस्था तथा परिक्षिप्त प्रावस्था की अवस्था है।
Exam Tips:
a) Colloids are classified by the state of the dispersion medium and of the dispersed phase.
Question 45: कोलाइडों के दो उपयोग लिखें।
Answer:
1. औषधियाँ बनाने में।
2. पेंट जैसे औद्योगिक उत्पादों के निर्माण में।
Exam Tips:
a) Paint is a colloid in which pigment particles remain dispersed in a liquid.
Question 46: क्या जल और सरसों के तेल को छानकर अलग कर सकते हैं?
Answer:
नहीं। ये दोनों अमिश्रणीय द्रव हैं, इन्हें पृथक्करण कीप द्वारा अलग किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Immiscible liquids form separate layers, so a separating funnel is used.
Question 47: चालन का सिद्धांत क्या है?
Answer:
बारीक ठोस पदार्थ को मोटे ठोस पदार्थ से किसी छिद्रयुक्त उपकरण की सहायता से अलग करने की विधि को चालन कहते हैं। इसमें द्रव का प्रयोग नहीं किया जाता।
Exam Tips:
a) Sieving needs no liquid, only a sieve with holes of a suitable size.
Question 48: नदी के गंदले जल को किस विधि द्वारा निथारा जा सकता है?
Answer:
नदी के गंदले जल को भारण विधि द्वारा निथारा जा सकता है।
Exam Tips:
a) Alum is added to muddy river water to speed up the settling of fine particles.
Question 49: किसी पदार्थ का द्रवणांक अथवा क्वथनांक किस प्रकार लाभदायक है?
Answer:
किसी पदार्थ के शुद्ध या अशुद्ध होने का पता इन लाक्षणिक गुणों द्वारा लगाया जा सकता है।
Exam Tips:
a) A pure substance has a sharp, fixed melting and boiling point; impurities change them.
Question 50: द्रव में विलेय पदार्थों को पृथक् करने की सबसे अच्छी विधि कौन-सी है?
Answer:
द्रव में विलेय पदार्थों को पृथक् करने की सबसे अच्छी विधि आसवन विधि है।
Exam Tips:
a) Distillation separates a dissolved solid from its liquid by evaporating and condensing the liquid.
Question 51: ऊर्ध्वपातन किसे कहते हैं?
Answer:
जिस क्रिया में ठोस सीधे गैसीय अवस्था में बदल जाते हैं, उसे ऊर्ध्वपातन कहते हैं।
Exam Tips:
a) Sublimation skips the liquid state, so the solid changes directly into vapour.
Question 52: दो ऊर्ध्वपातित पदार्थों के नाम लिखो।
Answer:
कपूर और नौसादर ऊर्ध्वपातित पदार्थ हैं।
Exam Tips:
a) Iodine and naphthalene also sublime on heating.
Question 53: जल और मिट्टी के तेल के मिश्रण को कैसे अलग-अलग किया जा सकता है?
Answer:
जल और मिट्टी के तेल के मिश्रण को पृथक्करण कीप द्वारा अलग-अलग किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Kerosene is lighter, so it forms the upper layer over water.
Question 54: दूध से क्रीम (मक्खन) किस विधि द्वारा अलग की जा सकती है?
Answer:
दूध से क्रीम अपकेंद्रण विधि द्वारा अलग की जा सकती है।
Exam Tips:
a) Centrifugation separates cream from milk because cream is lighter than skimmed milk.
Question 55: आसुत जल किस प्रक्रम द्वारा प्राप्त किया जाता है?
Answer:
आसुत जल आसवन प्रक्रम द्वारा प्राप्त किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Distilled water is obtained by condensing the vapour of boiling water.
Question 56: नौसादर और रेत के मिश्रण का पृथक्करण किस विधि द्वारा किया जा सकता है?
Answer:
नौसादर और रेत के मिश्रण का पृथक्करण ऊर्ध्वपातन विधि द्वारा किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Ammonium chloride sublimes on heating, leaving sand behind.
Question 57: घरों में जल किस विधि द्वारा साफ किया जाता है?
Answer:
घरों में जल फिल्टरीकरण विधि द्वारा साफ किया जाता है।
Exam Tips:
a) Filtration removes suspended impurities but not dissolved salts.
Question 58: पेट्रोल में मिलावट किस विधि द्वारा देखी जा सकती है?
Answer:
पेट्रोल में मिलावट वाष्पीकरण विधि द्वारा देखी जा सकती है।
Exam Tips:
a) Pure petrol evaporates completely and leaves no residue on a watch glass.
Question 59: जल और एसीटोन के मिश्रण को किस विधि द्वारा पृथक् किया जाता है?
Answer:
जल और एसीटोन के मिश्रण को आसवन विधि द्वारा पृथक् किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Acetone boils at about 56 °C, much below the boiling point of water, which makes distillation effective.
Question 60: आसवन विधि कहाँ प्रयोग की जाती है?
Answer:
जब दो घुलनशील द्रवों के मिश्रण के घटकों के क्वथनांकों के बीच काफी अंतर होता है।
Exam Tips:
a) Simple distillation is used when the boiling points differ by more than about 25 K.
Question 61: पेट्रोलियम उत्पादों के विभिन्न घटकों को किस विधि द्वारा पृथक्कीकृत किया जाता है?
Answer:
पेट्रोलियम उत्पादों के विभिन्न घटकों को प्रभाजी आसवन विधि द्वारा पृथक्कीकृत किया जाता है।
Exam Tips:
a) Fractional distillation separates crude oil into petrol, diesel and kerosene.
Question 62: प्रभाजी आसवन विधि कब प्रयोग में लाई जाती है?
Answer:
जब दो या दो से अधिक घुलनशील द्रवों के क्वथनांकों का अंतर 25 K से कम होता है।
Exam Tips:
a) Fractional distillation is needed when the boiling points differ by less than 25 K.
Question 63: वायु के विभिन्न घटकों को किस विधि द्वारा पृथक् किया जा सकता है?
Answer:
वायु के विभिन्न घटकों को प्रभाजी आसवन विधि द्वारा पृथक् किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Liquefied air is separated into its gases by fractional distillation.
Question 64: ऑक्सीजन का क्वथनांक कितना होता है?
Answer:
ऑक्सीजन का क्वथनांक -183 °C होता है।
Exam Tips:
a) Oxygen boils at -183 °C, while nitrogen boils at -196 °C.
Question 65: जब वायु के घटकों को ठंडा किया जाता है तो कौन-सा घटक पहले द्रव में परिवर्तित होता है?
Answer:
ऑक्सीजन।
Exam Tips:
a) Oxygen has the higher boiling point of the two main gases in air, so it liquefies first.
Question 66: कॉपर सल्फेट के एक अशुद्ध नमूने में से शुद्ध कॉपर सल्फेट किस विधि द्वारा प्राप्त किया जाता है?
Answer:
क्रिस्टलीकरण विधि द्वारा।
Exam Tips:
a) Pure copper sulphate crystals form when the hot saturated solution cools.
Question 67: भौतिक परिवर्तनों से क्या अभिप्राय है?
Answer:
भौतिक परिवर्तनों में पदार्थों के रूप में परिवर्तन होता है, न कि रासायनिक रूप में; इन परिवर्तनों में पदार्थ को पुनः प्राप्त किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) In physical changes, the original substance can be recovered.
Question 68: किन्हीं दो भौतिक परिवर्तनों के उदाहरण दें।
Answer:
1. चीनी व जल का विलयन
2. नमक व जल का विलयन।
Exam Tips:
a) Dissolving sugar or salt in water changes only the physical state of the substance.
Question 69: क्या चीनी के विलयन में से चीनी प्राप्त की जा सकती है?
Answer:
हाँ, चीनी के विलयन में से जल को वाष्पीकृत करने से चीनी प्राप्त की जा सकती है।
Exam Tips:
a) Evaporating the water leaves sugar crystals behind, showing the change is physical.
Question 70: रासायनिक परिवर्तन से क्या अभिप्राय है?
Answer:
रासायनिक परिवर्तन में एक या एक से अधिक प्रकार के पदार्थ एक या अनेक नए पदार्थों में परिवर्तित हो जाते हैं, अर्थात् इन परिवर्तनों में पदार्थ को पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता।
Exam Tips:
a) Chemical changes produce new substances that cannot be easily reversed.
Question 71: दैनिक जीवन में प्रयुक्त होने वाले दो रासायनिक परिवर्तन कौन-से हैं?
Answer:
1. दूध का दही बनना
2. भोजन का पाचन।
Exam Tips:
a) Curdling of milk is a chemical change because new substances are formed.
Question 72: तत्त्व क्या है?
Answer:
तत्त्व द्रव्य का वह आधारभूत रूप है जिसे रासायनिक अभिक्रियाओं द्वारा सरल पदार्थों में नहीं तोड़ा जा सकता।
Exam Tips:
a) Elements cannot be broken down into simpler substances by chemical reactions.
Question 73: तत्त्व का कोई एक विशेष गुण लिखें।
Answer:
एक तत्त्व केवल एक ही प्रकार के परमाणुओं से बना होता है।
Exam Tips:
a) Each element is made of only one kind of atom.
Question 74: कमरे के ताप पर कितने तत्त्व गैसीय अवस्था में पाए जाते हैं? किन्हीं दो के नाम लिखें।
Answer:
कमरे के ताप पर 11 तत्त्व गैसीय अवस्था में पाए जाते हैं; जैसे हाइड्रोजन व ऑक्सीजन।
Exam Tips:
a) Eleven elements are gases at room temperature, including the noble gases.
Question 75: कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में मिलने वाली एक धातु तथा एक अधातु का नाम लिखें।
Answer:
धातु-पारा। अधातु-ब्रोमीन।
Exam Tips:
a) Mercury is the only metal that is liquid at room temperature.
Question 76: उपधातु से क्या अभिप्राय है?
Answer:
धातु और अधातु के बीच के गुण दर्शाने वाले तत्त्व उपधातु कहलाते हैं।
Exam Tips:
a) Metalloids show properties of both metals and non-metals.
Question 77: किन्हीं दो उपधातुओं के नाम लिखें।
Answer:
1. बोरॉन
2. सिलिकॉन।
Exam Tips:
a) Silicon is a metalloid widely used in semiconductors.
Question 78: यौगिक से क्या अभिप्राय है?
Answer:
दो या दो से अधिक तत्त्वों के निश्चित अनुपात में रासायनिक रूप से मिलने से बना पदार्थ यौगिक कहलाता है।
Exam Tips:
a) Water always contains hydrogen and oxygen in a fixed ratio by mass, 1:8.
Question 79: वायु मुख्यतः किन दो गैसों का समांगी मिश्रण है?
Answer:
वायु मुख्यतः ऑक्सीजन व नाइट्रोजन गैसों का समांगी मिश्रण है, क्योंकि वायु में अन्य गैसें बहुत कम मात्रा में उपस्थित होती हैं।
Exam Tips:
a) Air is homogeneous because its gases are evenly mixed throughout.
Question 80: विषमांगी मिश्रण किसे कहते हैं?
Answer:
विषमांगी मिश्रण वह मिश्रण है जिसमें भौतिक रूप से अलग-अलग भाग होते हैं तथा प्रत्येक भाग भिन्न-भिन्न गुणधर्मों का होता है।
Exam Tips:
a) Sand mixed with water is a common example of a heterogeneous mixture.
Question 81: निम्नलिखित को तत्त्व, यौगिक तथा मिश्रण में वर्गीकृत करें। (A) सोडियम (B) मिट्टी (C) चाँदी (D) चीनी (E) यूरिया
Answer:
तत्त्व: (A) सोडियम, (C) चाँदी
यौगिक: (D) चीनी, (E) यूरिया
मिश्रण: (B) मिट्टी
Exam Tips:
a) Sugar and urea have fixed compositions, while soil contains many different substances.
Question 82: जब दो या दो से अधिक तत्त्व अथवा यौगिक किसी भी अनुपात में मिलते हैं तो क्या बनता है?
Answer:
जब दो या दो से अधिक तत्त्व अथवा यौगिक किसी भी अनुपात में मिलते हैं तो मिश्रण बनता है।
Exam Tips:
a) Mixing in any ratio, without chemical bonding, gives a mixture.
लघूत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: मिश्रण किसे कहते हैं? ये कितने प्रकार के होते हैं? संक्षेप में समझाएँ।
Answer:
एक मिश्रण में एक से अधिक पदार्थ (तत्त्व या यौगिक) होते हैं। मिश्रण को भौतिक प्रक्रम द्वारा दो या दो से अधिक पदार्थों में पृथक् किया जा सकता है। मिश्रण मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं:
1. समांगी मिश्रण: जिस मिश्रण का संघटन सभी जगह एक समान रहता है, उसे समांगी मिश्रण कहते हैं; जैसे नमक व जल का मिश्रण, चीनी व जल का मिश्रण आदि।
2. विषमांगी मिश्रण: जिस मिश्रण में भौतिक रूप से अलग-अलग भाग होते हैं तथा प्रत्येक भाग भिन्न गुणधर्मों का होता है, उसे विषमांगी मिश्रण कहते हैं; जैसे सोडियम क्लोराइड और लोहे की छीलन का मिश्रण, नमक और सल्फर का मिश्रण तथा जल और तेल का मिश्रण।
Exam Tips:
a) Define a mixture first, then give the two types with one example each.
b) Homogeneous mixtures look uniform, while heterogeneous ones show separate parts.
c) Iron filings in common salt is a heterogeneous mixture that a magnet can separate.
Question 2: पानी में नमक के विलयन को मिश्रण क्यों माना जाता है, यौगिक क्यों नहीं?
Answer:
पानी में नमक के विलयन को मिश्रण माना जाता है, यौगिक नहीं, क्योंकि:
1. नमक युक्त पानी में से नमक और पानी को आसवन विधि द्वारा अलग किया जा सकता है।
2. नमक युक्त पानी अपने दोनों अवयवों, जल और नमक, के गुण दिखाता है।
3. नमक युक्त पानी का संघटन अलग-अलग हो सकता है; नमक की भिन्न मात्रा को पानी की एक निश्चित मात्रा में घोलकर भिन्न संघटन वाला विलयन प्राप्त किया जा सकता है।
4. नमक युक्त पानी का कोई निश्चित सूत्र नहीं होता।
Exam Tips:
a) Mention that the salt and water can be separated by distillation.
b) A compound has a fixed formula, but salt solution does not.
c) The composition of salt solution can be changed by adding more salt.
Question 3: ऐसे मिश्रण का उदाहरण दो- (1) जिसमें दोनों पदार्थ यौगिक हों। (2) जिसमें तत्त्व तथा यौगिक दोनों मिले हों। (3) जिसमें दोनों तत्त्व हों।
Question 3 (1): ऐसा मिश्रण जिसमें दोनों पदार्थ यौगिक हों:
Answer:
पानी में चीनी मिलाने पर बना शरबत ऐसा मिश्रण है जिसमें पानी और चीनी दोनों यौगिक हैं।
Exam Tips:
a) Sugar and water are both compounds in syrup.
Question 3 (2): ऐसा मिश्रण जिसमें तत्त्व तथा यौगिक दोनों मिले हों:
Answer:
वायु ऐसा मिश्रण है जिसमें ऑक्सीजन और नाइट्रोजन तत्त्व हैं तथा कार्बन डाइऑक्साइड और जलवाष्प यौगिक हैं।
Exam Tips:
a) Air contains both elements (oxygen, nitrogen) and compounds (carbon dioxide, water vapour).
Question 3 (3): ऐसा मिश्रण जिसमें दोनों तत्त्व हों:
Answer:
पीतल ऐसा मिश्रण है जो ताँबा और जस्ता दो तत्त्वों को मिलाने से बनता है।
Exam Tips:
a) Brass is made of copper and zinc, both elements.
Question 4: विलयन किसे कहते हैं? विभिन्न प्रकार के विलयनों की एक सूची बनाइए।
Answer:
विलयन एक समांगी मिश्रण होता है जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ होते हैं। विभिन्न प्रकार के विलयन निम्नलिखित हैं:
| विलेय की अवस्था | विलायक की अवस्था | विलयन का उदाहरण |
|---|---|---|
| ठोस | ठोस | सोना व चाँदी, कॉपर व सोना, मिश्र धातुएँ (पीतल, कांसा) |
| ठोस | द्रव | चीनी युक्त जल, नमक युक्त जल |
| द्रव | ठोस | चाँदी में पारा |
| द्रव | द्रव | जल में ऐल्कोहॉल |
| गैस | गैस | वायु |
| गैस | द्रव | जल में घुली ऑक्सीजन, जल में घुली कार्बन डाइऑक्साइड |
Exam Tips:
a) Name the solute and solvent states in each row.
b) Alloys such as brass and bronze are solid solutions.
c) Air is the only common gas-in-gas solution, so it is a good example to remember.
Question 5: विलयन के कोई चार गुण लिखें।
Answer:
विलयन के मुख्य गुण निम्नलिखित हैं:
1. विलयन एक समांगी मिश्रण होता है।
2. विलयन के कणों का व्यास 1 nm (10-9 m) से भी छोटा होता है, इसलिए इन्हें आँख से नहीं देखा जा सकता।
3. विलयन के कण प्रकाश की किरण को फैलाते नहीं, इसलिए विलयन में प्रकाश का मार्ग दिखाई नहीं देता।
4. छानने की विधि द्वारा विलेय के कणों को विलयन से पृथक् नहीं किया जा सकता।
5. विलयन को शांत छोड़ देने पर भी विलेय के कण नीचे नहीं बैठते, अर्थात् विलयन स्थायी होता है।
Exam Tips:
a) Particle size below 1 nm explains why solutions look transparent.
b) Filter paper cannot separate solute particles from a true solution.
c) Solutions are stable, so the solute does not settle on standing.
Question 6: जलीय तथा अजलीय विलयन क्या होते हैं?
Answer:
1. जलीय विलयन: ये वे विलयन हैं जो पदार्थों को जल में घोलकर बनाए जाते हैं; जैसे शरबत तथा सोडा वॉटर।
2. अजलीय विलयन: ये वे विलयन हैं जो पदार्थों को जल के अतिरिक्त अन्य विलायकों (जैसे ऐल्कोहॉल, ऐसीटोन आदि) में घोलकर बनाए जाते हैं; जैसे टिंक्चर आयोडीन तथा बेंजीन में नैफ्थलीन का घोल।
Exam Tips:
a) Water is the solvent in aqueous solutions.
b) Alcohol and acetone are common non-aqueous solvents.
c) Tincture iodine is a non-aqueous solution made with alcohol.
Question 7: विलयन में विलेय और विलायक के कणों को अलग-अलग पहचानना संभव क्यों नहीं होता है?
Answer:
विलेय के कण विलायक के साथ इतनी अच्छी तरह मिल जाते हैं कि उन्हें अलग से पहचाना नहीं जा सकता। विलयन समांगी होते हैं, अर्थात् उनका संघटन एक समान होता है।
यदि नमक के विलयन और चीनी के विलयन को मिलाया जाए, तो प्राप्त समांगी विलयन में दोनों विलयन भली-भाँति एक-दूसरे में मिल जाते हैं, और मूल विलायक तथा विलेय में भेद करना संभव नहीं होता।
Exam Tips:
a) The particles are smaller than 1 nm, so they cannot be distinguished.
b) Mixing two solutions also gives one uniform solution.
Question 8: किसी विलयन की सांद्रता को किस प्रकार व्यक्त किया जाता है? उदाहरण देकर उसका अर्थ समझाएँ।
Answer:
विलयन की सांद्रता को दिए हुए विलयन के द्रव्यमान या आयतन में उपस्थित विलेय की मात्रा के रूप में व्यक्त करते हैं। सांद्रता को द्रव्यमान प्रतिशत के रूप में भी व्यक्त किया जा सकता है, जो बताता है कि विलयन की 100 द्रव्यमान इकाइयों में कितने द्रव्यमान की इकाइयाँ विलेय हैं। इसकी इकाई ग्राम है।
उदाहरण के लिए, 10% ग्लूकोज़ (C6H12O6) के विलयन में 100 g विलयन में 10 g ग्लूकोज़ होता है। इसे 90 g जल में 10 g ग्लूकोज़ के रूप में भी कह सकते हैं। यदि विशेष रूप से नहीं कहा गया हो, तो प्रतिशत का अर्थ द्रव्यमान प्रतिशत होता है और उसमें जल विलायक होता है।
Exam Tips:
a) Mass percentage is based on the mass of the whole solution.
b) A 10% glucose solution has 10 g glucose in 100 g of solution.
c) Unless stated otherwise, percentage concentration means mass percentage with water as solvent.
Question 9: संतृप्त विलयन, असंतृप्त विलयन तथा अतिसंतृप्त विलयन को परिभाषित करें।
Answer:
1. संतृप्त विलयन: दिए हुए ताप पर किसी विलयन में जब उसकी क्षमता के अनुसार अधिकतम विलेय घुल जाता है, तब उसे संतृप्त विलयन कहते हैं। इसमें घुले और बिना घुले विलेय आपस में साम्यावस्था (equilibrium) में होते हैं।
2. असंतृप्त विलयन: जब विलयन में उपस्थित विलेय की मात्रा संतृप्त स्तर से कम होती है, तब विलयन को असंतृप्त विलयन कहते हैं।
3. अतिसंतृप्त विलयन: यदि विलयन में विलेय की सांद्रता संतृप्त सांद्रता से अधिक हो, तो वह विलयन अतिसंतृप्त कहलाता है।
Exam Tips:
a) A saturated solution is in equilibrium with undissolved solute.
b) Adding more solute to an unsaturated solution will still dissolve it.
c) Supersaturated solutions are unstable and may crystallise on disturbance.
Question 10: एक विलयन 320 g जल में 40 g साधारण नमक रखता है। विलयन का द्रव्यमान बताएँ।
Answer:
दिया है: विलेय (नमक) का द्रव्यमान = 40 g; विलायक (जल) का द्रव्यमान = 320 g
सूत्र: विलयन का द्रव्यमान = विलेय का द्रव्यमान + विलायक का द्रव्यमान
गणना: विलयन का द्रव्यमान = 40 g + 320 g = 360 g
Exam Tips:
a) Solution mass always includes both the solute and the solvent.
b) Check the units are grams before adding.
Question 11: निलंबन को परिभाषित करें तथा उसके विभिन्न गुण लिखें।
Answer:
निलंबन: निलंबन एक विषमांगी मिश्रण है जिसमें विलेय पदार्थ के कण घुलते नहीं, बल्कि माध्यम में निलंबित रहते हैं। इसके प्रमुख गुण निम्नलिखित हैं:
1. यह एक विषमांगी मिश्रण है।
2. निलंबित कण 100 nm (10-7 m) से बड़े होते हैं, इसलिए आँखों से देखे जा सकते हैं।
3. ये निलंबित कण प्रकाश की किरण को फैला देते हैं, जिससे उसका मार्ग दिखाई देता है।
4. निलंबन अस्थायी होता है। छानन विधि द्वारा इसके कणों को मिश्रण से पृथक् किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Suspended particles are visible and scatter light.
b) Suspensions are unstable and the particles settle on standing.
c) Filtration separates suspended particles from the liquid.
Question 12: विलयन तथा कोलाइड में क्या अंतर है?
Answer:
विलयन तथा कोलाइड में निम्नलिखित अंतर हैं:
| विलयन | कोलाइड |
|---|---|
| प्रकाश का प्रकीर्णन नहीं करता। | प्रकाश की किरण-पुंज का प्रकीर्णन करता है। |
| समांगी मिश्रण है। | विषमांगी मिश्रण है। |
| पूर्णतः पारदर्शी होता है। | अल्प पारदर्शी होता है। |
| कणों का आकार 10-9 m से कम होता है। | कणों का आकार 10-9 m से 10-7 m के बीच होता है। |
| टिनडल प्रभाव नहीं दिखाता। | टिनडल प्रभाव दिखाता है। |
Exam Tips:
a) Only colloids show the Tyndall effect.
b) A true solution is transparent, while a colloid is only slightly transparent.
c) Particle size is the main difference between the two.
Question 13: विलयन तथा निलंबन में क्या अंतर है?
Answer:
विलयन तथा निलंबन में निम्नलिखित अंतर हैं:
| विलयन | निलंबन |
|---|---|
| समांगी होता है। | विषमांगी होता है। |
| पारदर्शी होता है। | अपारदर्शी (धुंधला) होता है। |
| कणों का आकार अपेक्षाकृत छोटा होता है। | कणों का आकार अपेक्षाकृत बड़ा होता है। |
| फिल्टर पेपर में से गुज़र जाता है और कोई अवशेष नहीं छोड़ता। | कण फिल्टर पेपर में से नहीं गुज़र सकते। |
| कणों को देखा नहीं जा सकता। | कणों को आँखों से या सूक्ष्मदर्शी से देखा जा सकता है। |
Exam Tips:
a) Suspension particles are visible and are retained by filter paper.
b) Solutions are clear, while suspensions look cloudy.
c) Particle size decides whether filtration works.
Question 14: क्या होता है जब कोलाइडी विलयन में से प्रकाश किरण-पुंज गुजारा जाता है?
Answer:
जब कोलाइडी विलयन में से प्रकाश किरण-पुंज गुजारा जाता है, तो उसका पथ चमकीला दिखाई देने लगता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कोलाइडी कण अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश को सभी दिशाओं में बिखेर देते हैं। इस परिघटना को टिनडल प्रभाव कहते हैं।
इसी गुण के आधार पर कोलाइडी विलयन और वास्तविक विलयन में भेद किया जाता है। जैसे दूध टिनडल प्रभाव दिखाता है। दैनिक जीवन में, जब कमरे के छोटे छिद्र से प्रकाश की किरण आती है, तब वहाँ टिनडल प्रभाव देखा जा सकता है।
Exam Tips:
a) Colloidal particles scatter light in all directions.
b) Milk shows the Tyndall effect, while salt solution does not.
c) A light beam entering a dark room through a small hole shows the effect.
Question 15: ब्राऊनियन गतिशीलता से क्या अभिप्राय है?
Answer:
कोलाइडी कण सभी दिशाओं में आड़े-तिरछे पथों पर सदैव गतिशील रहते हैं। कोलाइडी कणों की इस कभी न रुकने वाली आड़ी-तिरछी गति को ब्राऊनियन गतिशीलता (Brownian movement) कहते हैं।
Exam Tips:
a) The motion is caused by collisions with the molecules of the medium.
b) Brownian motion is continuous and random.
Question 16: कोलाइड के गुणधर्मों का वर्णन करें।
Answer:
कोलाइड के मुख्य गुणधर्म निम्नलिखित हैं:
1. यह एक विषमांगी मिश्रण है।
2. कोलाइड के कणों का आकार 1 nm से 100 nm के बीच होता है, इसलिए ये आँखों से नहीं देखे जा सकते।
3. ये कण प्रकाश की किरण को फैला देते हैं, जिससे उसका मार्ग दिखाई देता है।
4. इन्हें शांत छोड़ने पर ये तल में नहीं बैठते, अर्थात् ये स्थायी होते हैं।
5. ये छानन विधि द्वारा मिश्रण से पृथक् नहीं किए जा सकते, परंतु अपकेंद्रीकरण द्वारा पृथक् किए जा सकते हैं।
Exam Tips:
a) Colloids pass through filter paper but can be separated by centrifugation.
b) The Tyndall effect and Brownian motion are both seen in colloids.
c) Colloidal particles stay dispersed and do not settle.
Question 17: कोलाइडों को किस प्रकार वर्गीकृत किया जाता है? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।
Answer:
कोलाइडों को परिक्षेपण माध्यम तथा परिक्षिप्त प्रावस्था की अवस्था (ठोस, द्रव या गैस) के अनुसार वर्गीकृत किया जाता है:
| परिक्षेपण माध्यम | परिक्षिप्त प्रावस्था | प्रकार | उदाहरण |
|---|---|---|---|
| गैस | द्रव | ऐरोसॉल | कोहरा, बादल |
| गैस | ठोस | ऐरोसॉल | धुआँ, ऑटोमोबाइल का निकास धुआँ |
| द्रव | गैस | फोम | शेविंग क्रीम, झाग |
| द्रव | द्रव | इमल्शन | दूध, फेस क्रीम |
| द्रव | ठोस | सॉल | कीचड़, मिल्क ऑफ मैग्नीशिया |
| ठोस | गैस | फोम | फोम रबर, स्पंज, प्युमिस |
| ठोस | द्रव | जेल | जेली, पनीर |
| ठोस | ठोस | ठोस सॉल | रंगीन रत्न, दूधिया काँच |
Exam Tips:
a) Read the table by naming the dispersion medium first.
b) Fog is an aerosol of liquid in gas, while smoke is a solid in gas.
c) Milk is an emulsion of liquid fat droplets in water.
Question 18: यौगिक और मिश्रण में कोई पाँच अंतर लिखें।
Answer:
यौगिक और मिश्रण में निम्नलिखित पाँच अंतर हैं:
| यौगिक | मिश्रण |
|---|---|
| दो या दो से अधिक तत्त्वों के निश्चित अनुपात में रासायनिक संयोग से बनता है। | दो या दो से अधिक पदार्थों को किसी भी अनुपात में मिलाने से बनता है; इसमें रासायनिक संयोग नहीं होता। |
| समांगी होता है। | विषमांगी या समांगी हो सकता है। |
| इसके भौतिक या रासायनिक गुण निश्चित होते हैं। | इसके गुण निश्चित नहीं होते। |
| यौगिक के अवयवों को अलग-अलग नहीं देखा जा सकता। | इसके अवयवों को अलग-अलग देखा जा सकता है। |
| इसके अवयवों को भौतिक विधियों से अलग नहीं किया जा सकता। | इसके अवयवों को भौतिक विधियों से अलग किया जा सकता है। |
Exam Tips:
a) A compound has a fixed composition, while a mixture does not.
b) Compounds can be broken down only by chemical methods.
c) Mixture components keep their own properties and can be separated physically.
Question 19: मिश्रण के अवयवों को किन-किन उद्देश्यों के लिए पृथक् किया जाता है?
Answer:
मिश्रण के अवयवों को निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए पृथक् किया जाता है:
1. किसी अवांछनीय अवयव को अलग करने के लिए।
2. किसी हानिकारक अवयव को अलग करने के लिए।
3. किसी पदार्थ का शुद्ध नमूना प्राप्त करने के लिए।
4. किसी लाभदायक अवयव को प्राप्त करने के लिए।
Exam Tips:
a) Separation is needed for purity, safety and to obtain useful parts.
b) Removing stones from grains is an example of removing an unwanted part.
Question 20: निम्नलिखित को धातु, अधातु व उपधातुओं में वर्गीकृत करें: सिलिकन, जर्मेनियम, आयोडीन, सोडियम, लोहा, कार्बन।
Answer:
धातु: सोडियम, लोहा
अधातु: आयोडीन, कार्बन
उपधातु: सिलिकॉन, जर्मेनियम
Exam Tips:
a) Silicon and germanium are metalloids used in semiconductors.
b) Iodine and carbon are non-metals.
Question 21: फटकना विधि का वर्णन करें।
Answer:
किसान किसी ऊँचे स्थान पर खड़ा होकर भूसे और अनाज को अलग करने की जिस विधि का प्रयोग करता है, उसे फटकना कहते हैं। भूसा हल्का होने के कारण वायु के साथ दूर चला जाता है, जबकि अनाज के दाने भारी होने के कारण सीधे ज़मीन पर गिरते हैं।
Exam Tips:
a) Winnowing relies on the difference in weight between husk and grain.
b) A breeze or fan helps the light husk blow away.
Question 22: 'हाथों से बीनना' पृथक्करण विधि का संक्षिप्त वर्णन करें।
Answer:
गेहूँ, चावल, दालों आदि से कंकड़-पत्थर जैसे अवांछनीय पदार्थों को हाथों से अलग करना हाथों से बीनना कहलाता है। इस विधि का प्रयोग फलों और सब्ज़ियों को छाँटने के लिए भी किया जाता है।
Exam Tips:
a) Hand picking works well when the unwanted items are visibly different.
b) It is used for sorting fruits and vegetables as well as grains.
Question 23: वाष्पीकरण विधि क्या है? वर्णन करें।
Answer:
यदि किसी द्रव में कोई विलेय पदार्थ घुला हो और मिश्रण के अवयवों को अलग-अलग करना हो, तो मिश्रण को धूप में रखकर या गर्म करके वाष्पीकृत किया जाता है। द्रव वाष्प बनकर उड़ जाता है और शेष घुलनशील पदार्थ रह जाता है। इस विधि को वाष्पीकरण कहते हैं। समुद्री जल से नमक इसी विधि द्वारा प्राप्त किया जाता है।
Exam Tips:
a) Evaporation leaves the dissolved solid behind.
b) Seawater is evaporated in shallow pans to obtain salt.
c) The method is slow and works best for non-volatile solids.
Question 24: अपकेंद्रण विधि किसे कहते हैं?
Answer:
इस विधि में, जिसमें अत्यंत छोटे निलंबित कण होते हैं, उस मिश्रण को बंद बर्तन में लेकर तेज़ी से चारों ओर घुमाया जाता है। भारी पदार्थ तल की ओर चले जाते हैं और हल्के पदार्थ ऊपर रह जाते हैं। इसे अपकेंद्रण विधि कहते हैं। डेयरी में दूध से क्रीम इसी विधि द्वारा अलग की जाती है।
Exam Tips:
a) Centrifugation uses rapid spinning to increase the effect of gravity.
b) Heavier particles move to the bottom and lighter ones stay on top.
Question 25: अपकेंद्रण विधि के दैनिक जीवन में उपयोगों का वर्णन करें।
Answer:
अपकेंद्रण विधि के दैनिक जीवन में निम्नलिखित उपयोग हैं:
1. प्रयोगशाला में रक्त और मूत्र की जाँच में।
2. डेयरी और घरों में क्रीम से मक्खन निकालने में।
3. कपड़े धोने की मशीन में भीगे कपड़ों से पानी निकालने में।
Exam Tips:
a) Blood test samples are spun in a centrifuge to separate components.
b) A washing machine spin cycle uses the same principle.
Question 26: आप जल से मिट्टी का तेल किस प्रकार पृथक् करोगे?
Answer:
जल और मिट्टी का तेल दोनों अमिश्रणीय द्रव हैं, और ये अलग-अलग परतें बनाते हैं। मिट्टी का तेल हल्का होने के कारण जल के ऊपर तैरता है। इन्हें पृथक्करण कीप की सहायता से अलग किया जा सकता है। मिश्रण को कीप में डालें। थोड़ी देर बाद दोनों द्रवों की अलग-अलग परतें बन जाएँगी। कीप का स्टॉपकॉक खोलकर नीचे के बर्तन में जल अलग कर लें, जबकि मिट्टी का तेल कीप के अंदर रह जाएगा।
Exam Tips:
a) Kerosene is lighter than water, so it floats on top.
b) Open the stopcock slowly so the lower layer drains out first.
c) The two liquids must be immiscible for this method to work.
Question 27: दो अघुलनशील द्रवों के मिश्रण को पृथक् करने के लिए पृथक्कारी कीप में किस सिद्धांत का प्रयोग किया जाता है? इसके कोई दो उपयोग भी लिखें।
Answer:
पृथक्कारी कीप में यह सिद्धांत काम करता है कि दो अघुलनशील द्रव अपने घनत्व के अनुसार अलग-अलग परतों में बँट जाते हैं, जिन्हें स्टॉपकॉक खोलकर अलग-अलग कर लिया जाता है।
उपयोग:
1. तेल और जल के मिश्रण को पृथक् करने में।
2. धातुशोधन के दौरान लोहे को अलग करने में। इस विधि से हल्की स्लैग को ऊपर से हटा लिया जाता है और भट्टी की निचली सतह पर पिघला हुआ लोहा बच जाता है।
Exam Tips:
a) The layers separate because of the difference in density.
b) Oil and water are the most common example of this method.
Question 28: ऊर्ध्वपातन क्या होता है? नमक और नौसादर के मिश्रण को कैसे अलग करोगे?
Answer:
ठोस पदार्थ को गर्म करके सीधे गैस में बदलने की प्रक्रिया ऊर्ध्वपातन है। कुछ ठोस गर्म करने पर द्रव नहीं बनते, बल्कि सीधे गैस में बदल जाते हैं; ऐसे पदार्थों को ऊर्ध्वपातनशील पदार्थ कहते हैं। नौसादर (अमोनियम क्लोराइड), कपूर, आयोडीन तथा नैफ्थलीन ऊर्ध्वपातनशील पदार्थ हैं।
नमक और नौसादर का मिश्रण अलग करना:
(i) मिश्रण को चीनी की गोल प्याली में डालकर लोहे की तिपाई पर रखें।
(ii) मिश्रण के ऊपर शीशे की एक उल्टी कीप रखें और उसकी नली के सिरे पर रूई रखकर उसे बंद करें।
(iii) प्याली को स्पिरिट लैंप से गर्म करें।
(iv) नौसादर वाष्प बनकर कीप की भीतरी दीवारों पर जमकर ठोस बन जाएगा, और प्याली में नमक शेष रह जाएगा।
Exam Tips:
a) Ammonium chloride sublimes, while common salt does not.
b) Cover the funnel mouth with cotton to trap the vapour inside.
c) Heat gently so that the sublimed solid deposits on the cooler funnel walls.
Question 29: क्रोमैटोग्राफी से आप क्या समझते हैं? इसके दैनिक जीवन में क्या उपयोग हैं?
Answer:
क्रोमैटोग्राफी एक ऐसी विधि है जिसका प्रयोग उन विलेय पदार्थों को अलग करने में होता है जो एक ही विलायक में घुले होते हैं। इसका उपयोग निम्नलिखित को पृथक् करने में किया जाता है:
1. डाई (रंगों) में रंगों को।
2. प्राकृतिक रंगों से रंग को।
3. मूत्र से चीनी को।
4. रक्त से दवा को।
Exam Tips:
a) Chromatography separates dissolved substances by their different rates of movement.
b) It is used to check dyes and to detect drugs in blood.
Question 30: आसवन किसे कहते हैं? इसका उपयोग कहाँ किया जाता है?
Answer:
किसी द्रव को गर्म करके वाष्प में बदलना और वाष्प को पुनः ठंडा करके द्रव में बदलना आसवन कहलाता है। डॉक्टरों द्वारा प्रयोग किया जाने वाला आसुत (डिस्टिल्ड) जल इसी विधि से प्राप्त किया जाता है। इस विधि का उपयोग उन दो घुलनशील द्रवों के मिश्रण को अलग करने में किया जाता है जिनके क्वथनांकों में (25 K से अधिक) काफी अंतर होता है।
Exam Tips:
a) Distillation depends on the difference in boiling points.
b) Distilled water is free of dissolved salts and is used in medicine.
Question 31: प्रभाजी आसवन विधि कहाँ प्रयोग की जाती है? यह आसवन से किस प्रकार भिन्न है?
Answer:
जब दो या दो से अधिक घुलनशील द्रवों के क्वथनांक का अंतर 25 K से कम होता है, तब उनके मिश्रण को अलग करने के लिए प्रभाजी आसवन विधि का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए, वायु से विभिन्न गैसों का पृथक्करण और पेट्रोलियम उत्पादों के घटकों का पृथक्करण।
इसका उपकरण साधारण आसवन की तरह ही होता है, केवल आसवन फ्लास्क और संघनक के बीच एक प्रभाजी स्तंभ लगा दिया जाता है। यह स्तंभ काँच के गुटकों से भरी नली होती है, जो वाष्प को ठंडा और संघनित होने के लिए सतह प्रदान करते हैं।
Exam Tips:
a) Fractional distillation is needed when boiling points differ by less than 25 K.
b) The fractionating column provides many surfaces for repeated condensation.
Question 32: क्रिस्टलीकरण किसे कहते हैं? इसके दो अनुप्रयोग लिखें।
Answer:
मिश्रण के विलयन में से ठोस पदार्थ के शुद्ध, निश्चित आकार के टुकड़े (क्रिस्टल) प्राप्त करना क्रिस्टलीकरण कहलाता है। फिटकरी, साधारण नमक और कॉपर सल्फेट (नीला थोथा) इसी विधि द्वारा शुद्ध अवस्था में प्राप्त किए जा सकते हैं। इसमें अशुद्ध नमूने को अधिक-से-अधिक मात्रा में गर्म जल में घोला जाता है, फिर विलयन को छानकर अशुद्धियाँ दूर की जाती हैं और उसे ठंडा होने दिया जाता है, जिससे शुद्ध क्रिस्टल प्राप्त होते हैं।
अनुप्रयोग:
1. समुद्री जल से प्राप्त नमक को शुद्ध करने में।
2. अशुद्ध नमूने से फिटकरी को पृथक् करने में।
Exam Tips:
a) Hot solution dissolves more solute, which crystallises on cooling.
b) Filtration removes insoluble impurities before crystallisation.
Question 33: पिसी हुई चीनी से आप चीनी का बड़ा क्रिस्टल कैसे बनाएंगे?
Answer:
पिसी हुई चीनी को गर्म जल में घोलकर संतृप्त विलयन बनाया जाता है। इस विलयन को ठंडा होने के लिए रख दिया जाता है और फिर छान लिया जाता है। एक धागे की सहायता से चीनी का एक छोटा क्रिस्टल विलयन के अंदर लटका दिया जाता है। विलयन को बिना हिलाए खुला रहने दिया जाता है। कुछ दिनों बाद चीनी का क्रिस्टल बढ़ने लगता है और इस प्रकार बड़ा क्रिस्टल प्राप्त हो जाता है।
Exam Tips:
a) Use a saturated solution, otherwise the seed crystal will dissolve.
b) Keep the solution undisturbed so the crystal grows slowly.
Question 34: क्रिस्टलीकरण विधि साधारण वाष्पीकरण विधि से अच्छी क्यों समझी जाती है?
Answer:
क्रिस्टलीकरण विधि साधारण वाष्पीकरण विधि से निम्नलिखित दो कारणों से अच्छी समझी जाती है:
1. कुछ ठोस पदार्थ गर्म करने पर विघटित हो जाते हैं या चीनी की तरह झुलस जाते हैं।
2. अशुद्ध विलेय को विलायक में घोलने पर विलयन में कुछ अशुद्धियाँ रह सकती हैं, जिन्हें क्रिस्टलीकरण में दूर किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Evaporation to dryness can char sugar and decompose heat-sensitive solids.
b) Crystallisation gives purer solids because impurities stay in the solution.
Question 35: भौतिक और रासायनिक परिवर्तन से आप क्या समझते हैं? उदाहरण द्वारा स्पष्ट करें।
Answer:
भौतिक परिवर्तन: ये अस्थायी होते हैं, जिनमें केवल भौतिक अवस्था बदलती है। इनमें नया पदार्थ नहीं बनता और इन्हें मूल अवस्था में बदला जा सकता है। उदाहरण: पानी को भाप या बर्फ में बदलना, चीनी या नमक को पानी में घोलना।
रासायनिक परिवर्तन: ये स्थायी होते हैं, जिनमें नए पदार्थ बनते हैं। इन्हें मूल अवस्था में वापस नहीं लाया जा सकता। उदाहरण: लोहे को जंग लगना, मैग्नीशियम के फीते को ऑक्सीजन में जलाना।
Exam Tips:
a) Physical changes can be reversed, while chemical changes usually cannot.
b) Rusting of iron is a chemical change.
c) Burning magnesium ribbon forms a new substance, magnesium oxide.
Question 36: तत्त्व को परिभाषित कर विभिन्न वर्गों में बाँटो।
Answer:
तत्त्व पदार्थ का वह मूल रूप है जिसे रासायनिक क्रिया द्वारा सरल पदार्थों में नहीं बाँटा जा सकता।
धातु: सोना, चाँदी, ताँबा, लोहा, सोडियम आदि।
अधातु: हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, आयोडीन, कार्बन, सल्फर (गंधक) आदि।
उपधातु: धातु और अधातु के बीच के गुणों वाले तत्त्व; जैसे बोरॉन, सिलिकॉन।
Exam Tips:
a) Metals, non-metals and metalloids are the three classes of elements.
b) Iodine and hydrogen are non-metals.
Question 37: आघातवर्ध्यता तथा तन्यता से आप क्या समझते हैं? किन्हीं दो आघातवर्ध्य तथा तन्य धातुओं के नाम लिखें।
Answer:
आघातवर्ध्यता: यह धातुओं का वह गुण है जिसके कारण उन्हें पीटकर बहुत पतली चादरों में ढाला जा सकता है। सोना और चाँदी सबसे अधिक आघातवर्ध्य धातुएँ हैं; इनसे कागज़ से भी पतले वर्क बनाए जा सकते हैं।
तन्यता: यह धातुओं का वह गुण है जिसके कारण उन्हें खींचकर लंबे तारों में ढाला जा सकता है। सोना, चाँदी और ताँबा अत्यधिक तन्य धातुएँ हैं।
Exam Tips:
a) Malleability means hammering into sheets, ductility means drawing into wires.
b) Gold and silver are very malleable, which makes gold leaf possible.
c) Copper is widely drawn into electrical wires because it is ductile.
Question 38: धातुओं के मुख्य भौतिक गुण लिखें।
Answer:
धातुओं के मुख्य भौतिक गुण निम्नलिखित हैं:
1. भौतिक अवस्था: पारे को छोड़कर सभी धातुएँ साधारण ताप पर ठोस होती हैं।
2. धात्विक चमक: सभी धातुओं में एक विशेष धात्विक चमक होती है।
3. संरचना: धातुओं के बाह्यतम कोश में 1, 2 या 3 इलेक्ट्रॉन होते हैं।
4. चालकता: धातुएँ प्रायः ऊष्मा तथा विद्युत की सुचालक होती हैं।
5. आघातवर्ध्यता व तन्यता: धातुएँ प्रायः आघातवर्ध्य और तन्य होती हैं।
6. कठोरता: धातुएँ प्रायः कठोर होती हैं; सोडियम व पोटैशियम नरम धातुएँ हैं और इन्हें चाकू से काटा जा सकता है।
7. घनत्व: सोडियम व पोटैशियम को छोड़कर धातुओं का घनत्व प्रायः अधिक होता है।
8. द्रवणांक व क्वथनांक: धातुओं के द्रवणांक तथा क्वथनांक अपेक्षाकृत ऊँचे होते हैं।
Exam Tips:
a) Mercury is the only metal that is liquid at room temperature.
b) Sodium and potassium are soft and can be cut with a knife.
c) Most metals are good conductors of heat and electricity.
Question 39: अब तक ज्ञात तत्त्वों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दें।
Answer:
अभी तक ज्ञात तत्त्वों की संख्या 112 से अधिक है। इनमें से 92 तत्त्व प्राकृतिक हैं, जबकि शेष मानव-निर्मित हैं।
अधिकतर तत्त्व ठोस हैं।
11 तत्त्व कमरे के ताप पर गैसें हैं।
पारा और ब्रोमीन कमरे के ताप पर द्रव हैं।
गैलियम और सीज़ियम लगभग 303 K से ऊपर द्रव के रूप में रहते हैं।
Exam Tips:
a) Ninety-two elements occur naturally.
b) Only two elements are liquid at room temperature: mercury and bromine.
c) Gallium and caesium melt near room temperature.
Question 40: चालन विधि का वर्णन करें।
Answer:
जब मिश्रण के अवयवों का आकार भिन्न-भिन्न हो, तब विभिन्न प्रकार के छेदों वाली छलनियों का उपयोग करके अवयवों को अलग-अलग किया जाता है। इसे चालन विधि कहते हैं। आटे से चोकर अलग करना, काजू कारखानों में काजू छाँटना, स्वर्णकारों द्वारा विभिन्न आकार के मोतियों को अलग करना और किसानों द्वारा अनाजों को अलग करना, इसके उदाहरण हैं।
Exam Tips:
a) Sieving depends on the difference in particle size.
b) Flour is separated from bran by sieving.
Question 41: चुंबकीय पृथक्करण विधि क्या है?
Answer:
चुंबक के चुंबकीय गुण का उपयोग करते हुए मिश्रण में से लोहे की छीलन या लोहे के कणों को अलग करने की विधि चुंबकीय पृथक्करण विधि कहलाती है। भूमि से लौह अयस्क को भी इसी विधि के सिद्धांत से प्राप्त किया जाता है।
Exam Tips:
a) Only magnetic materials such as iron are attracted by a magnet.
b) Iron filings are separated from sand by a magnet.
Question 42: भारण विधि का संक्षिप्त वर्णन करें।
Answer:
कई बार तालाब या झील के गंदे जल में स्थित रेत या मिट्टी के छोटे निलंबित कण जल्दी नीचे नहीं बैठते। अतः कणों को शीघ्र नीचे बैठाने के लिए मिश्रण में फिटकरी मिला दी जाती है, जिससे कण आपस में मिलकर भारी हो जाते हैं और जल शीघ्र निथारा जा सकता है। इसे भारण विधि कहते हैं। तालाब के जल को इस विधि से साफ किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Alum makes fine particles clump together and settle quickly.
b) Pond water is cleaned by this method before filtration.
निबंधात्मक प्रश्न
Question 1: वायु से विभिन्न गैसों को प्राप्त करने की विधि का वर्णन करें।
Answer:
वायु विभिन्न गैसों का समांगी मिश्रण है, और इसके घटकों को प्रभाजी आसवन विधि द्वारा पृथक् किया जा सकता है।
यदि हम वायु से ऑक्सीजन प्राप्त करना चाहते हैं, तो हमें वायु में उपस्थित अन्य गैसों को अलग करना होगा। इसके लिए पहले वायु पर दबाव बढ़ाया जाता है, फिर ताप घटाकर उसे ठंडा किया जाता है और संपीडित करके द्रव वायु प्राप्त की जाती है। इस द्रवित वायु को प्रभाजी आसवन स्तंभ में धीरे-धीरे गर्म किया जाता है, जहाँ सभी गैसें अपने क्वथनांक के अनुसार विभिन्न ऊँचाइयों पर अलग-अलग हो जाती हैं।
Exam Tips:
a) Liquid air is obtained by compressing and cooling air.
b) Gases separate at different heights according to their boiling points.
c) Nitrogen boils at -196 °C and oxygen at -183 °C, which allows separation.
d) Fractional distillation of liquid air is the method used industrially.
Question 2: निम्नलिखित मिश्रणों को पृथक् करने के लिए उपयोग में आने वाली विधि बताइए: (1) गेहूँ, चीनी तथा भूसा, (2) चावल, चना तथा लोहे का चूर्ण, (3) रेत, उड़द तथा भूसा, (4) रेत, कपूर तथा लोहे का चूर्ण, (5) रेत, चीनी तथा लोहे का चूर्ण।
Question 2 (1): गेहूँ, चीनी तथा भूसा:
Answer:
पहले फटकना विधि से भूसा अलग करें। फिर मिश्रण को जल में घोलकर छान लें। चीनी जल में घुलकर विलयन बना लेती है और गेहूँ छन्ने के ऊपर रह जाता है। विलयन को पॉर्सिलेन डिश में गर्म करने पर जल भाप बनकर उड़ जाता है और चीनी डिश में रह जाती है।
Exam Tips:
a) Winnowing removes the husk first because it is light.
b) Sugar dissolves in water, so filtration keeps the wheat behind.
Question 2 (2): चावल, चना तथा लोहे का चूर्ण:
Answer:
पहले मिश्रण पर चुंबक घुमाएँ, जिससे लोहे का चूर्ण चुंबक से चिपककर अलग हो जाएगा। फिर शेष चावल और चने को चालन विधि (छलनी) या हाथ से बीनने की विधि द्वारा अलग किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) A magnet removes the iron filings first.
b) Rice and gram differ in size, so sieving separates them.
Question 2 (3): रेत, उड़द तथा भूसा:
Answer:
पहले फटकना विधि द्वारा भूसा अलग करें। शेष रेत और उड़द को छलनी द्वारा छानकर अलग किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Husk is removed first by winnowing.
b) Sand grains are smaller than urad dal, so a sieve separates them.
Question 2 (4): रेत, कपूर तथा लोहे का चूर्ण:
Answer:
पहले मिश्रण पर चुंबक घुमाकर लोहे का चूर्ण अलग करें। फिर मिश्रण को ऊर्ध्वपातन द्वारा गर्म करें; कपूर वाष्प बनकर कीप की दीवारों पर ठंडा होकर जम जाता है और रेत बर्तन में शेष रह जाती है।
Exam Tips:
a) Magnet removes iron first, because sublimation would not affect it.
b) Camphor sublimes, so it deposits on the cooler funnel walls.
Question 2 (5): रेत, चीनी तथा लोहे का चूर्ण:
Answer:
चुंबक से लोहे का चूर्ण अलग करें। फिर मिश्रण को जल में घोलें; चीनी घुल जाती है और रेत अघुलनशील रहती है। इसे छानें, छन्ने पर रेत बच जाएगी और विलयन नीचे निकल जाएगा। विलयन को गर्म करने पर जल भाप बनकर उड़ जाता है और चीनी बर्तन में रह जाती है।
Exam Tips:
a) Iron is removed first with a magnet.
b) Sugar dissolves and passes through the filter with the water.
Question 3: शहरों में पेय जल वितरण प्रणाली को चित्र द्वारा समझाइए तथा बताइए इसमें कौन-सी पृथक्कीकरण विधियाँ प्रयोग की जाती हैं?
Answer:
शहरों में पेयजल का वितरण जल-संस्थानों (वॉटर वर्क्स) द्वारा किया जाता है। इन संस्थानों में अवसादन, निथारना, भारण तथा फिल्टरन के प्रक्रमों द्वारा जल से अवांछित पदार्थ अलग किए जाते हैं। भारण के प्रक्रम में फिटकरी मिलाई जाती है। हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए क्लोरीन का उपयोग किया जाता है। इसके बाद साफ जल पाइपों द्वारा घरों तक पहुँचाया जाता है।
Exam Tips:
a) Alum is added in the coagulation step to clump fine particles.
b) Chlorine kills harmful bacteria before water is supplied.
c) Filtration removes remaining suspended impurities.
d) Sedimentation and decantation remove heavier particles first.
Question 4: आसवन तथा प्रभाजी आसवन में क्या अंतर है?
Answer:
दोनों विधियाँ भिन्न-भिन्न क्वथनांकों वाले द्रवों के मिश्रण के अवयवों को पृथक् करने के लिए प्रयोग की जाती हैं। इनके अंतर निम्नलिखित हैं:
| आसवन | प्रभाजी आसवन |
|---|---|
| मिश्रण को सबसे कम क्वथनांक वाले अवयव के क्वथनांक पर कुछ देर गर्म किया जाता है। | मिश्रण को अधिकतम क्वथनांक वाले द्रव के क्वथनांक तक गर्म किया जाता है। |
| मिश्रण में से एक समय पर केवल एक ही अवयव वाष्पित होता है। | मिश्रण के सभी वाष्पशील अवयव एक ही समय में वाष्पित होते हैं। |
| अलग-अलग क्वथनांक पर मिश्रण को बार-बार गर्म करना पड़ता है। | मिश्रण को एक ही बार गर्म करके वाष्पित किया जाता है। |
| वाष्प को निकास नली में प्रवाहित करके संघनित किया जाता है। | वाष्प को प्रभाजी स्तंभ में भेजा जाता है। |
| एक बार में शुद्ध द्रव प्राप्त नहीं होता। | एक बार में शुद्ध अवयव प्राप्त हो जाते हैं। |
| अलग-अलग ताप पर गर्म करने से अवयव प्राप्त होते हैं। | स्तंभ की विभिन्न ऊँचाइयों पर विभिन्न प्रभाजी प्राप्त होते हैं। |
Exam Tips:
a) Simple distillation separates liquids with widely different boiling points.
b) Fractional distillation uses a column to separate liquids with close boiling points.
c) In fractional distillation the components come out at different heights of the column.
Question 5: धातु और अधातु के भौतिक गुणों में अंतर बताएँ।
Answer:
धातु और अधातु के भौतिक गुणों में निम्नलिखित अंतर हैं:
| भौतिक गुण | धातु | अधातु |
|---|---|---|
| 1. संरचना | बाह्यतम कोश में 1, 2 या 3 इलेक्ट्रॉन होते हैं। | बाह्यतम कोश में 4 से 8 इलेक्ट्रॉन होते हैं। |
| 2. भौतिक अवस्था | प्रायः ठोस होती हैं (पारे को छोड़कर)। | ठोस, द्रव और गैस तीनों अवस्थाओं में पाई जाती हैं। |
| 3. चमक | विशेष धात्विक चमक होती है। | कोई चमक नहीं होती। |
| 4. चालकता | प्रायः ऊष्मा तथा विद्युत की सुचालक होती हैं। | प्रायः कुचालक होती हैं; ग्रेफाइट अपवाद है। |
| 5. आघातवर्ध्यता व तन्यता | प्रायः आघातवर्ध्य एवं तन्य होती हैं। | प्रायः भंगुर होती हैं। |
| 6. कठोरता | प्रायः कठोर होती हैं; सोडियम अपवाद है। | प्रायः नरम होती हैं (हीरा अपवाद है)। |
Exam Tips:
a) Mercury is the only metal that is liquid, while most non-metals are solid or gas.
b) Graphite is a non-metal that conducts electricity.
c) Metals are ductile, while most non-metals are brittle.
अध्याय का तीव्र अध्ययन
Question 1: निम्नलिखित में से कौन-सा शुद्ध पदार्थ है-
(A) चीनी
(B) दूध
(C) वायु
(D) तालाब का जल
Answer:
(A) चीनी
Exam Tips:
a) Sugar has a fixed composition, unlike milk, air and pond water.
Question 2: कोलाइड में कणों का आकार होता है-
(A) 10-5 m से 10-4 m
(B) 10-6 m से 10-5 m
(C) 10-9 m से 10-7 m
(D) 10-7 m से अधिक
Answer:
(C) 10-9 m से 10-7 m
Exam Tips:
a) Colloid particles lie between 1 nm and 100 nm.
Question 3: निलंबन का उदाहरण है-
(A) नमक का घोल
(B) स्याही
(C) पेंट
(D) दूध
Answer:
(C) पेंट
Exam Tips:
a) Paint is a suspension because its pigment particles settle if left standing.
Question 4: निम्नलिखित में से समांगी मिश्रण है-
(A) जल में चीनी का मिश्रण
(B) वायु
(C) आइसक्रीम
(D) तालाब का गंदला पानी
Answer:
(A) जल में चीनी का मिश्रण
Exam Tips:
a) Sugar dissolves completely in water, so the mixture is uniform throughout.
Question 5: 293 K ताप पर 36 g NaCl को 100 g जल में घोला गया। इसकी सांद्रता होगी-
(A) 36%
(B) 26.47%
(C) 24%
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(B) 26.47%
Exam Tips:
a) Mass percentage = 36 ÷ (36 + 100) × 100 = 26.47%, since the solution mass includes the salt.
Question 6: दही से मक्खन को अलग किया जाता है-
(A) अपकेंद्रण विधि द्वारा
(B) प्रभाजी आसवन विधि द्वारा
(C) वाष्पीकरण विधि द्वारा
(D) क्रिस्टलीकरण विधि द्वारा
Answer:
(A) अपकेंद्रण विधि द्वारा
Exam Tips:
a) Centrifugation separates the lighter butterfat from the rest of the milk.
Question 7: नमक और कपूर के मिश्रण में से कपूर व नमक को अलग किया जाता है-
(A) वाष्पीकरण विधि द्वारा
(B) अपकेंद्रण विधि द्वारा
(C) ऊर्ध्वपातन विधि द्वारा
(D) पृथक्करण कीप विधि द्वारा
Answer:
(C) ऊर्ध्वपातन विधि द्वारा
Exam Tips:
a) Camphor sublimes on heating, while common salt does not.
Question 8: जल और तेल के मिश्रण में से जल और तेल को अलग-अलग किया जाता है-
(A) पृथक्करण कीप द्वारा
(B) ऊर्ध्वपातन द्वारा
(C) वाष्पीकरण द्वारा
(D) छानना विधि द्वारा
Answer:
(A) पृथक्करण कीप द्वारा
Exam Tips:
a) Oil and water are immiscible and form separate layers that a separating funnel can drain.
Question 9: निम्नलिखित मिश्रणों में विलयन है-
(A) समुद्री जल
(B) सोडा जल
(C) वायु
(D) तालाब का जल
Answer:
(B) सोडा जल
Exam Tips:
a) Soda water is carbon dioxide gas dissolved in water.
Question 10: वायु में नाइट्रोजन की प्रतिशत मात्रा है-
(A) 20
(B) 78
(C) 0.01
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(B) 78
Exam Tips:
a) Nitrogen makes up about 78% of air by volume.
Question 11: निम्नलिखित में से यौगिक नहीं है-
(A) रक्त
(B) CO
(C) मिथेन
(D) साबुन
Answer:
(A) रक्त
Exam Tips:
a) Blood is a mixture of plasma and cells, not a compound.
Question 12: तालाब का गंदला पानी साफ हो जाता है-
(A) संगलन द्वारा
(B) भारण द्वारा
(C) अपकेंद्रण द्वारा
(D) पृथक्करण द्वारा
Answer:
(B) भारण द्वारा
Exam Tips:
a) Alum makes fine particles settle quickly in the loading method.
Question 13: टिंक्चर आयोडीन में उपस्थित विलायक का नाम है-
(A) जल
(B) गुलाब जल
(C) कार्बन डाइऑक्साइड
(D) ऐल्कोहॉल
Answer:
(D) ऐल्कोहॉल
Exam Tips:
a) Tincture iodine is iodine dissolved in alcohol.
Question 14: वायु में ऑक्सीजन की प्रतिशत मात्रा है-
(A) 3
(B) 11
(C) 18
(D) 21
Answer:
(D) 21
Exam Tips:
a) Oxygen is about 21% of air by volume.
Question 15: जल और एसीटोन के मिश्रण को अलग-अलग किया जा सकता है-
(A) ऊर्ध्वपातन द्वारा
(B) वाष्पीकरण द्वारा
(C) आसवन द्वारा
(D) भारण द्वारा
Answer:
(C) आसवन द्वारा
Exam Tips:
a) Acetone boils at about 56 °C, far below water, so distillation separates them.
Question 16: ज्ञात तत्त्वों की संख्या है-
(A) 92
(B) 108
(C) 112
(D) 118
Answer:
(C) 112
Exam Tips:
a) Over 112 elements are known, of which 92 occur naturally.
Question 17: निम्नलिखित में से भौतिक परिवर्तन है-
(A) पानी का भाप बनना
(B) आटे की रोटी बनाना
(C) फल का पकना
(D) लोहे को जंग लगना
Answer:
(A) पानी का भाप बनना
Exam Tips:
a) Boiling water changes only its state; the vapour can condense back to water.
Question 18: आयोडीन और रेत के मिश्रण को किस विधि द्वारा अलग-अलग किया जा सकता है?
(A) अपकेंद्रण
(B) निथारना
(C) ऊर्ध्वपातन
(D) छानना
Answer:
(C) ऊर्ध्वपातन
Exam Tips:
a) Iodine sublimes on heating, while sand does not.
Question 19: निम्नलिखित में से भौतिक परिवर्तन नहीं है-
(A) पानी का भाप बनना
(B) फलों का सलाद बनाना
(C) लोहे को जंग लगना
(D) इनमें से कोई नहीं
Answer:
(C) लोहे को जंग लगना
Exam Tips:
a) Rusting forms iron oxide, a new substance, so it is a chemical change.
Question 20: आटे से चोकर किस विधि से अलग किया जाता है?
(A) छंटाई
(B) भारण
(C) चालन
(D) फटकना
Answer:
(C) चालन
Exam Tips:
a) Sieving separates bran from flour because the particles differ in size.
Question 21: धातुओं के बाह्यतम कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या नहीं होती-
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
Answer:
(D) 4
Exam Tips:
a) Metals have 1 to 3 outer electrons; 4 to 8 is typical of non-metals.
Question 22: एक ही प्रकार के कणों से बने पदार्थ को कहा जाता है-
(A) शुद्ध पदार्थ
(B) मिश्रण
(C) विलयन
(D) अशुद्ध पदार्थ
Answer:
(A) शुद्ध पदार्थ
Exam Tips:
a) A pure substance contains only one kind of particle, such as water molecules.
Question 23: समांगी मिश्रण नहीं है-
(A) जल में चीनी का मिश्रण
(B) बालू व नमक का मिश्रण
(C) जल में नमक का मिश्रण
(D) जल व ऐल्कोहॉल का मिश्रण
Answer:
(B) बालू व नमक का मिश्रण
Exam Tips:
a) Sand and salt do not mix uniformly, so the parts remain visibly separate.
Question 24: धातु के छोटे टुकड़े को कार के इंजन ऑयल से पृथक् किया जाता है-
(A) छानने की विधि द्वारा
(B) वाष्पीकरण द्वारा
(C) अपकेंद्रण द्वारा
(D) ऊर्ध्वपातन द्वारा
Answer:
(A) छानने की विधि द्वारा
Exam Tips:
a) Solid metal pieces are held back by a filter while the oil passes through.
Question 25: भूसे से गेहूँ के दाने अलग किए जाते हैं-
(A) भारण विधि द्वारा
(B) फटकना विधि द्वारा
(C) छानना विधि द्वारा
(D) वाष्पीकरण विधि द्वारा
Answer:
(B) फटकना विधि द्वारा
Exam Tips:
a) Winnowing works because light husk is blown away while heavier grains fall down.
Question 26: प्राकृतिक तत्त्वों की संख्या है-
(A) 112
(B) 22
(C) 92
(D) 108
Answer:
(C) 92
Exam Tips:
a) Ninety-two elements occur naturally; the rest are man-made.
Question 27: निम्नलिखित में से कौन-सा तत्त्व नहीं है?
(A) सोडियम
(B) चाँदी
(C) टिन
(D) साबुन
Answer:
(D) साबुन
Exam Tips:
a) Soap is a mixture of salts of fatty acids, not an element.
Question 28: निम्नलिखित में से कौन-सा मिश्रण है?
(A) मिथेन
(B) सिलिकॉन
(C) रक्त
(D) साबुन
Answer:
(C) रक्त
Exam Tips:
a) Blood contains plasma and cells, so it is a mixture.
Question 29: निम्नलिखित में से कौन टिनडल प्रभाव को प्रदर्शित नहीं करेगा?
(A) पानी
(B) दूध
(C) कॉपर सल्फेट का विलयन
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(C) कॉपर सल्फेट का विलयन
Exam Tips:
a) A true solution such as copper sulphate solution does not scatter light; colloids like milk do.
Question 30: विलयन का वह घटक (जिसकी मात्रा दूसरे से अधिक होती है) जो दूसरे घटक को विलयन में मिलाता है, कहलाता है-
(A) विलायक
(B) विलेय
(C) मिश्रधातु
(D) उपधातु
Answer:
(A) विलायक
Exam Tips:
a) The solvent is the larger component of a solution.
Question 31: जल को छोड़कर अन्य किसी द्रव में विलेय को घोलने से प्राप्त विलयन कहा जाता है-
(A) अजलीय विलयन
(B) समांगी विलयन
(C) असमांगी विलयन
(D) जलीय विलयन
Answer:
(A) अजलीय विलयन
Exam Tips:
a) Solutions made with a non-water solvent, such as tincture iodine, are non-aqueous.
Question 32: यदि किसी विलयन में विलेय पदार्थ की मात्रा संतृप्तता से कम हो तो उसे कहा जाता है-
(A) संतृप्त विलयन
(B) अतिसंतृप्त विलयन
(C) असंतृप्त विलयन
(D) समांगी विलयन
Answer:
(C) असंतृप्त विलयन
Exam Tips:
a) An unsaturated solution can still dissolve more solute at the same temperature.
Question 33: धातु और अधातु के बीच के गुण दर्शाने वाले तत्त्व कहलाते हैं-
(A) धातु
(B) मिश्र धातु
(C) अधातु
(D) उपधातु
Answer:
(D) उपधातु
Exam Tips:
a) Metalloids such as silicon and germanium are used in semiconductors.
Question 34: निम्नलिखित में से कौन-सा भौतिक परिवर्तन है?
(A) जंग लगना
(B) चीनी का जल में घुलना
(C) हाइड्रोजन का ऑक्सीजन से संयोजन
(D) कागज का जलना
Answer:
(B) चीनी का जल में घुलना
Exam Tips:
a) Dissolving sugar in water changes its distribution, not its chemical identity.
Question 35: निम्नलिखित में से कौन-सी उपधातु नहीं है?
(A) बोरॉन
(B) सिलिकॉन
(C) जर्मेनियम
(D) ऑक्सीजन
Answer:
(D) ऑक्सीजन
Exam Tips:
a) Oxygen is a non-metal gas, not a metalloid.
Question 36: निम्नलिखित में से कौन-सा धातु का गुण है-
(A) तन्यता
(B) आघातवर्ध्यता
(C) धात्विक चमक
(D) उपर्युक्त सभी
Answer:
(D) उपर्युक्त सभी
Exam Tips:
a) Metals are generally ductile, malleable and lustrous.
Question 37: निम्नलिखित में से कौन-सा तत्त्व अधातु है?
(A) ब्रोमीन
(B) सोना
(C) चाँदी
(D) सोडियम
Answer:
(A) ब्रोमीन
Exam Tips:
a) Bromine is a non-metal that is liquid at room temperature.
Question 38: निम्नलिखित में से कौन-सी धातु कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पाई जाती है?
(A) सोना
(B) चाँदी
(C) पारा
(D) ब्रोमीन
Answer:
(C) पारा
Exam Tips:
a) Mercury is the only metal that is liquid at room temperature; bromine is a non-metal.
Free study material for Science
Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Science Chapter 02 Is Matter Around Us Pure
Chapter Exercise Answers for Class 9 Science
Explore reliable textbook solutions for Chapter 02 Is Matter Around Us Pure tailored for Class 9 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Science.
Detailed Answer Guides for Chapter 02 Is Matter Around Us Pure
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 9 Exams
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 02 Is Matter Around Us Pure with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Science. You can access HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Science Important Questions Chapter 2 क्या हमारे आस-पास के पदार्थ शुद्ध हैं in printable PDF format for offline study on any device.