Step-by-Step Textbook Solutions for Class 6 Social Science Chapter 06 Rural Administration
Access comprehensive textbook solutions for Chapter 06 Rural Administration using the official curriculum guides for Class 6 Social Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.
Download Chapter 06 Rural Administration Textbook Solutions PDF
Navigate directly to the solved Social Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
Question 1: पुलिस का क्या काम होता है?
Answer:
1. अपने अधिकार-क्षेत्र (जूरिसडिक्शन) में कानून और व्यवस्था बनाए रखना, अर्थात् व्यक्ति, परिवार और समुदाय के स्तर पर मानसिक विकारों से उत्पन्न हिंसात्मक घटनाओं को रोकना।
2. क्षेत्र को अपराध और अपराधियों से मुक्त रखना।
3. लोगों के बीच झगड़ों को सुलझाना।
Exam Tips:
a) कानून और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का मुख्य कार्य है, इसे पहले बिंदु में लिखें।
b) अपराध रोकने और अपराधियों पर नियंत्रण को अलग-अलग लिखें।
c) झगड़ों का समाधान पुलिस के सामाजिक कार्य के रूप में उत्तर में आता है।
Question 2: पटवारी के कोई दो काम बताइए।
Answer:
1. भूमि को मापना तथा उसका अभिलेख रखना।
2. गाँव से राजस्व (लगान/कृषि कर) की वसूली करना।
Exam Tips:
a) माप और अभिलेख, दोनों कार्यों को अलग बिंदु में लिखें।
b) राजस्व वसूली पटवारी का दूसरा प्रमुख कार्य है।
Question 3: तहसीलदार का क्या काम होता है?
Answer:
एक जिले को कई तहसीलों में बाँटा गया है। तहसीलदार एक तहसील (जनसंख्या के आधार पर एक या दो विकास समितियों का क्षेत्र) का राजस्व अधिकारी है। उसका कार्य पटवारी और कानूनगो के कार्य का निरीक्षण तथा पुनरीक्षण करना है। तहसील में भूमि अभिलेख को सामाजिक परिवर्तनों सहित अद्यतन रखवाना और राजस्व (लगान) का संग्रह सुनिश्चित कराना उसके प्रमुख कार्य हैं।
Exam Tips:
a) तहसील को राजस्व इकाई के रूप में पहचानें।
b) पटवारी और कानूनगो का निरीक्षण तहसीलदार के कार्य का मुख्य भाग है।
c) भूमि अभिलेख को अद्यतन रखना और लगान संग्रह का उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।
Question 4: "एक बिटिया की चाह" कविता में किस मुद्दे को उठाने की कोशिश की गई है? क्या आपको यह मुद्दा महत्त्वपूर्ण लगता है? क्यों?
Answer:
इसमें दहेज के स्थान पर बालिका एवं महिला द्वारा अपने पिता की भूमि तथा अन्य स्थावर संपत्ति पर दावे का मुद्दा उठाया गया है। इस कविता में पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण से उत्पन्न लिंग-भेद के कारण महिलाओं को होने वाली पीड़ा और मनोव्यथा को व्यक्त किया गया है।
वात्सल्य, प्रेम, स्नेह और त्याग जैसे गुणों का स्वस्थ मनोवृत्ति और वाणी से लोप हो जाने के कारण ही आधुनिक समाज में महिलाओं की पीड़ाएँ बढ़ी हैं। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है, जो सामाजिक परिस्थितियों और जन-इच्छाओं के आधार पर संसद में विचारित होकर हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 के रूप में कानून बना। इस कानून से पीड़ित महिलाएँ पिता की संयुक्त (सहदायिक) संपत्ति में पुत्रों के समान अधिकार पा सकती हैं और पारिवारिक विवाद की स्थिति में न्यायालय में दावा कर सकती हैं।
Exam Tips:
a) कविता का मुख्य विषय दहेज की जगह संपत्ति के अधिकार का है, यह उत्तर में स्पष्ट लिखें।
b) हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 का उल्लेख उत्तर में करें।
c) महिलाओं के संपत्ति-अधिकार को महिला सशक्तीकरण से जोड़कर अपना मत दें।
d) लिंग-भेद और सामाजिक मूल्यों के क्षरण के कारण उत्तर को गहराई देते हैं।
Question 5: पिछले पाठ में आपने पंचायत के बारे में पढ़ा। पंचायत और पटवारी का काम एक-दूसरे से कैसे जुड़ा हुआ है?
Answer:
(i) ग्राम पंचायत द्वारा की गई कई कार्यवाहियों और विकास कार्यों के अनुसार पटवारी अपने भूमि-अभिलेख में उचित परिवर्तन करता रहता है।
(ii) ग्राम पंचायतें भूमि-लगान की वसूली से प्राप्त राशि पटवारी को सौंपती हैं। इस प्रकार यह राशि तहसीलदार से होते हुए जिलाधीश/कलक्टर के पास पहुँचती है और जिला-कोषागार में जमा हो जाती है।
(iii) यदि दो किसानों के बीच भूमि से संबंधित विवाद होता है तो सबसे पहले ग्राम पंचायत उसका समाधान कर देती है। परंतु यदि आय के मामले में कोई संदेह उत्पन्न होता है तो पटवारी को बुलाया जाता है, जो प्रामाणिक स्थिति स्पष्ट कर देता है और उसे मानना दोनों पक्षों के लिए आवश्यक हो जाता है।
Exam Tips:
a) अभिलेख में परिवर्तन, लगान वसूली और विवाद-निपटारा, तीनों संबंध अलग-अलग लिखें।
b) लगान की राशि के क्रम (पटवारी, तहसीलदार, कलक्टर, कोषागार) को उत्तर में सही क्रम से दें।
Question 6: किसी पुलिस थाने जाइए और पता कीजिए कि यातायात नियंत्रण, अपराध रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस क्या करती है, खासकर त्योहार या सार्वजनिक समारोहों के दौरान।
Answer:
कानून और व्यवस्था कायम रखने में पुलिस के कार्य:
1. त्योहारों, मेलों आदि की पंचायत से सूचना मिलने पर अथवा सामाजिक परंपरा के अनुसार थानाध्यक्ष पहले ही दिन अनुमानित भीड़ के अनुसार पुलिस-दलों को निरीक्षण का कार्य सौंपता है।
2. थाने से नियुक्त पुलिस अधिकारी उपस्थित जन-समुदाय पर नज़र रखते हैं।
3. कभी-कभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस टीम सादे वस्त्रों में भी घूमती है और अप्रत्यक्ष रूप से होने वाले अपराधों पर रोक लगाती है।
4. भीड़ पर नियंत्रण रखने और भगदड़ की स्थिति रोकने के लिए स्थान-स्थान पर निरीक्षण-चौकी और जाँच-अवरोध लगाए जाते हैं।
5. एक निश्चित स्थान से आगे हथियार या अस्त्र-शस्त्र ले जाने पर रोक लगा दी जाती है। यदि कोई व्यक्ति इन्हें लेकर आता है तो उन्हें इस स्थान पर जमा करवा दिया जाता है।
Exam Tips:
a) भीड़ के आकलन और सादे वस्त्रों में गश्त, ये दोनों तरीके उत्तर में अलग-अलग लिखें।
b) जाँच-अवरोध और हथियार जमा कराने के नियम को सुरक्षा उपायों के रूप में दें।
c) त्योहार और मेले के दौरान पुलिस की योजना आने वाली भीड़ के अनुसार बनती है, यह निष्कर्ष लिखें।
d) यह उत्तर थाने की जानकारी पर आधारित है, इसलिए स्थानीय थाने से पुष्टि करना उचित रहेगा।
Question 7: एक जिले में सभी पुलिस थानों का मुखिया कौन होता है? पता करें।
Answer:
एक जिले के सभी पुलिस थानों का मुखिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होता है। छोटे जिले की दशा में इसका मुखिया जिला पुलिस अधीक्षक ही रहता है।
Exam Tips:
a) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और जिला पुलिस अधीक्षक के अंतर का उल्लेख करें।
Question 8: चर्चा कीजिए कि नए कानून के तहत महिलाओं को किस तरह फायदा होगा।
Answer:
नई विधि हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 है। इससे महिलाओं को यह राहत मिलेगी कि पति या पिता के घर से किसी तरह का कष्ट मिलने पर वे न्यायालय में अपने अधिकारों का दावा कर सकेंगी। उन्हें पिता की संयुक्त (सहदायिक) संपत्ति में पुत्रों के समान हिस्सा पाने का कानूनी अधिकार दिया गया है।
Exam Tips:
a) कानून का नाम और वर्ष सटीक लिखें।
b) न्यायालय में दावा करने का अधिकार उत्तर का मुख्य लाभ है।
c) पुत्रों के समान हिस्सेदारी को कानूनी अधिकार के रूप में लिखें।
Question 9: आपके पड़ोस में क्या कोई ऐसी औरत है जिसके नाम ज़मीन-जायदाद हो? यदि हाँ, तो उसे यह संपत्ति कैसे प्राप्त हुई?
Answer:
हाँ, हमारे पड़ोस में दो महिलाएँ ऐसी हैं। घरों में विवाद की स्थिति उत्पन्न होने के बाद ही उन्होंने गाँव के पटवारी की सहायता से पिता की संपत्ति में अपने भाई-बहनों के बराबर हिस्सा पाया।
Exam Tips:
a) अपने परिवेश का उदाहरण देते समय पटवारी की भूमिका अवश्य लिखें।
अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: यदि आपके घर में चोरी हो जाए तो आप अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए कौन-से पुलिस थाने में जाएँगे?
Answer:
इसके लिए सबसे पहले यह पता लगाना आवश्यक होगा कि हमारा गाँव किस थाने की अधिकारिता के अंतर्गत आता है। उसी थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई जाएगी।
Exam Tips:
a) गाँव जिस थाने के क्षेत्र में आता है, उसी थाने में शिकायत दर्ज होती है।
Question 2: मोहन और रघु के बीच कौन-सा विवाद उठ खड़ा हुआ था?
Answer:
खेतों के सीमाकन-चिह्न (बंध/मेंड़) को इधर-उधर सरका कर भूमि हथियाने से संबंधित विवाद।
Exam Tips:
a) सीमाकन-चिह्न (मेंड़) से जुड़े विवाद का उल्लेख करें।
Question 3: मोहन को रघु के साथ झगड़ा होने की आशंका क्यों थी?
Answer:
मोहन के मन में यह आशंका थी कि रघु को अपने चाचा पर घमंड होगा, क्योंकि उसके चाचा गाँव के सरपंच हैं। दूसरा, रघु के पास उसकी तुलना में अधिक भूमि भी थी। यह अज्ञानजनित भय था, क्योंकि कानून की दृष्टि में धनवान हों या निर्धन, सभी लोग समान हैं। फिर भी इस डर से चुप्पी साध लेने पर अपराध की प्रवृत्ति को और बढ़ावा मिलता है।
Exam Tips:
a) सरपंच के रिश्तेदार होने और अधिक भूमि, दोनों कारण उत्तर में लिखें।
b) कानून की समानता का बिंदु उत्तर का निष्कर्ष बनाएँ।
Question 4: कुछ लोग मोहन को इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराने की सलाह देते हैं जबकि कुछ अन्य चुपचाप रहने को कहते हैं। बताइए कि उन्होंने क्या तर्क दिए होंगे?
Answer:
थाने में शिकायत की सलाह देने वाले लोग कानूनी रूप से जागरूक हैं और जानते हैं कि मार-पीट की घटना की शिकायत पुलिस थाने में ही कराई जानी चाहिए। दूसरे लोग रघु से डर रहे हैं, क्योंकि उनका मानना है कि अधिक भूमि और चाचा के ग्राम-पंचायत के सरपंच होने के कारण उसका थाने में भी दबदबा है और वह ऐसी शिकायत पर कार्यवाही नहीं होने देगा। ऐसा सोचना लोगों की कायरता और अज्ञान के कारण है।
Exam Tips:
a) कानूनी जागरूकता और डर, दोनों तर्कों को अलग-अलग लिखें।
b) शिकायत दर्ज कराना कानूनी अधिकार है, यह उत्तर में स्पष्ट करें।
Question 5: मोहन और रघु का विवाद शांतिपूर्वक कैसे निपटाया जा सकता था?
Answer:
दोनों को ग्राम पंचायत के सरपंच के पास जाना चाहिए था। वहाँ से भूमि अभिलेख की प्रति लेकर पंचों के सामने पटवारी से अपने-अपने हिस्से की माप फिर से करानी चाहिए थी। ऐसा करने से संदेह भी दूर हो जाता और आगे इस विषय पर विवाद की आशंका भी नहीं रहती।
Exam Tips:
a) पंचायत, अभिलेख और पटवारी द्वारा माप, तीनों चरण उत्तर में लिखें।
Question 6: प्राथमिकी या घटना की प्रथम सूचना क्या है?
Answer:
संज्ञेय अपराध की घटना के बारे में पुलिस थाने में दी गई पहली लिखित सूचना को प्राथमिकी (FIR) कहते हैं। इसमें पीड़ित या सूचना देने वाला व्यक्ति घटना का पूरा विवरण, विवाद के कारण और परिणाम तथा इच्छित न्याय या दावे का उल्लेख करता है।
Exam Tips:
a) प्राथमिकी थाने में लिखित रूप में दर्ज होती है, यह उत्तर में लिखें।
b) घटना का पूरा विवरण ही प्राथमिकी का आधार है।
Question 7: प्राथमिकी दर्ज होने के बाद थानेदार क्या करता है?
Answer:
मामले के अनुसार तुरंत या अगले दिन किसी हवलदार को मामले का अन्वेषण अधिकारी बनाया जाता है और जाँच करने के लिए भेजा जाता है। धमकी आदि की स्थिति में आरोपी को 24 घंटे की समयावधि तक निरुद्ध (थाने में बंद) भी किया जा सकता है। प्राथमिकी अंत में न्यायालय को सौंपी जाती है।
Exam Tips:
a) जाँच अधिकारी की नियुक्ति का क्रम उत्तर में लिखें।
b) प्राथमिकी न्यायालय को सौंपने का अंतिम चरण अवश्य लिखें।
Question 8: मोहन और रघु का विवाद क्या था?
Answer:
खेत की सीमा में परिवर्तन किया गया था, या फिर यह केवल आशंका थी।
Exam Tips:
a) सीमा में बदलाव का आरोप या आशंका, दोनों का उल्लेख करें।
Question 9: पटवारी भूमि की माप कैसे करता है?
Answer:
भूमि के अभिलेखों का अध्ययन करके वह उसमें अंकित खेतों की लंबाई-चौड़ाई को पुनः मापता है और प्रामाणिक स्थिति स्पष्ट कर देता है। इसके लिए संबंधित ग्रामीण को कुछ फीस जमा करनी होती है। यह माप एक लंबी जंजीर या जरीब से की जाती है। क्षेत्रफल के पैमाने एयर (Are), डेकेयर (Decare) तथा हेक्टेयर (Hectare) होते हैं।
Exam Tips:
a) अभिलेख का अध्ययन और पुनः माप, दोनों चरण लिखें।
b) जरीब की जंजीर से माप करने का उल्लेख करें।
c) एयर, डेकेयर और हेक्टेयर के क्रम को सही लिखें।
Question 10: आपके राज्य में पटवारी को क्या कहा जाता है? क्या उसके अन्य पर्यायवाची नाम भी होते हैं?
Answer:
हमारे राज्य में उसे पटवारी ही कहा जाता है। उसके अन्य नाम हैं: लेखपाल, कानूनगो, कर्मचारी और ग्राम अधिकारी।
Exam Tips:
a) पटवारी के अन्य नाम उत्तर में अलग से लिखें।
Question 11: पुलिस थाने का मुखिया कौन है?
Answer:
थानेदार या थानाध्यक्ष।
Exam Tips:
a) थानाध्यक्ष के लिए थानेदार शब्द भी प्रचलित है।
Question 12: पटवारी कौन है?
Answer:
ग्राम स्तर पर भू-राजस्व अधिकारी। वह ग्रामीण भूमि का अभिलेख रखता है।
Exam Tips:
a) ग्राम स्तर के भू-राजस्व अधिकारी के रूप में परिभाषा दें।
Question 13: पटवारी का क्या कार्य है?
Answer:
गाँव की भूमि का अभिलेख रखना और भू-राजस्व का संग्रह करना।
Exam Tips:
a) अभिलेख रखना और राजस्व संग्रह, दोनों कार्य लिखें।
Question 14: थाना किसे कहते हैं? थाने की पंचायती राज में क्या भूमिका है?
Answer:
कई गाँवों और कहीं-कहीं जनसंख्या के अनुसार पंचायत समिति या क्षेत्र विकास समिति में पुलिस की व्यवस्था रहती है। पुलिस विभाग के इस कार्यालय को थाना कहते हैं। इसमें प्रधान सिपाही (हवलदार), सहायक निरीक्षक, उप-निरीक्षक और निरीक्षक (थानेदार) जैसे अधिकारी और पुलिसकर्मी होते हैं। इनका कार्य अपने क्षेत्र में कानून और व्यवस्था कायम रखना है।
Exam Tips:
a) थाने का अर्थ और उसके कर्मचारियों के पद, दोनों लिखें।
b) थाने का कार्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
Question 15: गवाह या साक्षी किन्हें कहते हैं?
Answer:
घटना के घटित होते समय उपस्थित लोग घटना के गवाह (प्रत्यक्षदर्शी) कहलाते हैं।
Exam Tips:
a) गवाह को प्रत्यक्षदर्शी के रूप में परिभाषित करें।
Question 16: साक्षियों की आवश्यकता कब पड़ती है?
Answer:
न्यायालय में या किसी न्यायिक मंच पर, उस दशा में जब संबंधित अधिकारी कार्यवाही न कर रहा हो अथवा पीड़ित पक्ष द्वारा कही गई बात पर विश्वास न कर रहा हो। यह भी हो सकता है कि वह बहाना कर रहा हो। मामले की पुष्टि के लिए साक्षी का कथन आवश्यक होता है।
Exam Tips:
a) कार्यवाही न होने की दशा में साक्षी की भूमिका लिखें।
b) मामले की पुष्टि के लिए साक्षी का कथन आवश्यक है, यह उत्तर में लिखें।
Question 17: इस अध्याय में थाने का अधिकारी प्राथमिकी दर्ज कराने में रुचि क्यों नहीं लेता है?
Answer:
इसके कई कारण हो सकते हैं:
1. दूसरे पक्ष के थानेदार के साथ विधि-विरुद्ध संबंध होना।
2. दूसरे पक्ष का धनवान या ऊँची सामाजिक प्रतिष्ठा वाला होना।
3. थाने में अपराधों की संख्या को वास्तविक से कम दिखाकर अपनी पदोन्नति सुनिश्चित करने की प्रवृत्ति।
4. रिपोर्ट लिखवाने वाले पीड़ित पक्ष का भीरु या डरपोक स्वभाव होने की जानकारी होना।
Exam Tips:
a) चारों कारणों को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
Question 18: क्या इस अध्याय में वर्णित थानेदार का व्यवहार कई मामलों में ऐसा ही रहता है?
Answer:
कई मामलों में पुलिस की निष्क्रियता और जाँच में लापरवाही पर सवाल उठते रहे हैं, जैसे जेसिका लाल हत्याकांड के मामले में। परंतु सभी थानों और सभी पुलिसकर्मियों का व्यवहार एक जैसा नहीं होता, और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी भी बड़ी संख्या में कार्य करते हैं।
Exam Tips:
a) उदाहरण के रूप में किसी प्रसिद्ध मामले का उल्लेख करें।
b) निष्कर्ष में सभी पुलिसकर्मियों को एक जैसा न मानने का बिंदु लिखें।
Question 19: यदि पुलिस कार्यनिष्ठ रहे तो क्या अपराध बढ़ सकते हैं?
Answer:
कदापि नहीं, क्योंकि थाने, चौकी और हलका (बीट) पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी रहते हैं। उन्हें अक्सर संभावित अपराध का संकेत पहले ही मिल जाता है। अपराधी तत्त्व भी उनसे मिलकर ही ऐसी योजना को अंजाम देते हैं, इसलिए दोष मूलतः पुलिसकर्मियों का नहीं बल्कि जनता का होता है।
Exam Tips:
a) थाना, चौकी और बीट की व्यवस्था का उल्लेख उत्तर में करें।
Question 20: पुलिस प्रशासन में सुधार कब आ सकता है?
Answer:
जब नियम और कानूनों की पूरी जानकारी देश की जनता को हो और वे संतुलित मस्तिष्क तथा सर्वहित की भावना से काम करें। अपराध रोकने का मूल उपाय है व्यक्ति के स्तर पर मानवीय मूल्यों को ध्यान में रखकर कार्य करने की प्रवृत्ति का विकास।
Exam Tips:
a) जनता की कानूनी जानकारी और मानवीय मूल्य, दोनों शर्तें लिखें।
लघु उत्तरात्मक प्रश्न
Question 1: पटवारी के पास विद्यमान भूमि का अभिलेख क्या कहलाता है? इसमें भू-स्वामियों की भूमि का पता कैसे लगाया जाता है?
Answer:
पटवारी के पास भूमि का अभिलेख "खसरा" के रूप में रहता है। इसमें खसरा संख्याएँ अंकित रहती हैं। भूमि का क्रय, भूमि का क्षेत्रफल, स्वामी का नाम (पिता/पति), किराए पर दी जाने की दशा में किसान का नाम और किराए या लगान की निश्चित राशि, वर्ष में उगाई गई फसलों का नाम और क्षेत्र, दूसरी फसल का विवरण, खाली पड़ी भूमि (परती भूमि) तथा कुएँ, बावड़ी, चरागाह आदि सार्वजनिक संपत्ति का विवरण रहता है।
प्रत्येक खसरे के सामने के पृष्ठ पर एक मानचित्र दिया रहता है। इसमें खेतों की बनावट, उगे हुए वृक्ष, चरागाह, कच्ची और पक्की सड़क आदि सभी को उपयुक्त चिह्नों से दर्शाया जाता है और कल्पित माप (1 इंच = 100 फीट) का संदर्भ दिया जाता है। इस मानचित्र और विवरण की सहायता से पटवारी को भू-स्वामी की भूमि का सही पता चल जाता है। कुछ फीस देकर इस खसरे की नकल भी प्राप्त की जा सकती है।
Exam Tips:
a) खसरा संख्या, स्वामी का नाम और फसल का विवरण, ये तीन मुख्य बिंदु उत्तर में लिखें।
b) मानचित्र में चिह्नों और कल्पित माप के प्रयोग का उल्लेख करें।
c) खसरे की नकल फीस देकर मिलती है, यह अंतिम बिंदु उत्तर पूरा करता है।
d) कल्पित माप 1 इंच = 100 फीट को सही लिखें।
Question 2: कानून तथा व्यवस्था को कायम रखने और गाँवों की भूमि के अभिलेखों को तैयार करने तथा राजस्व वसूल करने की पंचायती राज की प्रशासन व्यवस्था का निरूपण एक तालिका से कीजिए:
Answer:
| स्तर | कार्य: कानून और व्यवस्था बनाए रखना | कार्य: भूमि के अभिलेख रखना और राजस्व वसूलना |
|---|---|---|
| जिला स्तर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक | जिलाधीश या जिला कलक्टर |
| विकास-क्षेत्र स्तर | थानेदार (थानाध्यक्ष) | तहसीलदार |
| ग्राम स्तर | हलका (बीट) अधिकारी या हवलदार | पटवारी और पंचायत सचिव |
Exam Tips:
a) जिला, विकास-क्षेत्र और ग्राम, तीनों स्तरों को तालिका में अलग पंक्तियों में रखें।
b) हर स्तर पर कानून-व्यवस्था और भूमि अभिलेख के अधिकारी अलग-अलग लिखें।
c) पटवारी ग्राम स्तर का राजस्व अधिकारी है, इसलिए वह ग्राम स्तर पर रखा जाता है।
Question 3: पंचायत सचिव कौन है?
Answer:
जिलाधीश या जिला कलक्टर द्वारा नियुक्त किया गया अधिकारी। यह वैतनिक पद है और पंचायत सचिव का कार्य पंचायत की कार्यवाहियों का अभिलेख रखना है। वह स्थायी सेवा वाला कर्मचारी है।
Exam Tips:
a) पंचायत सचिव की नियुक्ति जिलाधीश या कलक्टर करते हैं, यह उत्तर में लिखें।
b) कार्यवाहियों का अभिलेख रखना उसका मुख्य कार्य है।
Question 4: यदि आप ग्रामवासी हो तो यह पता लगाओ कि आपके क्षेत्र का पटवारी कितने गाँवों का अभिलेख रखता है?
Answer:
दो या दो से अधिक गाँवों का, फिर एक विकास-क्षेत्र का एक पटवारी होता है। गाँव की आबादी के आधार पर पटवारी के कार्य-क्षेत्र (गाँवों) का विस्तार रहता है। पटवारी बहुधा गाँव में बने पंचायत घर में अपना कार्यालय रखता है। वह भूमि और राजस्व के सभी अभिलेख रखता है। किसी क्षेत्र में उसे पुलिस-प्राधिकार भी दिया जाता है, अर्थात् वह विवादों का निपटारा भी करता है।
Exam Tips:
a) कार्य-क्षेत्र की गणना आबादी पर आधारित होती है, यह उत्तर में लिखें।
b) पंचायत घर में कार्यालय और अभिलेख रखने का उल्लेख करें।
c) अपने गाँव के पटवारी से पुष्टि करके आँकड़े जाँचें।
Question 5: किसानों को अपनी भूमि के अभिलेख की नकल कौन-कौन सी दशाओं में लेनी पड़ती है?
Answer:
भूमि के अभिलेख की प्रति लेने की आवश्यक दशाएँ:
1. जब किसान अपनी भूमि को बेचना चाहता है।
2. जब अपनी भूमि में कुआँ खोदने या कुल्या (नाली) बनाने के लिए बैंकों से ऋण लेने की आवश्यकता होती है। कभी-कभी साहूकार भी इसे अपने पास बंधक रखकर ऋण देते हैं।
3. जब किसान को अपनी संपत्ति का बँटवारा अपने पुत्र और पुत्रियों में करना होता है।
Exam Tips:
a) तीनों दशाएँ अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
b) बंधक और ऋण के संबंध को समझाएँ।
Question 6: नया कानून अर्थात् हिंदू उत्तराधिकार (संशोधन) अधिनियम, 2005 क्या है?
Answer:
यह महिलाओं को पिता की संयुक्त (सहदायिक) संपत्ति में पुत्रों के समान अधिकार देने वाला कानून है। इसके तहत पुत्रियों को भी पुत्रों की तरह ऐसी संपत्ति के बँटवारे का और उसे बेचने के अधिकार का हिस्सेदार माना गया है।
Exam Tips:
a) अधिनियम का वर्ष 2005 सही लिखें।
b) पुत्रियों को पुत्रों के समान सहदायिक अधिकार मिलने का मुख्य बिंदु लिखें।
Question 7: भिन्न-भिन्न राज्यों में पटवारी के भिन्न-भिन्न नाम कौन-से हैं?
Answer:
ग्राम स्तर का राजस्व अधिकारी या पटवारी भारत के राज्यों में अलग-अलग पदनामों से जाना जाता है। कहीं उसे लेखपाल कहा जाता है, कहीं कानूनगो, कहीं ग्राम अधिकारी और कुछ अन्य राज्यों में कर्मचारी। पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में उसे पटवारी ही कहा जाता है।
Exam Tips:
a) लेखपाल, कानूनगो, ग्राम अधिकारी और कर्मचारी, सभी नाम उत्तर में लिखें।
b) पंजाब और हरियाणा में पटवारी नाम प्रचलित है।
Free study material for Social Science
Step-by-Step Textbook Answers: Class 6 Social Science Chapter 06 Rural Administration
Chapter Exercise Answers for Class 6 Social Science
Explore reliable textbook solutions for Chapter 06 Rural Administration tailored for Class 6 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Social Science.
Detailed Answer Guides for Chapter 06 Rural Administration
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Social Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Complete Preparation Kit for Class 6 Exams
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 6 Social Science.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 6 गाँव का प्रशासन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Social Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 6 गाँव का प्रशासन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Social Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 6 गाँव का प्रशासन will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Social Science. You can access HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 6 गाँव का प्रशासन in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Social Science Solutions Civics Chapter 6 गाँव का प्रशासन in printable PDF format for offline study on any device.