Solutions for Class 6 Social Science: Chapter 09 Livelihoods in Urban Areas
Review structured textbook solutions for Class 6 Social Science Chapter 09 Livelihoods in Urban Areas. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Practice Class 6 Social Science Solutions: Chapter 09 Livelihoods in Urban Areas
View or download the dedicated Chapter 09 Livelihoods in Urban Areas solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Social Science.
Question 1: नीचे लेबर चौक पर आने वाले मजदूरों की जिंदगी का विवरण दिया गया है। इसे पढ़िए और आपस में चर्चा कीजिए कि लेबर चौक पर आने वाले मजदूरों के जीवन की क्या स्थिति है?
लेबर चौक पर जो मजदूर रहते हैं उनमें से ज्यादातर अपने रहने की स्थायी व्यवस्था नहीं कर पाते और इसलिए वे चौक के पास फुटपाथ पर सोते हैं या फिर पास के रात्रि विश्राम गृह (रैन बसेरा) में रहते हैं। इसे नगर निगम चलाता है और इसमें छः रुपया एक बिस्तर का प्रतिदिन किराया देना पड़ता है। सामान की सुरक्षा का कोई इंतजाम न रहने के कारण वे वहाँ के चाय या पान-बीड़ी वालों की दुकानों को बैंक के रूप में इस्तेमाल करते हैं। उनके पास वे पैसा जमा करते हैं और उनसे उधार भी लेते हैं। वे अपने औजारों को रात में उनके पास हिफाजत के लिए छोड़ देते हैं। दुकानदार मजदूरों के सामान की सुरक्षा के साथ जरूरत पड़ने पर उन्हें कर्ज भी देते हैं। स्रोतः हिन्दू ऑन लाइन, अमन सेठी
Answer:
ये श्रमिक स्थायी आजीविका वाले नहीं हैं। उन्हें मुश्किल से एक या दो दिन के लिए कार्य मिलता है और दूसरे कार्य के मिलने तक खाली रहते हैं। पास में रुपए रहने पर ये रैन-बसेरे में छः रुपए प्रति रात्रि देकर सोते हैं, अन्यथा पटरी पर पड़े रहते हैं। ये हमारे समाज के पूर्णतः उपेक्षित लोग हैं, जिनका कोई घर-बार या अपने-पराये नहीं होते हैं। जीवन जीना इनकी विवशता है, अतः येन-केन प्रकारेण जीवित रहने की कोशिश करते हैं। पटरी के दुकानदार ही इनके अपने हैं, जो इनके औजारों और कमाए गए धन के बैंक हैं। समाज को इन लोगों से कोई सहानुभूति नहीं है। देश की दयनीय और तिरस्कृत मानवता की ये जीती-जागती तस्वीर या नमूने हैं।
Exam Tips:
a) रैन-बसेरे का शुल्क छः रुपए प्रति रात्रि बताया गया है, जो उत्तर में अवश्य लिखें।
b) दुकानदार इन मजदूरों के बैंक और सहारा दोनों बनते हैं, इस बात को उदाहरण सहित लिखें।
c) विचार-चर्चा वाले प्रश्न में अपनी राय अलग से लिखें, क्योंकि हर छात्र के विचार भिन्न हो सकते हैं।
Question 2: निम्नलिखित तालिका को पूरा कीजिए और उनका काम किस तरह से अलग है? इसका वर्णन कीजिए।
Answer:
| नाम | कार्य का स्थान | आय | सुरक्षा और सुविधाएँ | कार्य का प्रकार |
|---|---|---|---|---|
| बच्चू माँझी | सड़क | अधिकतम 100 रुपए प्रतिदिन | कोई सुरक्षा नहीं, कोई सुविधा नहीं | स्वनियोजित |
| हरप्रीत, वंदना | बाजार/शोरूम | 50000 रुपए मासिक | पूर्णतः सुरक्षित एवं सुनिश्चित | स्वनियोजित |
| निर्मला | कारखाना | 3600 रुपए मासिक | कोई सुरक्षा नहीं | परनियोजित (नौकरी) |
| सुधा | कार्यालय | नियमित वेतन | स्थायित्व और पूर्ण सुरक्षा; कई अवकाश, चिकित्सा सुविधाएँ, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन | परनियोजित (नौकरी) |
स्वनियोजित लोग (बच्चू माँझी, हरप्रीत और वंदना) अपने काम के मालिक हैं, इसलिए उनकी आय और जोखिम दोनों उन्हीं पर निर्भर करते हैं। बच्चू माँझी जैसे सड़क पर काम करने वालों के पास कोई सुरक्षा नहीं होती। परनियोजित लोग (निर्मला और सुधा) किसी और के लिए नौकरी करते हैं। सुधा को स्थायी नौकरी के कारण नियमित वेतन और सुविधाएँ मिलती हैं, जबकि निर्मला को अस्थायी काम के कारण कोई सुरक्षा नहीं मिलती।
Exam Tips:
a) तालिका में स्वनियोजित और परनियोजित का अंतर साफ़ दिखाएँ।
b) बच्चू माँझी की आय का उल्लेख उसके अधिकतम दैनिक कमाई के आधार पर करें।
c) सुधा की सुविधाओं में पेंशन और चिकित्सा सुविधा अवश्य लिखें।
Question 3: एक स्थायी और नियमित नौकरी अनियमित काम से किस तरह अलग है?
Answer:
स्थायी कार्य या नौकरी:
1. सुनिश्चित आमदनी रहने से व्यक्ति कई निजी योजनाएँ बना सकता है। अपने आश्रितों का दायित्व कुशलता से निभा पाता है।
2. आकस्मिक विपत्ति और जीवन की अनिश्चितताओं के अवसर पर कार्य के छिनने का भय नहीं रहता।
3. दुर्घटना घटित होने, बीमार या अस्वस्थ होने पर उचित उपचार कराने की सामर्थ्य रहती है।
4. वृद्धावस्था में किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ता है।
5. पर्याप्त अवकाश रहने से गृहस्थी और सामाजिक कार्यों को करने की स्वतंत्रता रहती है।
6. बड़ा संगठन या संस्था होने से लोगों के साथ आत्मीय संबंध बन जाते हैं, जिससे कष्ट में भी मानसिक वेदना कम हो जाती है। उदाहरणार्थ: इस अध्याय की सुधा।
7. लगातार एक ही कार्य करते रहने से उसमें दक्षता आ जाती है।
अनियमित या अस्थायी कार्य:
1. आर्थिक स्थिति को असंतुलित कर देते हैं।
2. व्यष्टि स्तर पर विशेष सतर्क और क्रियाशील बनाए रखने में सहायक हैं।
3. मनुष्य को एक स्थान से दूसरे स्थान पर प्रवास करने को विवश करते हैं।
4. किसी संगठन या समूह की सामान्य सहानुभूति या संवेदना नहीं मिल पाती है।
5. आत्म-नियंत्रित और आत्मानुशासित बनाते हैं।
6. सामाजिक प्रास्थिति नहीं बन पाती है।
7. भविष्य असुरक्षित और अनिश्चित रहता है।
Exam Tips:
a) स्थायी नौकरी के सात लाभ और अनियमित काम के सात प्रभाव अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) सुधा का उदाहरण देकर स्थायी नौकरी की सामाजिक सुरक्षा समझाएँ।
c) दोनों पक्षों को एक-दूसरे के सामने रखकर तुलना करें।
d) अनियमित काम से आय के असंतुलन और भविष्य की असुरक्षा पर अवश्य बल दें।
Question 4: सुधा को अपने वेतन के अलावा और कौन-से लाभ मिलते हैं?
Answer:
सुधा को अपने मासिक वेतन के साथ ही निम्नलिखित प्रसुविधाएँ भी मिलती हैं:
1. बुढ़ापे के लिए भविष्य निधि में निवेश होता रहता है।
2. रविवार, राष्ट्रीय अवकाश, अर्जित अवकाश, चिकित्सा अवकाश एवं प्रतिपूर्ति का लाभ मिलता है।
3. घर से कार्यालय और कार्यालय से घर तक पहुँचने के लिए प्रवहण-भत्ता भी मिलता है।
वेतन के साथ मिलने वाले उक्त लाभों को कर्मचारी की प्रसुविधाएँ कहा जाता है।
Exam Tips:
a) वेतन के अलावा मिलने वाली सुविधाओं को प्रसुविधाएँ कहते हैं, यह शब्द उत्तर में अवश्य लिखें।
b) भविष्य निधि बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए होती है।
c) प्रवहण-भत्ता यात्रा खर्च के लिए दिया जाता है।
Question 5: नीचे दी गई तालिका में अपने परिचित बाजार की दुकानों या दफ्तरों के नाम भरें कि वे किस प्रकार की चीजें या सेवाएं मुहैया कराते हैं?
Answer:
| दुकान या कार्यालय का नाम | चीजों/सेवाओं के प्रकार |
|---|---|
| (i) नगर निगम | स्वच्छता, स्वास्थ्य और सुरक्षा |
| (ii) विद्युत कार्यालय | प्रकाश व्यवस्था |
| (iii) जल-निगम | पेय जल की आपूर्ति |
| (iv) सर्राफा बाजार | आभूषण |
| (v) परचून की दुकान | दैनिक खाने-पीने का सामान |
| (vi) सब्जी मंडी | शाक-सब्जियाँ |
Exam Tips:
a) नगर निगम जैसे सार्वजनिक कार्यालय सेवाएँ देते हैं, जबकि परचून और सब्जी मंडी वस्तुएँ बेचते हैं।
b) अपने क्षेत्र की वास्तविक दुकानों के नाम ही भरें।
c) तालिका में दोनों कॉलम के बीच क्रम का ध्यान रखें।
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों की आजीविका/दिनचर्या में क्या अंतर है?
Answer:
ग्रामीण क्षेत्रों की आजीविका मुख्यतः कृषि आधारित रहती है, जबकि शहरों की आजीविका कृषि से भिन्न कार्यों वाली होती है।
Exam Tips:
a) ग्रामीण आजीविका का आधार कृषि है, और शहरी आजीविका का आधार गैर-कृषि कार्य।
Question 2: शहरों की आजीविका मुख्यतः किन कार्यों पर आधारित रहती है?
Answer:
द्वितीयक कार्य या व्यवसाय पर। अर्थात् यहाँ ग्रामीणों द्वारा उत्पादित चीजों का प्रसंस्करण, उनके मूल्य में बढ़ोत्तरी के कार्य और कई तरह की सेवाएँ प्रदान की जाती हैं।
Exam Tips:
a) प्रसंस्करण और मूल्य-वृद्धि को द्वितीयक कार्य की पहचान के रूप में लिखें।
b) सेवाएँ भी शहरी आजीविका का हिस्सा हैं।
Question 3: शहर के भिन्न-भिन्न भागों को लिखिए।
Answer:
गली-कूचे, सड़कें, बाजार, कारखाने, कार्यालय (सरकारी/अर्ध-सरकारी और गैर-सरकारी)।
Exam Tips:
a) सरकारी, अर्ध-सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों को अलग-अलग लिखें।
Question 4: इस अध्याय में मुख्यतः शहर के किन-किन क्षेत्रों का उल्लेख है?
Answer:
गली-कूचों की दुकानें, पटरी के लोग और उनके क्रिया-कलाप, कारखाने, मुख्य बाजार और कार्यालय क्षेत्र।
Exam Tips:
a) पटरी के लोग और गली की दुकानों को अलग बिंदु के रूप में लिखें।
b) कारखाने और कार्यालय क्षेत्रों को भी शामिल करें।
Question 5: आप ऐसा क्यों सोचते हैं कि छोटे कारखाने और कार्यशालाओं में अस्थायी कामगार रखे जाते हैं?
Answer:
छोटे कारखाने बाहर से काम मिलने की दशा में ही बुलाए जाते हैं तथा कार्य की प्रकृति अनियमित होती है। इसीलिए वहाँ पर निर्मला जैसी महिलाओं और अन्य व्यक्तियों को अस्थायी काम पर रखा जाता है।
Exam Tips:
a) कार्य की अनियमितता ही अस्थायी नियुक्ति का मुख्य कारण है।
b) निर्मला का उदाहरण देकर उत्तर को स्पष्ट करें।
Question 6: निर्मला जैसे लोगों की कार्य दशाओं यथा- कार्य के घंटे, कार्य-स्थल की दशाएँ, आय तथा कार्य उपलब्ध रहने का समय आदि का उल्लेख करें।
Answer:
निर्मला जैसे अस्थायी कामगारों को प्रतिदिन बारह घंटे से अधिक काम करना पड़ता है। जिस स्थान पर वे कार्य करते हैं वहाँ अत्यधिक शोर और भीड़-भाड़ रहती है। एक ही कमरे में कई लोग एक साथ काम करते हैं, मजदूरी न्यूनतम रहती है और मजदूरी के अलावा अन्य किसी तरह की प्रसुविधाएँ नहीं रहती हैं। यहाँ इन कर्मचारियों की वर्ष में एक या दो बार छँटनी कर दी जाती है क्योंकि काम केवल छः महीने या तीन महीने रहता है।
Exam Tips:
a) काम के घंटे, शोर और मजदूरी तीनों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) छँटनी का कारण काम की छोटी अवधि बताएँ।
c) मजदूरी के अलावा कोई प्रसुविधा न मिलने का उल्लेख अवश्य करें।
Question 7: बच्चू माँझी जैसे लोग अपना गाँव छोड़कर शहर क्यों चले आते हैं?
Answer:
गाँव में पर्याप्त भूमि न रहने और परिवार का निर्वाह करने के लिए आमदनी के अन्य साधन न रहने के कारण।
Exam Tips:
a) भूमि की कमी और आय के साधनों की कमी, दोनों कारण लिखें।
Question 8: शहर में बच्चू माँझी जैसे पटरी/सड़क पर काम करने वाले लगभग कितने लोग रहते हैं?
Answer:
शहर की कुल जनसंख्या का बारह प्रतिशत, अर्थात् प्रति एक सौ लोगों में बारह लोग पटरी पर काम करने वाले हैं।
Exam Tips:
a) प्रतिशत के साथ "प्रति सौ लोगों में बारह" भी लिखें।
Question 9: बच्चू माँझी अपने परिवार के साथ क्यों नहीं रह सकता है?
Answer:
उसके बच्चे बिहार के एक गाँव में रहते हैं, जहाँ भरण-पोषण का कोई साधन नहीं है। अतः बच्चू माँझी उनके लिए कई सौ किलोमीटर दूर शहर आया है। यहाँ भी उसकी आमदनी इतनी नहीं है कि बच्चों को साथ रखकर उनका पालन-पोषण कर सके।
Exam Tips:
a) बच्चों का गाँव बिहार में बताया गया है, इसे उत्तर में लिखें।
b) आय की कमी ही परिवार को साथ न रख पाने का मुख्य कारण है।
c) "कई सौ किलोमीटर" दूरी का उल्लेख अवश्य करें।
Question 10: बच्चू माँझी जैसे लोगों को कार्य में एक दिन का अवकाश लेने के लिए दो बार सोचना पड़ता है। क्यों?
Answer:
बच्चू माँझी एक मामूली रिक्शाचालक है। दिन भर में वह अधिकतम 100 रुपए कमाता है। कमरे का किराया आदि देने के बाद उसके पास केवल 40 रुपए रोज की बचत हो पाती है, जिसको वह महीने में एक बार गाँव भेजता है। इसीलिए अस्वस्थ होने पर भी वह प्रतिदिन कार्य में लगा रहता है।
Exam Tips:
a) अधिकतम आय 100 रुपए और बचत 40 रुपए, इन दोनों आँकड़ों को सही-सही लिखें।
b) एक दिन का अवकाश भी आय पर सीधा असर डालता है।
c) अस्वस्थ होने पर भी काम करने की मजबूरी का उल्लेख करें।
Question 11: पटरियों पर काम करने वाले गली में ही अपना कच्चा घर बनाने को क्यों विवश हैं?
Answer:
दैनिक आय न्यूनतम होने और किराए पर कमरा लेने की सामर्थ्य न रहने के कारण।
Exam Tips:
a) न्यूनतम दैनिक आय और किराये की असमर्थता, दोनों कारण लिखें।
Question 12: हमारे देश के शहरी क्षेत्रों में लगभग कितने दुकानदार ऐसे हैं जो अपने माल की पटरी पर बिक्री करते हैं?
Answer:
एक करोड़ लोग।
Exam Tips:
a) इस आँकड़े को "एक करोड़" लिखें, इसे संख्या में भी लिखा जा सकता है।
Question 13: सरकार पटरी के दुकानदारों पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून में क्या संशोधन करना चाहती है?
Answer:
एक ऐसा संशोधन, जिससे यातायात भी अवरुद्ध न हो और इन निर्धन लोगों को भी उनकी आजीविका से वंचित न रहना पड़े।
Exam Tips:
a) संशोधन का उद्देश्य यातायात और आजीविका, दोनों की रक्षा करना है।
Question 14: तहबाजारी निरोधक कानून में संशोधन करने के लिए जो निर्णायक समिति बनाई जा रही है, उसके सदस्य कौन बनाए जाएँ?
Answer:
कानूनविद्, जनप्रतिनिधि (शहरी विकास मंत्री आदि), समाज के संभ्रांत लोग, निगम पार्षद और तहबाजारी/पटरी विक्रेता संघ के प्रतिनिधि।
Exam Tips:
a) पटरी विक्रेता संघ के प्रतिनिधि समिति में होने चाहिए, ताकि निर्णय सही हो।
b) समिति में कानूनविद् और जनप्रतिनिधि दोनों शामिल होते हैं।
Question 15: कस्बों और नगरों में चलते-फिरते दुकानदारों के लिए क्या सुझाव दिए गए हैं?
Answer:
उनके लिए एक अलग क्षेत्र बनाया जाए, ताकि यातायात अवरुद्ध न हो तथा किसी तरह की कानून और व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।
Exam Tips:
a) अलग क्षेत्र का सुझाव यातायात और कानून-व्यवस्था, दोनों समस्याओं का समाधान है।
Question 16: त्योहार के अवसर पर बाजारों की स्थिति कैसी हो जाती है?
Answer:
पूर्णतः अनियंत्रित। विक्रेता सड़कों पर भी अपनी दुकानें लगा देते हैं, जिससे कई तरह की जन-असुविधाएँ उत्पन्न होती हैं।
Exam Tips:
a) सड़कों पर दुकान लगने से यातायात की समस्या होती है, यह बिंदु लिखें।
Question 17: बाजार के किसी दुकानदार से पूछिए कि क्या पिछले बीस वर्ष में उसके कारोबार में किसी तरह के परिवर्तन आए हैं?
Answer:
मैं "सर्वश्री रवींद्र शू एक्सपोर्ट्स" के मालिक सुरेश खन्ना से मिला और पूछा कि आज वह इतने संभ्रांत दुकानदार कैसे बने? उन्होंने बताया कि आज से बीस वर्ष पूर्व उनके पिता मुरादाबाद में एक बाजार के चौराहे पर जूते सिला करते थे। उन्होंने बहुत परिश्रम किया और तीन वर्ष बाद जूतों की एक दुकान खरीद ली। अपने बेटे को कॉलेज करवाने के बाद उसे चर्म-शिल्प का कोर्स करवाया। उसने धीरे-धीरे केरल में जूते बनाने का एक संयंत्र खोल लिया। अब जूतों के निर्यात की एक कंपनी है, जिसमें पाँच सौ से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। यह कंपनी प्रतिवर्ष चौदह से बीस करोड़ रुपए का कारोबार करती है।
Exam Tips:
a) दुकानदार के परिवार की तीन पीढ़ियों का बदलाव साक्षात्कार में लिखें।
b) मुरादाबाद का चौराहा, जूतों की दुकान और केरल का संयंत्र क्रम से लिखें।
c) कारोबार का आँकड़ा और कर्मचारियों की संख्या अवश्य शामिल करें।
Question 18: लेबर चौक पर कौन-कौन से लोग बैठे रहते हैं?
Answer:
ये दैनिक मजदूरी पर घरों की सफेदी करने वाले, नलसाज, गली खोदने वाले, बोझा ढोने वाले कुली, ट्रकों में माल लादने और उतारने वाले मजदूर हैं। ये अपने-अपने औजारों के साथ चौक पर इसलिए बैठते हैं कि जरूरतमंद व्यक्ति इन्हें काम पर लगा सके और इनकी रोजी-रोटी चले।
Exam Tips:
a) सफेदी करने वाले और नलसाज जैसे दैनिक मजदूरों के नाम लिखें।
b) औजारों के साथ बैठना काम मिलने की संभावना बढ़ाने के लिए होता है।
Question 19: कारखानों की स्थिति बताइए।
Answer:
शहर के एक अति-व्यस्त इलाके में कारखाने खुले रहते हैं। यह क्षेत्र बाजार से हटकर है। यहाँ छोटे-छोटे कमरों में दस से बीस कर्मचारी कार्य करते हैं। चारों ओर मशीनों का शोर और लोगों की भीड़-भाड़ रहती है।
Exam Tips:
a) कर्मचारियों की संख्या दस से बीस बताएँ।
b) मशीनों का शोर और भीड़ कारखाने की मुख्य पहचान है।
Question 20: कारखानों के रोजगार की दशा बताइए।
Answer:
यहाँ अस्थायी कर्मचारी रखे जाते हैं, जिन्हें कार्य पूरा होने पर निकाल दिया जाता है। कम से कम बारह घंटे काम करवाया जाता है और मामूली वेतन दिया जाता है। अवकाश एवं चिकित्सा आदि सुविधाएँ बिल्कुल नहीं रहती हैं।
Exam Tips:
a) अस्थायी रोजगार, बारह घंटे का कार्य और मामूली वेतन, तीनों बिंदु लिखें।
b) अवकाश और चिकित्सा सुविधा का न होना अवश्य लिखें।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: हरप्रीत और वंदना ने एक शोरूम क्यों खोला? शोरूम चलाने के लिए उन्हें क्या-क्या करना पड़ता है?
Answer:
हरप्रीत और वंदना ने बचपन से देखा कि उनके माता-पिता एक छोटी दुकान में काम करते हैं। उनकी बातचीत से उन्हें दुकान का अच्छा अनुभव स्वतः ही मिल गया था। यही कारण है कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने और बाजार का अध्ययन करने के बाद उन्होंने सिले-सिलाए वस्त्रों का शोरूम खोला। शोरूम चलाने के लिए वे मुंबई, अहमदाबाद, लुधियाना, त्रिपुरा, नोएडा और गुड़गाँव से वस्त्रों को थोक भाव में मँगवाते हैं। बिक्री बढ़ाने के लिए वे समाचार-पत्रों, दूरदर्शन और रेडियो में विज्ञापन भी देते हैं।
Exam Tips:
a) शोरूम खोलने का कारण बचपन के अनुभव और बाजार के अध्ययन से जोड़कर लिखें।
b) वस्त्र थोक भाव में मँगवाए जाते हैं, यह बिंदु अवश्य लिखें।
c) विज्ञापन के तीन माध्यम, समाचार-पत्र, दूरदर्शन और रेडियो, अलग-अलग लिखें।
Question 2: गलियों में सामान बेचने वालों और बाजार में विक्रेताओं में क्या-क्या अंतर हैं?
Answer:
गलियों में सामान बेचने वाले:
1. हाथगाड़ी, साइकिल आदि में चलते-फिरते बिक्री करते हैं।
2. नगर निगम एवं पुलिस को प्रति सप्ताह एक निश्चित रकम देनी पड़ती है।
3. केवल छोटी-छोटी चीजें, यथा- खिलौने, पतंग, टॉफी, सब्जियाँ, शृंगार का सामान आदि बेचते हैं।
बाजार के विक्रेता:
1. बड़े-बड़े शोरूम में चीजों को सजाकर बेचते हैं।
2. नगर निगम से बेचने की अनुज्ञा (Licence) लेते हैं।
3. प्रतिमाह बिजली-पानी, बाजार-संगठन आदि को निर्धारित शुल्क देते हैं।
4. एक बाजार में एक ही किस्म की चीजें बेचते हैं।
5. बिक्री के लिए कर्मचारी भी नियुक्त करते हैं।
6. खरीदे गए सामान की रसीद देनी पड़ती है और बिक्री के बाद की सेवा भी प्रदान करते हैं।
Exam Tips:
a) गली के विक्रेता चलते-फिरते होते हैं और बाजार के विक्रेता एक निश्चित स्थान पर।
b) बाजार के विक्रेता नगर निगम से लाइसेंस लेते हैं, जबकि गली के विक्रेता नहीं।
c) दोनों वर्गों के अंतर को तालिका या सूची में अलग-अलग लिखें।
Question 3: स्वरोजगार और नौकरी में क्या अंतर है? स्पष्ट कीजिए।
Answer:
इन दोनों के बीच विभेद को निम्नलिखित शीर्षों से दर्शाना उचित रहेगा:
(i) आत्म-संतुष्टि और आत्म-निर्भरता: स्वरोजगार में व्यक्ति आत्मनिर्भर बनता है। उसकी कार्य-कुशलता में दिन-प्रतिदिन निखार आता है। वह प्रगति करके कुछ अन्य लोगों को भी रोजगार देने में समर्थ हो जाता है, तथा इस तरह समाज-सेवा करता है। जहाँ तक नौकरी या परनियोजन का संबंध है, इसमें व्यक्ति कार्य-कुशल नहीं बन पाता और उसके जीवन में एक बासीपन और बोझिलता बनी रहती है। ऐसा व्यक्ति आत्मनिर्भरता और आत्म-संतुष्टि कदापि नहीं पाता।
(ii) जोखिमों को झेलने की क्षमता: इस दृष्टि से भी स्वरोजगार वाला अथवा स्वनियोजित व्यक्ति नौकरी करने वालों से अधिक सक्षम होता है। अपने कारोबार की प्रत्येक जोखिम को वह अपने बल पर झेलना सीख जाता है और धीरे-धीरे ही सही, अपने कारोबार का विस्तार करके समाजोपयोगी व्यक्तित्व का निर्माण करता है।
(iii) संकल्प एवं निर्णय शक्ति: इस दृष्टि से स्वनियोजित व्यक्ति नौकरी करने वालों से कई गुना अधिक सक्षम होता है। उसके निर्णय अकाट्य होते हैं। वह पूर्णतः स्वतंत्र बुद्धि और विवेक के अनुसार कार्य करने की सामर्थ्य रखता है, जबकि परनियोजित व्यक्ति हमेशा पराधीन रहता है। उसके अपने कोई निर्णय नहीं होते और उसके संकल्प भी स्थिर नहीं रह सकते।
(iv) यथार्थ ज्ञान और कार्य-कुशलता: स्वनियोजित व्यक्ति को जीवन का यथार्थ ज्ञान मिलता है, क्योंकि अपने द्वारा किए गए प्रत्येक कार्य के लिए वह अकेला जिम्मेदार रहता है, अतः संयमी, आत्मनिष्ठ, परोपकारी और शालीन व्यक्तित्व का स्वामी होता है।
निष्कर्ष: उक्त दृष्टि से स्वरोजगार श्रेष्ठ है, परंतु इसके लिए संकल्पशक्ति, धैर्य और परिस्थितियों में अविचलित मनोबुद्धि परमावश्यक है। येन-केन प्रकारेण सुख-भोग और समृद्धि पाने की झूठी लालसा व्यक्ति को स्वनियोजित नहीं होने देती। नौकरी करने वाले में आत्मविश्वास की भी कमी पाई जाती है।
Exam Tips:
a) आत्म-संतुष्टि, जोखिम, निर्णय और यथार्थ ज्ञान, चारों बिंदु अलग-अलग शीर्षों में लिखें।
b) स्वनियोजित व्यक्ति के निर्णय स्वतंत्र होते हैं, जबकि परनियोजित व्यक्ति पराधीन रहता है।
c) निष्कर्ष में स्वरोजगार को श्रेष्ठ बताते हुए संकल्पशक्ति की आवश्यकता का उल्लेख करें।
d) नौकरी के कारण व्यक्ति में बासीपन और बोझिलता आने की बात भी लिखें।
Question 5: गलियों के किनारे और पुलों के नीचे रहने वाले लोग कौन हैं? वे क्या काम करते हैं?
Answer:
दूर-दूर के गाँवों से रोजगार की तलाश में शहर आकर मेहनत-मजदूरी करने वाले लोग ही इन स्थानों पर रहते हैं। दिन भर किसी निर्माण कार्य में ईंट ढोकर, ट्रकों में सामान लादकर अथवा किसी घर में सफेदी और रंगरोगन का कार्य करके ये अपना जीवन येन-केन प्रकारेण बिताते हैं। गली के किसी कोने में ऐसे पाँच या छः लोग अपने खाने-पीने का सामान और बर्तन रख देते हैं तथा दोपहर या रात को जब काम से वापस लौटते हैं तो इन्हीं स्थानों पर खाना पकाकर खाते हैं और इनके आस-पास ही किसी दरी या चादर को बिछाकर लेट जाते हैं। कई बार रात को पुलिस वाले भी इन्हें पीटकर भगा देते हैं। ऐसी दशा में वे किसी अन्य जगह जाकर सो जाते हैं।
Exam Tips:
a) ईंट ढोना, सामान लादना और सफेदी करना, इन कामों के उदाहरण लिखें।
b) इन लोगों के गाँव दूर-दूर के बताए गए हैं, यह बात भी लिखें।
c) रात में पुलिस द्वारा भगाए जाने का उल्लेख करें।
Free study material for Social Science
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 6 Social Science Chapter 09 Livelihoods in Urban Areas
Chapter Exercise Answers for Class 6 Social Science
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 09 Livelihoods in Urban Areas. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Social Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Detailed Answer Guides for Chapter 09 Livelihoods in Urban Areas
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Social Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 6 Exams
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 6 Social Science.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Social Science. You can access HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 9 शहरी क्षेत्र में आजीविका in printable PDF format for offline study on any device.