HBSE Class 9 Hindi Vyakaran उपसर्ग व प्रत्यय

Solutions for Class 9 Hindi: Prefix and Suffix (Upsarg Va Pratyay)

Access comprehensive textbook solutions for Prefix and Suffix (Upsarg Va Pratyay) using the official curriculum guides for Class 9 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 9 Hindi Solutions: Prefix and Suffix (Upsarg Va Pratyay)

View or download the dedicated Prefix and Suffix (Upsarg Va Pratyay) solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

उपसर्ग

Question 1: उपसर्ग किसे कहते हैं? स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जो शब्दांश शब्दों के आरंभ में जुड़कर उनके अर्थ में परिवर्तन कर देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं। जैसे कर्म शब्द का अर्थ है काम करना। इसमें कु उपसर्ग जोड़ने पर कुकर्म बनता है, जिसका अर्थ है बुरा काम।

उपसर्ग के प्रयोग से अर्थ विपरीत भी हो जाता है; जैसे देखा शब्द में अन् उपसर्ग लगाने से अनदेखा बनता है, जिसका अर्थ है न देखा।

हिंदी में संस्कृत, उर्दू और अंग्रेज़ी के शब्द भी प्रयुक्त होते हैं, इसलिए इन भाषाओं के उपसर्गों की जानकारी भी उपयोगी है।

(क) संस्कृत के उपसर्ग: संस्कृत के बाईस उपसर्ग हैं। इनसे बने हिंदी के बहु-प्रचलित शब्द इस प्रकार हैं-

उपसर्गअर्थउदाहरण
अतिअधिक, उस पारअतिशय, अतिरिक्त, अत्यधिक
अधिऊपर, श्रेष्ठअधिकार, अधिपति, अध्यक्ष
अनुपश्चात्, समानता, अनुक्रमअनुक्रम, अनुकरण, अनुवाद, अनुरूप, अनुचित
अपबुरा, हीनता, अभावअपयश, अपमान, अपव्यय, अपकर्ष, अपशब्द
अभिसमीपता, प्रधानता, इच्छा प्रकट करनाअभियान, अभिभावक, अभिमान, अभिलाषा, अभिनव
अवनीचे, हीनता, पतनअवगुण, अवज्ञा, अवरोहण
आसीमा, समेत, कमीआजन्म, आमरण, आकर्षण
उत्ऊपर, उत्कर्ष, श्रेष्ठताउत्साह, उत्कर्ष, उत्तम, उत्पत्ति
उपसमीप, गौण, सहायकउपवन, उपकार, उपमंत्री, उपनिवेश
दुः, दुर्बुरा, कठिन, कमीदुराचार, दुर्जन, दुर्लभ, दुस्साध्य
निभीतर, नीचे, निषेधनिवास, निकृष्ट, निवारण, निर्मल
निस्, निःबाहर, निषेध, रहितनिस्तेज, निःशंक, निस्संदेह, निष्कलंक
पराविपरीत, पीछे, उलटापराजय, पराधीन, पराभव
परिचारों ओर, पूर्णता, अतिशयपरिवर्तन, परिपूर्ण, परिच्छेद, परिक्रम
प्रआगे, अधिक, यश, प्रतापप्रगति, प्रयोग, प्रसिद्ध, प्रस्थान
प्रतिविरोध, हर एक, सामनेप्रतिदिन, प्रतिपल, प्रतिकूल, प्रतिशोध
विहीनता, भिन्नता, विशेषताविज्ञान, वियोग, विदेश, विमुख
सम्पूर्णता, संयोग, अच्छासंगठन, संग्रह, संहार, सम्पत्ति
सुसुंदर, अच्छा, सरलसुयश, सुकर्म, सुगम, सुपुत्र

संस्कृत के कुछ अव्यय जो उपसर्ग की भाँति प्रयुक्त होते हैं:

अव्ययअर्थउदाहरण
अधःनीचेअधःपतन, अधोगति, अधोलिखित
अलम्बहुत, बसअलंकार, अलंकृत, अलंकरण
अंतःभीतरअंतर्मन, अंतःकाल, अंतरात्मा, अंतर्धान
चिर्बहुत देरचिरायु, चिरकाल, चिरपरिचित, चिरस्थायी
तिरःनिषेध, आड़ातिरोभाव, तिरोहित, तिरस्कार
पुरापुराना, पहलेपुरातन, पुरातत्त्व
पुनःफिरपुनर्जन्म, पुनर्मिलन
प्राक्पहलेप्रागैतिहासिक, प्राक्कथन
बहिःबाहरबहिर्मुख, बहिर्गमन, बहिष्कार, बहिरंग
सहसाथसहानुभूति, सहपाठी, सहयोग, सहोदर

(ख) हिंदी के उपसर्ग:

उपसर्गअर्थउदाहरण
अनिषेधअचेत, अमोल, अजान, अथाह, असीम
अन्नहींअनमोल, अनपढ़, अनजान, अनदेखा, अनबन
अधआधाअधजला, अधपका
उनएक कमउनसठ, उनचास, उनहत्तर
औहीनता, निषेधऔघट, औगुन, औसर
कुबुरा, नीचताकुचाल, कुपात्र, कुढंग
दुबुरा, हीनदुबला, दुकान
निअभावनिडर, निठल्ला, निकम्मा, निगोड़ा
बिननिषेधबिनदेखा, बिनब्याहा
भरपूरा, भीड़, अधिकताभरपूर, भरसक, भरमार, भरपेट
सअच्छासपूत, सजग
सुअच्छासुफल, सुपात्र, सुधार, सुडौल
कबुराकपूत
नअभावनपूता, नपूती
परआगे, अधिकपरदादा, परनाना, परपोता

(ग) उर्दू (अरबी-फारसी) के उपसर्ग:

उपसर्गअर्थउदाहरण
कमकम, थोड़ाकमजोर, कमदाम
दरमेंदरअसल
बदबुराबदतमीज़, बदनाम
लाबिनालाजवाब, लापरवाह
हमसाथ, समानहमशक्ल, हमदर्द
बेबिनाबेकार, बेईमान
नानहींनापसंद, नालायक

(घ) अंग्रेज़ी के उपसर्ग:

उपसर्गअर्थउदाहरण
सबअधीन, नीचेसब-जज
डिप्टीसहायकडिप्टी मिनिस्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार
चीफमुख्यचीफ मिनिस्टर, चीफ ऑफ स्टाफ
वाइसउपवाइस चांसलर, वाइस प्रिंसिपल
जनरलमुख्यजनरल मैनेजर, जनरल सेक्रेटरी

Exam Tips:

a) परिभाषा में "शब्दों के आरंभ में जुड़कर" और "अर्थ में परिवर्तन" दोनों बातें अवश्य लिखें।
b) अनदेखा जैसे उदाहरण से दिखाएँ कि उपसर्ग अर्थ को विपरीत भी कर देता है।
c) उपसर्गों को संस्कृत, हिंदी, उर्दू और अंग्रेज़ी के वर्ग में बाँटकर लिखें, उत्तर व्यवस्थित दिखता है।
d) कुकर्म का अर्थ "बुरा काम" लिखना न भूलें, क्योंकि परीक्षा में अर्थ भी पूछा जाता है।

 

प्रत्यय

Question 1: प्रत्यय किसे कहते हैं? प्रत्यय कितने प्रकार के होते हैं? सोदाहरण उत्तर दीजिए।

Answer:

अर्थवान शब्द के अंत में जोड़े जाने वाले वर्ण अथवा वर्ण-समूह को प्रत्यय कहते हैं। प्रत्यय वह ध्वनि, अक्षर या शब्दांश है जिसे धातु या शब्द के अंत में लगाकर कोई नया रूप या शब्द बनाया जाता है; जैसे मूर्ख + ता = मूर्खता, धीर + ता = धीरता। यहाँ "ता" प्रत्यय है। घबरा + आहट = घबराहट में "आहट" प्रत्यय है।

हिंदी भाषा में प्रयुक्त लगभग सभी प्रत्यय हिंदी के अपने ही हैं। प्रत्यय दो प्रकार के होते हैं:
(1) कृत प्रत्यय
(2) तद्धित प्रत्यय

1. कृत प्रत्यय या कृदंत प्रत्यय: धातु (क्रिया के मूल रूप) के अंत में लगकर जो शब्दांश अनेक प्रकार के शब्द बनाते हैं, उन्हें कृत या कृदंत प्रत्यय कहते हैं। ये चार प्रकार के होते हैं: (क) कर्तृवाचक (ख) कर्मवाचक (ग) भाववाचक (घ) क्रियावाचक।

प्रकारप्रत्ययउदाहरण
कर्तृवाचकदारदेनदार, लेनदार, धारदार
कर्तृवाचकहारहोनहार, पालनहार, खेवनहार
कर्तृवाचकवालाबचानेवाला, खानेवाला, रखवाला
कर्तृवाचकआलूझगड़ालू, कृपालू, लज्जालू
कर्तृवाचकऐयाबजैया, खवैया, बचैया
कर्तृवाचकआऊबिकाऊ, टिकाऊ, टकराऊ, कमाऊ
कर्तृवाचकअक्कड़भुलक्कड़, घुमक्कड़, पियक्कड़
कर्तृवाचकअकधावक, चालक, पालक, धारक
कर्तृवाचकआकतैराक, चालाक
कर्मवाचकनापालना, ओढ़ना, बुलाना, तैरना
कर्मवाचकनीओढ़नी, बिछौनी, सुंघनी, कहानी
कर्मवाचकऔनाबिछौना, खिलौना
कर्मवाचकनझाड़न, बेलन, कतरन
भाववाचकआईलिखाई, सिलाई, कढ़ाई, पढ़ाई, लड़ाई
भाववाचकआहटघबराहट, चिल्लाहट, जगमगाहट, गर्माहट
भाववाचकआवचढ़ाव, उतराव, बनाव, बचाव
भाववाचकआवाबुलावा, चढ़ावा, पहनावा
भाववाचकआनथकान, उड़ान, उठान
भाववाचकआसविश्वास, प्यास, हास
क्रियावाचकता, ते, तीआता, जाता, जाते, आते, खाती
क्रियावाचकआ, ए, याउठा, चला, गया, आया, गए
क्रियावाचकईगायी, खाई, पी, गई

Exam Tips:

a) परिभाषा में "अर्थवान शब्द के अंत में" और "नया शब्द बनाने" का उल्लेख करें।
b) कृत प्रत्यय चारों प्रकार (कर्तृवाचक, कर्मवाचक, भाववाचक, क्रियावाचक) के नाम अवश्य लिखें।
c) घबराहट जैसे उदाहरण में प्रत्यय को अलग करके दिखाएँ, इससे उत्तर स्पष्ट रहता है।
d) कर्तृवाचक कृत प्रत्यय के उदाहरणों में देनदार, धावक जैसे शब्द लिखें।

 

Question 2: तद्धित प्रत्यय की परिभाषा देते हुए उसके भेदों का उदाहरण सहित उल्लेख कीजिए।

Answer:

जो प्रत्यय क्रिया के अतिरिक्त संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया-विशेषण आदि शब्दों के अंत में लगकर अनेक प्रकार के नए शब्द बनाते हैं, उन्हें तद्धित प्रत्यय कहते हैं।

तद्धित प्रत्यय सात प्रकार के होते हैं: (1) भाववाचक (2) कर्तृवाचक (3) स्त्रीलिंगवाचक (4) गुणवाचक (5) बहुवचनवाचक (6) लघुतावाचक (7) क्रमवाचक।

भेदप्रत्ययउदाहरण
भाववाचकतामनुष्यता, मूर्खता, सरलता, लघुता, प्रभुता
भाववाचकत्वगुरुत्व, महत्त्व, पुरुषत्व, अपनत्व
भाववाचकपनबचपन, लड़कपन, पतलापन, बड़प्पन
भाववाचकआहटचिकनाहट, चिल्लाहट, गर्माहट
कर्तृवाचकदारईमानदार, कर्जदार, समझदार
कर्तृवाचकआरसुनार, लुहार, चमार
कर्तृवाचकआरीभिखारी, पुजारी, जुआरी, पंसारी
कर्तृवाचकवाहाचरवाहा, हलवाहा
कर्तृवाचकईसंयमी, ज्ञानी, तेली, कामी
कर्तृवाचककारनाटककार, स्वर्णकार, साहित्यकार, पत्रकार
कर्तृवाचकअकपाठक, लेखक, गायक
स्त्रीलिंगवाचकआछात्रा, शिष्या, दुहिता, अध्यापिका, बाला
स्त्रीलिंगवाचकईदेवी, नारी, चाची, नानी, बेटी
स्त्रीलिंगवाचकआनीदेवरानी, नौकरानी, जेठानी, इन्द्राणी
स्त्रीलिंगवाचकनीशेरनी, मोरनी, सिंहनी, राजपूतनी
स्त्रीलिंगवाचकषीविदुषी, महिषी
स्त्रीलिंगवाचकमतीश्रीमती, बुद्धिमती
स्त्रीलिंगवाचकइनधोबिन, लुहारिन, सुहागिन
गुणवाचकईधनी, मानी, ज्ञानी, सुखी, दुःखी, पंजाबी, गुलाबी
गुणवाचकईनगमगीन, शौकीन, रंगीन, नमकीन
गुणवाचकमंदअक्लमंद, फायदेमंद
गुणवाचकदारदुकानदार, हवलदार, ज़मींदार, सरदार
गुणवाचकइयाअमृतसरिया, लाहौरिया, जालंधरिया
गुणवाचकईलारंगीला, सजीला, रसीला, ज़हरीला
गुणवाचकऊपेटू, बाज़ारू, गंवारू
गुणवाचकआनामर्दाना, सालाना, बहलाना
गुणवाचकऐरासपेरा, बहुतेरा, ममेरा, चचेरा, फुफेरा, लुटेरा
गुणवाचकअवीहरियाणवी, देहलवी, लखनवी
गुणवाचकआलुदयालु, कृपालु
गुणवाचकइकराजनीतिक, शारीरिक, साहित्यिक, वैदिक
गुणवाचकइयराष्ट्रीय, स्थानीय, देशीय, पर्वतीय
गुणवाचकवान्, मान्धनवान्, गुणवान्, विद्वान्, बुद्धिमान्, शक्तिमान्
गुणवाचकआभूखा, प्यासा
गुणवाचकहलारूपहला, सुनहला
गुणवाचकइमानीलिमा, हरितिमा
बहुवचनवाचकएलड़के, रुपए, कमरे, घोड़े
बहुवचनवाचकएँकन्याएँ, बहुएँ, सड़कें, भाषाएँ
लघुतावाचकईपहाड़ी, बछड़ी, टुकड़ी
लघुतावाचकड़ीसंदुकड़ी, गठड़ी, पंखुड़ी
क्रमवाचकगुनाचारगुना, छहगुना, दुगुना
क्रमवाचकवाँबीसवाँ, पाँचवाँ, आठवाँ
क्रमवाचकसरादूसरा, तीसरा

Exam Tips:

a) भेदों के नाम (भाववाचक, कर्तृवाचक, स्त्रीलिंगवाचक, गुणवाचक, बहुवचनवाचक, लघुतावाचक, क्रमवाचक) सही क्रम में लिखें।
b) परिभाषा में "क्रिया के अतिरिक्त" शब्द लिखें, यही तद्धित को कृत से अलग करता है।
c) भाववाचक तद्धित के उदाहरण मनुष्यता, बचपन जैसे लिखें।
d) क्रमवाचक तद्धित में गुना, वाँ और सरा प्रत्यय अलग-अलग पहचानें।

 

परीक्षोपयोगी महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Question 1: कोई पाँच ऐसे शब्द लिखो जिनमें दो-दो उपसर्गों का प्रयोग किया गया हो।

Answer:

(1) सु + प्रति = सुप्रतिष्ठित
(2) सु + सम् = सुसंगठित
(3) अन् + अव = अनवधान
(4) अ + सु = असुरक्षित
(5) अन् + अधि + कृत = अनधिकृत

Exam Tips:

a) दो उपसर्ग अलग-अलग दिखाकर लिखें, जैसे अन् + अधि + कृत = अनधिकृत।
b) सु + सम् = सुसंगठित में दोनों उपसर्ग स्पष्ट होने चाहिए।
c) शब्द के मूल रूप को सबसे अंत में लिखें।

 

Question 2: दस ऐसे शब्द लिखिए जिनका निर्माण उपसर्ग और प्रत्यय दोनों की सहायता से किया गया हो।

Answer:

(1) निडरता = नि (उपसर्ग) + डर + ता (प्रत्यय)
(2) दुखी = दुः (उपसर्ग) + ख + ई (प्रत्यय)
(3) अपमानित = अप (उपसर्ग) + मान + इत (प्रत्यय)
(4) बेरोज़गारी = बे (उपसर्ग) + रोज़गार + ई (प्रत्यय)
(5) अनुकरणीय = अनु (उपसर्ग) + कर + णीय (प्रत्यय)
(6) निर्दोषता = निर् (उपसर्ग) + दोष + ता (प्रत्यय)
(7) बेईमानी = बे (उपसर्ग) + ईमान + ई (प्रत्यय)
(8) प्रतिकूलता = प्रति (उपसर्ग) + कूल + ता (प्रत्यय)
(9) अविवेकी = अ (उपसर्ग) + विवेक + ई (प्रत्यय)
(10) असहायता = अ (उपसर्ग) + सहाय + ता (प्रत्यय)

Exam Tips:

a) हर शब्द में उपसर्ग और प्रत्यय को अलग-अलग दिखाएँ, जैसे नि + डर + ता।
b) उपसर्ग और प्रत्यय दोनों वाले शब्द अक्सर भाववाचक संज्ञा या विशेषण होते हैं।
c) मूल शब्द (जैसे डर, दोष) का अर्थ पहले समझ लें, फिर प्रत्यय जोड़ें।

 

Question 3: भाववाचक कृत प्रत्यय और भाववाचक तद्धित प्रत्यय में क्या अंतर है? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।

Answer:

जो कृत प्रत्यय क्रियाओं के साथ जुड़कर भाववाचक संज्ञा बनाते हैं, उन्हें भाववाचक कृत प्रत्यय कहते हैं; जैसे लिख से लिखाई और पढ़ से पढ़ाई।

जबकि भाववाचक तद्धित प्रत्यय संज्ञा, विशेषण आदि शब्दों के साथ जुड़कर भाववाचक संज्ञा बनाते हैं; जैसे मनुष्य से मनुष्यता, बच्चा से बचपन और पीला से पीलापन।

Exam Tips:

a) कृत प्रत्यय के साथ क्रिया का मूल रूप (लिख, पढ़) जुड़ता है, यह अंतर सबसे पहले लिखें।
b) तद्धित प्रत्यय के साथ संज्ञा या विशेषण (मनुष्य, पीला) का प्रयोग होता है।
c) दोनों के एक-एक उदाहरण अलग पंक्तियों में लिखने से उत्तर स्पष्ट दिखता है।

 

Question 4: तद्धित प्रत्यय और कृत प्रत्यय का अंतर स्पष्ट करते हुए दोनों के चार-चार उदाहरण लिखो।

Answer:

कृत प्रत्यय क्रियाओं (धातुओं) के साथ जुड़कर शब्द बनाते हैं, जबकि तद्धित प्रत्यय क्रिया के अतिरिक्त अन्य संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण आदि शब्दों के साथ जुड़कर नए शब्द बनाते हैं।

कृत प्रत्यय (शब्द)तद्धित प्रत्यय (शब्द)
पढ़ + आई = पढ़ाईमूर्ख + ता = मूर्खता
लिख + आई = लिखाईबच्चा + पन = बचपन
धाव + अक = धावकगुलाब + ई = गुलाबी
बिक + आऊ = बिकाऊईमान + दार = ईमानदार

Exam Tips:

a) कृत प्रत्यय के उदाहरण में मूल शब्द क्रिया-धातु होना चाहिए।
b) तद्धित प्रत्यय के उदाहरण में मूल शब्द संज्ञा या विशेषण होता है।
c) दोनों के उदाहरण तालिका में अलग-अलग कॉलम में लिखें, तुलना आसान हो जाती है।

 

Question 5: कर्मवाचक और कर्तवाचक प्रत्यय में क्या अंतर है? उदाहरण देते हुए स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जो प्रत्यय धातुओं के अंत में जुड़कर कर्म के अर्थ को प्रकट करे, उसे कर्मवाचक प्रत्यय कहते हैं; जैसे औना से बिछौना और ना से पालना।

कर्तृवाचक प्रत्यय धातु के अंत में जुड़कर क्रिया के कर्ता का अर्थ प्रकट करता है; जैसे अक से पाठक और लेखक।

Exam Tips:

a) कर्मवाचक प्रत्यय कर्म का अर्थ देता है और कर्तृवाचक प्रत्यय कर्ता का, यह अंतर स्पष्ट लिखें।
b) बिछौना (औना) और पाठक (अक) जैसे उदाहरण साथ-साथ दें।

 

Question 6: 'कृदंत' किसे कहते हैं?

Answer:

धातुओं के आगे कृत प्रत्यय लगने से जो शब्द बनते हैं, उन्हें कृदंत शब्द कहते हैं; जैसे भूल धातु में अक्कड़ प्रत्यय लगाकर भुलक्कड़ शब्द बनता है। तैर धातु में ना लगाने से तैरना बनता है। ये सभी शब्द कृदंत कहलाते हैं।

Exam Tips:

a) कृदंत का अर्थ "कृत प्रत्यय लगकर बना शब्द" लिखें।
b) भुलक्कड़ और तैरना जैसे उदाहरण दें।

 

Question 7: निम्नलिखित शब्दों में प्रयुक्त प्रत्यय बताओ- पाठक, कलाकार, धनवान्, घरवाला, कामगार, रसोइया, ममेरा, धार्मिक, खटास, लघुता।

Answer:

शब्दमूल शब्द + प्रत्यय
पाठकपाठ + अक
कलाकारकला + कार
धनवान्धन + वान्
घरवालाघर + वाला
कामगारकाम + गार
रसोइयारसोइ + या
ममेरामम + एरा
धार्मिकधर्म + इक
खटासखट्टा + आस
लघुतालघु + ता

Exam Tips:

a) कामगार में प्रत्यय "गार" है, "गा" नहीं।
b) धार्मिक में मूल शब्द धर्म है, धार्मिक नहीं।
c) लघुता में प्रत्यय "ता" भाववाचक तद्धित प्रत्यय है।

 

Question 8: कोई पाँच ऐसे शब्द लिखो जो उर्दू उपसर्गों के योग से बने हों।

Answer:

(1) कम + जोर = कमजोर
(2) दर + असल = दरअसल
(3) बद + तमीज़ = बदतमीज़
(4) ला + जवाब = लाजवाब
(5) हम + शक्ल = हमशक्ल

Exam Tips:

a) उर्दू उपसर्ग (कम, दर, बद, ला, हम) को अलग दिखाएँ।
b) दरअसल का अर्थ "असल में" है, इसे एक शब्द की तरह लिखें।
c) लाजवाब का अर्थ "जिसका जवाब न हो" लिखने से उत्तर स्पष्ट होता है।

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 9 Hindi Prefix and Suffix (Upsarg Va Pratyay)

Accessing Prefix and Suffix (Upsarg Va Pratyay) Solutions

Explore reliable textbook solutions for Prefix and Suffix (Upsarg Va Pratyay) tailored for Class 9 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Hindi.

Concept-Driven Answers for Class 9 Hindi

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 9 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 9 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 9 Hindi Vyakaran उपसर्ग व प्रत्यय for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 9 Hindi Vyakaran उपसर्ग व प्रत्यय is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Hindi Vyakaran उपसर्ग व प्रत्यय as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Hindi Vyakaran उपसर्ग व प्रत्यय will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 9 Hindi Vyakaran उपसर्ग व प्रत्यय in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access HBSE Class 9 Hindi Vyakaran उपसर्ग व प्रत्यय in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Hindi Vyakaran उपसर्ग व प्रत्यय in printable PDF format for offline study on any device.