HBSE Class 8 Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 5.2

Solutions for Class 8 Maths: Chapter 05 Data Handling

Review structured textbook solutions for Class 8 Maths Chapter 05 Data Handling. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Practice Class 8 Maths Solutions: Chapter 05 Data Handling

View or download the dedicated Chapter 05 Data Handling solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Maths.

Question 1: किसी शहर के युवा व्यक्तियों के एक समूह का यह जानने के लिए एक सर्वे किया गया कि वे किस प्रकार का संगीत पसन्द करते हैं। इनसे प्राप्त आँकड़ों को संलग्न पाई चार्ट में दर्शाया गया है। इस पाई चार्ट से निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

मनोरंजन40%लोक संगीत30%शास्त्रीय10%उपशास्त्रीय20%

(i) यदि 20 व्यक्ति शास्त्रीय संगीत पसन्द करते हैं, तो कुल कितने युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था?
(ii) किस प्रकार का संगीत सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा पसन्द किया जाता है?
(iii) यदि कोई कैसेट कम्पनी 1000 सी.डी. (C.D.) बनाए, तो वह प्रत्येक प्रकार की कितनी सी.डी. बनाएगी?

Answer:

(i) शास्त्रीय संगीत पसन्द करने वाले व्यक्ति = 20
पाई चार्ट के अनुसार शास्त्रीय संगीत पसन्द करने वाले = 10%
माना कुल x युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया।
∴ x का 10% = 20
⇒ x × \( \frac{10}{100} \) = 20
⇒ x = \( \frac{20 \times 100}{10} \) = 200

अतः कुल 200 युवा व्यक्तियों का सर्वे किया गया था।

(ii) सबसे अधिक व्यक्तियों (40%) द्वारा मनोरंजन संगीत पसन्द किया जाता है।

(iii) कुल सी.डी. = 1000
(a) शास्त्रीय संगीत की सी.डी. = \( \frac{10 \times 1000}{100} \) = 100
(b) लोक संगीत की सी.डी. = \( \frac{30 \times 1000}{100} \) = 300
(c) मनोरंजन संगीत की सी.डी. = \( \frac{40 \times 1000}{100} \) = 400
(d) उपशास्त्रीय संगीत की सी.डी. = \( \frac{20 \times 1000}{100} \) = 200

Exam Tips:

a) भाग (i) में 10% = 20 व्यक्ति से कुल संख्या निकालें; 200 कुल सर्वे किए गए व्यक्ति हैं, शास्त्रीय संगीत पसन्द करने वाले नहीं।
b) पाई चार्ट में सबसे बड़ा त्रिज्यखण्ड (40%) ही सबसे अधिक पसन्द को दर्शाता है।
c) प्रत्येक प्रकार की सी.डी. = प्रतिशत × 1000 ÷ 100।
d) जाँच: 100 + 300 + 400 + 200 = 1000 सी.डी.।

 

Question 2: 360 व्यक्तियों के एक समूह से तीन ऋतुओं- वर्षा, सर्दी और गर्मी में से अपनी मनपसन्द ऋतु के लिए मतदान करने को कहा गया। इनसे प्राप्त आँकड़ों को संलग्न चित्र में दर्शाया गया है-

ऋतुमतों की संख्या
गर्मी90
वर्षा120
शीत150

(i) किस ऋतु को सबसे अधिक मत मिले?
(ii) प्रत्येक त्रिज्यखण्ड का केन्द्रीय कोण ज्ञात कीजिए।
(iii) इस सूचना को दर्शाने के लिए एक पाई चार्ट खींचिए।

Answer:

(i) शीत ऋतु को सबसे अधिक मत (150) मिले।

(ii) केन्द्रीय कोण = (मतों की संख्या ÷ कुल मत) × 360°

ऋतुमतों की संख्यासम्पूर्ण का भागकेन्द्रीय कोण
गर्मी (ग्रीष्म)90\( \frac{90}{360} \) = \( \frac{1}{4} \)\( \frac{1}{4} \) × 360° = 90°
वर्षा120\( \frac{120}{360} \) = \( \frac{1}{3} \)\( \frac{1}{3} \) × 360° = 120°
शीत150\( \frac{150}{360} \) = \( \frac{5}{12} \)\( \frac{5}{12} \) × 360° = 150°
योग3601360°

(iii) पाई चार्ट :

ग्रीष्म90°वर्षा120°शीत150°

Exam Tips:

a) यहाँ कुल मत 360 हैं, इसलिए प्रत्येक ऋतु का केन्द्रीय कोण उसके मतों की संख्या के बराबर (90°, 120°, 150°) आता है।
b) सभी केन्द्रीय कोणों का योग 360° होना चाहिए: 90° + 120° + 150° = 360°।
c) पाई चार्ट बनाते समय केन्द्र से एक त्रिज्या खींचकर चाँदे से कोण एक के बाद एक मापें।
d) प्रत्येक त्रिज्यखण्ड पर ऋतु का नाम और कोण लिखें।

 

Question 3: निम्नलिखित सूचना को दर्शाने वाला एक पाई चार्ट खींचिए। यह सारणी व्यक्तियों के एक समूह द्वारा पसन्द किये जाने वाले रंगों को दर्शाती है-

रंगव्यक्तियों की संख्या
नीला18
हरा9
लाल6
पीला3
योग36

Answer:

प्रत्येक त्रिज्यखण्ड का केन्द्रीय कोण ज्ञात करने की सारणी :

रंगव्यक्तियों की संख्यासम्पूर्ण का भागकेन्द्रीय कोण
नीला18\( \frac{18}{36} \) = \( \frac{1}{2} \)\( \frac{1}{2} \) × 360° = 180°
हरा9\( \frac{9}{36} \) = \( \frac{1}{4} \)\( \frac{1}{4} \) × 360° = 90°
लाल6\( \frac{6}{36} \) = \( \frac{1}{6} \)\( \frac{1}{6} \) × 360° = 60°
पीला3\( \frac{3}{36} \) = \( \frac{1}{12} \)\( \frac{1}{12} \) × 360° = 30°
योग361360°

पाई चार्ट :

नीला180°हरा90°लाल60°पीला30°

Exam Tips:

a) केन्द्रीय कोण = (व्यक्तियों की संख्या ÷ 36) × 360°, अर्थात् प्रत्येक व्यक्ति के लिए 10°।
b) कोणों का योग जाँचें: 180° + 90° + 60° + 30° = 360°।
c) नीले रंग का त्रिज्यखण्ड ठीक आधा वृत्त (180°) होगा।

 

Question 4: संलग्न पाई चार्ट एक विद्यार्थी द्वारा किसी परीक्षा में हिन्दी, अंग्रेज़ी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान में प्राप्त किये गये अंकों को दर्शाता है। यदि उस विद्यार्थी द्वारा प्राप्त किए गए कुल अंक 540 थे, तो निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

सामाजिक विज्ञान65°विज्ञान80°हिन्दी70°अंग्रेज़ी55°गणित90°

(i) किस विषय में उस विद्यार्थी ने 105 अंक प्राप्त किये?
(संकेत- 540 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण 360° है। अतः 105 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण क्या होगा?)
(ii) उस विद्यार्थी ने गणित में हिन्दी से कितने अधिक अंक प्राप्त किए?
(iii) जाँच कीजिए कि क्या सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त किए गए अंकों का योग विज्ञान और हिन्दी में प्राप्त किये गये अंकों के योग से अधिक है।
(संकेत : केवल केन्द्रीय कोणों पर ध्यान दीजिए।)

Answer:

प्राप्तांक = (केन्द्रीय कोण ÷ 360°) × 540

विषयकेन्द्रीय कोणसम्पूर्ण का भागप्राप्तांक
गणित90°\( \frac{90^\circ}{360^\circ} \) = \( \frac{1}{4} \)\( \frac{1}{4} \) × 540 = 135
अंग्रेज़ी55°\( \frac{55^\circ}{360^\circ} \) = \( \frac{11}{72} \)\( \frac{11}{72} \) × 540 = 82.5
हिन्दी70°\( \frac{70^\circ}{360^\circ} \) = \( \frac{7}{36} \)\( \frac{7}{36} \) × 540 = 105
विज्ञान80°\( \frac{80^\circ}{360^\circ} \) = \( \frac{2}{9} \)\( \frac{2}{9} \) × 540 = 120
सामाजिक विज्ञान65°\( \frac{65^\circ}{360^\circ} \) = \( \frac{13}{72} \)\( \frac{13}{72} \) × 540 = 97.5

(i) 105 अंकों के लिए केन्द्रीय कोण = \( \frac{105}{540} \) × 360° = 70°, जो हिन्दी का केन्द्रीय कोण है।
अतः विद्यार्थी ने हिन्दी विषय में 105 अंक प्राप्त किये।

(ii) गणित में प्राप्तांक = 135
हिन्दी में प्राप्तांक = 105
प्राप्तांकों में अन्तर = 135 − 105 = 30
अतः विद्यार्थी ने गणित में हिन्दी से 30 अंक अधिक प्राप्त किये।

(iii) सामाजिक विज्ञान तथा गणित के केन्द्रीय कोणों का योग = 65° + 90° = 155°
विज्ञान तथा हिन्दी के केन्द्रीय कोणों का योग = 80° + 70° = 150°
∵ 155° > 150°
(अंकों में: 97.5 + 135 = 232.5 और 120 + 105 = 225)
अतः सामाजिक विज्ञान और गणित में प्राप्त अंकों का योग, विज्ञान और हिन्दी में प्राप्त अंकों के योग से अधिक है।

Exam Tips:

a) कोण से अंक: प्राप्तांक = (केन्द्रीय कोण ÷ 360°) × 540।
b) अंक से कोण: 105 अंकों का कोण = (105 ÷ 540) × 360° = 70°, जो हिन्दी का है।
c) भाग (iii) में केवल कोणों की तुलना (155° और 150°) करना पर्याप्त है, क्योंकि अंक कोणों के समानुपाती हैं।
d) अंग्रेज़ी (82.5) और सामाजिक विज्ञान (97.5) के अंक दशमलव में आते हैं; इन्हें पूर्णांक न बनाएँ।

 

Question 5: किसी छात्रावास में विभिन्न भाषाएँ बोलने वाले विद्यार्थियों की संख्या दी गई है। इन आँकड़ों को एक पाई चार्ट द्वारा प्रदर्शित कीजिए।

भाषाहिन्दीअंग्रेज़ीमराठीतमिलबंगालीयोग
विद्यार्थियों की संख्या401297472

Answer:

त्रिज्यखण्डों के केन्द्रीय कोण की सारणी :

भाषाविद्यार्थियों की संख्यासम्पूर्ण का भागकेन्द्रीय कोण की माप
हिन्दी40\( \frac{40}{72} \) = \( \frac{5}{9} \)\( \frac{5}{9} \) × 360° = 200°
अंग्रेज़ी12\( \frac{12}{72} \) = \( \frac{1}{6} \)\( \frac{1}{6} \) × 360° = 60°
मराठी9\( \frac{9}{72} \) = \( \frac{1}{8} \)\( \frac{1}{8} \) × 360° = 45°
तमिल7\( \frac{7}{72} \)\( \frac{7}{72} \) × 360° = 35°
बंगाली4\( \frac{4}{72} \) = \( \frac{1}{18} \)\( \frac{1}{18} \) × 360° = 20°
योग721360°

पाई चार्ट :

हिन्दी200°अंग्रेज़ी60°मराठी45°तमिल35°बंगाली20°

Exam Tips:

a) यहाँ 72 विद्यार्थी 360° के बराबर हैं, अर्थात् प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 5°।
b) केन्द्रीय कोण: 200°, 60°, 45°, 35°, 20°; इनका योग 360° होना चाहिए।
c) हिन्दी का त्रिज्यखण्ड 200° होने से अर्धवृत्त से बड़ा होगा।

 

Maths Class 8 Curriculum Solutions: Chapter 05 Data Handling

Textbook Solutions for Class 8 Maths Chapter 05 Data Handling

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 05 Data Handling. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Maths, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 05 Data Handling concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 05 Data Handling with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 8 Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 5.2 for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 8 Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 5.2 is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Maths are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Maths Haryana Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 8 Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 5.2 as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Maths concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 8 Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 5.2 will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 8 Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 5.2 in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Maths. You can access HBSE Class 8 Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 5.2 in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Maths Haryana Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 8 Maths Solutions Chapter 5 आँकड़ों का प्रबंधन Ex 5.2 in printable PDF format for offline study on any device.