Download Haryana Board Solutions for Class 8 Science Chapter 18 Air and Water Pollution
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 18 Air and Water Pollution using the official curriculum guides for Class 8 Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Access Haryana Board Solutions and Answers
Navigate directly to the solved Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
पहेली बूझो
Question 1: क्या अम्लीय वर्षा खेतों की मिट्टी (मृदा) तथा पौधों को भी प्रभावित करती है?
Answer:
हाँ, अम्लीय वर्षा का प्रभाव खेतों की मिट्टी और पौधों पर भी पड़ता है। इससे मिट्टी प्रदूषित हो जाती है और पौधों पर अनेक हानिकारक प्रभाव पड़ते हैं।
Exam Tips:
a) Acid rain increases the acidity of soil, which reduces its fertility.
b) The sulphuric and nitric acids formed in air are the main cause of this damage to crops.
Question 2: वायुमंडल में CO2 की मात्रा कैसे बढ़ती है और इसका आधिक्य कैसे हो जाता है?
Answer:
मनुष्य अपनी आवश्यकताओं के लिए वनों को लगातार काटता जा रहा है। पौधे प्रकाश संश्लेषण के लिए वायुमंडल की CO2 का उपयोग करते हैं। वनों की कटाई से CO2 का उपयोग करने वाले वृक्षों की संख्या घट जाती है, इसलिए CO2 की मात्रा बढ़ती है। इस प्रकार मानवीय क्रियाकलाप वायुमंडल में CO2 के संचय में योगदान देते हैं। CO2 ऊष्मा को रोककर उसे वायुमंडल से बाहर नहीं जाने देती, जिससे वायुमंडल के औसत ताप में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसे ग्लोबल वार्मिंग कहते हैं।
Exam Tips:
a) Plants use CO2 during photosynthesis, so cutting forests removes a natural sink for this gas.
b) Burning of fossil fuels also adds CO2 to the atmosphere.
c) CO2 traps heat radiated from the earth, which is the basic cause of global warming.
Textbook Questions
Question 1: किन विभिन्न विधियों द्वारा जल का संदूषण होता है?
Answer:
जल संदूषण की विधियाँ :
(क) तेल रिसाव – तेल निकालते समय पेट्रोलियम के समुद्र में रिसने से और जहाजों के संचालन से समुद्री जल प्रदूषित होता है।
(ख) संश्लेषित अपमार्जक – इनका कपड़े धोने में अत्यधिक प्रयोग करने से झाग उत्पन्न होता है और यह जल को प्रदूषित करते हैं।
(ग) औद्योगिक इकाइयाँ – फैक्टरियों से निकलने वाला कचरा नदियों और झीलों में मिलकर जल को प्रदूषित करता है।
(घ) रेडियोधर्मी कचरा – नाभिकीय रिएक्टर संयंत्रों से निकलने वाला कचरा जल को प्रदूषित करता है।
Exam Tips:
a) Oil spills from ships and offshore drilling are the typical cause of marine water pollution.
b) Synthetic detergents cause foaming in water bodies because they are not easily broken down.
c) Radioactive waste from nuclear reactor plants is a separate source from industrial effluents.
Question 2: व्यक्तिगत स्तर पर आप वायु प्रदूषण को कम करने में कैसे सहायता कर सकते हैं?
Answer:
व्यक्तिगत स्तर पर वायु प्रदूषण को निम्न उपायों द्वारा कम किया जा सकता है –
(1) सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करके।
(2) घरों के आस-पास पेड़-पौधे लगाकर।
(3) निजी वाहनों का उपयोग कम करके या सीसा रहित पेट्रोल का प्रयोग करके।
(4) कूड़ा-करकट और टायर आदि जलाने पर रोक लगाकर।
Exam Tips:
a) Unleaded petrol avoids lead emissions that vehicles with leaded fuel release into the air.
b) Trees planted near homes absorb CO2 and help reduce pollution around the house.
c) Burning garbage and tyres releases smoke and toxic gases, so it should always be avoided.
Question 3: स्वच्छ, पारदर्शी जल सदैव पीने योग्य होता है। टिप्पणी कीजिए।
Answer:
देखने में स्वच्छ और पारदर्शी जल सदैव पीने योग्य नहीं होता, क्योंकि ऐसे जल में सूक्ष्मजीव और अशुद्धियाँ हो सकती हैं। सूक्ष्मजीव रोगों के वाहक हो सकते हैं और हमारे शरीर के लिए अत्यंत हानिकारक हो सकते हैं। इसलिए जल को छानकर अथवा उबालकर पीना चाहिए।
Exam Tips:
a) Disease-causing microbes are invisible to the eye, so clear water can still be unsafe.
b) Filtering or boiling water is the simplest way to make it safe for drinking.
c) Water-borne diseases such as cholera and typhoid can spread through contaminated water.
Question 4: आप अपने शहर की नगरपालिका के सदस्य हैं। ऐसे उपायों की सूची बनाइए जिससे शहर के सभी निवासियों को स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
Answer:
स्वच्छ जल की आपूर्ति हेतु उपाय –
(1) घरों में जल पहुँचाने से पहले उसका शोधन करना चाहिए।
(2) उद्योगों के अपशिष्ट को जल-स्रोतों में फेंकने से पहले उपचारित करना चाहिए।
(3) औद्योगिक इकाइयों के लिए बनाए गए नियमों को सख्ती से लागू करना चाहिए, ताकि प्रदूषित जल सीधे नदियों अथवा झीलों में न मिलाया जा सके।
(4) कम उपयोग, पुनः उपयोग और पुनः चक्रण हमारा मूल मंत्र होना चाहिए।
Exam Tips:
a) Treatment of industrial effluent before discharge is the most effective way to protect rivers and lakes.
b) The three R's, Reduce, Reuse and Recycle, form the basic principle of water conservation.
c) Strict enforcement of pollution control rules is needed because laws alone do not stop illegal discharge.
Question 5: शुद्ध वायु तथा प्रदूषित वायु में अंतर स्पष्ट कीजिए।
Answer:
शुद्ध वायु तथा प्रदूषित वायु में निम्नलिखित अंतर हैं:
| शुद्ध वायु | प्रदूषित वायु |
|---|---|
| स्वच्छ, ताजी और पारदर्शी होती है। | गंदी और पारभासी होती है। |
| इसमें सूक्ष्मजीव उपस्थित नहीं होते। | इसमें सूक्ष्मजीव उपस्थित होते हैं। |
| इसमें दुर्गंध नहीं होती। | इसमें दुर्गंध हो सकती है। |
| धुएँ और धूल के कण दिखाई नहीं देते। | धुआँ तथा धूल के कण दिखाई देते हैं। |
Exam Tips:
a) Pure air contains no visible smoke or dust particles, which is the quickest visual test.
b) Polluted air may carry microbes, so the table should always compare these features side by side.
c) Foul smell in air is a common sign of pollution from industrial and domestic waste.
Question 6: उन अवस्थाओं की व्याख्या कीजिए जिनसे अम्ल वर्षा होती है। अम्ल वर्षा हमें कैसे प्रभावित करती है?
Answer:
प्रदूषित वायु में उपस्थित सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन डाईऑक्साइड जैसी गैसें वायुमंडल में उपस्थित जलवाष्प से अभिक्रिया करके क्रमशः सल्फ्यूरिक अम्ल और नाइट्रिक अम्ल बनाती हैं। ये अम्ल वर्षा के जल में घुलकर पृथ्वी पर गिरते हैं। इसी कारण इस वर्षा को अम्लीय वर्षा कहते हैं।
अम्लीय वर्षा के प्रभाव:
(1) अम्ल वर्षा का जल मिट्टी की अम्लीयता बढ़ा देता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता नष्ट हो जाती है।
(2) अम्लीय वर्षा का जल नदियों, झीलों तथा अन्य जल-स्रोतों को अम्लीय (दूषित) कर देता है। यह प्रदूषित जल अनेक रोगों का कारक बनता है।
(3) जब अम्लीय वर्षा ऐतिहासिक स्मारकों पर गिरती है, तो इसमें उपस्थित अम्ल स्मारक के संगमरमर के साथ रासायनिक अभिक्रिया करके उसे धीरे-धीरे क्षति पहुँचाता है।
Exam Tips:
a) Sulphur dioxide and nitrogen dioxide are the two main oxides that cause acid rain.
b) Marble monuments such as the Taj Mahal are damaged because marble (calcium carbonate) reacts with acids.
c) Acid rain makes lakes and rivers acidic, which harms fish and other aquatic life.
d) Reduced soil fertility caused by acid rain can eventually make farmland barren.
Question 7: निम्नलिखित में से कौन-सी गैस पौधा-घर गैस नहीं है?
(क) कार्बन डाईऑक्साइड।
(ख) सल्फर डाईऑक्साइड।
(ग) मेथेन।
(घ) नाइट्रोजन।
Answer:
(घ) नाइट्रोजन
Exam Tips:
a) Nitrogen does not absorb infrared radiation, unlike carbon dioxide and methane.
Question 8: पौधा-घर प्रभाव का अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।
Answer:
पौधा-घर प्रभाव: सूर्य के प्रकाश की किरणें पृथ्वी की सतह को गर्म करती हैं। कुछ विकिरित किरणें परावर्तित होकर वापस अंतरिक्ष में लौट जाती हैं, जबकि कुछ भाग वायुमंडल में रुककर पृथ्वी को और गर्म करता है। सूर्य की ऊष्मा पौधा-घर (यह शब्द शीशा-घर से लिया गया है, जहाँ हरे पौधे रखे जाते हैं) में प्रवेश करने के बाद बाहर नहीं निकल पाती और उसे गर्म रखती है। पृथ्वी के वायुमंडल द्वारा रोके गए विकिरण यही कार्य करते हैं, इसलिए इसे पौधा-घर प्रभाव कहते हैं। इस प्रक्रिया के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है, किंतु CO2 और अन्य उत्तरदायी गैसों के कारण यह प्रक्रिया अब जीवन के लिए खतरा बन गई है।
Exam Tips:
a) The greenhouse effect is named after the glass greenhouse, which traps heat in the same way.
b) Some of the heat the earth radiates is absorbed by the atmosphere and sent back down.
c) Carbon dioxide, methane and water vapour are the main greenhouse gases in the atmosphere.
Question 9: आपके द्वारा कक्षा में विश्व उष्णन के बारे में दिया जाने वाला संक्षिप्त भाषण लिखिए।
Answer:
विश्व उष्णन:
विश्व उष्णन का अर्थ है- विश्व के तापमान में वृद्धि। पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया में CO2 का उपयोग करते हैं, जिससे वायु में CO2 की मात्रा में कमी आती है। CO2 का उपयोग करने वाले वृक्षों की संख्या लगातार घट रही है, जिससे CO2 की मात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इस प्रकार CO2 के संचय के लिए मानव उत्तरदायी है। CO2 ऊष्मा को रोक लेती है और उसे वायुमंडल से बाहर नहीं जाने देती। इसके फलस्वरूप वायुमंडल के ताप में निरंतर वृद्धि हो रही है। इसे वैश्विक ऊष्णन कहते हैं।
मेथेन, नाइट्रस ऑक्साइड तथा जलवाष्प जैसी अन्य गैसें भी इस प्रभाव में योगदान करती हैं। CO2 की भाँति इन्हें भी ‘पौधा-घर गैसें’ कहते हैं। विश्व ऊष्णन से उत्पन्न होने वाली समस्याएँ हैं – हिमनद पिघल जाएँगे, निम्न क्षेत्र डूब जाएँगे और वर्षा पर प्रभाव पड़ेगा। समुद्र तल ऊँचा उठेगा, जिसके फलस्वरूप कृषि, वन तथा रहन-सहन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए विश्व ऊष्णन को रोकने के लिए उचित और शीघ्र उपाय लागू करने चाहिए।
Exam Tips:
a) Global warming means a rise in the average temperature of the earth's atmosphere.
b) Melting glaciers and rising sea level are two of the main consequences of global warming.
c) Methane and nitrous oxide are greenhouse gases that also contribute to warming, along with CO2.
d) A speech on this topic should end with a call for timely measures to reduce emissions.
Question 10: ताजमहल की सुंदरता पर संकट का वर्णन कीजिए।
Answer:
ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है। आगरा में स्थित ताजमहल पिछले दो दशकों से देशी-विदेशी पर्यटकों को सर्वाधिक आकर्षित कर रहा है। सफेद संगमरमर से बनी यह इमारत प्रदूषण से प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि वायु प्रदूषक सफेद संगमरमर को बदरंग कर रहे हैं। आगरा और इसके आसपास स्थित रबड़ उद्योग, वाहनों से निकलने वाला धुआँ, रसायन उद्योग और मथुरा तेल रिफाइनरी जैसे उद्योग सल्फर डाईऑक्साइड और नाइट्रोजन डाईऑक्साइड जैसे प्रदूषकों के लिए उत्तरदायी हैं। ये प्रदूषक अम्लीय वर्षा का कारण हैं। अम्ल वर्षा के कारण स्मारक के संगमरमर का संक्षारण होता है। यह परिघटना ‘संगमरमर कैंसर’ भी कहलाती है। मथुरा तेल परिष्करणी से उत्सर्जित कज्जल कण जैसे निलंबित कणों का भी संगमरमर को पीला करने में व्यापक योगदान है।
ताजमहल की सुंदरता की सुरक्षा के उपाय: ताजमहल की सुंदरता को यथावत् बनाए रखने हेतु सर्वोच्च न्यायालय ने अनेक उपाय किए हैं। ताज के क्षेत्र में मोटर वाहनों को सीसा रहित पेट्रोल का उपयोग करने के आदेश दिए गए हैं। न्यायालय ने उद्योगों को संपीडित प्राकृतिक गैस (CNG) तथा द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG) जैसे स्वच्छ ईंधनों का उपयोग करने के आदेश भी दिए हैं।
Exam Tips:
a) Sulphur dioxide and nitrogen dioxide from nearby industries and vehicles cause acid rain near the Taj Mahal.
b) Marble damage near the monument is called marble cancer and is caused by acidic pollutants.
c) The Supreme Court ordered the use of CNG and LPG as cleaner fuels to protect the monument.
d) Suspended particles from the Mathura oil refinery turn the marble yellow over time.
Question 11: जल में पोषकों के स्तर में वृद्धि किस प्रकार जल जीवों की उत्तरजीविता को प्रभावित करती है?
Answer:
शैवालों की उपस्थिति के कारण कुछ तालाब दूर से देखने पर हरे दिखाई देते हैं। इसका कारण उर्वरकों में उपस्थित नाइट्रेट और फॉस्फेट जैसे रसायनों की अधिक मात्रा है। इनकी वृद्धि से जल में शैवाल तेजी से बढ़ते हैं। इन शैवालों के नष्ट होने पर उनके अपघटन के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इस कारण जल में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, जिससे जलीय जीवों की उत्तरजीविता प्रभावित होती है।
Exam Tips:
a) Nitrates and phosphates from fertilisers are the nutrients that cause excessive algae growth in water.
b) Decomposition of dead algae uses up dissolved oxygen, which is needed by fish and other aquatic animals.
बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1: विश्व ऊष्णन के लिए कौन-सी गैस जिम्मेदार है?
(अ) ऑक्सीजन
(ब) नाइट्रोजन
(स) कार्बन डाईऑक्साइड
(द) आर्गन।
Answer:
(स) कार्बन डाईऑक्साइड
Exam Tips:
a) Carbon dioxide traps infrared heat in the atmosphere and is the main cause of global warming.
Question 2: रेफ्रिजरेटरों व एयर कंडीशनरों से उत्सर्जित हानिकारक गैस का नाम है
(अ) कार्बन डाईऑक्साइड
(ब) ऑक्सीजन
(स) क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC)
(द) कार्बन मोनोऑक्साइड।
Answer:
(स) क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC)
Exam Tips:
a) CFCs were used as refrigerants and in aerosol sprays, and they damage the ozone layer.
Question 3: जल को शुद्ध करने के लिए सामान्यतया जो रसायन उपयोग में लेते हैं, वह है –
(अ) नाइट्रोजन गैस
(ब) विरंजक चूर्ण
(स) पोटाश
(द) खाने का सोडा।
Answer:
(ब) विरंजक चूर्ण
Exam Tips:
a) Bleaching powder releases chlorine in water and kills disease-causing microbes.
Question 4: ओजोन की परत का क्षरण करने वाला कारक है
(अ) नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
(ब) कार्बन डाईऑक्साइड
(स) क्लोरोफ्लोरो कार्बन
(द) फ्लोरीन।
Answer:
(स) क्लोरोफ्लोरो कार्बन
Exam Tips:
a) Chlorine released from CFCs breaks down ozone molecules in the stratosphere.
Question 5: वायु में ऑक्सीजन की मात्रा लगभग है –
(अ) 78%
(ब) 21%
(स) 1%
(द) 100%।
Answer:
(ब) 21%
Exam Tips:
a) Nitrogen forms about 78% of air, so 78% is the nitrogen value and not oxygen.
रिक्त स्थान पूर्ति
Question 1: वायु में कार्बन डाईऑक्साइड, ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन की मात्रा आयतन के अनुसार क्रमशः ……………., ………. तथा ………… है।
Answer:
0.03%, 21%, 78%
Exam Tips:
a) Carbon dioxide is only about 0.03% of air by volume, while nitrogen is the largest component.
Question 2: कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन के ऑक्साइड, सल्फर डाईऑक्साइड प्रमुख ………….. हैं।
Answer:
वायु प्रदूषक
Exam Tips:
a) These three gases are the main air pollutants released by vehicles and industries.
Question 3: नाइट्रिक अम्ल एवं सल्फ्यूरिक अम्ल का वर्षा के साथ पृथ्वी पर आना ……………. कहलाता है।
Answer:
अम्ल वर्षा
Exam Tips:
a) Acid rain is formed when sulphur and nitrogen oxides react with water vapour in the air.
Question 4: पौधा-घर प्रभाव के लिए उत्तरदायी मुख्य गैस ……………. है।
Answer:
कार्बन डाईऑक्साइड
Exam Tips:
a) Carbon dioxide is the most abundant greenhouse gas that traps heat from the earth's surface.
Question 5: गंगा कार्य परियोजना को सन् ………… में प्रारम्भ किया गया।
Answer:
1985
Exam Tips:
a) The Ganga Action Plan was launched in 1985 to reduce pollution of the river Ganga.
सुमेलन
Question 1: निम्नलिखित का सही मिलान कीजिए।
| कॉलम – I | कॉलम – II |
|---|---|
| 1. CFCs | (क) जल प्रदूषण |
| 2. CNG | (ख) पर्यावरण संरक्षण |
| 3. कागज उद्योग | (ग) अम्ल वर्षा |
| 4. तीन – R | (घ) वायु प्रदूषण |
| 5. ताजमहल क्षरण | (ङ) प्रदूषण रहित ईंधन |
Answer:
| कॉलम – I | कॉलम – II |
|---|---|
| 1. CFCs | (घ) वायु प्रदूषण |
| 2. CNG | (ङ) प्रदूषण रहित ईंधन |
| 3. कागज उद्योग | (क) जल प्रदूषण |
| 4. तीन – R | (ख) पर्यावरण संरक्षण |
| 5. ताजमहल क्षरण | (ग) अम्ल वर्षा |
Exam Tips:
a) CFCs damage the ozone layer, which is a form of air pollution, and should not be confused with water pollution.
b) Paper mills discharge effluent into rivers, so they belong with water pollution.
सत्य / असत्य कथन
Question 1: कार्बन डाईऑक्साइड, मेथेन, नाइट्रस ऑक्साइड, जलवाष्प प्रमुख पौधा-घर गैसें हैं।
Answer:
सत्य
Exam Tips:
a) Water vapour is a natural greenhouse gas that adds to the warming effect of CO2 and methane.
Question 2: नाइट्रोजन गैस वैश्विक ऊष्णन का प्रमुख कारक है।
Answer:
असत्य
Exam Tips:
a) Carbon dioxide, not nitrogen, is the main gas responsible for global warming.
Question 3: CFCs का उपयोग रेफ्रिजरेटरों, एयरकंडीशनरों तथा ऐरोसॉल फुहार में होता है।
Answer:
सत्य
Exam Tips:
a) Aerosol sprays and refrigerators were major sources of CFCs before their use was restricted.
Question 4: पेट्रोलियम ईंधनों जैसे- पेट्रोल, डीजल तथा कोयले के जलने से हानिकारक वायु प्रदूषक उत्पन्न होते हैं।
Answer:
सत्य
Exam Tips:
a) Burning petrol, diesel and coal releases sulphur dioxide and other harmful pollutants.
Question 5: वन महोत्सव जुलाई माह में मनाया जाता है।
Answer:
सत्य
Exam Tips:
a) Van Mahotsav, the tree-planting festival, is celebrated in the month of July.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1: स्मोग क्या है?
Answer:
धुएँ और धुंध के मिश्रण को स्मोग कहते हैं।
Exam Tips:
a) Smog forms mainly in winter when smoke stays close to the ground under fog.
Question 2: सूर्य की विकिरणों को पकड़कर पर्यावरण को गर्म करने वाली गैस कौन-सी है?
Answer:
कार्बन डाइऑक्साइड।
Exam Tips:
a) This gas is the main greenhouse gas, released mainly by burning fossil fuels.
Question 3: रक्त में ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता को प्रभावित करने वाली गैस का नाम लिखिए।
Answer:
कार्बन मोनोऑक्साइड।
Exam Tips:
a) Carbon monoxide binds to haemoglobin more strongly than oxygen does, reducing oxygen supply.
Question 4: जलवाहक रोगों के उदाहरण लिखिए।
Answer:
पीलिया, हैजा, टाइफाइड।
Exam Tips:
a) These diseases spread through contaminated drinking water.
Question 5: वायु प्रदूषकों के नाम लिखिए।
Answer:
सल्फर डाईऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड तथा रेडियोएक्टिव कचरा।
Exam Tips:
a) Sulphur dioxide and nitrogen oxides are the most common air pollutants from vehicles and industries.
Question 6: ओजोन परत का क्या कार्य है?
Answer:
यह पृथ्वी को सूर्य की पराबैंगनी किरणों से बचाती है।
Exam Tips:
a) Ultraviolet radiation from the sun can cause skin cancer, which the ozone layer blocks.
Question 7: साफ ईंधनों के दो उदाहरण दीजिए।
Answer:
संपीडित प्राकृतिक गैस (CNG) तथा द्रवित पेट्रोलियम गैस (LPG)।
Exam Tips:
a) Both fuels burn more completely than petrol or diesel and release less smoke.
Question 8: कौन-सा रोग वायु प्रदूषण के कारण फैलता है?
Answer:
श्वसन संबंधी रोग, जैसे अस्थमा।
Exam Tips:
a) Polluted air irritates the airways and can trigger asthma attacks.
Question 9: वाहनों के द्वारा कौन-सी गैसें उत्सर्जित होती हैं?
Answer:
कार्बन मोनोऑक्साइड, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड, धुआँ इत्यादि।
Exam Tips:
a) Carbon monoxide from exhaust is produced by incomplete combustion of petrol or diesel.
Question 10: क्लोरोफ्लोरो कार्बन का क्या दुष्प्रभाव है?
Answer:
यह ओजोन परत को नष्ट करते हैं।
Exam Tips:
a) CFCs release chlorine atoms in the stratosphere, which break down ozone molecules.
Question 11: भीड़-भाड़ वाली सड़कों से गुजरते वक्त आपको प्रायः खाँसी आ जाती है, क्यों? (क्रियाकलाप)
Answer:
वाहनों से निकले धुएँ एवं सड़कों पर उड़ने वाले धूल-कणों के हमारे श्वसन तंत्र में पहुँचने के कारण खाँसी उत्पन्न होती है।
Exam Tips:
a) Smoke and dust particles irritate the lining of the respiratory tract and trigger coughing.
b) Traffic-heavy roads have the highest concentration of such particles near ground level.
Question 12: अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों, धुआँ उगलते ईंटों के भट्टों एवं फैक्टरियों के पास से होकर गुजरने पर आपको क्या समस्याएँ उत्पन्न होती हैं? (क्रियाकलाप)
Answer:
दम घुटना, साँस लेने में कठिनाई, आँखों में जलन, चिड़चिड़ापन आदि।
Exam Tips:
a) These symptoms are caused by smoke, dust and gases from brick kilns and factories.
b) Irritation of the eyes and throat is the first sign of exposure to polluted air.
Question 13: श्वसन समस्याओं के दिन-प्रतिदिन बढ़ने का क्या कारण है? (क्रियाकलाप)
Answer:
दिन-प्रतिदिन बढ़ता वायु प्रदूषण।
Exam Tips:
a) Rising air pollution from vehicles and industries is the main reason for more breathing disorders.
Question 14: आप किस प्रकार वायु प्रदूषण को कम करने में सहभागिता कर सकते हैं? (क्रियाकलाप)
Answer:
(i) वृक्षारोपण करके।
(ii) धुआँ उत्पन्न करने वाले ईंधनों पर निर्भरता कम करके।
Exam Tips:
a) Planting trees absorbs carbon dioxide and releases oxygen, which improves local air quality.
b) Switching to cleaner fuels such as CNG or LPG reduces the smoke you add to the air.
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1: वायु के संघटक क्या हैं?
Answer:
वायु अनेक गैसों का मिश्रण है। इसमें लगभग 78% नाइट्रोजन और 21% ऑक्सीजन होती है। शेष लगभग 1% में कार्बन डाईऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड, जलकण, आर्गन, मेथेन, ओजोन आदि अन्य गैसें होती हैं।
Exam Tips:
a) Nitrogen and oxygen together make up about 99% of the air by volume.
b) Water vapour and carbon dioxide are variable components, so their amounts change with place and time.
c) Argon is the most abundant of the rare gases in the air.
Question 2: 'गर्म जल भी एक प्रदूषक है।' इस वाक्य की पुष्टि कीजिए।
Answer:
गर्म जल भी एक प्रदूषक है, यह वाक्य निःसंदेह सत्य है। यह जल अधिकांशतः विद्युत संयंत्रों तथा उद्योगों से निकलकर नदियों में बहाया जाता है। यह जल जलाशयों के ताप में वृद्धि कर देता है, जिससे जल में रहने वाले पौधों और जीव-जंतुओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
Exam Tips:
a) Hot water discharged from power plants raises the temperature of the water body it enters.
b) Higher temperature lowers the dissolved oxygen in water, which harms aquatic life.
Question 3: 'धूम-कोहरा' मानव मात्र को किस प्रकार प्रभावित करता है?
Answer:
सर्दियों में वायुमंडल में धुंध और धुएँ की मोटी परत कोहरा बनाती है, जिसे धूम-कोहरा (स्मॉग) कहते हैं। इस धुएँ में नाइट्रोजन ऑक्साइड उपस्थित हो सकते हैं, जो अन्य वायु प्रदूषकों और कोहरे के संयोग से धूम-कोहरा बनाते हैं। इससे मनुष्यों में रोग उत्पन्न हो सकते हैं। दमा, खाँसी तथा बच्चों में साँस के साथ घरघराहट मुख्य बीमारियाँ हैं।
Exam Tips:
a) Smog forms most often in winter, when cold air traps smoke near the ground.
b) Asthma and coughing are the most common health effects of smog on people.
Question 4: वायु प्रदूषण क्या है? इसके मुख्य स्रोत कौन-से हैं? इसे कैसे नियंत्रित किया जा सकता है?
Answer:
वायु प्रदूषण: अपद्रव्यों द्वारा वायु का ऐसा संदूषण है जिसका हानिकारक प्रभाव सजीव एवं निर्जीव दोनों पर हो सकता है।
वायु प्रदूषण के मुख्य स्रोत:
(1) वाहनों से निकलने वाला धुआँ।
(2) कागज, स्टील और रसायन जैसे उद्योग।
(3) पेट्रोलियम परिष्करण शालाओं से निकलने वाला धुआँ।
(4) वनस्पति का कम होना।
वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उपाय:
(1) वाहनों में पूर्ण ज्वलनशील ईंधन जैसे डीजल आदि का प्रयोग करना चाहिए, ताकि हानिकारक उत्सर्जन कम हो।
(2) ज्वलनशील व्यर्थ ठोस पदार्थों को भट्टियों में जलाना चाहिए।
(3) अधिक वनस्पति लगानी चाहिए और उसे अनावश्यक रूप से नहीं जलाना चाहिए।
Exam Tips:
a) Air pollution can harm both living organisms and non-living things such as buildings and monuments.
b) Vehicle exhaust and paper, steel and chemical industries are the main sources listed in most textbooks.
c) Planting trees and avoiding open burning of waste are simple steps to reduce air pollution.
d) Complete combustion of fuel releases fewer harmful gases than incomplete combustion.
Question 5: ओजोन परत के कम होने का क्या कारण है? ओजोन परत का क्या कार्य है?
Answer:
क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC) के कारण वायुमंडल की ओजोन परत क्षतिग्रस्त हो जाती है। ओजोन परत सूर्य से आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों से हमें बचाती है। पराबैंगनी विकिरण जीवों के लिए अत्यंत हानिकारक है, जैसे यह मनुष्यों में त्वचा का कैंसर उत्पन्न कर सकता है।
Exam Tips:
a) CFCs are the main reason for thinning of the ozone layer.
b) Ultraviolet rays that reach the earth without the ozone layer can cause skin cancer.
c) The ozone layer absorbs most of the harmful UV radiation coming from the sun.
Question 6: कुछ प्रमुख प्रदूषकों के नाम, उनके स्रोतों तथा उनके प्रभावों की सूची बनाइए। (क्रियाकलाप)
Answer:
सारणी
| वायु प्रदूषक | स्रोत | प्रभाव |
|---|---|---|
| SO2, NO2 | उद्योग | अम्लीय वर्षा |
| CO, CO2 | ईंधनों का दहन | विश्व ऊष्णन |
| धूल व धुएँ | अपूर्ण दहन | अस्थमा |
Exam Tips:
a) Sulphur dioxide and nitrogen dioxide from industries are the cause of acid rain.
b) Carbon monoxide is produced from incomplete combustion, while CO2 contributes to warming.
c) Smoke and dust from burning fuels are linked to asthma and other breathing diseases.
Question 7: अम्लीय वर्षा से क्या तात्पर्य है? इसके हानिकारक प्रभाव बताइए।
Answer:
वायु में नाइट्रोजन और सल्फर के ऑक्साइडों की मात्रा बढ़ने पर वे वर्षा के जल के साथ मिलकर क्रमशः नाइट्रिक अम्ल और सल्फ्यूरिक अम्ल बनाते हैं। ये अम्ल वर्षा के साथ पृथ्वी पर नीचे आते हैं, इसलिए इसे अम्लीय वर्षा कहते हैं। अम्लीय वर्षा से ऐतिहासिक स्मारकों और भवनों का संक्षारण होता है। इससे धरती की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है और अंततः भूमि बंजर भी हो सकती है।
Exam Tips:
a) Nitric acid and sulphuric acid are the two acids that make rainfall acidic.
b) Monuments built of marble corrode when exposed to acid rain.
c) Lower soil fertility is one of the long-term effects of acid rain on farmland.
Question 8: पीने योग्य जल के गुण क्या हैं?
Answer:
(1) यह पारदर्शी, रंगहीन तथा गंधहीन होता है।
(2) इसमें पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन घुली होती है।
(3) यह हानिकारक रसायनों एवं जीवाणुओं से मुक्त होता है।
Exam Tips:
a) Clear and colourless water can still contain microbes, so the third property is essential.
b) Dissolved oxygen gives drinking water a fresh taste.
Question 9: जल को पीने योग्य किस प्रकार बनाते हैं? समझाइए।
Answer:
जल को पीने योग्य बनाने के लिए निम्नलिखित क्रियाविधि अपनानी चाहिए:
(1) जल को छान लेना चाहिए।
(2) जल को उबालकर जीवाणुमुक्त करना चाहिए।
(3) जल का क्लोरीनीकरण करके भी उसे शुद्ध किया जा सकता है। इसके लिए विरंजक चूर्ण का उपयोग किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Boiling water for a few minutes kills most disease-causing bacteria.
b) Chlorination with bleaching powder is a common method used by municipal water supplies.
Question 10: प्रदूषित जल से होने वाले तीन प्रभावों को बताइए।
Answer:
(1) दूषित जल पीने से उदर रोग, पीलिया, हैजा, टाइफाइड आदि हो जाते हैं।
(2) तेलीय प्रदूषण के कारण मछलियों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलती और वे बड़ी संख्या में मरने लगती हैं।
(3) विषाणु, जीवाणु और नील-हरे शैवाल से युक्त प्रदूषित जल पीने से पालतू पशुओं में अनेक रोग हो जाते हैं।
Exam Tips:
a) Oil pollution reduces the oxygen available to fish, which leads to mass deaths.
b) Cholera and typhoid are water-borne diseases spread by contaminated water.
c) Blue-green algae in polluted water can be toxic to domestic animals.
Question 11: जल प्रदूषण को किस प्रकार नियंत्रित किया जाता है?
Answer:
(1) कारखानों से निकलने वाले जहरीले अपशिष्ट पदार्थों एवं गर्म जल को जलाशयों, नदियों तथा समुद्रों में नहीं गिराना चाहिए।
(2) कीटनाशकों का प्रयोग करते समय ध्यान रखना चाहिए कि खेत का वह जल पीने योग्य जलाशयों में बहकर न जाए।
(3) कारखानों के अपशिष्ट पदार्थों को उपचारित करके ही नदियों में गिराया जाना चाहिए।
Exam Tips:
a) Hot water from factories should not be discharged into rivers because it harms aquatic life.
b) Pesticides washed from farms into water bodies are a common source of water pollution.
c) Industrial waste must be treated before it is released into a river or lake.
Question 12: जल की बचत के लिए क्या-क्या उपाय कर सकते हैं?
Answer:
जल एक अनमोल संसाधन है, इसलिए इसका उपयोग अत्यंत समझदारी से करना चाहिए। इसके लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:
(1) जल को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए; उपयोग न होने पर नल तुरंत बंद कर देना चाहिए।
(2) जल के उपयोग में कम उपयोग (Reduce), पुनः उपयोग (Reuse) और पुनः चक्रण (Recycle) को ध्यान में रखना चाहिए।
(3) घरों में सब्जियाँ धोने के लिए प्रयुक्त जल का उपयोग सिंचाई में किया जा सकता है।
(4) वर्षा जल को संग्रहित किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Water used to wash vegetables can be reused for watering plants.
b) Rainwater harvesting is an effective way to store water for household use.
c) Turning off taps when water is not in use prevents needless wastage.
Question 13: यदि हम प्रदूषित जल पिएँ तो क्या होगा? (क्रियाकलाप)
Answer:
जो पेयजल देखने में स्वच्छ लगता है, उसमें भी रोगवाहक सूक्ष्मजीव और अपद्रव्य मिले हो सकते हैं। ये शरीर में पहुँचकर स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसलिए जल को फिल्टर करके या उबालकर ही पीना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से उसमें उपस्थित जीवाणु समाप्त हो जाते हैं। प्रदूषित जल पीने से हैजा, टाइफाइड, पीलिया आदि जैसे रोग हो सकते हैं।
Exam Tips:
a) Water that looks clean can still contain disease-causing microbes.
b) Boiling or filtering removes bacteria and makes water safe for drinking.
Question 14: नल, तालाब, नदी, कुएँ तथा झील के जल के नमूनों को एकत्र करने का प्रयास कीजिए। प्रत्येक को काँच के अलग-अलग बर्तनों में उड़ेलिए। इनकी गंध, अम्लीयता तथा रंग की तुलना कीजिए। (क्रियाकलाप)
Answer:
| जल का स्रोत | गंध | अम्लीयता | रंग |
|---|---|---|---|
| नल का जल | ✗ | ✗ | ✗ |
| तालाब का जल | ✓ | ✓ | ✓ |
| नदी का जल | ✓ | ✓ | ✓ |
| कुएँ का जल | ✗ | ✗ | ✗ |
| झील का जल | ✗ | ✗ | ✗ |
Exam Tips:
a) Ponds and rivers often show a noticeable smell, colour or acidity because they collect runoff and waste.
b) Tap and well water are usually clear and odourless when properly treated or protected.
c) Compare each sample in separate clean glass containers so that the results are not mixed up.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1: जल प्रदूषण क्या है? इसके मुख्य स्रोत कौन-से हैं?
Answer:
जल प्रदूषण: जल में विषैले पदार्थ, जैसे कारखानों का अपशिष्ट उत्पाद, रासायनिक पदार्थ, वाहित मल और कूड़ा-करकट आदि मिलने से जल दूषित हो जाता है। इसे जल प्रदूषण कहते हैं।
जल प्रदूषण के कारक:
(अ) घरेलू अपशिष्ट – मानव और जंतुओं का मल-मूत्र, अपमार्जक, जीवाणु और जैविक पदार्थ (खाद्य पदार्थ)।
(ब) औद्योगिक अपशिष्ट – उद्योगों से निकलने वाली हानिकारक धातुएँ जैसे पारा, सीसा, कॉपर, कैडमियम और आर्सेनिक, जिन्हें नदी, तालाबों या अन्य जल-स्रोतों में बहाया जाता है, तो जल प्रदूषित हो जाता है।
(स) जल-ऊष्मा – मानव क्रियाकलापों द्वारा पानी के ताप में वृद्धि को जल-ऊष्मा कहते हैं। ऊष्मीय शक्ति संयंत्र गर्म जल जलाशयों में बहा देते हैं, जिससे जलाशयों का जल अचानक गर्म हो जाता है और जलीय जीवन पर बुरा असर पड़ता है।
(द) पीड़कनाशी और उर्वरक – खेतों से पानी अपने साथ उर्वरक, पीड़कनाशी, कीटनाशी आदि कई रसायनों को जलाशयों तक बहा ले जाता है। DDT जैसे पीड़कनाशी अनिम्नीकरणीय पदार्थ हैं। ये भी जल प्रदूषण के कारक हैं।
Exam Tips:
a) Lead, mercury, cadmium and arsenic from industries are among the most harmful metals in polluted water.
b) Sewage and organic waste from homes increase the bacterial load of rivers and ponds.
c) Thermal pollution from power plants lowers the dissolved oxygen available to aquatic animals.
d) DDT is a non-biodegradable pesticide that remains in water bodies for a long time.
Free study material for Science
Step-by-Step Textbook Answers: Class 8 Science Chapter 18 Air and Water Pollution
Chapter Exercise Answers for Class 8 Science
Review comprehensive exercise answers for Class 8 Science Chapter 18 Air and Water Pollution. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Detailed Answer Guides for Chapter 18 Air and Water Pollution
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 18 Air and Water Pollution concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Complete Preparation Kit for Class 8 Exams
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 8 Science.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 8 Science. You can access HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 18 वायु तथा जल का प्रदूषण in printable PDF format for offline study on any device.