Official Haryana Board Solutions for Class 9 Maths: Chapter 13 Surface Areas and Volumes
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 13 Surface Areas and Volumes using the official curriculum guides for Class 9 Maths. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Chapter-wise Solutions for Maths: Chapter 13 Surface Areas and Volumes
Access the complete solution PDF for Class 9 Maths below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
Question 1: एक लकड़ी के बुकशेल्फ (book-shell) की बाहरी विमाएँ निम्न हैं : ऊँचाई = 110 सेमी, गहराई = 25 सेमी, चौड़ाई = 85 सेमी (देखिए आकृति)। प्रत्येक स्थान पर तख्तों की मोटाई 5 सेमी है। इसके बाहरी फलकों पर पालिश कराई जाती है और आंतरिक फलकों पर पेंट किया जाना है। यदि पालिश कराने की दर 20 पैसे प्रति सेमी² है और पेंट कराने की दर 10 पैसे प्रति सेमी² है, तो इस बुक-शैल्फ पर पालिश और पेंट कराने का कुल व्यय ज्ञात कीजिए।
Answer:
पॉलिश वाले तल का क्षेत्रफल = (110 × 85 + 2 × 85 × 25 + 2 × 25 × 110 + 4 × 75 × 5 + 2 × 110 × 5) सेमी²
= (9350 + 4250 + 5500 + 1500 + 1100) सेमी²
= 21700 सेमी²
इस पर पॉलिश कराने का खर्च = 21700 × \( \frac{20}{100} \) = ₹ 4340
पेंट वाले तल का क्षेत्रफल = (6 × 75 × 20 + 2 × 90 × 20 + 75 × 90) सेमी² = (9000 + 3600 + 6750) सेमी² = 19350 सेमी²
इस पर पेंट कराने का खर्च = 19350 × \( \frac{10}{100} \) = ₹ 1935
पॉलिश व पेंट कराने का कुल खर्च = 4340 + 1935 = ₹ 6275
Exam Tips:
a) पॉलिश के लिए केवल बाहरी फलकों का और पेंट के लिए केवल आंतरिक फलकों का क्षेत्रफल अलग-अलग लिखें।
b) तख्तों की मोटाई 5 सेमी होने से आंतरिक चौड़ाई 85 − 2 × 5 = 75 सेमी आती है, इसे ध्यान से घटाएँ।
c) दर पैसे में दी है, इसलिए 20 पैसे = ₹ 0.20 मानकर क्षेत्रफल से गुणा करके रुपये में उत्तर लिखें।
Question 2: किसी घर के कंपाउंड के सामने की दीवार को 21 सेमी व्यास वाले लकड़ी के गोलों को छोटे आधारों पर टिका कर सजाया जाता है, जैसा कि आकृति में दिखाया गया है। इस प्रकार के आठ गोलों का प्रयोग इस कार्य के लिए किया जाना है और इन गोलों को चांदी वाले रंग में पेंट करवाना है। प्रत्येक आधार 1.5 सेमी त्रिज्या और ऊँचाई 7 सेमी का एक बेलन है तथा इन्हें काले रंग से पेंट करवाना है। यदि चांदी के रंग के पेंट करवाने की दर 25 पैसे प्रति सेमी² है तथा काले रंग के पेंट करवाने की दर 5 पैसे प्रति सेमी² हो, तो पेंट करवाने का कुल व्यय ज्ञात कीजिए।
Answer:
माना लकड़ी के गोले का व्यास (d) = 21 सेमी
गोले की त्रिज्या = \( \frac{21}{2} \) सेमी
गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल = 4πr² = 4 × \( \frac{22}{7} \) × \( \frac{21}{2} \) × \( \frac{21}{2} \) = 1386 सेमी²
चांदी वाला रंग गोले के उस भाग पर होगा जो बेलन से ढका नहीं है।
बेलन के आधार वृत्त का क्षेत्रफल = π × \( \frac{3}{2} \) × \( \frac{3}{2} \) = \( \frac{99}{14} \) सेमी² ≈ 7.07 सेमी²
एक गोले पर चांदी वाला क्षेत्रफल = 1386 − \( \frac{99}{14} \) = 1378.93 सेमी²
8 गोलों पर चांदी वाला क्षेत्रफल = 8 × 1386 − 8 × \( \frac{99}{14} \) = 11031.43 सेमी²
चांदी के पेंट का व्यय = 11031.43 × \( \frac{25}{100} \) = ₹ 2757.86
बेलन की त्रिज्या (r) = 1.5 = \( \frac{3}{2} \) सेमी
बेलन की ऊँचाई (h) = 7 सेमी
बेलन का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2πrh = 2 × \( \frac{22}{7} \) × \( \frac{3}{2} \) × 7 = 66 सेमी²
8 बेलनों का वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = 66 × 8 = 528 सेमी²
काले रंग के पेंट का व्यय = 528 × \( \frac{5}{100} \) = ₹ 26.40
दोनों रंगों के पेंट पर कुल व्यय = 2757.86 + 26.40 = ₹ 2784.26
Exam Tips:
a) गोले का पृष्ठीय क्षेत्रफल 4πr² होता है, जहाँ त्रिज्या r = व्यास ÷ 2 लेनी होती है।
b) बेलन का आधार वृत्त (πr²) गोले के चांदी वाले क्षेत्रफल से घटाया जाता है, क्योंकि वहाँ पेंट नहीं होता।
c) बेलन पर काला पेंट केवल वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल 2πrh पर किया जाता है, ऊपर-नीचे के वृत्तीय फलकों पर नहीं।
d) चांदी और काले पेंट का व्यय अलग-अलग निकालकर अंत में जोड़ें, और पैसे को रुपये में बदलना न भूलें।
Question 3: एक गोले के व्यास में 25% की कमी हो जाती है। उसका वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल कितने प्रतिशत कम हो गया है?
Answer:
माना गोले का पहला व्यास = 2x और पहली त्रिज्या = x
गोले का पहला वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = 4πr² = 4πx²
25% कमी के बाद नई त्रिज्या = x − \( \frac{25}{100} \) × x = x − \( \frac{x}{4} \) = \( \frac{3x}{4} \)
गोले का नया वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल = 4π × \( \frac{3x}{4} \) × \( \frac{3x}{4} \) = \( \frac{9}{4} \) πx²
वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल में कमी = 4πx² − \( \frac{9}{4} \) πx² = \( \frac{7}{4} \) πx²
अतः प्रतिशत कमी = \( \frac{\frac{7}{4}\pi x^2}{4\pi x^2} \) × 100 = \( \frac{7}{16} \) × 100 = \( \frac{175}{4} \) % = 43.75%
Exam Tips:
a) व्यास घटने पर त्रिज्या भी उसी अनुपात में घटती है, इसलिए नई त्रिज्या पुरानी त्रिज्या का \( \frac{3}{4} \) होती है।
b) वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल त्रिज्या के वर्ग के अनुपात में बदलता है, यहाँ अनुपात (3/4)² = 9/16 है।
c) प्रतिशत कमी = (कमी ÷ पहला क्षेत्रफल) × 100 होता है, यहाँ \( \frac{7}{16} \) × 100 = 43.75% है।
Free study material for Maths
Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Maths Chapter 13 Surface Areas and Volumes
Accessing Chapter 13 Surface Areas and Volumes Solutions
Explore reliable textbook solutions for Chapter 13 Surface Areas and Volumes tailored for Class 9 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Maths.
Concept-Driven Answers for Class 9 Maths
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 9 Maths text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Maximizing Study Efficiency
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Maths.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन Ex 13.9 is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Maths are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन Ex 13.9 as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Maths concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन Ex 13.9 will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Maths. You can access HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन Ex 13.9 in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 13 पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं आयतन Ex 13.9 in printable PDF format for offline study on any device.