Download Haryana Board Solutions for Class 6 Social Science Chapter 07 Urban Administration
Review structured textbook solutions for Class 6 Social Science Chapter 07 Urban Administration. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Access Haryana Board Solutions and Answers
Access the complete solution PDF for Class 6 Social Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
Question 1: बच्चे यास्मिन खाला के घर पर क्यों गए?
Answer:
खेलते समय बच्चों से गली में लगाई गई एक प्रकाश-ट्यूब टूट गई थी। बच्चों ने पूछताछ की तो उन्हें बताया गया कि यास्मिन खाला नगर निगम की सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, इसलिए वही बता सकती हैं कि ट्यूब-लाइट को कौन बदलेगा और क्या इस कार्य के लिए बच्चों से कीमत ली जाएगी। इसी कारण बच्चे सही स्थिति पूछने के लिए खाला के घर गए।
Exam Tips:
a) ट्यूब टूटने की घटना और यास्मिन खाला के नगर निगम में पूर्व कार्य का संबंध उत्तर में स्पष्ट करें।
b) बच्चों का खाला के घर जाने का उद्देश्य दो प्रश्नों के उत्तर पाना था: ट्यूब कौन बदलेगा और कीमत लगेगी या नहीं।
Question 2: नगर निगम के कार्य शहर के निवासियों के जीवन को किस तरह प्रभावित करते हैं? ऐसे चार तरीकों के बारे में लिखिए।
Answer:
नगरीय जीवन को प्रभावित करने वाले नगर निगम के कार्य:
1. नगर से कूड़ा-करकट और गंदगी हटवाती है।
2. नागरिकों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराती है।
3. निर्धन और कम आय वाले लोगों के लिए नगरों में अस्पतालों का निर्माण करती है और उनका सुचारु संचालन करती है।
4. नगर और गाँवों में साक्षरता बढ़ाने के लिए पुस्तकालय खोलती है।
5. प्रकाश-व्यवस्था करती है।
Exam Tips:
a) सफाई, पेयजल, अस्पताल, पुस्तकालय और प्रकाश-व्यवस्था, इनमें से चार बिंदु उत्तर में लिखें।
b) अस्पतालों के उल्लेख में निर्धन वर्ग के लिए सेवा का पक्ष अवश्य लिखें।
c) नगर निगम के कार्य सीधे नागरिकों के रोज़मर्रा के जीवन से जुड़े होते हैं, यह उत्तर का निष्कर्ष बनाएँ।
Question 3: नगर निगम पार्षद कौन होता है?
Answer:
नगर निगम के निर्वाचित सदस्य ही नगर निगम पार्षद कहलाते हैं। इन्हें पाँच वर्ष के लिए निर्वाचित किया जाता है और सही कार्य न कर पाने पर बीच में भी हटाए जा सकते हैं।
Exam Tips:
a) पार्षद का कार्यकाल पाँच वर्ष होता है, यह उत्तर में अवश्य लिखें।
b) निर्वाचित सदस्य होने के कारण पार्षद जनता के प्रति उत्तरदायी होता है।
Question 4: गंगाबाई ने क्या किया और क्यों?
Answer:
गंगाबाई की पड़ोस में कूड़े-करकट का बहुत बड़ा ढेर बिखरा पड़ा था। इसकी दुर्गंध ने आस-पास रहने वाले लोगों को बीमार कर दिया था। अपनी बस्ती के लोगों की इस समस्या को दूर करने के लिए गंगाबाई कुछ पड़ोसियों के साथ जाकर वार्ड पार्षद से मिलीं। शिकायत करने पर पार्षद ने इस समस्या का निराकरण तुरंत करने का आश्वासन दिया। गंगाबाई ने इसके बाद सफाई अभियंता से उस स्थान का निरीक्षण करवाया और निगम आयुक्त को चेतावनी दी कि यदि उसकी बस्ती से दो दिन में कूड़ा नहीं हटाया गया तो वह उनके कार्यालय के सामने निगम के विरोध में प्रदर्शन करेंगी।
Exam Tips:
a) कूड़े के ढेर से दुर्गंध और बीमारी फैलने का कारण उत्तर में स्पष्ट करें।
b) वार्ड पार्षद, सफाई अभियंता और निगम आयुक्त, तीनों के क्रम में की गई कार्रवाई लिखें।
Question 5: चर्चा कीजिए: ऊपर के दो चित्रों में आपने कूड़ा इकट्ठा करने एवं उसको ठिकाने लगाने की विभिन्न विधियों को देखा।
(क) आपके विचार से कौन सी विधि कूड़े का निपटारण करने वाले व्यक्ति के लिए सुरक्षित है?
(ख) पहले चित्र में कूड़ा इकट्ठा करने का जो तरीका दिखाया गया है उसमें क्या-क्या जोखिम है?
(ग) क्या आप सोचती हैं कि जो लोग नगर निगमों में काम करते हैं उनके पास अपने कूड़े के निपटारण की व्यवस्थित सुविधाएँ क्यों नहीं हैं?
Answer:
(क) हमारे विचार से कूड़ा हटाने का चित्र संख्या 2 में दिखाया गया तरीका संबंधित सफाई कर्मचारी के लिए सुरक्षित है।
(ख) चित्र संख्या 1 में दर्शाए गए कूड़ा हटाने के तरीके से स्वास्थ्य कर्मचारी को निम्नलिखित खतरों का सामना करना पड़ता है:
• कूड़े-करकट के ढेर के पास एकत्रित कुत्ते, चौपाए पशु आदि उसे चोट पहुँचा सकते हैं।
• कर्मचारी के मन में बीमार होने या किसी गंभीर रोग से ग्रस्त होने का भय बना रहेगा।
(ग) (i) उन्हें अवांछित और अप्राधिकृत झुग्गीवासी समझा जाता है।
(ii) मलिन बस्तियाँ नियोजित क्रम से नहीं बनी होतीं।
(iii) मलिन बस्तियाँ अप्राधिकृत भूमि पर बनी होती हैं और वहाँ नगर निगम पेयजल एवं सफाई की सुविधाएँ नहीं देना चाहता।
(iv) नगर निगम में काम करने वाले लोग अब ठेकेदारों द्वारा दिहाड़ी पर रखे गए लोग हैं, जिनके पारिश्रमिक और सेवा-सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता।
Exam Tips:
a) सुरक्षित तरीके में कर्मचारी का कूड़े से सीधा संपर्क कम होता है, यह तुलना उत्तर में लिखें।
b) जोखिमों में पशुओं के काटने और बीमारी, दोनों का उल्लेख करें।
c) (ग) के चारों कारणों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
Question 6: नगर निगम अपने काम के लिए धन कहाँ से प्राप्त करता है?
Answer:
नगर निगम की आय के स्रोत:
1. कारोबार, व्यापार और व्यवसायों पर कर लगाकर।
2. अपनी संपत्तियों से होने वाली आय।
3. चुंगी।
4. गृह, दुकान और भूमि पर कर या लगान आदि से।
Exam Tips:
a) कर और संपत्ति से होने वाली आय को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) चुंगी को नगर निगम की आय के स्रोत के रूप में अवश्य लिखें।
Question 7: शहर में बहुत सारे लोग घरेलू नौकरों की तरह काम करते हैं और दूसरों के घरों को साफ रखते हैं। उसी तरह बहुत से लोग नगर निगम के लिए काम करते हैं और शहर को साफ-सुथरा रखते हैं। इसके बावजूद जिन बस्तियों में वे रहते हैं, वहाँ काफी गंदगी होती है। इसका कारण यह है कि इन बस्तियों में पानी एवं सफाई की सुविधा विरले ही होती है। नगर निगम इसके लिए अक्सर बस्तीवासियों को ही दोषी ठहराती है, न कि जिस जमीन पर वे गरीब लोग अपना मकान बनाते हैं वह उनकी नहीं होती और न ही वे सरकार को कोई कर देते हैं।
जबकि मध्यवर्ग के रिहायशी इलाकों में पार्क बनाने, गलियों में रोशनी की व्यवस्था करने और नियमित कूड़ा जमा करने आदि पर नगर निगम जितना खर्च करता है, उसकी तुलना में वहाँ रहने वाले लोग बहुत कम कर देते हैं। पाठ में भी आपने पढ़ा है कि नगर निगम को संपत्ति कर से कुल 25-30 प्रतिशत ही आय होती है। क्या आपको लगता है कि निगम को बस्तियों की सफाई पर ज्यादा खर्च करना चाहिए? यह क्यों महत्त्वपूर्ण है? और यह क्यों जरूरी है कि शहर में नगर निगम जो सुविधाएँ धनी व्यक्तियों को उपलब्ध कराता है, वही गरीबों को भी मिले?
Answer:
(i) मलिन बस्तियों (झुग्गियों) में रहने वाले लोग भी भारत के नागरिक हैं, और पानी व प्रकाश की व्यवस्था मानव जीवन की प्राथमिक आवश्यकताएँ हैं। निगम का ऐसा व्यवहार भेदभाव को जन्म देता है।
(ii) उक्त प्रश्न के अनुसार यह स्पष्ट है कि मध्यम वर्ग पर लगाए गए गृह-कर से भी निगम को बहुत कम आय होती है, अर्थात् जन-सुविधाओं पर किए गए खर्च की केवल 25 से 30 प्रतिशत की प्रतिपूर्ति हो पाती है।
(iii) मलिन बस्तियों में रहने वाले ये लोग नगर को स्वच्छ रखते हैं, परंतु उनके घर अस्वच्छ और अस्वास्थ्यकर रहते हैं। ऐसी विपरीत स्थिति इस समुदाय को अवश्य अमानवीय महसूस होती होगी। वर्तमान में उनकी ऐसी कुंठा आगे चलकर समाज के लिए भयावह भी बन सकती है।
(iv) निगम का ऐसा बर्ताव कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना का उपहास करता है।
(v) मलिन बस्तियों के कारण नगर के धनवान और स्वच्छ परिवेश में रहने वाले लोग भी रोगों के संक्रमण से नहीं बच सकते।
उक्त तथ्यों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि नगर निगम को मलिन बस्तियों में रहने वाले सफाई कर्मचारियों को भी उतनी ही बुनियादी सुविधाएँ देनी चाहिए जितनी वह धनवान और ऊँचे भवनों में रहने वाले लोगों को देता है। निगम का वर्तमान बर्ताव स्वतंत्रता पूर्व की अस्पृश्यता से किसी भी तरह कम नहीं है।
Exam Tips:
a) मलिन बस्तियों में सुविधाओं की कमी और निगम के कर-आय के असंतुलन, दोनों पक्ष उत्तर में अलग से लिखें।
b) कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना का उल्लेख करें।
c) बिंदु (i) से (v) तक हर कारण को अलग पैराग्राफ में रखें।
d) निष्कर्ष में सफाई कर्मचारियों और धनी वर्ग को मिलने वाली सुविधाओं की समानता का तर्क अवश्य दें।
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: वार्ड किसे कहते हैं?
Answer:
नगर पालिका के सदस्यों का निर्वाचन क्षेत्र ही वार्ड कहलाता है। एक वार्ड से एक पार्षद का चयन किया जाता है। एक नगर कई वार्डों में बँटा रहता है।
Exam Tips:
a) वार्ड और पार्षद का संबंध स्पष्ट लिखें।
Question 2: एल्डरमैन किसको कहते हैं?
Answer:
चयनित (निर्वाचित) निगम पार्षद जो नागरिक कार्यों (मामलात) में विशेषज्ञता के आधार पर चुने जाते हैं। इन्हें पौर भी कहा जाता है।
Exam Tips:
a) एल्डरमैन को विशेषज्ञता के आधार पर चुना जाने वाला पार्षद बताएँ।
Question 3: महापौर कौन है?
Answer:
नगर निगम का प्रधान महापौर कहलाता है। इसे निर्वाचित पार्षद चुनते हैं।
Exam Tips:
a) महापौर नगर निगम का प्रधान होता है, यह उत्तर में लिखें।
Question 4: उपनगर या कस्बा क्या है?
Answer:
दस हजार से लेकर बीस हजार तक जनसंख्या वाला शहरी नागरिकों का वास-स्थान उपनगर कहलाता है।
Exam Tips:
a) जनसंख्या की सीमा (10,000 से 20,000) सही लिखें।
Question 5: नगर क्या है?
Answer:
बीस हजार और पाँच लाख के बीच जनसंख्या वाला शहरी वास-स्थान नगर कहलाता है।
Exam Tips:
a) नगर की जनसंख्या सीमा सही लिखें।
Question 6: कुछ नगरों को महानगर क्यों कहा जाता है?
Answer:
जिन नगरों में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों और राज्यों के लोग निवास करते हैं और जिनकी आबादी दस लाख से अधिक होती है, उन्हें महानगर कहा जाता है।
Exam Tips:
a) महानगर में भिन्न-भिन्न क्षेत्रों और राज्यों के लोगों का निवास होना अवश्य लिखें।
b) महानगर की आबादी की सीमा दस लाख है।
Question 7: भारत के कुछ महानगरों के उदाहरण दीजिए।
Answer:
भारत के कुछ महानगर हैं: कोलकाता, मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, अमृतसर, कानपुर एवं लखनऊ। इनकी जनसंख्या 2001 की जनगणना के अनुसार दस लाख से अधिक है।
Exam Tips:
a) कोई चार महानगरों के नाम याद रखें।
b) 2001 की जनगणना के अनुसार दस लाख से अधिक जनसंख्या का उल्लेख करें।
Question 8: भारत में दस लाख से अधिक जनसंख्या वाले कितने महानगर हैं?
Answer:
पैंतीस। 1991 में इनकी संख्या 23 थी।
Exam Tips:
a) 2001 की जनगणना के अनुसार संख्या 35 है।
Question 9: बड़े नगर के स्थानीय निकाय का क्या नाम है?
Answer:
नगर निगम या महानगर निगम।
Exam Tips:
a) नगर निगम बड़े नगरों का स्थानीय निकाय है।
Question 10: नगर निगम के पार्षद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी की आयु कितनी होनी चाहिए?
Answer:
न्यूनतम पच्चीस वर्ष।
Exam Tips:
a) न्यूनतम आयु का आँकड़ा सटीक लिखें।
Question 11: महानगर निगम की बैठकों का सभापति कौन है?
Answer:
महापौर। उसकी अनुपस्थिति में उप-महापौर ही बैठकों की अध्यक्षता करता है।
Exam Tips:
a) महापौर की अनुपस्थिति में उप-महापौर की भूमिका अवश्य लिखें।
Question 12: नगर निगम किस पद्धति से कार्य करता है?
Answer:
एक स्थायी समिति और बहुत-सी अन्य कार्य-आधारित समितियों का गठन करके।
Exam Tips:
a) स्थायी समिति और कार्य-आधारित समितियों, दोनों का उल्लेख करें।
Question 13: नगर क्षेत्र के स्थानीय निकाय कौन-कौन से हैं?
Answer:
नगर पंचायत, नगरपालिका और नगर निगम।
Exam Tips:
a) तीनों निकायों के नाम सही क्रम में लिखें।
Question 14: नगर पंचायत का मुखिया कौन है?
Answer:
नगर प्रधान।
Exam Tips:
a) नगर पंचायत के मुखिया का नाम उत्तर में लिखें।
Question 15: नगर पालिकाएँ स्कूलों के अलावा अन्य कौन-से शिक्षा संस्थानों की व्यवस्था देखती हैं?
Answer:
पुस्तकालय, जंतुशाला, वनस्पतिशाला आदि।
Exam Tips:
a) पुस्तकालय, जंतुशाला और वनस्पतिशाला के नाम लिखें।
Question 16: नगर निगम के सदस्यों की संख्या बताइए।
Answer:
महापौर और उप-महापौर के अलावा कम से कम 50 सदस्य।
Exam Tips:
a) महापौर और उप-महापौर को अलग गिनें।
Question 17: नगर निगम का मुख्य अधिकारी कौन है?
Answer:
निगमायुक्त।
Exam Tips:
a) निगमायुक्त को प्रशासन का मुख्य अधिकारी बताएँ।
Question 18: नगर निगम के कार्यों को कितने भागों में बाँटा जाता है?
Answer:
दो भागों में। ये हैं: अनिवार्य कार्य तथा ऐच्छिक कार्य।
Exam Tips:
a) दोनों प्रकार के कार्यों के नाम लिखें।
Question 19: जन-सुविधाएँ किन्हें कहते हैं?
Answer:
पेयजल, बिजली, स्वच्छता, सड़क और नालियाँ, अस्पताल, शिक्षा और उद्यान, खेल के मैदान आदि।
Exam Tips:
a) जन-सुविधाओं की सूची में कम से कम पाँच उदाहरण लिखें।
Question 20: निम्नलिखित में से नगरीय स्वशासन का कौन-सा निकाय है: (i) ब्लॉक समिति (ii) नगर पंचायत और (iii) जिला परिषद्।
Answer:
नगर पंचायत।
Exam Tips:
a) ब्लॉक समिति और जिला परिषद ग्रामीण पंचायती राज के निकाय हैं।
Question 21: मान लीजिए कि भारी वर्षा के कारण बिजली के खंभे टेढ़े हो गए हैं और सड़क के ऊपर तार लटक रहे हैं। ऐसी दशा में आप उन्हें तुरंत व्यवस्थित करने हेतु क्या करेंगे?
Answer:
हम अपने वार्ड के निगम पार्षद के साथ संपर्क करेंगे। निगम पार्षद ही विद्युत विभाग के साथ संपर्क साधकर इस काम को तुरंत पूरा करा सकता है।
Exam Tips:
a) वार्ड पार्षद की भूमिका को सबसे पहले लिखें।
Question 22: पार्षद समूह विभिन्न समितियों का गठन क्यों करता है?
Answer:
पार्षदों की ये समितियाँ कार्य-मूलक होती हैं। ये समूह जन-सुविधाओं को प्रभावित करने वाले मामले देखते हैं और नगर में जन-सुविधाएँ चुस्त व दुरुस्त रखते हैं।
Exam Tips:
a) समितियों का उद्देश्य जन-सुविधाएँ बनाए रखना है।
Question 23: एक वार्ड के पार्षद का चुनाव कौन करते हैं?
Answer:
उस वार्ड के सभी वयस्क मतदाता पार्षद का चुनाव करते हैं।
Exam Tips:
a) पार्षद का चुनाव सीधे वार्ड के मतदाता करते हैं।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: नगर व्यवस्था में स्वशासन और प्रशासन कैसे कार्य करते हैं?
Answer:
यहाँ स्वशासन की इकाई पार्षद समितियाँ होती हैं जो विधायिका (व्यवस्थापिका) का कार्य करती हैं। वे जन-सुविधाओं और सेवाओं की कार्ययोजना, कार्यक्रम, रणनीति और परियोजनाएँ बनाती हैं। ऐसी कार्यविधियाँ संबंधित कार्य के विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई सूची का अंतिम रूप लेकर, उस पर गहन विचार-विमर्श करने के बाद बनाई जाती हैं।
प्रशासन की इकाई नगर निगमायुक्त है, जो कार्यपालिका की भूमिका निभाता है। पार्षदों द्वारा लिए गए निर्णय पर विशेषज्ञों से तकनीकी रिपोर्ट तैयार कराना, लागत विश्लेषण कराना, अनुमानित लागत का विवरण रखना और उन्हें प्रशासनिक कर्मचारियों के माध्यम से पूरा कराना निगमायुक्त के कार्यक्षेत्र में आता है। इसीलिए पार्षदों का निर्वाचन होता है और उन्हें पाँच वर्ष का कार्यकाल मिलता है, जबकि आयुक्त तथा प्रशासनिक कर्मचारी स्थायी पद वाले सरकारी वैतनिक अधिकारी होते हैं। इनकी नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा जैसी अखिल भारतीय सेवाओं के लिए चयन परीक्षाएँ आयोजित करने वाले संघ लोक सेवा आयोग द्वारा की जाती है।
Exam Tips:
a) पार्षद समितियाँ विधायिका और निगमायुक्त कार्यपालिका के रूप में काम करते हैं, यह अंतर उत्तर में स्पष्ट करें।
b) निर्वाचित पार्षदों और स्थायी प्रशासनिक अधिकारियों का कार्यकाल अलग होता है।
c) संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली नियुक्ति का उल्लेख उत्तर को पूरा करता है।
d) लागत विश्लेषण और तकनीकी रिपोर्ट जैसे प्रशासनिक चरण उत्तर में क्रम से लिखें।
Question 2: जन-सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम को आवश्यक धन कैसे मिलता है? विवेचना कीजिए।
Answer:
नगर की असंख्य जन-सुविधाओं (जिनमें जल, विद्युत, सड़कें, पथ, पार्क, पुस्तकालय, औषधालय एवं अस्पताल आदि प्राथमिक एवं अनिवार्य हैं) के लिए बड़ी पूँजी की आवश्यकता होती है। यह अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। निगम को यह कोष कहाँ से मिलता है? एक आवास-गृह को देखें तो संपत्ति कर, सेवा कर, शिक्षा उपकर, मनोरंजन कर, स्थानीय कर आदि कई आय-स्रोत समझ में आते हैं। बिजली और टेलीफोन के बिलों में सेवा कर और शिक्षा उपकर जुड़ा रहता है।
सिनेमा एवं अन्य मनोरंजन-स्थलों (स्मारकों सहित) में जाने पर मनोरंजन कर लगता है, और नमक के पैकेट से लेकर आटे के थैले तक स्थानीय कर प्रति इकाई उपभोग के साथ चुकाने होते हैं। सार्वजनिक शौचालयों से लेकर लाल किले जैसे स्मारकों तक प्रवेश शुल्क दिए जाते हैं। इसलिए निगम की आय के स्रोत कम नहीं हैं। दुकान, कारोबार, कार्यालय और स्कूल भी निगम की आय के स्थायी स्रोत हैं। अनेक प्रकार के अनुमति और अनुज्ञा शुल्कों (Permit and Licence Fees) से हर वर्ष कई करोड़ रुपये की आय होती है।
Exam Tips:
a) संपत्ति कर, सेवा कर और शिक्षा उपकर जैसे कर उत्तर में अलग-अलग लिखें।
b) अनुमति और अनुज्ञा शुल्कों (Permit and Licence Fees) का उल्लेख अवश्य करें।
c) दैनिक वस्तुओं पर लगने वाले स्थानीय करों के उदाहरण दें।
d) मनोरंजन और प्रवेश शुल्क जैसे स्रोतों को अलग बिंदु के रूप में लिखें।
Question 3: इस अध्याय में यास्मिन खाला बच्चों को नगर निगम के बारे में विस्तार से बताने में अत्यधिक आनंद की अनुभूति कर रही हैं, ऐसा अनुभव किस बात से होता है और एक वरिष्ठ नागरिक को अपने अनुभव व्यक्त करने की तड़प क्यों महसूस होती है?
Answer:
यास्मिन खाला को बच्चों के साथ अपना अनुभव बाँटने में खुशी का अनुभव हो रहा है। यह उनके इन कार्यों से स्पष्ट है:
• कार्य में व्यस्त रहने पर भी बच्चों को आदरपूर्वक अपने घर पर बैठाना।
• उन सभी को खाने के लिए कबाब देना।
• उदाहरण और प्रत्यक्ष अनुभवों के दृष्टांत देकर हर बात को विस्तार से समझाना।
वरिष्ठ नागरिक को अपने अनुभव व्यक्त करने की तड़प इन कारणों से महसूस होती है:
• सेवा-निवृत्ति के बाद जन-संपर्क तथा लंबे समय से जुड़ी दिनचर्या का छूट जाना।
• दीर्घकाल तक सार्वजनिक विभाग में रहने के कारण मन और मस्तिष्क में कई कार्यों और परिणामों का अंकित रहना।
• सेवाकाल में स्वयं को केवल औपचारिक कार्य तक सीमित रखना अथवा आत्मदमन की दिनचर्या बिताना।
• गृहस्थी के दायित्वों से मुक्ति के बाद एकाग्र और एकांत मानसिकता की परिस्थितियों का आना।
• किसी अन्य लाभ के पद से स्वयं को अलग रखने की राष्ट्र-निष्ठा का पालन करना।
इन कारणों से वरिष्ठ नागरिकों का मन अपने कार्य-अनुभवों और अतीत की प्रत्यक्ष घटनाओं को व्यक्त करने के लिए मचल उठता है, परंतु ज्ञानवान होने के कारण वे उचित समय, स्थान और परिस्थिति आने पर ही जन-हितैषी अनुभवों को सुनाते हैं। इसमें यास्मिन खाला का चित्रण एक सजग नागरिक के रूप में हुआ है, जिसकी लोकतंत्र में प्रतिष्ठा की गई है।
Exam Tips:
a) बच्चों को कबाब देने और आदरपूर्वक बैठाने के कार्य उदाहरण के रूप में लिखें।
b) सेवा-निवृत्ति के बाद की रिक्तता और दीर्घ सार्वजनिक सेवा, दोनों कारणों का उल्लेख करें।
c) अनुभव सुनाने के उचित समय और स्थान का ध्यान रखने वाला बिंदु उत्तर का निष्कर्ष बनाएँ।
d) यास्मिन खाला के चरित्र को लोकतांत्रिक नागरिक के रूप में चित्रित करें।
Question 4: पुनःचक्रण की प्रक्रिया एक प्राकृतिक नियम है, विवेचना कीजिए।
Answer:
पुनःचक्रण प्रकृति की स्वाभाविक प्रक्रिया है। सूर्य की ऊष्मा से भूमि और जलाशयों का जल वाष्प बनकर ऊपर उठता है। वायुमंडल में पहुँचकर यह वाष्प ठंडा होकर संघनित होता है और वर्षा के रूप में पृथ्वी पर लौट आता है। यही क्रम बार-बार चलता रहता है और सृष्टि का चक्र निरंतर चलता रहता है।
आहार-श्रृंखला और आहार-जालक भी पुनःचक्रण की प्रक्रिया को ही दर्शाते हैं। उदाहरण के लिए, मनुष्य सर्वभक्षी है और भोजन से शरीर की वृद्धि तथा पोषण प्राप्त करता है। मृत्यु के बाद दाह-कर्म या भूमि में दफनाने से उसके शरीर के पोषक तत्त्व (कैल्शियम, फॉस्फोरस आदि) मिट्टी में मिलकर पौधों का आहार (खाद) बनते हैं। इससे पारिस्थितिक तंत्र में संतुलन बना रहता है, क्योंकि अवशेष बेकार नहीं रहते और चक्र निर्बाध चलता रहता है।
Exam Tips:
a) जल-चक्र में वाष्पीकरण, संघनन और वर्षा के चरण उत्तर में क्रम से लिखें।
b) आहार-श्रृंखला में पोषक तत्त्वों का मिट्टी में लौटना उदाहरण सहित लिखें।
c) पुनःचक्रण से पारिस्थितिक संतुलन बने रहने का निष्कर्ष दें।
Free study material for Social Science
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 6 Social Science Chapter 07 Urban Administration
Chapter Exercise Answers for Class 6 Social Science
Review comprehensive exercise answers for Class 6 Social Science Chapter 07 Urban Administration. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Detailed Answer Guides for Chapter 07 Urban Administration
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Social Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 6 Exams
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 07 Urban Administration with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Social Science. You can access HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 7 नगर प्रशासन in printable PDF format for offline study on any device.