HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 13 ध्वनि

Solutions for Class 8 Science: Chapter 13 Sound

Review structured textbook solutions for Class 8 Science Chapter 13 Sound. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 8 Science Solutions: Chapter 13 Sound

Access the complete solution PDF for Class 8 Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

पहेली बूझो

Question 1: जब हम बोलते हैं तो क्या हमारे शरीर का कोई भाग कंपित होता है ?

Answer:

हाँ। बोलने पर हमारा वाक्यंत्र ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है।

Exam Tips:

a) मनुष्य में ध्वनि वाक्यंत्र (कंठ) में स्थित वाक्-तंतुओं के कंपन से उत्पन्न होती है।

 

Question 2: मैं चकित हूँ कि मेरी आवाज मेरे अध्यापक से भिन्न क्यों है ?

Answer:

आवृत्ति ध्वनि की तीक्ष्णता या तारत्व को निर्धारित करती है। यदि कंपन की आवृत्ति अधिक है तो हम कहते हैं कि ध्वनि तीखी है। यदि कंपन की आवृत्ति कम है तो हम कहते हैं कि ध्वनि का तारत्व कम है।

Exam Tips:

a) तारत्व का सम्बन्ध कंपन की आवृत्ति से है, आयाम से नहीं।
b) पुरुषों के वाक्-तंतु लंबे होने से उनकी आवाज़ का तारत्व कम होता है।

 

Textbook Questions

सही उत्तर चुनिए

Question 1: ध्वनि संचरित हो सकती है।
(क) केवल वायु या गैसों में
(ख) केवल ठोसों में
(ग) केवल द्रवों में
(घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।

Answer:

(घ) ठोसों, द्रवों तथा गैसों में।

Exam Tips:

a) ध्वनि के संचरण के लिए ठोस, द्रव या गैस में से कोई भी भौतिक माध्यम चाहिए, निर्वात में नहीं।

 

Question 2: निम्न में से किस वाक् ध्वनि की आवृत्ति न्यूनतम होने की सम्भावना है
(क) छोटी लड़की की
(ख) छोटे लड़के की
(ग) पुरुष की
(घ) महिला की।

Answer:

(ग) पुरुष की।

Exam Tips:

a) पुरुषों के वाक्-तंतु लगभग 20 mm लंबे होते हैं, जिस कारण उनकी आवाज़ की आवृत्ति सबसे कम होती है।

 

Question 3: निम्नलिखित कथनों में सही कथन के सामने ‘T’ तथा गलत कथन के सामने ‘F’ लिखिए –
(क) ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं हो सकती।
(ख) किसी कंपित वस्तु के प्रति सेकंड होने वाले दोलनों की संख्या को इसका आवर्तकाल कहते हैं।
(ग) यदि कंपन का आयाम अधिक है तो ध्वनि मंद होती है।
(घ) मानव कानों के लिए श्रव्यता का परास 20 Hz से 20,000 Hz है।
(ङ) कंपन की आवृत्ति जितनी कम होगी, तारत्व उतना ही अधिक होगा।
(च) अवांछित या अप्रिय ध्वनि को संगीत कहते हैं।
(छ) ध्वनि प्रदूषण आंशिक श्रवण अशक्तता उत्पन्न कर सकता है।

Answer:

(क) T, (ख) F, (ग) F, (घ) T, (ङ) F, (च) F, (छ) T।

Exam Tips:

a) आयाम का सम्बन्ध ध्वनि की प्रबलता से है, जबकि तारत्व आवृत्ति पर निर्भर करता है।

 

Question 4: उचित शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए।
(क) किसी वस्तु द्वारा एक दोलन को पूरा करने में लिए गए समय को ………………… कहते हैं।
(ख) प्रबलता कंपन के ………………… से निर्धारित की जाती है।
(ग) आवृत्ति का मात्रक ………………… है।
(घ) अवांछित ध्वनि को ………………… कहते हैं।
(ङ) ध्वनि की तीक्ष्णता कंपनों की ………………… से निर्धारित की जाती है।

Answer:

(क) आवर्तकाल
(ख) आयाम
(ग) हर्ट्स
(घ) शोर
(ङ) आवृत्ति

Exam Tips:

a) आवृत्ति और आवर्तकाल एक-दूसरे के व्युत्क्रम होते हैं, अर्थात् आवृत्ति × आवर्तकाल = 1।

 

Question 5: एक दोलक 4 सेकंड में 40 बार दोलन करता है। इसका आवर्तकाल और आवृत्ति ज्ञात कीजिए।

Answer:

दिया है: दोलनों की संख्या = 40, समय = 4 सेकंड
आवृत्ति (n) = दोलनों की संख्या ÷ समय = 40 ÷ 4 = 10 Hz
आवर्तकाल (T) = 1 ÷ n = 1 ÷ 10 = 0.1 सेकंड

Exam Tips:

a) आवृत्ति निकालने के लिए कुल दोलनों की संख्या को कुल समय (सेकंड में) से भाग दीजिए।
b) आवर्तकाल आवृत्ति का व्युत्क्रम होता है, इसलिए एक मान से दूसरा तुरंत निकाला जा सकता है।
c) आवृत्ति का मात्रक हर्ट्ज (Hz = s⁻¹) और आवर्तकाल का मात्रक सेकंड होता है।

 

Question 6: एक मच्छर अपने पंखों को 500 कंपन प्रति सेकंड की औसत दर से कंपित करके ध्वनि उत्पन्न करता है। कंपन का आवर्तकाल कितना है?

Answer:

दिया है: आवृत्ति (n) = 500 Hz
आवर्तकाल (T) = 1 ÷ n
= 1 ÷ 500 सेकंड
= 2 × 10-3 सेकंड

Exam Tips:

a) आवर्तकाल ज्ञात करने के लिए आवृत्ति का व्युत्क्रम (1/n) लिया जाता है।
b) 1 ÷ 500 = 0.002 होता है, जिसे 2 × 10-3 s के रूप में लिखना सुविधाजनक है।
c) घातांक रूप में लिखते समय ऋणात्मक घात (-3) का चिह्न लिखना न भूलें।

 

Question 7: निम्न वाद्ययंत्रों में उस भाग को पहचानिए जो ध्वनि उत्पन्न करने के लिए कंपित होता है –
(क) ढोलक (ख) सितार (ग) बाँसुरी

Answer:

वाद्य यंत्रकंपित भाग
ढोलकतानित झिल्ली
सितारतानित तार
बाँसुरीवायु स्तम्भ

Exam Tips:

a) ढोलक जैसे झिल्ली-वाद्यों में कंपन झिल्ली से होता है, जबकि सितार जैसे तार-वाद्यों में तार से।
b) बाँसुरी में ध्वनि उसके भीतर के वायु स्तम्भ के कंपन से उत्पन्न होती है।
c) तार-वाद्य में तार का तनाव और लंबाई बदलने से उसका तारत्व बदलता है।

 

Question 8: शोर तथा संगीत में क्या अन्तर है ? क्या कभी संगीत शोर बन सकता है ?

Answer:

संगीतशोर
यह प्रिय ध्वनि है।यह अप्रिय ध्वनि है।
स्वास्थ्य समस्याओं से इसका कोई सम्बन्ध नहीं है।स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का कारण बन सकता है।
यह सुखद है।यह कष्टप्रद है।

यदि संगीत अत्यंत प्रबल हो जाए तो यह शोर बन जाता है।

Exam Tips:

a) संगीत में ध्वनि नियमित कंपन से बनती है, जबकि शोर में कंपन अनियमित होते हैं।
b) ध्वनि की प्रबलता बढ़ने पर सुखद संगीत भी कष्टदायक शोर बन जाता है।
c) शोर से होने वाली हानियों में श्रवण क्षमता में कमी सम्मिलित है।

 

Question 9: अपने वातावरण में ध्वनि प्रदूषण के स्रोतों की सूची बनाइए।

Answer:

ध्वनि प्रदूषण के स्रोत –
(1) वाहनों का शोर।
(2) लाउडस्पीकर, विवाह जैसे सामाजिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम।
(3) फेरी वाले, जुलूस।
(4) रेडियो, टेलीविजन, टेलीफोन।
(5) रसोई के कुछ उपकरण, कूलर, वैक्यूम क्लीनर, वाशिंग मशीन इत्यादि।

Exam Tips:

a) वाहनों के हॉर्न का अनावश्यक उपयोग शोर का प्रमुख कारण है।
b) ऊँची आवाज़ में बजाए गए रेडियो और टेलीविजन भी ध्वनि प्रदूषण के स्रोत हैं।
c) वाशिंग मशीन और वैक्यूम क्लीनर जैसे घरेलू उपकरण भी शोर उत्पन्न करते हैं।

 

Question 10: वर्णन कीजिए कि ध्वनि प्रदूषण मानव के लिए किस प्रकार से हानिकारक है?

Answer:

शोर प्रदूषण के मानव पर दुष्प्रभाव –
(1) नींद कम आना।
(2) चिंता जैसे विकार उत्पन्न होना।
(3) उच्च रक्तचाप होना।
(4) आंशिक श्रवण अशक्तता इत्यादि।

Exam Tips:

a) 80 डेसिबल से अधिक प्रबल शोर को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।
b) नींद में कमी, चिंता और उच्च रक्तचाप को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
c) आंशिक श्रवण अशक्तता का अर्थ सुनने की क्षमता में आंशिक कमी है।

 

Question 11: आपके माता-पिता एक मकान खरीदना चाहते हैं। उन्हें एक मकान सड़क के किनारे पर तथा दूसरा सड़क से तीन गली छोड़कर देने का प्रस्ताव किया गया है। आप अपने माता-पिता को कौन-सा मकान खरीदने का सुझाव देंगे ? अपने उत्तर की व्याख्या कीजिए।

Answer:

हम माता-पिता को सड़क से तीन गली दूर वाला मकान खरीदने का सुझाव देंगे, क्योंकि सड़क के पास वाले मकान में कई हानियाँ हैं;
जैसे –
(1) वाहनों से निकला धुआँ वायु प्रदूषण उत्पन्न करता है।
(2) सड़क पर चलते हुए वाहनों से अत्यधिक शोर होता है।
(3) ट्रैफिक बाधा के समय हॉर्न से ध्वनि प्रदूषण होता है।

Exam Tips:

a) सड़क से दूर घर चुनने का मुख्य कारण शोर और वायु प्रदूषण में कमी है।
b) वाहनों का धुआँ और उनका शोर अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
c) ट्रैफिक के समय हॉर्न का शोर इस उत्तर में ध्वनि प्रदूषण के उदाहरण के रूप में लिखें।

 

Question 12: मानव वाक्यंत्र का चित्र बनाइए तथा इसके कार्य की अपने शब्दों में व्याख्या कीजिए।

Answer:

जब फेफड़े वायु को बलपूर्वक झिरी से बाहर निकालते हैं, तो वाक्-तंतु कंपित होते हैं, जिससे ध्वनि उत्पन्न होती है। वाक्-तंतुओं से जुड़ी मांसपेशियाँ तंतुओं को तना हुआ या ढीला कर सकती हैं।

जब वाक्-तंतु तने हुए और पतले होते हैं, तब उत्पन्न ध्वनि मोटे और ढीले वाक्-तंतुओं से उत्पन्न ध्वनि से भिन्न (अधिक तीखी) होती है।

Exam Tips:

a) वाक्यंत्र श्वासनली के ऊपरी सिरे पर स्थित होता है।
b) वाक्-तंतुओं के तनाव को बदलने से ध्वनि का तारत्व बदलता है।
c) पुरुषों के वाक्-तंतु लगभग 20 mm और महिलाओं के लगभग 15 mm लंबे होते हैं।

 

Question 13: आकाश में तड़ित तथा मेघगर्जन की घटना एक समय पर तथा हमसे समान दूरी पर घटित होती है। हमें तड़ित पहले दिखाई देती है तथा मेघगर्जन बाद में सुनाई देता है। क्या आप इसकी व्याख्या कर सकते हैं।

Answer:

प्रकाश की चाल ध्वनि की अपेक्षा काफी अधिक होती है। ध्वनि की चाल लगभग 332 मी/से होती है, जबकि प्रकाश की चाल 3 × 108 मी/से होती है। इसलिए प्रकाश ध्वनि से तेज चलता है। इस कारण एक साथ उत्पन्न होने के बावजूद आकाश में तड़ित मेघगर्जन की अपेक्षा पहले दिखाई देती है।

Exam Tips:

a) प्रकाश की चाल ध्वनि की चाल से लगभग 9 लाख गुना अधिक है।
b) वायु में ध्वनि की चाल लगभग 332 मी/से है, जबकि प्रकाश लगभग 3 × 108 मी/से से चलता है।
c) इसी कारण बिजली की चमक पहले दिखती है और गड़गड़ाहट बाद में सुनाई देती है।

 

Important Questions

बहुविकल्पीय प्रश्न

Question 1: आवृत्ति को व्यक्त करते हैं –
(अ) प्रति सेकंड में
(ब) हर्टज में
(स) डेसीबल में
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं।

Answer:

(अ) प्रति सेकंड में

Exam Tips:

a) आवृत्ति की इकाई हर्ट्ज़ है, जो प्रति सेकंड दोलनों की संख्या के बराबर होती है।

 

Question 2: अप्रिय ध्वनि को कहते हैं –
(अ) सुस्वर ध्वनि
(ब) संगीत
(स) शोर
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं।

Answer:

(स) शोर

Exam Tips:

a) संगीत सुखद होता है, जबकि शोर अप्रिय ध्वनि है; इन दोनों की परिभाषाओं को अलग-अलग याद रखें।

 

Question 3: निम्न में से किसमें ध्वनि संचरित नहीं हो सकती है –
(अ) वायु में
(ब) निर्वात् में
(स) जल में
(द) ठोस में।

Answer:

(ब) निर्वात्

Exam Tips:

a) ध्वनि के संचरण के लिए माध्यम आवश्यक है, इसलिए निर्वात में ध्वनि नहीं चलती।

 

Question 4: सामान्य वार्तालाप में ध्वनि की प्रबलता होती है –
(अ) 10 db
(ब) 30 db
(स) 80 db
(द) 60 db.

Answer:

(द) 60 db

Exam Tips:

a) 80 डेसिबल से अधिक प्रबल शोर को हानिकारक माना जाता है, जबकि सामान्य बातचीत उससे काफी कम होती है।

 

Question 5: मानव में ध्वनि उत्पन्न होती है –
(अ) आहार नाल द्वारा
(ब) जीभ द्वारा
(स) कंठ द्वारा
(द) उपरोक्त सभी द्वारा।

Answer:

(स) कंठ द्वारा

Exam Tips:

a) मनुष्य में ध्वनि का मुख्य अंग कंठ (स्वर यंत्र / वाक्यंत्र) है, जिसमें वाक्-तंतु होते हैं।

 

रिक्त स्थान पूर्ति

Question 6: (क) किसी वस्तु को अपनी माध्य स्थिति के इधर-उधर या आगे-पीछे होने वाली गति को ………………… कहते हैं।
(ख) मंजीरा एक ………………… है।
(ग) मानवों में ध्वनि ………………… द्वारा उत्पन्न होती है।
(घ) ध्वनि को संचरण के लिए कोई ………………… की आवश्यकता होती है।
(ङ) ………………… आवृत्ति एक दोलन प्रति सेकंड के बराबर होती है।

Answer:

(क) कंपन
(ख) वाद्ययंत्र
(ग) वाक्यंत्र अथवा कंठ
(घ) माध्यम
(ङ) Hz

Exam Tips:

a) एक दोलन प्रति सेकंड की आवृत्ति का मात्रक हर्ट्ज (Hz) कहलाता है।

 

सुमेलन

Question 7: निम्नलिखित कॉलम ‘अ’ का कॉलम ‘ब’ से सुमेलन कीजिए।

कॉलम ‘अ’कॉलम ‘ब’
(i) तबला(क) वाक्यंत्र
(ii) कंठ(ख) Hz
(iii) आवृत्ति(ग) अप्रिय ध्वनि
(iv) ध्वनि की प्रबलता(घ) वाद्य यंत्र
(v) शोर(ङ) डेसिबल

Answer:

कॉलम ‘अ’कॉलम ‘ब’
(i) तबला(घ) वाद्य यंत्र
(ii) कंठ(क) वाक्यंत्र
(iii) आवृत्ति(ख) Hz
(iv) ध्वनि की प्रबलता(ङ) डेसिबल
(v) शोर(ग) अप्रिय ध्वनि

Exam Tips:

a) कंठ को वाक्यंत्र कहते हैं, इसलिए (ii) और (क) का मेल है।
b) प्रबलता की इकाई डेसिबल (dB) और आवृत्ति की इकाई हर्ट्ज़ (Hz) होती है।

 

सत्य / असत्य कथन

Question 8: निम्नलिखित कथनों में सत्य कथन के सामने ‘सत्य’ तथा असत्य कथन के सामने ‘असत्य’ लिखिए।
(क) वाक्यंत्र श्वासनली के ऊपरी सिरे पर होता है।
(ख) पुरुषों में वाक्-तंतुओं की लम्बाई लगभग 15 mm होती है।
(ग) ध्वनि निर्वात में संचरित हो सकती है।
(घ) आवृत्ति को सेमी. में मापा जाता है।
(ङ) 80 dB से अधिक प्रबल शोर शरीर के लिए कष्टदायक होता है।

Answer:

(क) सत्य
(ख) असत्य
(ग) असत्य
(घ) असत्य
(ङ) सत्य

Exam Tips:

a) पुरुषों के वाक्-तंतु लगभग 20 mm लंबे होते हैं, जबकि महिलाओं के लगभग 15 mm।

 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: कंपन किसे कहते हैं?

Answer:

किसी वस्तु की अपनी माध्य स्थिति के इधर-उधर या आगे-पीछे होने वाली गति को कंपन कहते हैं।

Exam Tips:

a) माध्य स्थिति वह स्थिति है जहाँ वस्तु विराम में रहती है।
b) परिभाषा में ‘इधर-उधर’ और ‘आगे-पीछे’ दोनों प्रकार की गति का उल्लेख करें।

 

Question 2: आयाम को परिभाषित कीजिए।

Answer:

कंपित वस्तु द्वारा मध्य स्थिति से अधिकतम तय की गई दूरी आयाम कहलाती है।

Exam Tips:

a) आयाम की इकाई दूरी की इकाई होती है, जैसे सेंटीमीटर या मीटर।

 

Question 3: कंपन के आयाम तथा प्रबलता में क्या सम्बन्ध है?

Answer:

कंपन का आयाम अधिक होने पर ध्वनि की प्रबलता अधिक होती है।

Exam Tips:

a) आयाम बढ़ने पर प्रबलता बढ़ती है, जबकि आवृत्ति बढ़ने पर तारत्व बढ़ता है।

 

Question 4: मानवों में ध्वनि किसके द्वारा उत्पन्न होती है?

Answer:

वाकयंत्र या कंठ (Larynx) द्वारा।

Exam Tips:

a) कंठ को अंग्रेजी में Larynx कहते हैं, जहाँ वाक्-तंतु स्थित होते हैं।

 

Question 5: पुरुषों के वाक्-तंतुओं की लंबाई बताइए।

Answer:

लगभग 20 mm

Exam Tips:

a) पुरुषों के वाक्-तंतु महिलाओं की तुलना में लंबे होते हैं, इसलिए उनकी आवाज़ अपेक्षाकृत भारी होती है।

 

Question 6: महिलाओं के वाक्-तंतुओं की लंबाई बताइए।

Answer:

लगभग 15 mm

Exam Tips:

a) महिलाओं के वाक्-तंतु पुरुषों की तुलना में छोटे होते हैं।

 

Question 7: ध्वनि को संचरण के लिए किसकी आवश्यकता होती है?

Answer:

माध्यम की।

Exam Tips:

a) ठोस, द्रव और गैस तीनों ध्वनि के संचरण का माध्यम बन सकते हैं।

 

Question 8: क्या ध्वनि निर्वात में संचरित हो सकती है?

Answer:

नहीं।

Exam Tips:

a) निर्वात में कोई कण नहीं होते जो कंपन को आगे पहुँचा सकें।

 

Question 9: ध्वनि कैसे उत्पन्न होती है?

Answer:

कंपित वस्तुओं के द्वारा।

Exam Tips:

a) हर ध्वनि किसी कंपित वस्तु से उत्पन्न होती है, चाहे वह तार हो, झिल्ली हो या वायु स्तम्भ।

 

Question 10: आवृत्ति क्या है?

Answer:

प्रति सेकंड होने वाले दोलनों की संख्या को दोलन की आवृत्ति कहते हैं।

Exam Tips:

a) आवृत्ति = दोलनों की संख्या ÷ समय, इस सूत्र को याद रखें।

 

Question 11: आवृत्ति की इकाई क्या है?

Answer:

हर्ट्स (Hz)

Exam Tips:

a) हर्ट्ज़ नाम जर्मन भौतिकशास्त्री हाइनरिख हर्ट्ज़ के नाम पर रखा गया है।

 

Question 12: आवर्तकाल किसे कहते हैं?

Answer:

एक दोलन को पूरा करने में लगा समय वस्तु का आवर्तकाल कहलाता है।

Exam Tips:

a) आवर्तकाल का मात्रक सेकंड होता है।

 

Question 13: ध्वनि के तारत्व से क्या तात्पर्य है?

Answer:

तारत्व ध्वनि का वह गुण है जिसके कारण ध्वनि बारीक या मोटी सुनाई देती है।

Exam Tips:

a) तारत्व का सम्बन्ध कंपन की आवृत्ति से है, प्रबलता से नहीं।

 

Question 14: उन दो जानवरों के नाम लिखिए जो 20,000 Hz से अधिक आवृत्ति की तरंगों के लिए संवेदनशील हैं।

Answer:

कुत्ता एवं चमगादड़।

Exam Tips:

a) चमगादड़ पराश्रव्य ध्वनि का उपयोग अपनी दिशा पहचानने में करते हैं।

 

Question 15: मानव कानों के लिए श्रवण की आवृत्ति का परास क्या है?

Answer:

20 Hz से 20,000 Hz तक।

Exam Tips:

a) इस परास से बाहर की ध्वनियों को मनुष्य नहीं सुन सकता।

 

Question 16: ध्वनि की प्रबलता का मात्रक क्या है?

Answer:

डेसीबल (dB).

Exam Tips:

a) डेसिबल का संकेत dB लिखा जाता है।

 

Question 17: ध्वनि किस मात्रा पर हानिकारक हो सकती है?

Answer:

80 डेसीबल से अधिक होने पर।

Exam Tips:

a) 80 डेसिबल से ऊपर की प्रबल ध्वनि शोर की श्रेणी में आकर कष्टदायक हो जाती है।

 

Question 18: पूर्ण दृढ़ छड़ में ध्वनि की चाल क्या होगी?

Answer:

पूर्ण दृढ़ छड़ में ध्वनि की चाल अनन्त होती है।

Exam Tips:

a) ठोस में ध्वनि की चाल द्रव और गैस की तुलना में अधिक होती है।

 

Question 19: भिनभिनाते मच्छर अथवा गरजते शेर में से किसकी आवृत्ति अधिक होगी?

Answer:

मच्छर की ध्वनि की आवृत्ति अधिक होगी।

Exam Tips:

a) मच्छर के पंखों का कंपन बहुत तेज होता है, इसलिए उसकी आवृत्ति अधिक होती है।

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: धातु की एक प्लेट को दीवार से बिना छुए एक स्थान पर लटकाते हैं। इस पर आधारित निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए (क्रियाकलाप)
(क) प्लेट पर किसी छड़ी से चोट मारने पर क्या ध्वनि सुनाई पड़ती है।
(ख) चोट मारने के तुरंत बाद इसे हाथों से कसकर पकड़ने पर क्या होता है?
(ग) प्लेट के ध्वनि उत्पन्न करना बंद करने पर क्या इसमें कंपन अनुभव होता है?

Answer:

(क) हाँ। प्लेट में कंपन होता है और इसी कंपन के कारण ध्वनि उत्पन्न होती है।
(ख) प्लेट को हाथों से कसकर पकड़ने पर कोई ध्वनि सुनाई नहीं देती, क्योंकि कंपन रुक जाते हैं।
(ग) ध्वनि उत्पन्न होना बंद होने पर कोई भी कंपन अनुभव नहीं होता।

Exam Tips:

a) कंपन करती वस्तु को छूने पर उसके कंपन महसूस किए जा सकते हैं।
b) कंपन रोकते ही ध्वनि बंद हो जाती है, यही ध्वनि और कंपन का सम्बन्ध दर्शाता है।
c) प्लेट को किसी दीवार या मेज से न छूने देने से उसका कंपन बाधित नहीं होता।

 

Question 2: एक पेंसिल बॉक्स पर रबड़ का एक छल्ला चढ़ाकर बॉक्स तथा तानित रबड़ के बीच दो पेंसिल लगाते हैं। इसके बाद रबड़ के छल्ले को बीच में से खींचकर छोड़ने पर क्या होता है? स्पष्ट कीजिए। (क्रियाकलाप)

Answer:

कसकर तने हुए रबड़ के छल्ले को बीच से खींचकर छोड़ने पर वह कंपन करता है और ध्वनि उत्पन्न करता है। कंपन बंद होने पर ध्वनि भी बंद हो जाती है।

Exam Tips:

a) पेंसिलें छल्ले को ऊपर उठाए रखती हैं, जिससे वह कंपन के लिए स्वतंत्र रहता है।
b) छल्ले को जितना अधिक तानेंगे, उतनी ही तीखी ध्वनि सुनाई देगी।

 

Question 3: एक प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि कंपायमान वस्तुएँ ध्वनि उत्पन्न करती हैं। (क्रियाकलाप)

Answer:

धातु की एक थाली लेकर इसमें कुछ जल डालते हैं। एक चम्मच से इसके किनारे पर आघात करने पर ध्वनि सुनाई देती है। थाली पर पुनः आघात करने पर थाली में कंपन होता है। फिर से आघात करने पर कंपित थाली जल में तरंगें उत्पन्न करती है।

अतः हम कह सकते हैं कि कंपायमान वस्तुएँ ध्वनि उत्पन्न करती हैं।

Exam Tips:

a) जल की सतह पर बनी तरंगें थाली के कंपन को दृश्य रूप में दिखाती हैं।
b) थाली को हाथ से पकड़कर कंपन रोकने पर ध्वनि बंद हो जाती है।

 

Question 4: कंपन से क्या तात्पर्य है ?

Answer:

किसी वस्तु की अपनी माध्य स्थिति के इधर-उधर या आगे-पीछे होने वाली गति को कंपन कहते हैं। जब कसकर तने हुए एक रबड़ के छल्ले को कर्षित (Pluck) करते हैं या बीच में से खींचकर छोड़ते हैं, तो यह कंपन करता है और ध्वनि उत्पन्न करता है। कंपन बंद होने पर ध्वनि भी बंद हो जाती है।

Exam Tips:

a) परिभाषा में ‘माध्य स्थिति’ शब्द का प्रयोग अवश्य करें।
b) झूले या लोलक की गति भी कंपन का उदाहरण है।

 

Question 5: ध्वनि की प्रबलता से आप क्या समझते हैं ? यह किन कारकों पर निर्भर करती है?

Answer:

ध्वनि की प्रबलता हमारे कानों की आपेक्षिक संवेदनशीलता की माप होती है। ध्वनि की प्रबलता ध्वनि उत्पन्न करने वाले कंपनों के आयाम के वर्ग के समानुपाती होती है। उदाहरण के लिए, यदि आयाम दोगुना हो जाए तो प्रबलता 4 गुना बढ़ जाती है। प्रबलता को डेसिबल (dB) मात्रक में व्यक्त करते हैं।

Exam Tips:

a) प्रबलता आयाम के वर्ग के समानुपाती होती है, इसलिए आयाम दोगुना होने पर प्रबलता चार गुना होती है।
b) प्रबलता आयाम से और तारत्व आवृत्ति से तय होता है, दोनों को अलग-अलग लिखें।
c) प्रबलता का मात्रक डेसिबल (dB) होता है।

 

Question 6: ध्वनि द्वारा उत्पन्न विक्षोभ आपके कानों तक कैसे पहुँचता है?

Answer:

जब ध्वनि के कारण किसी माध्यम में कोई विक्षोभ उत्पन्न होता है, तो यह विक्षोभ माध्यम के कणों में गति उत्पन्न कर देता है। ये कण अपने समीपवर्ती कणों में उसी प्रकार गति उत्पन्न कर देते हैं। यह प्रक्रिया माध्यम के अन्य कणों में इसी प्रकार फैलती जाती है और विक्षोभ हमारे कानों तक पहुँच जाता है।

Exam Tips:

a) ध्वनि तरंग में माध्यम के कण अपनी स्थिति से दूर नहीं जाते, केवल अपनी माध्य स्थिति के इधर-उधर कंपन करते हैं।
b) ध्वनि एक अनुदैर्ध्य तरंग है, जिसमें कण कंपन की दिशा में ही गति करते हैं।
c) ठोस में ध्वनि द्रव और गैस की तुलना में तेजी से फैलती है।

 

Question 7: व्याख्या कीजिए कि आवृत्ति ध्वनि का तारत्व निर्धारित करती है।

Answer:

ध्वनि की तीक्ष्णता या तारत्व आवृत्ति से निर्धारित होता है। यदि कंपन की आवृत्ति अधिक है तो हम कहते हैं कि ध्वनि तीखी है। यदि कंपन की आवृत्ति कम है तो हम कहते हैं कि ध्वनि का तारत्व कम है। उदाहरण के लिए, ढोल मंद आवृत्ति से कंपित होता है, इसलिए वह कम तारत्व की ध्वनि उत्पन्न करता है। दूसरी ओर, सीटी की आवृत्ति अधिक होती है और इसलिए वह अधिक तारत्व की ध्वनि उत्पन्न करती है। पक्षी उच्च तारत्व की ध्वनि उत्पन्न करता है।

Exam Tips:

a) तारत्व का निर्धारण केवल आवृत्ति से होता है, आयाम से नहीं।
b) ढोल जैसे बड़े वाद्य की ध्वनि भारी और सीटी की ध्वनि तीखी होती है।

 

Question 8: सिद्ध कीजिए कि किसी दोलन करने वाली वस्तु के लिए आवृत्ति × आवर्तकाल = 1 होता है।

Answer:

यदि दोलन करने वाली वस्तु की आवृत्ति = n
1 सेकंड में किया गया कंपन = n
n कंपन में वस्तु द्वारा लिया गया समय = 1 सेकंड
1 कंपन करने में वस्तु द्वारा लगा समय = 1/n सेकंड
क्योंकि एक कंपन में लगा समय ‘T’ आवर्तकाल कहलाता है।
अतः 1/n = T अर्थात् n = 1/T
इसलिए n × T = 1
अर्थात् आवृत्ति × आवर्तकाल = 1

Exam Tips:

a) सिद्धि में ‘एक कंपन में लगा समय’ को आवर्तकाल की परिभाषा से जोड़ें।
b) n = 1/T लिखते समय दोनों ओर व्युत्क्रम लेना सही तरीका है।
c) आवृत्ति का मात्रक Hz और आवर्तकाल का मात्रक सेकंड है, इसलिए इनका गुणनफल एक होता है।
d) इस सम्बन्ध से एक राशि के मान से दूसरी राशि ज्ञात की जा सकती है।

 

Question 9: एक स्वरित्र की आवृत्ति 200 हर्ट्ज़ है। इसका आवर्तकाल कितना होगा?

Answer:

दिया है: आवृत्ति (n) = 200 Hz
आवर्तकाल (T) = 1 ÷ n = 1 ÷ 200 सेकंड
= 0.005 सेकंड (5 × 10-3 s)

Exam Tips:

a) आवर्तकाल सदैव आवृत्ति का व्युत्क्रम होता है।
b) 1 ÷ 200 = 0.005 है, दशमलव के स्थान गिनते समय सावधानी रखें।
c) उत्तर के साथ इकाई सेकंड लिखना न भूलें।

 

Question 10: मानव का हृदय औसत रूप में एक मिनट में 75 बार धड़कता है, उसकी आवृत्ति परिकलित कीजिए।

Answer:

दिया है: एक मिनट में धड़कनों की संख्या = 75
मानव हृदय की आवृत्ति = 75 बार/मिनट
= 75 ÷ 60 प्रति सेकंड = 1.25 s-1 (Hz)

Exam Tips:

a) आवृत्ति निकालने के लिए मिनट को सेकंड में बदलना (60 से भाग देना) आवश्यक है।
b) 1.25 Hz का अर्थ है कि हृदय प्रति सेकंड 1.25 धड़कन लेता है।
c) प्रति सेकंड होने के कारण आवृत्ति की इकाई Hz के समान होती है।

 

Question 11: अपश्रव्य तरंगें, श्रव्य तरंगें तथा पराश्रव्य तरंगों की व्याख्या कीजिए।

Answer:

अपश्रव्य तरंगें : जिन तरंगों की आवृत्ति 20 Hz से कम होती है, उन्हें अपश्रव्य तरंगें कहते हैं।
श्रव्य तरंगें : जिन तरंगों से उत्पन्न ध्वनि को मनुष्य द्वारा सुना जा सकता है, वे श्रव्य तरंगें कहलाती हैं। इनकी आवृत्ति 20 Hz से 20,000 Hz तक होती है।
पराश्रव्य तरंगें : इन तरंगों की आवृत्ति 20,000 Hz से अधिक होती है। मनुष्य द्वारा पराश्रव्य तरंगें नहीं सुनी जा सकतीं। कुत्ता एवं चमगादड़ पराश्रव्य तरंगों के प्रति संवेदनशील हैं।

Exam Tips:

a) श्रव्य परास 20 Hz से 20,000 Hz है, इसे याद रखें।
b) कुत्ते और चमगादड़ पराश्रव्य ध्वनि सुन सकते हैं।

 

Question 12: मच्छरों द्वारा उत्पन्न ध्वनि शेर की दहाड़ से भिन्न क्यों होती है ?

Answer:

मच्छर के पंखों की फड़फड़ाहट की आवृत्ति बहुत अधिक होती है, जबकि शेर की दहाड़ कम आवृत्ति की गहरी ध्वनि है। ध्वनि मच्छरों में पंखों की फड़फड़ाहट से और शेर में गले के वाक्-तंतुओं से उत्पन्न होती है। मच्छर की ध्वनि का आयाम भी कम होता है। इसलिए दोनों ध्वनियाँ अलग-अलग तथा पहचानने योग्य होती हैं।

Exam Tips:

a) मच्छर की ध्वनि का तारत्व तीखा और शेर की दहाड़ का तारत्व भारी होता है।
b) ध्वनि की पहचान तारत्व और आयाम दोनों पर निर्भर करती है।
c) स्रोत की रचना (पंख या वाक्-तंतु) भी दो ध्वनियों के अलग होने का कारण है।

 

Question 13: ध्वनि प्रदूषण कम करने के उपाय लिखिए।

Answer:

ध्वनि प्रदूषण को कम करने के निम्नलिखित उपाय हैं –
(1) वायुयान के इंजनों, यातायात के वाहनों, औद्योगिक मशीनों एवं घरेलू उपकरणों में ध्वनिशामक युक्तियाँ (silencer) लगानी चाहिए।
(2) स्वचालित वाहनों के हॉर्न का उपयोग कम से कम करना चाहिए।
(3) ध्वनि प्रदूषण से होने वाले प्रभावों से लोगों को अवगत कराना चाहिए।
(4) सड़कों तथा घरों के आस-पास पेड़ लगाने चाहिए।

Exam Tips:

a) ध्वनि को नियंत्रित करने के लिए स्रोत पर ही नियंत्रण करना सबसे पहला कदम है।
b) सड़क और घरों के आसपास पेड़ लगाने से ध्वनि आवासों तक कम पहुँचती है।
c) हॉर्न का कम उपयोग शोर को उसके स्रोत पर ही घटाता है।

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Question 1: एक प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि ध्वनि संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है। (क्रियाकलाप)

Answer:

काँच का एक खाली गिलास लीजिए। इसमें एक ‘सेल फोन’ रखिए। अपने किसी मित्र से इस सेल फोन पर किसी दूसरे सेल फोन से टेलीफोन करने के लिए कहिए। घंटी की ध्वनि ध्यानपूर्वक सुनिए। अब गिलास के किनारों को अपने हाथों से सटाकर पकड़िए और अपने मुँह को हाथों के बीच की खाली जगह पर सटाकर रखिए। अपने मित्र को फिर से टेलीफोन करने का संकेत दीजिए। गिलास में से वायु को मुँह द्वारा खींचते हुए घंटी की आवाज सुनिए।

गिलास में से वायु बाहर खींचने पर घंटी की ध्वनि धीमी हो जाती है। गिलास को अपने मुँह से हटाइए, ध्वनि फिर से प्रबल हो जाती है। गिलास में वायु की मात्रा कम होने पर घंटी की प्रबलता में कमी आ जाती है। यदि गिलास में से सारी वायु बाहर खींच पाते तो ध्वनि पूरी तरह सुनाई देना बंद हो जाती है। इसका कारण यह है कि ध्वनि को संचरण (एक जगह से दूसरी जगह जाने) के लिए कोई माध्यम चाहिए। जब किसी बर्तन में से वायु पूरी तरह निकाल दी जाती है तो कहा जाता है कि बर्तन में निर्वात है। ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं हो सकती।

Exam Tips:

a) निर्वात का अर्थ है कि बर्तन में से वायु पूरी तरह निकाल दी गई हो।
b) घंटी की ध्वनि का धीमा होना वायु की मात्रा घटने का संकेत है।
c) ध्वनि निर्वात में संचरित नहीं होती, इसी कारण अंतरिक्ष में सीधी बातचीत संभव नहीं होती।
d) गिलास को मुँह से हटाने पर ध्वनि का फिर से प्रबल होना वायु की पुनः उपस्थिति दिखाता है।

 

Question 2: मानव कान (कर्ण) संरचना तथा ध्वनि के सुनने की प्रक्रिया को समझाइए।

Answer:

कान (कर्ण) के बाहरी भाग की आकृति कीप (फनल) जैसी होती है। जब ध्वनि इसमें प्रवेश करती है, तो यह एक नलिका से गुजरती है जिसके सिरे पर एक पतली तनित झिल्ली होती है। इसे कर्ण पटह (eardrum) कहते हैं। कर्ण पटह एक तनित रबड़ की शीट के समान होता है। ध्वनि के कंपन कर्ण पटह को कंपित करते हैं। कर्ण पटह इन कंपनों को आंतर कर्ण (inner ear) तक भेज देता है। वहाँ से संकेतों को मस्तिष्क तक भेज दिया जाता है। इस प्रकार हम ध्वनि को सुनते हैं।

Exam Tips:

a) कर्ण पटह को अंग्रेजी में eardrum कहते हैं और यह तनित झिल्ली के समान होता है।
b) कान की आकृति कीप जैसी होने से ध्वनि तरंगें एकत्र होकर भीतर जाती हैं।
c) उत्तर में कर्ण नलिका, कर्ण पटह, आंतर कर्ण और मस्तिष्क का क्रम सही लिखें।
d) कर्ण पटह के कंपन आंतर कर्ण तक पहुँचते हैं, जहाँ से संकेत मस्तिष्क तक भेजे जाते हैं।

 

Question 3: ध्वनि की प्रबलता उसके आयाम पर निर्भर करती है। इस कथन को एक प्रयोग द्वारा स्पष्ट कीजिए। (क्रियाकलाप)

Answer:

एक धातु का गिलास और एक चाय का चम्मच लीजिए। चम्मच को धीमे से गिलास के किनारे से टकराइए। उत्पन्न हुई ध्वनि को सुनिए। अब गिलास पर चम्मच से जोर से आघात कीजिए तथा फिर से उत्पन्न ध्वनि को सुनिए। गिलास पर जोर से आघात करने पर ध्वनि अधिक प्रबल हो जाती है।

अब गिलास के किनारे को छूते हुए थर्मोकोल की एक छोटी सी गेंद लटकाइए। गिलास को कंपित कराइए और देखिए कि गेंद कितनी दूर विस्थापित होती है। गेंद का विस्थापन गिलास के कंपन के आयाम की माप है। जब किसी कंपित वस्तु का आयाम अधिक होता है तो इसके द्वारा उत्पन्न ध्वनि प्रबल होती है और जब आयाम कम होता है तो ध्वनि मंद होती है।

अब गिलास को पहले धीमे तथा बाद में अधिक बल से आघात कीजिए। दोनों स्थितियों में गिलास के कंपन के आयाम की तुलना करने पर पता चलता है कि अधिक बल से आघात करने पर थर्मोकोल की गेंद अधिक दूर विस्थापित होती है।

Exam Tips:

a) गेंद का विस्थापन कंपन के आयाम का मापक होता है।
b) आयाम बढ़ने पर ध्वनि प्रबल होती है, जबकि आवृत्ति से तारत्व तय होता है।
c) गिलास पर आघात का बल बढ़ाने से उसके कंपन का आयाम बढ़ता है।
d) प्रबलता का मात्रक डेसिबल (dB) होता है।

 

Question 4: श्रव्य तथा अश्रव्य ध्वनियों को विस्तारपूर्वक समझाइए।

Answer:

ऐसी ध्वनि जो मानव कान द्वारा संसूचित की जा सकती है, श्रव्य ध्वनि कहलाती है। ऐसी ध्वनि जो मानव कान द्वारा संसूचित नहीं की जा सकती, अश्रव्य ध्वनि कहलाती है।

लगभग 20 कंपन प्रति सेकंड (20 Hz) से कम आवृत्ति की ध्वनियाँ मानव कान नहीं सुन सकता। उधर लगभग 20,000 कंपन प्रति सेकंड (20 kHz) से अधिक आवृत्ति की ध्वनियाँ भी मानव कान द्वारा संसूचित नहीं होतीं। अतः मानव कानों के लिए श्रव्य की आवृत्ति का परास लगभग 20 Hz से 20,000 Hz तक है। इसका अर्थ है कि हम केवल 20 Hz – 20 kHz के बीच की आवृत्ति वाली ध्वनियाँ ही सुन सकते हैं।

Exam Tips:

a) श्रव्य परास 20 Hz से 20,000 Hz तक होता है।
b) 20 Hz से नीचे की ध्वनि अपश्रव्य और 20,000 Hz से ऊपर की ध्वनि पराश्रव्य कहलाती है।
c) कुत्ते और चमगादड़ पराश्रव्य ध्वनि को सुन सकते हैं।
d) ‘अश्रव्य’ शब्द अपश्रव्य और पराश्रव्य दोनों प्रकार की ध्वनियों के लिए प्रयोग होता है।

 

Question 5: ध्वनि प्रदूषण क्या है? इसके प्रमुख कारण बताइए एवं इससे क्या हानियाँ हैं? इसको सीमित करने के उपाय लिखिए।

Answer:

ध्वनि प्रदूषण : वातावरण में अत्यधिक या अवांछित ध्वनियों को ध्वनि प्रदूषण कहते हैं।

ध्वनि प्रदूषण के प्रमुख कारण : वाहनों की ध्वनियाँ, विस्फोट जिसमें पटाखों का फटना भी सम्मिलित है, मशीनें, लाउडस्पीकर आदि। ऊँची आवाज़ में चलाए गए टेलीविजन तथा ट्रांजिस्टर (रेडियो), रसोईघर के कुछ उपकरण, कूलर, वातानुकूलक (AC) आदि भी ध्वनि प्रदूषण के लिए उत्तरदायी हैं।

ध्वनि प्रदूषण से हानियाँ : ध्वनि प्रदूषण अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। इससे निम्नलिखित समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं –
(1) अनिद्रा
(2) अति तनाव (उच्च रक्तचाप)
(3) चिंता
(4) श्रवण क्षमता में कमी (अस्थायी अथवा स्थायी)

ध्वनि प्रदूषण को सीमित रखने के उपाय :
(1) ध्वनि को नियंत्रित करने के लिए ध्वनि के स्रोतों पर नियंत्रण करना चाहिए। वायुयानों के इंजनों, यातायात के वाहनों, औद्योगिक मशीनों तथा घरेलू उपकरणों में ध्वनिशामक युक्तियाँ (silencer) लगानी चाहिए।
(2) ध्वनि उत्पन्न करने वाले क्रियाकलापों को आवासीय क्षेत्रों से दूर संचालित करना चाहिए।
(3) ध्वनि उत्पन्न करने वाले उद्योगों को आवासीय क्षेत्रों से दूर स्थापित करना चाहिए।
(4) स्वचालित वाहनों के हॉर्न का उपयोग कम से कम करना चाहिए।
(5) टेलीविजन तथा संगीत उपकरणों की ध्वनि प्रबलता कम रखनी चाहिए।
(6) सड़कों तथा भवनों के आस-पास पेड़ लगाने चाहिए, जिससे ध्वनि आवासों तक न पहुँच पाए।

Exam Tips:

a) ध्वनि प्रदूषण की परिभाषा में ‘अत्यधिक’ और ‘अवांछित’ दोनों शब्द लिखें।
b) पटाखों का विस्फोट ध्वनि प्रदूषण के कारणों में अलग बिंदु के रूप में लिखें।
c) अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, चिंता और श्रवण क्षमता में कमी को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
d) उपायों को स्रोत पर नियंत्रण, आवासीय क्षेत्र से दूरी और पेड़ लगाने के क्रम में लिखें।

 

Science Class 8 Curriculum Solutions: Chapter 13 Sound

Official Haryana Board Solutions for Chapter 13 Sound

Explore reliable textbook solutions for Chapter 13 Sound tailored for Class 8 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Science.

Step-by-Step Explanations for Chapter 13 Sound

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 13 Sound concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Next Steps in Your Science Revision

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 13 Sound with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 13 ध्वनि for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 13 ध्वनि is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Science Haryana Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 13 ध्वनि as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 13 ध्वनि will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 13 ध्वनि in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Science. You can access HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 13 ध्वनि in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Science Haryana Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 8 Science Solutions Chapter 13 ध्वनि in printable PDF format for offline study on any device.