HBSE Class 9 Sanskrit व्याकरणम् कारक एवं उपपद विभक्ति

Solutions for Class 9 Sanskrit: Karak Evam Uppad Vibhakti

Explore reliable textbook solutions for Karak Evam Uppad Vibhakti tailored for Class 9 learners. Utilizing these Sanskrit answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Practice Class 9 Sanskrit Solutions: Karak Evam Uppad Vibhakti

Access the complete solution PDF for Class 9 Sanskrit below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

(क) कारक एवं उपपद विभक्ति

Question 1: उपपद विभक्ति किसे कहते हैं?

Answer:

किसी दूसरे पद के समीप आ जाने के कारण जिस विभक्ति का प्रयोग किया जाता है, उसे उपपद विभक्ति कहते हैं। जैसे- रामः देवेन सह विद्यालयं गच्छति। (राम देव के साथ विद्यालय जाता है।) इस वाक्य में 'सह' के प्रयोग के कारण तृतीया विभक्ति आई है, अतः यह उपपद विभक्ति है।

उपपद विभक्ति को समझने के लिए कारकों का ज्ञान आवश्यक है, इसलिए पहले कारक और उनकी विभक्तियों का परिचय दिया जाता है।

Exam Tips:

a) 'सह' शब्द के कारण 'देवेन' में तृतीया विभक्ति आती है, यही उपपद विभक्ति का मुख्य उदाहरण है।
b) उपपद विभक्ति समझने से पहले कारकों और उनकी सामान्य विभक्तियों को याद करना आवश्यक है।

 

Question 2: प्रथमा विभक्ति का प्रयोग किन-किन स्थानों पर होता है?

Answer:

सामान्यतया कर्तृवाच्य के कर्ता में प्रथमा विभक्ति का प्रयोग होता है; जैसे- रामः गृहं गच्छति। (राम घर जाता है।) यहाँ 'राम' कर्ता है, इसलिए उसमें प्रथमा विभक्ति आई है।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित स्थानों पर भी प्रथमा विभक्ति होती है-
(क) सम्बोधन में प्रथमा विभक्ति का प्रयोग होता है; जैसे- हे बालकाः! यूयं कुत्र गच्छथ? (हे बालको! तुम कहाँ जाते हो?)
(ख) कर्मवाच्य के कर्म में प्रथमा विभक्ति होती है; जैसे- मया पाठः पठ्यते। (मेरे द्वारा पाठ पढ़ा जाता है।) यहाँ 'पाठ' में प्रथमा विभक्ति का प्रयोग किया गया है।

Exam Tips:

a) कर्तृवाच्य में कर्ता पर प्रथमा विभक्ति लगती है, जैसे 'रामः' में।
b) सम्बोधन में प्रथमा का प्रयोग होता है, जैसे 'हे बालकाः!' में।
c) कर्मवाच्य में कर्म पर प्रथमा लगती है, जैसे 'पाठः' में, और क्रिया 'पठ्यते' कर्म के अनुसार होती है।
d) कर्मवाच्य के वाक्य में कर्ता तृतीया विभक्ति में रहता है, जैसे 'मया' में।

 

Question 3: द्वितीया विभक्ति का प्रयोग किन-किन स्थानों पर होता है?

Answer:

सामान्यतया कर्तृवाच्य में कर्म में द्वितीया विभक्ति का प्रयोग होता है; जैसे- रामः वनं गच्छति। (राम वन को जाता है।) यहाँ 'वन' कर्म है, इसलिए उसमें द्वितीया विभक्ति आई है।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित स्थानों पर द्वितीया विभक्ति होती है-

(क) अधि + शी (सोना), अधि + स्था (बैठना या रहना), अधि + आस् (बैठना) धातुओं के योग में द्वितीया विभक्ति होती है; जैसे-
(i) सः पर्यङ्कमधिशेते। (वह पलंग पर सोता है।)
(ii) राजा सिंहासनमधितिष्ठति। (राजा सिंहासन पर बैठता है।)
(iii) पुरोहितः आसनमध्यास्ते। (पुरोहित आसन पर बैठता है।)

(ख) प्रति, अनु, विना, परितः, सर्वतः, उभयतः, अभितः, धिक् इत्यादि के योग में द्वितीया विभक्ति होती है-
(i) प्रति (की ओर) - कृष्णः पाठशालां प्रति गच्छति। (कृष्ण पाठशाला की ओर जाता है।)
(ii) अनु (पीछे) - मातरमनुगच्छति पुत्रः। (पुत्र माता के पीछे जाता है।)
(iii) विना (बिना) - दानं विना मुक्तिः नास्ति। (दान के बिना मुक्ति नहीं होती।)
(iv) परितः (चारों ओर) - नगरं परितः उपवनानि सन्ति। (नगर के चारों ओर बाग हैं।)
(v) सर्वतः (सब ओर) - ग्रामं सर्वतः जलं वर्तते। (गाँव में सब ओर जल है।)
(vi) उभयतः (दोनों ओर) - गृहम् उभयतः वृक्षाः सन्ति। (घर के दोनों ओर वृक्ष हैं।)
(vii) अभितः (दोनों ओर) - ग्रामम् अभितः नदी वहति। (गाँव के दोनों ओर नदी बहती है।)
(viii) धिक् (धिक्कार) - धिक् तम् दुर्जनम्। (दुर्जन को धिक्कार है।)

Exam Tips:

a) कर्तृवाच्य में कर्म (जैसे 'वनं') पर द्वितीया लगती है, कर्ता पर नहीं।
b) 'अधि' के साथ शी, स्था या आस् धातु हो तो आधार पर द्वितीया आती है, जैसे 'पर्यङ्कम्' में।
c) 'प्रति', 'अनु', 'विना' और 'परितः' के योग में शब्द द्वितीया में रखे जाते हैं, जैसे 'पाठशालां प्रति' में।
d) 'धिक्' के साथ जिसे धिक्कारा जाए, उस शब्द पर द्वितीया लगती है, जैसे 'दुर्जनम्' में।

 

Question 4: तृतीया विभक्ति का प्रयोग किन-किन स्थानों पर होता है?

Answer:

जिस साधन के द्वारा कर्ता क्रिया को सिद्ध करता है, उस साधन में तृतीया विभक्ति का प्रयोग होता है। इसे करण कारक भी कहते हैं; जैसे- रामः हस्तेन लिखति। (राम हाथ से लिखता है।) यहाँ राम द्वारा लिखने की क्रिया हाथ से बताई गई है, इसलिए लिखने के साधन 'हस्तेन' में तृतीया विभक्ति का प्रयोग किया गया है।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित स्थानों पर भी तृतीया विभक्ति होती है-
(क) कर्मवाच्य तथा भाववाच्य के कर्ता में तृतीया विभक्ति होती है; जैसे- कर्मवाच्य में: रामेण रावणः हन्यते। (राम के द्वारा रावण मारा जाता है।) भाववाच्य में: रामेण हस्यते। (राम के द्वारा हँसा जाता है।)
(ख) 'प्रकृति' इत्यादि शब्दों के योग में तृतीया विभक्ति होती है; जैसे- रामः प्रकृत्या विनीतः। (राम स्वभाव से नम्र है।) मोहनः स्वभावेन क्रूरः। (मोहन स्वभाव से क्रूर है।)
(ग) किसी शरीर के अंग-विकार में तृतीया विभक्ति होती है; जैसे- सुरेशः नेत्रेण काणः अस्ति। (सुरेश आँख से काना है।)
(घ) सह, साकम्, सार्धम्, अलम्, हीनः शब्दों के योग में तृतीया विभक्ति का प्रयोग होता है-
(i) सह (साथ) - देवेन सह कृष्णः गच्छति। (देव के साथ कृष्ण जाता है।)
(ii) साकम् (साथ) - त्वया साकम् अन्यः कः आगमिष्यति? (तुम्हारे साथ अन्य कौन आएगा?)
(iii) सार्धम् (साथ) - मया सार्धम् कविता पठ। (मेरे साथ कविता पढ़ो।)
(iv) अलम् (बस) - अलम् प्रलापेन! (प्रलाप मत करो!)
(v) हीनः (रहित) - नरः विद्याहीनः न शोभते। (विद्या से रहित मनुष्य शोभा नहीं पाता।)

Exam Tips:

a) करण कारक में वह साधन तृतीया में आता है जिससे क्रिया सिद्ध होती है, जैसे 'हस्तेन' में।
b) कर्मवाच्य और भाववाच्य में कर्ता (जिसने क्रिया की) तृतीया में आता है, जैसे 'रामेण' में।
c) 'सह', 'साकम्', 'सार्धम्', 'अलम्' और 'हीन' के साथ शब्द तृतीया में आता है, जैसे 'देवेन सह' में।
d) अंग-विकार बताते समय उस अंग के शब्द में तृतीया लगती है, जैसे 'नेत्रेण काणः' में।

 

Question 5: चतुर्थी विभक्ति का प्रयोग किन-किन स्थानों पर होता है?

Answer:

सामान्यतया सम्प्रदान में चतुर्थी विभक्ति होती है, अर्थात् जिसको कुछ दिया जाए, उसमें चतुर्थी विभक्ति का प्रयोग होता है; जैसे- रामः कृष्णाय धनं यच्छति। (राम कृष्ण को धन देता है।) यहाँ कृष्ण को धन देने की बात कही गई है, इसलिए 'कृष्णाय' में चतुर्थी विभक्ति का प्रयोग किया गया है।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित स्थानों पर चतुर्थी विभक्ति होती है-
(क) नमः, स्वस्ति, स्वाहा के योग में चतुर्थी विभक्ति होती है-
(i) नमः (नमस्कार) - देवाय नमः। (देवता को नमस्कार हो।)
(ii) स्वस्ति (कल्याण) - सर्वेभ्यः स्वस्ति अस्तु। (सबका कल्याण हो।)
(iii) स्वाहा (आहुति डालना) - रुद्राय स्वाहा। (रुद्र के लिए स्वाहा।)
(ख) रुच्, द्रुह् धातुओं के योग में चतुर्थी विभक्ति आती है-
(i) मह्यं क्षीरं रोचते। (मुझे दूध अच्छा लगता है।)
(ii) रामः मह्यं द्रुह्यति। (राम मुझसे द्रोह करता है।)

Exam Tips:

a) 'नमः' के साथ चतुर्थी विभक्ति आती है, जैसे 'देवाय नमः' में।
b) 'स्वाहा' के साथ भी चतुर्थी आती है, जैसे 'रुद्राय स्वाहा' में।
c) 'रुच्' धातु के प्रयोग में जिसे कुछ अच्छा लगे, वह चतुर्थी में आता है, जैसे 'मह्यं रोचते' में।
d) 'द्रुह्' धातु के साथ जिससे द्रोह किया जाए, वह चतुर्थी में आता है, जैसे 'मह्यं द्रुह्यति' में।

 

Question 6: पञ्चमी विभक्ति का प्रयोग किन-किन स्थानों पर होता है?

Answer:

सामान्यतया अलग होने के अर्थ (अपादान) में पञ्चमी विभक्ति का प्रयोग होता है; जैसे- अहं गृहात् आगच्छामि। (मैं घर से आता हूँ।) यहाँ 'गृह' (जहाँ से मैं आता हूँ) में अपादान है, इसलिए उसमें पञ्चमी विभक्ति का प्रयोग किया गया है।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित स्थानों पर पञ्चमी विभक्ति होती है-
(क) पूर्व, ऋते, प्रभृति, बहिः, ऊर्ध्वम् के योग में पञ्चमी विभक्ति आती है-
(i) पूर्व (पहले) - मोहनः दशवादनात् पूर्वं पाठशालां गच्छति। (मोहन दस बजे से पहले पाठशाला जाता है।)
(ii) ऋते (बिना) - ऋते धनात् न सुखम्। (धन के बिना सुख नहीं।)
(iii) प्रभृति (से लेकर) - जन्मनः प्रभृति स्वामी दयानन्दः ब्रह्मचारी आसीत्। (जन्म से लेकर स्वामी दयानन्द ब्रह्मचारी थे।)
(iv) बहिः (बाहर) - ग्रामात् बहिः उद्यानम् अस्ति। (गाँव से बाहर बगीचा है।)
(v) ऊर्ध्वम् (ऊपर) - भूमेः ऊर्ध्वं स्वर्गं वर्तते। (भूमि के ऊपर स्वर्ग है।)

(ख) जुगुप्सा, विराम तथा प्रमादसूचक शब्दों के योग में पञ्चमी विभक्ति होती है-
(i) जुगुप्सा (घृणा) - सत्पुरुषः पापात् जुगुप्सते। (सज्जन पाप से घृणा करते हैं।)
(ii) विरम (रुकना, विरत होना) - रामः अध्ययनात् विरमति। (राम अध्ययन से रुक जाता है, अर्थात् पढ़ाई छोड़ देता है।)
(iii) प्रमाद (विमुखता) - सः धर्मात् प्रमादयति। (वह धर्म से विमुख होता है।)

(ग) जिससे भय होता है तथा जिससे रक्षा की जाए, उसमें पञ्चमी विभक्ति होती है-
(i) बालकः कुक्कुरात् बिभेति। (बालक कुत्ते से डरता है।)
(ii) ईश्वरः मां पापात् रक्षति। (ईश्वर मुझे पाप से बचाता है।)

(घ) निवारण करना (रोकना) अर्थ वाली धातुओं के योग में पञ्चमी विभक्ति होती है-
(i) मोहनः स्वमित्रं पापात् निवारयति। (मोहन अपने मित्र को पाप से रोकता है।)
(ii) कृषकः यवेभ्यः गां निवारयति। (किसान गाय को यवों से रोकता है।)

Exam Tips:

a) 'ऋते' के साथ शब्द पञ्चमी में आता है, जैसे 'धनात्' में।
b) 'बिभेति' (डरता है) के साथ जिससे भय हो, उस शब्द पर पञ्चमी लगती है, जैसे 'कुक्कुरात्' में।
c) 'निवारयति' (रोकता है) के साथ जिससे रोका जाए, वह पञ्चमी में आता है, जैसे 'पापात्' में।
d) 'पूर्व' के साथ आने वाला शब्द पञ्चमी में आता है, जैसे 'दशवादनात् पूर्वम्' में।

 

Question 7: षष्ठी विभक्ति का प्रयोग किन-किन स्थानों पर होता है?

Answer:

सामान्यतया जिसका किसी से सम्बन्ध बताया जाए, उसमें षष्ठी विभक्ति होती है; जैसे- राज्ञः पुरुषः (राजा का पुरुष)। यहाँ 'राजा' का 'पुरुष' के साथ सम्बन्ध बताया गया है, इसलिए यहाँ षष्ठी विभक्ति का प्रयोग किया गया है।

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित स्थानों पर षष्ठी विभक्ति होती है-
(क) 'हेतु' शब्द के प्रयोग में षष्ठी विभक्ति होती है; जैसे- पठनस्य हेतोः सोऽत्र वसति। (पढ़ने के लिए वह यहाँ रहता है।)
(ख) अधि + इ (पढ़ना), स्मृ (स्मरण करना) के योग में षष्ठी विभक्ति होती है-
(i) शिष्यः गुरोरधीते। (शिष्य गुरु से पढ़ता है।)
(ii) बालकः मातुः स्मरति। (बालक माता को स्मरण करता है।)
(ग) 'तुल्य' अर्थ वाले सम, सदृश इत्यादि शब्दों के योग में षष्ठी तथा तृतीया विभक्तियाँ होती हैं-
(i) तुल्य (समान) - देवः जनकस्य (जनकेन) तुल्यः। (देव पिता के समान है।)
(ii) सदृश (समान) - सा मातुः (मात्रा) सदृशी अस्ति। (वह माता के समान है।)

Exam Tips:

a) 'हेतु' शब्द के प्रयोग में कारण-वाचक शब्द षष्ठी में आता है, जैसे 'पठनस्य हेतोः' में।
b) 'अधि + इ' (पढ़ना) के साथ जिससे पढ़ा जाए, वह षष्ठी में आता है, जैसे 'गुरोः' में।
c) 'स्मृ' (स्मरण करना) के साथ जिसका स्मरण किया जाए, वह षष्ठी में आता है, जैसे 'मातुः' में।
d) 'तुल्य', 'सम' और 'सदृश' के साथ षष्ठी और तृतीया दोनों आ सकती हैं, जैसे 'जनकस्य' और 'जनकेन' में।

 

Question 8: सप्तमी विभक्ति का प्रयोग किन-किन स्थानों पर होता है?

Answer:

अधिकरण कारक में सप्तमी विभक्ति होती है। आधार को अधिकरण कहते हैं, अर्थात् जो जिसका आधार होता है, उसमें सप्तमी विभक्ति होती है; जैसे- वृक्षे काकः तिष्ठति। (पेड़ पर कौआ बैठा है।)

इसके अतिरिक्त निम्नलिखित स्थानों पर सप्तमी विभक्ति होती है-
(क) जिस वस्तु में इच्छा होती है, उसमें सप्तमी विभक्ति होती है; जैसे- तस्य मोक्षे इच्छा अस्ति। (उसकी मोक्ष में इच्छा है।)
(ख) 'स्निह्' (स्नेह करना) धातु के योग में सप्तमी विभक्ति होती है; जैसे- माता पुत्रे स्निह्यति। (माता पुत्र पर स्नेह करती है।)
(ग) युक्तः, व्यापृतः, तत्परः, निपुणः, कुशलः इत्यादि शब्दों के योग में सप्तमी विभक्ति होती है-
(i) युक्तः (नियुक्त) - सः अस्मिन् कार्ये नियुक्तोऽस्ति। (वह इस काम में नियुक्त है।)
(ii) व्यापृतः (संलग्न) - मोहनः निजकार्ये व्यापृतः अस्ति। (मोहन अपने काम में संलग्न है।)
(iii) तत्परः (प्रवृत्त) - सः पठने तत्परः अस्ति। (वह पढ़ने में प्रवृत्त है।)
(iv) निपुणः (निपुण) - रामः शिक्षणे निपुणः अस्ति। (राम शिक्षण में निपुण है।)
(v) कुशलः (दक्ष) - देवः अध्ययने कुशलः अस्ति। (देव अपने अध्ययन में दक्ष है।)

Exam Tips:

a) आधार को अधिकरण कहते हैं, इसलिए जिस स्थान पर वस्तु टिकी हो, वहाँ सप्तमी आती है, जैसे 'वृक्षे' में।
b) जिस वस्तु की इच्छा हो, उस पर सप्तमी आती है, जैसे 'मोक्षे' में।
c) 'स्निह्' (स्नेह करना) के साथ जिस पर स्नेह किया जाए, वह सप्तमी में आता है, जैसे 'पुत्रे' में।
d) 'निपुणः', 'कुशलः', 'तत्परः' जैसे शब्दों के साथ कार्य-क्षेत्र सप्तमी में आता है, जैसे 'शिक्षणे' और 'अध्ययने' में।

 

Haryana Board Solutions for Class 9 Sanskrit Karak Evam Uppad Vibhakti

Official Haryana Board Solutions for Karak Evam Uppad Vibhakti

Explore reliable textbook solutions for Karak Evam Uppad Vibhakti tailored for Class 9 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Sanskrit.

Step-by-Step Explanations for Karak Evam Uppad Vibhakti

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Sanskrit module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Next Steps in Your Sanskrit Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 9 Sanskrit.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 9 Sanskrit व्याकरणम् कारक एवं उपपद विभक्ति for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 9 Sanskrit व्याकरणम् कारक एवं उपपद विभक्ति is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Sanskrit are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Sanskrit Haryana Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Sanskrit व्याकरणम् कारक एवं उपपद विभक्ति as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Sanskrit concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Sanskrit व्याकरणम् कारक एवं उपपद विभक्ति will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 9 Sanskrit व्याकरणम् कारक एवं उपपद विभक्ति in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Sanskrit. You can access HBSE Class 9 Sanskrit व्याकरणम् कारक एवं उपपद विभक्ति in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Sanskrit Haryana Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Sanskrit व्याकरणम् कारक एवं उपपद विभक्ति in printable PDF format for offline study on any device.