Solutions for Class 6 Social Science: Chapter 05 What Books and Burials Tell Us
Review structured textbook solutions for Class 6 Social Science Chapter 05 What Books and Burials Tell Us. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Practice Class 6 Social Science Solutions: Chapter 05 What Books and Burials Tell Us
Access the complete solution PDF for Class 6 Social Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
आओ याद करें
Question 1: निम्नलिखित स्तंभों का सुमेल कीजिए:
| स्तंभ A | स्तंभ B |
|---|---|
| (i) सूक्त | (क) सजाए गए पत्थर |
| (ii) रथ | (ख) अनुष्ठान |
| (iii) यज्ञ | (ग) अच्छी तरह से बोला गया |
| (iv) दास | (घ) युद्ध में प्रयोग किया जाता था |
| (v) महापाषाण | (ङ) गुलाम |
Answer:
| स्तंभ A | स्तंभ B |
|---|---|
| (i) सूक्त | (ग) अच्छी तरह से बोला गया |
| (ii) रथ | (घ) युद्ध में प्रयोग किया जाता था |
| (iii) यज्ञ | (ख) अनुष्ठान |
| (iv) दास | (ङ) गुलाम |
| (v) महापाषाण | (क) सजाए गए पत्थर |
Exam Tips:
a) सूक्त का अर्थ "अच्छी तरह से कही गई बात" होता है, इसलिए यह (ग) से मेल खाता है।
b) महापाषाण का अर्थ बड़े पत्थर होता है, जो कब्र पर सजाए जाते थे।
Question 2: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए:
1. दासों का उपयोग ………………… के लिए किया जाता था।
2. महापाषाण ……………… में पाए जाते हैं।
3. ज़मीन पर गोले में लगाए गए पत्थर या चट्टानें ………………… का काम करते थे।
4. पोर्ट होल का उपयोग ………………… के लिए होता था।
5. इनामगाँव के लोग ………………… खाते थे।
Answer:
1. इच्छित कार्यों में
2. दक्षिण भारत (कर्नाटक, आंध्र, तमिलनाडु, केरल), दक्कन (मालवा, विन्ध्य, नागपुर) और कश्मीर
3. कब्र
4. परिवार के अन्य मृत सदस्यों के शवों को दफनाने
5. गेहूँ, जौ, चावल, दालें, मोटा अनाज, मटर, तिल तथा भेड़, बकरी, सूअर, सांभर, चीतल, कृष्ण मृग, बारहसिंघा, खरगोश, विविध पक्षी, कछुए, केकड़े और मछली का मांस
Exam Tips:
a) दासों से अलग-अलग प्रकार के कार्य करवाए जाते थे, जैसे खेती और घरेलू काम।
b) पोर्ट होल से बाद में होने वाली कब्रों को उसी महापाषाण में जोड़ा जा सकता था।
आओ चर्चा करें
Question 3: आज हम जो किताबें पढ़ते हैं वे ऋग्वेद से कैसे भिन्न हैं?
Answer:
| आज की पुस्तकें | ऋग्वेद |
|---|---|
| आकर्षक लिपि एवं शैली में छपी रहती हैं। | भूर्ज (भोज) की छाल और ताड़पत्रों पर लिखा गया है। |
| अनेक भाषाओं में प्रकाशित होती हैं। | केवल संस्कृत भाषा में लिखा गया है। |
| तद्भव शब्दों वाली (मिश्रित/प्रक्षेपित) लिपि रहती है। | विशुद्ध तत्सम शब्दों वाली लिपि है। |
| विविध विषयों में प्रकाशित की जाती हैं। | इसमें केवल धार्मिक, दार्शनिक और प्रकृति-पूजा संबंधी विषय हैं। |
Exam Tips:
a) ऋग्वेद को सुनकर और कंठस्थ करके पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाया गया था, जबकि आज की पुस्तकें छपी होती हैं।
b) ऋग्वेद की भाषा वैदिक संस्कृत है।
c) तुलना करते समय भाषा, लिपि और विषय, तीनों पहलुओं पर ध्यान दें।
Question 4: पुरातत्त्वविद् कब्रों में दफनाए गए लोगों के बीच सामाजिक अंतर का पता कैसे लगाते हैं?
Answer:
(i) कुछ कब्रों के ऊपर छोटी शिलाएँ खड़ी की गई हैं। इन्हें समाज के निम्न स्तर के लोगों की कब्र माना गया है।
(ii) ब्रह्मगिरि की एक कब्र में सोने के मनके, चूड़ियाँ आदि बड़ी संख्या में मिली हैं। इससे संकेत मिलता है कि यह समाज के धनी और उच्च वर्ग के व्यक्ति की कब्र रही होगी। जिन कब्रों में खाद्यान्न और आभूषण कम पाए गए हैं, उन्हें निर्धन वर्ग की कब्र माना गया है। इनामगाँव में एक कब्र के ऊपर पाँच कमरों वाला घर बना है, जो शायद समुदाय के मुखिया की कब्र है।
Exam Tips:
a) ब्रह्मगिरि की कब्र में मिले सोने के मनके और चूड़ियाँ धन के संकेत देते हैं।
b) कब्र में रखे खाद्यान्न और आभूषणों की मात्रा से सामाजिक स्तर का अनुमान लगाया जाता है।
c) इनामगाँव की पाँच कमरों वाली कब्र सबसे विशिष्ट मानी जाती है।
Question 5: एक राजा का जीवन दास या दासी के जीवन से कैसे भिन्न होता था?
Answer:
(i) ऋग्वेद के इस वर्णन से पता चलता है कि राजा युद्ध करते थे और युद्धबंदियों को दास बनाते थे।
(ii) दास का अर्थ है पूर्णतः परतंत्र व्यक्ति, जिसकी अपनी कोई इच्छा और अपना कोई जीवन नहीं होता था और जिसे स्वामी के आदेश का पालन करना होता था।
(iii) ऋग्वेद के अनुसार दास और दासियाँ अपने स्वामियों की संपत्ति समझे जाते थे और स्वामी उनसे कोई भी कार्य करा सकता था।
Exam Tips:
a) दास और दासियाँ अधिकतर युद्ध में पकड़े गए लोग होते थे।
b) राजा सभा द्वारा चुने जाते थे और युद्ध में विजय के बाद धन-संपत्ति के एक भाग के अधिकारी होते थे।
c) ऋग्वेद में दास शब्द का अर्थ परतंत्र व्यक्ति से जुड़ा हुआ है।
आओ करके देखें
Question 6: पता करो कि तुम्हारे विद्यालय के पुस्तकालय में धर्म के विषय पर किताबें हैं या नहीं। उस संग्रह से किन्हीं पाँच पुस्तकों के नाम बताओ।
Answer:
(1) रामायण
(2) महाभारत
(3) गुरु ग्रंथ साहिब
(4) कुरान
(5) बाइबल
Exam Tips:
a) सामान्यतया विद्यालय के पुस्तकालय में धर्मग्रंथों के सार और संस्मरण ही मिलते हैं।
b) हितोपदेश, विदुर नीति और चाणक्य नीति भी इस विषय से जुड़ी पुस्तकें हैं।
Question 7: एक याद की हुई कविता या गीत लिखो। तुमने उस कविता या गीत को सुनकर याद किया था या पढ़कर?
Answer:
अपनी पसंद की कोई छोटी प्रार्थना, दोहा या लोकगीत लिखो जो तुम्हें कंठस्थ हो। उसके बाद लिखो कि तुमने उसे सुनकर याद किया या पढ़कर, और कितने समय में वह याद हुआ।
Exam Tips:
a) कविता के स्रोत के बारे में स्पष्ट लिखें कि उसे कहाँ से सीखा।
b) कंठस्थ करने का तरीका अक्सर बार-बार दोहराना होता है, जैसे वेद मंत्र सुनकर याद किए जाते थे।
Question 8: ऋग्वेद में लोगों का वर्गीकरण उनके कार्य या उनकी भाषा के आधार पर किया जाता है। नीचे की तालिका में तुम छह परिचित लोगों के नाम भरो। इनमें तीन पुरुष और तीन महिला होने चाहिए। प्रत्येक का पेशा और भाषा लिखो। क्या तुम उस विवरण में कुछ और जोड़ना चाहोगी?
Answer:
| नाम | कार्य | भाषा | अन्य विवरण |
|---|---|---|---|
| (1) मनोज (पुरुष) | डॉक्टर, वैद्य | हिन्दी (औपचारिक), अंग्रेजी (अनौपचारिक) | वैद्य या भेषजज्ञ भी कहलाते हैं। |
| (2) सावित्री (महिला) | माता, संतान का पालन-पोषण करने वाली | हिन्दी और स्थानीय भाषा | घरेलू कार्य अक्सर माँ ही करती है। |
| (3) रामचंद्र (पुरुष) | आभूषणकार, सुनार | हिन्दी और स्थानीय भाषा | कारीगरी का कार्य करता है। |
| (4) धनवंती (महिला) | नर्स (प्रसव और शिशु-पालन में सहायिका) | हिन्दी | अस्पतालों में प्रसव कराती है। |
| (5) रामफल (पुरुष) | किसान या मज़दूर | यदि केरल का है तो मलयालम, उड़ीसा का है तो उड़िया | अपनी स्थानीय भाषा बोलता है। |
| (6) सुलक्षणा राय (महिला) | अध्यापिका (विद्यालय में छात्र-छात्राओं को शिक्षा देना) | हिन्दी और अंग्रेजी | आधुनिक समय में महिलाएँ हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। |
Exam Tips:
a) तालिका में तीन पुरुष और तीन महिलाओं के नाम भरे जाने चाहिए।
b) प्रत्येक व्यक्ति के कार्य के साथ उसकी भाषा भी लिखी जाए।
c) तुम अपने जाने-पहचाने लोगों के उदाहरण लेकर विवरण में और जानकारी जोड़ सकती हो।
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: घंटी बजने पर अध्यापक ने बच्चों से अपने पीछे आने को क्यों कहा?
Answer:
अध्यापक बच्चों को पहली बार पुस्तकालय और पुस्तकों से परिचित कराना चाहते थे।
Exam Tips:
a) A library holds books in many languages and on many subjects.
Question 2: वेद कितने प्रकार के हैं और इन्हें कब लिखा गया था?
Answer:
वेद चार प्रकार के हैं:
1. ऋग्वेद
2. सामवेद
3. यजुर्वेद
4. अथर्ववेद
इन्हें आज से लगभग 3500 वर्ष पूर्व ऋषि-मुनियों ने रचा और सिखाया था।
Exam Tips:
a) Name all four Vedas in the order Rigveda, Samaveda, Yajurveda, Atharvaveda.
b) Remember that the Vedas were composed about 3500 years ago.
Question 3: ऋग्वेद में कितने श्लोक हैं और उन्हें क्या कहा जाता है?
Answer:
ऋग्वेद में एक हजार से अधिक श्लोक हैं। इन्हें सूक्त कहा जाता है।
Exam Tips:
a) The Rigveda has more than a thousand hymns, called suktas.
Question 4: सूक्त का क्या अर्थ है?
Answer:
सूक्त का अर्थ है अच्छी बात कहना, अर्थात् सु+उक्ति। यह लोकोक्ति भी हो सकती है।
Exam Tips:
a) Remember that sukta means well-said or good speech.
Question 5: श्लोकों के माध्यम से क्या अभिव्यक्त किया गया है?
Answer:
इनमें मुख्य रूप से देवी-देवताओं की स्तुति या प्रार्थनाएँ व्यक्त की गई हैं।
Exam Tips:
a) Note that the hymns mainly praise gods and goddesses.
Question 6: ऋग्वेद की पांडुलिपि कब और कहाँ मिली?
Answer:
ऋग्वेद की पांडुलिपि लगभग 150 वर्ष पूर्व कश्मीर में मिली। यह भूर्ज वृक्ष की छाल पर लिखी गई है और अब पुणे (महाराष्ट्र) के पुस्तकालय में सुरक्षित है।
Exam Tips:
a) The manuscript was written on birch bark (bhurja), not paper.
b) The Rigveda manuscript is kept in Pune, Maharashtra.
Question 7: संस्कृत क्या है?
Answer:
संस्कृत भारोपीय कहे जाने वाले भाषा-परिवार का एक प्राचीन भाषा रूप है।
Exam Tips:
a) Sanskrit belongs to the Indo-European language family.
Question 8: भारोपीय भाषा परिवार में कुल कितनी भाषाएँ सम्मिलित हैं?
Answer:
भारतीय भाषाएँ: संस्कृत, असमी, गुजराती, हिन्दी, कश्मीरी और सिन्धी।
यूरोपीय भाषाएँ: अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, यूनानी, इतालवी और स्पैनिश।
Exam Tips:
a) Count the Indian and European languages separately.
b) Know the names of at least three Indian and three European languages.
Question 9: ऋग्वेद के अध्ययन से पुरातत्त्वविदों को क्या जानकारी मिलती है?
Answer:
(i) उस काल का साहित्य विशुद्ध संस्कृत में लिखा गया था और इसमें संवादों के माध्यम से विषय-वस्तु को विस्तार दिया गया है।
(ii) प्रकृति की चीजों, जैसे नदियों की उपासना की जाती थी।
Exam Tips:
a) The Rigveda shows that people worshipped nature, such as rivers.
b) Its language is pure Sanskrit written in a dialogue style.
Question 10: ऋग्वेद काल में रथ क्यों महत्त्वपूर्ण थे?
Answer:
(i) भूमि, वन और चरागाह पर कब्जा करने के लिए लगातार युद्ध होते थे, और रथ युद्ध में उपयोगी थे।
(ii) रथ परिवहन का एक प्रमुख साधन था।
Exam Tips:
a) Chariots were used in warfare and for transport.
b) Remember that the Rigvedic period was marked by frequent wars for land and pasture.
Question 11: युद्ध में लूटी गई संपत्ति एवं धन का वितरण कैसे होता था?
Answer:
(i) एक भाग शासक या मुखिया को मिलता था।
(ii) एक भाग पुरोहित को मिलता था।
(iii) शेष धन आम जनता के बीच बाँटा जाता था।
Exam Tips:
a) Booty was divided into three parts: chief, priests and common people.
b) Remember that the common people got a share of the wealth.
Question 12: यज्ञ या बलिदान क्यों किए जाते थे?
Answer:
इन्हें प्रकृति की उपासना का एक अभिन्न अंग समझा जाता था। अभिलाषाओं की पूर्ति के लिए विविध कामना-यज्ञ किए जाते थे, और अज्ञात परंतु सर्वोच्च शक्ति (ईश्वर) के अस्तित्व में विश्वास था।
Exam Tips:
a) Yajnas were an important part of nature worship.
b) Ghee, grains and oilseeds were offered in the fire.
Question 13: क्या ऋग्वेद काल में आज की तरह पृथक सैन्य-संगठन थे?
Answer:
नहीं। उस समय सभाएँ आयोजित करके निर्णय लिए जाते थे। आम नागरिकों को ही युद्ध में अपने मुखिया के साथ भाग लेना पड़ता था।
Exam Tips:
a) In the Rigvedic period, citizens fought in wars with their chief.
Question 14: ब्राह्मणों का कार्य-नाम क्या था?
Answer:
ब्राह्मणों का कार्य-नाम पुरोहित था।
Exam Tips:
a) The Brahmin job was called purohita (priest).
Question 15: उस काल के राजा कौन थे और क्या करते थे?
Answer:
समुदाय का अनुभवी और बुद्धिमान वृद्ध, या साहसी और युद्धप्रिय युवक सभा द्वारा राजा चुना जाता था। वह एक गणतंत्र का प्रधान होता था। सभा सर्वोपरि थी और किसी भी समय राजा को हटा सकती थी। राजा युद्ध करते थे और विजित धन-संपत्ति का कुछ भाग अपने पास रखते थे।
Exam Tips:
a) The Rigvedic raja was chosen by the sabha.
b) The sabha was the highest authority in the gana.
Question 16: ऋग्वेद के श्लोकों की रचना करने वालों ने स्वयं को क्या कहा है?
Answer:
उन्होंने स्वयं को आर्य कहा है।
Exam Tips:
a) The Rigvedic people called themselves Aryans.
Question 17: आर्यों के प्रतिद्वंद्वी कौन थे?
Answer:
आर्यों के प्रतिद्वंद्वी दस्यु या दास (अनार्य) थे, जो भिन्न भाषाएँ बोलते थे और यज्ञ-अनुष्ठान नहीं करते थे।
Exam Tips:
a) Dasas or dasyus were the rivals of the Aryans.
Question 18: ऋग्वेद कहाँ लिखा गया?
Answer:
ऋग्वेद भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी भाग, अर्थात् सिन्धु नदी की घाटी क्षेत्र में लिखा गया, क्योंकि इसमें सिन्धु और उसकी सहायक नदियों का बार-बार उल्लेख हुआ है।
Exam Tips:
a) The Rigveda was composed in the Indus valley region of the north-west.
b) The Sindhu and its tributaries are mentioned many times in the Rigveda.
Question 19: महापाषाण क्या थे?
Answer:
महापाषाण पत्थरों की विशाल शिलाएँ थीं जो कब्रगाह या श्मशान स्थल का संकेत देती थीं।
Exam Tips:
a) Megaliths were large stone slabs marking burial sites.
Question 20: महापाषाण की कब्रगाहें किस-किस रूप में पाई गई हैं?
Answer:
(i) कहीं केवल एक विशाल शिला को जमीन में खड़ा किया गया है।
(ii) कहीं कब्र के ऊपर अनेक शिलाओं को वृत्ताकार पंक्ति में गाड़ा गया है।
Exam Tips:
a) A megalith can be a single standing stone or a circle of stones over a grave.
b) Megalithic graves are found mostly in the Deccan and south India.
Question 21: महापाषाणी कब्रों को तैयार करते समय दक्षिण भारत के लोग किस क्रम में कार्य करते थे?
Answer:
1. अनुकूल शिलाओं को ढूँढना
2. शिलाओं को तोड़ना
3. उन्हें कब्रस्थल पर ढोकर लाना
4. उचित आकार देना
5. खड्ड खोदना और शव को गाड़ना
6. शिलाओं को सही स्थान पर रखना
7. उन्हें सही आकार देने की कोशिश करना।
Exam Tips:
a) Steps begin with finding suitable stones and end with placing them at the burial site.
b) Note the order carefully as it is asked in exams.
Question 22: सभी महापाषाणी कब्रों में एक जैसी बातें क्या देखी गई हैं?
Answer:
1. शवों को काली और लाल मिट्टी के बर्तनों के साथ गाड़ा गया है।
2. लौह-औजार और हथियार, घोड़े के कंकाल, उसकी लगाम और काठी, तथा पत्थर और सोने के आभूषण रखे गए हैं।
Exam Tips:
a) Black and red pottery was buried with the dead.
b) Iron tools, horse bones and gold ornaments were placed in the graves.
Question 23: क्या हड़प्पा नगरों की सभ्यता काल में लोहे की खोज हो चुकी थी?
Answer:
नहीं। लोहे की खोज वैदिक काल में हुई।
Exam Tips:
a) Iron was discovered in the Vedic period, after the Harappan civilisation.
Question 24: ब्रह्मगिरि (कर्नाटक) के पुरातत्त्व स्थल पर पाई गई महापाषाणी कब्र में कौन-कौन सी चीजें मिली हैं? इससे आप क्या अनुमान लगा सकते हैं?
Answer:
सोने के 33 मनके, पत्थर के 2 मनके, ताँबे के 4 कंगन और एक शंख।
इससे अनुमान लगता है कि यह कब्र किसी मुखिया या सरदार जैसे समाज-प्रमुख की रही होगी। यह निश्चित नहीं कहा जा सकता कि शव पुरुष का था या महिला का, क्योंकि कंगन और कड़े दोनों पहने जाते थे।
Exam Tips:
a) The site had 33 gold beads, 2 stone beads, 4 copper bangles and a conch shell.
b) Bangles and bead ornaments were both worn by men and women.
Question 25: एक परिवार के मृतकों को एक ही महापाषाण की कब्र में कैसे दफनाया जाता होगा?
Answer:
पुरातत्त्वविदों को ऐसी महापाषाण शिलाएँ मिली हैं जिनके बीच एक मूका (खिड़कीनुमा खुला स्थान) रखा गया है। संभवतः इसी मूका के रास्ते से नीचे उतरकर लोग परिवार के अन्य शवों को गाड़ते थे और उनके साथ खाने-पीने का सामान तथा आभूषण रखते थे।
Exam Tips:
a) A port-hole (mooka) allowed later burials to be added to the same megalith.
Question 26: पाषाणों को एक वृत्ताकार परिपथ में क्यों रखा जाता होगा?
Answer:
सही कब्रस्थल की पहचान के लिए, ताकि बाद में उसी कब्र तक पहुँचा जा सके जो परिवार के पहले मृतक के लिए बनाई गई थी।
Exam Tips:
a) Circles of stones helped people find the grave again.
Question 27: भीमा नदी की सहायक नदी ‘घोड़’ के किनारे इनामगाँव (महाराष्ट्र) नामक पुरातत्त्व स्थल में लोग कितनी अवधि तक रहे?
Answer:
इस स्थल पर लोग आज से लगभग 3600 वर्ष पूर्व आए और 2700 वर्ष पूर्व तक रहे। अर्थात् 3600 - 2700 = 900 वर्ष की अवधि तक यहाँ आबादी रही।
Exam Tips:
a) Inamgaon was settled from 3600 years ago to 2700 years ago.
Question 28: इनामगाँव में कितने तरह की कब्रें पाई गई हैं?
Answer:
1. घर के भीतर बनाई गई कब्र
2. घर के पिछवाड़े बनाई गई कब्र
3. कई कमरों वाले घर के पिछवाड़े बनाई गई कब्र
Exam Tips:
a) Inamgaon had three types of graves.
b) Some graves were inside the house, others behind it.
Question 29: बच्चे और वयस्क मृतक के कंकाल को कैसे पहचाना गया?
Answer:
बच्चे का कंकाल वयस्क के पूर्ण विकसित कंकाल की तुलना में छोटा होता है।
Exam Tips:
a) Children have smaller skeletons than fully grown adults.
Question 30: पुरुष और महिला मृतक की कब्र को कैसे पहचानते हैं?
Answer:
1. कंकाल के साथ चूड़ियाँ और अन्य आभूषण मिलना।
2. महिलाओं की श्रोणि (कूल्हे की हड्डी) पुरुषों की तुलना में अधिक चौड़ी होती है।
Exam Tips:
a) Women are identified by ornaments and by the wider pelvis.
b) Bangles were found with female burials.
Question 31: चरक नामक प्राचीन चिकित्सक के अनुसार मनुष्य के शरीर में हड्डियों की संख्या कितनी है?
Answer:
चरक के अनुसार मनुष्य के शरीर में 360 हड्डियाँ होती हैं। आधुनिक शरीर-रचना विज्ञान के अनुसार वयस्क शरीर में 206 हड्डियाँ होती हैं।
Exam Tips:
a) Charaka counted 360 bones in the human body.
Question 32: चरक ने आधुनिक शरीर-रचना विज्ञान की तुलना में मानव शरीर की हड्डियाँ अधिक क्यों बताई होंगी?
Answer:
संभवतः चरक ने दाँत, जोड़ों और उपास्थि (जैसे नाक और कान की लचीली हड्डी) की संख्या भी स्थूल हड्डियों में जोड़ दी होगी।
Exam Tips:
a) Charaka probably included teeth, joints and cartilage in his count.
Question 33: चरक संहिता कब लिखी गई?
Answer:
चरक संहिता लगभग 2000 वर्ष पूर्व लिखी गई।
Exam Tips:
a) Charaka Samhita was written about 2000 years ago.
Question 34: इनामगाँव (महाराष्ट्र) के लोगों का मुख्य भोजन क्या था?
Answer:
उनका मुख्य भोजन मांस था। वे भैंस, बकरी, भेड़, कुत्ता, घोड़ा, गधा, सूअर, सांभर, चीतल, कृष्णमृग, बारहसिंघा, खरगोश, नेवला, विविध पक्षियों, मगरमच्छ, कछुए, केकड़े और मछली का मांस खाते थे। बेर, जामुन, आँवला, खजूर और कई तरह के रसदार फल भी उनके भोजन में शामिल थे।
Exam Tips:
a) Inamgaon people ate a wide variety of meat and fruit.
b) Ber, amla and jamun were among their fruits.
Question 35: लेखन-कला का आरंभ कब और कहाँ हुआ?
Answer:
लेखन-कला का आरंभ चीन में लगभग 3500 वर्ष पूर्व हुआ।
Exam Tips:
a) Writing began in China about 3500 years ago.
Question 36: लेखन-कला के आरंभिक रूप की विशेषताएँ बताइए।
Answer:
1. राजाओं द्वारा हड्डियों पर प्रश्न लिखवाए जाते थे।
2. ये प्रश्न भविष्य की जिज्ञासा से जुड़े होते थे।
3. इन हड्डियों को आग में डाला जाता था और फिर बाहर निकालकर बने दरारों वाले अक्षरों और चिह्नों के आधार पर भविष्य का कथन किया जाता था।
Exam Tips:
a) Early writing was used on bones to ask questions about the future.
b) Remember that the bones were burnt to read cracks.
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: पुस्तक और श्मशान अतीत को जानने के महत्त्वपूर्ण स्रोत हैं। विवेचना कीजिए।
Answer:
इस प्रश्न के उत्तर में यह बताना आवश्यक है कि पुस्तक वस्तुतः संबंधित व्यक्ति के जीवन में भोगे गए अनुभव, समाज, समुदाय, देश, राज्य, राजनीति, धर्मनीति, मनोदशा, रुचियों और किसी विषय में किए गए कार्यों का विवरण होती है।
इसी विवरण के आधार पर अतीत की गतिविधियों, स्थिति और परिस्थिति का अध्ययन किया जाता है। श्मशान या कब्रगाह व्यक्ति के सामाजिक संबंध, प्रचलित आस्था, रहन-सहन, आर्थिक स्थिति और भावनाओं के साक्ष्य देने वाला लंबे समय तक संचित कोष है। उदाहरण के लिए, महापाषाणी कब्रगाहों से पुरातत्त्वविदों को अनेक जानकारियाँ मिली हैं।
Exam Tips:
a) पुस्तक और श्मशान दोनों ही अतीत के लिखित और भौतिक साक्ष्य हैं।
b) कब्रों में रखी वस्तुओं से सामाजिक और आर्थिक स्थिति का अनुमान लगाया जाता है।
c) उत्तर में पुस्तक और श्मशान दोनों के उदाहरण दें।
Question 2: वेदों के बारे में एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
Answer:
वेद चार हैं: ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद। इन चारों वेदों में देवी-देवताओं और प्रकृति के विभिन्न रूपों, जैसे पेड़-पौधों और गाय जैसे महत्त्वपूर्ण पशुओं की उपासना के मंत्र और स्तुतियाँ लिखी गई हैं।
ऋग्वेद विश्व का सबसे प्राचीन और पहला संस्कृत में लिपिबद्ध ग्रंथ माना जाता है। लगभग 150 वर्ष पूर्व कश्मीर में इसकी भूर्ज छाल पर अंकित पांडुलिपि मिली। अब यह पुणे (महाराष्ट्र) के संग्रहालय में सुरक्षित है और इसी पांडुलिपि के आधार पर इसका अनुवाद हिन्दी, अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में हो चुका है।
Exam Tips:
a) वेदों की संख्या चार है, इन्हें क्रम से लिखें।
b) ऋग्वेद को सबसे प्राचीन वेद माना जाता है।
Question 3: ऋग्वेद काल के राजा और लगभग 3500 वर्ष पूर्व के चीन के शासकों के बीच क्या अंतर था?
| ऋग्वेद काल के राजा | चीन के शासक |
|---|---|
| (i) ये वस्तुतः एक जन (गणतंत्र) के मुखिया थे। | (i) ये वंशानुगत पद वाले राजा थे। |
| (ii) इन गणतंत्रों में सभा के पास सर्वोच्च शक्ति थी। वह प्रयोजन के अनुसार राजा का चयन करती थी। | (ii) यहाँ के राजा का एकछत्र और अनन्य शासन था। उन्हें सर्वोच्च शक्तियाँ प्राप्त थीं। |
| (iii) ये वीर, साहसी और युद्धप्रिय थे। | (iii) ये अपने भविष्य को जानने के लिए हड्डियों पर प्रश्न लिखकर उन्हें आग में डालते थे। |
| (iv) ये लोहे के विविध उपयोग और प्रयोग से परिचित थे। | (iv) इन्हें लोहे की जानकारी नहीं थी। |
| (v) ये युद्ध में जीती गई धन-संपत्ति को तीन भागों में वितरित करते थे। जनता भी इस धन में हिस्सा पाती थी। सादगीपूर्ण जीवन व्यतीत करते थे। | (v) ये निरंकुश शासक थे और जनता का शोषण करके अतुल संपत्ति का संचय करते थे। ये विलासितापूर्ण जीवन व्यतीत करते थे। |
Answer:
तुलना करते समय शासन का स्वरूप, शासक के चयन की प्रक्रिया और धन के वितरण को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
ऋग्वेद के राजा सभा द्वारा चुने जाते थे, जबकि चीन में राजा का पद वंशानुगत था।
ऋग्वेद काल में लोहे का प्रयोग प्रचलित हो चुका था, इसलिए (iv) का उत्तर इस तुलना में अलग है।
Exam Tips:
a) s
b) o
c) u
d) r
e) c
f) e
g)
h) c
i) a
j) l
k) l
l) e
m) d
n)
o) t
p) h
q) e
r)
s) C
t) h
u) i
v) n
w) e
x) s
y) e
z)
{) r
|) u
}) l
~) e
) r
) s
)
) c
) o
) w
) a
) r
) d
) l
) y
)
) b
) e
) c
) a
) u
) s
) e
)
) t
) h
) e
) y
)
) c
) o
) n
) s
) u
) l
) t
) e
) d
¡)
¢) o
£) r
¤) a
¥) c
¦) l
§) e
¨)
©) b
ª) o
«) n
¬) e
) s
®) ;
¯)
°) t
±) h
²) i
³) s
´)
µ) u
¶) n
·) f
¸) o
¹) u
º) n
») d
¼) e
½) d
¾)
¿) r
À) e
Á) m
Â) a
Ã) r
Ä) k
Å)
Æ) w
Ç) a
È) s
É)
Ê) r
Ë) e
Ì) m
Í) o
Î) v
Ï) e
Ð) d
Ñ)
Ò) a
Ó) n
Ô) d
Õ)
Ö) t
×) h
Ø) e
Ù)
Ú) p
Û) o
Ü) i
Ý) n
Þ) t
ß)
à) w
á) a
â) s
ã)
ä) r
å) e
æ) w
ç) r
è) i
é) t
ê) t
ë) e
ì) n
Question 4: ऋग्वेद के श्लोकों को ‘सूक्त’ क्यों कहते होंगे?
Answer:
सूक्त शब्द सु + उक्ति से बना है, जिसका अर्थ है सर्वहित करने वाली बातें या अच्छे कथन। इसमें नदियों, झीलों, सागरों, जीव-जंतुओं, चल और अचल संपदा तथा सभी प्राकृतिक और मानवीय संसाधनों को पूजनीय स्थान दिया गया है। इसमें सर्वसमभाव, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और मनुष्य तथा प्रकृति के आध्यात्मिक संबंधों का सुंदर वर्णन है।
ऋग्वेद के रचनाकारों को पारिस्थितिक तंत्र और जैव पारिस्थितिकी का अच्छा अनुभव रहा होगा। वेदों को श्रुति भी कहा जाता है, क्योंकि इनके श्लोकों का पाठ, चिंतन और अभ्यास पुरोहितों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, गुरुकुलों और सभा-भवनों में नियमित रूप से कराया जाता था। बार-बार अभ्यास से ये श्लोक लोगों को कंठस्थ हो जाते थे।
Exam Tips:
a) सूक्त का शाब्दिक अर्थ सु (अच्छा) और उक्ति (कथन) है।
b) वेदों को श्रुति इसलिए कहा गया क्योंकि वे सुनकर और याद करके आगे बढ़ाए जाते थे।
c) सूक्तों में प्रकृति, मनुष्य और समाज के संबंधों का वर्णन है।
Question 5: संस्कृत भाषा को भारोपीय क्यों कहा जाता है?
Answer:
भारोपीय शब्द में भारत और यूरोप दोनों के नाम का समावेश है। भाषाविदों ने विभिन्न भाषाओं को अच्छी तरह समझने के लिए उन्हें समूहों में बाँटा। आदिकाल की भाषा संस्कृत मानी जाती है। भारत की अन्य भाषाएँ असमी, गुजराती, हिन्दी, कश्मीरी और सिन्धी हैं, जबकि यूरोप की भाषाएँ फ्रेंच, स्पैनिश, जर्मन, अंग्रेजी और इतालवी हैं।
इन सभी भाषाओं को एक समूह में रखा गया, जिसे भारोपीय भाषा समूह कहा जाता है। इस समूह का आधार इन भाषाओं के बहुत से शब्दों के उच्चारण और अर्थ में समानता है। उदाहरण के लिए, संस्कृत में मातृ, हिन्दी में माँ और अंग्रेजी में मदर (mother) शब्द इसी समानता को दर्शाते हैं।
Exam Tips:
a) संस्कृत, हिन्दी और अंग्रेजी जैसी भाषाओं में शब्दों की समानता इस समूह का आधार है।
b) उदाहरण में मातृ, माँ और मदर शब्दों का तुलनात्मक उपयोग करें।
c) भारत और यूरोप की भाषाओं को एक ही परिवार में रखा गया है।
Question 6: वैदिक काल में समाज की संगठन व्यवस्था कैसी थी? विवेचना कीजिए।
Answer:
वैदिक काल का सामाजिक संगठन गणतंत्र जैसा था। मुखिया या प्रधान को वीरता, साहस, अनुभव और श्रेष्ठता के आधार पर चुना जाता था, और यह पद वंशानुगत नहीं था। इस काल में सभा या परिषद को सर्वोच्च शक्ति प्राप्त थी। परिषद में समाज के सभी वर्गों के प्रतिष्ठित व्यक्ति होते थे। परिषद चाहे तो मुखिया को किसी भी समय हटा सकती थी। कार्य के प्रयोजन के अनुसार मुखिया का तदर्थ चयन भी किया जाता था।
धन-संपत्ति, यानी सकल आय, को तीन भागों में बाँटा जाता था: एक भाग शासक (मुखिया) वर्ग को, दूसरा भाग पुरोहित वर्ग को और तीसरा भाग जनता में। संपत्ति प्रायः युद्धों से प्राप्त होती थी। अच्छे चरागाहों, उपजाऊ भूमि और जल-स्रोतों पर कब्जा करने तथा युद्धबंदियों को दास बनाकर उनसे कार्य लेने के लिए ऐसे युद्ध होते थे। गणतंत्रों के मुखिया के पास कोई महल, राजधानी या अलग सेना नहीं होती थी। सभा ही कार्य के अनुसार आम नागरिकों में से सैनिकों का चयन करती थी। मुखिया को किसी प्रकार के विशेषाधिकार प्राप्त नहीं थे।
Exam Tips:
a) सभा या परिषद वैदिक गणतंत्र की सर्वोच्च संस्था थी।
b) मुखिया का पद वंशानुगत नहीं था और उसे सभा हटा सकती थी।
c) धन का तीन भागों में वितरण वैदिक समाज की एक विशेष पहचान है।
d) मुखिया के पास महल या स्थायी सेना नहीं होती थी।
Question 7: महापाषाणी कब्रों की क्या विशेषताएँ थीं? इन्हें तैयार करते समय तत्कालीन लोगों की क्या धारणा रही होगी?
Answer:
महापाषाणी कब्रों की विशेषताएँ:
(i) ये कब्रों को पहचानने में संकेत का कार्य करती थीं।
(ii) एक परिवार के मृतकों को एक ही श्मशान क्षेत्र (महापाषाणों की वृत्ताकार परिधि) में दफनाया जाता था, इसलिए बाद में सही स्थान की पहचान आवश्यक थी और इसी कारण ऐसी विशेष कब्रें बनीं।
(iii) कुछ महापाषाणी कब्रों में मानव कंकाल के साथ बेशकीमती कंगन, सोना, ताँबे के बर्तन, आभूषण और खाद्य सामग्री मिली है।
(iv) इनामगाँव की एक कब्र ऐसी है जिसमें पाँच कमरों वाला एक घर कब्र के रूप में समर्पित है। इसके सभी कमरों में खाद्यान्न, अस्त्र-शस्त्र, वस्त्र और आभूषण भरे हैं, और कब्र घर के पिछवाड़े में खोदी गई है। मिट्टी के मर्तबान जैसे पात्र में मृतक का कंकाल मिला है। शहर के बीच में होने के कारण यह अनुमान लगाया गया है कि यह कब्र किसी नगराधीश या नगरप्रमुख जैसे प्रतिष्ठित व्यक्ति की रही होगी।
Exam Tips:
a) कब्र के साथ रखे आभूषण और अनाज से मृतक की सामाजिक स्थिति का पता चलता है।
b) इनामगाँव में पाँच कमरों वाला घर कब्र के रूप में बनाया गया, जो असामान्य है।
c) महापाषाण की वृत्ताकार संरचना कब्र की पहचान का साधन थी।
d) मृतक के साथ खाने-पीने की सामग्री रखना परलोक में उपयोग की मान्यता से जुड़ा माना जाता है।
Question 8: इनामगाँव (महाराष्ट्र) पुरातत्त्व स्थल के लोग क्या-क्या कार्य-व्यवसाय करते थे? सविस्तार वर्णन कीजिए।
Answer:
महाराष्ट्र में भीमा नदी की सहायक घोड़ नदी के किनारे यह पुरातत्त्व स्थल खोजा गया है। यहाँ के लोगों के कार्य-व्यवसाय निम्नलिखित थे:
(i) पशुपालन एवं कृषि
(ii) आखेट (पशु, पक्षी और जलचर का शिकार)
(iii) मछली पकड़ना
(iv) खाद्य संग्रह।
(i) पशुपालन और कृषि के प्रमाण: गेहूँ, जौ, चावल, विविध दालें, मोटा अनाज (ज्वार, कोदो, बाजरा), मटर और तिल के बीज मिले हैं। भैंस, बकरी, भेड़, कुत्ता, घोड़ा, गधा, सूअर, सांभर, चीतल, कृष्णमृग, बारहसिंघा, खरगोश और नेवला जैसे पशुओं के कंकाल, कई प्रजातियों के पक्षी, मगरमच्छ, कछुए, केकड़े और मछली के कंकाल भी मिले हैं। इससे प्रमाणित होता है कि ये लोग पशुपालन करते थे।
(ii) आखेट: उक्त पशु-पक्षियों और जलचरों के कंकाल बताते हैं कि लोग मांसाहारी थे और शिकार करते थे। (iii) मछली पकड़ना: मछली मारने के काँटे, विशेष प्रकार की नावें और मछलियों के कंकाल बताते हैं कि लोग मछली पकड़ने का व्यवसाय भी करते थे। (iv) खाद्य संग्रह: बेर, आँवला, जामुन, खजूर और रसदार फलों के बीज मिलना बताता है कि ये जंगली फल वहाँ उगते थे और वैदिक काल का एक घुमंतू वर्ग इन्हें एकत्र करता था, जो पुरापाषाण काल से चली आ रही प्रथा थी।
Exam Tips:
a) इनामगाँव की खुदाई में मिले कंकाल पशुपालन और शिकार दोनों का प्रमाण देते हैं।
b) पुरातत्त्वविद बीजों और कंकालों से भोजन और व्यवसाय का अनुमान लगाते हैं।
c) जंगली फलों का संग्रह और मछली पकड़ना उस समय के प्रमुख आजीविका-साधन थे।
d) शिकार और मछली पकड़ने के प्रमाण मांसाहारी आहार की ओर संकेत करते हैं।
Free study material for Social Science
Social Science Class 6 Curriculum Solutions: Chapter 05 What Books and Burials Tell Us
Textbook Solutions for Class 6 Social Science Chapter 05 What Books and Burials Tell Us
Explore reliable textbook solutions for Chapter 05 What Books and Burials Tell Us tailored for Class 6 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Social Science.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 05 What Books and Burials Tell Us concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Effective Self-Study and Homework Assistance
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 05 What Books and Burials Tell Us with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 5 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 5 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 5 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Social Science. You can access HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 5 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Social Science Solutions History Chapter 5 क्या बताती हैं हमें किताबें और कब्रें in printable PDF format for offline study on any device.