HBSE Class 7 Hindi Solutions Vasant Chapter 16 भोर और बरखा

Official Haryana Board Solutions for Class 7 Hindi: Chapter 16 Bhor Aur Barkha

Explore reliable textbook solutions for Chapter 16 Bhor Aur Barkha tailored for Class 7 learners. Utilizing these Hindi answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Chapter-wise Solutions for Hindi: Chapter 16 Bhor Aur Barkha

View or download the dedicated Chapter 16 Bhor Aur Barkha solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Hindi.

कविता से

Question 1: ‘बंसीवारे ललना’, ‘मोरे प्यारे’, ‘लाल जी’ कहते हुए यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं और वे कौन-कौन सी बातें कहती हैं?

Answer:

इन शब्दों का प्रयोग करते हुए यशोदा बाल कृष्ण को जगाने का प्रयास करती हैं। वे यह भी कहती हैं:
रात बीत गई है, सवेरा हो गया है।
घर-घर के किवाड़ खुल गए हैं।
गोपियाँ दही बिलो रही हैं, उनके कंगन झनक रहे हैं।
दरवाजे पर लोग खड़े हैं।
बालक शोर मचा रहे हैं और जय-जय का उच्चारण कर रहे हैं।
उन्होंने हाथ में माखन-रोटी ले रखी है।

Exam Tips:

a) यशोदा द्वारा दिए गए संकेत रात बीतने और सवेरा होने के हैं, इन्हें क्रम से लिखें।
b) संबोधन शब्द "बंसीवारे ललना" कृष्ण के लिए प्रयुक्त हुए हैं।
c) ग्वाल-बालों का शोर और जय-जयकार भी उत्तर का हिस्सा है।

 

Question 2: नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए।
‘माखन-रोटी हाथ मैं लीनी, गउवन के रखवारे।’

Answer:

इस पंक्ति का आशय है कि श्रीकृष्ण ने हाथ में माखन-रोटी ले ली है। वे गायों के रखवाले हैं।

Exam Tips:

a) पंक्ति का कर्ता श्रीकृष्ण हैं, इसलिए आशय में उन्हीं का उल्लेख करें।
b) "गउवन के रखवारे" का अर्थ गायों की रक्षा करने वाले है।

 

Question 3: पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए।

Answer:

सुबह होते ही ब्रज के घरों के दरवाजों के किवाड़ खुल जाते हैं और लोगों का आना-जाना शुरू हो जाता है। सुबह होते ही ब्रज के घरों में गोपियाँ दही मथना प्रारंभ कर देती हैं और मक्खन निकालती हैं। उनके हाथों के कंगनों की झनकार सुनाई देने लगती है। नंद बाबा के घर के दरवाजे पर लोग खड़े होने लगते हैं। ग्वाल-बाल कोलाहल करने लगते हैं और कृष्ण की जय-जयकार शुरू हो जाती है। बाल-कृष्ण हाथ में माखन-रोटी ले लेते हैं।

Exam Tips:

a) भोर के दृश्य को क्रम से लिखें: दरवाजे खुलना, दही मथना, कंगनों की झनकार।
b) ग्वाल-बालों का कोलाहल और जय-जयकार का उल्लेख करें।
c) अंत में बाल-कृष्ण के हाथ में माखन-रोटी का उल्लेख करें।

 

Question 4: मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा?

Answer:

मीरा को सावन मनभावन इसलिए लगने लगा, क्योंकि सावन की फुहारों में मन उमंग से भर जाता है। इस मास में बिजली चमकती है और झर-झर करके वर्षा होती है। नन्ही-नन्ही बूँदें बड़ी अच्छी लगती हैं।

Exam Tips:

a) सावन की फुहारों से मन में उमंग आने का कारण लिखें।
b) बिजली चमकना और झर-झर वर्षा का उल्लेख करें।

 

Question 5: पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।

Answer:

सावन मास अत्यंत मनमोहक होता है। सावन की बदरिया बरसकर तन-मन को हर्षित कर देती है। इस मास में मन उमंग से भरने लगता है। वर्षा ऋतु में चारों दिशाओं से बादल उमड़-घुमड़कर आते हैं, बिजली चमकती है और बूँदों की झड़ी लग जाती है। नन्ही-नन्ही बूँदें पड़ती हैं और शीतल वायु चलने लगती है। ऋतु अत्यंत सुहावनी हो जाती है।

Exam Tips:

a) सावन को "मनमोहक" और "सुहावना" कहकर विशेषताएँ लिखें।
b) बादलों का उमड़ना, बिजली का चमकना और बूँदों की झड़ी, तीनों दृश्य लिखें।
c) शीतल वायु का उल्लेख करना न भूलें।

 

कविता से आगे

Question 1: मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्ध कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।

Answer:

1. कबीरदास – रचना बीजक
2. सूरदास – रचना सूरसागर
3. तुलसीदास – रचना रामचरितमानस
4. जायसी – रचना पद्मावत

Exam Tips:

a) कबीर की रचना "बीजक" है, जो उनके पदों और साखियों का संग्रह माना जाता है।
b) सूरदास की रचना "सूरसागर" है और इसमें कृष्ण की लीलाओं का वर्णन है।
c) तुलसीदास का "रामचरितमानस" अवधी भाषा में लिखा गया है।

 

Question 2: सावन वर्षा ऋतु का महीना है, वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम लिखिए।

Answer:

आषाढ़ और भादो (भाद्रपद)।

Exam Tips:

a) आषाढ़ सावन से पहले आता है।
b) भादो सावन के बाद आता है।

 

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: मीरा की भक्ति किसके प्रति थी?

Answer:

मीरा की भक्ति कृष्ण के प्रति थी।

Exam Tips:

a) उत्तर में "कृष्ण" शब्द का प्रयोग करें।

 

Question 2: गोपियाँ दही क्यों मथ रही हैं?

Answer:

गोपियाँ दही मथकर मक्खन निकालना चाह रही हैं।

Exam Tips:

a) "मक्खन निकालना" उद्देश्य के रूप में लिखें।

 

Question 3: ग्वालों ने हाथ में क्या वस्तु ले रखी है?

Answer:

ग्वालों ने हाथ में माखन-रोटी ले रखी है।

Exam Tips:

a) उत्तर में "माखन-रोटी" शब्द अवश्य लिखें।

 

Question 4: कवयित्री का मन क्यों उमग रहा है?

Answer:

क्योंकि कवयित्री को हरि (कृष्ण) के आने की भनक लग गई है।

Exam Tips:

a) "भनक लगना" का अर्थ आने की सूचना मिलना है।

 

Question 5: कैसी बूँदें पड़ रही हैं?

Answer:

नन्ही-नन्ही बूँदें पड़ रही हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर में "नन्ही-नन्ही" शब्द लिखें।

 

लघुत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: मीरा ने सावन का वर्णन किस प्रकार किया है?

Answer:

मीरा बताती हैं कि सावन की बदली बरस रही है। चारों ओर से बादल उमड़-घुमड़कर आ रहे हैं, बिजली चमक रही है, नन्ही-नन्ही बूँदें पड़ रही हैं तथा शीतल वायु चल रही है।

Exam Tips:

a) बदली, बादल, बिजली, बूँदें और शीतल वायु, पाँचों दृश्य लिखें।
b) सावन के दृश्यों को वर्तमानकाल में लिखें।

 

Question 2: माता यशोदा अपने ललना को किस प्रकार जगाती हैं?

Answer:

माता यशोदा अपने ललना कृष्ण को तरह-तरह के संकेत देकर जगाती हैं। वे कहती हैं कि रात बीत गई है, घरों के किवाड़ खुल गए हैं, ग्वाल-बाल कोलाहल कर रहे हैं और ग्वालों ने हाथों में माखन-रोटी ले रखी है, अर्थात् वे गायों को लेकर वन जाने की तैयारी में हैं।

Exam Tips:

a) रात बीतने और सवेरा होने के संकेत लिखें।
b) ग्वालों के हाथ में माखन-रोटी का अर्थ गायों को लेकर वन जाने की तैयारी बताएँ।
c) उत्तर में माता यशोदा के शब्दों का उल्लेख करें।

 

Question 3: मीराबाई का एक अन्य पद लिखिए।

Answer:

पायो जी म्हाँ तो राम रतन धन पायो। वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, किरपा कर अपनायो। जनम-जनम की पूँजी पाई, जग में सभी खोवायो। खरचैं नहिं कोई चोर न लेवै, दिन-दिन बढ़त सवायो।। सत की नाव खेवटिया सतगुरु, भव-सागर तर आयो।। मीरा के प्रभु गिरधर नागर, हरख-हरख जस गायो।।

Exam Tips:

a) पद की पंक्तियाँ ठीक क्रम में लिखें।
b) पद के अंत में "गिरधर नागर" का नाम अवश्य लिखें।

 

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

Question 1: कौन, किसको जगाने का उपक्रम कर रही है?

Answer:

माता यशोदा बालक कृष्ण को नींद से जगाने का उपक्रम कर रही हैं।

Exam Tips:

a) "उपक्रम" का अर्थ प्रयास या आरंभ है।
b) जगाने वाली माता यशोदा और जागने वाले कृष्ण, दोनों का नाम लिखें।

 

Question 2: जगाने वाली रात बीतने का क्या-क्या संकेत बता रही है?

Answer:

घर-घर के दरवाजों के किवाड़ खुल गए हैं।
गोपियाँ दही मथने लगी हैं, उनके कंगनों की झनकार सुनाई पड़ रही है।
दरवाजे पर सुर-नर खड़े हैं।

Exam Tips:

a) तीनों संकेत अलग-अलग पंक्ति में लिखें।
b) किवाड़ खुलना और दही मथना, दोनों शुभ दिन के आरंभ के संकेत हैं।
c) दरवाजे पर "सुर-नर" का अर्थ देवता और मनुष्य है।

 

Question 3: ग्वाल-बाल क्या कर रहे हैं?

Answer:

ग्वाल-बाल कोलाहल कर रहे हैं और जय-जय का उद्घोष कर रहे हैं, उनके हाथ में माखन-रोटी है।

Exam Tips:

a) कोलाहल और जय-जय उद्घोष, दोनों क्रियाएँ लिखें।
b) माखन-रोटी का उल्लेख भी करें।

 

Question 4: श्रीकृष्ण की शरण में आने पर क्या होता है?

Answer:

जो भी श्रीकृष्ण की शरण में आता है, श्रीकृष्ण उसका उद्धार कर देते हैं अर्थात् उसका बेड़ा पार कर देते हैं।

Exam Tips:

a) "उद्धार" और "बेड़ा पार" दोनों का अर्थ एक ही है।

 

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

Question 1: इस पद में किसको जगाया जा रहा है?
(क) बालक कृष्ण को
(ख) कवयित्री को
(ग) ग्वाल-बालों को
(घ) ग्वालों को

Answer:

(क) बालक कृष्ण को

Exam Tips:

a) पद में माता यशोदा बालक कृष्ण को जगाती हैं।

 

Question 2: दही कौन मथ रहा है?
(क) गोपियाँ
(ख) राधा
(ग) लालजी
(घ) माता यशोदा

Answer:

(क) गोपियाँ

Exam Tips:

a) पद की पंक्ति में दही मथने वाली गोपियाँ बताई गई हैं।

 

Question 3: माखन-रोटी कहाँ है?
(क) ग्वालों के हाथ में
(ख) ग्वालों के मुँह में
(ग) कवयित्री के पास
(घ) बाल कृष्ण के पास

Answer:

(घ) बाल कृष्ण के पास

Exam Tips:

a) पद के अनुसार बाल-कृष्ण ने हाथ में माखन-रोटी ले ली।

 

Question 4: ‘भोर भयो’ में किस अलंकार का प्रयोग है?
(क) अनुप्रास
(ख) यमक
(ग) श्लेष
(घ) पुनरुक्ति

Answer:

(क) अनुप्रास

Exam Tips:

a) एक ही वर्ण की आवृत्ति से बना अनुप्रास अलंकार है।

 

अर्थग्रहण संबंधी प्रश्न

Question 1: ‘बरस बदरिया’ में किस ऋतु और किस मास के बारे में बताया गया है?

Answer:

इसमें वर्षा ऋतु और उसके प्रमुख मास सावन के बारे में बताया गया है।

Exam Tips:

a) ऋतु और मास दोनों के नाम अलग-अलग लिखें।

 

Question 2: किसका मन उमंग रहा है और क्यों?

Answer:

कवयित्री का मन उमंग रहा है, क्योंकि उसे हरि (कृष्ण) के आने की भनक पड़ गई है।

Exam Tips:

a) मन की उमंग और उसका कारण दोनों लिखें।

 

Question 3: पद के आधार पर प्राकृतिक वातावरण का चित्रण कीजिए।

Answer:

वर्षा ऋतु में चारों ओर बादल उमड़-घुमड़ रहे हैं, बिजली चमक रही है, नन्ही-नन्ही बूँदें पड़ रही हैं और शीतल वायु चल रही है।

Exam Tips:

a) बादल, बिजली, बूँदें और शीतल वायु, चारों दृश्य लिखें।
b) वातावरण का वर्णन वर्तमानकाल में करें।

 

बहुविकल्पी प्रश्न सही उत्तर चुनकर लिखिए

Question 1: ‘बरस बदरिया’ में कौन-सा अलंकार है?
(क) अनुप्रास
(ख) यमक
(ग) श्लेष
(घ) पुनरुक्ति

Answer:

(क) अनुप्रास

Exam Tips:

a) ‘ब’ वर्ण की आवृत्ति के कारण यहाँ अनुप्रास अलंकार है।

 

Question 2: इस पद में किस मास का उल्लेख है?
(क) आषाढ़
(ख) सावन
(ग) कार्तिक
(घ) फागुन

Answer:

(ख) सावन

Exam Tips:

a) पद में सावन मास का उल्लेख है।

 

Question 3: इस पद की रचना किसने की है?
(क) मीराबाई ने
(ख) सूरदास ने
(ग) कबीर ने
(घ) रहीम ने

Answer:

(क) मीराबाई ने

Exam Tips:

a) इस पद की रचयिता कृष्ण भक्त कवयित्री मीराबाई हैं।

 

कवयित्री-परिचय

Question 1: मीराबाई का संक्षिप्त जीवन-परिचय देते हुए उनकी साहित्यिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

Answer:

जीवन-परिचय:
मीराबाई का जन्म सन् 1504 ई. के लगभग राजस्थान में मेड़ता के पास कुड़की ग्राम में हुआ था। मीरा के पिता का नाम रतन सिंह था। बाल्यकाल में ही माता की मृत्यु हो जाने के कारण उनका लालन-पालन दादा ने किया, जो वैष्णव भक्त थे। मीरा का विवाह मेवाड़ के चित्तौड़ के राणा सांगा के पुत्र भोजराज के साथ हुआ। विवाह के कुछ समय बाद उनके पति की मृत्यु हो गई। बचपन में माता की और यौवन में पति की मृत्यु ने मीरा को संसार से विमुख कर दिया और उन्होंने अपने आपको कृष्णमय बना लिया। मीरा मंदिरों में कृष्ण की मूर्ति के आगे नाचतीं और साधु-संतों का निःसंकोच स्वागत-सत्कार करती थीं। उनके ऐसे कार्यों से रुष्ट होकर उनके देवर ने उन्हें मारने के यत्न किए, परंतु उसे सफलता नहीं मिली। प्रौढ़ावस्था में घर-बार छोड़कर मीरा वृंदावन चली गईं और वहाँ से द्वारिका गईं, जहाँ अंत तक वे रणछोड़ जी के मंदिर में रहीं। 1546 ई. में मीरा का निधन हो गया।

रचनाएँ:
मीरा के नाम से अनेक रचनाओं का उल्लेख मिलता है, जैसे ‘नरसी जी का मायरा’, ‘राग गोविंद’, ‘राग सोरठ के पद’, ‘गीत-गोविंद की टीका’, ‘मीराबाई का मलार’, ‘राग-बिराग’ आदि। लेकिन विद्वानों के अनुसार ‘पदावली’ ही उनका प्रामाणिक ग्रंथ है।

विशेषताएँ:
मीरा ने गीतिकाव्य की रचना की और कृष्णभक्त कवियों की परंपरागत पद-शैली को अपनाया। मीरा के सभी पद संगीत के स्वरों में बँधे हुए हैं। जीवन के कटु अनुभवों के कारण उनके पदों में वेदना-भाव की प्रधानता है। वे विशेष पढ़ी-लिखी नहीं थीं, इसलिए उनके पदों में पांडित्य के स्थान पर सरलता है। प्रियतम के समक्ष आत्म-समर्पण की भावना और तन्मयता ने उनके काव्य को मार्मिक बना दिया है। जीवनभर मीरा कृष्ण की वियोगिनी बनी रहीं।

भाषा-शैली:
मीरा की काव्य-भाषा शुद्ध साहित्यिक ब्रजभाषा के निकट है और उस पर राजस्थानी, गुजराती, पश्चिमी हिंदी और पंजाबी का प्रभाव दिखाई देता है। उनकी काव्य-भाषा अत्यंत मधुर, सरस और प्रभावपूर्ण है।

Exam Tips:

a) जन्म-स्थान राजस्थान का मेड़ता और पिता रतन सिंह का नाम याद रखें।
b) मीरा के पति भोजराज चित्तौड़ के राणा सांगा के पुत्र थे।
c) प्रामाणिक ग्रंथ "पदावली" को अलग से याद रखें।
d) मीरा की भाषा ब्रजभाषा के निकट और राजस्थानी प्रभाव वाली है।

 

Hindi Class 7 Curriculum Solutions: Chapter 16 Bhor Aur Barkha

Official Haryana Board Solutions for Chapter 16 Bhor Aur Barkha

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 16 Bhor Aur Barkha. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 7 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Step-by-Step Explanations for Chapter 16 Bhor Aur Barkha

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 7 Hindi module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Next Steps in Your Hindi Revision

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 7 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 7 Hindi Solutions Vasant Chapter 16 भोर और बरखा for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 7 Hindi Solutions Vasant Chapter 16 भोर और बरखा is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 7 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 7 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 7 Hindi Solutions Vasant Chapter 16 भोर और बरखा as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 7 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 7 Hindi Solutions Vasant Chapter 16 भोर और बरखा will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 7 Hindi Solutions Vasant Chapter 16 भोर और बरखा in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 7 Hindi. You can access HBSE Class 7 Hindi Solutions Vasant Chapter 16 भोर और बरखा in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 7 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 7 Hindi Solutions Vasant Chapter 16 भोर और बरखा in printable PDF format for offline study on any device.