HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 3 बस की यात्रा

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 8 Hindi Chapter 03 Bus Ki Yatra

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 03 Bus Ki Yatra using the official curriculum guides for Class 8 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Download Chapter 03 Bus Ki Yatra Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 8 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

कारण बताएँ

Question 1: “मैंने उस कंपनी के हिस्सेदार की तरफ पहली बार श्रद्धाभाव से देखा।”
लेखक के मन में हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा क्यों जग गई?

Answer:

लेखक के मन में बस कंपनी के हिस्सेदार साहब के लिए श्रद्धा इसलिए जाग गई कि वह इतनी खटारा बस को चलाने का साहस जुटा रहा था। कंपनी का हिस्सेदार अपनी पुरानी बस की खूब तारीफ कर रहा था। ऐसे व्यक्ति के प्रति श्रद्धा भाव ही उमड़ता है।

Exam Tips:

a) ‘खटारा बस’ और ‘साहस’ शब्दों का उल्लेख करके व्यंग्य को स्पष्ट करें।
b) हिस्सेदार द्वारा अपनी पुरानी बस की प्रशंसा करना श्रद्धा का कारण है, यह बात लिखें।

 

Question 2: “लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शाम वाली बस से सफर नहीं करते।”
लोगों ने यह सलाह क्यों दी?

Answer:

लोगों ने लेखक को यह सलाह इसलिए दी क्योंकि इस बस का कोई भरोसा नहीं था कि यह कब और कहाँ रुक जाए। शाम बीतते ही रात हो जाती है और रास्ते में रात कहाँ बितानी पड़ जाए, कुछ पता नहीं रहता। उनके अनुसार यह बस डाकिन की तरह है।

Exam Tips:

a) बस के कहीं भी रुक जाने और रात के खतरे, दोनों कारण लिखें।
b) ‘डाकिन की तरह’ कहना बस की भयावह दशा को दर्शाता है।

 

Question 3: “ऐसा जैसे सारी बस ही इंजन है और हम इंजन के भीतर बैठे हैं।”
लेखक को ऐसा क्यों लगा?

Answer:

जब बस का इंजन स्टार्ट हुआ तो सारी बस झनझनाने लगी। इसलिए लेखक को ऐसा प्रतीत हुआ कि पूरी बस ही इंजन है और मानो वह बस के भीतर न बैठकर इंजन के भीतर बैठा हो।

Exam Tips:

a) उत्तर में इंजन स्टार्ट होने पर बस के झनझनाने का कारण लिखें।
b) जर्जर बस के कंपन का उल्लेख करने से उत्तर पूर्ण बनता है।

 

Question 4: “गजब हो गया। ऐसी बस अपने आप चलती है।”
लेखक को यह सुनकर हैरानी क्यों हुई?

Answer:

लेखक ने बस की बुरी हालत देखकर बस कंपनी के हिस्सेदार से पूछा था कि क्या यह बस चलती भी है। तब हिस्सेदार ने उत्तर दिया कि हाँ, यह बस भली प्रकार चलती है और अपने आप चलती है। यह सुनकर लेखक को हैरानी हुई कि इतनी जर्जर बस बिना धक्का दिए अपने आप चलती है।

Exam Tips:

a) हैरानी का कारण बस की जर्जर दशा और ‘अपने आप चलना’ के बीच का विरोधाभास है।
b) उत्तर में लेखक के पूछने और हिस्सेदार के जवाब, दोनों का उल्लेख करें।

 

Question 5: “मैं हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था।”
लेखक पेड़ों को दुश्मन क्यों समझ रहा था?

Answer:

लेखक को पेड़ों से डर इसलिए लग रहा था कि कहीं उसकी बस किसी पेड़ से न टकरा जाए। एक पेड़ निकल जाने पर वह दूसरे पेड़ का इंतजार करता कि बस कहीं इस पेड़ से न टकरा जाए। इसलिए उसे हर पेड़ अपना दुश्मन लग रहा था।

Exam Tips:

a) बस की टक्कर के डर को कारण बनाकर उत्तर लिखें।
b) हर अगले पेड़ से टकराने की घबराहट का उल्लेख करें।

 

पाठ से आगे

Question 1: ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ किसके नेतृत्व में, किस उद्देश्य से तथा कब हुआ था? इतिहास की उपलब्ध पुस्तकों के आधार पर लिखिए।

Answer:

सविनय अवज्ञा आंदोलन महात्मा गांधी के नेतृत्व में वर्ष 1930 में अंग्रेजी सरकार के साथ असहयोग करने तथा स्वराज प्राप्त करने के लिए किया गया था।

Exam Tips:

a) नेतृत्व, उद्देश्य और वर्ष, तीनों पहलू उत्तर में लिखें।
b) सविनय अवज्ञा का अर्थ है शांतिपूर्ण ढंग से अन्यायपूर्ण आदेशों का पालन न करना।

 

Question 2: सविनय अवज्ञा का उपयोग व्यंग्यकार ने किस रूप में किया है? लिखिए।

Answer:

सविनय अवज्ञा आंदोलन 1930 में सरकारी आदेशों का पालन न करने के लिए किया गया था। इसमें अंग्रेजी सरकार के साथ सहयोग न करने की भावना थी। इसी कड़ी में 12 मार्च 1930 को दांडी मार्च किया गया और नमक कानून तोड़ा गया। लेखक ने इसका उपयोग इस संदर्भ में किया है कि अंग्रेजों के दमनकारी कार्यों के बावजूद भारतीय जनता झुकी नहीं और विनम्रतापूर्वक अपने संघर्ष में बढ़ती रही। उसी प्रकार यह बस अपने खटारा और टूटी-फूटी होने के बावजूद चल ही रही है, या कहें कि चलाई जा रही है। बस का ढाँचा जवाब दे रहा था, किंतु वह चल ही रही थी।

Exam Tips:

a) व्यंग्य की पहचान: बस की खटारा हालत की तुलना आंदोलन के संघर्ष से की गई है।
b) दांडी मार्च 12 मार्च 1930 को शुरू हुआ था, इस तिथि को उत्तर में लिखें।
c) ‘सविनय’ का अर्थ विनयपूर्वक है, उत्तर में इसे स्पष्ट करें।

 

Question 3: आप अपनी किसी यात्रा के खट्टे-मीठे अनुभवों को याद करते हुए एक लेख लिखिए।

Answer:

कुछ समय पूर्व की बात है, चाचा जी के बुलावे पर मैं और मेरा मित्र रोहित ऊधमपुर जाने के लिए तैयार हुए। तैयारी अचानक बन गई, अतः आरक्षण की व्यवस्था नहीं हो पाई और सामान्य डिब्बे से ही सफर करना पड़ा। यह तय हुआ कि ट्रेन से पठानकोट तक जाएँ, उसके बाद सांबा तक बस से और वहाँ से ऊधमपुर। अधिक सामान की आवश्यकता नहीं थी, अतः एक बैग लेकर हम दिल्ली जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 11 की ओर चल पड़े।

टी.वी. स्क्रीन से पता चला कि गाड़ी प्लेटफार्म पर पहुँचने वाली है। हमने टिकट लिए, परंतु खुले पैसे की कमी से 6 रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। गाड़ी प्लेटफार्म पर लग चुकी थी। हम पुल से नीचे उतरकर जनरल डिब्बे की ओर चल पड़े। बोतल का पानी रास्ते में ही समाप्त हो चुका था, अतः तय हुआ कि रोहित पानी ले आए। ठंडे पानी की मशीन पर लंगर जैसी भीड़ थी। जैसे-तैसे पानी भरकर हम डिब्बे में सवार हो गए।

यह देखकर हम खुश थे कि डिब्बे में अधिक भीड़ नहीं थी, परंतु हमारी यह खुशी स्थायी नहीं रही। कुछ लोग हाथों में झंडे और डंडे लिए तथा जेब पर बिल्ले लगाए उसी डिब्बे की ओर बढ़ते दिखाई दिए। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने थोड़ी ही देर में डिब्बे को रैली-स्थल में बदल दिया। हालत यह थी कि हम चाहकर भी बाहर नहीं जा सकते थे। ऐसे में एक मधुर गीत को गुनगुनाकर मन को कुछ राहत मिली।

Exam Tips:

a) लेख में यात्रा का क्रम दिल्ली से पठानकोट, सांबा और ऊधमपुर तक स्पष्ट लिखें।
b) टिकट और खुले पैसों के नुकसान जैसे छोटे प्रसंग से खट्टे अनुभव का पक्ष उभरता है।
c) डिब्बे में भीड़ बढ़ने का वर्णन करते समय घटनाओं का क्रम बनाए रखें।
d) लेख के अंत में यात्रा से मिली सीख एक वाक्य में लिखें।

 

मन बहलाना

Question 1: अनुमान कीजिए यदि बस जीवित प्राणी होती, वह बोल सकती तो वह अपनी बुरी हालत और भारी बोझ के कष्ट को किन शब्दों में व्यक्त करती? लिखिए।

Answer:

मैं एक बहुत पुरानी और बूढ़ी बस हूँ। मेरी हालत जर्जर हो चुकी है और अब मैं लंबी यात्रा करने लायक नहीं रह गई हूँ। मैं तो थोड़ा-बहुत ही चल सकती हूँ। मुझ पर सवारियों का बोझ मत लादो, मैं तुम्हारा बोझ सहन नहीं कर सकती। इस बोझ से दबकर मैं दम तोड़ दूँगी। अब तो मैं एक वृद्धा की तरह हूँ, इसलिए तुम्हें मेरा सम्मान करना चाहिए। मेरे कष्टों को बढ़ाओ मत। अब मुझे चलने में तकलीफ होती है और मैं आराम करना चाहती हूँ। मुझे चैन से रहने दो।

Exam Tips:

a) बस के मुँह से कहे गए कथन में उसकी जर्जर दशा का उल्लेख अवश्य हो।
b) सवारियों के बोझ और चलने की तकलीफ को अलग-अलग वाक्यों में लिखें।
c) ‘मैं’ शैली में लिखने से उत्तर जीवंत लगता है।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 8 Hindi Chapter 03 Bus Ki Yatra

Accessing Chapter 03 Bus Ki Yatra Solutions

Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Bus Ki Yatra tailored for Class 8 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Hindi.

Concept-Driven Answers for Class 8 Hindi

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 8 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 8 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 3 बस की यात्रा for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 3 बस की यात्रा is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 3 बस की यात्रा as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 3 बस की यात्रा will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 3 बस की यात्रा in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 3 बस की यात्रा in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 3 बस की यात्रा in printable PDF format for offline study on any device.