Step-by-Step Textbook Solutions for Class 6 Social Science Chapter 08 Livelihoods in Rural Areas
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 08 Livelihoods in Rural Areas using the official curriculum guides for Class 6 Social Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Download Chapter 08 Livelihoods in Rural Areas Textbook Solutions PDF
View or download the dedicated Chapter 08 Livelihoods in Rural Areas solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Social Science.
Question 1: आपने संभवतः इस बात पर ध्यान दिया होगा कि कलपटू गाँव के लोग खेती के अलावा और भी कई काम करते हैं। उनमें से पाँच कामों की सूची बनाइए।
Answer:
दुकानदारी, साइकिल की मरम्मत, टोकरी बुनना, भाँडे-बर्तन बनाना, कपड़े बुनना।
Exam Tips:
a) सूची में दी गई सभी गतिविधियाँ खेती से अलग होनी चाहिए।
b) टोकरी बुनना और भाँडे-बर्तन बनाना जैसे हस्तशिल्प कार्य भी गैर-कृषि कार्यों में गिने जाते हैं।
Question 2: कलपटू में विभिन्न तरह के लोग खेती पर निर्भर हैं। उनकी एक सूची बनाइए। उनमें से सबसे गरीब कौन है और क्यों?
Answer:
कृषि पर निर्भर कलपटू गाँव के लोग हैं:
1. कृषि-श्रमिक
2. छोटे किसान
3. बड़े किसान
इनमें सर्वाधिक निर्धन कृषि-श्रमिक हैं। कृषि-श्रमिकों के सर्वाधिक निर्धन रहने के कारण:
1. छोटी आयु से ही खेतों में कार्य करना पड़ता है और घर की आर्थिक दशा ठीक न रहने से इन्हें शिक्षा पाने के अवसर नहीं मिलते हैं।
2. केवल मौसमी रोजगार मिलता है, कृषि-कार्य में पूर्ण रोजगार की संभावनाएँ नहीं हैं।
3. मजदूरी बहुत कम रहती है, फिर भी कार्य न मिलने के भय से वे कम मजदूरी में ही संतोष कर लेते हैं।
4. बड़े कृषकों द्वारा कम मजदूरी पर अधिक कार्य करने का दबाव दिया जाता है, और अत्यधिक परिश्रम के कारण वे बीमार हो जाते हैं।
Exam Tips:
a) कृषि-श्रमिक सबसे निर्धन इसलिए हैं क्योंकि उन्हें केवल मौसमी रोजगार मिलता है।
b) शिक्षा के अभाव को गरीबी के एक कारण के रूप में अवश्य लिखें।
c) बड़े किसानों के दबाव और कम मजदूरी का उल्लेख उत्तर को पूरा करता है।
d) बड़े, छोटे और श्रमिक किसानों के क्रम में सूची बनाएँ।
Question 3: कल्पना कीजिए कि आप एक मछली बेचने वाले परिवार की सदस्य हैं। आपका परिवार यह चर्चा कर रहा है कि इंजन के लिए बैंक से उधार लें कि न लें। आप क्या कहेंगी?
Answer:
इसके लिए मैं सबसे पहले सामान्य स्थिति में होने वाली आय पर विचार करूँगी। इसके पश्चात् इंजन रहने की दशा में होने वाली आय का अनुमान उन मछुआरों से बातचीत करने के बाद लगाऊँगी, जिन्होंने अपनी नाव में इंजन लगाया है। उनकी आर्थिक स्थिति से मुझे पता चल जाएगा कि मुझे बैंक से ऋण लेना चाहिए या नहीं। परिवार में कम से कम तीन वयस्क सदस्यों का इस कार्य के लिए रहना आवश्यक है, अन्यथा इंजन लेने पर भी मछली मारने का कार्य सही ढंग से नहीं हो पाएगा। जब परिवार में सहयोग देने वाले ऐसे सदस्य हैं, तो मेरा अगला प्रयास बैंक में जाकर ऋण की शर्तों पर विचार करने का रहेगा। यदि ऋण की शर्त मेरी संभावित आय के अनुकूल रहती है, तो मैं केवल उसी दशा में ऋण लेना चाहूँगी।
Exam Tips:
a) इंजन से होने वाली संभावित आय का अनुमान मछुआरों से बात करके लगाएँ।
b) ऋण लेने से पहले बैंक की शर्तों को अपनी आय से मिलाकर देखें।
c) परिवार में कम से कम तीन वयस्क सदस्यों की आवश्यकता का उल्लेख करें।
Question 4: तुलसी जैसे गरीब ग्रामीण मजदूरों के पास अक्सर अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाओं एवं अन्य साधनों का अभाव होता है। आपने इस किताब को पहली इकाई में असमानता के बारे में पढ़ा। तुलसी और रामलिंगम के बीच का अंतर एक तरह की असमानता ही है। क्या यह एक उचित स्थिति है? आपके विचार में इसके लिए क्या किया जा सकता है? कक्षा में चर्चा कीजिए।
Answer:
नहीं। यह स्थिति उचित नहीं है, क्योंकि असमानता समाज में अनेक तरह की बुराइयाँ लाती है। हमारा संविधान एक कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना करता है और राज्य के नीति-निर्देशक सिद्धांत समाज में समानता लाने के पक्षधर हैं। कार्य और योग्यता के अनुसार पारिश्रमिक पाने का प्रत्येक नागरिक को अधिकार है। कलपटू गाँव में श्रमिकों की संख्या अधिक होने के कारण उनकी श्रम-पूर्ति बहुत आसान है। यदि तुलसी कम मजदूरी के कारण वहाँ कार्य नहीं करती है, तो उसके स्थान पर कोई अन्य श्रमिक उससे भी कम मजदूरी पर कार्य करने के लिए तैयार हो जाएगा, जिससे तुलसी भूखों मर सकती है। इस स्थिति को स्थानीय स्वशासन द्वारा निम्नलिखित उपाय अपनाकर नियंत्रित किया जा सकता है:
(i) ग्राम सभा की बैठक में प्रस्ताव पारित करके कृषि-श्रमिकों की मजदूरी निश्चित की जाए। निश्चित मजदूरी से कम पर कार्य करने वाले नियोक्ता पर जुर्माना लगाया जाए।
(ii) रामलिंगम जैसे बड़े किसानों पर ग्राम-पंचायत कई प्रकार के कर लगाए, यथा- ग्राम-विकास कर, सम्पत्ति कर, गृहकर, उत्पादन कर आदि।
(iii) विकास खंड और जिला स्तर पर गाँवों की सड़कों, गलियों, नहरों और सार्वजनिक भवनों (यथा- पंचायत घर, बारात घर आदि) की निर्माण योजनाएँ पारित करवाई जाएँ और इनमें कृषि-श्रमिकों को कार्य दिलाया जाए।
(iv) आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों की सूची बनाकर जिला प्रशासन को भेजी जाए तथा उनके लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।
(v) ग्राम पंचायत रामलिंगम जैसे बड़े किसानों से उत्पादन का एक निश्चित अंश शुल्क के रूप में ले सकती है और उसका वितरण निर्धन परिवारों में किया जा सकता है। खाद्यान्नों की कमी न रहने की दशा में उन परिवारों के बच्चे अवश्य स्कूल जाएँगे और पढ़-लिखकर अधिक उपयोगी कार्य करके अपनी आजीविका बढ़ाने में समर्थ होंगे।
(vi) राज्य सरकार विशेष सर्वेक्षणों और स्वशासन के साथ सहयोग करके ऐसे कानून पारित कर सकती है जो ग्रामीण निर्धनों की स्थिति में सुधार लाएँ।
Exam Tips:
a) संविधान के नीति-निर्देशक सिद्धांत समानता के पक्ष में हैं, यह उत्तर में अवश्य लिखें।
b) श्रम की अधिक पूर्ति के कारण ही कम मजदूरी स्वीकार की जाती है, इस तर्क को स्पष्ट करें।
c) ग्राम सभा, ग्राम पंचायत और जिला प्रशासन की भूमिका अलग-अलग लिखें।
d) बड़े किसानों पर कर लगाने का उपाय दोनों पक्षों के बीच संतुलन का सुझाव है।
Question 5: आपके अनुसार सरकार शेखर जैसे किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने में कैसे मदद कर सकती है? चर्चा कीजिए।
Answer:
सरकार की ओर से संभव उपाय:
(i) ग्रामीण विकास बैंकों से आसान किश्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि शेखर जैसे ऋण-ग्रस्त लोग वहाँ से ऋण लेकर व्यापारी का उधार चुका सकें और अपनी फसल को ऊँचे दामों में बेचकर बैंक का कर्ज भी आसानी से चुकाने में समर्थ हो सकें।
(ii) कृषकों को उत्पादन की सही कीमत दिलाने के लिए सहकारी समितियाँ खोली जाएँ और खाद्यान्नों की कीमतें निश्चित की जाएँ।
(iii) ग्राम सभा और ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धन वर्ग से संबंधित सही सूचनाएँ एकत्रित कराई जाएँ तथा प्रतिवर्ष वहाँ कुछ सुधार योजनाएँ चलाई जाएँ, जिनमें केवल गरीबी की रेखा से नीचे जीवन बिताने वाले लोगों को रोजगार के अवसर दिए जाएँ।
(iv) किसानों के लिए बीज और खाद की सरकारी व्यवस्था की जाए। इसमें ऐसी शर्त न रखी जाए कि किसान पहले से निश्चित न्यूनतम दर पर अनाज उन सरकारी संस्थाओं को ही बेचेंगे।
Exam Tips:
a) सहकारी समितियाँ फसल का उचित मूल्य दिलाने में सहायक होती हैं।
b) ग्रामीण विकास बैंक से आसान किश्तों पर ऋण मिलना सबसे पहला उपाय है।
c) बीज और खाद की व्यवस्था के साथ बिक्री की बाध्यता हटाने की बात अवश्य लिखें।
Question 6: नीचे दी गई तालिका भरते हुए शेखर और रामलिंगम की स्थितियों की तुलना कीजिए:
Answer:
| बिंदु | शेखर | रामलिंगम |
|---|---|---|
| (क) खेती की हुई ज़मीन | दो एकड़ | बीस एकड़ |
| (ख) मजदूरों की जरूरत | कोई नहीं। स्वयं कार्य करता है। केवल फसल काटते समय कुछ लोगों का सहयोग लेता है। | बड़ी संख्या में। |
| (ग) उधार की जरूरत | खाद, कृमिनाशकों और बीजों के लिए। | बिल्कुल नहीं। वह लोगों को खाद, बीज आदि उधार देता है और सस्ते दामों पर फसल खरीद लेता है। |
| (घ) फसल का बिकना | कर्ज देने वाले साहूकार या व्यापारी को। | धान की मिल के लिए पूरी फसल को काम में लेता है तथा बाजार में चावल बेचकर अच्छी कीमत प्राप्त करता है। |
| (ङ) उनके द्वारा किया गया अन्य काम | धान की मिल में कार्य करता है। | अन्य कोई कार्य नहीं करता है। |
निष्कर्ष: शेखर और रामलिंगम की तुलना करने से निम्नलिखित तथ्य स्पष्ट होते हैं:
(i) बड़े किसान छोटे किसानों और श्रमिकों का शोषण करते हैं।
(ii) छोटे किसानों और श्रमिकों को कृषि के अलावा पेट भरने के लिए अन्य कार्य भी करने पड़ते हैं, जबकि बड़े किसान कोई कार्य नहीं करते और श्रमिकों के बल पर कमाए गए धन को विलासिता में खर्च करते हैं।
(iii) भारत में कृषि-जोतों का बँटवारा सही नहीं है। आज भी जमींदारी प्रथा और जमींदारों द्वारा श्रमिकों का शोषण पूर्ववत् है, भले ही बाहरी तौर पर जमींदारी उन्मूलन हो चुका है।
(iv) प्रजातंत्र के गर्भ में अधिनायक तंत्र का दानव पल रहा है। यह स्थिति देश और समाज के लिए घातक है।
Exam Tips:
a) शेखर के पास दो एकड़ और रामलिंगम के पास बीस एकड़ भूमि है, यह तुलना की मुख्य कसौटी है।
b) रामलिंगम फसल को मिल और बाजार दोनों में बेचकर अधिक लाभ कमाता है।
c) निष्कर्ष में बड़े और छोटे किसानों के बीच शोषण का संबंध स्पष्ट करें।
d) जमींदारी उन्मूलन के बाद भी शोषण बने रहने का उल्लेख करें।
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: ग्रामीण कृषि में क्या असमानता है?
Answer:
गाँवों की सात प्रतिशत जनसंख्या कृषि-श्रमिक और छोटे किसानों की है, जबकि चालीस प्रतिशत बड़े किसान हैं।
Exam Tips:
a) कृषि-श्रमिक और छोटे किसानों का अनुपात बड़े किसानों से बहुत कम है।
b) असमानता का आँकड़ा उत्तर में प्रतिशत के रूप में लिखें।
Question 2: तुलसी जैसे कृषि-श्रमिक न्यूनतम मजदूरी में कार्य करने के लिए विवश क्यों हैं?
Answer:
अशिक्षित और भूमिहीन होने तथा गाँवों में श्रम की अति-आपूर्ति परंतु कार्य की कमी होने के कारण।
Exam Tips:
a) अशिक्षा और भूमिहीनता, दोनों कारण अलग-अलग लिखें।
b) श्रम की अधिकता और काम की कमी का संबंध स्पष्ट करें।
Question 3: भारत में कृषि-जोतों का वितरण इतना असमान क्यों है?
Answer:
स्वशासन (ग्राम सभा, ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत) के तौर-तरीके सही न रहने, सामंती और जमींदारी की मनोवृत्ति अभी तक जीवित रहने, जनसंख्या में अत्यधिक बढ़ोतरी होने तथा आम जनता के अति-स्वार्थी होने के कारण।
Exam Tips:
a) सामंती और जमींदारी मनोवृत्ति को असमान वितरण का मुख्य कारण लिखें।
b) जनसंख्या वृद्धि को भी एक कारण के रूप में अवश्य शामिल करें।
Question 4: तुलसी का एक मील दूर से पानी को सिर पर ढोकर लाना क्या दर्शाता है?
Answer:
गाँवों की उपेक्षित और पीड़ित दशा का खुला चित्र दिखाता है। यहाँ पेय-जल की व्यवस्था भी नहीं की गई है।
Exam Tips:
a) एक मील दूर से पानी लाना पेय-जल की कमी को दर्शाता है।
b) उत्तर में गाँव की उपेक्षित दशा का उल्लेख करें।
Question 5: सरकार द्वारा ग्राम विकास की अनेक योजनाएँ घोषित एवं कार्यान्वित किए जाने पर भी कलपटू जैसे गाँव अपेक्षित और साधनहीन क्यों दिखाई दे रहे हैं?
Answer:
भारत के गाँव स्वशासन की इकाई हैं, परंतु नागरिकों में कोई चेतना नहीं है। आज भी अशिक्षित परंतु धूर्त प्रधानों और सरपंचों का गाँवों में बोलबाला है। सरकारी योजनाओं के धन को अधिकारियों के साथ सांठ-गांठ करके वे स्वयं हड़प लेते हैं और कलपटू गाँव के रामलिंगम जैसे बन जाते हैं।
Exam Tips:
a) जागरूकता की कमी और सरकारी धन के दुरुपयोग, दोनों कारणों को लिखें।
b) प्रधानों और सरपंचों की भूमिका का उल्लेख करें।
Question 6: गाँवों में आज उच्च शिक्षा प्राप्त नवयुवकों की कमी नहीं है, फिर भी गाँवों का विकास क्यों नहीं हो रहा है?
Answer:
शिक्षा से प्राप्त योग्यता का निजी स्वार्थ में प्रयोग करने की मनोवृत्ति के कारण।
Exam Tips:
a) शिक्षा का सही उपयोग गाँव के विकास के लिए होना चाहिए, यह बात लिखें।
Question 7: आपके विचार से गाँव कब खुशहाल हो सकते हैं?
Answer:
जब भौतिक विकास से रचित आधुनिक मनुष्य को हमारे संविधान में वर्णित "नागरिक" और उसके "मूल कर्तव्यों" का स्वच्छ और स्पष्ट ज्ञान हो जाएगा।
Exam Tips:
a) संविधान के मूल कर्तव्यों की जानकारी ग्रामीण नागरिकों के लिए आवश्यक है।
b) नागरिक और मूल कर्तव्य शब्द उत्तर में अवश्य लिखें।
Question 8: अशुद्ध और मलिन बुद्धि के मनुष्यों से बने प्रजातंत्र को क्या कहा जा सकता है?
Answer:
भीड़तंत्र या भगदड़-तंत्र, जिसमें भागने वालों को यह भी पता नहीं चलता कि कोई अपना ही कुचल गया है।
Exam Tips:
a) भीड़तंत्र शब्द प्रजातंत्र की विकृत अवस्था के लिए प्रयोग होता है।
b) उत्तर में "भगदड़-तंत्र" का अर्थ एक वाक्य में स्पष्ट करें।
Question 9: गाँव (ग्राम) और राष्ट्र (किलोग्राम) क्यों है?
Answer:
गाँव राष्ट्र की इकाई है, जैसे किलोग्राम में ग्राम इकाई है। इकाई स्तर की छोटी-सी गलती भी राष्ट्र के स्तर पर बहुत बड़ा अंतर पैदा कर देती है, इसलिए गाँव की दशा पर ध्यान देना आवश्यक है।
Exam Tips:
a) एक किलोग्राम में एक हजार ग्राम होते हैं, यह इकाई के उदाहरण से स्पष्ट करें।
b) गाँव को राष्ट्र की इकाई मानने का तर्क उत्तर में लिखें।
Question 10: ग्रामीण आजीविका का यह अध्याय क्या आशय व्यक्त करता है?
Answer:
राष्ट्र की इकाई ग्राम (गाँव) हैं, अतः इस इकाई स्तर पर विशेष ध्यान दिए जाने से ही राष्ट्र को संवारा और समृद्ध किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) गाँव को राष्ट्र की इकाई मानने का विचार उत्तर का केंद्र होना चाहिए।
b) ग्रामीण विकास को राष्ट्र विकास से जोड़कर लिखें।
Question 11: इस अध्याय की तुलसी यह कहकर क्या बताना चाहती है कि उसके मायके में मजदूरी यहाँ की तुलना में अधिक है?
Answer:
उपभोक्ता सूचकांक और राष्ट्रीय उत्पादन या आय के आधार पर नियत मजदूरी ही सब जगह समान रह सकती है, अन्यथा दाँव-पेंच और माँग-पूर्ति से प्रभावित मजदूरी का भिन्न-भिन्न रहना स्वाभाविक है। वर्तमान व्यवस्था पर यह प्रथम-दृष्ट्या व्यंग्य है।
Exam Tips:
a) नियत और समान मजदूरी की आवश्यकता पर बल दें।
b) माँग-पूर्ति से मजदूरी का प्रभावित होना भी लिखें।
Question 12: गाँवों की आजीविका का प्रमुख साधन क्या है?
Answer:
कृषि और कृषि आधारित तथा कृषि पर आश्रित अन्य कार्य।
Exam Tips:
a) कृषि के साथ पशुपालन और शिल्प को भी आधारित कार्यों में गिनें।
Question 13: इस अध्याय की तुलसी और शेखर को एक साथ कई काम क्यों करने पड़ते हैं?
Answer:
पूर्ण रोजगार की स्थिति न रहने के कारण।
Exam Tips:
a) पूर्ण रोजगार के अभाव को मुख्य कारण लिखें।
Question 14: हमारे देश में कृषि से आजीविका अर्जित करने वाली जनसंख्या कितनी है?
Answer:
कुल जनसंख्या का 70 प्रतिशत।
Exam Tips:
a) इस आँकड़े को प्रतिशत में ही लिखें।
Question 15: अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार कृषि होने पर भी गाँव इतने उपेक्षित क्यों हैं?
Answer:
कागजी योजनाओं के अनुसार तो भारत के सभी गाँव समृद्ध हैं, परंतु स्वशासन और प्रशासन दोनों में निजी स्वार्थ की साँठ-गाँठ इन योजनाओं को जमीन पर उतरने नहीं देती। यही प्रमुख कारण है कि गाँव उपेक्षित हैं।
Exam Tips:
a) कागजी योजनाओं और जमीनी वास्तविकता का अंतर लिखें।
b) निजी स्वार्थ और साँठ-गाँठ को उपेक्षा का कारण बताएँ।
Question 16: इस अध्याय का रामलिंगम कौन-सी व्यवस्था का प्रतिनिधि है?
Answer:
आज से वर्षों पूर्व समाप्त हो चुकी कथित सामंतशाही और जमींदारी व्यवस्था का।
Exam Tips:
a) सामंतशाही और जमींदारी व्यवस्था को रामलिंगम से जोड़कर लिखें।
Question 17: क्या आप यह जानते हैं कि कलपटू गाँव के कृषि से भिन्न कार्य करने वाले लोग सुखी और संपन्न होंगे?
Answer:
कदापि नहीं, क्योंकि वहाँ अधिसंख्य वर्ग निर्धन है।
Exam Tips:
a) "अधिसंख्य" का अर्थ अधिकांश है, इसे सही शब्द में लिखें।
Question 18: विवाह के पश्चात् तुलसी को धान की रोपाई में कष्ट क्यों होता है?
Answer:
आयु बढ़ने, बच्चों का दायित्व आने, बचपन से मजदूरी पर आश्रित रहने, पौष्टिक आहार न मिल पाने और गाँव में स्वास्थ्य सुविधाएँ न रहने के कारण।
Exam Tips:
a) पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी दोनों कारण लिखें।
b) बचपन से मजदूरी करने का प्रभाव भी उत्तर में शामिल करें।
Question 19: यदि तुलसी के पास कुछ भूमि होती तो उसकी दिनचर्या में क्या अंतर आता?
Answer:
वह अपनी भूमि पर ही निराई, कटाई और रोपाई का काम करती। उस भूमि से उत्पन्न अनाज केवल उसी का होता। उसका पति भी अपने ही खेतों में काम करता और वे मिलकर घर के अन्य काम निपटाते। अधिक श्रम से छुटकारा मिलने पर तुलसी का स्वास्थ्य भी ठीक रहता।
Exam Tips:
a) भूमि होने पर अपने खेत का अनाज केवल अपना होता, यह मुख्य अंतर है।
b) अधिक श्रम से छुटकारा मिलने से स्वास्थ्य सुधरने की बात लिखें।
Question 20: शेखर कृषि कार्य के अलावा और कौन-से कार्य करता है?
Answer:
छोटा किसान होने के कारण शेखर की भूमि से इतना अनाज नहीं होता कि वर्ष भर का खर्च चलाया जा सके। इसलिए वह कुछ महीने रामलिंगम की धान की मिल में कार्य करता है।
Exam Tips:
a) भूमि से वर्ष भर का खर्च न चलने का कारण लिखें।
b) धान की मिल में काम करना अतिरिक्त आय का स्रोत है।
Question 21: गाँव में वर्ष भर रोजगार न रहने के कारण लोग क्या करते हैं?
Answer:
अपने घर से दूर कस्बों में जाकर कुछ महीने मजदूरी करते हैं और कृषि कार्य आरंभ होने पर गाँव लौट आते हैं।
Exam Tips:
a) कस्बों में जाकर मजदूरी करना मौसमी प्रवास का रूप है।
Question 22: क्या कारण है कि छोटे किसान खेती के काम में मजदूर नहीं लगाते हैं?
Answer:
छोटे किसानों ने साहूकारों और व्यापारियों से खाद, बीज आदि के लिए उठाया गया कर्ज चुकाना होता है। ऐसे किसानों की संख्या गाँव में अधिक होने के कारण वे आपस में मिल-जुलकर एक-दूसरे का कार्य निपटाते हैं। उनमें मजदूरी चुकाने की सामर्थ्य नहीं होती।
Exam Tips:
a) कर्ज चुकाने का बोझ और मजदूरी देने की असमर्थता, दोनों कारण लिखें।
b) छोटे किसान आपस में सहयोग करके खेती का काम पूरा करते हैं।
Question 23: छोटे किसान अपने अनाज को बाजार ले जाकर क्यों नहीं बेचते हैं?
Answer:
फसल खराब होने के कारण अथवा खाद, बीज आदि के लिए उनको साहूकार या व्यापारी का ऋण इस शर्त पर चुकाना होता है कि वे अपनी फसल केवल उन्हें ही बेचेंगे, चाहे वे उसका बाजार से कम मूल्य लगाएँ।
Exam Tips:
a) बिक्री की शर्त के कारण किसान बाजार में खुलकर फसल नहीं बेच पाते।
Question 24: हमारे देश के गाँवों में बड़े और छोटे किसानों का क्या अनुपात है?
Answer:
कुल ग्रामीण जनसंख्या का 20 प्रतिशत बड़े किसान और 80 प्रतिशत छोटे किसान हैं, अर्थात् पाँच किसानों में से एक बड़ा किसान है और चार छोटे किसान हैं।
Exam Tips:
a) 20 प्रतिशत और 80 प्रतिशत का योग सौ होता है, इसे जाँच लें।
Question 25: बड़े किसान खेती के साथ ही और कौन-कौन से कार्य करते हैं?
Answer:
दुकानदारी, साहूकारी, व्यापार और लघु पैमाने के कारखाने चलाते हैं।
Exam Tips:
a) साहूकारी और व्यापार बड़े किसानों की आय के अतिरिक्त स्रोत हैं।
Question 26: ग्रामीण लोगों द्वारा खेती के अलावा और कौन-कौन से कार्य किए जाते हैं?
Answer:
वनों से जड़ी-बूटियाँ, फल-फूल और बीज एकत्रित करना, दूध बेचना, पशु-पालन और मछली मारने का कार्य।
Exam Tips:
a) वन उपज का संग्रह और पशुपालन दोनों को अलग बिंदु में लिखें।
b) मछली पकड़ना तटीय और नदी क्षेत्रों के गाँवों में आजीविका का साधन है।
Question 27: मध्य भारत में ग्रामीणों के अतिरिक्त आय का साधन क्या है?
Answer:
वनों से महुआ और तेंदू के पत्ते तोड़कर लाना तथा शहद निकालकर लाने का कार्य।
Exam Tips:
a) महुआ, तेंदू पत्ता और शहद, तीनों वन उपज के उदाहरण लिखें।
Question 28: पुडु पेट गाँव के लोग क्या करते हैं?
Answer:
समुद्र में बेड़ा (मछली मारने की नाव) ले जाकर मछली मारने का कार्य करते हैं।
Exam Tips:
a) बेड़ा मछली पकड़ने की नाव को कहते हैं, इसका अर्थ लिखें।
Question 29: मछली मारने के कार्य में क्या-क्या जोखिमें हैं?
Answer:
समुद्री तूफान, ज्वार-भाटा, आँधी और वर्षा से उत्पन्न रुकावटें, जिनमें प्रतिवर्ष जन-धन की अपूरणीय क्षति होती है।
Exam Tips:
a) समुद्री तूफान और ज्वार-भाटा प्रमुख प्राकृतिक जोखिम हैं।
Question 30: मछुआरों की दिनचर्या बताइए।
Answer:
रात्रि दो बजे जागकर मछली-मार नाव और जाल आदि लेकर समुद्र में कई मील दूर तक जाना और जाल फेंककर मछली पकड़ना। प्रातः सात बजे वापस लौटकर समुद्र तट पर मछलियों को बेचना और प्राप्त आय को आपस में बाँटना। दिन में जाल में पड़ी गाँठों और नाव की टूट-फूट की मरम्मत करना और अगले दिन पुनः काम पर जाना।
Exam Tips:
a) रात दो बजे का समय और सुबह सात बजे लौटने का क्रम याद रखें।
b) मछुआरे आय आपस में बाँटते हैं, यह सहकारी व्यवस्था का संकेत है।
c) दिन में जाल और नाव की मरम्मत का कार्य अलग से लिखें।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: ग्रामीण जीवन का वर्णन कीजिए।
Answer:
हमारा देश गाँवों में बसता है। हमारे देश की कुल जनसंख्या का लगभग 72 प्रतिशत भाग गाँवों में रहता है और कृषि तथा इसके साथ जुड़े पशुपालन, शिल्प, कारीगरी आदि कार्यों को करता है। लगभग सभी गाँव शहरों से बहुत दूरी पर होते हैं। हमारे गाँवों के मकान अधिकतर मिट्टी के बने होते हैं और उनकी छतें घास-फूस की बनी होती हैं। हाल के कुछ वर्षों से गाँवों की दशा में कुछ सुधार आया है, फिर भी दूरस्थ गाँवों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहाँ विद्युतीकरण अभी तक नहीं हुआ है और स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, औषधालयों का सर्वथा अभाव है। गाँवों के बच्चे चार या पाँच मील दूर पाठशालाओं में पढ़ने जाते हैं। कई गाँवों में आज भी मकान के भूतल पर गाय, बकरियाँ तथा अन्य पशु बाँधे जाते हैं और प्रथम तल पर परिवार के सदस्य रहते हैं।
Exam Tips:
a) गाँवों की आबादी का प्रतिशत लगभग 72 लिखें।
b) पशुओं का मकान के भूतल पर बाँधा जाना गाँवों के जीवन की पहचान है।
c) विद्युतीकरण और अस्पताल के अभाव को गाँवों की समस्या के रूप में लिखें।
d) बच्चों का चार-पाँच मील दूर पढ़ने जाना शिक्षा की कठिनाई दर्शाता है।
Question 2: हमारे गाँवों के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए सरकार द्वारा कौन-कौन से कदम उठाए गए हैं?
Answer:
गाँवों का पिछड़ापन दूर करने के लिए वर्ष 1952 से सामुदायिक विकास कार्यक्रम चलाए गए हैं। इन कार्यक्रमों का लक्ष्य ग्रामीण जीवन का सर्वांगीण विकास करना रहा है। इनके अधीन गाँवों में स्वास्थ्य और स्वच्छता की सुविधाएँ, पेयजल की व्यवस्था, कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक कृषि-विधियाँ, यांत्रिक कृषि, गहन खेती आदि उपाय लागू किए जा रहे हैं। ग्रामीणों को उन्नत बीज, कृमिनाशक दवाइयाँ और उर्वरक सहकारी समितियों के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। गाँवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने वाले सरकारी अभिकरणों को गाँवों के केंद्र में स्थापित किया गया है तथा विद्युतीकरण की योजना लागू की जा रही है।
निष्कर्ष: वर्ष 1952 से वर्ष 2006 तक चलाए गए कार्यक्रमों की प्रगति बहुत धीमी रही है, क्योंकि आज भी भारत के अधिकतर गाँव चिकित्सा सुविधा, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आदि से पूर्णतः वंचित हैं।
Exam Tips:
a) सामुदायिक विकास कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 1952 से मानें।
b) सहकारी समितियों के माध्यम से बीज और उर्वरक उपलब्ध कराने का उल्लेख करें।
c) विद्युतीकरण और सड़कों के विकास को अलग बिंदुओं में लिखें।
d) निष्कर्ष में प्रगति धीमी रहने का कारण स्पष्ट करें।
Question 3: ग्रामीण जीवन में विद्युत व्यवस्था क्या परिवर्तन लाई है?
Answer:
विद्युतीकरण से ग्राम्य-जीवन में सुधार:
1. कृषि उत्पादन में वृद्धि हुई है।
2. ग्रामीणों का जीवन सुख-सुविधा के साधनों से संपन्न हुआ है, उदाहरणार्थ- रेडियो, दूरदर्शन से स्वस्थ मनोरंजन, विद्युत-चालित कृषि यंत्रों एवं घरेलू उपकरणों की बढ़ोतरी।
3. विद्युत-चालित नलकूपों ने सिंचाई की सुविधा को अधिक सुगम और सहज बना दिया है।
4. कृषि के अलावा गाँवों में औद्योगिक विकास भी संभव हुआ है।
इस प्रकार विद्युतीकरण ने ग्रामीणों के जीवन-स्तर को ऊँचा उठाया है।
Exam Tips:
a) नलकूपों से सिंचाई आसान होने का उदाहरण अवश्य लिखें।
b) रेडियो और दूरदर्शन मनोरंजन के नए साधन बने, यह बिंदु लिखें।
c) विद्युतीकरण से औद्योगिक विकास भी संभव हुआ, यह उल्लेख करें।
d) उत्तर के अंत में जीवन-स्तर सुधरने का निष्कर्ष लिखें।
Question 4: क्या आपने सुनामी के बारे में सुना है? यह क्या है और अरुणा जैसी मछुआरिन के परिवारों को इसने क्या क्षति पहुँचाई है?
Answer:
हाँ, हमने सुनामी के बारे में सुना है। यह वर्ष 2004 के दिसंबर माह में आई थी। इसने तमिलनाडु के नागपट्टिनम सहित कई तटीय क्षेत्रों के हजारों लोगों की जान ले ली थी। पुडुचेरी, चेन्नई, कडलूर तथा केरल के तटीय क्षेत्र भी इसकी चपेट में आए थे। सुनामी से मरने वालों में दक्षिण भारत के मछुआरों की संख्या अधिक थी। मछुआरों के घर, बस्तियाँ और मछली-मार नावें, इंजन एवं अन्य उपकरण समुद्र में बह गए थे।
Exam Tips:
a) सुनामी वर्ष 2004 के दिसंबर माह में आई थी, यह तिथि अवश्य लिखें।
b) पुडुचेरी, चेन्नई और केरल जैसे तटीय क्षेत्र प्रभावित हुए, इनका नाम लिखें।
c) मछुआरों की नावें और उपकरण बह जाने से उनकी आजीविका पर गहरा असर पड़ा।
Free study material for Social Science
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 6 Social Science Chapter 08 Livelihoods in Rural Areas
Chapter Exercise Answers for Class 6 Social Science
Review comprehensive exercise answers for Class 6 Social Science Chapter 08 Livelihoods in Rural Areas. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Detailed Answer Guides for Chapter 08 Livelihoods in Rural Areas
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 6 Social Science text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Complete Preparation Kit for Class 6 Exams
Consistent practice with these solution guides cultivates faster problem-solving habits and clearer logical structuring. For a complete preparation experience, pair these textbook answers with our dedicated revision notes and sample papers for Class 6 Social Science.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Social Science. You can access HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 8 ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका in printable PDF format for offline study on any device.