HBSE Class 9 Hindi Vyakaran अलंकार

Solutions for Class 9 Hindi: Alankar

Review structured textbook solutions for Class 9 Hindi Alankar. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 9 Hindi Solutions: Alankar

Access the complete solution PDF for Class 9 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 1: अलंकार किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Answer:

अलंकार शब्द का अर्थ है- आभूषण या गहना। जिस प्रकार स्त्री की सौंदर्य-वृद्धि में आभूषण सहायक होते हैं, उसी प्रकार काव्य में प्रयुक्त होने वाले अलंकार शब्दों एवं अर्थों में चमत्कार उत्पन्न करके काव्य-सौंदर्य में वृद्धि करते हैं; जैसे-
कल-कल छल-छल बहती गंगा धारा।

साहित्य में अलंकारों का विशेष महत्त्व है। अलंकार प्रयोग से कविता सज-धजकर सुंदर लगती है। अलंकारों का प्रयोग गद्य और पद्य दोनों में होता है। अलंकारों का प्रयोग सहज एवं स्वाभाविक रूप में होना चाहिए। अलंकारों को जान-बूझकर लादना नहीं चाहिए।

Exam Tips:

a) अलंकार का शाब्दिक अर्थ आभूषण है, इसी कारण इसे काव्य का आभूषण कहा जाता है।
b) अलंकार गद्य और पद्य दोनों में प्रयोग होते हैं।
c) जबरदस्ती लादा हुआ अलंकार काव्य-सौंदर्य को घटा देता है।
d) अलंकार के उदाहरण में शब्द या अर्थ में चमत्कार होना आवश्यक है।

 

Question 2: अलंकार के कितने भेद होते हैं? सबका एक-एक उदाहरण दीजिए।

Answer:

साहित्य में शब्द और अर्थ दोनों का महत्त्व होता है। कहीं शब्द-प्रयोग से, कहीं अर्थ-प्रयोग के चमत्कार से और कहीं-कहीं दोनों के एक साथ प्रयोग से काव्य-सौंदर्य में वृद्धि होती है। इस आधार पर अलंकार के तीन भेद माने जाते हैं:
1. शब्दालंकार
2. अर्थालंकार
3. उभयालंकार

1. शब्दालंकार: जहाँ शब्दों के प्रयोग से काव्य-सौंदर्य में वृद्धि होती है, वहाँ शब्दालंकार होता है; जैसे-
तरल तरंगें तट तक तैरीं।

2. अर्थालंकार: जहाँ शब्दों के अर्थों के कारण काव्य में चमत्कार एवं सौंदर्य उत्पन्न हो, वहाँ अर्थालंकार होता है; जैसे- चरन-कमल बंदौं हरि राई।

3. उभयालंकार: जिन अलंकारों का चमत्कार शब्द और अर्थ दोनों पर आश्रित होता है, उन्हें उभयालंकार कहते हैं; जैसे-
नर की अरु नल-नीर की, गति एकै कर जोइ।
जेतौ नीचौ है चले, तेतौ ऊँचौ होइ॥

Exam Tips:

a) शब्दालंकार में शब्द बदल देने पर अलंकार समाप्त हो जाता है।
b) अर्थालंकार में समानार्थी शब्द रखने पर भी चमत्कार बना रहता है।
c) उभयालंकार में शब्द और अर्थ, दोनों के कारण चमत्कार उत्पन्न होता है।

 

Question 3: अनुप्रास अलंकार किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जहाँ व्यंजनों की बार-बार आवृत्ति के कारण चमत्कार उत्पन्न हो, वहाँ अनुप्रास अलंकार होता है; यथा-

(1) मुदित महीपति मंदिर आए। सेवक सचिव सुमंत बुलाए।
यहाँ 'मुदित', 'महीपति' तथा 'मंदिर' शब्दों में 'म' व्यंजन की और 'सेवक', 'सचिव' तथा 'सुमंत' शब्दों में 'स' व्यंजन की आवृत्ति है। अतः यहाँ अनुप्रास अलंकार है।

(2) भगवान भक्तों की भूरि भीति भगाइए।
यहाँ 'भगवान', 'भक्तों', 'भूरि', 'भीति' तथा 'भगाइए' में 'भ' व्यंजन की आवृत्ति के कारण चमत्कार उत्पन्न हुआ है।

(3) कल कानन कुंडल मोरपखा उर पै बिराजति है।
(4) जौं खग हौं तो बसेरो करौं मिलि कालिंदी कूल कदंब की डारनि।
इन दोनों उदाहरणों में 'क' वर्ण की आवृत्ति होने के कारण शब्द-सौंदर्य में वृद्धि हुई है, अतः यहाँ अनुप्रास अलंकार है।

(5) कंकन किंकिन नूपुर धुनि सुनि।
कहत लखन सन राम हृदय गुनि॥
यहाँ 'क' तथा 'न' वर्गों की आवृत्ति के कारण शब्द-सौंदर्य में वृद्धि हुई है, अतः अनुप्रास अलंकार है।

(6) तरनि-तनूजा तट तमाल तरुवर बहु छाए।
इसमें 'त' वर्ण की आवृत्ति के कारण अनुप्रास अलंकार है।

(7) बंदऊँ गुरुपद पदुम परागा।
सुरुचि सुवास सरस अनुरागा॥
(इसमें 'प' तथा 'स' की आवृत्ति है।)

(8) मैया मैं नहिं माखन खायो।
(इसमें 'म' की आवृत्ति है।)

(9) सत्य सनेह सील सागर।
(इसमें 'स' की आवृत्ति है।)

(10) रघुपति राघव राजा राम।
(इसमें 'र' की आवृत्ति है।)

Exam Tips:

a) अनुप्रास में स्वर की नहीं, व्यंजन की बार-बार आवृत्ति देखी जाती है।
b) 'मुदित महीपति मंदिर' में 'म' तीन बार आने से यहाँ अनुप्रास बनता है।
c) आवृत्ति एक पंक्ति में भी हो सकती है और दो पंक्तियों में भी, जैसे 'कंकन किंकिन' उदाहरण में।

 

Question 4: यमक अलंकार किसे कहते हैं? उदाहरण देकर समझाइए।

Answer:

जहाँ किसी शब्द या शब्दांश का एक से अधिक बार भिन्न-भिन्न अर्थों में प्रयोग हो, वहाँ यमक अलंकार होता है; जैसे-

(1) कनक कनक तैं सौ गुनी, मादकता अधिकाइ।
उहिं खायें बौरातु है, इहिं पाएँ बौराई॥
इस दोहे में 'कनक' शब्द का दो बार प्रयोग हुआ है। एक 'कनक' का अर्थ है सोना और दूसरे 'कनक' का अर्थ है धतूरा। एक ही शब्द का भिन्न-भिन्न अर्थों में प्रयोग होने के कारण यहाँ यमक अलंकार है।

(2) माला फेरत युग गया, फिरा न मन का फेर।
कर का मनका डारि दे, मन का मनका फेर॥
इस दोहे में 'फेर' और 'मनका' शब्दों का भिन्न-भिन्न अर्थों में प्रयोग हुआ है। 'फेर' का पहला अर्थ है माला फेरना और दूसरा अर्थ है भ्रम। 'मनका' का एक अर्थ है माला का दाना और दूसरा अर्थ है मन (हृदय)। अतः यमक अलंकार का सुंदर प्रयोग है।

(3) काली घटा का घमंड घटा।
यहाँ 'घटा' शब्द भिन्न-भिन्न अर्थों में आया है।
घटा = वर्षा काल में आकाश में उमड़ने वाली मेघमाला
घटा = कम हुआ।

(4) कहैं कवि बेनी बेनी व्याल की चुराई लीनी।
इस पंक्ति में 'बेनी' शब्द का भिन्न-भिन्न अर्थों में प्रयोग हुआ है। पहला 'बेनी' कवि का नाम है और दूसरा 'बेनी' (बेणी) चोटी के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है।

(5) गुनी गुनी सबके कहे, निगुनी गुनी न होतु।
सुन्यो कहुँ तरु अरक तें, अरक समानु उदोतु॥
'अरक' शब्द एक बार अरक के पौधे के रूप में और दूसरी बार सूर्य के अर्थ में प्रयुक्त हुआ है, अतः यहाँ यमक अलंकार सिद्ध होता है।

(6) ऊँचे घोर मंदर के अंदर रहनवारी,
ऊँचे घोर मंदर के अंदर रहाती है।
यहाँ 'मंदर' शब्द के दो अर्थ हैं- भवन तथा पर्वत, इसलिए यहाँ यमक अलंकार है।

Exam Tips:

a) यमक में शब्द बार-बार आता है और हर बार उसका अर्थ बदल जाता है।
b) 'घटा' के दोनों अर्थ- मेघमाला और कम होना- अलग-अलग हैं, यही यमक की पहचान है।
c) 'बेनी' शब्द में पहला अर्थ कवि का नाम और दूसरा अर्थ चोटी है।
d) श्लेष में शब्द एक ही बार आता है, जबकि यमक में शब्द दोहराया जाता है।

 

Question 5: श्लेष अलंकार का लक्षण लिखकर उसके उदाहरण भी दीजिए।

Answer:

जहाँ एक शब्द के एक ही बार प्रयुक्त होने पर दो अर्थ निकलें, उसे श्लेष अलंकार कहते हैं; जैसे-

(1) नर की अरु नल-नीर की, गति एकै कर जोय।
जेते नीचो है चले, तेतो ऊँचो होय॥
मनुष्य और नल के पानी की स्थिति समान है, जितने नीचे होकर चलेंगे, उतने ही ऊँचे होंगे। अंतिम पंक्ति में बताया गया सिद्धांत नर और नल-नीर दोनों पर समान रूप से लागू होता है, अतः यहाँ श्लेष अलंकार है।

(2) रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरे, मोती मानुष चून॥
यहाँ 'पानी' के तीन अर्थ हैं- मोती के लिए चमक, मनुष्य के लिए सम्मान और चून (आटे) के लिए जल।

(3) रहिमन जो गति दीप की, कुल कपूत गति सोय।
बारे उजियारो लगे, बढे अँधेरो होय॥
इस दोहे में 'बारे' और 'बढे' शब्दों में श्लेष अलंकार है। 'बारे' का अर्थ है जलाने पर तथा बचपन में, और 'बढे' का अर्थ है बढ़ने पर तथा बड़े होने पर।

(4) गाधिसूनु कह हृदय हँसि, मुनिहिं हरे रिय सूझ।
अयमय खाँड न ऊखमय, अजहुँ न बूझ अबूझ॥
यहाँ 'खाँड' के दो अर्थ हैं- तलवार और चीनी।

(5) मेरी भव-बाधा हरो, राधा नागरि सोइ।
जा तन की झाँईं परै, स्यामु हरित-दुति होइ॥

(6) बड़े न हूजे गुननु बिनु, बिरद बड़ाई पाइ।
कहत धतूरे सौं कनकु, गहनौ गढ्यौ न जाइ॥
यहाँ 'कनकु' शब्द के दो अर्थ हैं- सोना और धतूरा।

Exam Tips:

a) श्लेष में शब्द एक ही बार आता है, पर उसके दो अर्थ निकलते हैं।
b) 'नर' और 'नल-नीर' दोनों पर लागू होने वाला सिद्धांत श्लेष की पहचान है।
c) 'कनक' जैसे शब्द का श्लेष में अर्थ सोना और धतूरा, दोनों हो सकते हैं।
d) यमक में शब्द बार-बार आता है, जबकि श्लेष में शब्द एक बार आता है।

 

Question 6: उपमा अलंकार की परिभाषा देते हुए उसके उदाहरण भी दीजिए।

Answer:

जहाँ किसी वस्तु, पदार्थ या व्यक्ति के गुण, रूप, दशा आदि का उत्कर्ष बताने के लिए किसी लोकप्रचलित या लोक-प्रसिद्ध व्यक्ति या वस्तु से तुलना की जाती है, वहाँ उपमा अलंकार होता है।

(1) 'उसका हृदय नवनीत सा कोमल है।'
इस वाक्य में 'हृदय' उपमेय, 'नवनीत' उपमान, 'कोमल' साधारण धर्म तथा 'सा' उपमावाचक शब्द है।

(2) उसकी मुस्कान गुलाब-सी सुंदर है।
यहाँ 'मुस्कान' उपमेय, 'गुलाब' उपमान, 'सुंदर' साधारण धर्म और 'सी' उपमावाचक शब्द है। चारों अंग मौजूद होने से यहाँ पूर्णोपमा अलंकार है।

(3) वह बालक सूरज-सा तेजस्वी है।
यहाँ 'बालक' उपमेय, 'सूरज' उपमान, 'तेजस्वी' साधारण धर्म और 'सा' उपमावाचक शब्द है, अतः यहाँ पूर्णोपमा अलंकार है।

(4) यह देखिए, अरविंद से शिशुवृंद कैसे सो रहे।
इस पंक्ति में 'अरविंद से शिशुवृंद' में साधारण धर्म नहीं है, इसलिए यहाँ लुप्तोपमा अलंकार है।

(5) उसकी बातें मधु-सी मीठी लगती हैं।
यहाँ 'बातें' उपमेय, 'मधु' उपमान, 'मीठी' साधारण धर्म और 'सी' उपमावाचक शब्द है, अतः यहाँ उपमा अलंकार है।

(6) मखमल के झूल पड़े हाथी-सा टीला।
यहाँ हाथी और टीला में उपमान, उपमेय का संबंध है, दोनों में ऊँचाई सामान्य धर्म है। 'सा' उपमावाचक शब्द है, अतः यहाँ उपमा अलंकार है।

Exam Tips:

a) उपमा में उपमेय और उपमान अलग-अलग रहते हैं और उनमें समानता दिखाई जाती है।
b) 'सा', 'सी', 'से', 'जैसा' और 'सरिस' उपमा की पहचान के वाचक शब्द हैं।
c) उपमा के चार अंग हैं: उपमेय, उपमान, साधारण धर्म और उपमावाचक शब्द।
d) जब साधारण धर्म या वाचक शब्द न हो, तो उसे लुप्तोपमा कहते हैं।

 

Question 7: रूपक अलंकार किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जहाँ अत्यंत समानता दिखाने के लिए उपमेय और उपमान में अभेद बताया जाता है, वहाँ रूपक अलंकार होता है; जैसे-

(1) चरन-कमल बंदौं हरि राई।
उपर्युक्त पंक्ति में 'चरन' और 'कमल' में अभेद बताया गया है, अतः यहाँ रूपक अलंकार है।

(2) मैया मैं तो चंद-खिलौना लैहों।
यहाँ भी 'चंद' और 'खिलौना' में अभेद की स्थापना की गई है।

(3) बीती विभावरी जाग री।
अंबर पनघट में डुबो रही, तारा-घट ऊषा नागरी।
इन पंक्तियों में नागरी पर ऊषा का, अंबर पर पनघट का और तारों पर घट का आरोप हुआ है, अतः रूपक अलंकार है।

(4) उसका मन-मयूर नाच उठा।
यहाँ 'मन' उपमेय पर 'मयूर' उपमान का आरोप है, अतः यहाँ रूपक अलंकार है।

(5) बढ़त बढ़त संपति-सलिलु, मन-सरोजु बढ़ि जाइ।
घटत घटत सु न फिरि घटै, बरु समूल कुम्हिलाइ॥
इस दोहे में संपत्ति पर सलिल (जल) का और मन पर सरोज (कमल) का आरोप किया गया है, अतः यहाँ रूपक अलंकार है।

Exam Tips:

a) रूपक में उपमेय और उपमान के बीच 'सा' या 'सी' जैसे वाचक शब्द नहीं होते।
b) रूपक में दोनों का अभेद बताया जाता है, जैसे 'चरन' ही 'कमल' है।
c) 'मन-मयूर' जैसे समस्त पद रूपक की पहचान होते हैं, जहाँ दोनों पद जुड़े हों।
d) एक ही उदाहरण में कई आरोप हो सकते हैं, जैसे तारा-घट और अंबर-पनघट।

 

Question 8: उपमा और रूपक अलंकार का अंतर स्पष्ट कीजिए।

Answer:

उपमा अलंकार में उपमेय और उपमान में समानता दिखाई जाती है, जबकि रूपक में उपमेय में उपमान का आरोप करके दोनों में अभेद स्थापित किया जाता है। अन्तर इस प्रकार है:

आधारउपमारूपक
मूल भावउपमेय और उपमान में समानता दिखाई जाती हैउपमेय में उपमान का आरोप करके दोनों में अभेद स्थापित किया जाता है
वाचक शब्दसा, सी, सरिस आदि होते हैंनहीं होते

उदाहरण: पीपर पात सरिस मन डोला (उपमा)
यहाँ 'मन' उपमेय तथा 'पीपर पात' उपमान में समानता बताई गई है। अतः उपमा अलंकार है।

उदाहरण: चरन-कमल बंदौं हरि राई। (रूपक)
यहाँ उपमेय 'चरन' में उपमान 'कमल' का आरोप है। अतः यहाँ रूपक अलंकार है।

Exam Tips:

a) उपमा में 'सरिस' या 'सा' जैसे वाचक शब्द होते हैं, रूपक में ऐसे शब्द नहीं होते।
b) रूपक में उपमेय पर उपमान का आरोप होता है, जैसे 'चरन' पर 'कमल' का।
c) 'पीपर पात सरिस मन डोला' में 'मन' उपमेय है और 'पीपर पात' उपमान।

 

Question 9: अतिशयोक्ति अलंकार किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जब किसी वस्तु अथवा घटना का इतना अधिक बढ़ा-चढ़ाकर वर्णन किया जाता है कि वह लोकसीमा को लाँघ जाए, तो उसे अतिशयोक्ति अलंकार कहते हैं; अतिशय + उक्ति अर्थात् बढ़ा-चढ़ाकर कहना। जैसे-
राघव की चतुरंग-चमू चय को गने के सव राज समाजनि।
सूर-तुरंगनि के उलझे पग तुंग पताकनि की पटसाजनि॥
यहाँ रामचन्द्र जी की सेना के झंडों को इतना अधिक ऊँचा बताया गया है कि वे सूर्य के रथ के घोड़ों से उलझ गए हैं। इस प्रकार लोक सीमा को लाँघ जाने के कारण यहाँ अतिशयोक्ति अलंकार है।

अतिशयोक्ति अलंकार के कुछ अन्य उदाहरण:
(1) यह शर इधर गांडीव गुण से भिन्न जैसे ही हुआ।
धड़ से जयद्रथ का उधर सिर छिन्न वैसे ही हुआ॥
(2) प्राण छूटे प्रथम रिपु के रघुनायक सायक छूटि न पाये।
(3) कैकई के कहत ही राम-गमन की बात।
नृप दसरथ के ताहि छिन सूखि गये सब गात॥
(4) हनुमान की पूंछ को लगन न पाई आग।
लंका सिगरी जल गई, गये निशाचर भाग॥
(5) उसके आँसुओं से सारी नदियाँ उफन पड़ीं।
(6) तब सिव तीसरे नैन उघारा।
चितवत काम भयेहु जरि छारा॥

Exam Tips:

a) अतिशयोक्ति में बात को लोकसीमा से आगे बढ़ाकर कहा जाता है।
b) उदाहरण में असंभव बात कही जाती है, जैसे सेना के झंडों का सूर्य के घोड़ों से उलझना।
c) अतिशयोक्ति में वर्णन बढ़ा-चढ़ाकर होता है, वास्तविक नहीं होता।

 

Question 10: अन्योक्ति अलंकार किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जहाँ अप्रस्तुत वर्णन (उपमान) के माध्यम से प्रस्तुत (उपमेय) अर्थ की प्रतीति कराई जाए, वहाँ अन्योक्ति अलंकार होता है। इस अलंकार की विशेषता यह है कि इसमें किसी के नाम पर बाण चलाकर किसी दूसरे को घायल किया जाता है। इस अलंकार में अप्रस्तुत का वर्णन किया जाता है, अतः इसे अप्रस्तुत प्रशंसा अलंकार भी कहते हैं; जैसे-
स्वारथ सुकृत न श्रम वृथा, देखि विहंग विचारि।
बाज पराये पानि पर, तू पच्छीनु न मारि॥
ऊपर के दोहे में प्रस्तुत में बाज का वर्णन किया जा रहा है, लेकिन अप्रस्तुत में यह उक्ति राजा जयसिंह के प्रति है जो औरंगज़ेब की तरफ़ से शिवाजी को पकड़ने के लिए जा रहे थे। इस प्रकार यहाँ बाज के बहाने से राजा जयसिंह पर निशाना किया गया है, अतः यहाँ अन्योक्ति अलंकार है।

अन्योक्ति अलंकार के अन्य उदाहरण:
(1) नहिं पराग नहिं मधुर मधु, नहिं विकास इहि काल।
अली कली ही सों बिंध्यौ, आगें कौन हवाल॥
(2) जिन दिन देखे वे सुमन गई सुबीति बहार।
अब तौ अली गुलाब में, अपत कँटीली डार॥
(3) अरे हंस! या नगर में जइयो आप विचारि।
कागन सों जिन प्रीति करो, कोयल दीन्हीं विडारि॥
(4) को छूट्यो यह जाल पड़ि, कत कुरंग अकुलाय।
ज्यों-ज्यों सुरझि भज्यौ चहै, त्यों-त्यों उरझत जाय॥

Exam Tips:

a) अन्योक्ति में प्रस्तुत (उपमेय) की बात अप्रस्तुत (उपमान) के माध्यम से कही जाती है।
b) इसे अप्रस्तुत प्रशंसा भी कहते हैं, जो परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
c) 'बाज' के उदाहरण में असली निशाना राजा जयसिंह पर है, यही अन्योक्ति की पहचान है।

 

Question 11: उत्प्रेक्षा अलंकार किसे कहते हैं? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जहाँ समानता के कारण उपमेय में उपमान की संभावना या कल्पना की जाती है; जैसे-

(1) सोहत ओ पीतु पटु, स्याम सलौनै गात।
मनौ नीलमणि सैल पर, आतपु पर्यो प्रभात॥
यहाँ श्रीकृष्ण के साँवले रूप तथा उनके पीले वस्त्रों में प्रातःकालीन सूर्य की धूप से सुशोभित नीलमणि पर्वत की संभावना होने के कारण उत्प्रेक्षा अलंकार है।

(2) उस काल मारे क्रोध के, तनु काँपने उनका लगा।
मानो हवा के जोर से, सोता हुआ सागर जगा॥
यहाँ क्रोध से काँपता हुआ अर्जुन का शरीर उपमेय है, तथा इसमें सोए हुए सागर को जगाने की संभावना की गई है।

(3) लंबा होता ताड़ का वृक्ष जाता।
मानो नभ छूना चाहता वह तुरंत ही॥
यहाँ ताड़ का वृक्ष उपमेय है, जिसमें आकाश को छूने की संभावना की गई है।

(4) कहती हुई यों उत्तरा के नेत्र जल से भर गए।
हिम के कणों से पूर्ण मानो, हो गए पंकज नए॥
यहाँ आँसुओं से पूर्ण उत्तरा के नेत्र उपमेय हैं, जिनमें कमल की पंखड़ियों पर पड़े हुए ओस के कणों की कल्पना की गई है, अतः यहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार है।

Exam Tips:

a) 'मानो', 'मनो', 'जनु' और 'जानो' उत्प्रेक्षा के प्रमुख वाचक शब्द हैं।
b) उत्प्रेक्षा में उपमेय को उपमान मान लिया जाता है, पर वास्तव में वह वैसा नहीं होता।
c) पहचान के लिए देखें कि कथन में किसी बात की कल्पना या संभावना व्यक्त की गई है या नहीं।

 

Question 12: मानवीकरण अलंकार की सोदाहरण परिभाषा लिखिए।

Answer:

जहाँ जड़ प्रकृति पर मानवीय भावनाओं तथा क्रियाओं का आरोप हो, वहाँ मानवीकरण अलंकार होता है; जैसे-
लो यह लतिका भी भर लाई
मधु मुकुल नवल रस गागरी।
यहाँ लतिका में मानवीय क्रियाओं (गागर भरने) का आरोप है, अतः यहाँ मानवीकरण अलंकार है।

मानवीकरण अलंकार के कुछ अन्य उदाहरण हैं:
(1) दिवावसान का समय
मेघमय आसमान से उतर रही
संध्या सुंदरी परी-सी धीरे-धीरे,
(2) मेघ आए बड़े बन-ठन के सँवर के।

Exam Tips:

a) मानवीकरण में जड़ वस्तुओं (जैसे लता, संध्या) पर मनुष्य के कार्य आरोपित होते हैं।
b) 'संध्या सुंदरी परी-सी' में संध्या को परी के रूप में मानवीकृत किया गया है।
c) मानवीकरण में केवल मानवीय भावनाएँ और क्रियाएँ आरोपित होती हैं, जड़ वस्तु वैसी नहीं होती।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 9 Hindi Alankar

Official Haryana Board Solutions for Alankar

Review comprehensive exercise answers for Class 9 Hindi Alankar. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Step-by-Step Explanations for Alankar

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Alankar concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Next Steps in Your Hindi Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Alankar with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 9 Hindi Vyakaran अलंकार for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 9 Hindi Vyakaran अलंकार is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 9 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 9 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 9 Hindi Vyakaran अलंकार as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 9 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 9 Hindi Vyakaran अलंकार will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 9 Hindi Vyakaran अलंकार in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 9 Hindi. You can access HBSE Class 9 Hindi Vyakaran अलंकार in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 9 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 9 Hindi Vyakaran अलंकार in printable PDF format for offline study on any device.