Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Sociology Chapter 03 Social Institutions: Continuity and Change
Explore reliable textbook solutions for Chapter 03 Social Institutions: Continuity and Change tailored for Class 12 learners. Utilizing these Sociology answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Download Chapter 03 Social Institutions: Continuity and Change Textbook Solutions PDF
Navigate directly to the solved Sociology textbook exercises using the digital viewer below. Each solution includes detailed step-by-step explanations, allowing students to instantly cross-check their work and identify areas requiring further revision.
पाठ्य-पुस्तक के प्रश्न
Question 1: जाति व्यवस्था में पृथक्करण (Separation) और अधिक्रम (Hierarchy) की क्या भूमिका है?
अथवा
जाति व्यवस्था में पृथक्करण तथा अधिक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालें।
Answer:
यदि हम ध्यान से जाति व्यवस्था को देखें तो पता चलता है कि इसमें पृथक्करण और अधिक्रम की बहुत बड़ी भूमिका है। इन दोनों के न होने की स्थिति में जाति व्यवस्था की मुख्य विशेषताएँ ही समाप्त हो जाएँगी।
इनका विवेचन इस प्रकार है:
1. पृथक्करण (Separation):
जाति व्यवस्था की यह विशेषता थी कि इसमें हर जाति दूसरी जाति से पूर्णतया पृथक् होती थी। पृथक् होने के कारण दो जातियों के आपस में मिश्रित होने का खतरा नहीं रहता था। प्रत्येक जाति के कुछ नियम होते थे, जैसे खाने-पीने के, विवाह के, सामाजिक संबंध रखने के और व्यवसाय के नियम। इन्हीं नियमों के कारण वह एक-दूसरे से पृथक् रहती थी। यद्यपि ये सभी जातियाँ एक-दूसरे से पूर्णतया पृथक् थीं, फिर भी इनका अस्तित्व संपूर्ण जाति-व्यवस्था के कारण ही संभव था। इसके बाहर इनका कोई अस्तित्व नहीं रह जाता था।
2. अधिक्रम (Hierarchy):
जाति व्यवस्था की एक और महत्त्वपूर्ण विशेषता इसमें अधिक्रम का पाया जाना था। अधिक्रम का अर्थ है कि व्यवस्था में प्रत्येक वर्ग या जाति का एक विशेष स्थान होता था, और यह एक सीढ़ीनुमा व्यवस्था में तय होता था। प्रत्येक जाति के बीच कुछ अंतर होते थे, और ये अंतर शुद्धता तथा अशुद्धता पर आधारित होते थे। जिन जातियों को शुद्ध माना जाता था उन्हें उच्च स्थान प्राप्त होता था, और जिन्हें अशुद्ध समझा जाता था उन्हें निम्न स्थान। आजकल के समाजों में मुख्यतः उन वर्गों को उच्च स्थान प्राप्त होता है जिनके पास सत्ता अथवा शक्ति होती है।
Exam Tips:
a) पृथक्करण का अर्थ है कि हर जाति के खान-पान, विवाह और व्यवसाय के अपने नियम होते थे।
b) अधिक्रम में जातियों का स्थान शुद्धता और अशुद्धता के आधार पर तय होता था।
c) आज के समय में अधिक्रम का आधार सत्ता और शक्ति को माना जाता है, इसका उल्लेख अवश्य करें।
Question 2: वे कौन-से नियम हैं जिनका पालन करने के लिए जाति व्यवस्था बाध्य करती है? कुछ के बारे में बताइए।
अथवा
जाति व्यवस्था की चार विशेषताएँ बताइए।
अथवा
जाति व्यवस्था की कुछ विशेषताएँ लिखिए।
Answer:
जाति व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक होता था, जिनका वर्णन इस प्रकार है:
(i) जन्म से जाति का निर्धारण: प्रत्येक व्यक्ति की जाति जन्म से ही तय हो जाती थी, अर्थात् जिस जाति में व्यक्ति जन्म लेता है, उसे उसी जाति में आजीवन रहना पड़ता था। वह योग्यता होते हुए भी अपनी जाति नहीं बदल सकता था। न तो हम अपनी जाति छोड़ सकते थे और न ही किसी दूसरी जाति को अपना सकते थे।
(ii) अंतर्विवाह: प्रत्येक जाति के विवाह संबंधी नियम होते थे। हर व्यक्ति को पता होता था कि किस जाति से वैवाहिक संबंध स्थापित करने हैं। जाति अंतर्वैवाहिक होती थी, अर्थात् व्यक्ति को अपनी ही जाति में विवाह करना पड़ता था।
(iii) निश्चित अधिक्रम: जाति व्यवस्था में एक निश्चित अधिक्रम या सोपान पाया जाता था। प्रत्येक जाति का एक निश्चित स्थान होता था, और इसी के आधार पर उसकी सामाजिक स्थिति उच्च या निम्न मानी जाती थी।
(iv) खान-पान के प्रतिबंध: जाति व्यवस्था में खाने-पीने के संबंध में प्रतिबंध होते थे। हर जाति के लिए यह तय होता था कि किस जाति के साथ खाने-पीने के संबंध रखने हैं और किसके साथ नहीं।
(v) व्यवसाय का निर्धारण: हर जाति का एक निश्चित व्यवसाय होता था, और व्यक्ति का व्यवसाय उसके जन्म के अनुसार ही तय हो जाता था। व्यक्ति को उसी जाति का व्यवसाय अपनाना पड़ता था जिसमें उसने जन्म लिया था।
(vi) उपजातियाँ: प्रत्येक जाति आगे कई उपजातियों में बँटी होती थी, और हर उपजाति के अपने नियम होते थे। हर व्यक्ति इन नियमों को मानने के लिए बाध्य होता था।
Exam Tips:
a) जाति की सदस्यता जन्म से तय होती थी और उसे जीवनभर बदला नहीं जा सकता था।
b) अंतर्विवाह का अर्थ है कि विवाह केवल अपनी ही जाति में होता था।
c) 'उपजाति' शब्द का प्रयोग करते हुए बताएँ कि हर उपजाति के अपने अलग नियम होते थे।
Question 3: उपनिवेशवाद के कारण जाति व्यवस्था में क्या-क्या परिवर्तन आए?
अथवा
उपनिवेशवाद व जाति में संबंध बताइए।
Answer:
भारत में उपनिवेशवाद स्थापित होने से पहले और उसके कुछ समय तक जाति व्यवस्था मज़बूती से कार्य कर रही थी। परंतु उपनिवेशवाद स्थापित होने के बाद औपनिवेशिक शासकों ने भारत में अनेक परिवर्तन किए, जिनका जाति व्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा। इस प्रकार उपनिवेशवाद के कारण जाति व्यवस्था में कई परिवर्तन आए, जिनका वर्णन इस प्रकार है:
(i) पश्चिमी शिक्षा के कारण आए परिवर्तन: भारत में पश्चिमी शिक्षा का प्रसार हुआ, जिसमें बिना किसी भेदभाव के सभी जातियों के बच्चों को समान रूप से शिक्षा दी जाती थी। पश्चिमी शिक्षा से सभी को एक-दूसरे के अधिकारों का पता चला, जिससे जाति प्रथा का प्रभाव कम हुआ। स्त्रियों और निम्न जातियों के लिए शिक्षा के द्वार खोल दिए गए, जिससे शिक्षा से वंचित रखने की जाति प्रथा की विशेषता समाप्त हो गई।
(ii) सर्वेक्षण करवाना: औपनिवेशिक शासकों ने भारत में जो परिवर्तन किए, वे सोच-समझकर लाए गए। शुरू में उन्होंने जाति व्यवस्था की जटिलताओं को समझने का प्रयास किया, ताकि शासन को कुशलतापूर्वक चलाया जा सके। इसलिए उन्होंने विभिन्न जातियों और जनजातियों की प्रथाओं और तौर-तरीकों का गहन सर्वेक्षण करवाया और रिपोर्टें तैयार कीं। इन्हीं के आधार पर समाज में परिवर्तन लाए गए, जिससे जाति व्यवस्था भी बदलने लगी।
(iii) समाज सुधार: पश्चिमी शिक्षा प्राप्त करने के बाद पढ़े-लिखे भारतीयों ने समाज-सुधार के कार्य शुरू किए, जिनका मुख्य उद्देश्य जाति प्रथा को समाप्त करना था। अंग्रेज़ों ने भी उनका साथ दिया। समाज सुधारकों ने जाति प्रथा के विरुद्ध कई प्रयास किए। निम्न जातियों के कल्याण के कार्य हुए, अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहन मिला, और विधवा विवाह तथा बाल विवाह की समाप्ति को कानूनी मान्यता मिली। इससे जाति प्रथा की जटिलता कम होने लगी।
(iv) परंपरागत व्यवसायों का कम होना: उपनिवेशवाद के साथ भारत में नए प्रकार के सैकड़ों व्यवसाय आए। उद्योग लगे, स्कूल और कॉलेज खुले, दफ़्तर स्थापित हुए, जिससे लोगों ने अपनी पसंद और योग्यता के अनुसार काम करना शुरू किया। इससे परंपरागत व्यवसाय समाप्त होने लगे और जाति व्यवस्था में भी बदलाव आने लगा।
(v) निम्न जातियों का कल्याण: औपनिवेशिक काल के अंतिम दौर में निम्न जातियों के कल्याण के कार्य शुरू हुए और प्रशासन ने इसमें विशेष रुचि ली। 1935 के भारत सरकार अधिनियम ने राज्य द्वारा विशेष व्यवहार के लिए निर्धारित जातियों और जनजातियों की सूचियों या अनुसूचियों को वैध मान्यता दी। इसी से 'अनुसूचित जातियाँ' और 'अनुसूचित जनजातियाँ' जैसे शब्द अस्तित्व में आए। जातीय सोपान में निम्न स्थान पर रहने वाली जातियों को अनुसूचित जातियों में शामिल किया गया और उनके कल्याण के अनेक कार्य किए गए।
इस प्रकार उपनिवेशवाद से जाति व्यवस्था में अनेक परिवर्तन आए। यह कहना गलत नहीं होगा कि औपनिवेशिक काल में जाति व्यवस्था में आधारभूत परिवर्तन आए।
Exam Tips:
a) 1935 के भारत सरकार अधिनियम से 'अनुसूचित जाति' और 'अनुसूचित जनजाति' जैसे शब्दों को वैधानिक आधार मिला।
b) सर्वेक्षणों और रिपोर्टों ने जातियों और जनजातियों की पहचान को प्रशासनिक रूप दिया।
c) विधवा विवाह और बाल विवाह उन्मूलन को कानूनी मान्यता मिलना सुधार का महत्त्वपूर्ण पहलू है।
d) पश्चिमी शिक्षा ने स्त्रियों और निम्न जातियों के लिए शिक्षा के द्वार खोले, इसे उत्तर में अलग बिंदु के रूप में लिखें।
Question 4: किन अर्थों में नगरीय उच्च जातियों के लिए जाति अपेक्षाकृत अदृश्य हो गई है?
अथवा
जाति व्यवस्था के समकालीन रूप पर प्रकाश डालिए।
Answer:
वर्तमान समय में जाति व्यवस्था में आए महत्त्वपूर्ण परिवर्तनों में एक यह भी है कि नगरीय उच्च जातियों के लिए जाति अपेक्षाकृत अदृश्य होती जा रही है। ये वे समूह हैं जो स्वतंत्रता के बाद की विकास नीतियों से सबसे अधिक लाभान्वित हुए हैं, और वे जातीय महत्ता को बहुत कम महत्त्व देते हैं। इसका कारण यह है कि जाति व्यवस्था का कार्य लगभग संपन्न हो चुका है। इन समूहों की जातीय परिस्थिति ने यह सुनिश्चित किया कि उनके पास विकास के लिए आवश्यक आर्थिक और शैक्षिक संसाधन उपलब्ध हों।
उच्च जातियों के लोग सार्वजनिक शिक्षा संस्थानों, विशेषतया विज्ञान, आयुर्विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन जैसी व्यावसायिक शिक्षा में सफल हुए। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद राजकीय क्षेत्रों में नौकरियाँ प्राप्त कीं और लाभ उठाया। उनकी अग्रणी शैक्षिक स्थिति के कारण उन्हें किसी गंभीर प्रतिस्पर्धा का सामना नहीं करना पड़ा। दूसरी और तीसरी पीढ़ी में जब उनकी स्थिति और सुदृढ़ हो गई, तो इन समूहों को यह विश्वास हो गया कि उनकी प्रगति का जाति से कुछ भी लेना-देना नहीं है।
उनकी अगली पीढ़ियों की आर्थिक और शैक्षिक पूँजी इतनी है कि उन्हें जीवन में सर्वोत्तम अवसर मिलते रहेंगे। इन समूहों के सार्वजनिक जीवन में जाति का महत्त्व समाप्त हो गया है। यदि वह है भी, तो केवल धार्मिक रीति-रिवाजों अथवा नातेदारी के व्यक्तिगत क्षेत्र तक सीमित है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि नगरीय उच्च जातियों के लिए जाति अपेक्षाकृत अदृश्य हो गई है।
Exam Tips:
a) विकास नीतियों से लाभान्वित समूह शिक्षा और रोज़गार में आगे रहे, यह उत्तर का मुख्य तर्क है।
b) जाति का महत्त्व प्रायः धार्मिक रीति-रिवाजों और नातेदारी के निजी दायरे तक सीमित रह गया है।
c) व्यावसायिक शिक्षा के विज्ञान, आयुर्विज्ञान, प्रौद्योगिकी और प्रबंधन क्षेत्रों का उदाहरण दें।
Question 5: भारत में जनजातियों का वर्गीकरण किस प्रकार किया गया है?
अथवा
भारत में जनजातियों के वर्गीकरण की संक्षेप में चर्चा कीजिए।
अथवा
जनजातियों के अर्जित विशेषकों पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
अथवा
जनजातियों के स्थायी विशेषकों पर प्रकाश डालिए।
अथवा
जनजातीय समाज की स्थायी एवं अर्जित विशेषताएँ बताइए।
अथवा
भाषायी दृष्टि से जनजातियों की कौन-कौन सी श्रेणियाँ हैं?
अथवा
जनजातीय समाज के अर्जित विशेषक क्या हैं?
Answer:
जनजातियों को स्थायी और अर्जित विशेषताओं के आधार पर विभाजित किया जाता है। इन दोनों आधारों का वर्णन इस प्रकार है:
1. स्थायी विशेषक:
भारत में जनजातियाँ अलग-अलग क्षेत्रों में फैली हुई हैं, परंतु कुछ क्षेत्रों में उनकी संख्या काफ़ी अधिक है। लगभग 85% जनजातीय लोग मध्य भारत में रहते हैं, जो पश्चिम में गुजरात और राजस्थान से लेकर पूर्व में पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा तक फैला है। इनकी लगभग 11% जनसंख्या पूर्वोत्तर राज्यों में और 3% से कुछ अधिक शेष भारत में रहती है। पूर्वोत्तर राज्यों में इनकी जनसंख्या सबसे घनी है। असम को छोड़कर वहाँ इनका घनत्व 30% से अधिक है, जबकि अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिज़ोरम और नागालैंड जैसे राज्यों में इनकी जनसंख्या 60% से 95% तक है। देश के शेष भागों में इनकी जनसंख्या बहुत कम है।
(a) भाषा के आधार पर विभाजन:
भाषा के आधार पर जनजातियों को चार श्रेणियों में बाँटा गया है। इनमें से दो श्रेणियों, अर्थात् भारतीय आर्य और द्रविड़ परिवार की भाषाएँ, शेष भारतीय जनसंख्या भी बोलती है। जनजातियों में से लगभग 1% लोग भारतीय आर्य परिवार की भाषाएँ और 3% लोग द्रविड़ परिवार की भाषाएँ बोलते हैं। शेष दो भाषा समूह, आस्ट्रिक और तिब्बती-बर्मी, जनजातीय लोगों द्वारा ही बोले जाते हैं। इनमें से आस्ट्रिक परिवार की भाषाएँ पूर्णतया जनजातीय लोगों द्वारा और तिब्बती-बर्मी परिवार की भाषाएँ 80% से अधिक जनजातीय लोगों द्वारा प्रयुक्त होती हैं।
(b) शारीरिक प्रजातीय आधार:
शारीरिक प्रजातीय दृष्टि से जनजातियों के लोगों को नीग्रिटो, आर्टेलॉयड, द्रविड़ और आर्य श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। भारत की शेष जनसंख्या भी आर्य और द्रविड़ श्रेणियों में आती है।
(c) जनसंख्या के आधार पर:
जनसंख्या के आधार पर जनजातियों में काफ़ी विविधता पाई जाती है। सबसे बड़ी जनजाति की संख्या लगभग 70 लाख है, जबकि सबसे छोटी जनजाति के लोग 100 से भी कम हैं। गोंड, भील, संथाल, ओराँव, मीना, बोडो और मुंडा जनजातियों की जनसंख्या 10 लाख से ऊपर है। ये जनजातियाँ भारत की जनसंख्या का लगभग 8.2% अर्थात् 8.4 करोड़ लोग हैं।
2. अर्जित विशेषक:
अर्जित विशेषताओं के आधार पर जनजातियों को उनकी आजीविका के साधन, या हिंदू समाज में उनके समावेश की सीमा, या दोनों के आधार पर विभाजित किया जा सकता है।
(a) आजीविका के आधार पर:
आजीविका के आधार पर इन्हें मछुआ, खाद्य संग्राहक और शिकारी, भूमि कृषि करने वाले, कृषक, और बागान तथा औद्योगिक कामगार जैसी श्रेणियों में बाँटा जा सकता है। परंतु इनका सबसे प्रभावी वर्गीकरण इस बात पर आधारित है कि हिंदू समाज में किसी जनजाति को कहाँ तक शामिल किया गया है। मुख्यधारा के दृष्टिकोण से जनजातियों को हिंदू समाज में मिली स्थिति के आधार पर भी देखा जा सकता है। कुछ को उच्च स्थान दिया जाता है, परंतु अधिकांश को मुख्यतः निम्न स्थान ही दिया जाता है।
Exam Tips:
a) मध्य भारत में जनजातियों की सबसे अधिक संख्या है, इसका उल्लेख उत्तर में अवश्य करें।
b) भाषा के आधार पर चार श्रेणियाँ होती हैं, इन्हें क्रम से लिखें।
c) शारीरिक प्रजातीय वर्गीकरण में नीग्रिटो, आर्टेलॉयड, द्रविड़ और आर्य श्रेणियों के नाम याद रखें।
d) अर्जित विशेषकों में हिंदू समाज में जनजाति की स्थिति सबसे प्रभावी आधार माना जाता है।
Question 6: जनजातियाँ आदिम समुदाय हैं जो सभ्यता से अछूते रहकर अपना अलग-थलग जीवन व्यतीत करते हैं, इस दृष्टिकोण के विपक्ष में आप क्या साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहेंगे?
Answer:
कुछ विद्वान कहते हैं कि जनजातियों को ऐसे आदिम या मौलिक समाज मानने का कोई आधार नहीं है जो सभ्यता से अछूते रहे हों। उनके अनुसार जनजातियों को वास्तव में एक द्वितीयक परिघटना माना जाना चाहिए, जो पहले से मौजूद राज्यों और जनजातियों जैसे राज्येतर समूहों के बीच शोषण करने वाले और उपनिवेशवादी संपर्क के कारण अस्तित्व में आई। इस प्रकार का संपर्क स्वयं एक जनजातीय विचारधारा को जन्म देता है। नए संपर्क में आए अन्य लोगों से अपने को अलग दिखाने के लिए जनजातीय समूह स्वयं को जनजातीय के रूप में परिभाषित करने लगता है।
Exam Tips:
a) 'आदिम' का अर्थ सभ्यता से पूर्णतया अछूता समाज है, और यही दृष्टिकोण यहाँ चुनौती दिया गया है।
b) 'द्वितीयक परिघटना' से आशय है कि जनजाति की पहचान संपर्क के बाद उभरी।
Question 7: आज जनजातीय पहचानों के लिए जो दावा किया जा रहा है उसके पीछे क्या कारण हैं?
अथवा
समकालीन जनजातीय पहचान की विवेचना कीजिए।
अथवा
जनजातीय पहचान आप क्या समझते हैं?
Answer:
आज के समय में जनजातीय पहचान को बनाए रखने का आग्रह लगातार बढ़ रहा है। इसका एक कारण यह हो सकता है कि जनजातीय समाज के भीतर भी एक मध्य वर्ग का उदय हो चुका है। इस वर्ग के आगे आने के साथ परंपरा, संस्कृति, आजीविका, यहाँ तक कि भूमि और संसाधनों पर नियंत्रण तथा आधुनिकता की परियोजनाओं के लाभों में हिस्से की माँगें भी जनजातियों में अपनी पहचान बनाए रखने के आग्रह का अभिन्न अंग बन गई हैं। इसलिए जनजातियों में उनके मध्य वर्ग के कारण एक नई जागरूकता की लहर आ रही है। यह मध्य वर्ग स्वयं आधुनिक शिक्षा और आधुनिक व्यवसायों के कारण सामने आया है, जिन्हें सरकार की आरक्षण नीतियों से प्रोत्साहन मिला है।
Exam Tips:
a) जनजातीय मध्य वर्ग का उदय आधुनिक शिक्षा और आरक्षण नीतियों से जुड़ा है।
b) भूमि और संसाधनों पर नियंत्रण की माँग पहचान के आग्रह का एक प्रमुख पहलू है।
c) परंपरा और आधुनिकता, दोनों के बीच संतुलन की चुनौती का उल्लेख करें।
Question 8: परिवार के विभिन्न रूप क्या हो सकते हैं?
Answer:
आधुनिक समाज में मुख्य दो प्रकार के परिवार पाए जाते हैं:
(i) एकाकी परिवार:
परिवार का मूल रूप एकाकी परिवार है। इसमें पति-पत्नी और उनके अविवाहित बच्चे रहते हैं। जब बच्चों का विवाह हो जाता है, तो वे अपना नया घर बसा लेते हैं। परिवार के सदस्यों की संख्या भले ही बढ़ जाए, परंतु मौलिक रूप से परिवार एकाकी ही रहता है। इस परिवार में पति और पत्नी को समान स्थिति तथा समान अधिकार प्राप्त होते हैं, और कोई निर्णय लेने से पहले पत्नी तथा बच्चों की राय भी ली जाती है।
(ii) संयुक्त परिवार:
आजकल के नगरीय परिवारों में यह रूप बहुत कम देखने को मिलता है, परंतु ग्रामीण परिवार आज भी प्रायः संयुक्त ही होते हैं। इसमें परिवार की कई पीढ़ियों के सदस्य एक ही छत के नीचे रहते हैं और एक ही रसोई में बना भोजन खाते हैं। परिवार पर सबसे बड़े सदस्य का पूर्ण अधिकार होता है, और वही परिवार की संपत्ति पर पूरा अधिकार रखता है।
Exam Tips:
a) एकाकी परिवार में पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे रहते हैं।
b) संयुक्त परिवार में कई पीढ़ियाँ एक ही छत और एक ही रसोई साझा करती हैं।
c) संयुक्त परिवार में सबसे बड़ा सदस्य परिवार और संपत्ति पर अधिकार रखता है।
Question 9: सामाजिक संरचना में होने वाले परिवर्तन पारिवारिक संरचना में किस प्रकार परिवर्तन ला सकते हैं?
Answer:
यह निश्चित है कि सामाजिक संरचना में होने वाले परिवर्तनों से पारिवारिक संरचना में भारी परिवर्तन होता है। कभी ये परिवर्तन अचानक आते हैं और कभी धीरे-धीरे होते रहते हैं। उदाहरण के तौर पर, अंग्रेज़ों के भारत आने से शासन व्यवस्था में परिवर्तन आया, पश्चिमी शिक्षा का प्रसार हुआ और औद्योगिकीकरण का विकास हुआ, जिससे विभिन्न प्रकार के पेशे सामने आए। लोगों ने काम की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों के संयुक्त परिवारों को छोड़ दिया, वे शहरों में रहने लगे और उन्होंने एकाकी परिवार स्थापित कर लिए। इस प्रकार उपनिवेशवाद से सामाजिक संरचना में परिवर्तन आया, और उसी से पारिवारिक संरचना में भी परिवर्तन आया।
Exam Tips:
a) शहरीकरण और रोज़गार की तलाश ने संयुक्त परिवारों को एकाकी परिवारों में बदलने में मदद की।
b) औद्योगिकीकरण ने नए पेशे उत्पन्न किए, जिनसे परिवार की आर्थिक संरचना बदली।
Question 10: मातृवंश (Matriliny) और मातृतंत्र (Matriarchy) में क्या अंतर है? व्याख्या कीजिए।
Answer:
हमारे समाज में कई प्रकार के परिवार पाए जाते हैं। आवास के आधार पर कुछ समाज पत्नी-स्थानिक और कुछ पति-स्थानिक होते हैं। पत्नी-स्थानिक परिवार में नवविवाहित जोड़ा लड़की के माता-पिता के साथ रहता है, जबकि पति-स्थानिक परिवार में लड़के के माता-पिता के साथ। उत्तराधिकार के नियम के अनुसार, मातृवंशीय समाज में बेटी को माँ से संपत्ति मिलती है, जबकि पितृवंशीय समाज में पुत्र को पिता से।
पितृतंत्रात्मक परिवार में सत्ता और प्रभुत्व पुरुष के पास होता है, जबकि मातृतंत्रात्मक परिवारों में स्त्रियों के पास सत्ता और प्रभुत्व होता है। परंतु मातृतंत्र पितृतंत्र की भाँति कोई आनुभाविक संकल्पना नहीं, बल्कि एक सैद्धांतिक कल्पना है।
मातृतंत्र का कोई मानवशास्त्रीय या ऐतिहासिक प्रमाण नहीं मिलता, अर्थात् ऐसा कोई समाज नहीं है जहाँ स्त्रियों का प्रभुत्व अधिक हो। मातृवंशीय समाजों में स्त्रियाँ अपनी माताओं से उत्तराधिकार में संपत्ति अवश्य प्राप्त करती हैं, परंतु उस पर उनका न तो पूरा अधिकार होता है और न ही सार्वजनिक क्षेत्र में उन्हें निर्णय लेने का अधिकार होता है।
Exam Tips:
a) मातृवंश में वंश और उत्तराधिकार माँ से चलता है, जबकि मातृतंत्र में सत्ता स्त्रियों के हाथ में होती है।
b) पत्नी-स्थानिक और पति-स्थानिक परिवार का अंतर आवास के आधार पर होता है।
c) मातृतंत्र का कोई ठोस ऐतिहासिक प्रमाण नहीं है, इसलिए इसे सैद्धांतिक कल्पना माना जाता है।
Free study material for Sociology
Haryana Board Solutions for Class 12 Sociology Chapter 03 Social Institutions: Continuity and Change
Official Haryana Board Solutions for Chapter 03 Social Institutions: Continuity and Change
Review comprehensive exercise answers for Class 12 Sociology Chapter 03 Social Institutions: Continuity and Change. Fully updated to match current Haryana Board syllabus guidelines, these textbook solutions help students verify their work and maintain accurate study notes.
Step-by-Step Explanations for Chapter 03 Social Institutions: Continuity and Change
Beyond providing final answers, these guides offer step-by-step breakdowns for complex queries in the Class 12 Sociology module. This approach helps students balance theoretical depth with practical problem-solving skills required for Haryana Board exams.
Next Steps in Your Sociology Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 03 Social Institutions: Continuity and Change with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 3 सामाजिक संस्थाएँ : निरन्तरता एवं परिवर्तन is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Sociology are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 3 सामाजिक संस्थाएँ : निरन्तरता एवं परिवर्तन as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Sociology concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 3 सामाजिक संस्थाएँ : निरन्तरता एवं परिवर्तन will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Sociology. You can access HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 3 सामाजिक संस्थाएँ : निरन्तरता एवं परिवर्तन in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Sociology Solutions Chapter 3 सामाजिक संस्थाएँ : निरन्तरता एवं परिवर्तन in printable PDF format for offline study on any device.