HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन

Download Haryana Board Solutions for Class 6 Science Chapter 10 Motion and Measurement of Distances

Explore reliable textbook solutions for Chapter 10 Motion and Measurement of Distances tailored for Class 6 learners. Utilizing these Science answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Science textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

Question 1: वायु, जल तथा थल पर उपयोग किए जाने वाले परिवहन के साधनों में से प्रत्येक के दो उदाहरण लिखिए।

Answer:

थल पर: बस, कार परिवहन के साधन हैं।
जल में: नाव, जहाज परिवहन के साधन हैं।
वायु में: हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर परिवहन के साधन हैं।

Exam Tips:

a) थल, जल और वायु के साधनों को अलग-अलग पंक्ति में लिखें।
b) हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर वायु के उदाहरण हैं।

 

Question 2: रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए
(क) एक मीटर में ……….. सेंटीमीटर होते हैं।
(ख) पाँच किलोमीटर में ………. मीटर होते हैं।
(ग) झूले पर किसी बच्चे की गति ………. होती है।
(घ) किसी सिलाई मशीन की सुई की गति …. होती है।
(ङ) किसी साइकिल के पहिए की गति ……… होती है।

Answer:

(क) 100
(ख) 5000
(ग) वर्तुल
(घ) आवर्ती गति
(ङ) चक्राकार गति।

Exam Tips:

a) 1 किलोमीटर = 1000 मीटर, इसलिए 5 किलोमीटर = 5000 मीटर।

 

Question 3: पग अथवा कदम का उपयोग लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में क्यों नहीं किया जाता?

Answer:

पग अथवा कदम का उपयोग हम लम्बाई के मानक मात्रक के रूप में नहीं कर सकते, क्योंकि सभी व्यक्तियों की लम्बाई एकसमान नहीं होती और उनके पग या कदमों की लम्बाई भी समान नहीं होती।

Exam Tips:

a) मानक मात्रक सभी के लिए एक समान होना चाहिए, यह कारण लिखें।
b) व्यक्तियों की ऊँचाई अलग होने से कदम की लंबाई बदलती है।

 

Question 4: निम्नलिखित को लम्बाई के बढ़ते परिमाणों में व्यवस्थित कीजिए: 1 मीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 किलोमीटर, 1 मिलीमीटर।

Answer:

1 मिलीमीटर, 1 सेंटीमीटर, 1 मीटर, 1 किलोमीटर।

Exam Tips:

a) मिलीमीटर सबसे छोटा और किलोमीटर सबसे बड़ा मात्रक है।
b) क्रम में 1 मिलीमीटर = 0.001 मीटर लिखकर तुलना करें।

 

Question 5: किसी व्यक्ति की लम्बाई 1.65 मीटर है। इसे सेंटीमीटर तथा मिलीमीटर में व्यक्त कीजिए।

Answer:

सेंटीमीटर में: 1.65 × 100 = 165 सेंटीमीटर
मिलीमीटर में: 1.65 × 1000 = 1650 मिलीमीटर

Exam Tips:

a) 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर और 1 मीटर = 1000 मिलीमीटर याद रखें।
b) मीटर को सेंटीमीटर में बदलने के लिए 100 से गुणा करें।
c) मिलीमीटर के लिए 1000 से गुणा करें।

 

Question 6: राधा के घर तथा उसके स्कूल के बीच की दूरी 3250 मीटर है। इस दूरी को किलोमीटर में व्यक्त कीजिए।

Answer:

\( \frac{3250}{1000} \) = 3.25 किलोमीटर।

Exam Tips:

a) 1 किलोमीटर = 1000 मीटर, इसलिए मीटर को 1000 से भाग दें।
b) उत्तर में इकाई किलोमीटर अवश्य लिखें।
c) 3250 मीटर का मान 3.25 किलोमीटर होता है।

 

Question 7: किसी स्वेटर बनने की सलाई की लम्बाई मापते समय स्केल पर यदि इसके एक सिरे का पाठ्यांक 3.0 सेंटीमीटर तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 33.1 सेंटीमीटर है तो सलाई की लम्बाई कितनी है?

Answer:

दिया है: पहला सिरा = 3.0 सेमी, दूसरा सिरा = 33.1 सेमी
लम्बाई = दूसरा पाठ्यांक − पहला पाठ्यांक
= 33.1 सेमी − 3.0 सेमी = 30.1 सेमी।

Exam Tips:

a) लम्बाई दूसरे पाठ्यांक में से पहला पाठ्यांक घटाकर निकालें।
b) दशमलव बिंदु का ध्यान रखें।
c) उत्तर के साथ सेंटीमीटर मात्रक लिखें।

 

Question 8: किसी चलती हुई साइकिल के पहिए तथा चलते हुए छत के पंखे की गतियों में समानताएँ तथा असमानताएँ लिखिए।

Answer:

समानताएँ: साइकिल का पहिया तथा छत पर लटका पंखा अपनी अक्ष (धुरी) के सापेक्ष इस प्रकार गति करते हैं कि नियत बिन्दु से दूरी समान रहती है। इस प्रकार दोनों की गतियाँ वर्तुल हैं।
असमानताएँ:
1. साइकिल का पहिया एक स्थान से दूसरे स्थान तक सरल रेखीय गति में चलता है, जबकि छत का पंखा सदैव वर्तुल गति करता है।
2. छत का पंखा एक स्थान से दूसरे स्थान तक गति नहीं करता, जबकि साइकिल के पहिए की गति एक स्थान से दूसरे स्थान को होती है।

Exam Tips:

a) वर्तुल गति की परिभाषा में नियत बिंदु से समान दूरी लिखें।
b) साइकिल के पहिए की स्थानांतरण गति और पंखे की स्थिर गति का अंतर लिखें।
c) दोनों के लिए उदाहरण जोड़ें।

 

Question 9: आप दूरी मापने के लिए किसी लचीले फीते का उपयोग क्यों नहीं करते? यदि आप किसी दूरी को लचीले फीते से मापें तो अपनी माप को किसी अन्य को बताने में आपको जो समस्याएँ आएँगी, उनमें से कुछ समस्याएँ लिखिए।

Answer:

लचीले फीते का प्रयोग दूरी मापने के लिए नहीं किया जा सकता, क्योंकि खींचने पर यह लम्बा हो जाता है और छोड़ देने पर सिकुड़ जाता है। इस प्रकार के फीते से किसी वस्तु या दूरी की शुद्ध माप नहीं की जा सकती।

Exam Tips:

a) लचीलेपन से माप बदलती है, यह मुख्य कारण लिखें।
b) दूसरे व्यक्ति को बताते समय माप में अंतर आने की समस्या लिखें।
c) मानक पैमाने का उपयोग सुझाएँ।

 

Question 10: आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए।

Answer:

आवर्ती गति के दो उदाहरण: 1. सिलाई मशीन की सुई की गति। 2. सितार की डोरियों की गति।

Exam Tips:

a) एक निश्चित समय के बाद गति दोहराई जाती है, यह परिभाषा लिखें।
b) सुई और डोरी दोनों दोलन करती हैं।

 

बूझो

Question 1: बूझो यह निश्चित नहीं कर पा रहा है कि जब हम पत्थर को तेजी से घुमाते हैं तब यह क्यों कहते हैं कि पत्थर की हाथ से दूरी समान रहती है। क्या आप बूझो को यह समझने में सहायता कर सकते हैं? याद रखिए पत्थर डोरी से बाँधा हुआ है।

Answer:

पत्थर डोरी से बँधा है, इसलिए डोरी की लम्बाई नियत रहती है। पत्थर को तेजी से घुमाने पर वह वृत्ताकार पथ पर चलता है और हाथ से उसकी दूरी डोरी की लम्बाई के बराबर रहती है। इसलिए पत्थर की हाथ से दूरी समान रहती है और वह वर्तुल गति करता है।

Exam Tips:

a) डोरी की लम्बाई नियत होने से दूरी समान रहती है, यह कारण लिखें।
b) वृत्ताकार पथ पर चलने को वर्तुल गति कहते हैं।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

I. बहुविकल्पी प्रश्न : निम्नलिखित प्रश्नों में सही विकल्प का चयन कीजिए

Question 1: यातायात का साधन है
(क) बस
(ख) जहाज
(ग) रेलगाड़ी
(घ) ये सभी।

Answer:

(घ) ये सभी।

Exam Tips:

a) बस, जहाज और रेलगाड़ी तीनों यातायात के साधन हैं, इसलिए "ये सभी" सही है।

 

Question 2: बालिश्त मापन की प्राचीन पद्धति है
(क) द्रव्यमान की
(ख) लम्बाई की
(ग) समय की
(घ) ताप की।

Answer:

(ख) लम्बाई की

Exam Tips:

a) बालिश्त से लम्बाई मापी जाती थी, इसलिए विकल्प लम्बाई की है।

 

Question 3: मापन की मानक प्रणाली "मीटरी" पद्धति की रचना की थी
(क) जापानियों ने
(ख) भारतीयों ने
(ग) यूनानियों ने
(घ) फ्रांसीसियों ने।

Answer:

(घ) फ्रांसीसियों ने

Exam Tips:

a) मीटरी पद्धति फ्रांस में विकसित हुई, यह याद रखें।

 

Question 4: 5 किमी में मीटर होते हैं
(क) 50
(ख) 500
(ग) 5000
(घ) \( \frac{1}{500} \)।

Answer:

(ग) 5000

Exam Tips:

a) 1 किलोमीटर = 1000 मीटर, इसलिए 5 किलोमीटर = 5000 मीटर।
b) मीटर को किलोमीटर में बदलते समय 1000 से भाग देते हैं, जबकि किलोमीटर से मीटर में 1000 से गुणा करते हैं।

 

II. रिक्त स्थान : निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान भरिए

Question 1: हम अपने दैनिक जीवन में विविध प्रकार की ……………… युक्तियों का उपयोग करते हैं।
2. सीधी सड़क पर कार की गति एक ………………… गति है।
3. पंखे की गति ……………… गति का उदाहरण है।
4. SI मात्रकों में लम्बाई का मानक मात्रक ……………… है।

Answer:

1. मापक
2. सरल रेखीय
3. वर्तुल
4. मीटर।

Exam Tips:

a) सरल रेखीय और वर्तुल गति के अंतर को याद रखें।

 

III. सुमेलन : कॉलम 'A' के शब्दों का मिलान कॉलम 'B' के शब्दों से कीजिए-

Question 1: कॉलम 'A' के शब्दों का मिलान कॉलम 'B' के शब्दों से कीजिए-

कॉलम 'A'कॉलम 'B'
1. प्राचीन यातायात साधन(i) मीटर
2. आधुनिक यातायात साधन(ii) बालिस्त
3. प्राचीन लम्बाई का मापन(iii) बैलगाड़ी
4. लम्बाई का आधुनिक मात्रक(iv) रेलगाड़ी

Answer:

कॉलम 'A'कॉलम 'B'
1. प्राचीन यातायात साधन(iii) बैलगाड़ी
2. आधुनिक यातायात साधन(iv) रेलगाड़ी
3. प्राचीन लम्बाई का मापन(ii) बालिस्त
4. लम्बाई का आधुनिक मात्रक(i) मीटर

Exam Tips:

a) बैलगाड़ी प्राचीन और रेलगाड़ी आधुनिक यातायात साधन है।
b) बालिश्त प्राचीन मापन का मात्रक था।
c) मीटर लम्बाई का SI मात्रक है।

 

IV. सत्य/असत्य : निम्नलिखित वाक्यों में सत्य एवं असत्य कथन छाँटिए

Question 1: (i) संसार के विभिन्न भागों में लोग लंबाई के मात्रक के रूप में 'फुट' का उपयोग करते हैं।
(ii) मीटर लम्बाई का सबसे बड़ा मात्रक है।
(iii) धागे की सहायता से किसी वक्र-रेखा की लम्बाई मापी जा सकती है।
(iv) घड़ी की सुइयाँ वर्तुल गति दर्शाती हैं।

Answer:

1. सत्य
2. असत्य
3. सत्य
4. सत्य।

Exam Tips:

a) किलोमीटर मीटर से बड़ा मात्रक है, इसलिए दूसरा कथन असत्य है।

 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: अपनी बालिश्त और साथियों की बालिश्त मापिए तत्पश्चात स्केल पैमाने से उसी लम्बाई को मापिए। क्या आपको दोनों मापनों में अन्तर दिखाई देता है। यदि हाँ तो क्यों? (क्रियाकलाप)

Answer:

हाँ। क्योंकि साथियों की बालिश्त की लम्बाई में अन्तर होता है।

Exam Tips:

a) बालिश्त व्यक्ति के हाथ के फैलाव पर निर्भर करती है।
b) स्केल से माप सभी के लिए एक समान आती है।

 

Question 2: गति को परिभाषित कीजिए।

Answer:

समय के साथ स्थिति में परिवर्तन को गति कहते हैं।

Exam Tips:

a) परिभाषा में "समय के साथ" और "स्थिति में परिवर्तन" दोनों शब्द लिखें।

 

Question 3: दूरी मापने के लिए किस SI मात्रक का प्रयोग किया जाता है?

Answer:

मीटर।

Exam Tips:

a) SI में लम्बाई का मानक मात्रक मीटर है।

 

Question 4: आवर्ती गति के दो उदाहरण लिखिए।

Answer:

1. किसी लोलक की गति।
2. घड़ी के पेण्डुलम की गति।

Exam Tips:

a) लोलक और पेण्डुलम की गति एक निश्चित समय के बाद दोहराई जाती है।
b) आवर्ती गति के उदाहरण में दोलन का उल्लेख करें।

 

Question 5: सरल रेखीय गति के दो उदाहरण दीजिए।

Answer:

1. सड़क पर दौड़ती कार।
2. साइकिल सवार का सीधी रेखा में जाना।

Exam Tips:

a) सरल रेखीय गति में वस्तु सीधे पथ पर चलती है।
b) उदाहरण में सीधा मार्ग स्पष्ट लिखें।

 

Question 6: एक बालक पत्थर के टुकड़े को धागे से बाँधकर चारों ओर गोल-गोल घुमाता है। पत्थर का टुकड़ा किस प्रकार की गति दर्शाता है? (क्रियाकलाप)

Answer:

वर्तुल गति।

Exam Tips:

a) पत्थर की हाथ से दूरी समान रहती है, इसलिए यह वर्तुल गति है।

 

Question 7: वर्तुल गति के दो उदाहरण लिखिए।

Answer:

1. साइकिल का घूमता हुआ पहिया।
2. चलता हुआ छत का पंखा।

Exam Tips:

a) वर्तुल गति में वस्तु किसी नियत बिंदु से समान दूरी पर रहती है।
b) पहिए और पंखे दोनों अपनी धुरी के चारों ओर घूमते हैं।

 

Question 8: परिवहन के साधनों में शक्ति स्रोत का समावेश कब हुआ?

Answer:

उन्नीसवीं शताब्दी में वाष्प-इंजन का आविष्कार होने पर।

Exam Tips:

a) वाष्प-इंजन उन्नीसवीं शताब्दी का आविष्कार है।

 

Question 9: एक मीटर में कितने सेण्टीमीटर तथा कितने मिलीमीटर होते हैं?

Answer:

एक मीटर = 100 सेण्टीमीटर।
एक मीटर = 1000 मिलीमीटर।

Exam Tips:

a) सेंटीमीटर के लिए 100 और मिलीमीटर के लिए 1000 याद रखें।
b) दोनों मात्रक उत्तर में अलग-अलग लिखें।

 

Question 10: किसी लम्बाई की परिशुद्ध माप के लिए बालिश्त का प्रयोग क्यों नहीं करना चाहिए?

Answer:

सभी व्यक्तियों की बालिश्त की लम्बाई समान नहीं होती है।

Exam Tips:

a) बालिश्त व्यक्ति-व्यक्ति में अलग होती है, इसलिए मानक माप नहीं दे सकती।
b) परिशुद्ध माप के लिए मानक पैमाने का उपयोग करें।

 

Question 11: मीटरी पद्धति की रचना किसने तथा कब की?

Answer:

फ्रांसीसियों ने सन् 1790 के दशक (लगभग 1795 ई.) में।

Exam Tips:

a) मीटरी पद्धति फ्रांस में विकसित हुई।
b) 1790 के दशक में इसका विकास हुआ।

 

Question 12: फुट क्या है?

Answer:

यह लम्बाई मापने की मीटर से छोटी इकाई है। एक मीटर में लगभग 3.28 फुट होते हैं।

Exam Tips:

a) फुट मीटर से छोटी इकाई है।
b) 1 मीटर लगभग 3.28 फुट के बराबर होता है।

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: अपने पैर की लम्बाई को मात्रक मानकर कक्षा के कमरे को मापने पर आप किस तरह के परिणाम प्राप्त करेंगे, सूची बनाइए। (क्रियाकलाप)

Answer:

विद्यार्थी का नामकक्षा के कमरे की लम्बाईकक्षा के कमरे की चौड़ाई
रवि10 फुट8 फुट
मोहन11 फुट9 फुट
शशि12 फुट10 फुट
सौरभ9 फुट7 फुट

Exam Tips:

a) पैर की लम्बाई अलग होने से परिणाम अलग आते हैं।
b) सभी विद्यार्थियों के माप अलग होते हैं, इसलिए माप में अंतर स्वाभाविक है।
c) मानक मात्रक से माप की तुलना करें।

 

Question 2: समूह में कार्य कीजिए। आप में से प्रत्येक अपने बालिश्त को मानक मात्रक मानकर अपनी कक्षा के कमरे में रखी मेज अथवा डेस्क की चौड़ाई माप सकते हैं। (क्रियाकलाप)

Answer:

मेज की चौड़ाई किसने मापीबालिश्तों की संख्या
(i) सौरभ7
(ii) गौरव7
(iii) किशोर8
(iv) आशी8
(v) पूजा9

Exam Tips:

a) हर विद्यार्थी की बालिश्त अलग होने से गिनती अलग आती है।
b) मेज की चौड़ाई हमेशा समान रहती है, केवल मात्रक बदलता है।
c) बालिश्त से मापी गई संख्या लिखें।

 

Question 3: अपने सहपाठी को दीवार के साथ पीठ लगाकर खड़ा होने के लिए कहिए। उसके सिर से ठीक ऊपर दीवार पर चिन्ह अंकित कीजिए। अब फर्श से दीवार पर बने इस चिन्ह तक की दूरी पहले अपने बालिश्त से और फिर मीटर पैमाने से मापिए। (क्रियाकलाप)

Answer:

ऊंचाई किसने मापीऊंचाई बालिश्त सेऊंचाई सेण्टीमीटर
(i) हरी1260
(ii) अनुराग1360
(iii) सार्थक1260
(iv) नेहा1360
(v) अनुष्का1460

Exam Tips:

a) बालिश्त की संख्या और सेंटीमीटर में माप की तुलना करें।
b) बालिश्त से माप व्यक्ति के अनुसार बदलती है।
c) मीटर पैमाने की माप सभी के लिए एक समान होती है।

 

Question 4: वस्तुओं के बारे में सोचिए जो आपने हाल ही में देखी है। इनमें कौन सी वस्तुएँ विराम में हैं और कौन सी गतिशील है? इनकी सूची सारणी में बनाइए। (क्रियाकलाप)

Answer:

विराम में वस्तुगतिशील वस्तु
(i) मेज(i) चलती रेलगाड़ी
(ii) घड़ी(ii) कुत्ता
(iii) घर(iii) उड़ती चिड़िया
(iv) कुर्सी(iv) मच्छर
(v) पत्थर(v) जल में मछली
(vi) बस्ता(vi) तितलियाँ

Exam Tips:

a) विराम वस्तु का स्थान नहीं बदलता, जैसे मेज और कुर्सी।
b) गतिशील वस्तु का स्थान समय के साथ बदलता है, जैसे कुत्ता और मच्छर।

 

Question 5: अपनी कक्षा के कमरे का मानचित्र खींचिए। उसके फर्श पर गेंद लुढ़काइए। अपने मानचित्र में जहाँ से गेंद लुढ़काना आरम्भ किया था और जहाँ वह रुकी थी, वे बिन्दु दर्शाइए। जिस पथ के अनुदिश उसने गति की उसे भी दर्शाइए। क्या गेंद किसी सरल रेखा के अनुदिश चली थी? (क्रियाकलाप)

Answer:

गेंद फर्श की ढलान की दिशा में लुढ़कती है। यदि फर्श समतल है और गेंद सीधी दिशा में लुढ़काई गई है, तो वह लगभग सरल रेखा के अनुदिश चलती है। यदि फर्श असमतल या ढलान वाला है, तो गेंद कभी सरल रेखा और कभी तिरछी रेखा पर चलती है।

Exam Tips:

a) गेंद की दिशा फर्श की ढलान पर निर्भर करती है, यह लिखें।
b) समतल फर्श और असमतल फर्श का अंतर उत्तर में स्पष्ट करें।
c) मानचित्र पर आरंभ और रुकने का बिंदु अलग से दिखाएँ।

 

Question 6: वर्तुल गति को दर्शाने के लिये एक संक्षिप्त क्रिया कलाप उदाहरण सहित कीजिए।

Answer:

क्रियाकलाप: एक पत्थर लीजिए। इससे एक धागा बाँधिए तथा अपने हाथ से इसे तेजी से घुमाइए। पत्थर की गति को ध्यान से देखिए। हम देखते हैं कि पत्थर वृत्तीय पथ के अनुदिश गति कर रहा है। इस गति में पत्थर की आपके हाथ से दूरी समान रहती है। इस प्रकार की गति को वर्तुल गति कहते हैं। बिजली के पंखे की पंखुड़ियाँ और घड़ी की सुई इसी प्रकार की गति के उदाहरण हैं।

Exam Tips:

a) धागे से बँधा पत्थर हाथ से समान दूरी पर रहता है, यह मुख्य बिंदु लिखें।
b) वर्तुल गति का उदाहरण पंखे या घड़ी की सुई से दें।
c) क्रियाकलाप के चरण क्रम में लिखें।

 

Question 7: आवर्ती गतियाँ किसे कहते हैं? दो उदाहरण लिखिए।

Answer:

जब कोई वस्तु किसी एक ही पथ पर अपनी गति को बार-बार दोहराती है, तो इसे वस्तु की आवर्ती गति कहते हैं।
आवर्ती गति के उदाहरण: 1. बच्चों का झूला, 2. घड़ी का पेण्डुलम, 3. सितार के तार, 4. घंटी, 5. तबले का ऊपरी भाग।

Exam Tips:

a) एक ही पथ पर बार-बार दोहराव आवर्ती गति की पहचान है।
b) झूला और पेण्डुलम के उदाहरण सबसे सरल हैं।
c) सितार के तार और तबले का ऊपरी भाग दोलन करते हैं।

 

Question 8: (क) ज्ञात निश्चित राशि को ……….. कहते हैं।
(ख) बालिश्त से मापना ……….. पद्धति का मात्रक था।
(ग) सरल रेखा के अनुदिश गति को ………… गति कहते हैं।
(घ) सिलाई मशीन की सुई की गति ……… गति है।

Answer:

(क) मात्रक
(ख) पुरानी
(ग) सरल रेखीय
(घ) आवर्ती।

Exam Tips:

a) सिलाई मशीन की सुई बार-बार ऊपर-नीचे गति करती है।

 

Question 9: निम्नलिखित को मीटर में बदलिए
(क) 10 किमी.
(ख) 50 सेमी.।

Answer:

(क) 1 किमी = 1000 मीटर, इसलिए 10 किमी = 1000 मीटर × 10 = 10000 मीटर।
(ख) 1 मीटर = 100 सेमी, इसलिए 50 सेमी = \( \frac{50}{100} \) = 0.5 मीटर।

Exam Tips:

a) किलोमीटर से मीटर में बदलते समय 1000 से गुणा करें।
b) सेंटीमीटर से मीटर में बदलते समय 100 से भाग दें।
c) दोनों उत्तर मीटर में लिखें।

 

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

Question 1: लम्बाई मापते समय हमें क्या सावधानियाँ बरतने की आवश्यकता है?

Answer:

लम्बाई मापते समय हमें निम्नलिखित सावधानियाँ बरतने की आवश्यकता है:
1. चित्र 10.4 (a) के अनुसार पैमाने को वस्तु के सम्पर्क में इसकी लम्बाई के अनुदिश रखिए।
2. कुछ पैमानों के सिरे टूटे हो सकते हैं। आप इन पैमानों में शून्यांक स्पष्ट नहीं देख सकते। ऐसे प्रकरणों में पैमाने के शून्यांक से माप लेने से बचिए। आप पैमाने का कोई अन्य पूर्णांक जैसे 1.0 सेमी. काम में ला सकते हैं। तब आपको दूसरे सिरे के पाठ्यांक से इस पूर्णांक के पाठ्यांक को घटाना चाहिए। उदाहरण के लिए एक सिरे का पाठ्यांक 1.0 सेमी तथा दूसरे सिरे का पाठ्यांक 14.3 सेमी है। अतः वस्तु की लम्बाई (14.3 सेमी − 1.0 सेमी) = 13.3 सेमी है।
3. माप लेने के लिए आँख की सही स्थिति भी महत्वपूर्ण होती है। चित्र में दर्शाए अनुसार आपकी आँख, जिस बिन्दु की माप ली जानी है उसके ठीक सामने होनी चाहिए। स्थिति (B) आँख की सही स्थिति है। ध्यान दीजिए B से देखने पर पाठ्यांक 7.5 सेमी है। स्थितियों A तथा C से पाठ्यांक भिन्न हो सकते हैं।

Exam Tips:

a) पैमाने को वस्तु के साथ उसकी लम्बाई के अनुदिश रखें।
b) टूटे शून्यांक वाले पैमाने में किसी अन्य पूर्णांक से माप लेकर घटाएँ।
c) आँख को माप बिंदु के ठीक सामने रखें और तिरछी स्थिति से बचें।
d) लम्बाई = अंतिम पाठ्यांक − प्रारंभिक पाठ्यांक।

 

Question 2: निम्नलिखित के तीन-तीन उदाहरण दीजिए
(क) विराम स्थिति की वस्तुएँ
(ख) गतिशील वस्तुएँ
(ग) वर्तुल गति
(घ) सरल रेखीय गति।

Answer:

(क) विराम स्थिति की वस्तुएँ: मेज पर रखी पुस्तक, जमीन में लगा लट्ठा, घर।
(ख) गतिशील वस्तुएँ: दीवार पर चढ़ती चींटी, उड़ती हुई तितली, सड़क पर दौड़ती कार।
(ग) वर्तुल गति: चलता हुआ पहिया अपनी धुरी के परितः, घड़ी की सुई, छत पर लटका चलता हुआ पंखा।
(घ) सरल रेखीय गति: सीधी सड़क पर जाती कार, घोड़े का किसी सीधे पथ पर दौड़ना, रॉकेट यान का सीधी रेखा में चलना।

Exam Tips:

a) विराम वस्तु का स्थान स्थिर रहता है, इसके उदाहरण अलग लिखें।
b) गतिशील वस्तु का स्थान बदलता है, यह मुख्य अंतर लिखें।
c) वर्तुल गति में वस्तु नियत बिंदु से समान दूरी पर रहती है।
d) सरल रेखीय गति के उदाहरण सीधे पथ के अनुदिश हों।

 

Science Class 6 Curriculum Solutions: Chapter 10 Motion and Measurement of Distances

Textbook Solutions for Class 6 Science Chapter 10 Motion and Measurement of Distances

Review comprehensive exercise answers for Class 6 Science Chapter 10 Motion and Measurement of Distances. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.

Mastering Theoretical and Practical Questions

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Science module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Effective Self-Study and Homework Assistance

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 10 Motion and Measurement of Distances with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Science Haryana Board solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Science. You can access HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Science Haryana Board solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Science Solutions Chapter 10 गति एवं दूरियों का मापन in printable PDF format for offline study on any device.