Download Haryana Board Solutions for Class 7 Science Chapter 03 Fibre to Fabric
Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Fibre to Fabric tailored for Class 7 learners. Utilizing these Science answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Access Haryana Board Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 7 Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
बूझो / पहेली
Question 1: बूझो को आश्चर्य होता है कि जब कोई उसके बालों को खींचता है, तो दर्द होता है, परन्तु जब वह बाल कटवाता है, तब दर्द नहीं होता है। ऐसा क्यों होता है?
Answer:
यदि कोई हमारे बाल खींचता है तो दर्द इसलिए होता है, क्योंकि बालों की जड़ें त्वचा से जुड़ी होती हैं। बाल कटवाते समय केवल इनके सिरे काटे जाते हैं, जो मृत होते हैं, इसलिए बाल कटवाने में दर्द का अनुभव नहीं होता।
Exam Tips:
a) बाल की जड़ में जीवित कोशिकाएँ होती हैं, जबकि बाल का ऊपरी भाग मृत होता है।
b) बाल कटवाने से बाल की जड़ और त्वचा को कोई चोट नहीं लगती।
Question 2: बूझो यह जानने को उत्सुक है कि सर्दियों में सूती कपड़े हमें उतना गर्म क्यों नहीं रख पाते हैं, जितना ऊनी स्वेटर रखता है।
Answer:
सूती कपड़े पतले होने के कारण इनमें हवा नहीं भरती। ऊन सूती कपड़ों की अपेक्षा मोटी होती है और इसके बीच जगह होती है, जिसमें हवा भर जाती है। हवा ऊष्मा की कुचालक होने के कारण शरीर की ऊष्मा को बाहर नहीं जाने देती। इसलिए सर्दियों में ऊनी कपड़े हमें आरामदायक लगते हैं।
Exam Tips:
a) हवा ऊष्मा की कुचालक है, इसलिए फँसी हुई हवा शरीर को गर्म रखती है।
b) ऊनी कपड़ों में हवा रुककर रहती है, क्योंकि उनके रेशों के बीच खाली जगह होती है।
Question 3: पहेली जानना चाहती है कि क्या कपास के धागे और रेशम के धागे की कताई और बुनाई एक ही प्रकार से की जाती है?
Answer:
नहीं। रेशम के धागे स्वतः ही काफी लम्बे होते हैं, इसलिए इन्हें कोकून से रीलिंग द्वारा निकालकर सीधे धागे बनाए जाते हैं। कपास के रेशे छोटे होते हैं, इसलिए उन्हें कातकर लम्बा धागा बनाया जाता है।
Exam Tips:
a) रेशम के धागे कोकून से लम्बे रेशे के रूप में मिलते हैं, जबकि कपास के रेशे छोटे होते हैं।
b) कपास के रेशों को कातना आवश्यक है, जबकि रेशम में रीलिंग से धागा बनता है।
Textbook Questions
Question 1: सम्भवतः आपने नर्सरी कक्षा में निम्नलिखित पंक्तियाँ पढ़ी होंगी।
(a) 'Baa Baa Black Sheep, have you any wool'
(b) 'Mary had a little lamb, whose fleece was white as snow'
ऊपर लिखी पंक्तियों के आधार पर यह बताइए कि
(i) ब्लैक शीप (काली भेड़) के किन भागों में ऊन होती है?
(ii) मेमने (लैम्ब) के सफेद रोमों का क्या तात्पर्य है?
Answer:
(i) सामान्यतः भेड़ों की पीठ तथा पेट पर ऊन होती है।
(ii) मेमने के शरीर पर सफेद बाल होते हैं। इन्हें सफेद रोम भी कहते हैं, और इन्हीं से ऊन तैयार की जाती है।
Exam Tips:
a) Wool is the fibre that grows on sheep, and it is made of protein.
b) Sheep with white fleece give the white wool that is used for most woollen clothes.
Question 2: रेशम कीट (अ) कैटरपिलर, (ब) लार्वा हैं। सही विकल्प चुनिए।
(क) केवल (अ)
(ख) केवल (ब)
(ग) (अ) और (ब)
(घ) न ही (अ) और न (ब)।
Answer:
(ग) (अ) और (ब)
Exam Tips:
a) The caterpillar is the larva that hatches from the silkworm egg.
Question 3: निम्नलिखित में से किससे ऊन प्राप्त नहीं होती?
(क) याक
(ख) ऊँट
(ग) बकरी
(घ) घने बालों वाला कुत्ता।
Answer:
(घ) घने बालों वाला कुत्ता।
Exam Tips:
a) Yak, camel and goat all give wool, but a dog's hair is not wool.
Question 4: निम्नलिखित शब्दों का क्या अर्थ है?
Question 4 (a): पालन
Answer:
पालन: जन्तुओं को उनसे कुछ वस्तुओं की प्राप्ति के लिए उनकी देखभाल करना पालन कहलाता है। भेड़ों का पालना भेड़ पालन है। गड़रिए भेड़ों को चराने ले जाते हैं। भेड़ों को खिलाना, पिलाना, गर्मी और सर्दी से बचाना तथा उनकी सुरक्षा करना पालन के अंतर्गत आता है।
Exam Tips:
a) Animal rearing covers feeding, watering, shelter and protection of the animals.
b) The shepherd who takes the sheep to graze is called a gadariya.
Question 4 (b): ऊन कटाई
Answer:
भेड़ के बालों को त्वचा से उतारने की प्रक्रिया ऊन कटाई कहलाती है। इसके लिए मशीनों का प्रयोग किया जाता है। प्रायः बालों को गर्मी के मौसम में काटा जाता है। ऊन काटने से भेड़ को कोई हानि नहीं होती।
Exam Tips:
a) Wool is shorn in summer, when the sheep no longer need the thick coat.
b) Shearing is done with machines, and it does not harm the sheep.
Question 4 (c): रेशम कीट पालन
Answer:
रेशम प्राप्त करने के लिए रेशम कीटों को पालना रेशम कीट पालन कहलाता है। यह एक पुराना और आर्थिक महत्व का व्यवसाय है।
Exam Tips:
a) Rearing silkworms for silk is also called sericulture.
Question 5: ऊन के संसाधन के विभिन्न चरणों के क्रम में कुछ चरण नीचे दिये गये हैं। शेष चरणों को उनके सही क्रम में लिखिए।
ऊन कटाई, ………….., छंटाई ………….., …………..।
Answer:
1. ऊन कटाई, 2. अभिमार्जन, 3. छंटाई, 4. रेशों को छाँटना, 5. रंगाई।
Exam Tips:
a) Wool is first sheared, then cleaned in the scouring step before sorting.
Question 6: रेशम कीट के जीवन-चक्र की उन दो अवस्थाओं के चित्र बनाइए जो प्रत्यक्ष रूप से रेशम के उत्पादन से सम्बन्धित हैं।
Answer:
(a) रेशम कीट (कैटरपिलर): यह शहतूत की पत्तियाँ खाता है।
(b) कोकून: यह रेशम कीट का रेशम का बना खोल है, जिसके अंदर प्यूपा होता है। इसी से रेशम प्राप्त होता है।
Exam Tips:
a) The caterpillar feeds on mulberry leaves, and the cocoon is the stage that yields silk.
b) Label the cocoon with its silk thread, and label the caterpillar with its body segments.
Question 7: निम्नलिखित में से कौन-से दो शब्द रेशम उत्पादन से सम्बन्धित हैं?
रेशम कीट पालन, पुष्प कृषि, शहतूत कृषि, मधुमक्खी पालन, वनवर्धन।
संकेत:
(i) रेशम उत्पादन में शहतूत की पत्तियों की खेती और रेशम कीटों को पालना सम्मिलित है।
(ii) शहतूत का वैज्ञानिक नाम मोरस एल्बा है।
Answer:
(i) रेशम कीट पालन
(ii) शहतूत की खेती
Exam Tips:
a) Mulberry (Morus alba) is the food plant of the silkworm.
b) Beekeeping and floriculture do not produce silk, so they are not related to silk production.
Question 8: कॉलम A में दिये शब्दों को कॉलम B में दिये गये वाक्यों से मिलाइए।
| कॉलम A | कॉलम B |
|---|---|
| (क) अभिमार्जन | (i) रेशम फाइबर उत्पन्न |
| (ख) शहतूत की पत्तियाँ | (ii) ऊन देने वाला जंतु |
| (ग) याक | (iii) रेशम कीट का भोजन |
| (घ) कोकून | (iv) रीलिंग |
| (v) काटी गई ऊन की सफाई |
Answer:
| कॉलम A | कॉलम B |
|---|---|
| (क) अभिमार्जन | (v) काटी गई ऊन की सफाई |
| (ख) शहतूत की पत्तियाँ | (iii) रेशम कीट का भोजन |
| (ग) याक | (ii) ऊन देने वाला जंतु |
| (घ) कोकून | (i) रेशम फाइबर उत्पन्न |
Exam Tips:
a) Scouring cleans the sheared wool, and reeling is the step that unwinds silk from the cocoon.
b) Mulberry leaves are the only food of the silkworm, so match them with the silkworm's food.
c) Yak wool is coarse and is the main source of wool in the Himalayan region.
Question 9: इस पाठ पर आधारित एक वर्ग पहेली दी गई है। रिक्त स्थानों को उन अक्षरों से भरने के लिए संकेतों का उपयोग कीजिए, जो अक्षर को पूरा करते हैं।
सीधे
2. कतरित ऊन को अच्छी तरह से धोने का प्रक्रम
3. एक प्रकार का जान्तव रेशा
6. लम्बी धागे जैसी संरचना जिससे बुनकर वस्त्र बनाते हैं।
ऊपर से नीचे
1. इससे बुने वस्त्र शरीर को गरम रखते हैं।
4. इसकी पत्तियों को रेशम कीट खाते हैं।
5. रेशम कीट के अंडे से निकलते हैं।
Answer:
सीधे: 2. अभिमार्जन, 3. ऊन, 6. रेशा (तन्तु)
ऊपर से नीचे: 1. ऊन, 4. शहतूत, 5. लार्वा (कैटरपिलर)
Exam Tips:
a) Wool appears twice in this puzzle, once as an animal fibre and once as a warm woven fabric.
b) The silkworm's food is mulberry leaves, so the clue for 4 down is the name of the plant.
Important Questions
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
बहुविकल्पीय प्रश्न
Question 1: निम्न में से कौन-सा जान्तव रेशा नहीं है?
(a) ऊन
(b) रेशम
(c) पटसन
(d) ये सभी।
Answer:
(c) पटसन
Exam Tips:
a) Jute is a plant fibre, while wool and silk are animal fibres.
Question 2: भेड़ की रोयेदार त्वचा पर कितने प्रकार के बाल होते हैं?
(a) एक प्रकार के
(b) दो प्रकार के
(c) तीन प्रकार के
(d) चार प्रकार के।
Answer:
(b) दो प्रकार के
Exam Tips:
a) A sheep has coarse outer hair and fine, soft wool underneath.
Question 3: पश्मीना शालों को बनाने के लिए ऊन प्राप्त होती है
(a) भेड़ से
(b) याक से
(c) बकरी से
(d) ऊँट से।
Answer:
(c) बकरी से
Exam Tips:
a) Pashmina is the fine wool of the Changthangi goat of Ladakh and Kashmir.
Question 4: लामा एवं ऐल्पेको पाए जाते हैं
(a) भारत में
(b) अफगानिस्तान में
(c) चीन में
(d) दक्षिण अमेरिका में।
Answer:
(d) दक्षिण अमेरिका में
Exam Tips:
a) Llamas and alpacas are South American animals that give wool.
Question 5: कैटरपिलर का भोजन है
(a) सूक्ष्म कीट
(b) फलों का रस
(c) शहतूत की पत्तियाँ
(d) मकरन्द।
Answer:
(c) शहतूत की पत्तियाँ
Exam Tips:
a) Silkworm caterpillars feed only on mulberry leaves.
रिक्त स्थान
Question 1: उन्नत नस्ल की भेड़ों को ………… द्वारा उत्पन्न किया जाता है।
Answer:
वरणात्मक प्रजनन
Exam Tips:
a) Selective breeding chooses the parents that have the desired wool quality.
Question 2: आजकल अभिमार्जन ………… द्वारा किया जाता है।
Answer:
मशीनों
Exam Tips:
a) Machines have replaced manual scouring in modern wool processing.
Question 3: कैटरपिलर अपने जीवन चक्र की अगली अवस्था में प्रवेश करने के लिए तैयार होता है तब यह ………… कहलाता है।
Answer:
प्यूपा/कोशित
Exam Tips:
a) The pupa is enclosed in a silk cocoon.
Question 4: सबसे सामान्य रेशम कीट ………… है।
Answer:
शहतूत रेशम कीट
Exam Tips:
a) The mulberry silkworm, Bombyx mori, is the most common silk-producing insect.
सुमेलन
Question 1: कॉलम A तथा कॉलम B के शब्दों का मिलान कीजिए।
| कॉलम A | कॉलम B |
|---|---|
| 1. प्यूपा | (a) सिल्क |
| 2. मादा रेशम कीट | (b) अण्डे |
| 3. कैटरपिलर | (c) रेशम |
| 4. रेशम | (d) शहतूत की पत्ती |
Answer:
| कॉलम A | कॉलम B |
|---|---|
| 1. प्यूपा | (c) रेशम |
| 2. मादा रेशम कीट | (b) अण्डे |
| 3. कैटरपिलर | (d) शहतूत की पत्ती |
| 4. रेशम | (a) सिल्क |
Exam Tips:
a) The pupa spins a cocoon of silk, so the pupa is matched with the raw material of silk.
b) The female moth lays eggs on mulberry leaves, and caterpillars feed on the same leaves.
c) The pupa is enclosed in a silk cocoon, so silk is the product linked to it.
सत्य / असत्य
Question 1: भेड़ शाकाहारी होती है और वह घास व पत्तियाँ खाना पसंद करती है।
Answer:
सत्य
Exam Tips:
a) Sheep are herbivores that graze on grass and leaves.
Question 2: कैटरपिलर को भोजन की आवश्यकता नहीं होती है।
Answer:
असत्य
Exam Tips:
a) The caterpillar grows by eating a large amount of mulberry leaves.
Question 3: ऊन ऊष्मा की कुचालक होती है।
Answer:
सत्य
Exam Tips:
a) Wool traps air in its fibres, and air is a poor conductor of heat.
Question 4: रेशम स्टील के तार के समान ही मजबूत होता है।
Answer:
सत्य
Exam Tips:
a) Silk is one of the strongest natural fibres, and it is strong for its weight.
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1: हमें शरीर के कौन से बाल रूखे तथा कौन-से बाल मुलायम प्रतीत होते हैं? (क्रियाकलाप)
Answer:
हमें सिर के बाल रूखे और शरीर के बाल मुलायम प्रतीत होते हैं।
Exam Tips:
a) Feel your scalp hair and your arm hair to compare their texture.
Question 2: क्या हमारी तरह जन्तुओं के शरीर पर भी दो प्रकार के बाल पाए जाते हैं? (क्रियाकलाप)
Answer:
हाँ, जन्तुओं के शरीर पर भी दो प्रकार के बाल होते हैं।
Exam Tips:
a) Animals such as sheep have coarse outer hair and fine inner wool.
Question 3: जन्तुओं के इन दो प्रकार के बालों के नाम बताइए।
Answer:
(i) मोटे और रूखे बाहरी बाल
(ii) त्वचा के पास उगने वाले मुलायम और घने बाल, जिन्हें ऊन कहते हैं।
Exam Tips:
a) Coarse outer hair protects the animal, while the soft wool keeps it warm.
Question 4: हमें अंगोरा ऊन किस जानवर से प्राप्त होती है?
Answer:
अंगोरा ऊन अंगोरा नस्ल की बकरियों से प्राप्त की जाती है।
Exam Tips:
a) Angora wool is a fine, soft wool, and it comes from angora goats.
Question 5: पश्मीना शॉलें कहाँ बनायी जाती हैं?
Answer:
कश्मीर में।
Exam Tips:
a) Pashmina shawls are woven in Kashmir from very fine goat wool.
Question 6: सर्दियों में भेड़ों से बाल क्यों नहीं उतारने चाहिए? (क्रियाकलाप)
Answer:
बाल भेड़ों को सर्दियों में ठंड से बचाते हैं। सर्दी में बाल उतरवाने से भेड़ों को ठंड लग सकती है।
Exam Tips:
a) Shearing is done in summer, when the animal does not need its thick coat.
b) Hair removed in winter exposes the sheep to cold.
Question 7: कैटरपिलर किसे कहते हैं?
Answer:
रेशम कीट के अण्डों में से निकले हुए लार्वा को कैटरपिलर कहते हैं।
Exam Tips:
a) The caterpillar is the larva stage of the silkworm.
Question 8: प्यूपा से आप क्या समझते हैं?
Answer:
जब कैटरपिलर अपने जीवन-चक्र की अगली अवस्था में प्रवेश करने के लिए तैयार होता है, तो वह एक खोल में बंद हो जाता है। इस अवस्था को प्यूपा कहते हैं।
Exam Tips:
a) The pupa is enclosed in a cocoon made of silk threads.
Question 9: रेशम के रेशे किस प्रकार उपयोगी हैं?
Answer:
रेशम के रेशों से रेशमी वस्त्र बनाए जाते हैं।
Exam Tips:
a) Silk fibres are used to weave silk fabrics.
Question 10: कृत्रिम रेशम और शुद्ध रेशम तथा ऊन किन पदार्थों की बनी होती है? (क्रियाकलाप)
Answer:
कृत्रिम रेशम रासायनिक पदार्थों से बनता है, जबकि शुद्ध रेशम तथा ऊन प्रोटीन से बने होते हैं।
Exam Tips:
a) Natural silk and wool are both protein fibres, which is why they burn with a smell of burnt hair.
b) Artificial silk is made from chemicals such as cellulose-based compounds.
Question 11: वरणात्मक प्रजनन किसे कहते हैं?
Answer:
जनकों का चयन करके प्रजनन कराने की प्रक्रिया को वरणात्मक प्रजनन कहते हैं।
Exam Tips:
a) Selective breeding is used to produce sheep with finer wool.
Question 12: जन्तुओं के शरीर पर घने बालों का क्या लाभ है?
Answer:
बाल जन्तुओं को ठंड से बचाते हैं।
Exam Tips:
a) Dense hair traps air, which keeps the animal warm.
Question 13: सेरीकल्चर किसे कहते हैं?
Answer:
रेशम कीट पालन को सेरीकल्चर कहते हैं।
Exam Tips:
a) Sericulture is the rearing of silkworms for silk.
Question 14: अभिमार्जन किसे कहते हैं?
Answer:
भेड़ से उतारे गए बालों की सफाई को अभिमार्जन कहते हैं।
Exam Tips:
a) Scouring removes grease, dust and dirt from the wool.
b) Scouring is done in tanks of water before the wool is dried.
Question 15: रीलिंग किसे कहते हैं?
Answer:
कोकून से रेशे निकालने के बाद धागे बनाने की प्रक्रिया को रीलिंग कहते हैं।
Exam Tips:
a) Reeling unwinds the silk filaments from the cocoon onto a reel.
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1: भारत में पायी जाने वाली भेड़ों की कुछ प्रजातियों के नाम बताइए। उनसे प्राप्त होने वाली ऊन का प्रकार तथा किस राज्य में पायी जाती हैं? बताइए। (क्रियाकलाप)
Answer:
| नस्ल | ऊन की गुणवत्ता | राज्य जहाँ पाई जाती है |
|---|---|---|
| 1. मारवाड़ी | मोटी/रूक्ष ऊन | राजस्थान, गुजरात |
| 2. लोही | अच्छी गुणवत्ता की ऊन | राजस्थान, पंजाब |
| 3. रामपुर बुशायर | भूरी ऊन | उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश |
Exam Tips:
a) Marwari sheep give coarse wool, while Lohi sheep give wool of better quality.
b) Name the breed, the wool quality and the state together, as the question asks for all three.
c) Rampur Bushair is known for its brown wool.
Question 2: कृत्रिम रेशम और प्राकृतिक रेशम में अन्तर लिखिए।
Answer:
| अन्तर का आधार | कृत्रिम रेशम | प्राकृतिक रेशम |
|---|---|---|
| स्रोत | रासायनिक पदार्थों से बनता है। | कीटों से प्राप्त होता है। |
| स्पर्श | बहुत रूक्ष होता है। | बहुत मुलायम होता है। |
| मजबूती | प्राकृतिक रेशम की अपेक्षा कमजोर होता है। | बहुत मजबूत होता है। |
| बनाने में लगने वाला समय | कम समय लगता है। | अधिक समय लगता है। |
| चमक | कृत्रिम रूप से चमकाया जाता है। | प्राकृतिक चमक होती है। |
Exam Tips:
a) Natural silk is soft and strong, while artificial silk is rough and weaker.
b) The shine of natural silk comes from nature, but artificial silk is polished with chemicals.
c) Natural silk takes a longer time to produce because it is made by silkworms.
Question 3: रेशम कीट पालन पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
Answer:
मादा रेशम कीट एक बार में सैकड़ों अण्डे देती है। अण्डों को सावधानी से कपड़े की पट्टियों अथवा कागज पर संग्रहीत किया जाता है और रेशम कीट पालकों को बेच दिया जाता है। रेशम कीट पालक इन अण्डों को अनुकूल दशाओं में, उचित ताप और आर्द्रता पर रखते हैं। अण्डों से निकले लार्वा को शहतूत की पत्तियाँ खिलाई जाती हैं।
Exam Tips:
a) Eggs are kept at a suitable temperature and humidity until they hatch.
b) Mulberry leaves are the only food given to the silkworm larvae.
c) Egg-laying on cloth strips or paper makes the eggs easy to store and sell.
Question 4: कोकून से रेशम किस प्रकार प्राप्त किया जाता है?
Answer:
सबसे पहले रेशम कीट के कोकूनों का सावधानीपूर्वक चयन किया जाता है। ध्यान रखा जाना चाहिए कि यदि कीट कोकून को तोड़कर बाहर आ जाता है, तो रेशम बेकार हो जाता है। एकत्र किए गए कोकूनों को गर्म पानी में डुबो दिया जाता है, जिससे उनके अंदर के कीट मर जाते हैं। इसके बाद रेशम के तारों की रीलिंग कर ली जाती है।
Exam Tips:
a) If the moth breaks out of the cocoon, the silk filament is broken and becomes useless.
b) Hot water kills the pupa inside the cocoon and loosens the silk filament for reeling.
c) Reeling is the step that winds the silk filaments from the cocoons onto reels.
Question 5: ऊन उद्योग में व्यावसायिक संकट क्या है?
Answer:
ऊन उद्योग हमारे देश में अनेक व्यक्तियों के लिए जीविकोपार्जन का एक महत्वपूर्ण साधन है। लेकिन छंटाई करने वालों का कार्य जोखिम भरा है, क्योंकि कभी-कभी वे एन्थ्रेक्स नामक जीवाणु से संक्रमित हो जाते हैं। एन्थ्रेक्स एक घातक रक्त रोग है, जिसे सॉर्टर्स रोग कहते हैं। किसी भी उद्योग में कारीगरों द्वारा ऐसे जोखिमों को झेलना व्यावसायिक संकट कहलाता है।
Exam Tips:
a) Anthrax is a bacterial disease that can be caught from infected wool.
b) Sorters' disease is the name given to the anthrax infection of wool sorters.
Question 6: भेड़ के अलावा किन-किन जन्तुओं से ऊन प्राप्त की जाती है? ये कहाँ पाए जाते हैं?
Answer:
याक: तिब्बत और लद्दाख में पाया जाता है।
अंगोरा बकरी: जम्मू और कश्मीर में पाई जाती है।
ऊँट: राजस्थान में पाया जाता है।
लामा और ऐल्पेको: दक्षिण अमेरिका में पाए जाते हैं।
Exam Tips:
a) Yak wool comes from the high Himalayan regions of Tibet and Ladakh.
b) Llamas and alpacas are the main sources of wool in South America.
c) Camel wool is obtained mainly in the desert state of Rajasthan.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1: रेशों से ऊन संसाधित करने की प्रक्रिया समझाइए।
Answer:
रेशों से ऊन एक लम्बी प्रक्रिया द्वारा तैयार की जाती है। इसके प्रमुख चरण निम्न प्रकार हैं:
1. कटाई: सबसे पहले भेड़ के बालों को त्वचा की पतली परत के साथ शरीर से उतार लिया जाता है। इसके लिए मशीनों का उपयोग किया जाता है।
2. अभिमार्जन: त्वचा सहित उतारे गए बालों को टंकियों में डालकर अच्छी तरह धोया जाता है, जिससे उनकी चिकनाई, धूल और गर्द निकल जाए। यह क्रिया अभिमार्जन कहलाती है। आजकल मशीनों द्वारा भी अभिमार्जन किया जाता है।
3. छंटाई: इस प्रक्रिया के लिए बालों को कारखानों में भेज दिया जाता है, जहाँ विभिन्न गठन वाले बालों को छाँटा जाता है।
4. रेशों को छाँटना: बालों को सुखाने से पहले उनमें से कोमल और फूले हुए रेशों को छाँट लिया जाता है, जो बर कहलाते हैं। इन्हें सुखाकर धागों के रूप में कातकर ऊन तैयार की जाती है।
5. रंगाई: अब रेशों की विभिन्न रंगों से रंगाई की जाती है।
Exam Tips:
a) Scouring removes grease, dust and dirt from the wool, and it is done before sorting.
b) The soft, fluffy fibres that are selected in step four are called bar.
c) Machines now do much of the scouring, shearing and sorting work.
d) Dyeing is the last step, after the fibres have been spun into yarn.
Question 2: रेशम कीट के जीवन-चक्र का सचित्र वर्णन कीजिए।
Answer:
रेशम कीट के नर और मादा कीट अलग-अलग होते हैं, और दोनों पंख वाले होते हैं। मादा कीट शहतूत की पत्तियों पर एक बार में सौ से अधिक अण्डे देती है। अण्डों से रेशम कीट का लार्वा निकलता है, जिसे कैटरपिलर कहते हैं। कैटरपिलर शहतूत की पत्तियाँ खाता है और आकार में बढ़ता है। खूब पत्तियाँ खाकर यह शिथिल होने लगता है। फिर अपनी उदर ग्रन्थि से प्रोटीन से बना पदार्थ स्रावित करके स्वयं को लगातार ढकता जाता है और अपने ऊपर एक गोलाकार खोल बना लेता है। इस खोल सहित कीट को कोकून कहते हैं। कुछ समय पश्चात् पंखों वाला रेशम कीट कोकून को तोड़कर बाहर निकल आता है और पुनः अपना जीवन-चक्र प्रारम्भ करता है।
Exam Tips:
a) The four stages are egg, larva (caterpillar), pupa (cocoon) and adult moth, in that order.
b) The female lays more than a hundred eggs at a time on mulberry leaves.
c) The silk protein is secreted by a gland in the body of the caterpillar.
d) The adult moth breaks out of the cocoon, which is why the cocoon is damaged when the moth emerges.
Question 3: रेशम का संसाधन कैसे किया जाता है?
Answer:
रेशम फाइबर प्राप्त करने के लिए कोकूनों की बड़ी ढेरी का उपयोग किया जाता है। वयस्क कीट में विकसित होने से पहले ही कोकूनों को धूप में रखा जाता है, अथवा पानी में उबाला जाता है या गर्म भाप में रखा जाता है। इस प्रक्रम में रेशम के फाइबर पृथक् हो जाते हैं। रेशम के रूप में उपयोग के लिए कोकून में से रेशे निकालने के पश्चात् उनसे धागे बनाने की प्रक्रिया को रेशम की रीलिंग कहते हैं। रीलिंग विशेष मशीनों से की जाती है। फिर रेशम के फाइबरों की कताई की जाती है, जिससे रेशम के धागे प्राप्त होते हैं। बुनकरों द्वारा रेशम के इन्हीं धागों से वस्त्र बुने जाते हैं।
Exam Tips:
a) Cocoons are heated, boiled or exposed to steam before the silk fibres are separated.
b) Reeling is done by special machines that unwind the fibres from the cocoon.
c) Spinning twists the reeled fibres into threads, which weavers then use to make fabric.
d) The silk threads are woven by weavers into fabrics.
Free study material for Science
Science Class 7 Curriculum Solutions: Chapter 03 Fibre to Fabric
Textbook Solutions for Class 7 Science Chapter 03 Fibre to Fabric
Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Fibre to Fabric tailored for Class 7 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Science.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 7 Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 7 Science.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Science. You can access HBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 7 Science Solutions Chapter 3 रेशों से वस्त्र तक in printable PDF format for offline study on any device.