HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 8 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 6 Social Science Chapter 08 Ashoka: The Unique Emperor Who Renounced War

Review structured textbook solutions for Class 6 Social Science Chapter 08 Ashoka: The Unique Emperor Who Renounced War. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Chapter 08 Ashoka: The Unique Emperor Who Renounced War Textbook Solutions PDF

Navigate directly to the solved Social Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

कल्पना करो:

Question 1: तुम कलिंग में रहती हो और तुम्हारे माता-पिता को युद्ध में काफी क्षति और दुख उठाने पड़े हैं। अभी-अभी अशोक के दूत धम्म के नए विचारों को लेकर आए हैं। आप अपने माता-पिता और संदेशवाहकों के बीच बातचीत का वर्णन करो।

Answer:

मेरे माता-पिता ने पहले धम्म प्रचारकों की बातों को सुनने में कोई रुचि नहीं ली। जब धम्म प्रचारकों ने कहा कि अशोक ने युद्ध का परित्याग कर दिया है और भविष्य में कभी भी युद्ध न करने की प्रतिज्ञा की है, तो वे क्षण भर के लिए हतप्रभ रह गए। वे सोचने लगे कि जो सम्राट कुछ दिन पहले ही मार-काट और हिंसा का वीभत्स दृश्य उपस्थित कर चुका है, वह अचानक कैसे बदल गया। उन्हें अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ।

धम्म से जुड़े लोगों ने मेरे माता-पिता को अशोक के घोषणा-पत्र की प्रति दिखाई और युद्ध में मारे गए लोगों के प्रति व्यक्त सांत्वना-संदेश पढ़कर सुनाया। अब मेरे माता-पिता को विश्वास हो गया कि अशोक में बौद्ध धर्म के तत्व आ गए हैं। धम्म प्रचारक ने बताया कि अनुष्ठान और विविध कर्मकांड व्यर्थ हैं। मनुष्य को अपने दासों और नौकरों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए, बड़ों का आदर करना चाहिए, सभी जीवों पर दया करनी चाहिए और ब्राह्मणों तथा श्रमणों को दान देना चाहिए। एक-दूसरे के धर्मों का आदर करना चाहिए और प्रत्येक धर्म की अच्छी बातों को ग्रहण करना चाहिए। अशोक के इन उपदेशों और उसकी घोषणा ने मेरे माता-पिता को बहुत प्रभावित किया।

Exam Tips:

a) सम्राट अशोक के घोषणा-पत्र शिलाओं और स्तंभों पर उत्कीर्ण कराए गए थे, इसलिए उन्हें सार्वजनिक रूप से पढ़ा जा सकता था।
b) कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने धम्म को अपनाया और युद्ध त्याग दिया।
c) संवाद में धम्म के उपदेशों, जैसे दया, आदर और सहिष्णुता, को शामिल करना उत्तर को पूर्ण बनाता है।
d) उत्तर को पहले माता-पिता की प्रतिक्रिया और फिर उपदेशों के प्रभाव के क्रम में लिखें।

 

आओ याद करें :

Question 1: मौर्य साम्राज्य में विभिन्न काम-धंधों में लगे हुए लोगों की सूची बनाएँ।

Answer:

मौर्य साम्राज्य में निम्नलिखित व्यवसायी और उद्यमी लोग थे:
1. लेखक
2. शिल्पी
3. चित्रकार
4. श्रमिक
5. राजगीर
6. किसान
7. पशुपालक
8. शिकारी
9. आभूषणकार
10. धम्म महामात्य
11. जासूस
12. जुलाहे आदि।

Exam Tips:

a) किसान और पशुपालक मौर्य काल की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के मुख्य आधार थे।
b) शिल्पी, आभूषणकार और जुलाहे नगरों के दस्तकार थे।

 

Question 2 (क): जहाँ पर सम्राटों का सीधा शासन था वहाँ अधिकारी ……………. वसूलते थे।

Answer:

कर।

Exam Tips:

a) सीधे शासित क्षेत्रों में अधिकारी जनता से कर वसूलते थे।

 

Question 2 (ख): राजकुमारों को अक्सर प्रांतों में ……………. के रूप में भेजा जाता था।

Answer:

राज्यपाल।

Exam Tips:

a) प्रांतों का शासन राज्यपाल चलाते थे, और अक्सर इस पद पर राजकुमार या शाही परिवार के व्यक्ति नियुक्त होते थे।

 

Question 2 (ग): मौर्य शासक आवागमन के लिए महत्त्वपूर्ण ……………. और ……………. पर नियंत्रण रखने का प्रयास करते थे।

Answer:

मार्गों, नदियों।

Exam Tips:

a) सड़कों (मार्गों) और नदियों पर नियंत्रण से व्यापारिक माल की आवाजाही सुरक्षित रहती थी।

 

Question 2 (घ): प्रदेशों में रहने वाले लोग मौर्य अधिकारियों को ……………. दिया करते थे।

Answer:

नजराना।

Exam Tips:

a) नजराना स्वेच्छा से दी जाने वाली भेंट थी, जबकि कर एक निश्चित अवधि में वसूला जाता था।

 

Question 3 (क): उज्जैन उत्तर-पश्चिम की तरफ आवागमन के मार्ग पर था।

Answer:

गलत।

Exam Tips:

a) उज्जैन मध्य भारत में उत्तर से दक्षिण जाने वाले मार्ग पर स्थित था, उत्तर-पश्चिम में नहीं।

 

Question 3 (ख): आधुनिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान के इलाके मौर्य साम्राज्य के अंदर थे।

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) मौर्य साम्राज्य का विस्तार आधुनिक पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्रों तक था।

 

Question 3 (ग): चन्द्रगुप्त के विचार अर्थशास्त्र में लिखे गए हैं।

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) अर्थशास्त्र में शासन, कर और प्रशासन के नियम मिलते हैं, जिनके लेखक परंपरा से चाणक्य माने जाते हैं।

 

Question 3 (घ): कलिंग बंगाल का प्राचीन नाम था।

Answer:

गलत।

Exam Tips:

a) कलिंग प्राचीन काल में वर्तमान ओडिशा क्षेत्र का नाम था, बंगाल का नहीं।

 

Question 3 (ङ): अशोक के ज्यादातर अभिलेख ब्राह्मी लिपि में हैं।

Answer:

सही।

Exam Tips:

a) अशोक के अधिकांश अभिलेख ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं।

 

आओ चर्चा करें :

Question 4: उन समस्याओं की सूची बनाएँ जिनका समाधान अशोक धम्म द्वारा करना चाहता था।

Answer:

(i) धार्मिक मतभेद
(ii) पशु बलि
(iii) अनुष्ठान और कर्मकांडजनित समस्या
(iv) हिंसा
(v) अनुदारता
(vi) दुर्व्यवहार की समस्या।

Exam Tips:

a) धार्मिक मतभेद और अनुदारता को दूर करने के लिए अशोक ने सभी धर्मों के प्रति सहिष्णुता पर बल दिया।
b) पशु बलि और कर्मकांड को अशोक ने व्यर्थ बताया।

 

Question 5: धम्म के प्रचार के लिए अशोक ने किन साधनों का प्रयोग किया?

Answer:

(i) धम्म महामात्य की नियुक्ति
(ii) कई स्थानों पर शिलाओं और स्तंभों पर अपने संदेश खुदवाए।
(iii) अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे स्तंभों पर उत्कीर्ण संदेशों को पढ़कर जनता को सुनाएँ।
(iv) विदेशों में धम्म प्रचारक और प्रतिनिधि भेजे।

Exam Tips:

a) धम्म महामात्य धम्म प्रचार का कार्य देखते थे।
b) शिलाओं और स्तंभों पर लिखे संदेश आम जनता तक पहुँचाने के लिए अधिकारी उन्हें पढ़कर सुनाते थे।

 

Question 6: तुम्हारे अनुसार दासों और नौकरों के साथ बुरा व्यवहार क्यों किया जाता होगा? क्या तुम्हें ऐसा लगता है कि सम्राट के आदेशों से उनकी स्थिति में सुधार हुआ होगा? अपने जवाब के लिए कारण बताएँ।

Answer:

मेरे विचार से दासों को भरपेट भोजन नहीं दिया जाता होगा। उन्हें पहनने और रहने योग्य वस्त्र तथा आश्रय भी सामान्य स्तर के नहीं दिए जाते होंगे। उनसे इच्छानुसार काम लिया जाता होगा और बीमार होने पर उनके इलाज पर शायद ही ध्यान दिया जाता होगा। सेवकों के साथ भी लगभग यही होता होगा। उन्हें उचित वेतन नहीं दिया जाता होगा और अपने परिवार तथा समाज के रीति-रिवाज निभाने का समय नहीं मिलता होगा। काम के समय उन्हें कटु वचन और अपमान सहना पड़ता होगा। ऐसा व्यवहार इसलिए होता होगा, क्योंकि दासों को राजनीतिक अधिकार नहीं दिए गए थे और वर्ण व्यवस्था भी इसका एक कारण थी।

सम्राट के आदेशों से उनकी स्थिति में अवश्य सुधार आया होगा, क्योंकि:
(i) ये आदेश जीवों पर दया करने और सर्वधर्म समभाव की प्रेरणा देते हैं।
(ii) ये परस्पर मैत्री और एकात्मभाव से जीवन बिताने की दिशा देते हैं।
(iii) ये आदेश अधिकारियों द्वारा जनता को पढ़कर सुनाए जाते थे, जिससे जन-जागृति आई होगी और आम जनता ने अपने अधिकारों को समझा होगा।
(iv) इन आदेशों में स्पष्ट किया गया था कि लोग अपने दासों और नौकरों के साथ अच्छा व्यवहार करें। शिला-स्तंभों पर खुदे होने से ये आदेश सार्वजनिक थे, और पीड़ित व्यक्ति सम्राट के समक्ष अपनी फरियाद सुना सकता था।
(v) ब्राह्मणों और श्रमणों को दान देने का संदेश भी अशोक के आदेशों में है। दान वही व्यक्ति देता है जो उदार हो। जो व्यक्ति दयावान है, वह दास और सेवक ही नहीं, बल्कि सभी जीवों के अस्तित्व और अधिकार का सम्मान करेगा।

अशोक के आदेशों में यह तथ्य छिपा है कि व्यक्ति सत्य, सहिष्णुता, समभाव, शांति, परिश्रम और सेवाभाव जैसे गुण धारण करे। इन गुणों के आने पर व्यक्ति में स्वतः ही विश्व-मानव का व्यक्तित्व विकसित होता है। ऐसी मनःस्थिति में किसी को दास या सेवक समझने की भावना समाप्त हो जाएगी। इन संदेशों ने जनता और अधिकारियों के हृदय परिवर्तन अवश्य किए होंगे।

Exam Tips:

a) दास और सेवक की स्थिति में सुधार का कारण अशोक के आदेशों का सार्वजनिक होना था।
b) अशोक के आदेशों में दया, सहिष्णुता और दान जैसे मूल्य प्रमुख हैं।
c) आदेश अधिकारियों द्वारा पढ़कर सुनाए जाते थे, इसलिए इनका प्रभाव आम जनता तक पहुँचा।
d) उत्तर में कारण और तर्क दोनों देना जरूरी है।

 

आओ करके देखें:

Question 7: रौशन को यह बताते हुए कि हमारे रुपयों पर शेर क्यों दिखाए गए हैं, एक पैराग्राफ लिखो। कम से कम एक और चीज का नाम लें जिन पर इन्हीं शेरों के चित्र बने हों।

Answer:

भारतीय रुपयों पर शेर पराक्रम और वीरता के प्रतीक होने के कारण दिखाए गए हैं। पराक्रम के साथ पुरुषार्थ, यानी मेहनत, भी जुड़ा है। शेर को जंगल का राजा माना जाता है, इसलिए यह राजमुद्रा का प्रतीक भी है। परिश्रम या पुरुषार्थ से कमाया गया धन ही कल्याणकारी कार्यों में खर्च होता है, जो व्यक्ति को और अधिक परिश्रम करने के लिए ऊर्जा देता है और परिश्रमी व्यक्ति क्रमशः प्रगति करता जाता है।

ये शेर सारनाथ (वाराणसी) में अशोक द्वारा बनवाए गए स्तंभ के शीर्ष पर बने हैं। इसी स्तंभ से इस प्रतीक को भारत के संविधान ने अपनाया है। सरकारी कार्यालयों, दस्तावेजों, न्यायपालिका, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग जैसे स्थानों पर इस प्रतीक को देखा जा सकता है।

Exam Tips:

a) सारनाथ का अशोक स्तंभ मूल रूप से चार शेरों वाला शीर्ष है।
b) भारत का राष्ट्रीय प्रतीक इसी शीर्ष से लिया गया है।
c) सरकारी दस्तावेज और कार्यालयों पर यह प्रतीक लगाया जाता है।

 

Question 8: अगर तुम्हारे पास अपना अभिलेख जारी करने की शक्ति होती, तो तुम कौन-सी चार राजाज्ञाएँ देते?

Answer:

मेरी परिकल्पित चार राजाज्ञाएँ:
(i) अच्छे विचार और कर्म वही हैं जिनसे सभी प्राणियों (संपूर्ण जैव परिस्थितिकी) का कल्याण होता है।
(ii) आलस्य के स्थान पर परिश्रम, भीरुता के स्थान पर साहस, षड्यंत्र के स्थान पर सुनीति और रणनीति, संदेह के स्थान पर प्रमाण और विवाद के स्थान पर वार्ता करें। इससे सफलता का मार्ग स्वतः मिल जाएगा।
(iii) दूसरों का अंधानुकरण हानिकारक है, परंतु अनुसरण एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसमें प्रेक्षण, निरीक्षण, प्रयोग और निष्कर्ष शामिल हैं। अनुसरण करें, अनुकरण (नकल) नहीं।
(iv) मस्तिष्क चेतना का घर है। इसे प्रतिदिन अच्छे विचारों से सुवासित, सुरम्य और स्वच्छ रखें। आत्मनिरीक्षण, विश्लेषण और सामान्यीकरण से प्राप्त समझ को आधार बनाकर सर्वहितकारी कार्य करें।

Exam Tips:

a) अपने नियमों में पर्यावरण और सभी प्राणियों का हित शामिल करें।
b) विचार, परिश्रम और सहयोग से जीवन की सफलता मिलती है।
c) अनुसरण और अनुकरण का अंतर समझकर लिखें।

 

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: भारतीय रुपये में तीन शेरों के चित्र क्यों छापे गए हैं?

Answer:

भारत सरकार ने सारनाथ के अशोक स्तंभ के इस प्रतीक को राजमुद्रा के रूप में अपनाया है। इसे सरकारी मंत्रालयों, कार्यालयों और दस्तावेजों पर सजाया जाता है। त्याग की भावना से भरे अशोक स्तंभ के सम्मान में और इन चित्रों के गूढ़ अर्थ के कारण इसे स्वीकार किया गया।

Exam Tips:

a) सारनाथ का स्तंभ अशोक ने बनवाया था।
b) राजमुद्रा प्रतीक का उपयोग सरकारी दस्तावेजों पर होता है।

 

Question 2: “शेर” एक वन्य पशु किस अन्तर्जात गुण का प्रतीक है?

Answer:

पराक्रम, साहस और ऊर्जा का।

Exam Tips:

a) शेर को शक्ति और साहस का प्रतीक माना जाता है।

 

Question 3: क्या सारनाथ के स्तंभ में भी तीन शेर दिखाए गए हैं?

Answer:

नहीं, सारनाथ के स्तंभ में चार शेर हैं। इनमें से एक शेर का मुख पीछे की ओर है, जिसे मुद्रण में नहीं दिखाया जा सका। ये चारों शेर चारों दिशाओं में पराक्रम, प्रभाव और सतर्कता के प्रतीक हैं।

Exam Tips:

a) सारनाथ के शीर्ष पर चार शेर पीठ से पीठ सटाकर बने हैं।
b) मुद्रा पर तीन शेर दिखाए जाते हैं, जबकि शीर्ष पर चार शेर हैं।

 

Question 4: नोटों में शेरों के साथ और क्या-क्या है?

Answer:

स्तंभ के शीर्षफलक पर ये शेर हैं। शीर्षफलक के बीच में धर्मचक्र है, जिसमें 24 तीलियाँ होती हैं। बाईं ओर घोड़ा और दाईं ओर बैल है। शीर्षफलक के आधार पर “सत्यमेव जयते” उत्कीर्ण है। यह सुभाषित मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है।

Exam Tips:

a) सत्यमेव जयते मुण्डकोपनिषद् से लिया गया है।
b) धर्मचक्र में 24 तीलियाँ होती हैं।

 

Question 5: अशोक स्तंभ के ऊपर शेर कैसे बनाए गए हैं?

Answer:

अशोक स्तंभ पत्थर का एक बहुत बड़ा खंभा है। इसके सबसे ऊपरी भाग पर पत्थर को तराशकर शेरों की आकृतियाँ उत्कीर्ण की गई हैं।

Exam Tips:

a) स्तंभ के शीर्ष पर उत्कीर्ण शेर मौर्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है।
b) स्तंभ एक ही पत्थर से बना है।

 

Question 6: स्तंभों के माध्यम से अशोक क्या कहना चाहता था?

Answer:

वह शासक था, इसलिए धर्मराज्य की स्थापना करना चाहता था। ऐसा धर्मराज्य जिसमें शासक और प्रजा के बीच पिता-पुत्र जैसे संबंध हों, और द्वेष, दुर्भावना, ईर्ष्या तथा हिंसा का राज्य से पूरी तरह उन्मूलन हो सके।

Exam Tips:

a) धर्मराज्य का अर्थ लोकहित पर आधारित शासन व्यवस्था है।
b) अशोक के स्तंभ लेख प्रजा तक नैतिक संदेश पहुँचाने के लिए थे।

 

Question 7: ‘गण’ के पश्चात् ‘साम्राज्य’ व्यवस्था क्या एक क्रमिक विकास है?

Answer:

हाँ। गण में सामूहिक शासन व्यवस्था थी। बाद में नियमों के उल्लंघन से संघर्ष हुए होंगे और शासकों का मन वंशानुगत राजवंश स्थापित करने का बना होगा। इसी सोच से साम्राज्य या आनुवंशिक राजवंश व्यवस्था अस्तित्व में आई होगी।

Exam Tips:

a) गण में निर्णय सामूहिक रूप से लिए जाते थे।
b) साम्राज्य में एक वंश का शासन चलता था।

 

Question 8: अशोक के राज्य को साम्राज्य क्यों कहा जाता है?

Answer:

साम्राज्य गण की तुलना में कहीं अधिक विस्तृत क्षेत्र वाला होता है। साम्राज्य में एक ही राजवंश कई पीढ़ियों तक शासन करता है और शासन प्रणाली राजतंत्र की होती है।

Exam Tips:

a) गण की तुलना में साम्राज्य का क्षेत्र बड़ा होता है।
b) साम्राज्य में राजतंत्र होता है।

 

Question 9: राजवंश से आप क्या समझते हैं?

Answer:

जब एक ही परिवार की कई पीढ़ियाँ क्रमशः राजा का पद धारण करती हैं, तो ऐसे परिवार को राजवंश कहा जाता है। उदाहरण के लिए मौर्य वंश और गुलाम वंश।

Exam Tips:

a) राजवंश में पद पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ता है।
b) मौर्य वंश और गुलाम वंश राजवंशों के उदाहरण हैं।

 

Question 10: मौर्य साम्राज्य के प्रमुख शासकों के नाम लिखिए।

Answer:

चन्द्रगुप्त मौर्य, बिन्दुसार एवं अशोक।

Exam Tips:

a) चंद्रगुप्त मौर्य ने मौर्य वंश की स्थापना की।
b) अशोक इस वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक था।

 

Question 11: अशोक के स्तंभ लेख कहाँ-कहाँ पाए जाते हैं?

Answer:

(i) सन्नति (कर्नाटक)
(ii) मस्की (कर्नाटक)
(iii) ब्रह्मगिरि (कर्नाटक)
(iv) येरागुडी (आंध्र प्रदेश)
(v) साँची (मध्य प्रदेश)
(vi) रूपनाथ (मध्य प्रदेश)
(vii) बहापुर (दिल्ली)
(viii) मेरठ (उत्तर प्रदेश)
(ix) रामपुरवा (बिहार), लौरिया नंदनगढ़ (बिहार), सोपारा (महाराष्ट्र) तथा गिरनार (गुजरात)।
(x) टोपरा (हरियाणा)।

Exam Tips:

a) मस्की और ब्रह्मगिरि दोनों कर्नाटक में हैं।
b) टोपरा (यमुनानगर, हरियाणा) का स्तंभ लेख भी प्रसिद्ध है।

 

Question 12: मौर्यकाल के प्रमुख नगरों के नाम लिखिए।

Answer:

(i) उज्जैन
(ii) तक्षशिला
(iii) पाटलिपुत्र
(iv) कलिंग।

Exam Tips:

a) पाटलिपुत्र मौर्य साम्राज्य की केंद्रीय राजधानी थी।
b) तक्षशिला उत्तर-पश्चिम में व्यापार और शिक्षा का प्रमुख केंद्र था।

 

Question 13: उज्जैन कहाँ था?

Answer:

उत्तर से दक्षिण की ओर जाने के मार्ग पर आधुनिक मध्य प्रदेश में।

Exam Tips:

a) उज्जैन आज मध्य प्रदेश में स्थित है।

 

Question 14: राज्यों से साम्राज्य किस अर्थ में भिन्न थे?

Answer:

Exam Tips:

a) (i) राज्यों की तुलना में साम्राज्यों का क्षेत्र विस्तृत था।
(ii) साम्राज्य में राज्यों की तुलना में अधिक बड़ी सेना आवश्यक थी।
(iii) संसाधनों को एकत्र करने के लिए कर वसूली करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की बड़ी संख्या में नियुक्ति करनी पड़ती थी।

 

Question 15: साम्राज्य का शासन कैसे चलाया जाता था?

Answer:

साम्राज्य दो भागों में बँटा था: (i) केंद्र और (ii) प्रांत। केंद्र में राजा होता था, जो अपनी सहायता के लिए विविध अधिकारियों, कर्मचारियों, सैनिकों और गुप्तचरों की नियुक्ति करता था। प्रांतों में राज्यपाल शाही खानदान के व्यक्ति बनाए जाते थे। इस प्रकार शक्तियों का विकेंद्रीकरण किया गया था।

Exam Tips:

a) केंद्र में राजा सर्वोच्च था और प्रांतों पर उसका नियंत्रण रहता था।
b) प्रांतों के राज्यपाल अक्सर शाही परिवार के सदस्य होते थे।

 

Question 16: मौर्यों की केंद्रीय और प्रांतीय राजधानियाँ कहाँ थीं?

Answer:

केंद्रीय राजधानी पाटलिपुत्र में और प्रांतीय राजधानियाँ तक्षशिला एवं उज्जैन में।

Exam Tips:

a) पाटलिपुत्र गंगा के मैदान में स्थित था।
b) तक्षशिला और उज्जैन प्रमुख प्रांतीय राजधानियाँ थीं।

 

Question 17: क्या प्रांतों पर केंद्र का नियंत्रण भी रहता था?

Answer:

हाँ। राजा के गुप्तचर और अन्य अधिकारी प्रांतों में होने वाली गतिविधियों की सूचना राजा को देते रहते थे।

Exam Tips:

a) गुप्तचर केंद्र और प्रांतों के बीच सूचना का मुख्य साधन थे।

 

Question 18: प्रांतों का शासन किस आधार पर चलाया जाता था?

Answer:

प्रांतों में प्रचलित रीति-रिवाजों और सामाजिक नियमों के अनुसार।

Exam Tips:

a) स्थानीय परंपराओं का सम्मान करने से प्रशासन सुचारु रहता था।

 

Question 19: केंद्र और राज्यों के बीच मौर्य शासकों का नियंत्रण किस पर रहता था?

Answer:

सड़कों (मार्गों) और नदियों पर। यहाँ से माल की ढुलाई व्यापारिक प्रयोजनों से की जाती थी।

Exam Tips:

a) सड़कें और नदियाँ व्यापार के प्रमुख मार्ग थीं।

 

Question 20: कर और नजराने में क्या अंतर है?

Answer:

कर की वसूली एक निश्चित अवधि में लगातार की जाती थी, जबकि नजराना अधीनस्थ राज्य के राजा आदि से किसी भी समय मिल सकता था। कर मुद्रा या वस्तु के रूप में होता था, जबकि नजराना स्वेच्छा से उपहार स्वरूप विविध वस्तुओं के रूप में दिया जाता था।

Exam Tips:

a) कर अनिवार्य था, जबकि नजराना स्वेच्छा से दिया जाता था।
b) नजराना भेंट के रूप में दिया जाने वाला उपहार था।

 

Question 21: क्या मौर्यों का वन-क्षेत्रों पर भी नियंत्रण था?

Answer:

हाँ। अर्थशास्त्र के विवरण के अनुसार मौर्य शासक वनों में रहने वाले लोगों से हाथी, इमारती लकड़ी, शहद और मोम कर के रूप में लेते थे।

Exam Tips:

a) अर्थशास्त्र मौर्य काल की शासन और अर्थव्यवस्था का प्रमुख ग्रंथ है।

 

Question 22: चन्द्रगुप्त मौर्य के दरबार में मैगस्थनीज को राजदूत बनाकर किसने भेजा था?

Answer:

सेल्युकस निकेटर ने।

Exam Tips:

a) मैगस्थनीज सेल्युकस निकेटर का राजदूत था।

 

Question 23: मैगस्थनीज का नाम इतिहास में क्यों प्रसिद्ध है?

Answer:

मैगस्थनीज ने मौर्य शासन काल का विवरण अपनी पुस्तक ‘इण्डिका’ में संकलित किया है।

Exam Tips:

a) इण्डिका मौर्य काल के इतिहास का प्रमुख विदेशी स्रोत है।

 

Question 24: आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि राजा का भोजन चखने वाला एक सेवक भी रहा होगा?

Answer:

मैगस्थनीज के विवरण से पता चलता है कि राजा सार्वजनिक स्थानों पर विशेष अंगरक्षकों और प्रशिक्षित लोगों के साथ पालकी में जाता था। वह स्वभाव से शंकालु था। शत्रु भोजन में विष न मिला दें, इसलिए वह भोजन में विष की जाँच के लिए किसी सेवक से उसे चखवाता था।

Exam Tips:

a) शंका और सुरक्षा के कारण राजा भोजन की जाँच करवाता था।
b) मैगस्थनीज ने मौर्य राजा की सुरक्षा व्यवस्था का विवरण दिया है।

 

Question 25: अशोक मौर्य वंश का सर्वाधिक लोकप्रिय शासक कैसे बना?

Answer:

वह अपने राजवंश के अन्य राजाओं से भिन्न मनोवृत्ति वाला शासक था। वह शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, समता और न्याय को आदर्श शासन का सार मानता था। प्रजा के गुणों को उज्ज्वल बनाने के लिए उसने पत्थर के ऊँचे-ऊँचे स्तंभों पर अपनी राजाज्ञाएँ उत्कीर्ण करवाईं, जिनमें कहा गया कि जीवों पर दया करो और जो अपने लिए प्रतिकूल हो, उसे दूसरों के लिए न करो। जन-कल्याणकारी कार्यों के कारण वह लोकप्रिय शासक बना। उसे “प्रजानाम् प्रियदर्शी” उपनाम भी दिया गया।

Exam Tips:

a) अशोक ने अपनी राजाज्ञाएँ पत्थर के स्तंभों पर लिखवाईं।
b) प्रजानाम् प्रियदर्शी का अर्थ है, प्रजा को प्रिय लगने वाला राजा।
c) कल्याणकारी कार्य अशोक की लोकप्रियता का मुख्य आधार थे।

 

Question 26: अशोक अपनी भावी पीढ़ी से युद्ध के स्थान पर धर्म (धम्म) के विस्तार की दिशा में विचार करने की अपेक्षा क्यों रखता होगा?

Answer:

युद्ध आक्रामक मानसिकता का प्रतीक है। ऐसी आक्रामकता अज्ञान से जन्म लेती है और युद्ध के बाद क्षत-विक्षत शरीरों, घायलों की चीख-पुकार और आश्रितों के विलाप के दृश्य दिखाती है। इसके विपरीत धम्म जीवन को नियमित क्रम, दर्शन, चिंतन और अभिव्यक्ति (वाणी और व्यवहार) से जोड़ता है। इसलिए यह सृजनकारी और लोकहितकारी है। हर बुजुर्ग चाहता है कि उसकी भावी पीढ़ी उससे अधिक विकासोन्मुख रहे। ऐसी ही भावना अशोक के कलिंग युद्ध के बाद के स्तंभ-लेख में दिखाई देती है।

Exam Tips:

a) युद्ध के बाद अशोक ने धम्म को अपनाया।
b) धम्म को जीवन के नियमित और नैतिक मार्ग के रूप में देखा गया।

 

Question 27: धर्म क्या है? अशोक का धम्म क्या था?

Answer:

धर्म या धम्म शालीन, संयमित और नियमित मानव जीवन की एक कार्य-विधि है। अशोक का धम्म बौद्ध धर्म से प्रेरित था। इसमें अहिंसा, दया, प्रेम, मानवता और त्याग के गुण शामिल थे, जो व्यक्ति और समाज दोनों को प्रेरणा देते थे।

Exam Tips:

a) धम्म एक नैतिक जीवन-पद्धति है, कोई अलग कर्मकांड नहीं।
b) अहिंसा और दया धम्म के प्रमुख गुण थे।

 

Question 28: अशोक के कल्पित धर्म-राज्य का उल्लेख कीजिए।

Answer:

अशोक ऐसा धम्म-राज्य चाहता था जिसमें परिवार से लेकर देश तक सभी नागरिक सभ्यता और शिष्टाचार का पालन करें। संतान अपने माता-पिता की आज्ञाकारी हो, पड़ोसी और सेवक किसी को मानसिक ठेस या अपमान न सहना पड़े, सभी लोग सौहार्द और एकता से रहें, उनमें राष्ट्रप्रेम हो और कलह, क्लेश, दमन तथा उत्पीड़न जैसी बुराइयाँ पूरी तरह समाप्त हो जाएँ।

Exam Tips:

a) धम्म-राज्य में सौहार्द और राष्ट्रप्रेम पर बल था।
b) संतान का माता-पिता के प्रति आदर भी इस आदर्श का भाग था।

 

Question 29: स्तंभ लेखों को पढ़वाने के लिए कर्मचारी क्यों नियुक्त किए गए होंगे?

Answer:

आम जनता साक्षर नहीं होती थी, इसलिए वह लिखी हुई बातें पढ़ नहीं पाती थी। इसके लिए कर्मचारी जनता को स्तंभ-स्थल पर एकत्र करके बताते थे कि अशोक का धम्म-राज्य क्या है और वह अपनी प्रजा के हित में क्या सोचता है। यह प्रभावशाली प्रेरणा-कला थी, जिसने अशोक को “प्रजानां प्रियदर्शी” बनाया।

Exam Tips:

a) अशोक के संदेश पढ़कर सुनाने से जनता तक उनकी बात पहुँची।
b) प्रजानां प्रियदर्शी का अर्थ है प्रजा का प्रिय शासक।

 

Question 30: ‘धर्म महामात्य’ पद क्या है? अशोक ने एक नए पद का सृजन क्यों किया होगा?

Answer:

“अमात्य” संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है मंत्री। महामात्य का अर्थ है महामंत्री। स्पष्ट है कि अशोक ने धर्म से जुड़ा एक नया विभाग भी स्थापित किया था। यह विभाग और इसके कई अनुभाग भारत तथा विदेशों तक फैले थे। धर्म-प्रचार इसका मुख्य कार्य था।

Exam Tips:

a) धर्म महामात्य धर्म-प्रचार के कार्य का प्रमुख अधिकारी था।
b) अमात्य का अर्थ मंत्री है।

 

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: परिस्थितियों की कौन-सी पृष्ठभूमि में अशोक के “धम्म” का जन्म हुआ? विवेचना कीजिए।

Answer:

सिंहासन पर बैठने के बाद अशोक ने देखा कि राज्य के अनेक परिवार अंतर्कलह और आपसी झगड़ों में लिप्त थे। दासों और नौकरों के साथ अभद्र व्यवहार हो रहा था, पड़ोसी छोटी-छोटी बातों पर झगड़ रहे थे और धर्मों के आधार पर समाज बँट रहा था। इस स्थिति का सर्वेक्षण करके ही अशोक ने धम्म-प्रचार का संकल्प लिया होगा। अनेक स्तंभ-लेख इसी पृष्ठभूमि की पुष्टि करते हैं। इस प्रकार इन्हीं परिस्थितियों से अशोक के धम्म का जन्म हुआ।

Exam Tips:

a) अंतर्कलह और धार्मिक विभाजन उस समय की मुख्य समस्याएँ थीं।
b) धम्म सामाजिक सौहार्द लाने का प्रयास था।
c) स्तंभ-लेखों में इन परिस्थितियों के संकेत मिलते हैं।
d) उत्तर में पृष्ठभूमि, कारण और परिणाम तीनों का उल्लेख करें।

 

Question 2: कलिंग युद्ध के पश्चात् अशोक के कार्य क्या थे?

Answer:

(i) सर्वजनहितकारी धम्म की संकल्पना को सिद्धांत रूप में ग्रहण करना
(ii) धम्म को राजसंरक्षण देना
(iii) धम्म प्रचार
(iv) राजमार्गों, कुओं, विहारों आदि का निर्माण
(v) मानव और पशु-पक्षियों के लिए चिकित्सालयों का निर्माण तथा उचित चिकित्सा व्यवस्था। ये सभी कार्य सभी लोगों के लिए हितकर थे, इसलिए अशोक को “महान” कहा जाता है।

Exam Tips:

a) कलिंग युद्ध के बाद अशोक ने युद्ध त्यागकर धम्म को अपनाया।
b) जनहित के कार्य अशोक को महान शासक की पहचान देते हैं।

 

Question 3: अशोक का अपनी प्रजा को क्या संदेश था?

Answer:

संतान के जन्म, विवाह, रोग या यात्रा के समय लोग तरह-तरह के अनुष्ठान करते हैं, परंतु ये अनुष्ठान उपयोगी नहीं हैं। इनके स्थान पर यदि लोग अपने दासों और सेवकों के साथ मृदु व्यवहार करते, बड़ों का सम्मान करते, सभी जीवों पर दया करते, ब्राह्मणों और भिक्षुओं को उदारतापूर्वक दान देते, सभी धर्मों के प्रति सहिष्णुता रखते और दूसरों के धर्मों का भी आदर करते, तो निश्चित ही यही श्रेष्ठ अनुष्ठान होते।

Exam Tips:

a) अशोक ने कर्मकांड से अधिक नैतिक आचरण पर बल दिया।
b) सहिष्णुता और दया उसके संदेश के मुख्य भाग थे।

 

Question 4: भारतीय मुद्रा में धर्म-चक्र सहित तीन शेरों और महात्मा गाँधी का चित्र नागरिकों से क्या अपेक्षा रखता है?

Answer:

“सत्यमेव जयते” का अर्थ है “सत्य ही विजयी होता है।” धर्म-चक्र की 24 तीलियाँ मानवीय गुणों का प्रतीक मानी जाती हैं। चार शेर (मूलतः चार) पराक्रम, पुरुषार्थ और धैर्य के प्रतीक हैं। शीर्षफलक पर बाईं ओर घोड़ा और दाईं ओर बैल क्रमशः ऊर्जा और परिश्रम के प्रतीक हैं। मुद्रा विनिमय का माध्यम है, इसलिए यह चित्र नागरिकों को सत्य, परिश्रम और इन गुणों का निरंतर स्मरण कराता है।

Exam Tips:

a) सत्यमेव जयते मुण्डकोपनिषद् से लिया गया वाक्य है।
b) धर्म-चक्र के 24 तीलियों को गुणों का प्रतीक माना जाता है।

 

Question 5: सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया?

Answer:

सिकंदर यूनान का शासक था और विश्वविजय की महत्वाकांक्षा से युद्ध कर रहा था। उसने पहले ईरान के सम्राट को हराकर उसका साम्राज्य अपने अधिकार में लिया। उसने लगभग 326 ई.पू. में भारत पर आक्रमण किया और पंजाब के कुछ भाग जीत लिए। परंतु उसकी सेना ने और आगे बढ़ने से इंकार कर दिया और सिकंदर को वापस लौटना पड़ा। उसकी मृत्यु लगभग 323 ई.पू. में हुई।

Exam Tips:

a) सिकंदर का आक्रमण लगभग 326 ई.पू. में हुआ था।
b) सेना के आगे बढ़ने से मना करने के कारण सिकंदर को वापस लौटना पड़ा।

 

Question 6: पंजाब प्रांत को अधिकार में लेने की चन्द्रगुप्त मौर्य की युक्ति का उल्लेख कीजिए।

Answer:

सिकंदर के बाद पंजाब और सिंधु क्षेत्र में यूनानी शासक थे। चंद्रगुप्त मौर्य ने इन यूनानी शासकों को हटाने के लिए संघर्ष किया और इस क्षेत्र को अपने अधिकार में लिया। इसके बाद सेल्युकस निकेटर ने चंद्रगुप्त पर आक्रमण किया। भीषण संग्राम के बाद सेल्युकस पराजित हुआ और संधि में उसने चंद्रगुप्त को अपनी पुत्री ब्याह दी। इस संधि के द्वारा आधुनिक अफगानिस्तान वाला क्षेत्र भी मौर्य साम्राज्य में मिला लिया गया।

Exam Tips:

a) चंद्रगुप्त ने यूनानी शासकों को हटाकर पंजाब पर नियंत्रण पाया।
b) वैवाहिक संधि ने दोनों शासकों के बीच शांति स्थापित की।

 

Question 7: सर्वाधिक साम्राज्य विस्तार करने वाले मौर्य शासक का वर्णन कीजिए।

Answer:

अशोक ही मौर्य साम्राज्य का सर्वाधिक विस्तार करने वाला शासक था। उसने कलिंग (ओडिशा) को जीतकर साम्राज्य की सीमा का विस्तार किया। उसके दादा चंद्रगुप्त मौर्य ने मगध के साथ भारत के एक विशाल भू-भाग तक साम्राज्य फैलाया था। उसके पिता बिंदुसार ने साम्राज्य की सीमा दक्षिण में मैसूर तक पहुँचाई थी। अशोक के शासन में कलिंग तक विस्तार होने से उसे सर्वाधिक बड़े साम्राज्य का शासक कहा जा सकता है।

Exam Tips:

a) कलिंग विजय के बाद अशोक का साम्राज्य सबसे बड़ा हुआ।
b) बिंदुसार ने दक्षिण में मैसूर तक साम्राज्य फैलाया था।

 

Question 8: मैगस्थनीज द्वारा वर्णित चंद्रगुप्त मौर्य कालीन भारत की राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक दशा को संक्षेप में बताइए।

Answer:

मैगस्थनीज ने अपनी पुस्तक ‘इंडिका’ में चंद्रगुप्त के शासन काल की बातें संकलित की हैं। इस पुस्तक के अनुसार:
(i) चंद्रगुप्त: योग्य और शक्तिशाली शासक था। उसके पास विशाल सेना थी और वह वैभवपूर्ण जीवन व्यतीत करता था।
(ii) राजधानी: चंद्रगुप्त की राजधानी पाटलिपुत्र थी। यह सुंदर नगर था, जिसके चारों ओर मजबूत दीवारें बनी थीं। राजमहल लकड़ी से निर्मित था और नक्काशीदार पत्थरों से अलंकृत किया गया था।
(iii) दरबार: दरबार के फाटक पर एक घंटी लटकी रहती थी। पीड़ित व्यक्ति कभी भी उसे खींचकर शासक से न्याय की माँग कर सकता था।
(iv) आम जनता और उद्योग-धंधे: प्रजा का अधिकांश वर्ग कृषक था, जो अपनी या राजा की भूमि पर खेती करते थे। नगरों में शिल्पी, लेखक, बढ़ई, लोहार और कर्मकार जैसे दस्तकार और श्रमजीवी रहते थे। व्यापार उन्नत था। समाज का एक बड़ा भाग सेना में भर्ती था। सर्वत्र सुख-शांति थी और कठोर दंड-व्यवस्था के कारण अपराध बहुत कम होते थे।

Exam Tips:

a) मैगस्थनीज ने मौर्य राजधानी पाटलिपुत्र का सुंदर वर्णन किया है।
b) कठोर दंड-व्यवस्था के कारण अपराध कम होते थे।

 

Question 9: अशोक ने प्रजा की भलाई के लिए कौन-कौन से कार्य किए?

Answer:

अशोक को इतिहास में एक महान सम्राट कहा गया है। वह प्रजा को अपनी संतान जैसा मानता था। एक अच्छे पिता की तरह उसने प्रजा की भलाई के लिए ये कार्य किए:
(क) रोगी मनुष्यों और पशुओं के लिए औषधालय और अस्पताल बनवाए।
(ख) यात्रियों की सुविधा के लिए लंबी सड़कें बनवाईं और उनके दोनों ओर छायादार वृक्ष लगवाए।
(ग) मार्ग में कुएँ, बावड़ी और जलाशय बनवाए।
(घ) स्थान-स्थान पर धर्मशालाएँ, अतिथि-गृह और विश्राम-गृह बनवाए।
(ङ) अहिंसा और धर्म के प्रचार के लिए धम्म महामात्यों की नियुक्ति की।
(च) भिक्षुओं और भिक्षुणियों के रहने के लिए संघाराम और विहार बनवाए।

Exam Tips:

a) अस्पताल और औषधालय मनुष्यों और पशुओं दोनों के लिए बनाए गए थे।
b) छायादार वृक्ष यात्रियों को धूप से राहत देते थे।
c) धम्म महामात्यों की नियुक्ति प्रचार के लिए की गई थी।

 

Question 10: अशोक की शासन व्यवस्था में अधिकारी तंत्र को कौन-कौन से कार्य सौंपे गए थे?

Answer:

अशोक के शासन काल में अधिकारी तंत्र को निम्नलिखित कार्य सौंपे गए थे:
(क) कर इकट्ठा करना: कुछ अधिकारी गाँव-गाँव घूमकर कर-संग्रह करते थे और उसका पूरा हिसाब रखते थे।
(ख) न्याय करना: इसके लिए न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे। वे मामले की गहरी जाँच करवाकर ही फैसला सुनाते थे। अशोक के काल में दंड-व्यवस्था अत्यधिक कठोर नहीं थी।
(ग) लेखा रखना: पशुओं और लोगों की निश्चित समय पर गणना के लिए भी कुछ अधिकारी नियुक्त किए गए थे। इस विभाग की शाखाएँ गाँव-गाँव तक फैली थीं।
(घ) धर्म प्रचार करना: धम्म महामात्य के अधिपतित्व में एक मंत्रालय स्थापित किया गया और धर्म-प्रचारकों की बड़ी संख्या नियुक्त की गई। वे राज्य में घूम-घूमकर लोगों को धर्म का सार समझाते थे और ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर उनका उचित निर्णय भी करते थे। अधिकारी प्रजा में एकता, आत्मीयता और देश-प्रेम जगाने का प्रयास करते थे।

Exam Tips:

a) कर-संग्रह, न्याय, लेखा और धर्म-प्रचार चार प्रमुख कार्य थे।
b) धम्म-प्रचारक ग्रामीणों की शिकायतें भी सुनते थे।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 6 Social Science Chapter 08 Ashoka: The Unique Emperor Who Renounced War

Textbook Solutions for Class 6 Social Science Chapter 08 Ashoka: The Unique Emperor Who Renounced War

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 08 Ashoka: The Unique Emperor Who Renounced War. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Social Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Social Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 6 Social Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 8 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 8 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Social Science Haryana Board solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 8 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 8 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 8 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Social Science. You can access HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 8 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Social Science Haryana Board solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 8 अशोक: एक अनोखा सम्राट जिसने युद्ध का त्याग किया in printable PDF format for offline study on any device.