Official Haryana Board Solutions for Class 6 Science: Chapter 05 Separation of Substances
Explore reliable textbook solutions for Chapter 05 Separation of Substances tailored for Class 6 learners. Utilizing these Science answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Chapter-wise Solutions for Science: Chapter 05 Separation of Substances
Access the complete solution PDF for Class 6 Science below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
बूझो/पहेली
Question 1: पहेली जानना चाहती है कि ऐसे पदार्थों को पृथक् करने की हमें आवश्यकता ही क्यों होती है?
Answer:
किसी पदार्थ का उपयोग करने से पहले हमें उसमें मिश्रित हानिकारक तथा अनुपयोगी पदार्थों को पृथक् करने की आवश्यकता होती है। कभी-कभी हम उपयोगी पदार्थों को भी पृथक् करते हैं, जिनकी हमें अलग से उपयोग करने की आवश्यकता होती है।
Exam Tips:
a) Harmful and unwanted substances must be removed before a material is used.
b) Useful substances are also separated when each one is needed on its own.
Question 2: नमक कहाँ से आता है?
Answer:
समुद्र के जल में अत्यधिक मात्रा में लवण मिले होते हैं। इन्हीं लवणों में से एक लवण साधारण नमक है। जब समुद्र के जल को बड़े-बड़े उथले गड्ढों में भरकर छोड़ दिया जाता है, तो सूर्य की गर्मी से जल धीरे-धीरे वाष्पन द्वारा वाष्प में बदलने लगता है। कुछ समय बाद सारा जल वाष्पित हो जाता है तथा ठोस लवण नीचे बच जाता है।
Exam Tips:
a) Salt is obtained from sea water by evaporation in shallow pans.
b) The solid left behind after the water evaporates is common salt.
Question 3: यदि हम जल की मात्रा निश्चित रखकर किसी पदार्थ की मात्रा निरन्तर बढ़ाते जायें तो क्या होगा?
Answer:
एक निश्चित मात्रा के बाद पदार्थ घुलना बंद कर देगा। अब यह विलयन संतृप्त विलयन बन जाता है।
Exam Tips:
a) A solution that cannot dissolve any more solute is called a saturated solution.
b) The amount of solute that dissolves depends on the amount of water.
Textbook Exercise
Question 1: हमें किसी मिश्रण के विभिन्न अवयवों को पृथक् करने की आवश्यकता क्यों होती है? दो उदाहरण लिखिए।
Answer:
जब दो या दो से अधिक पदार्थ मिलाए जाते हैं, तो वह मिश्रण कहलाता है। कभी-कभी किसी मिश्रण के विभिन्न अवयव उपयोगी नहीं होते, बल्कि हानिकारक होते हैं, इसलिए मिश्रण के विभिन्न अवयवों को पृथक् करने की आवश्यकता होती है।
उदाहरण: अनाज, दाल आदि में उपस्थित कंकड़ तथा भूसे के कण हानिकारक होते हैं, अतः हम इन्हें निकाल देते हैं।
Exam Tips:
a) A mixture is formed when two or more substances are mixed together.
b) Pebbles in grains and pulses are removed because they are harmful.
c) Give one example where the separated part is useful and one where it is harmful.
Question 2: निष्यावन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग किया जाता है?
Answer:
जब वायु के झोंकों द्वारा मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों को पृथक् किया जाता है, तो इसे निष्पावन कहते हैं।
प्रायः किसान इस विधि का उपयोग हल्के भूसे को भारी अन्न से पृथक् करने के लिए करते हैं।
Exam Tips:
a) Winnowing uses wind or air currents to separate light and heavy parts.
b) Farmers use winnowing to separate chaff from grain.
Question 3: पकाने से पहले दालों के किसी नमूने से आप भूसे एवं धूल के कण कैसे पृथक् करेंगे?
Answer:
हस्तचयन द्वारा ऐसा कर सकते हैं।
हस्तचयन द्वारा गेहूँ, चावल तथा दालों से कुछ बड़े मिट्टी के ढेलों, पत्थर तथा भूसे को पृथक् किया जा सकता है।
Exam Tips:
a) Hand picking is used to remove stones and lumps of soil from pulses.
b) Hand picking is practical when the impurities are large enough to see and pick out.
Question 4: छालन से क्या अभिप्राय है? यह कहाँ उपयोग होता है?
Answer:
छानन द्वारा छोटे कण छलनी के छिद्रों से होकर निकल जाते हैं, जबकि बड़ी अशुद्धियाँ छलनी में रह जाती हैं।
उपयोग: छानन द्वारा पत्थर के टुकड़े, भूसा तथा डंडियाँ, जो निष्पावन तथा श्रेसिंग के बाद गेहूँ में रह जाते हैं, दूर किए जाते हैं।
Exam Tips:
a) Sieving separates particles by size, with small particles passing through the holes.
b) Stones and stalks left in wheat after winnowing and threshing are removed by sieving.
Question 5: रेत और जल के मिश्रण से आप रेत तथा जल को कैसे पृथक् करेंगे?
Answer:
मिश्रण को एक गिलास में थोड़ी देर के लिए रख देते हैं।
मिश्रण के भारी अवयव गिलास की तली में बैठ जाएँगे। इसे अवसादन कहते हैं।
साफ जल ऊपरी परत के रूप में आ जाएगा।
इस जल को धीरे-धीरे दूसरे गिलास में ले लेते हैं। इसे निस्तारण कहते हैं।
Exam Tips:
a) Sand settles at the bottom of the glass because it is heavier than water.
b) Settling is called sedimentation and pouring off the clear water is called decantation.
c) Pour the water slowly so that the sand is not disturbed.
Question 6: आटे और चीनी के मिश्रण से क्या चीनी को पृथक् करना सम्भव है? अगर हाँ, तो आप इसे कैसे करेंगे?
Answer:
हाँ, यह निम्न प्रकार से किया जा सकता है:
1. चीनी और आटे के मिश्रण में पर्याप्त जल मिलाते हैं।
2. अब इसे छान लेते हैं।
3. फिल्टर पेपर पर आटा एकत्र हो जाता है।
4. आटा प्राप्त करने के लिए इसे सुखा लेते हैं।
5. छना भाग चीनी व पानी का मिश्रण है।
6. चीनी प्राप्त करने के लिए जल का वाष्पन कर लेते हैं।
7. बर्तन में चीनी प्राप्त हो जाती है।
Exam Tips:
a) Flour does not dissolve in water, so it stays on the filter paper.
b) Sugar dissolves in water and passes through the filter with the water.
c) Evaporating the water leaves the sugar behind as crystals.
Question 7: पंकिल जल के किसी नमूने से आप स्वच्छ जल कैसे प्राप्त करेंगे?
Answer:
पंकिल जल से हम स्वच्छ जल निम्न प्रकार प्राप्त कर सकते हैं:
1. पंकिल जल को किसी बर्तन में थोड़ी देर के लिए ऐसे ही रख देते हैं।
2. कीचड़ नीचे तली में बैठ जाएगी। इसे अवसादन कहते हैं।
3. ऊपरी परत स्वच्छ जल की होगी।
4. इसे निस्तारण द्वारा अलग कर लेते हैं।
5. कीचड़ के कणों को अलग करने के लिए इसे फिर छान लेते हैं। छानने को निस्पंदन कहते हैं।
Exam Tips:
a) Settling comes first, then decantation, and filtration removes the fine particles.
b) Sedimentation, decantation and filtration are used together in this method.
c) Filtration removes the mud particles that remain in the water after decantation.
Question 8: रिक्त स्थानों को भरिए
(क) धान के दानों को डंडियों से पृथक् करने की विधि को ………………… कहते हैं।
(ख) किसी एक कपड़े पर दूध को उड़ेलते हैं तो मलाई उस पर रह जाती है। पृथक्करण की यह प्रक्रिया ………………… कहलाती है।
(ग) समुद्र के जल से नमक ………………… प्रक्रिया द्वारा पृथक किया जाता है।
(घ) जब पंकिल जल को पूरी रात एक बाल्टी में रखा जाता है तो अशुद्धियाँ तली में बैठ जाती हैं। इसके पश्चात् स्वच्छ जल को ऊपर से पृथक् कर लेते हैं। इसमें उपयोग होने वाली पृथक्करण की प्रक्रिया को ………………… कहते हैं।
Answer:
(क) श्रेसिंग
(ख) निस्यंदन
(ग) वाष्पन
(घ) निस्तारण।
Exam Tips:
a) Threshing separates grain from the stalks by beating them.
b) Decantation pours off the clear water and leaves the impurities at the bottom.
Question 9: सत्य
अथवा
असत्य?
(क) दूध और जल के मिश्रण को निस्पंदन द्वारा पृथक किया जा सकता है।
(ख) नमक तथा चीनी के मिश्रण को निष्पावन द्वारा पृथक् किया जा सकता है।
(ग) चाय की पत्तियों का चाय से पृथक्करण निस्पंदन द्वारा किया जा सकता है।
(घ) अनाज और भूसे का पृथक्करण निस्तारण प्रक्रम द्वारा किया जा सकता है।
Answer:
(क) असत्य
(ख) असत्य
(ग) सत्य
(घ) असत्य।
Exam Tips:
a) Filtration cannot separate substances that dissolve in the liquid, such as milk and water or salt and sugar.
Question 10: जल में चीनी तथा नीबू का रस मिलाकर शिकंजी बनाई जाती है। आप बर्फ डालकर इसे ठंडा करना चाहते हैं। इसके लिए शिकंजी में बर्फ चीनी घोलने से पहले डालेंगे या बाद में? किस प्रक्रम में अधिक चीनी घोलना सम्भव होगा?
Answer:
(1) हमें शिकंजी में चीनी घोलने के बाद बर्फ डालनी चाहिए।
(2) बर्फ डालने से पहले चीनी घोलना अधिक सम्भव होता है, क्योंकि ठंडे पानी में चीनी घोलना कठिन होता है।
Exam Tips:
a) Sugar dissolves more easily in warm water than in cold water.
b) Add the ice only after the sugar has dissolved.
वस्तुनिष्ठ प्रश्न
I. बहुविकल्पी प्रश्न
Question 1: दही से मक्खन को निकाला जाता है
(क) छानन द्वारा
(ख) मंथन द्वारा
(ग) वाष्पन द्वारा
(घ) निष्पावन द्वारा
Answer:
(ख) मंथन द्वारा
Exam Tips:
a) Churning separates butter from curd because butter floats on the surface when the curd is churned.
Question 2: गेहूँ, चावल आदि से कंकड़ निकालने की प्रचलित विधि है
(क) निस्पावन
(ख) श्रेसिंग
(ग) हस्त चयन
(घ) फटकना
Answer:
(ग) हस्त चयन
Exam Tips:
a) Hand picking is the common method for removing pebbles from grain and pulses.
Question 3: किस प्रक्रिया में पवन की आवश्यकता होती है?
(क) निष्पावन में
(ख) हस्त चयन में
(ग) चालन में
(घ) निस्पंदन में
Answer:
(क) निष्पावन में
Exam Tips:
a) Winnowing uses wind or air currents to separate light and heavy particles.
Question 4: समुद्र जल से नमक पृथक् किया जाता है
(क) संघनन द्वारा
(ख) निस्पंदन द्वारा
(ग) निष्पावन द्वारा
(घ) वाष्पन द्वारा
Answer:
(घ) वाष्पन द्वारा
Exam Tips:
a) Sea water is left in shallow pans, and the sun evaporates the water to leave salt behind.
II. रिक्त स्थान
Question 1: मक्खन को पृथक् करने के लिए दूध या दही का ………………… किया जाता है।
Answer:
मंथन
Exam Tips:
a) Churning is the process used to separate butter.
Question 2: कभी-कभी ………………… का कार्य बैलों की सहायता से किया जाता है।
Answer:
श्रेसिंग
Exam Tips:
a) Threshing with oxen was used to separate grain from the stalks.
Question 3: ………………… का उपयोग पवनों
अथवा
वायु के झोंकों द्वारा मिश्रण से भारी तथा हल्के अवयवों को पृथक् करने में किया जाता है।
Answer:
निष्पावन
Exam Tips:
a) Winnowing separates light particles such as chaff from heavier grain.
Question 4: जल को उसके वाष्प में बदलने की प्रक्रिया को ………………… कहते हैं।
Answer:
वाष्पन
Exam Tips:
a) Evaporation changes water into water vapour at any temperature, and faster when heated.
III. समेलन
Question 1: कॉलम ‘A’ के शब्दों का मिलान कॉलम ‘B’ के शब्दों से कीजिए
| Column A | Column B |
|---|---|
| 1. छलनी | (i) आटा छानना |
| 2. निस्तारण | (ii) चाय की पत्ती को द्रव से पृथक करना |
| 3. चालन | (iii) पानी से नमक पृथक करना |
| 4. वाष्पन | (iv) पानी को मिट्टी से पृथक करना |
Answer:
| Column A | Column B |
|---|---|
| 1. छलनी | (ii) चाय की पत्ती को द्रव से पृथक करना |
| 2. निस्तारण | (iv) पानी को मिट्टी से पृथक करना |
| 3. चालन | (i) आटा छानना |
| 4. वाष्पन | (iii) पानी से नमक पृथक करना |
Exam Tips:
a) A strainer separates tea leaves from the liquid.
b) Sieving separates fine flour from coarse particles.
c) Evaporation of water leaves salt behind.
IV. सत्य/असत्य
Question 1: निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए:
1. अशुद्धियों को दूर करने के लिए पृथक्करण प्रक्रिया आवश्यक होती है।
2. हस्त चयन द्वारा दाल एवं चावल से कंकड़ों को पृथक् किया जाता है।
3. वाष्पन द्वारा किसी भी प्रकार की अशुद्धि को दूर किया जा सकता है।
4. श्रेसिंग में मशीनों का उपयोग भी किया जाता है।
Answer:
1. सत्य
2. सत्य
3. असत्य
4. सत्य
Exam Tips:
a) Evaporation separates a dissolved solid from its liquid, but insoluble impurities such as sand need other methods.
अति लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1: चाय बनाते समय चाय की पत्तियों को द्रव से कैसे पृथक् किया जाता है?
Answer:
छलनी (चालनी) द्वारा।
Exam Tips:
a) A strainer holds back the tea leaves and lets the liquid pass through.
Question 2: दूध से क्रीम पृथक् करने की विधि का नाम बताइए।
Answer:
मंथन द्वारा दूध से क्रीम पृथक् की जाती है।
Exam Tips:
a) Cream is separated from milk by churning or centrifuging.
Question 3: क्या होता है जब रेत तथा बुरादे
अथवा
सूखी पत्तियों के मिश्रण को हवा में कुछ ऊँचाई से गिराया जाता है? (क्रियाकलाप)
Answer:
रेत जिस स्थान पर गिरता है, पत्तियाँ या बुरादा उससे कुछ दूर गिरता है। ऐसा करने से रेत एवं बुरादा या पत्तियाँ पृथक् हो जाते हैं।
Exam Tips:
a) Heavier sand falls straight down while light leaves and sawdust are carried away by the air.
Question 4: बाजार से खरीदे गए दाल, चावल, गेहूँ आदि में किस प्रकार की अशुद्धियाँ हो सकती हैं? (क्रियाकलाप)
Answer:
कंकड़, तिनके आदि।
Exam Tips:
a) Pebbles and straw are common impurities in pulses, rice and wheat.
Question 5: नीचे दिए गए कथनों में गहरे काले शब्दों को शुद्ध करके लिखिए।
(क) किसी पदार्थ के विलयन को ठंडा करने पर उसमें और अधिक पदार्थ घोला जा सकता है।
(ख) घर में मक्खन बनाने के लिए श्रेसिंग विधि का प्रयोग किया जाता है।
(ग) जल से नमक प्राप्त करने के लिए छानन विधि का प्रयोग किया जाता है।
Answer:
(क) गर्म
(ख) मंथन विधि
(ग) वाष्पन विधि।
Exam Tips:
a) Heating a solution allows more solute to dissolve in it.
b) Butter is made at home by churning cream or curd.
Question 6: एक शब्द में उत्तर दीजिए:
(क) भूसा अनाज के भारी बीजों से कैसे पृथक् किया जाता है?
(ख) जल से कूड़ा-करकट कैसे पृथक् करोगे?
(ग) दाल में से कंकड़ कैसे अलग करोगे?
(घ) जल में मिट्टी के कणों के तली में बैठ जाने की विधि क्या है?
Answer:
(क) निष्पावन
(ख) छानन विधि
(ग) हस्त चयन
(घ) अवसादन।
Exam Tips:
a) Winnowing separates chaff from heavier grain using air.
b) Mud and particles settling at the bottom of water is called sedimentation.
Question 7: चालन विधि का प्रयोग कहाँ किया जाता है? (क्रियाकलाप)
Answer:
1. चालन द्वारा चाक पाउडर तथा आटा छाना जा सकता है।
2. चालन द्वारा रेत से कंकड़ पृथक् किए जा सकते हैं।
Exam Tips:
a) Sieving separates particles on the basis of size.
Question 8: शस्य कर्तन के समय अनाज को कैसे पृथक् करते हैं?
Answer:
डंडियों से पीट-पीटकर पृथक् करते हैं।
Exam Tips:
a) Threshing separates grain from the stalks by beating them.
Question 9: दूध या दही का मंथन करने पर क्या होता है?
Answer:
दूध से क्रीम तथा दही से मक्खन पृथक् हो जाता है।
Exam Tips:
a) Churning separates cream from milk and butter from curd.
Question 10: हस्तचयन का एक अनुप्रयोग बताइए।
Answer:
हस्तचयन द्वारा दाल में से कंकड़ों को पृथक् किया जाता है।
Exam Tips:
a) Hand picking is used to remove pebbles from pulses.
Question 11: अवसादन किसे कहते हैं?
Answer:
यह पृथक्करण की एक विधि है, जिसमें भारी कण नीचे बैठ जाते हैं।
Exam Tips:
a) In sedimentation, heavy particles settle at the bottom of the liquid when it is left undisturbed.
Question 12: चालन किसे कहते हैं? एक अनुप्रयोग बताइए।
Answer:
छोटे कणों को हिला-हिलाकर बारीक छिद्रों से होकर पृथक् करना चालन कहलाता है।
अनुप्रयोग: आटे को छानना।
Exam Tips:
a) Sieving separates particles by size, with the fine particles passing through the holes.
Question 13: वाष्पन किसे कहते हैं?
Answer:
जल का वाष्प के रूप में परिवर्तित होना वाष्पन कहलाता है।
Exam Tips:
a) Evaporation can take place at any temperature, and it is faster when the liquid is heated.
Question 14: संघनन किसे कहते हैं?
Answer:
वाष्प का द्रव में परिवर्तित होना संघनन कहलाता है।
Exam Tips:
a) Condensation is the opposite of evaporation.
लघु उत्तरीय प्रश्न
Question 1: श्रेसिंग किसे कहते हैं? इसका एक अनुप्रयोग बताइए।
Answer:
डंडियों से अन्नकणों अथवा अनाज को पृथक् करने की क्रिया श्रेसिंग कहलाती है।
इस विधि द्वारा गेहूँ, चावल, जौ आदि के अन्न कण पृथक् किए जाते हैं।
Exam Tips:
a) Threshing separates grain from the stalks by beating.
b) Wheat, rice and barley are commonly threshed.
c) Threshing is done after the crop is harvested.
Question 2: निष्पावन क्या है? इस विधि के एक अनुप्रयोग का विवरण दीजिए।
Answer:
भारी तथा हल्के कणों को वायु या हवा द्वारा पृथक् करने की विधि को निष्पावन कहते हैं।
निष्पावन विधि द्वारा भूसे से अन्न कणों को पृथक् किया जाता है। इस विधि में मिश्रण को ऊँचाई से गिराते हैं, जिससे भूसे के कण हवा द्वारा उड़कर दूर चले जाते हैं।
Exam Tips:
a) Winnowing uses air to carry away light particles such as chaff.
b) The mixture is dropped from a height so that the wind can blow the chaff away.
c) The heavier grains fall straight down to the same place.
Question 3: नमक, चीनी, सिरका, दूध की जल में कितनी मात्रा को आसानी से घोला जा सकता है? सूची बनाइए। (क्रियाकलाप)
| पदार्थ | जल में घुलने वाले पदार्थ की मात्रा (चम्मचों की संख्या) |
|---|---|
| 1. नमक | चार |
| 2. चीनी | पाँच |
| 3. सिरका | दस |
| 4. दूध | काफी मात्रा |
Answer:
| पदार्थ | जल में घुलने वाले पदार्थ की मात्रा (चम्मचों की संख्या) |
|---|---|
| 1. नमक | चार |
| 2. चीनी | पाँच |
| 3. सिरका | दस |
| 4. दूध | काफी मात्रा |
Exam Tips:
a) Salt, sugar and vinegar dissolve in water, but the amount each one dissolves differs.
b) Milk does not dissolve in water like sugar does; it forms a mixture instead.
c) Record the amounts in a table to compare the results.
Question 4: अवसादन और निस्तारण से आप क्या समझते हैं?
Answer:
अवसादन: किसी मिश्रण में जल मिलाने पर भारी अवयवों के नीचे तली में बैठ जाने के प्रक्रम को अवसादन कहते हैं।
निस्तारण: अवसादित मिश्रण को बिना हिलाए, तली में बैठी मिट्टी से अलग करके ऊपर का स्वच्छ जल उड़ेलने की क्रिया को निस्तारण कहते हैं।
Exam Tips:
a) Sedimentation happens when heavy particles settle on their own without stirring.
b) Decantation is done slowly so that the sediment is not disturbed.
Question 5: द्रवों के मिश्रण को पृथक् करने में किस विधि का प्रयोग किया जाता है? एक उदाहरण दीजिए।
Answer:
द्रवों के मिश्रण को अवसादन एवं निस्तारण विधि द्वारा पृथक् किया जाता है। उदाहरण के लिए, तेल एवं जल के मिश्रण को कुछ समय के लिए रखा रहने देते हैं। तेल जल के ऊपर एक पृथक् परत के रूप में एकत्र हो जाता है। इसके बाद तेल को निस्तारण विधि द्वारा अलग कर लिया जाता है।
Exam Tips:
a) Oil is lighter than water, so it forms a separate layer on top.
b) A separating funnel can also be used to separate oil and water.
c) The two liquids do not mix because oil is insoluble in water.
Question 6: जल से नमक पृथक् करने की दो विधियाँ लिखिए।
Answer:
1. नमक युक्त जल को किसी चौड़े व उथले बर्तन में रखकर धूप में कुछ दिनों के लिए छोड़ दिया जाता है, जिससे जल वाष्प बनकर उड़ जाता है तथा नमक शेष रह जाता है।
2. नमक युक्त जल को किसी बर्तन में धीरे-धीरे गर्म करते हैं, जिससे जल वाष्प बन जाता है तथा नमक बर्तन में बच जाता है।
Exam Tips:
a) A wide, shallow dish gives a larger surface area for evaporation.
b) Both methods depend on evaporating the water and keeping the salt.
Question 7: समुद्र से नमक किस प्रकार प्राप्त किया जाता है?
Answer:
समुद्र के किनारे छोटे-छोटे आकार की अनेक क्यारियाँ बना ली जाती हैं। अब इन क्यारियों में समुद्र का जल भर दिया जाता है। सूर्य के प्रकाश की गर्मी से जल वाष्प बनकर उड़ता रहता है और नमक क्यारी में बच जाता है। बाद में इसे एकत्र कर लिया जाता है और यह क्रिया पुनः दोहराई जाती है।
Exam Tips:
a) Sea water is let into shallow pans and the sun evaporates it.
b) Salt that remains in the pans is collected and the process is repeated.
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
Question 1: हम पदार्थों को पृथक् क्यों करते हैं? पृथक्करण का प्रक्रम, उद्देश्य तथा पृथक्कृत अवयवों की तालिका बनाइए। (कोई तीन प्रक्रम) (क्रियाकलाप)
Answer:
सारणी: हम पदार्थों को पृथक् क्यों करते हैं?
| पृथक्करण प्रक्रम | उद्देश्य जिसके लिए हम पृथक्करण करते हैं | पृथक्कृत अवयवों का हम क्या करते हैं |
|---|---|---|
| 1. चावल से कंकड़ पत्थरों को पृथक् करना | (क) हानिकारक अवयवों अथवा अशुद्धियों को दूर करना | (i) हम अशुद्धियों को फेंक देते हैं। |
| 2. मक्खन निकालने के लिए दूध का मंथन | (ख) दो भिन्न परन्तु उपयोगी पदार्थों को पृथक् करना | (ii) हम दोनों अवयवों का उपयोग करते हैं। |
| 3. चाय की पत्तियाँ पृथक् करना | (ग) अनुपयोगी अवयवों को दूर करना | (iii) ठोस घटकों को फेंक दिया जाता है। |
Exam Tips:
a) Tabulate each purpose with an example and what is done with the separated parts.
b) Useful separated parts are kept, while harmful or unwanted parts are thrown away.
c) Match each process to its purpose in the table.
d) Remember that churning separates two useful products, cream and butter.
Question 2: दूध से क्रीम तथा दही से मक्खन पृथक् करने की विधि का वर्णन कीजिए।
Answer:
दूध से क्रीम तथा दही से मक्खन मंथन विधि द्वारा पृथक् किए जाते हैं।
दूध से क्रीम पृथक् करना: दूध को लम्बे-लम्बे सिलिंडरों में लेकर इन्हें मशीन में रखकर तेजी से घुमाया जाता है। क्रीम के कण हल्के होने के कारण दूध की सतह पर तैरने लगते हैं, जिन्हें अलग कर लिया जाता है।
दही से मक्खन पृथक् करना: दही को मथनी में लेकर इसे हस्तचालित मथानी या विद्युत-प्रचालित मथानी से तीव्रता से घुमाया जाता है। इससे मक्खन दही की सतह पर तैरने लगता है। मक्खन पृथक् करने के बाद छाछ शेष बचती है।
Exam Tips:
a) Cream is lighter than milk, so it rises to the surface during churning.
b) Butter floats on the surface of churned curd, leaving buttermilk behind.
c) Describe both milk and curd separately, as the question asks for both.
d) Mention that the churner can be hand-operated or electric.
Question 3: निष्पावन विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
Answer:
निष्पावन: वायु के झोंकों द्वारा हल्की तथा भारी वस्तुओं को पृथक् करने की विधि निष्पावन कहलाती है। अनाज से तिनके, भूसे तथा रेत के कणों को निष्पावन विधि द्वारा पृथक् किया जाता है।
इस विधि में अशुद्धि युक्त अनाज को किसी पात्र में कुछ ऊँचाई पर ले जाकर धीरे-धीरे गिराया जाता है। हल्के कण जैसे धूल, भूसा तथा तिनके वायु के झोंकों के साथ दूर उड़ जाते हैं, जबकि अनाज भारी कण होने के कारण उसी स्थान पर गिरते हैं। इस प्रकार अनाज को प्राप्त कर लिया जाता है।
Exam Tips:
a) Light particles such as dust, chaff and straw are carried away by the wind.
b) Grain falls at the same spot because it is heavier.
c) Draw the figure with the person pouring the mixture from a height.
d) Mention that winnowing needs air currents to work.
Question 4: पंकिल जल को पृथक् करने की विधि का सचित्र वर्णन कीजिए।
Answer:
पंकिल जल को फिल्टर पत्र द्वारा निस्पंदन करके पृथक् किया जा सकता है। फिल्टर पत्र एक ऐसा निस्पंदक पत्र होता है, जिसमें अत्यन्त सूक्ष्म छिद्र होते हैं। फिल्टर पत्र को विभिन्न कोणों पर मोड़कर एक शंकु (कोन) बना लिया जाता है। फिर इस कोन को कीप में रखकर बीकर के ऊपर स्टैंड पर कस दिया जाता है। अब कोन के अंदर पंकिल जल डालते हैं। शुद्ध जल फिल्टर से छनकर बीकर में एकत्र होता रहता है, तथा पंक फिल्टर पत्र के कोन में रह जाती है।
Exam Tips:
a) Filter paper has very fine pores that hold back the mud particles.
b) Fold the filter paper into a cone and place it in the funnel.
c) Clear water passes through the filter and collects in the beaker.
d) Mud remains in the cone of filter paper.
Free study material for Science
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 6 Science Chapter 05 Separation of Substances
Textbook Solutions for Class 6 Science Chapter 05 Separation of Substances
Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 05 Separation of Substances. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Science, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.
Mastering Theoretical and Practical Questions
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Effective Self-Study and Homework Assistance
Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 6 Science.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Science. You can access HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण in printable PDF format for offline study on any device.