Download Haryana Board Solutions for Class 9 Maths Chapter 12 Heron's Formula
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 12 Heron's Formula using the official curriculum guides for Class 9 Maths. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Haryana Board Solutions and Answers
Navigate directly to the solved Maths textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
Question 1: एक यातायात संकेत बोर्ड पर ‘आगे स्कूल है’ लिखा है और यह भुजा ‘a’ वाले एक समबाहु त्रिभुज के आकार का है। हीरोन के सूत्र का प्रयोग करके इस बोर्ड का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए। यदि संकेत बोर्ड का परिमाप 180 cm है, तो इसका क्षेत्रफल क्या होगा?
Answer:
यहाँ समबाहु त्रिभुज की प्रत्येक भुजा = a है, अर्थात a = a, b = a, c = a।
∴ s = \( \frac{a+a+a}{2} = \frac{3a}{2} \)
परिमाप = a + a + a = 180 cm
3a = 180
a = \( \frac{180}{3} \) = 60 cm
त्रिभुज का क्षेत्रफल = \( \frac{\sqrt{3}}{4} \) × (60)² cm²
= \( \frac{\sqrt{3}}{4} \) × 3600 = 900√3 cm²
अतः संकेत बोर्ड का क्षेत्रफल 900√3 cm² है।
Exam Tips:
a) समबाहु त्रिभुज का परिमाप 3a होता है, इसलिए भुजा निकालने के लिए परिमाप को 3 से भाग दें।
b) समबाहु त्रिभुज के क्षेत्रफल के लिए √3/4 × a² सूत्र का प्रयोग सीधे भी किया जा सकता है।
c) क्षेत्रफल का मात्रक cm² लिखना न भूलें।
Question 2: किसी फ्लाईओवर (flyover) की त्रिभुजाकार दीवार को विज्ञापनों के लिए प्रयोग किया जाता है। दीवार की भुजाओं की लंबाइयाँ 122 m, 22 m और 120 m हैं (देखिए आकृति)। इस विज्ञापन से प्रति वर्ष ₹ 5000 प्रति m² की प्राप्ति होती है। एक कंपनी ने एक दीवार को विज्ञापन देने के लिए 3 महीने के लिए किराए पर लिया। उसने कुल कितना किराया दिया?
Answer:
यहाँ त्रिभुजाकार दीवार के लिए
a = 122 m
b = 22 m
c = 120 m
∴ s = \( \frac{a+b+c}{2} = \frac{122+22+120}{2} = \frac{264}{2} \) = 132 m
हीरोन के सूत्र से त्रिभुज का क्षेत्रफल
= √[s(s − a)(s − b)(s − c)]
= √[132(132 − 122)(132 − 22)(132 − 120)] m²
= √(132 × 10 × 110 × 12) m²
= √(1320 × 1320) m² = 1320 m²
3 महीने = \( \frac{3}{12} \) = \( \frac{1}{4} \) वर्ष
1 वर्ग मी० क्षेत्रफल का 1 वर्ष का विज्ञापन किराया = ₹ 5000
1320 वर्ग मी० क्षेत्रफल का \( \frac{1}{4} \) वर्ष का किराया = 5000 × 1320 × \( \frac{1}{4} \)
= ₹ 16,50,000
अतः कंपनी ने कुल ₹ 16,50,000 किराया दिया।
Exam Tips:
a) किराया = क्षेत्रफल × दर × समय, इसलिए समय को वर्ष में बदलना आवश्यक है।
b) 3 महीने को वर्ष में बदलने के लिए 12 से भाग देते हैं, जिससे \( \frac{1}{4} \) वर्ष मिलता है।
c) हीरोन के सूत्र में s − a, s − b और s − c के मान सही निकालें, क्योंकि यहीं सबसे अधिक गलतियाँ होती हैं।
Question 3: किसी पार्क में एक फिसल पट्टी (slide) बनी हुई है। इसकी पार्श्व दीवारों (side walls) में से एक दीवार पर किसी रंग से पेंट किया गया है और उस पर “पार्क को हरा-भरा और साफ रखिए” लिखा हुआ है (देखिए आकृति)। यदि इस दीवार की विमाएँ 15 m, 11 m और 6 m हैं, तो रंग से पेंट हुए भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
Answer:
आकृति में पेंट की गई दीवार की विमाएँ
a = 15 m
b = 11 m
c = 6 m
∴ s = \( \frac{a+b+c}{2} = \frac{15+11+6}{2} = \frac{32}{2} \) = 16 m
पेंट हुए भाग का क्षेत्रफल = √[s(s − a)(s − b)(s − c)]
= √[16(16 − 15)(16 − 11)(16 − 6)] m²
= √(16 × 1 × 5 × 10) m²
= √(4 × 4 × 1 × 5 × 5 × 2) m²
= 4 × 5√2 m² = 20√2 m²
अतः पेंट हुए भाग का क्षेत्रफल 20√2 m² (लगभग 28.28 m²) है।
Exam Tips:
a) s का मान ज्ञात करते समय तीनों भुजाओं का योग 2 से भाग देना न भूलें।
b) √800 को सरल करने के लिए इसे √(400 × 2) लिखें, जिससे 20√2 मिलता है।
c) क्षेत्रफल का उत्तर m² में लिखें।
Question 4: उस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी दो भुजाएँ 18 cm और 10 cm हैं तथा उसका परिमाप 42 cm है।
Answer:
यहाँ पर
a = 18 cm
b = 10 cm
a + b + c = 42 cm
या 18 + 10 + c = 42
या c = 42 − 28 = 14 cm
∴ s = \( \frac{a+b+c}{2} = \frac{42}{2} \) = 21 cm
त्रिभुज का क्षेत्रफल = √[21(21 − 18)(21 − 10)(21 − 14)] cm²
= √(21 × 3 × 11 × 7) cm²
= √(3 × 7 × 3 × 11 × 7) cm²
= 3 × 7 √11 = 21√11 cm²
अतः त्रिभुज का क्षेत्रफल 21√11 cm² (लगभग 69.65 cm²) है।
Exam Tips:
a) तीसरी भुजा c = परिमाप − (a + b) से निकालें।
b) जब क्षेत्रफल में वर्गमूल हो, तो उसे पूरे वर्ग निकालकर 21√11 के रूप में लिखें।
c) हीरोन के सूत्र में s − c का मान 21 − 14 = 7 लें, 21 − 7 नहीं।
Question 5: एक त्रिभुज की भुजाओं का अनुपात 12 : 17 : 25 है और उसका परिमाप 540 cm है। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
Answer:
यहाँ त्रिभुज की भुजाओं का अनुपात = a : b : c = 12 : 17 : 25
अनुपाती योग = 12 + 17 + 25 = 54
a = \( \frac{12}{54} \) × 540 = 120 cm
b = \( \frac{17}{54} \) × 540 = 170 cm
c = \( \frac{25}{54} \) × 540 = 250 cm
∴ s = \( \frac{540}{2} \) = 270 cm
त्रिभुज का क्षेत्रफल = √[270(270 − 120)(270 − 170)(270 − 250)] cm²
= √(270 × 150 × 100 × 20) cm²
= √(81000000) cm² = 9000 cm²
अतः त्रिभुज का क्षेत्रफल 9000 cm² है।
Exam Tips:
a) अनुपात से भुजाएँ निकालने के लिए अनुपाती योग (54) से भाग देकर परिमाप से गुणा करें।
b) भुजाओं का योग 120 + 170 + 250 = 540 cm मिलाकर जाँच लें।
c) अर्ध-परिमाप s का मान परिमाप का आधा होता है, अर्थात 270 cm।
Question 6: एक समद्विबाहु त्रिभुज का परिमाप 30 cm है और उसकी बराबर भुजाएँ 12 cm लंबाई की हैं। इस त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
Answer:
यहाँ पर
a = 12 cm
b = 12 cm
c = 30 − (a + b) = 30 − (12 + 12) = 30 − 24 = 6 cm
∴ s = \( \frac{30}{2} \) = 15 cm
त्रिभुज का क्षेत्रफल = √[15(15 − 12)(15 − 12)(15 − 6)] cm²
= √(15 × 3 × 3 × 9) cm²
= √(15 × 9 × 9) cm²
= 9√15 cm²
अतः त्रिभुज का क्षेत्रफल 9√15 cm² (लगभग 34.86 cm²) है।
Exam Tips:
a) समद्विबाहु त्रिभुज में दो भुजाएँ बराबर होती हैं, इसलिए s − a और s − b का मान एक जैसा रहता है।
b) तीसरी भुजा परिमाप में से दो बराबर भुजाओं का योग घटाकर निकाली जाती है।
c) वर्गमूल के अंदर के गुणनखंड करने से 9√15 का सरल रूप प्राप्त होता है।
Free study material for Maths
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 9 Maths Chapter 12 Heron's Formula
Chapter Exercise Answers for Class 9 Maths
Explore reliable textbook solutions for Chapter 12 Heron's Formula tailored for Class 9 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Maths.
Detailed Answer Guides for Chapter 12 Heron's Formula
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Maths module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 9 Exams
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Maths.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 12 हीरोन का सूत्र Ex 12.1 is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Maths are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 12 हीरोन का सूत्र Ex 12.1 as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Maths concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 12 हीरोन का सूत्र Ex 12.1 will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 9 Maths. You can access HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 12 हीरोन का सूत्र Ex 12.1 in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Maths Solutions Chapter 12 हीरोन का सूत्र Ex 12.1 in printable PDF format for offline study on any device.