HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो

Download Haryana Board Solutions for Class 6 Hindi Chapter 01 Vah Chidiya Jo

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 01 Vah Chidiya Jo using the official curriculum guides for Class 6 Hindi. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Hindi textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

कविता से

Question 1: कविता को पढ़कर तुम्हारे मन में चिड़िया का जो चित्र उभरता है, उस चित्र को कागज पर बनाओ।

Answer:

बच्चे चिड़िया का ऐसा चित्र बना सकते हैं, जो कटोरी से दूध-भरी जुंडी खा रही हो अथवा जल से मोती निकाल रही हो।

Exam Tips:

a) कविता के अनुसार चिड़िया छोटी है, उसके नीले पंख हैं और उसकी चोंच छोटी है।
b) चित्र में चिड़िया को दाना चोंच से खाते या नदी से मोती निकालते हुए दिखाएँ।

 

Question 2: तुम्हें कविता को कोई और शीर्षक देना हो तो क्या शीर्षक देना चाहोगे? उपयुक्त शीर्षक सोचकर लिखो।

Answer:

‘प्यारी चिड़िया’।

Exam Tips:

a) ‘प्यारी चिड़िया’ शीर्षक कविता में चिड़िया के स्वभाव और परिचय को दर्शाता है।

 

Question 3: इस कविता के आधार पर बताओ कि चिड़िया को किन-किन चीजों से प्यार है ?

Answer:

चिड़िया को निम्नलिखित चीजों से प्यार है :
(1) अन्न से
(2) नदी से
(3) विजन (जंगल) से।

Exam Tips:

a) हर भाग में प्यार वाली पंक्ति को ही उत्तर का आधार बनाएँ।
b) ‘विजन’ का अर्थ सुनसान जंगल है, इसे जंगल के साथ लिखें।

 

Question 4: कवि ने चिड़िया को छोटी, संतोषी, मुँहबोली और गरबीली चिड़िया क्यों कहा है ?

Answer:

कवि ने चिड़िया को उसके छोटे आकार को देखकर छोटी चिड़िया कहा है।

चिड़िया को जो खाने को मिलता है, उसे वह रुचिपूर्वक खा लेती है, इसलिए उसे संतोषी कहा गया है।

चिड़िया मुँह से बोलने वाली है और मुँह पर चढ़ी रहती है, इसलिए उसे मुँहबोली कहा गया है।

चिड़िया जल से मोती निकाल ले जाने में सफल होती है, उसे अपने ऊपर गर्व है, इसलिए उसे गरबीली कहा गया है।

Exam Tips:

a) ‘संतोषी’ का कारण यह है कि चिड़िया जो मिले, उसी से संतुष्ट रहती है।
b) ‘गरबीली’ का अर्थ घमंडी या गर्वीला है, इसे अवश्य लिखें।
c) ‘गरबीली’ का कारण मोती निकालने की सफलता है, इसे दूसरे कारणों से अलग लिखें।
d) चारों विशेषणों के कारण अलग-अलग अनुच्छेद में लिखें, जिससे उत्तर साफ़ दिखे।

 

Question 5: आशय स्पष्ट कीजिए :

Question 5 (क): रस उँडेल कर गा लेती है

Answer:

चिड़िया का गाना इतना मधुर है कि ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपने गाने में रस उँडेल रही हो। इस गाने को सुनकर कानों को बड़ा रस मिलता है और चित्त प्रसन्न हो जाता है।

Exam Tips:

a) ‘रस उँडेलना’ का अर्थ है मधुर स्वर में पूरे मन से गाना।
b) गाने की मिठास के साथ सुनने वाले के प्रसन्न होने का भाव भी लिखें।

 

Question 5 (ख): चढ़ी नदी का दिल टटोलकर जल का मोती ले जाती है

Answer:

चिड़िया इतनी चतुर होती है कि वह नदी के जल के बीच से मोती ढूँढ़ ले आती है। वह उफनती नदी में चली जाती है। चिड़िया अपने काम में बहुत कुशल है।

Exam Tips:

a) ‘चढ़ी नदी’ का अर्थ बढ़े हुए जल वाली नदी है, इसे उत्तर में स्पष्ट करें।
b) ‘दिल टटोलना’ का भाव नदी की गहराई तक जाकर खोजने से है।

 

Important Questions

Question 1: ‘वह चिड़िया जो’ कविता के रचयिता कौन हैं?

Answer:

इस कविता के रचयिता केदारनाथ अग्रवाल हैं।

Exam Tips:

a) केदारनाथ अग्रवाल को प्रगतिवादी कवि माना जाता है, इसे उत्तर में जोड़ा जा सकता है।

 

Question 2: ‘वह चिड़िया जो’ कविता की क्या-क्या विशेषताएँ हैं?

Answer:

इस कविता की विशेषताएँ निम्नलिखित हैं :
(1) इसमें प्राकृतिक वातावरण का सजीव चित्रण है।
(2) इसमें चिड़िया के स्वभाव पर प्रकाश डाला गया है।
(3) इसमें चिड़िया की विशेषताएँ बताई गई हैं।
(4) इसमें चिड़िया के गाने के बारे में बताया गया है।

Exam Tips:

a) कविता में चिड़िया स्वयं अपना परिचय देती है, यह उत्तर में लिखें।
b) प्राकृतिक वातावरण का सजीव चित्रण कविता की प्रमुख विशेषता है।
c) कविता में चिड़िया के नीले पंखों और मधुर गाने का वर्णन है।

 

Question 3: चिड़िया की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

Answer:

चिड़िया संतोषी स्वभाव की है। उसे जो कुछ मिलता है, उसे रुचिपूर्वक खा लेती है।
चिड़िया मधुर स्वर में गाती है।
चिड़िया के पंख नीले हैं।
चिड़िया गर्वीली है।

Exam Tips:

a) संतोषी स्वभाव, मधुर गायन, नीले पंख और गर्वीला स्वभाव, चारों बिंदु अलग-अलग लिखें।
b) नीले पंखों वाली चिड़िया का उल्लेख कविता के हर भाग में मिलता है।
c) गर्वीले स्वभाव का कारण नदी से मोती निकालना बताएँ।

 

Question 4: कवि ने चिड़िया को छोटी, संतोषी, मुँहबोली और गरबीली चिड़िया क्यों कहा है?

Answer:

कवि ने चिड़िया को छोटी चिड़िया इसलिए कहा है क्योंकि वह आकार में छोटी है।
कवि ने चिड़िया को संतोषी इसलिए कहा है क्योंकि उसे खाने को जो कुछ मिल जाता है, वह उसे खाकर ही संतुष्ट हो जाती है।
कवि ने चिड़िया को ‘मुँहबोली’ इसलिए कहा है क्योंकि वह मुँह पर चढ़ी हुई है।
‘गरबीली चिड़िया’ इसलिए कहा गया है क्योंकि वह अपने प्रयास से जल का मोती निकाल ले जाने में सफल रहती है।

Exam Tips:

a) आकार, संतोष, मुँहबोली और गर्व, चारों कारण अलग-अलग लिखें।
b) ‘गरबीली’ का कारण मोती निकालने की सफलता है, इसे स्पष्ट लिखें।

 

Step-by-Step Textbook Answers: Class 6 Hindi Chapter 01 Vah Chidiya Jo

Accessing Chapter 01 Vah Chidiya Jo Solutions

Access structured Haryana Board textbook solutions for Chapter 01 Vah Chidiya Jo. Designed in alignment with the latest academic curriculum for Class 6 Hindi, these answers cover all end-of-chapter exercises to support daily learning and homework completion.

Concept-Driven Answers for Class 6 Hindi

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 01 Vah Chidiya Jo concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Maximizing Study Efficiency

Frequent review of these structured answers builds strong analytical capabilities and response efficiency. Maximize your academic readiness by combining these textbook solutions with our curated study materials and mock evaluations for Class 6 Hindi.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 6 Hindi are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Hindi Haryana Board solutions for Class 6 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Hindi concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 6 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 6 Hindi. You can access HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Hindi Haryana Board solutions for Class 6 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 6 Hindi Solutions Vasant Chapter 1 वह चिड़िया जो in printable PDF format for offline study on any device.