Download Haryana Board Solutions for Class 7 Maths Chapter 10 Practical Geometry
Review structured textbook solutions for Class 7 Maths Chapter 10 Practical Geometry. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access Haryana Board Solutions and Answers
View or download the dedicated Chapter 10 Practical Geometry solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Maths.
इन्हें कीजिए (पृष्ठ सं. 214)
Question 1: अब एक अन्य त्रिभुज DEF की रचना करें , जिसमें DE = 5 सेमी, EF = 6 सेमी और DF = 7 सेमी है।
ΔDEF को काट कर उसे ΔABC पर रखिए।
Answer:
पहले दी गई मापों के अनुसार त्रिभुज DEF की रफ आकृति बनाते हैं।
रचना के पद:
1. EF रेखाखण्ड 6 सेमी खींचा।
2. बिन्दु E को केन्द्र मानकर 5 सेमी त्रिज्या का चाप EF के ऊपर की ओर लगाया।
3. अब बिन्दु F को केन्द्र मानकर 7 सेमी त्रिज्या का चाप लेकर खींचा, जो चरण 2 वाले चाप को बिन्दु D पर काटता है।
4. DE और DF को मिलाया।
5. इस प्रकार अभीष्ट ΔDEF प्राप्त हुआ।
ΔDEF को काटकर उसे ΔABC के ऊपर (पुस्तक में आकृति 10.3) रखें तो ΔDEF की भुजाएँ ΔABC की भुजाओं के बराबर हैं। इसलिए दोनों त्रिभुज सर्वांगसम होंगे। यह S.S.S. (भुजा-भुजा-भुजा) सर्वांगसमता का नियम है।
Exam Tips:
a) दोनों चाप D पर मिलते हैं, इसलिए उन्हें ध्यान से खींचें ताकि D की स्थिति सही रहे।
b) त्रिभुज बनने के लिए किन्हीं दो भुजाओं का योग तीसरी भुजा से बड़ा होना चाहिए; यहाँ 5 + 6 = 11 सेमी > 7 सेमी है।
c) तीनों भुजाएँ बराबर होने पर दो त्रिभुज सर्वांगसम होते हैं, इसे S.S.S. नियम कहते हैं।
d) पेंसिल की नोक तेज़ रखें, क्योंकि त्रिभुज की शुद्धता चापों के कटान बिन्दु पर निर्भर करती है।
पृष्ठ सं. 216
Question 1: अब एक अन्य त्रिभुज ABC की रचना करें ताकि AB = 3 सेमी, BC = 5.5 सेमी और ∠ABC = 60° हो। इस ΔABC को काटकर ΔPQR पर रखिए। हम क्या देखते हैं ?
Answer:
रचना के पद:
पद 1 : BC = 5.5 सेमी की एक रेखा खींचते हैं।
पद 2 : B पर BC के साथ 60° का कोण बनाते हुए BX किरण खींची।
पद 3 : B को केन्द्र मानकर 3 सेमी की त्रिज्या का चाप खींचा, जो BX को A पर काटता है।
पद 4 : AC को मिलाया।
इस प्रकार अभीष्ट ΔABC प्राप्त होगा।
हम देखते हैं कि ΔABC व ΔPQR (पुस्तक आकृति 10.5) समान हैं। यदि एक त्रिभुज की दो भुजाएँ और उनके अंतर्गत कोण, दूसरे त्रिभुज की दो भुजाएँ और उनके अंतर्गत कोण के बराबर हैं, तो त्रिभुज सर्वांगसम होंगे। यह S.A.S. सर्वांगसमता का नियम है।
Exam Tips:
a) ∠ABC, भुजाएँ AB और BC के बीच स्थित है, इसलिए नियम S.A.S. लागू होता है।
b) 60° का कोण चाँदे (protractor) की सहायता से बिन्दु B पर BC के साथ बनाएँ।
c) 3 सेमी त्रिज्या का चाप B से खींचने पर वह BX को जिस बिन्दु पर काटता है, वही बिन्दु A है।
d) S.A.S. नियम में कोण दोनों भुजाओं के अंतर्गत होना चाहिए, केवल कोई भी कोण पर्याप्त नहीं है।
पृष्ठ सं. 218
Question 1: अब एक अन्य त्रिभुज LMN खींचिए, जिसमें ∠NLM = 30°, LM = 6 सेमी और ∠NML = 100° हो। इस त्रिभुज LMN को काटकर त्रिभुज XYZ पर रखिए।
Answer:
रचना के पद:
पद 1 : एक रेखाखण्ड LM = 6 सेमी खींचा।
पद 2 : बिन्दु L पर ∠XLM = 30° का कोण बनाया तथा M पर ∠YML = 100° का कोण बनाया।
पद 3 : LX और MY आगे बढ़ाने पर आपस में N पर काटते हैं।
इस प्रकार अभीष्ट ΔLMN प्राप्त होगा।
इस प्रकार हम देखते हैं कि ΔLMN व ΔXYZ (पुस्तक में आकृति 10.6) सम्पाती हैं। यदि एक त्रिभुज के दो कोण और उनके अंतर्गत भुजा, दूसरे त्रिभुज के दो कोण और उनके अंतर्गत भुजा के बराबर हैं, तो दोनों त्रिभुज सर्वांगसम होंगे। यह A.S.A. सर्वांगसमता का नियम है।
Exam Tips:
a) 30° + 100° = 130° है, जो 180° से कम है, इसलिए इस त्रिभुज की रचना संभव है।
b) तीसरा कोण ∠LNM = 180° − 130° = 50° होगा।
c) दिया गया रेखाखण्ड LM दोनों कोणों के बीच स्थित है, इसलिए नियम A.S.A. है।
d) LX और MY को तब तक आगे बढ़ाएँ जब तक वे N पर न मिलें।
Free study material for Maths
Maths Class 7 Curriculum Solutions: Chapter 10 Practical Geometry
Accessing Chapter 10 Practical Geometry Solutions
Review comprehensive exercise answers for Class 7 Maths Chapter 10 Practical Geometry. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Concept-Driven Answers for Class 7 Maths
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 10 Practical Geometry concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Maximizing Study Efficiency
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 7 Maths.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती InText Questions is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Maths are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती InText Questions as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Maths concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती InText Questions will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 7 Maths. You can access HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती InText Questions in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 7 Maths Solutions Chapter 10 प्रायोगिक ज्यामिती InText Questions in printable PDF format for offline study on any device.