HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 7 नए प्रश्न नए विचार

Step-by-Step Textbook Solutions for Class 6 Social Science Chapter 07 New Questions and Ideas

Review structured textbook solutions for Class 6 Social Science Chapter 07 New Questions and Ideas. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Download Chapter 07 New Questions and Ideas Textbook Solutions PDF

Access the complete solution PDF for Class 6 Social Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

आओ याद करें

Question 1: बुद्ध ने लोगों तक अपने विचारों का प्रसार करने के लिए किन-किन बातों पर जोर दिया?

Answer:

बौद्ध धर्म के सिद्धांतों की प्रसार-विधि:
(i) प्राकृत या जन-सामान्य की भाषा का प्रयोग: बुद्ध ने अपने उपदेश स्थान-विशेष के लोगों की सरल भाषा में दिए। इस कारण लोगों को उनकी बातें आसानी से समझ में आने लगीं और वे बौद्ध धर्म अपनाने लगे।
(ii) निरंतर भ्रमण: बौद्ध धर्म में दीक्षित भिक्षु और भिक्षुणियाँ पूरे वर्ष स्थान-स्थान पर भ्रमण करते और बुद्ध के उपदेशों को जन-मानस तक पहुँचाते थे। स्वयं बुद्ध भी कभी एक स्थान पर नहीं टिके।

(iii) मठों और विहारों का निर्माण: अपने पतियों से अनुमति लेकर आने वाली महिलाएँ, स्वामी की अनुमति प्राप्त सेवक और देनदार की अनुमति वाले कर्जदार बौद्ध धर्म में दीक्षित होते थे, और उनके निवास के लिए विहार बनाए गए। ये आम-लोगों को शिक्षा देते और उनकी सहायता करते थे। आपसी विवादों का निपटारा भी सभा आयोजित करके किया जाता था।
(iv) विवेकपूर्ण व्यवहार: मृत पुत्र को जीवित करवाने की लालसा से आई एक महिला से बुद्ध ने कहा कि वह ऐसे घर से सरसों माँगकर लाए जहाँ आज तक किसी की मृत्यु न हुई हो। वह महिला असफल रही, तो बुद्ध ने उसे समझाया कि मृत्यु पर किसी का नियंत्रण नहीं है, अतः व्यर्थ में मृतक के लिए शोक न करे। यह सत्य समझाने का एक विशिष्ट तरीका था।
(v) भेदभाव रहित प्रवेश: बौद्ध धर्म में ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र, चांडाल, अस्पृश्य, नाई, वेश्या, महिलाएँ और दास आदि दीक्षित हो सकते थे। इस भेदभाव रहित व्यवस्था के कारण बौद्ध धर्म का व्यापक प्रचार-प्रसार हो पाया।

Exam Tips:

a) बुद्ध का मुख्य प्रसार-माध्यम जन-सामान्य की भाषा थी।
b) भिक्षु-भिक्षुणियों का निरंतर भ्रमण धर्म के प्रचार का प्रमुख साधन था।
c) बौद्ध संघ में वर्ण और जाति का भेद नहीं था।
d) सरसों वाली कहानी से बुद्ध की शिक्षण-शैली स्पष्ट होती है।

 

Question 2: “सही” व “गलत” वाक्य बताओ:

Question 2 (क): बुद्ध ने पशु बलि को बढ़ावा दिया।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) बुद्ध ने हिंसा और पशु बलि का विरोध किया और अहिंसा पर बल दिया।

 

Question 2 (ख): बुद्ध द्वारा प्रथम उपदेश सारनाथ में देने के कारण इस जगह का बहुत महत्त्व है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) सारनाथ (वाराणसी) में बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था।

 

Question 2 (ग): बुद्ध ने शिक्षा दी कि कर्म का हमारे जीवन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

Answer:

गलत

Exam Tips:

a) बुद्ध ने सिखाया कि कर्म का परिणाम होता है और वह जीवन को प्रभावित करता है।

 

Question 2 (घ): बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान प्राप्त किया।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) बोधगया (बिहार) में बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

 

Question 2 (ङ): उपनिषदों के विचारकों का मानना था कि आत्मा और ब्रह्म वास्तव में एक ही है।

Answer:

सही

Exam Tips:

a) उपनिषदों में आत्मा और ब्रह्म की एकता का सिद्धांत प्रमुख है।

 

Question 3: उपनिषदों के विचारक किन प्रश्नों का उत्तर देना चाहते थे?

Answer:

1. पुनर्जन्म
2. यज्ञ की उपयोगिता
3. मृत्यु के पश्चात अस्तित्व में रहने वाली चीज़ आदि प्रश्नों का उत्तर देना चाहते थे।

Exam Tips:

a) उपनिषद प्रश्नोत्तर शैली में लिखे गए हैं।
b) मृत्यु के बाद आत्मा के अस्तित्व पर उपनिषदों में विस्तार से विचार है।

 

Question 4: महावीर की प्रमुख शिक्षाएँ क्या थीं?

Answer:

1. जीव हत्या मत करो।
2. सदाचारपूर्ण जीवन व्यतीत करो।
3. शुभ कर्म करके संसार से मुक्ति पाओ।
4. जाति-पाति, छोटे-बड़े और ऊँच-नीच का भेदभाव व्यर्थ है।
5. तपस्या तथा ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करो।

Exam Tips:

a) महावीर की शिक्षाओं का मूल अहिंसा है।
b) जैन धर्म में ब्रह्मचर्य और तपस्या पर विशेष बल दिया गया।

 

आओ चर्चा करें

Question 5: अनघा की माँ क्यों चाहती थी कि उसकी बेटी बुद्ध की कहानी से परिचित हो? तुम्हारा इसके बारे में क्या कहना है?

Answer:

बुद्ध के जीवन की कहानी प्रत्येक मनुष्य को:
(i) अपने लक्ष्य-मार्ग पर अडिग रहने,
(ii) कठोर परिश्रम करने,
(iii) तृष्णा और इच्छाओं का दमन करने तथा
(iv) सुख-शांतिपूर्वक जीवन बिताने की प्रेरणा देती है। बुद्ध ने प्रकृति के सभी जीवों (वनस्पति, पशु-पक्षी आदि) पर दया करने की शिक्षा दी। एक राजकुमार और गृहस्थ होने पर भी उन्होंने इन सुखों का त्याग कर दिया था।

यह भी हो सकता है कि अनघा गौतम बुद्ध के बारे में विस्तार से जानना चाहती हो और अपनी इच्छा सीधे व्यक्त करने में संकोच कर रही हो, इसीलिए माँ के माध्यम से अध्यापिका तक बात पहुँचा रही हो।

Exam Tips:

a) बुद्ध की कहानी में तृष्णा पर नियंत्रण और करुणा का संदेश है।
b) बुद्ध ने राजकुमार होने पर भी सांसारिक सुखों का त्याग किया।
c) बच्चों को प्रेरक जीवन-कथाओं से सीख मिलती है।

 

Question 6: क्या तुम सोचते हो कि दासों के लिए संघ में प्रवेश करना आसान रहा होगा? तर्क सहित उत्तर दो।

Answer:

उन दासों के लिए संघ में प्रवेश करना आसान रहा होगा जिनके स्वामी:
1. बौद्ध धर्म के उपदेशों को सुन चुके होंगे और उसे स्वीकार कर चुके होंगे।
2. इस शर्त को अवश्य स्वीकृति दी होगी और स्वयं को गौरवान्वित समझा होगा।
3. बौद्ध धर्म में भेदभाव के लिए कोई स्थान न होने के कारण स्वामियों की सोच में सुधार आया होगा और लोगों को दास बनाकर इच्छानुसार कार्य लेने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगा होगा। अर्थात उनमें सर्वजन समभाव आया होगा और उन्होंने दासों को मुक्त करके संघ में दीक्षा की अनुमति दी होगी।
4. बौद्ध भिक्षु और अनुयायी घर-घर जाकर उपदेश देते थे, इसलिए उनकी जानकारी में वे घर अवश्य आए होंगे जहाँ लोगों को दास बनाया गया था। संभवतः बुद्ध ने स्वयं वहाँ जाकर अपनी विलक्षण बुद्धि से, जैसे अंगुलिमाल डाकू का हृदय परिवर्तन हुआ, उनके स्वामियों का हृदय परिवर्तन किया होगा।

Exam Tips:

a) बौद्ध संघ में वर्ण या जन्म का भेदभाव नहीं था, इसलिए दासों के लिए प्रवेश संभव था।
b) स्वामी की अनुमति आवश्यक थी, इसलिए स्वामी की सहमति निर्णायक थी।
c) उत्तर में चारों तर्क क्रम से लिखें।
d) संघ-प्रवेश के उदाहरण बौद्ध ग्रंथों में मिलते हैं।

 

आओ करके देखें

Question 7: इस अध्याय में उल्लिखित कम से कम पाँच विचारों तथा प्रश्नों की सूची बनाओ। उनमें से किन्हीं तीन का चुनाव कर चर्चा करो कि वे आज भी क्यों महत्त्वपूर्ण हैं?

Answer:

विचार तथा प्रश्न
(क) प्रश्न:
(i) मानव जीवन क्या है?
(ii) मृत्यु क्यों होती है?
(iii) मनुष्य को रोग, वृद्धावस्था और मानसिक विकार क्यों घेरते हैं?
(iv) मनुष्य के दुःखी रहने का कारण क्या है?
(v) मृत्यु के बाद मनुष्य का क्या होता है?

(ख) विचार:
(i) मानव जीवन कष्ट और दुःखों से परिपूर्ण है।
(ii) मोक्ष ही मनुष्य जीवन का चरम लक्ष्य है।
(iii) शुभ कर्म करने से ही मनुष्य को दुःखों से छुटकारा (मोक्ष) मिलना संभव है।
(iv) आत्मा अजर और अमर है।
(v) समस्त जीवों पर दया करना, तृष्णा पर नियंत्रण रखना, ज्ञान प्राप्ति का प्रयास करना और सादगी अपनाना ही शुभ कर्म हैं।

आधुनिक युग में प्रासंगिकता:
(i) जीवों पर दया करना: पारिस्थितिकी संतुलन बिगड़ने से मौसम में अचानक परिवर्तन हो रहे हैं। भूमंडलीय तापमान बढ़ रहा है, समुद्रों का जल-स्तर तेजी से बढ़ रहा है और भूस्खलन, बाढ़, सुनामी तथा चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाएँ बढ़ रही हैं। वनों के विनाश और वन्य जीवों की निर्मम हत्या से यह असंतुलन बढ़ता जा रहा है।
(ii) ज्ञान प्राप्ति का प्रयास: आज बुद्धि का विकास तो बहुत हुआ है, पर मूल्य-आधारित शिक्षा और ज्ञान का अभाव बढ़ रहा है। ज्ञान या विवेक वैज्ञानिक निष्कर्ष पर आधारित होना चाहिए, जो केवल भौतिक भोग तक सीमित न रहकर समाज में संतुलन और दीर्घकालिक निर्वाह दे। भौतिक सोच से हटकर सभी जीवों के अस्तित्व को बनाए रखने पर चिंतन करने की आवश्यकता है।
(iii) सादगीपूर्ण जीवन: आज उपभोक्तावाद और अत्यधिक भौतिक इच्छाएँ मानसिक शांति और संसाधनों पर दबाव बढ़ा रही हैं। सादगी अपनाने से संसाधनों की बचत होती है और व्यक्ति संतोष की ओर बढ़ता है।

Exam Tips:

a) जीवों पर दया का सिद्धांत पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा है।
b) ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों का होना आज भी आवश्यक है।
c) सादगी और संयम आधुनिक उपभोक्तावाद के संदर्भ में प्रासंगिक हैं।
d) किसी भी तीन विषयों को चुनकर उनके आज के उदाहरण दें।

 

Question 8: आज दुनिया का त्याग करने वाले स्त्रियों और पुरुषों के बारे में और अधिक जानने का प्रयास करो। ये लोग कहाँ रहते हैं, किस तरह के कपड़े पहनते हैं तथा क्या खाते हैं? ये दुनिया का त्याग क्यों करते हैं?

Answer:

दुनिया का त्याग करने वाले संन्यासी कहलाते हैं। ये लोग मठों और मंदिरों में रहते हैं। इनके वस्त्र गेरुए रंग के होते हैं और इनके हाथ में कमंडल और भिक्षापात्र होता है। कई साधु त्रिशूल भी धारण करते हैं। संन्यासी स्त्री और पुरुष कई पंथों के होते हैं, और हर पंथ के अपने नियम होते हैं।

कुछ लोग वन के कंदमूल और फल खाते हैं और निर्जन वन या पहाड़ों पर कुटिया बनाकर रहते हैं। कुछ गाँव और बस्ती की धर्मशालाओं में रहते हैं और ग्रामीण लोगों से उनका सीधा संपर्क होता है। शहरों में भी बहुत से साधु-संन्यासी रहते हैं और वे आम लोगों की तरह दाल, रोटी और सब्जी खाते हैं।

दुनिया का त्याग करने के पीछे अपनी-अपनी रुचियाँ, परिस्थितियाँ और विवशताएँ होती हैं। कुछ लोग ज्ञान-प्राप्ति के लिए योगी बनते हैं, कुछ पति या पत्नी की मृत्यु के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर संन्यास ले लेते हैं, और कुछ अन्य परिस्थितियों में भी संन्यास ग्रहण करते हैं। कारणों के अनुसार ही ये लोग समाज को सुख या कष्ट देते हैं।

Exam Tips:

a) संन्यासी अपने पंथ के नियमों के अनुसार जीवन बिताते हैं।
b) गेरुआ वस्त्र और कमंडल संन्यासियों की पहचान हैं।
c) संन्यास के कारण ज्ञान-प्राप्ति से लेकर पारिवारिक परिस्थितियों तक अलग-अलग होते हैं।
d) कुछ संन्यासी शहरों में रहते हैं और सामान्य भोजन करते हैं।

 

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: अनघा की माँ ने अध्यापिका से बच्चों को सारनाथ दिखाने का आग्रह क्यों किया होगा?

Answer:

भगवान गौतम बुद्ध ने बोधगया में ज्ञान की प्राप्ति के पश्चात अपना पहला उपदेश सारनाथ में दिया था। ज्ञान की प्राप्ति और उसके आचरण में परिणत होने की कामना से यह आग्रह किया गया होगा।

Exam Tips:

a) बुद्ध ने सारनाथ में पहला उपदेश दिया था, जो याद रखने योग्य तथ्य है।

 

Question 2: गौतम बुद्ध के जन्म के समय समाज में कौन-कौन से परिवर्तन हो रहे थे?

Answer:

समाज में जन, जनपद, महाजनपद और संघ या गण जैसे बड़े संगठन बन रहे थे। लोगों को बोध हो गया था कि सुरक्षित जीवन के लिए उन्हें अपनी सरकार बनानी चाहिए। नगरीय जीवन की शुरुआत भी हो रही थी।

Exam Tips:

a) बुद्ध के समय महाजनपद, गण और संघ जैसे संगठन बन रहे थे।
b) नगरीय जीवन की शुरुआत भी इसी काल में हुई।

 

Question 3: गौतम बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति के लिए महल, परिवार और संतान का त्याग क्यों करना पड़ा होगा?

Answer:

प्रखर मानसिक शक्ति वाले बालक सामान्य घटनाओं, जैसे बूढ़े व्यक्ति को देखना या शवयात्रा देखना, का गूढ़ अर्थ लेते हैं। उनका मस्तिष्क एक विषय पर केंद्रित हो जाता है, इसलिए वे भौतिक संबंधों से परे हो जाते हैं।

Exam Tips:

a) बालक सामान्य घटनाओं से गहरे विचार ग्रहण करते हैं, यह उत्तर का मुख्य आधार है।

 

Question 4: तपस्या से आप क्या समझते हैं?

Answer:

किसी मानसिक या भौतिक विषय पर पूर्ण एकाग्र शक्ति को किसी निश्चित समयावधि तक लगाना तपस्या कहलाता है। उदाहरणार्थ, छात्र का पाठ्यक्रम और शैक्षिक विषय को रुचि से अध्ययन करना।

Exam Tips:

a) तपस्या का अर्थ एकाग्रता और निश्चित समय तक एक ही लक्ष्य पर टिके रहना है।

 

Question 5: ज्ञान-प्राप्ति के पश्चात उसके प्रसार के लिए भ्रमण क्यों करते होंगे?

Answer:

ज्ञान किसी विशेष दिशा में सिद्धि या लोकहितकारी विचार और कर्म को जन्म देता है। इससे मन की ऊर्जा इतनी संचित हो जाती है कि वह अभिव्यक्ति के लिए व्याकुल हो उठती है, और ज्ञानी पुरुष जन-कल्याण के लिए भ्रमण करते हैं।

Exam Tips:

a) ज्ञान के प्रसार के लिए भ्रमण बौद्ध और जैन भिक्षुओं की परंपरा थी।

 

Question 6: बुद्ध की शिक्षाओं का मूल सार क्या था?

Answer:

यह संसार कष्टों से परिपूर्ण है, और ये कष्ट हमारी कभी पूरी न होने वाली इच्छाओं या तृष्णा (तन्हा) के कारण महसूस होते हैं।

Exam Tips:

a) बुद्ध की शिक्षाओं का मूल तृष्णा और दुःख के संबंध में है।
b) चार आर्य सत्य भी इसी संदर्भ में पढ़ें।

 

Question 7: बुद्ध के अनुसार दुःखों से कैसे उबरा जा सकता है?

Answer:

जब हम मन पर नियंत्रण रखें, यथार्थ के प्रकाश में स्वयं को पहचानें और अपनी तृष्णा पर संतुलित सीमा तक नियंत्रण लगाएँ।

Exam Tips:

a) तृष्णा पर संयम और मन का नियंत्रण दुःख से मुक्ति का मार्ग है।

 

Question 8: ‘कर्म’ से बुद्ध का क्या तात्पर्य है?

Answer:

बुद्ध के अनुसार कर्म हमारी भावना (अंतःकरण) के निरीक्षण में होने वाला व्यवहार है। उदाहरणार्थ, किसी को अपशब्द कहने से पहले मन में किसी तृष्णा को चोट लगने से क्रोध उत्पन्न हो चुका होता है। कार्य और परिणाम का संबंध कर्तव्य और अधिकार की तरह अटूट है, इसलिए उसका फल भोगना पड़ता है।

Exam Tips:

a) बुद्ध के अनुसार कर्म मन से शुरू होता है।
b) कर्म और उसका फल अटूट संबंध रखते हैं।

 

Question 9: बुद्ध ने ऐसा क्यों कहा होगा कि हमारे कर्मों के अच्छे या बुरे परिणाम वर्तमान जीवन के साथ ही बाद के जीवन को भी प्रभावित करते हैं?

Answer:

किसी भी कार्य का प्रभाव तंत्रिका-तंत्र पर पड़ता है और बार-बार अभ्यास से उसकी पुनरावृत्ति होने लगती है। अंतःकरण में जन्म लेने वाली पहली धारणा का कोई दृश्य रूप नहीं होता, इसलिए वह वर्तमान जीवन के बाद या पुनर्जन्म में भी सक्रिय रहती है।

Exam Tips:

a) बुद्ध ने कर्म की व्याख्या चेतना और इच्छा के संदर्भ में की।

 

Question 10: बुद्ध के अनुसार अच्छे कर्म क्या हैं?

Answer:

वह कार्य जिससे किसी भी जीव या पदार्थ का अहित, दुरुपयोग, हिंसा, पीड़ा या हानि न हो।

Exam Tips:

a) अच्छे कर्म वे हैं जो किसी जीव को हानि न पहुँचाएँ।

 

Question 11: वेदों की रचना किस भाषा में हुई और बुद्ध के उपदेश किस भाषा में थे?

Answer:

वेदों की रचना संस्कृत में हुई, जो जन-सामान्य के लिए आसानी से समझ में नहीं आती थी, जबकि बुद्ध के उपदेश प्राकृत भाषा (उस समय की प्रचलित आम बोली) में थे, जो आसानी से समझ में आ जाते थे।

Exam Tips:

a) संस्कृत वेदों की भाषा थी, प्राकृत आम लोगों की भाषा थी।

 

Question 12: बुद्ध ने ऐसा क्यों कहा कि लोग किसी शिक्षा को उनका उपदेश मानकर नहीं, बल्कि अपने विवेक से उसकी परीक्षा या जाँच करके ग्रहण करें?

Answer:

बुद्ध के अनुसार उपदेश केवल सुझाव है, आदेश नहीं। सुझाव को समझकर मानसिक और बौद्धिक विश्लेषण करने के बाद ही निष्कर्ष पर पहुँचना बुद्धिमानी है, क्योंकि चिंतन के समय हमारी चेतना पूरी तरह जागती है। इससे विचार व्यवहार में स्थायी रूप से आ जाता है।

Exam Tips:

a) बुद्ध का विवेकपूर्ण परीक्षण का संदेश सीधे अनुभव पर आधारित था।

 

Question 13: किसागौतमी की कहानी से क्या संकेत मिलता है?

Answer:

बुद्ध ने ऐसी युक्ति अपनाई कि किसागौतमी को स्वयं अनुभव से मृत्यु के शाश्वत सत्य का बोध हुआ। इससे संकेत मिलता है कि उपदेश को सिद्धांत के बजाय स्वयं के अनुभव से समझाया जा सकता है।

Exam Tips:

a) किसागौतमी की कहानी मृत्यु की सार्वभौमिकता का उदाहरण है।

 

Question 14: उपनिषद् शब्द का क्या अर्थ है?

Answer:

गुरु के समीप बैठना, अर्थात गुणीजन के साथ वार्तालाप के माध्यम से यथार्थ ज्ञान प्राप्त करना।

Exam Tips:

a) उपनिषद का अर्थ "गुरु के पास बैठना" है।

 

Question 15: उपनिषद की विषय-वस्तु क्या है?

Answer:

पुनर्जन्म और यज्ञों के महत्त्व का वर्णन प्रश्नोत्तर के क्रम में किया गया है।

Exam Tips:

a) उपनिषदों में पुनर्जन्म और यज्ञ जैसे विषयों की चर्चा प्रश्नोत्तर के रूप में है।

 

Question 16: उपनिषदों की विषय-वस्तु कहाँ से ली गई है?

Answer:

सांसारिक जीवन की आम घटनाओं से। उदाहरणार्थ, बुद्धिमान भिखारी की कहानी।

Exam Tips:

a) उपनिषदों की कहानियाँ आम जीवन की घटनाओं से ली गई हैं।

 

Question 17: उपनिषदों में वार्ताकार कौन-कौन हैं?

Answer:

जाति, वर्ग, लिंग आदि के भेदभाव से परे सभी विद्वान पुरुष, महिलाएँ, दास और निम्न कुल में जन्मे व्यक्ति।

Exam Tips:

a) उपनिषदों में सभी वर्गों और लिंगों के वार्ताकार मिलते हैं।

 

Question 18: उपनिषदों में आत्मा और ब्रह्म दोनों को एक क्यों माना गया है?

Answer:

आत्मा और ब्रह्म ही सार्वभौम आत्मा है, जो सभी प्राणियों में विद्यमान चेतन तत्व है।

Exam Tips:

a) आत्मा और ब्रह्म की एकता उपनिषदों का मुख्य सिद्धांत है।

 

Question 19: बुद्ध के उपदेश और उपनिषद् की अभिव्यक्ति शैली एक जैसी क्यों है?

Answer:

‘बुद्धिमान भिखारी’ के दृष्टांत की तरह ये दोनों आम जीवन की घटनाओं का विशेष प्रसंग में उल्लेख करते हैं। बुद्ध के उपदेशों के प्रसंग में अंगुलिमाल की कहानी ली जा सकती है।

Exam Tips:

a) दोनों परंपराएँ आम जीवन की कहानियों से शिक्षा देती हैं, जैसे बुद्धिमान भिखारी और अंगुलिमाल।

 

Question 20: पाणिनी नामक प्राचीन विद्वान की लोकप्रियता किस कारण है?

Answer:

पाणिनि ने संस्कृत भाषा के प्रयोग-नियम सूत्रों के रूप में लिखे। उनका ग्रंथ अष्टाध्यायी लगभग 4000 सूत्रों वाला संस्कृत व्याकरण का आधार ग्रंथ है। स्वर और व्यंजनों को विशेष क्रम में रखकर उनके प्राथमिक सूत्र बनाए गए।

Exam Tips:

a) पाणिनि संस्कृत व्याकरण के प्रसिद्ध रचनाकार हैं।
b) उनके सूत्र अष्टाध्यायी में संकलित हैं।

 

Question 21: वर्धमान महावीर कौन थे? उन्होंने अपने उपदेश कौन सी भाषा में दिए?

Answer:

वर्धमान महावीर वज्जि संघ के लिच्छवि कुल में उत्पन्न राजकुमार थे। उन्होंने अपने उपदेश बुद्ध की तरह प्राकृत भाषा में दिए।

Exam Tips:

a) महावीर वज्जि संघ के लिच्छवि कुल से थे।
b) महावीर ने भी प्राकृत भाषा में उपदेश दिए।

 

Question 22: जैन धर्म में कौन से नियम प्रचलित थे?

Answer:

1. भिक्षा माँगकर अत्यंत सरल और सादा जीवन बिताना।
2. अस्तेय (चोरी न करना)।
3. ब्रह्मचर्य का पालन।
4. दिगंबर (वस्त्रहीन) और सर्वत्यागी रहना।

Exam Tips:

a) जैन धर्म के पाँच व्रतों में अहिंसा सर्वोपरि है।
b) अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह भी आवश्यक नियम थे।

 

Question 23: जैन धर्म की शिक्षाओं का मूल सार क्या था?

Answer:

अहिंसा और क्षमा।

Exam Tips:

a) जैन धर्म का मूल सिद्धांत अहिंसा और क्षमा है।

 

Question 24: जैन धर्म के अनुयायी किस कोटि के थे?

Answer:

कुछ अनुयायी भिक्षु-भिक्षुणी बनकर पूर्ण त्यागमय जीवन बिताने लगे, जबकि कुछ अन्य गृहस्थ रहकर भिक्षु-भिक्षुणियों को भोजन आदि सुविधाएँ प्रदान करने लगे।

Exam Tips:

a) जैन धर्म में गृहस्थ और त्यागी दोनों प्रकार के अनुयायी थे।

 

Question 25: जैन धर्म के समर्थक कौन थे?

Answer:

मुख्यतः व्यापारी, क्योंकि किसानों के लिए इस सीमा तक अहिंसा का पालन करना कठिन था। उनसे कई कीड़े-मकोड़ों की हिंसा होना संभव था।

Exam Tips:

a) जैन धर्म के समर्थक अधिकतर व्यापारी वर्ग से थे।

 

Question 26: विनयपिटक में क्या उल्लेख है?

Answer:

घर-द्वार त्यागने वाले अनुयायियों के लिए संघ बनाए गए थे, जिनमें महिलाओं और पुरुषों के निवास की अलग-अलग व्यवस्था थी।

Exam Tips:

a) विनयपिटक बौद्ध संघ के नियमों का संकलन है।

 

Question 27: संघ में प्रवेश की शर्तें क्या थीं?

Answer:

1. महिला और पुरुष वर्ण, जाति आदि के भेदभाव से परे संघ में प्रवेश ले सकते थे।
2. बच्चों को माता-पिता, दासों को अपने स्वामी, राजसेवकों को राजा और कर्जदारों को अपने लेनदारों की अनुमति प्राप्त करनी होती थी।

Exam Tips:

a) संघ में प्रवेश के लिए माता-पिता, स्वामी या राजा की अनुमति आवश्यक थी।
b) वर्ण और जाति का भेदभाव संघ में नहीं था।

 

Question 28: बहुधा किस तरह के लोग संघ में प्रवेश लेते थे?

Answer:

ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र, मजदूर, नाई, वेश्याएँ और दास, सभी वर्गों के लोग संघ में प्रवेश लेते थे।

Exam Tips:

a) बौद्ध संघ में समाज के हर वर्ग के लोग प्रवेश ले सकते थे।

 

Question 29: संघाराम क्या थे?

Answer:

उद्यानों में अनुयायियों द्वारा बनवाए गए कृत्रिम निवास-स्थल अथवा पहाड़ी क्षेत्रों की प्राकृतिक गुफाएँ।

Exam Tips:

a) संघाराम उद्यानों या गुफाओं में बने निवास-स्थल थे।

 

Question 30: बौद्ध भिक्षु संघाराम में निवास कब करते थे?

Answer:

वर्षा ऋतु में, क्योंकि इस दौरान भ्रमण करना कठिन हो जाता था।

Exam Tips:

a) वर्षा ऋतु में भिक्षु एक स्थान पर रहते थे।

 

Question 31: विहार क्या थे?

Answer:

परिष्कृत संघाराम ही विहार थे। ये ईंट और पत्थरों से बनी विशाल इमारतें थीं, जबकि लकड़ी से बने संघाराम भी होते थे।

Exam Tips:

a) विहार ईंट और पत्थर से बने विशाल भवन थे।

 

Question 32: क्या संघों में वेद वर्णित चारों वर्गों को प्रवेश की अनुमति थी?

Answer:

हाँ। इन संघों में वर्ण-भेद बिल्कुल नहीं था।

Exam Tips:

a) बौद्ध संघों में वर्ण-भेद नहीं था।

 

Question 33: जराथुष्ट्र कौन थे? जराथुष्ट्र की शिक्षाओं का सार क्या है?

Answer:

जराथुष्ट्र एक ईरानी पैगंबर थे। इस धर्म की शिक्षाओं का सार ‘सद्विचार, सद्वचन और सद्कर्म’ है।

Exam Tips:

a) जराथुष्ट्र को ईरान का पैगंबर माना जाता है।

 

Question 34: जराथुष्ट्र धर्म की शिक्षाएँ किस ग्रंथ में संकलित हैं?

Answer:

‘अवेस्ता’ नामक ग्रंथ में।

Exam Tips:

a) अवेस्ता जराथुष्ट्र धर्म का पवित्र ग्रंथ है।

 

Question 35: भारत में जराथुष्ट्र धर्म के अनुयायी कहाँ हैं?

Answer:

गुजरात और महाराष्ट्र के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में।

Exam Tips:

a) भारत में पारसी समुदाय गुजरात और महाराष्ट्र में रहता है।

 

Question 36: जराथुष्ट्र धर्म को पारसी धर्म क्यों कहा जाता है?

Answer:

फारस से तात्पर्य ईरान से है, और ईरान के लोगों का धर्म फारसी या जराथुष्ट्र धर्म ही है।

Exam Tips:

a) फारस ईरान का पुराना नाम है, इसीलिए इस धर्म को पारसी कहा गया।

 

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

Question 1: “किसागौतमी की कहानी” का संदर्भ लेकर गौतम बुद्ध की उपदेश-कला पर प्रकाश डालिए।

Answer:

इस दृष्टांत के आठ भाग हैं:
1. एक महिला के पुत्र की मृत्यु होना।
2. सड़क पर पुत्र की मृत देह लेकर विलाप करना।
3. लोगों से उसे पुनर्जीवित करने का आग्रह करना।
4. एक व्यक्ति का उसे गौतम बुद्ध के पास ले जाना।
5. एक मुट्ठी सरसों माँगकर लाने को कहना।
6. ऐसे घर से माँगना जहाँ मृत्यु न हुई हो।
7. महिला का द्वार-द्वार भटकना, परंतु ऐसा घर न मिलना।
8. महिला को इस सत्य का ज्ञान होना कि सभी की मृत्यु होती है।

इसमें दिखता है कि मनुष्य में तृष्णा कैसे जन्म लेती है, वह कैसे भटकता है और अंततः गुणी पुरुष किस युक्ति से उसे सत्य का स्वयं एहसास कराता है। यह आत्मनिरीक्षण वाली उपदेश-शैली है, जिसमें उपदेश को सिद्धांत नहीं बल्कि व्यवहार का विषय बनाया जाता है। बुद्ध स्वयं कहते हैं कि उपदेशों का तुरंत पालन करने के बजाय उन्हें अपने विवेक से परखो, यथार्थ सामने आ जाएगा।

Exam Tips:

a) कहानी के आठ चरण क्रम से याद करें।
b) बुद्ध ने उपदेश को अनुभव से समझाया।
c) बुद्ध के उपदेश को परखने का सुझाव सबसे महत्त्वपूर्ण बिंदु है।
d) उदाहरण सहित लिखें।

 

Question 2: उस युग में सत्यकाम जाबाल के अलावा अन्य निर्धन व्यक्ति धर्म-चर्चाओं में भाग क्यों नहीं लेते थे? स्पष्ट कीजिए।

Answer:

निर्धन व्यक्तियों के धर्म-चर्चाओं में भाग न लेने के निम्नलिखित कारण रहे होंगे:
(i) साधनों का अभाव: निर्धन व्यक्ति का मन और मस्तिष्क केवल आजीविका तक सीमित रहता था। इस युग में शिल्प पर भी कर वसूला जाता था, इसलिए आजीविका के अलावा कुछ और सोचने का समय ही नहीं रहता था।
(ii) ग्रंथों को खरीदने के लिए धन का अभाव: धर्म-परिचर्चा वही व्यक्ति कर सकता था जिसने वेद, उपनिषद् आदि ग्रंथों का अध्ययन किया हो। निर्धन व्यक्ति के पास इन ग्रंथों को खरीदने का धन नहीं था। उदाहरणार्थ, भिखारी का शौनक मुनि से भीख माँगना, परंतु विद्वान होने पर भी उनके द्वारा उसका पेट न भरा जाना, संकेत देता है कि उस युग में भिखारी भी बड़ी संख्या में थे और उनके लिए धर्मचर्चा कठिन थी।

Exam Tips:

a) निर्धन वर्ग के पास समय और धन दोनों सीमित थे।
b) ग्रंथों तक पहुँच धर्म-चर्चा की पहली शर्त थी।
c) शिल्प पर कर होने से आजीविका का बोझ अधिक था।

 

Question 3: केवल व्यापारी वर्ग ही जैन धर्म का अनुयायी क्यों बना होगा, कृषक वर्ग क्यों नहीं? सकारण स्पष्ट कीजिए।

Answer:

जैन धर्म में अहिंसा, अस्तेय (चोरी न करना) और क्षमा जैसे गुणों पर बल दिया गया था। व्यापारी वर्ग का कार्य द्वितीयक व्यवसाय है, जिसमें दुकान पर लाए गए अनाज, वस्त्र और अन्य माल की बिक्री की जाती है। इसलिए इस कार्य में इन नियमों का पालन करना संभव था।

इसके विपरीत किसान को खेती में चूहा, साँप, चींटी, टिड्डी और खरगोश जैसे जीवों से फसल की रक्षा करनी पड़ती थी, जिससे कई जीवों की हिंसा अनिवार्य हो जाती थी। इन कारणों से किसानों के लिए जैन धर्म के कठोर नियमों का पालन कठिन रहा होगा।

यह भी ध्यान रखना चाहिए कि जैन धर्म का पालन सभी के लिए आसान नहीं था, इसलिए सभी वर्गों में उसका प्रसार समान नहीं था।

Exam Tips:

a) जैन धर्म में अहिंसा सबसे प्रमुख सिद्धांत था।
b) व्यापार में हिंसा की संभावना कम थी।
c) खेती में जीव-हिंसा अनिवार्य रूप से होती थी।
d) तर्क सहित उत्तर लिखें।

 

Question 4: “घर-बाहर के त्याग” को स्पष्ट कीजिए।

Answer:

घर-बाहर से तात्पर्य केवल मिट्टी और पत्थर से बने भवन से नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्तों (भाई, बहन, माता-पिता) और सामाजिक संबंधों (परिजन तथा विविध व्यवसायरत लोगों के साथ संबंध) से भी है। इन संबंधों को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्तर पर बाधक बनने से रोकने की मनोवृत्ति ही त्याग है। देह-चेतना से उठकर मनश्चेतना के स्तर तक पहुँचने की तपस्यापूर्ण प्रक्रिया ही त्याग है। संक्षेप में, एकाग्रता वाली तपस्या ही मानसिक लक्ष्य तक पहुँचाती है।

Exam Tips:

a) त्याग का अर्थ केवल घर छोड़ना नहीं है।
b) सामाजिक और पारिवारिक संबंधों का भी त्याग है।
c) एकाग्रता के बिना त्याग संभव नहीं है।

 

Question 5: वैदिक काल के ‘संघ’ और जैन तथा बौद्ध धर्म के ‘संघों’ में विभेद स्पष्ट कीजिए।

Answer:

वैदिक काल के संघजैन और बौद्ध धर्म के संघ
(i) ये राजनैतिक संगठन थे।(i) ये धर्म-संगठन थे।
(ii) इनमें कई राजा मिलकर एक सभा बनाते थे, जिसमें सामूहिक निर्णय लिया जाता था।(ii) ये घर-द्वार त्यागकर ज्ञान की सच्ची जिज्ञासा वाले विचारकों के लिए बनाए गए थे।
(iii) इनका स्वरूप दृष्ट था, अर्थात राजा, जनता, समितियाँ और सभाएँ आदि सभी प्रत्यक्ष देखी जाने वाली व्यवस्थाएँ और उनके वाहक थे।(iii) ये भावनात्मक संगठन थे। संघ किसी इमारत या भवन का नाम नहीं, बल्कि विशेष मनोदशा और मानसिक चिंतन का नाम था। इसका इष्ट स्वरूप नहीं था।
(iv) इनके नियमों में प्रत्यक्ष लाभ और भौतिक उपलब्धि की दिशा में कार्य-प्रवाह था।(iv) इनका कार्य-प्रवाह सत्य के अनुसंधान की ओर था। समस्त त्याग के साथ जीवन के भौतिक कष्टों को झेलकर यथार्थ सुख की ओर बढ़ना ही धर्म-संघ का उद्देश्य था।

Exam Tips:

a) वैदिक संघ राजनीतिक थे, जबकि बौद्ध और जैन संघ धार्मिक थे।
b) वैदिक संघ में प्रत्यक्ष व्यवस्था थी, जबकि धर्म-संघ में मानसिक चिंतन प्रमुख था।
c) तालिका में चारों बिंदुओं की तुलना करें।
d) दोनों के उद्देश्य और स्वरूप अलग-अलग थे।

 

Question 6: उत्तर वैदिक काल के बाद बौद्ध और जैन धर्म की नई विचारधाराएँ क्यों आ गई होंगी?

Answer:

उत्तर वैदिक काल सिंधु घाटी की सभ्यता की तरह क्रमिक विकास के बीच एक चिंगारी जैसा था। सामवेद, अथर्ववेद और यजुर्वेद में सामाजिक नियमों के कठोर होते जाने का उल्लेख है। उत्तर वैदिक काल में राजा और पुरोहित के बीच विशिष्ट संबंध बनने से पुरोहितवाद का विकास हुआ, जिससे समाज की पीड़ा बढ़ गई।

संस्कृत केवल शिक्षित विशिष्ट वर्ग तक सीमित थी, जिससे भाषा का संघर्ष आरंभ हुआ। प्राकृत आम लोगों की बोली थी, जिसमें गौतम बुद्ध और वर्धमान महावीर ने उचित दिनचर्या, खान-पान और कार्य-चयन से जुड़े उपदेश दिए। समाज की इस आवश्यकता को देखते हुए उपनिषद लिखे जाने लगे, जिनमें प्रश्नोत्तर के क्रम में आम लोगों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इनकी भाषा सरल और प्रवाहमयी है।

छांदोग्य उपनिषद की बुद्धिमान भिखारी की कहानी और बुद्ध की किसागौतमी की कहानी में आत्मनिरीक्षण की एक जैसी शैली दिखती है। इस युग के मनुष्य को अपनी चेष्टा से उपदेशित सत्य को पहचानने की शैली चाहिए थी, जो उपनिषदों और जैन-बौद्ध ग्रंथों में दिखाई देती है। वर्ण-भेद से उत्पन्न विकारों को भी इस युग में दूर करने का प्रयास किया गया।

Exam Tips:

a) पुरोहितवाद और कठोर सामाजिक नियमों के विरोध में नए विचार आए।
b) संस्कृत और प्राकृत का भेद आम लोगों को दूर करना पड़ा।
c) उपनिषदों की शैली सरल और प्रश्नोत्तर वाली थी।
d) आत्मनिरीक्षण की शैली तीनों परंपराओं में समान थी।

 

Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 6 Social Science Chapter 07 New Questions and Ideas

Textbook Solutions for Class 6 Social Science Chapter 07 New Questions and Ideas

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 07 New Questions and Ideas. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Social Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 6 Social Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.

Effective Self-Study and Homework Assistance

Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 6 Social Science.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 7 नए प्रश्न नए विचार for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 7 नए प्रश्न नए विचार is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Social Science Haryana Board solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 7 नए प्रश्न नए विचार as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 7 नए प्रश्न नए विचार will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 7 नए प्रश्न नए विचार in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Social Science. You can access HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 7 नए प्रश्न नए विचार in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Social Science Haryana Board solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 7 नए प्रश्न नए विचार in printable PDF format for offline study on any device.