HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन InText Questions

Solutions for Class 7 Maths: Chapter 03 Data Handling

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 03 Data Handling using the official curriculum guides for Class 7 Maths. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Practice Class 7 Maths Solutions: Chapter 03 Data Handling

View or download the dedicated Chapter 03 Data Handling solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Maths.

प्रयास कीजिए (पृष्ठ सं. 66)

Question 1: आप पढ़ाई में व्यतीत किए गए अपने समय (घंटों में) का पूरे सप्ताह का औसत किस प्रकार ज्ञात करेंगे?

Answer:

एक सप्ताह में पढ़ाई में व्यतीत समय (घंटों में): 6, 5.5, 7, 6.5, 4.5, 7.5, 5
पढ़ाई में व्यतीत समय का योग = 6 + 5.5 + 7 + 6.5 + 4.5 + 7.5 + 5 = 42 घंटे
सप्ताह में दिनों की संख्या = 7
माध्य = पढ़ाई में व्यतीत समय का योग ÷ दिनों की संख्या
= 42 ÷ 7 घंटे = 6 घंटे। उत्तर

Exam Tips:

a) माध्य निकालने के लिए सभी आँकड़ों का योग करके उसे आँकड़ों की कुल संख्या से भाग दिया जाता है।
b) योग निकालते समय 5.5, 6.5, 4.5 और 7.5 जैसे दशमलव मानों को ध्यान से जोड़ें।
c) माध्य का मात्रक वही रखें जो आँकड़ों का है, जैसे घंटे।

 

पृष्ठ सं. 66

Question 1: एक सप्ताह की अपनी नींद में व्यतीत किए गए समय (घण्टों में) का माध्य ज्ञात कीजिए।

Answer:

एक सप्ताह में नींद में व्यतीत समय (घंटों में): 7, 7.5, 8.5, 8, 9, 8.5 और 7.5 है।
नींद में व्यतीत समय का योग = 7 + 7.5 + 8.5 + 8 + 9 + 8.5 + 7.5 = 56 घंटे
दिनों की संख्या = 7
माध्य = नींद में व्यतीत समय का योग ÷ दिनों की संख्या
= 56 ÷ 7 घंटे = 8 घंटे। उत्तर

Exam Tips:

a) सात मानों का योग 56 आता है, इसलिए माध्य 56 को 7 से भाग देकर मिलता है।
b) भाग करने के बाद परिणाम को योग से जाँच लें, क्योंकि 8 × 7 = 56 है।
c) माध्य का उत्तर घंटों में लिखें, क्योंकि आँकड़े घंटों में दिए गए हैं।

 

Question 2: \( \frac{1}{2} \) और \( \frac{1}{3} \) के बीच कम-से-कम पाँच संख्याएँ ज्ञात कीजिए।

Answer:

\( \frac{1}{2} \) और \( \frac{1}{3} \) के बीच पहली भिन्न (माध्य):
\( \frac{1}{2}\left(\frac{1}{2}+\frac{1}{3}\right)=\frac{1}{2}\left(\frac{5}{6}\right)=\frac{5}{12} \)
अतः \( \frac{1}{2} > \frac{5}{12} > \frac{1}{3} \)

\( \frac{1}{2} \) और \( \frac{5}{12} \) के बीच दूसरी भिन्न:
\( \frac{1}{2}\left(\frac{1}{2}+\frac{5}{12}\right)=\frac{1}{2}\left(\frac{11}{12}\right)=\frac{11}{24} \)

\( \frac{1}{2} \) और \( \frac{11}{24} \) के बीच तीसरी भिन्न:
\( \frac{1}{2}\left(\frac{12}{24}+\frac{11}{24}\right)=\frac{1}{2}\left(\frac{23}{24}\right)=\frac{23}{48} \)

\( \frac{1}{2} \) और \( \frac{23}{48} \) के बीच चौथी भिन्न:
\( \frac{1}{2}\left(\frac{24}{48}+\frac{23}{48}\right)=\frac{1}{2}\left(\frac{47}{48}\right)=\frac{47}{96} \)

\( \frac{1}{2} \) और \( \frac{47}{96} \) के बीच पाँचवीं भिन्न:
\( \frac{1}{2}\left(\frac{48}{96}+\frac{47}{96}\right)=\frac{1}{2}\left(\frac{95}{96}\right)=\frac{95}{192} \)

अतः \( \frac{1}{2} > \frac{95}{192} > \frac{47}{96} > \frac{23}{48} > \frac{11}{24} > \frac{5}{12} > \frac{1}{3} \)
अर्थात् \( \frac{1}{2} \) और \( \frac{1}{3} \) के बीच पाँच संख्याएँ \( \frac{95}{192}, \frac{47}{96}, \frac{23}{48}, \frac{11}{24} \) और \( \frac{5}{12} \) हैं।

Exam Tips:

a) दो भिन्नों का माध्य निकालने के लिए उनका योग करके उसे 2 से भाग दिया जाता है, जो ½ से गुणा करने के बराबर है।
b) हर नई संख्या पिछली संख्या और ½ के बीच ठीक बीच में आती है, इसलिए हर चरण में अंतर आधा होता जाता है।
c) अंतिम सूची को दशमलव में बदलकर क्रम जाँच लें, जैसे 95/192 ≈ 0.495 और 5/12 ≈ 0.417।

 

पृष्ठ सं. 70

Question 1: निम्नलिखित के बहुलक ज्ञात कीजिए:

Question 1 (i): 2, 6, 5, 3, 0, 3, 4, 3, 2, 4, 5, 2, 4.

Answer:

आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर:
0, 2, 2, 2, 3, 3, 3, 4, 4, 4, 5, 5, 6
यहाँ 2, 3 और 4 सबसे अधिक बार (3-3 बार) आए हैं। इसलिए 2, 3 और 4 बहुलक हैं।

Exam Tips:

a) जब दो या अधिक मान सबसे अधिक बार आते हैं, तो उस आँकड़े के एक से अधिक बहुलक हो सकते हैं।
b) गिनती से पहले आँकड़ों को आरोही क्रम में लिखने से समान मान पास-पास आ जाते हैं।
c) बहुलक तय करने से पहले सबसे छोटे और सबसे बड़े मानों सहित हर मान की बारंबारता गिन लें।

 

Question 1 (ii): 12, 14, 16, 12, 14, 14, 16, 14, 10, 14, 18, 14.

Answer:

आँकड़ों को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने पर:
10, 12, 12, 14, 14, 14, 14, 14, 14, 16, 16, 18
यहाँ 14 सबसे अधिक बार (6 बार) आया है।
∴ बहुलक = 14

Exam Tips:

a) आँकड़ों को क्रम में लिखने से वह मान तुरंत पहचान में आ जाता है जो सबसे अधिक बार दोहराया गया है।
b) बहुलक वह मान है जिसकी बारंबारता सबसे अधिक हो, न कि वह मान जिसका योग सबसे बड़ा हो।
c) यदि सभी मान बराबर बार आएँ, तो उस आँकड़े का कोई बहुलक नहीं होता।

 

पृष्ठ सं. 71

Question 1: निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक ज्ञात कीजिए:
12, 14, 12, 16, 15, 13, 14, 18, 19, 12, 14, 15, 16, 15, 16, 16, 15, 17, 13, 16, 16, 15, 15, 13, 15, 17, 15, 14, 15, 13, 15, 14.

Answer:

आँकड़ों को सारणी में व्यवस्थित करने पर:

चरमिलान चिह्नबारंबारता
12|||3
13||||4
14[5]5
15[5] [5]10
16[5] |6
17||2
18|1
19|1

सारणी से देखने पर संख्या 15 सबसे अधिक बार (10 बार) आई है।
∴ बहुलक = 15

Exam Tips:

a) मिलान चिह्नों में पाँच-पाँच की टोलियाँ पहले गिनें, फिर अलग खड़ी रेखाएँ जोड़ें।
b) सारणी की सभी बारंबारताओं का योग कुल आँकड़ों की संख्या, अर्थात् 32, के बराबर होना चाहिए।
c) बहुलक वह मान है जो सबसे अधिक बार आया हो, भले ही वह आँकड़ों का बीच का मान न हो।

 

Question 2: 25 बच्चों की ऊँचाइयाँ (सेमी में) नीचे दी गई हैं:
168, 165, 163, 160, 163, 161, 162, 164, 163, 162, 164, 163, 160, 163, 160, 165, 163, 162, 163, 164, 163, 160, 165, 163, 162.
उनकी लम्बाइयों का बहुलक क्या है ? यहाँ बहुलक से हम क्या समझते हैं ?

Answer:

आँकड़ों को सारणी में व्यवस्थित करने पर:

लम्बाई (सेमी में)मिलान चिह्नबारंबारता
160||||4
161|1
162||||4
163[5] ||||9
164|||3
165|||3
168|1

सारणी से देखने पर 163 सेमी सबसे अधिक बार (9 बार) आया है।
∴ बहुलक = 163 सेमी
यहाँ बहुलक से यह तात्पर्य है कि कक्षा के अधिकांश बच्चों की लम्बाई 163 सेमी है।

Exam Tips:

a) सारणी की बारंबारताओं का योग 25 होना चाहिए, क्योंकि 25 बच्चों की ऊँचाइयाँ दी गई हैं।
b) बहुलक ऊँचाई का वह मान है जो सबसे अधिक बच्चों की होती है, न कि औसत ऊँचाई।
c) उत्तर में बहुलक के साथ उसका मात्रक (सेमी) अवश्य लिखें।

 

पृष्ठ सं. 72

Question 1: अपने मित्रों से चर्चा कीजिए और

Question 1 (a): दो स्थितियाँ दीजिए, जहाँ प्रतिनिधि मान के रूप में माध्य का प्रयोग उपयुक्त होगा।

Answer:

दो स्थितियाँ जिनमें प्रतिनिधि मान के रूप में माध्य का प्रयोग उपयुक्त है:
(i) प्रतिदिन पढ़ाई के घंटों से सप्ताह में पढ़ाई का माध्य समय ज्ञात करना।
(ii) विभिन्न पारियों में बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए रनों से प्रति पारी में उसके द्वारा बनाए गए रनों का माध्य ज्ञात करना।

Exam Tips:

a) माध्य उन स्थितियों में उपयोगी है जहाँ हर आँकड़ा बराबर महत्व रखता है, जैसे दैनिक पढ़ाई के घंटे।
b) बल्लेबाज़ के रनों का माध्य उसके औसत प्रदर्शन को दर्शाता है, इसलिए यह सबसे सामान्य उदाहरण है।

 

Question 1 (b): दो स्थितियाँ दीजिए, जहाँ प्रतिनिधि मान के रूप में बहुलक का प्रयोग उपयुक्त होगा।

Answer:

दो स्थितियाँ जिनमें प्रतिनिधि मान के रूप में बहुलक का प्रयोग उपयुक्त है:
(i) रेडीमेड कपड़ों की साप्ताहिक माँग ज्ञात करने में।
(ii) घर में दरवाज़े की ऊँचाई ज्ञात करने में।

Exam Tips:

a) बहुलक वह आकार या मान बताता है जो सबसे अधिक बार माँगा या प्रयोग किया जाता है।
b) दुकानदार के लिए सबसे अधिक बिकने वाले आकार का बहुलक जानना स्टॉक तय करने में मदद करता है।

 

पृष्ठ सं. 73

Question 1: आपके एक मित्र ने दिए हुए आँकड़ों के माध्यक और बहुलक ज्ञात किए। उस मित्र द्वारा की गई त्रुटि, यदि कोई हो, तो बताइए और सही कीजिए :
35, 32, 35, 42, 38, 32, 34
माध्यक = 42, बहुलक = 32

Answer:

दिए हुए आँकड़ों को आरोही क्रम में रखने पर:
32, 32, 34, 35, 35, 38, 42
∵ आँकड़ों की संख्या (N) विषम है, अर्थात् N = 7 है।
∴ माध्यक = \( \frac{N+1}{2} \) वाँ पद = \( \frac{7+1}{2} \) वाँ पद = 4वाँ पद = 35
और आँकड़ों में 32 और 35 दो-दो बार आए हैं, जो सबसे अधिक बारंबारता है।
∴ बहुलक = 32 और 35

अतः सही माध्यक 35 है, न कि 42, और सही बहुलक 32 तथा 35 दोनों हैं।

Exam Tips:

a) माध्यक ज्ञात करने से पहले आँकड़ों को आरोही क्रम में लिखना अनिवार्य है, क्योंकि स्थिति क्रम पर निर्भर करती है।
b) विषम संख्या वाले आँकड़ों में माध्यक का स्थान (N + 1) ÷ 2 होता है।
c) जब दो मान बराबर सबसे अधिक बार आएँ, तो बहुलक दोनों मान होते हैं।

 

पृष्ठ सं. 78

Question 1: दिया हुआ दंड आलेख, विभिन्न कंपनियों द्वारा बनाई गई जल प्रतिरोधी (Water resistant) घड़ियों की जाँच के लिए किए गए एक सर्वेक्षण को दर्शाता है। इनमें से प्रत्येक कंपनी ने यह दावा किया कि उनकी घड़ियाँ जल प्रतिरोधी हैं। एक जाँच के बाद निम्न परिणाम प्राप्त हुए हैं।

Question 1 (a): क्या आप प्रत्येक कंपनी के लिए, रिसाव (Leak) वाली घड़ियों की संख्या की, जाँच की गई कुल घड़ियों की संख्या से भिन्न बना सकते हैं?

Answer:

प्रत्येक कंपनी द्वारा जाँच की गई रिसाव वाली घड़ियों का भिन्न:
A के लिए = \( \frac{20}{40} = \frac{1}{2} \)
B के लिए = \( \frac{10}{40} = \frac{1}{4} \)
C के लिए = \( \frac{15}{40} = \frac{3}{8} \)
D के लिए = \( \frac{25}{40} = \frac{5}{8} \)

Exam Tips:

a) चारों कंपनियों ने 40-40 घड़ियाँ जाँची, इसलिए भिन्नों का हर 40 ही रहेगा।
b) हर भिन्न को सबसे सरल रूप में लिखें, जैसे 20/40 का सरल रूप 1/2 है।
c) समान कुल संख्या में जितने कम रिसाव वाली घड़ियाँ होंगी, भिन्न उतना ही छोटा होगा।

 

Question 1 (b): इसके आधार पर आप क्या बता सकते हैं कि किस कंपनी की घड़ियाँ बेहतर हैं?

Answer:

स्पष्ट है कि 10 < 15 < 20 < 25, अर्थात् \( \frac{10}{40} < \frac{15}{40} < \frac{20}{40} < \frac{25}{40} \)
अतः कंपनी B की घड़ियाँ बेहतर हैं, क्योंकि उसकी घड़ियों में रिसाव सबसे कम (\( \frac{1}{4} \)) है।

Exam Tips:

a) जिस कंपनी का रिसाव-भिन्न सबसे छोटा हो, उसकी घड़ियाँ सबसे अधिक जल प्रतिरोधी होती हैं।
b) समान हर वाले भिन्नों की तुलना उनके अंश (लिखे हुए रिसाव वाली घड़ियों की संख्या) से करें।
c) कंपनी D में रिसाव वाली घड़ियाँ सबसे अधिक (25 में से) हैं, इसलिए उसकी घड़ियाँ सबसे कम भरोसेमंद हैं।

 

Question 2: वर्षों 1995, 1996, 1997 और 1998 में, अंग्रेज़ी और हिन्दी की पुस्तकों की बिक्री नीचे दी गई है:

विषय / वर्ष1995199619971998
अंग्रेज़ी350400450620
हिन्दी500525600650

एक दोहरा दंड आलेख खींचिए और निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

Question 2 (a): किस वर्ष में दोनों भाषाओं की पुस्तकों की बिक्री का अंतर न्यूनतम था?

Answer:

दोहरा दंड आलेख (पैमाना: 1 बड़ा खाना = 100 पुस्तकें):

01002003004005006001995199619971998EnglishHindiBooks soldYear

दोनों भाषाओं की पुस्तकों की बिक्री का अंतर:
1995: 500 − 350 = 150
1996: 525 − 400 = 125
1997: 600 − 450 = 150
1998: 650 − 620 = 30
अतः दोनों भाषाओं की पुस्तकों की बिक्री का अंतर वर्ष 1998 में न्यूनतम था।

Exam Tips:

a) हर वर्ष का अंतर निकालने के लिए हिन्दी की बिक्री से अंग्रेज़ी की बिक्री घटाएँ, क्योंकि हिन्दी हर वर्ष अधिक रही है।
b) दोहरे दंड आलेख में जिस वर्ष दोनों दंड लगभग बराबर ऊँचाई पर हों, वहीं अंतर सबसे कम होता है।
c) अंतरों की तुलना करें, मूल बिक्री की संख्या की नहीं, तभी सही वर्ष मिलता है।

 

Question 2 (b): क्या आप कह सकते हैं कि अंग्रेज़ी की पुस्तकों की माँग में तेज़ी से वृद्धि हुई है? इसका औचित्य समझाइए।

Answer:

हाँ, कहा जा सकता है कि अंग्रेज़ी की पुस्तकों की माँग में तेज़ी से वृद्धि हुई है।
1995 से 1998 के बीच अंग्रेज़ी की बिक्री 350 से बढ़कर 620 हो गई, अर्थात् 270 पुस्तकों की वृद्धि हुई।
इसी अवधि में हिन्दी की बिक्री 500 से बढ़कर 650 हुई, अर्थात् 150 पुस्तकों की वृद्धि हुई।
अतः अंग्रेज़ी की बिक्री हिन्दी की तुलना में अधिक तेज़ी से बढ़ी है, जो दंड आलेख में भी स्पष्ट दिखता है।

Exam Tips:

a) वृद्धि का आकलन पहले और अंतिम वर्ष के मानों की तुलना से करें, जैसे 350 से 620।
b) अंग्रेज़ी की बिक्री में 270 और हिन्दी की बिक्री में 150 पुस्तकों की वृद्धि हुई।
c) दंड आलेख की ऊँचाई से भी वृद्धि की दिशा और गति की तुलना की जा सकती है।

 

पृष्ठ सं. 80

Question 1: कुछ स्थितियों के बारे में सोचिए, जिनमें कम-से-कम तीन ऐसी हों जिनका घटित होना निश्चित हो, कुछ ऐसी जिनका घटित होना असंभव हो तथा कुछ ऐसी जो हो भी सकती हों और न भी हो सकती हों, अर्थात् जिनके होने का कुछ संयोग (chance) या संभावना हो।

Answer:

निश्चित घटित हो सकने वाली स्थितियाँ:
(i) एक सिक्के को उछाला जाता है, तो चित या पट आने की घटना निश्चित है।
(ii) पासे को फेंकने पर छः अंकों (1, 2, 3, 4, 5, 6) में से एक अंक आना निश्चित घटना है।
(iii) किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण होने की घटना निश्चित है।

असंभव स्थितियाँ जो घटित नहीं हो सकतीं:
(i) सूर्य का पूर्व दिशा में छिपना।
(ii) 5 मीटर का एक व्यक्ति।
(iii) पासे के उछालने पर 7 अंक का आना।

घटित हो या न होने वाली स्थितियाँ:
(i) वह प्रधानमंत्री हो सकता है।
(ii) शायद आज वर्षा हो सकती है।
(iii) शायद वह गलत है।

Exam Tips:

a) निश्चित घटना की प्रायिकता 1 होती है और असंभव घटना की प्रायिकता 0 होती है।
b) पासे को फेंकने पर हमेशा 1 से 6 के बीच कोई अंक आता है, इसलिए यह घटना निश्चित है।
c) सूर्य हर दिन पश्चिम में ही अस्त होता है, इसलिए उसका पश्चिम में छिपना असंभव नहीं, बल्कि निश्चित घटना है।
d) जिन घटनाओं की प्रायिकता 0 और 1 के बीच हो, उन्हें संभावित घटनाएँ कहते हैं।

 

पृष्ठ सं. 82

Question 1: (इसे समूह में कीजिए)
एक सिक्के को 100 बार उछालिए और ज्ञात कीजिए कि चित कितनी बार आया है तथा पट कितनी बार आया।

Answer:

चित और पट की संख्या का योग हर बार 100 होगा। एक प्रयोग में चित 51 बार और पट 49 बार आया। आपके परिणाम अलग हो सकते हैं, परंतु चित और पट की संख्याओं का योग हमेशा 100 ही होगा।

Exam Tips:

a) चित और पट की संख्याओं का योग कुल उछालों की संख्या के बराबर होना चाहिए।
b) कुछ ही उछालों में परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं, पर बहुत अधिक उछालों में दोनों संख्याएँ लगभग बराबर होने लगती हैं।

 

Question 2: आफ़ताब ने एक पासे को 250 बार फेंका और निम्नलिखित सारणी प्राप्त की :

पासे पर संख्यामिलान चिह्न
1[5] [5] [5] [5] [5] [5] |||
2[5] [5] [5] [5] [5] [5] [5] [5]
3[5] [5] [5] [5] [5] [5] [5] [5] [5] ||
4[5] [5] [5] [5] [5] [5] [5] [5] [5] [5] ||
5[5] [5] [5] [5] [5] [5] [5] |||
6[5] [5] [5] [5] [5] [5] [5] [5]

इन आँकड़ों के लिए एक दंड आलेख खींचिए।

Answer:

दी गई सारणी निम्न परिणाम देती है:

पासे पर संख्याबारंबारता
133
240
347
452
538
640

उपरोक्त आँकड़ों का दंड आलेख इस प्रकार है (पैमाना: 1 खाना = 5 संख्या, ऊँचाई पर बारंबारता):

01020304050334047523840123456Number on dieFrequency

Exam Tips:

a) सभी बारंबारताओं का योग 250 होना चाहिए, जो फेंकों की कुल संख्या है।
b) दंड आलेख में हर पासे के दंड की चौड़ाई और दो दंडों के बीच का अंतर बराबर रखें।
c) दंड आलेख के पैमाने को ऐसा चुनें कि सबसे ऊँचा दंड (52) अक्ष में आ जाए।

 

Question 3: एक पासे को 100 बार फेंकिए तथा परिणामों को रिकॉर्ड कीजिए। ज्ञात कीजिए कि 1, 2, 3, 4, 5 और 6 कितनी-कितनी बार आए हैं:

Answer:

परिणाम हर बार अलग हो सकते हैं, परंतु सभी अंकों की बारंबारताओं का योग 100 होगा। एक प्रयोग के परिणाम नीचे दिए गए हैं:

संख्या (आने वाली)संख्या (प्राप्त होने वाली)
116
217
316
418
518
615

Exam Tips:

a) सभी छह अंकों की बारंबारताओं का योग 100 होना चाहिए, क्योंकि पासे को 100 बार फेंका गया है।
b) एक निष्पक्ष पासे पर हर अंक के आने की संभावना लगभग 100 ÷ 6 ≈ 17 बार होती है, इसलिए परिणाम इसके आसपास रहते हैं।
c) परिणाम दर्ज करते समय हर फेंक को मिलान चिह्न से तुरंत लिख लें, ताकि गिनती में गलती न हो।

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 7 Maths Chapter 03 Data Handling

Accessing Chapter 03 Data Handling Solutions

Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Data Handling tailored for Class 7 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Maths.

Concept-Driven Answers for Class 7 Maths

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 7 Maths module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 7 Maths.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन InText Questions for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन InText Questions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Maths are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Maths Haryana Board solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन InText Questions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Maths concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन InText Questions will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन InText Questions in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Maths. You can access HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन InText Questions in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Maths Haryana Board solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 3 आँकड़ों का प्रबंधन InText Questions in printable PDF format for offline study on any device.