Download Haryana Board Solutions for Class 8 Hindi Chapter 01 Dhwani
Review structured textbook solutions for Class 8 Hindi Chapter 01 Dhwani. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access Haryana Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Chapter 01 Dhwani solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.
कहानी से
Question 1: कवि को ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी नहीं होगा?
Answer:
कवि को ऐसा विश्वास इसलिए है क्योंकि अभी उसके जीवन में काफी उत्साह और ऊर्जा है। वह युवा पीढ़ी को आलस्य की दशा से उबारना चाहता है। अभी उसे बहुत कुछ करना है। वह स्वयं को काम के लिए पूरी तरह उपयुक्त मानता है।
Exam Tips:
a) उत्तर में उत्साह और ऊर्जा तथा युवा पीढ़ी को आलस्य से उबारने, दोनों बिंदु लिखें।
b) ‘अभी न होगा मेरा अंत’ पंक्ति का भाव अपने शब्दों में समझाएँ।
Question 2: फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि कौन-कौन-सा प्रयास करता है?
Answer:
फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि उन्हें कलियों की स्थिति से निकालकर खिले फूल बनाना चाहता है। वह कलियों पर वासंती स्पर्श का हाथ फेरकर उन्हें खिला देगा। वह युवकों को काव्य-प्रेरणा से अनंत का द्वार दिखा देगा।
Exam Tips:
a) कलियों पर ‘वासंती स्पर्श’ का उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।
b) युवकों को काव्य-प्रेरणा देने की बात भी उत्तर का महत्वपूर्ण भाग है।
Question 3: कवि पुष्पों की तन्द्रा और आलस्य दूर हटाने के लिए क्या करना चाहता है?
Answer:
कवि पुष्पों की तन्द्रा (नींद) और आलस्य को दूर हटाने के लिए उन पर हाथ फेरेगा और उन्हें खिला देगा। जो काम वसंत करता है, वही काम कवि भी करेगा। कलियाँ आलस्य में पड़े युवकों की प्रतीक हैं। वह उनके आलस्य को दूर भगा देगा।
Exam Tips:
a) ‘तन्द्रा’ का अर्थ नींद या ऊँघना है, उत्तर में इसका अर्थ भी लिखें।
b) कलियों को आलस्य में पड़े युवकों का प्रतीक बताना उत्तर को पूर्ण बनाता है।
कविता से आगे
Question 1: वसंत को ऋतुराज क्यों कहा जाता है? आपस में चर्चा कीजिए।
Answer:
वसंत को ऋतुराज कहा जाता है क्योंकि यह सभी ऋतुओं का राजा है। इसे सर्वश्रेष्ठ ऋतु माना जाता है। इस ऋतु में प्रकृति पूरे यौवन पर होती है और उसकी छटा देखते ही बनती है। यह ऋतु मुर्दों में भी जान डाल देती है और सभी को अच्छी लगती है।
Exam Tips:
a) ‘ऋतुराज’ का अर्थ है ऋतुओं का राजा; उत्तर में यह शब्दार्थ लिखें।
b) प्रकृति में नए फूलों और रंगों का खिलना इस ऋतु की मुख्य पहचान है।
c) वसंत पंचमी और होली जैसे त्योहार इसी ऋतु से जुड़े हैं।
Question 2: वसंत ऋतु में आने वाले त्योहारों के विषय में जानकारी एकत्र कीजिए और किसी एक त्योहार पर निबंध लिखिए।
Answer:
वसंत ऋतु में आने वाले त्योहार:
वसंत पंचमी: वसंत पंचमी पर सर्दी घटने लगती है। लोग पीले वस्त्र पहनते हैं तथा पीली वस्तुएँ खाते हैं। बागों में बहार चरम सीमा पर होती है।
महाशिवरात्रि: इस दिन भगवान शंकर की पूजा-अर्चना की जाती है तथा यज्ञ और मेलों का आयोजन होता है।
होली: यह फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है।
होली रंगों का त्योहार है। भारत विभिन्न ऋतुओं का देश है, और वसंत को ऋतुराज की संज्ञा दी जाती है। रंगों का यह त्योहार ऋतुराज वसंत के आगमन का सूचक है। शीत ऋतु के बाद वसंत में प्रकृति अनगिनत रंगों के फूलों से सज जाती है। सर्वत्र प्रकृति के रंग-बिरंगे रूप का साम्राज्य होता है। रंग-बिरंगे पुष्प और सरसों के पीले फूल देखकर मन प्रसन्न हो जाता है और मस्ती में झूम उठता है। इसी रंगीले वसंत में होली का शुभागमन होता है।
होली का त्योहार प्रतिवर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और प्रमुख रूप से दो दिन चलता है। पूर्णिमा की रात को होलिका दहन होता है। लोग रात को अपने घरों में ही होली जलाते हैं और रबी की फसल की जौ, गेहूँ आदि की बालियाँ भूनते हैं। भुने अन्न के दानों का आदान-प्रदान करते हुए एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं। अगले दिन प्रातः से ही आबाल-वृद्ध एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं, गले मिलते हैं और सभी भेद-भाव भुलाकर रंग डालते हैं। लोगों के चेहरे और कपड़े रंग-बिरंगे हो जाते हैं और लोग मस्ती में गाते, बजाते और नाचते हैं। इस प्रकार होली पारस्परिक प्रेम और सौहार्द का परिचायक है।
होली का पौराणिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी विशेष महत्त्व है। एक पौराणिक कथा के अनुसार हिरण्यकश्यप नामक दैत्यराज अत्यंत अत्याचारी और क्रूर था। उसका पुत्र प्रह्लाद भक्त स्वभाव का था और हिरण्यकश्यप चाहता था कि प्रह्लाद उसे ही भगवान माने। अनेक अत्याचार विफल होने पर उसने अंतिम उपाय किया। उसकी बहन होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था। होलिका प्रह्लाद को गोद में लेकर फाल्गुन मास की पूर्णिमा को आग में बैठ गई। भगवान की कृपा से होलिका जल गई, परंतु प्रह्लाद सकुशल बच गया। तभी से इस दिन होलिका दहन किया जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने तीसरा नेत्र खोलकर कामदेव को भस्म किया था, अतः यह पर्व मदन-दहन पर्व भी कहलाता है।
रंगों का त्योहार होली हमें पारस्परिक प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। इस दिन शत्रु भी शत्रुता भूलकर मित्र बन जाते हैं। परंतु कुछ लोग अपनी विकृत मानसिकता के कारण होली में बुरा आचरण करते हैं। वे शराब पीकर उधम मचाते हैं, और कई बार प्रदूषित रंगों से आँखों व त्वचा के रोग हो जाते हैं। हमें शालीनता के साथ गुलाल लगाकर प्रेमपूर्वक होली खेलनी चाहिए, ताकि समाज में स्नेह और प्रेम का सौहार्द बढ़े।
Exam Tips:
a) वसंत पंचमी, महाशिवरात्रि और होली तीनों त्योहार वसंत ऋतु से जुड़े हैं; उत्तर में इन्हें अलग-अलग लिखें।
b) होलिका दहन के अगले दिन रंग खेलने की परंपरा का वर्णन अवश्य करें।
c) प्रह्लाद और होलिका की कथा से होली का धार्मिक महत्त्व स्पष्ट करें।
d) प्रदूषित रंगों के दुष्प्रभाव और शालीनता का संदेश निबंध के समापन में लिखें।
Question 3: “ऋतु परिवर्तन का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है”-इस कथन की पुष्टि आप किन-किन बातों से कर सकते हैं? लिखिए।
Answer:
लोगों के जीवन पर ऋतु-परिवर्तन का बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है। शीत ऋतु में हम काँपते रहते हैं, तो वसंत ऋतु का आगमन हमें मस्ती और उल्लास से भर देता है। फिर ग्रीष्म ऋतु आती है और धरती तपने लगती है, पसीना छूटता है और लोग वर्षा की कामना करते हैं। वर्षा ऋतु जीवन में उल्लास लेकर आती है। अन्न उपजाने के लिए वर्षा ऋतु की बड़ी आवश्यकता होती है। इस प्रकार सभी ऋतुओं से लोगों का जीवन प्रभावित होता है।
Exam Tips:
a) उत्तर में शीत, वसंत, ग्रीष्म और वर्षा ऋतु का प्रभाव क्रम से लिखें।
b) वर्षा ऋतु का अन्न उत्पादन से संबंध विशेष रूप से लिखें।
c) कथन की पुष्टि के लिए उदाहरण देने से उत्तर अधिक प्रभावी बनता है।
अनुमान और कल्पना
Question 1: कविता की निम्नलिखित पंक्तियाँ पढ़कर बताइए कि इनमें किस ऋतु का वर्णन है?
फूटे हैं आमों में बौर
भौंर वन-वन टूटे हैं।
होली मची ठौर-ठौर
सभी बंधन टूटे हैं।
Answer:
इन पंक्तियों में वसंत ऋतु का वर्णन है। वसंत में ही होली का त्योहार आता है और आमों के बौर भी इसी ऋतु में फूटते हैं।
Exam Tips:
a) ‘आमों में बौर फूटना’ वसंत ऋतु की पहचान बताने वाला सीधा संकेत है।
b) होली और बौर दोनों वसंत से जुड़े हैं, इसलिए उत्तर में दोनों का उल्लेख करें।
Question 2: कवि कलियों को जगाना और अपने जीवन के अमृत से सींचना चाहता है। फूलों-पौधों के लिए आप क्या-क्या करना चाहेंगे?
Answer:
हम फूल-पौधों के लिए ये काम करना चाहेंगे:
उन्हें नियमित रूप से पानी से सींचेंगे।
समय-समय पर उनमें खाद डालेंगे।
फूलों को पूरी तरह खिलने देंगे और उन्हें तोड़ेंगे नहीं।
Exam Tips:
a) खाद, पानी और धूप जैसी मूल आवश्यकताओं को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) फूलों को समय से पहले तोड़ने से पौधे को हानि होती है, इसलिए उन्हें न तोड़ने की बात लिखें।
Question 3: कवि अपनी कविता में एक कल्पनाशील कार्य की बात बता रहा है। अनुमान कीजिए और लिखिए कि उसके बताए कार्यों का और किन-किन संदर्भों से संबंध जुड़ सकता है? जैसे नन्हे-मुन्ने बालक को माँ जगा रही हो…
Answer:
माँ अपने नन्हे-नन्हे बालक को जगाती है। उस पर प्यार भरा हाथ फेरती है।
→ माली भी पौधों पर अपना प्यार भरा हाथ फेरता है, उन्हें सींचता है और उनका विकास करता है।
Exam Tips:
a) उत्तर में माँ और बालक के उदाहरण के साथ माली और पौधे का संबंध जोड़िए।
b) प्रेम, देखभाल और विकास, तीनों भावों का उल्लेख उत्तर को पूर्ण बनाता है।
कविता से आगे
Question 1: वसंत पर अनेक सुंदर कविताएँ हैं। कुछ कविताओं का संकलन तैयार कीजिए।
Answer:
वसंत पर अनेक कवियों ने सुंदर कविताएँ लिखी हैं। ब्रजभाषा के कवि पद्माकर ने वसंत की शोभा का वर्णन किया है, जिसमें फूलों और कलियों की रंगीन छटा का चित्रण है। श्री सर्वेश्वर दयाल सक्सेना ने वसंत की समृद्धता की तुलना एक मठ के प्रधान महंत के आगमन से की है। संकलन में ऐसी और कविताएँ भी जोड़ी जा सकती हैं।
Exam Tips:
a) संकलन में हर कविता के साथ कवि का नाम और कविता का शीर्षक लिखें।
b) पद्माकर और सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की वसंत-विषयक कविताएँ संकलन में अवश्य रखें।
Question 2: शब्दकोश में ‘वसंत’ शब्द का अर्थ देखिए। शब्दकोश में शब्दों के अर्थों के अतिरिक्त बहुत-सी अलग तरह की जानकारियाँ भी मिल सकती हैं। उन्हें अपनी कॉपी में लिखिए।
Answer:
शब्दकोश में ‘वसंत’ के अर्थ इस प्रकार दिए गए हैं:
(1) छह ऋतुओं में से एक ऋतु जो चैत्र-वैशाख में आती है
(2) कामदेव का सहचर
(3) अतिसार
(4) एक वृत्त
(5) एक राग।
Exam Tips:
a) शब्दकोश में एक शब्द के कई अर्थ मिलते हैं, इसलिए संदर्भ के अनुसार सही अर्थ चुनें।
b) ऋतु के अर्थ में ‘वसंत’ का समय चैत्र-वैशाख बताया गया है, इसे उत्तर में अवश्य लिखें।
Free study material for Hindi
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 8 Hindi Chapter 01 Dhwani
Accessing Chapter 01 Dhwani Solutions
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 01 Dhwani. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 8 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Concept-Driven Answers for Class 8 Hindi
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 8 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Maximizing Study Efficiency
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 01 Dhwani with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 ध्वनि is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 8 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 ध्वनि as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 ध्वनि will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 8 Hindi. You can access HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 ध्वनि in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 8 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 ध्वनि in printable PDF format for offline study on any device.