HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 7 जनसंपर्क साधन और जनसंचार

Download Haryana Board Solutions for Class 12 Sociology Chapter 07 Mass Media and Communication

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 07 Mass Media and Communication using the official curriculum guides for Class 12 Sociology. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access Haryana Board Solutions and Answers

Navigate directly to the solved Sociology textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.

पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न

Question 1: समाचार-पत्र उद्योग में जो परिवर्तन हो रहे हैं, उनकी रूपरेखा प्रस्तुत करें। इन परिवर्तनों के बारे में आपकी क्या राय है?

Answer:

हमारे देश के स्वतंत्रता संग्राम में समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं ने बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अक्सर कहा जाता है कि टेलीविज़न और इंटरनेट के विकास से प्रिंट मीडिया का महत्त्व कम हो जाएगा, परंतु हमने देखा है कि भारत में समाचार-पत्रों का प्रसार बढ़ रहा है। नई प्रौद्योगिकी के विकास से समाचार-पत्रों के उत्पादन और प्रसार में काफ़ी सहायता मिली है। इसी कारण बाज़ार में रोज़ ही बहुत-सी चमकदार पत्रिकाएँ आ रही हैं।

भारतीय भाषाओं के समाचार-पत्रों की इस अचानक वृद्धि के कई कारण हैं। पहला, बहुत-से पढ़े-लिखे लोग शहरों की ओर प्रवास कर रहे हैं। सन् 2003 में हिंदी दैनिक 'हिंदुस्तान' की दिल्ली में 64,000 प्रतियाँ छपती थीं, जो 2005 में बढ़कर 4,25,000 हो गई थीं। इसका कारण यह है कि दिल्ली की लगभग डेढ़ करोड़ जनसंख्या में से आधे से अधिक लोग उत्तर प्रदेश तथा बिहार जैसे हिंदी-भाषी क्षेत्रों से आए हैं। इनमें से 47% लोग ग्रामीण पृष्ठभूमि के हैं और उनमें से 60% लोग 40 वर्ष से कम उम्र के हैं।

दूसरा कारण यह है कि गाँवों और कस्बों के पाठकों की ज़रूरतें शहरी पाठकों से अलग होती हैं। अलग-अलग भारतीय भाषाओं के समाचार-पत्र इन ज़रूरतों को पूरा करते हैं। मलयाली मनोरमा तथा ईनाडु जैसे भारतीय भाषाओं के प्रमुख पत्रों ने स्थानीय समाचारों की संकल्पना को जिला संस्करणों और आवश्यकता के अनुसार ब्लॉक संस्करणों की सहायता से महत्त्वपूर्ण ढंग से शुरू किया। तमिल 'दिन तंती' ने सरल तथा लोगों की बोल-चाल की भाषा का प्रयोग किया है। भारतीय समाचार-पत्रों ने उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाकर पाठकों को अलग-अलग संस्करण देने के प्रयास किए हैं।

समाचार-पत्रों ने अधिक-से-अधिक पाठकों तक पहुँचने के लिए कई प्रकार की रणनीतियाँ अपनाई हैं। अंग्रेज़ी भाषा के समाचार-पत्रों को राष्ट्रीय दैनिक कहा जाता है और ये सभी क्षेत्रों में पढ़े जाते हैं। भारतीय भाषाओं के समाचार-पत्रों का प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में काफ़ी बढ़ गया है। समाचार-पत्रों, विशेषकर अंग्रेज़ी और हिंदी के, ने न केवल अपनी कीमतें घटा दी हैं, बल्कि कई केंद्रों से अलग-अलग संस्करण भी निकालने शुरू कर दिए हैं।

Exam Tips:

a) उत्तर में 'हिंदुस्तान' दैनिक की प्रतियों में 2003 से 2005 के बीच हुई वृद्धि को उदाहरण के रूप में लिखें।
b) राय देते समय यह तर्क दें कि टेलीविज़न और इंटरनेट के बावजूद प्रिंट मीडिया का प्रसार बढ़ा है।
c) ग्रामीण और शहरी पाठकों की ज़रूरतों के अंतर को अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
d) स्थानीय समाचार, जिला संस्करण और ब्लॉक संस्करण जैसे शब्दों का सही प्रयोग करें।

 

Question 2: क्या एक जनसंचार के माध्यम के रूप में रेडियो ख़त्म हो रहा है? उदारीकरण के बाद भी भारत में एफ० एम० स्टेशनों के सामर्थ्य की चर्चा करें।

Answer:

भारत में रेडियो प्रसारण का सबसे पहला कार्यक्रम 1923 में शुरू हुआ था, जब बंबई के रेडियो क्लब द्वारा एक कार्यक्रम पेश किया गया था। उसके बाद से अब तक रेडियो अमीरों और निर्धन लोगों, दोनों के मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण साधन रहा है। समाचार-पत्रों के बाद रेडियो ही एक ऐसा साधन है जो हर व्यक्ति की पहुँच में है।

निर्धन-से-निर्धन व्यक्ति भी ₹ 100-150 में रेडियो खरीदकर अपना मनोरंजन कर सकता है। यद्यपि टी० वी० चैनलों की बाढ़ आने से रेडियो का प्रभाव कुछ कम हो गया था, परंतु एफ० एम० स्टेशनों के चलने से रेडियो का क्रेज़ फिर से बढ़ गया है। देश के दूर-दराज़ के उन इलाकों में भी रेडियो पहुँच सकता है, जहाँ मनोरंजन का कोई और साधन नहीं पहुँच सकता।

आज उदारीकरण के समय में एफ० एम० स्टेशनों का सामर्थ्य काफ़ी बढ़ गया है। रेडियो स्टेशनों के अधिक निजीकरण तथा समुदाय के स्वामित्व वाले रेडियो स्टेशनों के सामने आने से इनका अधिक विकास हो रहा है। लोग स्थानीय समाचार सुनना पसंद करते हैं।

देश में एफ० एम० चैनलों को सुनने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है, क्योंकि ये चैनल जनता के मनोरंजन के नए-नए कार्यक्रम पेश करते हैं। ये कार्यक्रम के दौरान श्रोताओं से प्रश्न पूछकर उपहार भी देते हैं। इस प्रकार एफ० एम० रेडियो चैनल देश भर में प्रसिद्ध हो रहे हैं। 92.7 एफ० एम० रेडियो स्टेशन ने तो सारे देश में अपनी शाखाएँ खोली हुई हैं।

Exam Tips:

a) भारत में पहले रेडियो प्रसारण का वर्ष (1923) और उसका आयोजक, बंबई का रेडियो क्लब, याद रखें।
b) रेडियो की कम कीमत (₹ 100-150) और उसकी व्यापक पहुँच को उदाहरण के रूप में लिखें।
c) उदारीकरण के बाद एफ० एम० के विकास के कारण निजीकरण और सामुदायिक रेडियो के रूप में अलग-अलग बिंदुओं में लिखें।
d) टी० वी० चैनलों के प्रभाव के बावजूद रेडियो की वापसी को तर्क के साथ समझाएँ।

 

Question 3: टेलीविज़न के माध्यम में जो परिवर्तन होते रहे हैं, उनकी रूपरेखा प्रस्तुत करें। चर्चा करें।

Answer:

देश में सबसे पहले 1959 में दिल्ली के आकाशवाणी भवन में टेलीविज़न को प्रयोग के तौर पर चलाया गया। भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही दूरदर्शन की सेवा विश्व की सबसे बड़ी संचार सेवाओं में से एक है। पहले दूरदर्शन का प्रसारण सप्ताह में तीन दिन होता था। फिर धीरे-धीरे रोज़ाना समाचार प्रणाली शुरू हुई। 1975-76 में भारत में उपग्रह से संबंधित पहला प्रयोग 'साइट' (SITE) के द्वारा किया गया।

लोगों को सामाजिक शिक्षा देने के लिए तकनीकी सहायता से यह पहला प्रयास था। देश में दूसरा टी० वी० केंद्र 1972 में खोला गया। 1973 में तो कई स्थानों पर ऐसे केंद्र खोले गए। 1976 में दूरदर्शन को ऑल इंडिया रेडियो से अलग करके एक अलग विभाग बना दिया गया। रंगीन टी० वी० की शुरुआत सबसे पहले 1982 के एशियाई खेलों के दौरान हुई।

1984 में दिल्ली दूरदर्शन के साथ डी० डी० मेट्रो को जोड़ दिया गया। पहले मेट्रो केवल दिल्ली, मुंबई, कोलकाता तथा चेन्नई में ही दिखाया जाता था, परंतु कुछ समय बाद यह संपूर्ण भारत में दिखाया जाने लगा। 1999 में खेलों के लिए डी० डी० स्पोर्टस नामक खेल चैनल भी शुरू किया गया, ताकि दुनिया भर में चल रहे खेलों को दिखाया जा सके।

आज भारत में 9 करोड़ से भी अधिक लोगों तक टेलीविज़न की पहुँच है। इस समय दूरदर्शन अपने चैनलों को देश की 87% आबादी और 70% भौगोलिक क्षेत्र तक पहुँचा चुका है। देश के 49 शहरों में दूरदर्शन के प्रोडक्शन स्टूडियो हैं। दूरदर्शन से शिक्षा संबंधी कई कार्यक्रम प्रस्तुत होते हैं। IGNOU और U.G.C. के माध्यम से उच्च शिक्षा के लिए भी कई कार्यक्रम दूरदर्शन पर चलाए जा रहे हैं।

1995 में दूरदर्शन ने डी० डी० वर्ल्ड नामक एक चैनल चलाया था, पर 2002 में इसे डी० डी० इंडिया का नाम दिया गया। 1991 में उदारीकरण की प्रक्रिया शुरू होने के बाद देश में निजी चैनलों की मानो बाढ़ सी आ गई है। दूरदर्शन के अतिरिक्त सोनी, ज़ी, मैक्स, स्टार, ई०एस०पी०एन०, समाचार चैनल, खेल, व्यापार और संगीत के चैनल आदि से संबंधित सैकड़ों चैनल चल रहे हैं, जो दिन-रात लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। अब तो D.T.H. (Direct to Home) सेवा शुरू हो गई है, जिसने इस क्षेत्र में क्रांति ला दी है।

इस प्रकार हम कह सकते हैं कि 1959 से अब तक टेलीविज़न के माध्यम में ज़मीन-आसमान का अंतर आ चुका है, और हम घर बैठे संसार भर के समाचार तथा हर प्रकार के कार्यक्रम देख सकते हैं।

Exam Tips:

a) भारत में टेलीविज़न का पहला प्रयोग 1959 में दिल्ली के आकाशवाणी भवन में हुआ था।
b) दूरदर्शन को 1976 में ऑल इंडिया रेडियो से अलग विभाग बनाया गया, इसे कालक्रम में लिखें।
c) रंगीन टी० वी० की शुरुआत 1982 के एशियाई खेलों के दौरान हुई, यह तिथि याद रखें।
d) डी० डी० वर्ल्ड (1995) का नाम 2002 में बदलकर डी० डी० इंडिया किया गया, इसे क्रम से लिखें।

 

Haryana Board Solutions for Class 12 Sociology Chapter 07 Mass Media and Communication

Chapter Exercise Answers for Class 12 Sociology

Explore reliable textbook solutions for Chapter 07 Mass Media and Communication tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Sociology.

Detailed Answer Guides for Chapter 07 Mass Media and Communication

Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Sociology module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.

Complete Preparation Kit for Class 12 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 07 Mass Media and Communication with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 7 जनसंपर्क साधन और जनसंचार for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 7 जनसंपर्क साधन और जनसंचार is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Sociology are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Sociology Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 7 जनसंपर्क साधन और जनसंचार as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Sociology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 7 जनसंपर्क साधन और जनसंचार will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 7 जनसंपर्क साधन और जनसंचार in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Sociology. You can access HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 7 जनसंपर्क साधन और जनसंचार in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Sociology Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 7 जनसंपर्क साधन और जनसंचार in printable PDF format for offline study on any device.