HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 10 कामचोर

Official Haryana Board Solutions for Class 8 Hindi: Chapter 10 Kaamchor

Explore reliable textbook solutions for Chapter 10 Kaamchor tailored for Class 8 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 10 Kaamchor

View or download the dedicated Chapter 10 Kaamchor solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

कहानी से

Question 1: कहानी में मोटे-मोटे किस काम के हैं? किन के बारे में और क्यों कहा गया?

Answer:

कहानी में मोटे-मोटे घर के बच्चों के बारे में कहा गया है। ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि वे कामचोर थे। वे इतने आलसी थे कि हिलकर पानी तक नहीं पीते थे और निठल्ले बैठे रहते थे।

Exam Tips:

a) कहानी के बच्चों की आलसी आदत को उत्तर में दो उदाहरणों से समझाएँ।
b) मोटे-मोटे बच्चों के बारे में लिखते समय ‘कामचोर’ शब्द का प्रयोग करें।

 

Question 2: बच्चों के ऊधम मचाने के कारण घर की क्या दुर्दशा हुई?

Answer:

बच्चों ने काम करने के नाम पर जो ऊधम मचाया, उससे सारे घर की दुर्दशा हो गई:
मटके-सुराहियाँ इधर-उधर लुढ़क गए।
सारा घर धूल से अट गया।
धूल पर पानी छिड़कने से कीचड़ हो गई।
घर के सारे बर्तन अस्त-व्यस्त हो गए।
घर में मुर्गियों और भेड़ों की धमा-चौकड़ी मचने लगी।
भैंस ने भी घर का हुलिया बिगाड़ दिया।

Exam Tips:

a) उत्तर में हर घटना को अलग पंक्ति में लिखें, जिससे क्रम स्पष्ट रहे।
b) धूल पर पानी छिड़कने से कीचड़ बनने का कारण अवश्य लिखें।
c) मुर्गियों, भेड़ों और भैंस की हरकतों का उल्लेख अलग-अलग करें।

 

Question 3: ‘या तो बच्चा-राज कायम कर लो या मुझे ही रख लो।’ अम्मा ने कब कहा और इसका परिणाम क्या हुआ?

Answer:

बच्चों की हरकतों से घर में तूफ़ान उठ खड़ा हुआ था। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त तथा टूट-फूट गया था। बच्चों के पिता ने उन्हें काम करने का फरमान जारी किया था। इस स्थिति में अम्मा ने चुनौती भरे स्वर में कहा- ‘या तो बच्चा-राज कायम कर लो या मुझे ही रख लो। नहीं तो मैं चली मायके।’ इसका परिणाम यह हुआ कि सब बच्चों को कतार में खड़ा करके हिदायत दे दी गई- ‘अगर किसी बच्चे ने घर की किसी चीज को हाथ लगाया तो बस, रात का खाना बंद हो जाएगा।’ इससे बच्चे काम करने से बच गए।

Exam Tips:

a) अम्मा का कथन घर के बिगड़े हालात की पृष्ठभूमि में समझाएँ।
b) हिदायत का परिणाम बच्चों के काम से बचने के रूप में लिखें।
c) कथन का अर्थ ‘बच्चों का राज’ से जोड़कर स्पष्ट करें।

 

Question 4: ‘कामचोर’ कहानी क्या संदेश देती है?

Answer:

‘कामचोर’ कहानी हमें यह संदेश देती है कि कोई भी काम करने के लिए समझदारी की आवश्यकता होती है। बिना सोचे-समझे किया गया काम मुसीबत खड़ी कर देता है।

Exam Tips:

a) संदेश में ‘समझदारी’ शब्द का प्रयोग अवश्य करें।
b) बिना सोचे-समझे किए गए काम का परिणाम मुसीबत बताएँ।

 

Question 5: क्या बच्चों ने उचित निर्णय लिया कि अब चाहे कुछ भी हो जाए, हिलकर पानी भी नहीं पिएँगे?

Answer:

नहीं, बच्चों ने यह उचित निर्णय नहीं लिया। उन्हें काम तो करना चाहिए, पर समझदारी के साथ। हिलकर पानी तक न पीने का निश्चय उन्हें और भी कामचोर बना देगा।

Exam Tips:

a) ‘नहीं’ से उत्तर शुरू करके कारण स्पष्ट करें।
b) काम और समझदारी का संबंध उत्तर में अवश्य लिखें।

 

कहानी से आगे

Question 1: घर के सामान्य काम हों या अपना निजी काम, प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुरूप उन्हें करना आवश्यक क्यों है?

Answer:

यह सही है कि प्रत्येक व्यक्ति को हर काम अपनी क्षमता के अनुरूप करना चाहिए, तभी उस काम में पूरी सफलता मिलती है। काम चाहे घर का सामान्य काम हो या हमारा निजी काम, सफलता तभी मिलेगी जब हम उसे अपनी क्षमता के अनुरूप करेंगे। क्षमता से बाहर जाकर किया गया काम सफल नहीं हो पाता।

Exam Tips:

a) क्षमता के अनुरूप काम करने से सफलता मिलने का तर्क उत्तर में लिखें।
b) घर के सामान्य काम और निजी काम, दोनों का उल्लेख करें।
c) क्षमता से बाहर काम करने का परिणाम अंत में लिखें।

 

Question 2: भरा-पूरा परिवार कैसे सुखद बन सकता है और कैसे दुखद? ‘कामचोर’ कहानी के आधार पर निर्णय कीजिए।

Answer:

‘कामचोर’ कहानी में बताया गया है कि जब हम अपनी क्षमता को ध्यान में न रखकर काम करते हैं, तब भरा-पूरा परिवार दुखी हो जाता है, क्योंकि काम लाभदायक न होकर हानिकारक हो जाता है। जब सब मिल-जुलकर अपनी क्षमतानुसार काम करते हैं, तब भरा-पूरा परिवार सुखद बन जाता है।

Exam Tips:

a) ‘सुखद’ और ‘दुखद’ परिवार के दो अलग कारण उत्तर में लिखें।
b) कहानी के घटनाक्रम से तर्क दें।
c) मिल-जुलकर काम करने पर बल दें।

 

Question 3: बड़े होते बच्चे किस प्रकार माता-पिता के सहयोगी हो सकते हैं और किस प्रकार भार? ‘कामचोर’ कहानी के आधार पर अपने विचार व्यक्त कीजिए।

Answer:

यह सही है कि बड़े होते बच्चे माता-पिता के सहयोगी हो सकते हैं। वे उनके काम-काज में हाथ बँटा सकते हैं। पर वे सहयोगी तभी हो सकते हैं जब वे अपनी क्षमता और बुद्धि के अनुसार काम करें। यदि वे अपनी क्षमता को ध्यान में रखे बिना काम करेंगे तो माता-पिता के लिए भार बन जाएँगे। इस स्थिति में वे काम को सुधारने की बजाय बिगाड़कर रख देंगे।

Exam Tips:

a) सहयोगी और भार बनने की स्थितियों को अलग-अलग लिखें।
b) क्षमता और बुद्धि के अनुसार काम का महत्त्व बताएँ।

 

Question 4: ‘कामचोर’ कहानी एकल परिवार की कहानी है या संयुक्त परिवार की? उन दोनों तरह के परिवारों में क्या-क्या अंतर होते हैं।

Answer:

यह कहानी संयुक्त परिवार की है। दोनों परिवारों में निम्न अंतर होते हैं:

एकल परिवारसंयुक्त परिवार
व्यक्ति अपने, अपनी पत्नी और बच्चों का ही ध्यान रखता है।दादा-दादी, चाचा-चाची, ताऊ-ताई और उनके बच्चे एक साथ मिलकर रहते हैं।
घर के काम सीमित सदस्यों में बँटते हैं।घर के काम सभी सदस्यों को मिल-जुलकर करने पड़ते हैं।
परिवार छोटा होने से निर्णय जल्दी लिए जाते हैं।परिवार बड़ा होने से निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते हैं।

Exam Tips:

a) तुलना में ‘एकल’ और ‘संयुक्त’ परिवार की परिभाषा पहले लिखें।
b) तालिका में हर अंतर को अलग पंक्ति में रखें।
c) कहानी के संयुक्त परिवार के उदाहरण को उत्तर से जोड़ें।

 

अनुमान और कल्पना

Question 1: घरेलू नौकरों को हटाने की बात किन-किन परिस्थितियों में उठ सकती है? विचार कीजिए।

Answer:

घरेलू नौकरों को हटाने की बात निम्नलिखित परिस्थितियों में उठ सकती है:
जब नौकर कामचोर हों।
जब घरेलू नौकर आवश्यकता से अधिक हों।
जब घर की आर्थिक स्थिति डाँवाडोल हो जाए।
जब नौकर ढंग से काम न करते हों।
जब वे मालिक की आज्ञा का पालन न करते हों।

Exam Tips:

a) हर परिस्थिति को अलग पंक्ति में लिखें।
b) आर्थिक स्थिति का उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।
c) काम न करने और आज्ञा न मानने के अंतर को स्पष्ट करें।

 

Question 2: कहानी में एक समृद्ध परिवार के ऊधमी बच्चों का चित्रण है। आपके अनुमान से उनकी आदत क्यों बिगड़ी होगी? उन्हें ठीक ढंग से रहने के लिए आप क्या-क्या सुझाव देना चाहेंगे?

Answer:

हमारे अनुमान से इनकी आदत इसलिए बिगड़ी होगी:
उनके हर काम को घरेलू नौकर कर देते होंगे।
उनके माता-पिता उनके प्रति लापरवाह होंगे।
उन्हें उचित शिक्षा नहीं मिली होगी।

इन्हें ठीक ढंग से रहने के लिए हम ये सुझाव देना चाहेंगे:
पहले इन बच्चों से छोटे-छोटे काम करवाए जाएँ, जिन्हें वे आसानी से कर सकें।
उन्हें तरीके से काम करना सिखाया जाए।
उचित शिक्षा की व्यवस्था की जाए।

Exam Tips:

a) कारणों और सुझावों को अलग-अलग सूची में लिखें।
b) छोटे-छोटे काम से शुरुआत करने का तर्क दें।
c) माता-पिता की भूमिका का उल्लेख अवश्य करें।

 

Question 3: किसी सफल व्यक्ति की जीवनी से उसके विद्यार्थी जीवन की दिनचर्या के बारे में पढ़ें और सुव्यवस्थित कार्यशैली पर एक लेख लिखें।

Answer:

यह कार्य विद्यार्थी स्वयं करें। वे महात्मा गाँधी की आत्मकथा ‘सत्य के प्रयोग’ पढ़ सकते हैं।

Exam Tips:

a) महात्मा गाँधी की आत्मकथा का नाम ‘सत्य के प्रयोग’ है।

 

भाषा की बात

Question 1: ‘धुली’ शब्द से पहले ‘बे’ लगाकर ‘बेधुली’ बना है, जिसका अर्थ है ‘बिना धुली’। ‘बे’ उपसर्ग से बनने वाले कुछ और शब्द हैं- बेतुका, बेईमान, बेघर, बेचैन, बेहोश आदि। आप भी नीचे लिखे उपसर्गों से बनने वाले शब्द खोजिए-
1. प्र – ………………………..
2. आ – ………………………..
3. भर – ………………………..
4. बद – ………………………..

Answer:

1. प्र – प्रभाव, प्रयोग
2. आ – आजन्म, आमरण
3. भर – भरपेट, भरसक
4. बद – बदनाम, बदशक्ल

Exam Tips:

a) ‘बे’ उपसर्ग का अर्थ ‘बिना’ या ‘हीन’ होता है।
b) ‘प्र’ उपसर्ग से ‘प्रभाव’ और ‘प्रयोग’ जैसे शब्द बनते हैं।
c) ‘भर’ उपसर्ग ‘पूरा’ का अर्थ देता है, जैसे भरपेट।

 

Important Questions

Question 1: झाड़ू देने पर क्या समस्या सामने आई?

Answer:

क्योंकि झाड़ू एक थी और लेने वाले उम्मीदवार बहुत थे, इसलिए झगड़े में झाड़ू के पुर्जे उड़ गए। जितनी सींकें जिसके हाथ पड़ीं, वह उनसे ही उलटे-सीधे हाथ मारने लगा। अम्मा ने सिर पीट लिया।

Exam Tips:

a) एक झाड़ू के लिए अनेक दावेदार होने की स्थिति को उत्तर में लिखें।
b) अम्मा की प्रतिक्रिया को अंत में अवश्य लिखें।

 

Question 2: मुर्गियों ने क्या तूफ़ान मचाया?

Answer:

मुर्गियाँ ऊट-पटाँग इधर-उधर कूदने लगी थीं। दो मुर्गियाँ खीर के प्यालों से, जिन पर आया चाँदी के वर्क लगा रही थी, दौड़ती-फड़फड़ाती हुई निकल गईं। सारी खीर दीदी के कामदानी के दुपट्टे और ताजे धुले सिर पर लगी। एक बड़ा-सा मुर्गा अम्मा के खुले हुए पानदान में कूद पड़ा और कत्थे-चूने में लिथड़े पंजे लेकर नानी अम्मा की सफेद चादर पर छापे मारता हुआ निकल गया। एक मुर्गी दाल की पतीली में छपाक मारकर भागी और मोरी में इस तेजी से फिसली कि सारी कीचड़ मौसीजी के मुँह पर पड़ी। सारी मुर्गियाँ बेनकेल के ऊँट की तरह चारों तरफ दौड़ रही थीं।

Exam Tips:

a) हर मुर्गी की शरारत अलग पंक्ति में लिखें, जिससे उत्तर क्रमबद्ध रहे।
b) खीर, पानदान और दाल की पतीली की घटनाओं का उल्लेख करें।
c) ‘बेनकेल का ऊँट’ मुहावरे का अर्थ ‘काबू से बाहर’ लिखें।

 

Question 3: बच्चों की हरकतों से घर की क्या हालत हो गई?

Answer:

बच्चों की हरकतों से घर में तूफ़ान उठ खड़ा हुआ। ऐसा लगता था जैसे सारे घर में मुर्गियाँ, भेड़ें, टूटे हुए तसले, बालटियाँ, लोटे, कटोरे और बच्चे ही थे। बच्चे बाहर किए गए, मुर्गियाँ बाग में हाँकी गईं, तरकारी वाली के आँसू पोंछे गए और अम्मा आगरा जाने के लिए सामान बाँधने लगीं।

Exam Tips:

a) घर की अव्यवस्था का क्रम बताएँ: पहले बच्चे, फिर मुर्गियाँ और अंत में अम्मा।
b) अम्मा के आगरा जाने के निर्णय का उल्लेख अंत में करें।

 

गद्यांशों पर आधारित अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

Question 1: निम्नलिखित गद्यांश (भेड़ों के तरकारी वाली की टोकरी पर टूट पड़ने का प्रसंग) को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
प्रश्न:
1. सूप में क्या था?
2. सूप भूलकर भेड़ें किस पर, क्यों टूट पड़ीं?
3. तरकारीवाली ने बचाव का क्या उपाय किया?
4. भेड़ को चोट क्यों नहीं लगती?
5. भेड़ों ने तरकारी के साथ क्या किया?

Answer:

1. सूप में दाने थे। भेड़ें दिनभर की भूखी थीं, इसलिए वे सभी सूप पर झपट पड़ी थीं।
2. जब भेड़ों ने तरकारियों की भरी टोकरी देखी, तो वे सूप को भूलकर उस पर टूट पड़ीं।
3. तरकारीवाली अपनी तरकारी का बचाव करने के लिए सीना तानकर उठ खड़ी हुई। उसने भेड़ों को मारा भी, पर उसका प्रयास व्यर्थ रहा।
4. भेड़ के शरीर पर ऊन की मोटी परत होती है, इसलिए उन्हें डंडे की चोट नहीं लगती। उन्हें पीटना ऐसा लगता है जैसे रुई के तकिए कूटे जा रहे हों।
5. भेड़ों ने सारी तरकारी छिलकों समेत अपने पेट में उतार ली, अर्थात् उसे खा गईं।

Exam Tips:

a) उत्तर को क्रम संख्या के साथ लिखें, प्रश्नों के क्रम में।
b) भेड़ों का ऊन वाला तर्क प्रश्न 4 में अवश्य लिखें।
c) प्रश्न 2 में ‘सूप’ और ‘तरकारी’ का अंतर स्पष्ट करें।

 

Question 2: निम्नलिखित गद्यांश (भैंस का दूध निकालने के प्रसंग) को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए।
प्रश्न:
1. किसने, क्या तय किया?
2. इसके लिए क्या प्रयास किया गया?
3. चाचाजी ने क्या समझा?
4. बाद में उन्हें क्या बात पता चली?
5. उन्होंने किसे बुरा-भला कहा?

Answer:

1. बच्चों ने तय किया कि भैंस की अगाड़ी-पिछाड़ी बाँध दी जाए और फिर उसे काबू में लाकर दूध दुह लिया जाए।
2. झूले की रस्सी से भैंस के पैर बाँधे गए। पिछले दोनों पैर चाचाजी की चारपाई के पायों से बाँधे गए, और अगले पैर बाँधते समय भैंस चौकन्नी होकर भाग गई।
3. चाचाजी ने पहले समझा कि वे कोई सपना देख रहे हैं।
4. बाद में उन्हें असली बात का पता चल गया।
5. चाचाजी बच्चों को खुला छोड़ देने वालों को बुरा-भला सुनाने लगे।

Exam Tips:

a) ‘अगाड़ी-पिछाड़ी’ का अर्थ आगे और पीछे के पैरों से लिखें।
b) चाचाजी की तीन प्रतिक्रियाओं को क्रम से लिखें।
c) उत्तर में पायों का उल्लेख अवश्य करें।

 

Hindi Class 8 Curriculum Solutions: Chapter 10 Kaamchor

Official Haryana Board Solutions for Chapter 10 Kaamchor

Explore reliable textbook solutions for Chapter 10 Kaamchor tailored for Class 8 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Hindi.

Step-by-Step Explanations for Chapter 10 Kaamchor

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 8 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Next Steps in Your Hindi Revision

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 8 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 10 कामचोर for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 10 कामचोर is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 8 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 10 कामचोर as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 8 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 10 कामचोर will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 10 कामचोर in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 10 कामचोर in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 8 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 10 कामचोर in printable PDF format for offline study on any device.