Solutions for Class 6 Hindi: Chapter 04 Chand Se Thodi-Si Gappen
Review structured textbook solutions for Class 6 Hindi Chapter 04 Chand Se Thodi-Si Gappen. Built according to Haryana Board guidelines for the 2026-27 academic year, these downloadable answers support daily revision and problem-solving accuracy.
Practice Class 6 Hindi Solutions: Chapter 04 Chand Se Thodi-Si Gappen
Access the complete solution PDF for Class 6 Hindi below. Regular practice with these targeted textbook answers builds familiarity with standard question patterns and helps secure higher marks in final school evaluations.
कविता से
Question 1: कविता में ‘आप पहने हुए हैं कुल आकाश’ कहकर लड़की क्या कहना चाहती है?
Answer:
यह कहकर लड़की कहना चाहती है कि पूरा आकाश ही मानो चाँद का वस्त्र है। वह इसी को पहने रहता है। चाँद पूरे आकाश के बीच में निकलता और चमकता है।
Exam Tips:
a) आकाश को वस्त्र मानने का भाव उत्तर में लिखें।
b) चाँद का आकाश के बीच निकलना और चमकना, दोनों बातें लिखें।
Question 2: ‘हमको बुद्धू ही निरा समझा है!’ कहकर लड़की क्या कहना चाहती है?
Answer:
लड़की कहना चाहती है कि वह भी सब कुछ जानती है। चाँद उसे बिल्कुल मूर्ख न समझे, वह भी चतुर है।
Exam Tips:
a) ‘निरा’ का अर्थ बिल्कुल या पूरी तरह है, इसे उत्तर में लिखें।
b) लड़की का चाँद को चतुराई का संकेत देना उत्तर का मुख्य भाव है।
Question 3: ‘यह मरज आपका अच्छा ही नहीं होने में ……’ पंक्ति का आशय बताओ।
Answer:
चाँद कभी घटता है तो कभी बढ़ता है। उसका यह चक्र चलता ही रहता है। यह स्थिति कभी बदलने वाली नहीं है, यह प्रकृति का नियम है।
Exam Tips:
a) चाँद के घटने-बढ़ने को ‘मरज’ के रूप में कल्पित किया गया है।
b) घटने-बढ़ने के चक्र को प्रकृति का नियम बताएँ।
Question 4: कवि ने चाँद से गप्पें किस दिन लगाई होंगी? इस कविता में आई बातों की मदद से अनुमान लगाओ और इसके कारण भी बताओ।
Answer:
कवि ने चाँद से गप्पें पूर्णिमा के दिन लगाई होंगी।
| दिन | कारण |
|---|---|
| पूर्णिमा | इस दिन पूरा चाँद होता है, गोल-मटोल। |
| अमावस्या से पूर्णिमा के बीच (शुक्ल पक्ष) | चाँद बढ़ता जाता है। |
| पूर्णिमा से अमावस्या के बीच (कृष्ण पक्ष) | चाँद घटता जाता है। |
Exam Tips:
a) पूर्णिमा को पूरा गोल चाँद होता है, इसलिए गप्पें इसी दिन मानी जाती हैं।
b) शुक्ल पक्ष में चाँद बढ़ता है और कृष्ण पक्ष में घटता है।
c) तालिका में दिन और कारण दोनों कॉलम अलग-अलग भरें।
Question 5: नई कविता में तुक या छंद की बजाय बिंब का प्रयोग अधिक होता है। इस कविता के और किन शब्दों को चित्र की आकृति देना चाहोगे? ऐसे शब्दों को अपने ढंग से लिखकर दिखाओ।
Answer:
हम इन शब्दों को चित्र की आकृति देना चाहेंगे :
गो ल म टो ल
घ ट ते
ब ढ़ ते
ति र छे
Exam Tips:
a) बिंब वह तस्वीर है जो शब्द पढ़ते समय मन में उभरती है, इसे परिभाषा में लिखें।
b) शब्द के अक्षरों को अलग-अलग लिखकर आकृति बनाई जाती है, इसे उदाहरण से समझाएँ।
भाषा की बात
Question 1: नीचे दिए गए विशेषणों को ध्यान से देखो और बताओ कि कौन-सा प्रत्यय जुड़ने पर विशेषण बन रहे हैं। इन विशेषणों के लिए एक-एक उपयुक्त संज्ञा भी लिखो।
गुलाबी पगड़ी / मखमली घास / कीमती गहने / ठंडी रात / जंगली फूल / कश्मीरी भाषा।
Answer:
गुलाबी - विशेषण (‘ई’ प्रत्यय), संज्ञा: पगड़ी।
मखमली - विशेषण (‘ई’ प्रत्यय), संज्ञा: घास।
कीमती - विशेषण (‘ई’ प्रत्यय), संज्ञा: गहने।
ठंडी - विशेषण (‘ई’ प्रत्यय), संज्ञा: रात।
जंगली - विशेषण (‘ई’ प्रत्यय), संज्ञा: फूल।
कश्मीरी - विशेषण (‘ई’ प्रत्यय), संज्ञा: भाषा।
अन्य संज्ञाओं के साथ: गुलाबी फूल, मखमली कपड़ा, कीमती कपड़े, ठंडी हवा, जंगली जानवर, कश्मीरी शाल।
Exam Tips:
a) ‘ई’ प्रत्यय जोड़ने से शब्द विशेषण बनते हैं, जैसे गुलाब से गुलाबी।
b) विशेषण के साथ संज्ञा का मेल सही रखें, जैसे ठंडी रात।
c) उत्तर में हर विशेषण को उसकी संज्ञा के साथ लिखें।
Question 2: ‘गोल-मटोल’, ‘गोरा-चिट्टा’। कविता में आए शब्दों के इन जोड़ों में अंतर क्या है? ऐसे चार-चार शब्द युग्म सोचकर लिखो और उनका वाक्यों में प्रयोग करो।
Answer:
कविता में आए शब्दों के इन जोड़ों में अंतर यह है कि ‘चिट्टा’ का अर्थ सफ़ेद है और ‘गोरा’ से मिलता-जुलता है, जबकि ‘मटोल’ अपने-आप में कोई शब्द नहीं है। यह शब्द ‘मोटा’ से बना है।
आम-वाम : मैं आम-वाम नहीं खाता।
खाना-वाना : मुझे खाना-वाना नहीं पकाना।
कपड़ा-वपड़ा : मैं कोई कपड़ा-वपड़ा नहीं खरीदूँगा।
मेला-बेला : तुम मेला-वेला नहीं देखते।
Exam Tips:
a) ‘गोरा-चिट्टा’ में दोनों शब्द अर्थ में मिलते-जुलते हैं, यह अंतर स्पष्ट करें।
b) युग्म शब्दों में पहला शब्द अर्थ देता है और दूसरा उसके साथ जुड़ता है।
c) हर युग्म का वाक्य में प्रयोग अलग लिखें।
Question 3: ‘बिलकुल गोल’ - कविता में इसके दो अर्थ हैं: (क) गोल आकार का (ख) गायब होना। ऐसे तीन शब्द सोचकर उनसे ऐसे वाक्य बनाओ कि शब्दों के दो-दो अर्थ निकलते हों।
Answer:
1. अंक : परीक्षा में मेरे 70 प्रतिशत अंक आए हैं। (नंबर)
बच्चा माँ की अंक में बैठा है। (गोद)
2. कनक : यह आभूषण कनक से बना है। (सोना)
कनक खाने से आदमी पागल हो जाता है। (धतूरा)
3. कल : मुझे बुखार के कारण कल नहीं पड़ रही। (चैन)
कारखाने की कल बेकार पड़ी है। (मशीन)
4. कर : तुम्हें सारे कर चुका देने चाहिएँ। (टैक्स)
मेरे कर बहुत लंबे हैं। (हाथ)
Exam Tips:
a) ‘कल’ का अर्थ चैन और मशीन दोनों है, दोनों वाक्य लिखें।
b) ‘कनक’ का अर्थ सोना और धतूरा दोनों होता है।
c) ‘अंक’ का अर्थ नंबर भी है और गोद भी।
Question 4: ‘जोकि’, ‘चूँकि’, ‘हालाँकि’ कविता की जिन पंक्तियों में आए हैं, उन्हें ध्यान से पढ़ो। ये शब्द दो वाक्यों को जोड़ने का काम करते हैं। इन शब्दों का प्रयोग करते हुए दो-दो वाक्य बनाओ।
Answer:
जोकि : उस कमीज़ को लाओ, जोकि गंदी है।
यह पुस्तक पढ़ो, जोकि धार्मिक है।
चूँकि : चूँकि वह बीमार है, अतः नहीं आ सकता।
चूँकि वर्षा हो रही है, अतः मेरा जाना कठिन है।
हालाँकि : तुम्हें आज आना ही होगा, हालाँकि आज सर्दी है।
मुझे जाना ही होगा, हालाँकि काफ़ी देर हो चुकी है।
Exam Tips:
a) ‘जोकि’ के बाद वाला वाक्य पहले वाक्य की बात को और स्पष्ट करता है।
b) ‘चूँकि’ वाले वाक्य के बाद ‘अतः’ का प्रयोग होता है।
c) ‘हालाँकि’ वाला वाक्य विरोधी बात बताता है।
Question 5: गप्प, गप-शप, गप्पबाज़ी - क्या इन शब्दों के अर्थ में अंतर है? तुम्हें क्या लगता है? लिखो।
Answer:
हाँ, इन शब्दों के अर्थ में अंतर है।
गप्प : बेतुकी हाँकना।
गप-शप : बातचीत करने का एक ढंग है, इसमें कुछ सच तो कुछ झूठ होता है।
गप्पबाज़ी : व्यर्थ ही डींगें हाँकना।
Exam Tips:
a) ‘गप्प’ में बेसिर-पैर की बात और ‘गप्पबाज़ी’ में डींग का भाव है।
b) ‘गप-शप’ सामान्य बातचीत के अर्थ में प्रयोग होता है।
c) तीनों शब्दों के अर्थ को अलग-अलग पंक्ति में लिखें।
Important Questions
Question 1: चाँद से गप्पें कौन लड़ा रहा है?
Answer:
चाँद से गप्पें एक दस-ग्यारह साल की लड़की लड़ा रही है।
Exam Tips:
a) लड़की की उम्र दस-ग्यारह साल बताई गई है, यह उत्तर में अवश्य लिखें।
Question 2: लड़की चाँद को क्या पहने हुए बताती है?
Answer:
लड़की चाँद को तारों-जड़ा आकाश रूपी वस्त्र पहने हुए बताती है।
Exam Tips:
a) तारों-जड़ा आकाश को वस्त्र के रूप में बताना कविता की कल्पना है।
Question 3: क्या लड़की बुद्धू है?
Answer:
नहीं, वह बुद्धू नहीं है।
Exam Tips:
a) ‘बुद्धू’ का अर्थ मूर्ख है, उत्तर में यह शब्द सही लिखें।
Question 4: लड़की चाँद के घटने-बढ़ने को क्या बताती है?
Answer:
लड़की इसे चाँद की कोई बीमारी बताती है जो ठीक होने का नाम नहीं लेती।
Exam Tips:
a) चाँद के घटने-बढ़ने को बीमारी के रूप में बताया गया है, यह अवश्य लिखें।
Free study material for Hindi
Haryana Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 04 Chand Se Thodi-Si Gappen
Accessing Chapter 04 Chand Se Thodi-Si Gappen Solutions
Explore reliable textbook solutions for Chapter 04 Chand Se Thodi-Si Gappen tailored for Class 6 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Hindi.
Concept-Driven Answers for Class 6 Hindi
Clear, methodical explanations accompany every challenging problem within the Class 6 Hindi text. Engaging with these detailed answers lays a solid foundation for advanced learning and improves foundational clarity for upcoming assessments.
Maximizing Study Efficiency
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 04 Chand Se Thodi-Si Gappen with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 4 चाँद से थोड़ी-सी गप्पें in printable PDF format for offline study on any device.