HBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4

Official Haryana Board Solutions for Class 6 Maths: Chapter 05 Understanding Elementary Shapes

Review structured textbook solutions for Class 6 Maths Chapter 05 Understanding Elementary Shapes. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.

Chapter-wise Solutions for Maths: Chapter 05 Understanding Elementary Shapes

Access the complete solution PDF for Class 6 Maths below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.

Question 1: निम्न की क्या माप हैं :
(i) एक समकोण ?
(ii) एक ऋजुकोण ?

Answer:

(i) 1 समकोण = 90°।
(ii) 1 ऋजुकोण = 2 समकोण = 2 × 90° = 180°।

Exam Tips:

a) समकोण की माप 90° होती है, जो ऋजुकोण की माप का ठीक आधा है।
b) ऋजुकोण एक सीधी रेखा बनाता है, इसलिए उसकी माप 180° होती है।

 

Question 2: बताइए सत्य (T) या असत्य (F) :
(a) एक न्यूनकोण का माप 90° से कम होता है।
(b) एक अधिक कोण का माप 90° से कम होता है।
(c) एक प्रतिवर्त कोण का माप 180° से अधिक होता है।
(d) एक सम्पूर्ण घूर्णन का माप 360° होता है।
(e) यदि m∠A = 53° और m∠B = 35° है, तो m∠A > m∠B है।

Answer:

(a) सत्य
(b) असत्य
(c) सत्य
(d) सत्य
(e) सत्य

Exam Tips:

a) प्रतिवर्त कोण 180° से बड़ा और 360° से छोटा होता है, जबकि सम्पूर्ण घूर्णन ठीक 360° होता है।

 

Question 3: निम्न का माप लिखिए :
(a) कुछ न्यून कोण
(b) कुछ अधिक कोण (प्रत्येक के दो उदाहरण दीजिए)।

Answer:

(a) न्यून कोण 90° से कम होते हैं, अतः दो न्यून कोण 70° और 30° हो सकते हैं।

(b) अधिक कोण की माप 90° से अधिक तथा 180° से कम होती है, अतः दो अधिक कोण 140° और 125° हो सकते हैं।

Exam Tips:

a) न्यून कोण की माप हमेशा 0° और 90° के बीच होती है।
b) अधिक कोण की माप 90° और 180° के बीच होती है, 180° स्वयं अधिक कोण नहीं है।

 

Question 4: निम्न कोणों को चाँद से मापिए और उनके माप लिखिए :

Answer:

दिये गये कोणों को चाँद से मापने पर कोणों के माप निम्न हैं :
(a) 45°
(b) 125°
(c) 90°
(d) 40°, 125°, 95°

Exam Tips:

a) चाँद का केंद्र कोण के शीर्ष पर और एक भुजा 0° की रेखा पर रखकर माप पढ़ें।
b) एक ही आकृति में कई कोण हों तो हर कोण को अलग-अलग मापें और अलग लिखें।

 

Question 5: किस कोण का माप बड़ा है? पहले आकलन (estimate) कीजिए और फिर मापिए।
कोण A का माप = ______
कोण B का माप = ______

Answer:

आकलन से पता चलता है कि ∠B > ∠A।

दिये गये कोणों को मापने पर,
कोण A का माप = 40°
कोण B का माप = 65°
∴ ∠B > ∠A

Exam Tips:

a) कोण का माप उसकी दोनों भुजाओं के बीच के खुलेपन पर निर्भर करता है, भुजाओं की लंबाई पर नहीं।
b) चाँद का केंद्र शीर्ष पर रखें और आधार रेखा को एक भुजा पर लाकर माप पढ़ें।
c) मापने के बाद ही निष्कर्ष लिखें, क्योंकि आकलन और माप में थोड़ा अंतर हो सकता है।

 

Question 6: निम्न दो कोणों में से किस कोण का माप बड़ा है? पहले आकलन कीजिए और फिर मापन द्वारा पुष्टि कीजिए।

Answer:

आकलन करने से पता चलता है कि ∠B > ∠A।

कोणों को मापने पर,
कोण A = 45°
कोण B = 60°
∴ ∠B > ∠A

Exam Tips:

a) कोण का माप उसकी भुजाओं के बीच के खुलेपन से तय होता है, इसलिए भुजाओं की लंबाई से तुलना न करें।
b) चाँद का केंद्र शीर्ष पर और आधार रेखा एक भुजा पर रखकर माप लें।
c) आकलन सही निकले तो मापन से उसकी पुष्टि करना अच्छा अभ्यास है।

 

Question 7: न्यून कोण, अधिक कोण, समकोण या ऋजुकोण से रिक्त स्थानों को भरिए :
(a) वह कोण, जिसका माप एक समकोण के माप से कम है, ............ होता है।
(b) वह कोण, जिसका माप एक समकोण के माप से अधिक हो, ............ होता है।
(c) वह कोण जिसका माप दो समकोणों के योग के बराबर है, ............ होता है।
(d) यदि दो कोणों के मापों का योग समकोण के माप के बराबर है, तो प्रत्येक कोण ............ होता है।
(e) यदि दो कोणों के मापों का योग एक ऋजुकोण के माप के बराबर है और इनमें से एक कोण न्यून कोण है, तो दूसरा कोण ............ होना चाहिए।

Answer:

(a) न्यून कोण
(b) अधिक कोण
(c) ऋजु कोण
(d) न्यून कोण
(e) अधिक कोण

Exam Tips:

a) दो समकोणों का योग 180° होता है, इसलिए वह कोण ऋजु कोण कहलाता है।

 

Question 8: नीचे दी आकृति में दिए प्रत्येक कोण का माप ज्ञात कीजिए (पहले देखकर आकलन कीजिए और फिर चाँद से मापिए):

Answer:

कोणआकलनचाँद से माप
(a) ऊपर बायाँ45°40°
(b) नीचे बायाँ68°65°
(c) ऊपर दायाँ128°130°
(d) नीचे दायाँ135°135°

Exam Tips:

a) कोण 90° से कम हो तो वह न्यून कोण है, जैसे (a) और (b) में।
b) कोण 90° से अधिक हो तो वह अधिक कोण है, जैसे (c) और (d) में।
c) आकलन और चाँद से माप में थोड़ा अंतर स्वाभाविक है, इसलिए चाँद के पैमाने पर ध्यान से पढ़ें।

 

Question 9: नीचे दी गई प्रत्येक आकृति में घड़ी की सुइयों के बीच के कोण का माप ज्ञात कीजिए :
प्रातः 9:00 बजे
दोपहर 1:00 बजे
सायं 6:00 बजे

Answer:

प्रातः 9:00 बजे = 90°
दोपहर 1:00 बजे = 30°
सायं 6:00 बजे = 180°

Exam Tips:

a) घड़ी के 12 भाग पूरे 360° के वृत्त को बाँटते हैं, इसलिए हर घंटे के बीच का कोण 30° होता है।
b) जब दोनों सुइयाँ एक सीधी रेखा में हों, जैसे 6:00 बजे, तो कोण 180° होता है।

 

Question 10: खोज कीजिए :
दी हुई आकृति में चाँदा 30° दर्शा रहा है। इसी आकृति को एक आवर्धन शीशे (magnifying glass) द्वारा देखिए। क्या यह कोण बड़ा हो जाता है? क्या कोण का माप बड़ा हो जाता है?

Answer:

दी गई आकृति को आवर्धन शीशे से देखने पर कोण बड़ा नहीं होता है और कोण की माप भी नहीं बढ़ती है।

Exam Tips:

a) कोण की माप उसकी भुजाओं के बीच के खुलेपन पर निर्भर करती है, देखने के आकार पर नहीं।
b) आवर्धन शीशे से चित्र बड़ा दिखता है, पर चाँदे का अंश और कोण की माप वही रहती है।

 

Question 11: मापिए और प्रत्येक कोण को वर्गीकृत कीजिए :

कोण∠AOB∠AOC∠BOC∠DOC∠DOA∠DOB
माप
प्रकार

Answer:

कोणमापप्रकार
∠AOB40°न्यून कोण
∠AOC120°अधिक कोण
∠BOC80°न्यून कोण
∠DOC100°अधिक कोण
∠DOA140°अधिक कोण
∠DOB180°ऋजु कोण

Exam Tips:

a) 90° से कम माप वाला कोण न्यून कोण होता है, जैसे ∠AOB = 40°।
b) ∠AOC = ∠AOB + ∠BOC है, अर्थात् 40° + 80° = 120°, जिससे माप की जाँच हो जाती है।
c) ∠DOB एक सीधी रेखा बनाता है, इसलिए उसका माप 180° है और वह ऋजु कोण है।

 

Maths Class 6 Curriculum Solutions: Chapter 05 Understanding Elementary Shapes

Accessing Chapter 05 Understanding Elementary Shapes Solutions

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 05 Understanding Elementary Shapes. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Maths, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 6 Maths

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 6 Maths module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 6 Maths.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Maths are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Maths Haryana Board solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Maths concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Maths. You can access HBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Maths Haryana Board solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Maths Solutions Chapter 5 प्रारंभिक आकारों को समझना Ex 5.4 in printable PDF format for offline study on any device.