Step-by-Step Textbook Solutions for Class 12 Political Science Chapter 01 Challenges of Nation-Building
Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Challenges of Nation-Building tailored for Class 12 learners. Utilizing these Political Science answers ensures thorough preparation and strengthens foundational knowledge before final Haryana Board evaluations.
Download Chapter 01 Challenges of Nation-Building Textbook Solutions PDF
View or download the dedicated Chapter 01 Challenges of Nation-Building solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Political Science.
Question 1: भारत-विभाजन के बारे में निम्नलिखित कौन-सा कथन ग़लत है?
(क) भारत-विभाजन "द्वि-राष्ट्र सिद्धान्त" का परिणाम था।
(ख) धर्म के आधार पर दो प्रान्तों-पंजाब और बंगाल-का बंटवारा हुआ।
(ग) पूर्वी पाकिस्तान और पश्चिमी पाकिस्तान में संगति नहीं थी।
(घ) विभाजन की योजना में यह बात भी शामिल थी कि दोनों देशों के बीच आबादी की अदला-बदली होगी।
Answer:
(घ) विभाजन की योजना में यह बात भी शामिल थी कि दोनों देशों के बीच आबादी की अदला-बदली होगी।
Exam Tips:
a) 3 जून 1947 की विभाजन योजना में आबादी की अदला-बदली का कोई प्रावधान नहीं था, इसे याद रखें।
Question 2: निम्नलिखित सिद्धान्तों के साथ उचित उदाहरणों का मेल करें।
| Column A | Column B |
|---|---|
| (क) धर्म के आधार पर देश की सीमा का निर्धारण | 1. पाकिस्तान और बांग्लादेश |
| (ख) विभिन्न भाषाओं के आधार पर देश की सीमा का निर्धारण | 2. भारत और पाकिस्तान की सीमा का निर्धारण |
| (ग) भौगोलिक आधार पर किसी देश के क्षेत्रों का सीमांकन | 3. झारखण्ड और छत्तीसगढ़ क्षेत्रों का सीमांकन |
| (घ) किसी देश के भीतर प्रशासनिक और राजनीतिक आधार पर क्षेत्रों का सीमांकन | 4. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड |
Answer:
| Column A | Column B |
|---|---|
| (क) धर्म के आधार पर देश की सीमा का निर्धारण | (2) भारत और पाकिस्तान की सीमा का निर्धारण |
| (ख) विभिन्न भाषाओं के आधार पर देश की सीमा का निर्धारण | (1) पाकिस्तान और बांग्लादेश |
| (ग) भौगोलिक आधार पर किसी देश के क्षेत्रों का सीमांकन | (4) हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड |
| (घ) किसी देश के भीतर प्रशासनिक और राजनीतिक आधार पर क्षेत्रों का सीमांकन | (3) झारखण्ड और छत्तीसगढ़ |
Exam Tips:
a) धर्म पर आधारित सीमा का उदाहरण भारत और पाकिस्तान का विभाजन है, इसे पहले पहचानें।
b) झारखण्ड और छत्तीसगढ़ का गठन प्रशासनिक और राजनीतिक आधार पर हुआ, भौगोलिक आधार पर नहीं।
c) हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड पर्वतीय भौगोलिक क्षेत्र हैं, इसलिए वे भौगोलिक आधार के उदाहरण हैं।
Question 3: भारत का कोई समकालीन राजनीतिक नक्शा लीजिए (जिसमें राज्यों की सीमाएं दिखाई गई हों) और नीचे लिखी रियासतों के स्थान चिह्नित कीजिए-
(क) जूनागढ़
(ख) मणिपुर
(ग) मैसूर
(घ) ग्वालियर।
Answer:
नक्शे पर इन रियासतों के स्थान निम्नलिखित हैं-
(क) जूनागढ़: गुजरात के सौराष्ट्र प्रायद्वीप में।
(ख) मणिपुर: उत्तर-पूर्व भारत में, म्यांमार की सीमा के पास।
(ग) मैसूर: दक्षिण भारत में, आज के कर्नाटक राज्य के क्षेत्र में।
(घ) ग्वालियर: मध्य भारत में, आज के मध्य प्रदेश में।
Exam Tips:
a) नक्शे में राज्य की वर्तमान सीमा के साथ रियासत का स्थान अलग रंग या चिह्न से दिखाएँ।
b) मैसूर आज का कर्नाटक है और ग्वालियर आज का मध्य प्रदेश है, यह तुलना अवश्य लिखें।
c) जूनागढ़ सौराष्ट्र प्रायद्वीप में है, इसे गुजरात के भीतर पहचानें।
Question 4: नीचे दो तरह की राय लिखी गई है-
विस्मय: रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने से इन रियासतों की प्रजा तक लोकतन्त्र का विस्तार हुआ।
इंद्रप्रीत: यह बात मैं दावे के साथ नहीं कह सकता। इसमें बल प्रयोग भी हुआ था जबकि लोकतन्त्र में आम सहमति से काम लिया जाता है। देशी रियासतों के विलय और ऊपर के मशवरे के आलोक में इस घटनाक्रम पर आपकी क्या राय है?
Answer:
इस बात में पूर्ण रूप से सच्चाई है कि रियासतों को भारतीय संघ में मिलाने से इन रियासतों की प्रजा तक लोकतन्त्र का विस्तार हुआ, अर्थात् इन रियासतों के लोग अब स्वयं अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने लगे तथा उन्हें अपने विचार व्यक्त करने और सरकार की आलोचना करने का अधिकार भी मिल गया।
यद्यपि कुछ रियासतों (हैदराबाद एवं जूनागढ़) को भारत में मिलाने के लिए कुछ बल प्रयोग किया गया, परन्तु तत्कालीन परिस्थितियों में इन रियासतों पर बल प्रयोग करना आवश्यक था, क्योंकि इन रियासतों ने भारत में शामिल होने से मना कर दिया था और इनकी भौगोलिक स्थिति ऐसी थी कि इससे भारत की एकता एवं अखण्डता को सदैव खतरा बना रहता।
दूसरी महत्त्वपूर्ण बात यह है कि जो बल प्रयोग किया गया, वह इन रियासतों की जनता के विरुद्ध नहीं, बल्कि शासकों के विरुद्ध किया गया। जब ये रियासतें भारत में शामिल हो गईं, तब इन रियासतों के लोगों को भी सभी लोकतान्त्रिक अधिकार प्रदान कर दिए गए।
Exam Tips:
a) उत्तर में दोनों पक्षों की बात रखें और अपनी राय का कारण स्पष्ट करें।
b) हैदराबाद और जूनागढ़ के उदाहरण से बल प्रयोग का संदर्भ समझाएँ।
c) बल प्रयोग शासकों के विरुद्ध था, जनता के विरुद्ध नहीं, यह बिंदु अवश्य लिखें।
d) सभी लोकतान्त्रिक अधिकार विलय के बाद मिलने का उल्लेख करें।
Question 5: नीचे 1947 के अगस्त के कुछ बयान दिए गए हैं जो अपनी प्रकृति में अत्यन्त भिन्न हैं- आज आपने अपने सर पर कांटों का ताज पहना है। सत्ता का आसन एक बुरी चीज़ है। इस आसन पर आपको बड़ा सचेत रहना होगा………. आपको और ज्यादा विनम्र और धैर्यवान बनना होगा……. अब लगातार आपकी परीक्षा ली जाएगी। मोहनदास करमचन्द गांधी ….. भारत आज़ादी की ज़िन्दगी के लिए जागेगा….. हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाएंगे…….. आज दुर्भाग्य के एक दौर का खात्मा होगा और हिन्दुस्तान अपने को फिर से पा लेगा…….. आज हम जो जश्न मना रहे हैं वह एक कदम भर है, सम्भावनाओं के द्वार खुल रहे हैं………. जवाहरलाल नेहरू इन दो बयानों से राष्ट्र निर्माण का जो एजेंडा ध्वनित होता है उसे लिखिए। आपको कौन-सा एजेंडा ऊंचा लग रहा है और क्यों?
Answer:
महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू, दोनों के बयान राष्ट्र निर्माण से संबंधित हैं, परन्तु उनकी प्रकृति पूरी तरह भिन्न है। गांधी जी ने देश के नए शासकों को यह कहकर आगाह किया है कि भारत पर स्वयं शासन करना आसान नहीं होगा, क्योंकि देश में अनेक समस्याएं हैं, जिन्हें हल करना होगा। वहीं पं० नेहरू के बयान में भविष्य के राष्ट्र की कल्पना की गई है, जो आत्म-निर्भर एवं स्वाभिमानी होगा।
हम पं० नेहरू के बयान से अधिक सहमत हैं, क्योंकि उसमें भविष्य के समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र की झलक मिलती है।
Exam Tips:
a) गांधी जी के बयान की चेतावनी और नेहरू के बयान की आशावादी दृष्टि को अलग-अलग लिखें।
b) अपनी पसंद का कारण बयान के शब्दों से जोड़कर लिखें, जैसे "आत्म-निर्भर" और "स्वाभिमानी"।
c) दोनों बयानों के बीच तुलना तालिका के रूप में भी लिखी जा सकती है।
Question 6: भारत को धर्म-निरपेक्ष राष्ट्र बनाने के लिए नेहरू ने किन तर्कों का इस्तेमाल किया? क्या आपको लगता है कि ये केवल भावनात्मक और नैतिक तर्क हैं अथवा इनमें कोई तर्क युक्तिपरक भी है?
Answer:
पं० जवाहरलाल नेहरू जीवन की समस्याओं के प्रति सदैव धर्म-निरपेक्ष दृष्टिकोण रखते थे। उनकी मानसिक प्रवृत्ति वैज्ञानिक थी। उन्होंने रूढ़िगत प्रथाओं तथा परम्पराओं का विरोध किया। वे धर्म को राजनीति से दूर रखना चाहते थे और उनका मानना था कि प्रजातन्त्र तभी सफल हो सकता है जब उसका आधार धर्मनिरपेक्षता हो। उन्हें रहस्यवाद से चिढ़ थी, क्योंकि उसे वे अस्पष्ट तथा पारलौकिक समझते थे। उनका दृष्टिकोण वैज्ञानिक तथा यथार्थवादी था।
उन्होंने आत्मा, जीवन और मृत्यु जैसे आध्यात्मिक विषयों को राज्य के महत्त्व की दृष्टि से नहीं देखा। धर्म-निरपेक्षता के प्रति उनकी गहन निष्ठा थी। उनका विचार था कि राज्य का अपना कोई विशेष धर्म नहीं होना चाहिए, न उसे किसी धर्म विशेष को प्रोत्साहित करना चाहिए और न ही उसका विरोध करना चाहिए। राज्य को सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए और सभी धर्मों को उनके क्षेत्र में पूर्ण स्वतन्त्रता देनी चाहिए।
अपनी आत्मकथा में वे लिखते हैं- "धर्म, विशेषतः एक संगठित धर्म, का जो रूप मैं भारत में तथा अन्यत्र देखता हूँ, वह मुझे भयभीत कर देता है। मैं प्रायः इसकी निन्दा करता हूँ और इसका उन्मूलन कर देना चाहता हूँ।" उनके अनुसार धर्म ने सदैव अंधविश्वास, मतान्धता, कट्टरता, प्रतिक्रियावाद, शोषण तथा निहित स्वार्थों को पुष्ट किया है।
धर्म-निरपेक्षता पर अपने एक भाषण में नेहरू ने कहा था कि भारत एक धर्म-निरपेक्ष राज्य है, इसका अर्थ धर्महीनता नहीं है; इसका अर्थ सभी धर्मों के प्रति समान आदर-भाव तथा सभी व्यक्तियों के लिए समान अवसर है, चाहे कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म का अनुयायी क्यों न हो। इसलिए हमें अपनी संस्कृति के आदर्शमय पहलू को ही सदा ध्यान में रखना चाहिए, जिसका आज के भारत में सबसे अधिक महत्त्व है।
यद्यपि नेहरू धर्म-निरपेक्षता में पूर्ण विश्वास रखते थे, परन्तु वे धर्म-विरोधी या नास्तिक नहीं थे। धर्म शब्द के उच्चतर अर्थ में उन्हें एक अत्यन्त धार्मिक व्यक्ति समझा जा सकता है। उनकी धर्म-सम्बन्धी अवधारणा संकुचित न होकर अत्यधिक विशाल थी। उन्होंने स्वयं कहा था कि वे "कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं हैं, परन्तु किसी वस्तु में विश्वास अवश्य करते हैं जो मनुष्य को उसके सामान्य स्तर से ऊंचा उठाती है और मानव के व्यक्तित्व को आध्यात्मिक गुण तथा नैतिक गहराई का नया प्रमाण प्रदान करती है। हम इसे धर्म या जो चाहें कह सकते हैं।" इसी समझ के साथ वे भारत को धर्म-निरपेक्ष राज्य बनाना चाहते थे।
नेहरू के तर्क केवल भावनात्मक या नैतिक नहीं हैं। उनमें युक्तिपरक तर्क भी है, जैसे धर्म को राजनीति से अलग रखने से सभी नागरिकों को समान अवसर मिलते हैं, और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समाज में रूढ़ियों के स्थान पर तर्क और यथार्थ को आधार बनाया जा सकता है।
Exam Tips:
a) नेहरू के वैज्ञानिक दृष्टिकोण और धर्म-निरपेक्षता की परिभाषा को उत्तर में अलग-अलग लिखें।
b) "सभी धर्मों के प्रति समान आदर और सभी के लिए समान अवसर" वाली परिभाषा परीक्षा में अंक दिलाती है।
c) युक्तिपरक तर्क के लिए राज्य के धर्म-निरपेक्ष होने के व्यावहारिक लाभ लिखें।
d) नेहरू को धर्म-विरोधी न मानने का उल्लेख उत्तर को संतुलित बनाता है।
Question 7: आज़ादी के समय देश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में राष्ट्र निर्माण की चुनौती के लिहाज से दो मुख्य अन्तर क्या थे?
Answer:
आज़ादी के समय देश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में राष्ट्र निर्माण की चुनौती के लिहाज़ से दो मुख्य अन्तर निम्नलिखित थे-
1. पूर्वी क्षेत्र में सांस्कृतिक एवं आर्थिक संतुलन की समस्या थी, जबकि पश्चिमी क्षेत्र में विकास की चुनौती थी।
2. पूर्वी क्षेत्र में भाषायी समस्या अधिक थी, जबकि पश्चिमी क्षेत्र में धार्मिक एवं जातिवादी समस्याएं अधिक थीं।
Exam Tips:
a) दोनों अंतर "पूर्वी क्षेत्र में ... जबकि पश्चिमी क्षेत्र में ..." के रूप में लिखें, इससे तुलना स्पष्ट होती है।
b) भाषायी समस्या को पूर्वी क्षेत्र की प्रमुख चुनौती के रूप में पहचानें।
Question 8: राज्य पुनर्गठन आयोग का काम क्या था? इसकी प्रमुख सिफ़ारिश क्या थी?
Answer:
राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना सन् 1953 में की गई थी। इस आयोग का मुख्य कार्य राज्यों के सीमांकन के विषय पर विचार करना था। आयोग ने सिफ़ारिश की कि राज्यों की सीमाओं का निर्धारण वहां बोली जाने वाली भाषा के आधार पर होना चाहिए।
Exam Tips:
a) आयोग की स्थापना का वर्ष 1953 और उसका कार्य (राज्यों का सीमांकन) लिखें।
b) आयोग की मुख्य सिफ़ारिश भाषा के आधार पर राज्यों का गठन थी, यह अवश्य लिखें।
Question 9: कहा जाता है कि राष्ट्र एक व्यापक अर्थ में 'कल्पित समुदाय' होता है और सर्वसामान्य विश्वास, इतिहास, राजनीतिक आकांक्षा और कल्पनाओं से एकसूत्र में बंधा होता है। उन विशेषताओं की पहचान करें जिनके आधार पर भारत एक राष्ट्र है?
Answer:
भारतीय राष्ट्र की निम्नलिखित विशेषताएं हैं-
1. सामान्य मातृभूमि:
प्रत्येक मनुष्य को अपनी मातृभूमि, अर्थात् अपने जन्म-स्थान से प्यार होना स्वाभाविक है। एक ही स्थान या प्रदेश पर जन्म लेने वाले व्यक्ति मातृभूमि के प्रेम के कारण आपस में एक भावना से बंध जाते हैं। भारत से लाखों सिक्ख इंग्लैंड, कनाडा आदि देशों में गए हुए हैं, परन्तु मातृभूमि के प्रेम के कारण वे स्वयं को सदा भारतीय राष्ट्रीयता का अंग मानते हैं।
2. भौगोलिक एकता:
भौगोलिक एकता से भी राष्ट्रवाद का विकास होता है। जब मनुष्य कुछ समय तक एक निश्चित प्रदेश में रहता है, तो उसे उस प्रदेश से प्रेम हो जाता है, और यदि उसका जन्म भी उसी प्रदेश में हुआ हो तो यह प्रेम और तीव्र हो जाता है। खानाबदोश कबीलों में राष्ट्रीय भावनाएं उत्पन्न नहीं होतीं, क्योंकि वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर घूमते रहते हैं।
3. सामान्य इतिहास:
सामान्य इतिहास भी भारतीय राष्ट्र का महत्त्वपूर्ण तत्त्व है। जिन लोगों का सामान्य इतिहास होता है, उनमें एकता की भावना का आना स्वाभाविक है।
4. सामान्य हित:
यदि लोगों के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा धार्मिक हित समान हों, तो उनमें एकता की भावना उत्पन्न होना स्वाभाविक है। 18वीं शताब्दी में अपने आर्थिक हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के विभिन्न राज्य आपस में संगठित हो गए और उन्होंने स्वतन्त्रता की घोषणा कर दी।
5. सामान्य राजनीतिक आकांक्षाएं:
स्वतन्त्रता की भावना और अपनी सरकार की इच्छा प्रत्येक व्यक्ति में होती है। जब लोगों के समूह में विदेशी शासन को समाप्त करने की भावना होती है, तो राष्ट्रीयता की भावना उत्पन्न होती है। भारत अंग्रेज़ों के अधीन था, परन्तु स्वतन्त्रता की इच्छा इतनी प्रबल हुई कि विभिन्न धर्मों और भाषाओं के लोग भी इकट्ठे होकर एक राष्ट्रीयता में बंध गए और स्वतन्त्रता की लड़ाई लड़ी। आज भी भारतीयों में राष्ट्रीयता की भावना का एक कारण राजनीतिक आकांक्षाएं हैं।
6. लोक इच्छा:
भारतीय राष्ट्र में एक अन्य महत्त्वपूर्ण तत्त्व लोगों की राष्ट्रवादी बनने की इच्छा है। मैज़िनी ने लोक इच्छा को राष्ट्र का आधार बताया है।
Exam Tips:
a) छह विशेषताएं अलग-अलग शीर्षक के साथ लिखें, इससे उत्तर व्यवस्थित लगता है।
b) सामान्य मातृभूमि और भौगोलिक एकता के बीच का अंतर स्पष्ट करें।
c) स्वतंत्रता संग्राम का उदाहरण सामान्य राजनीतिक आकांक्षाओं को समझाने में सहायक है।
d) मैज़िनी का उल्लेख "लोक इच्छा" के समर्थन में करें।
Question 10: नीचे लिखे अवतरण को पढ़िए और इसके आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए- राष्ट्र निर्माण के इतिहास के लिहाज से सिर्फ़ सोवियत संघ में हुए प्रयोगों की तुलना भारत से की जा सकती है। सोवियत संघ में भी विभिन्न और परस्पर अलग-अलग जातीय समूह, धर्म, भाषाई समुदाय और सामाजिक वर्गों के बीच एकता का भाव कायम करना पड़ा। जिस पैमाने पर यह काम हुआ, चाहे भौगोलिक पैमाने के लिहाज़ से देखें या जनसंख्यागत वैविध्य के लिहाज़ से, वह अपने आप में बहुत व्यापक कहा जाएगा। दोनों ही जगह राज्य को जिस कच्ची सामग्री से राष्ट्र निर्माण की शुरुआत करनी थी वह समान रूप से दुष्कर थी। लोक धर्म के आधार पर बंटे हुए और कर्ज तथा बीमारी से दबे हुए थे। -रामचन्द्र गुहा
Question 10 (क): यहां लेखक ने भारत और सोवियत संघ के बीच जिन समानताओं का उल्लेख किया है, उनकी एक सूची बनाइए। इनमें से प्रत्येक के लिए भारत से एक उदाहरण दीजिए।
Answer:
भारत और सोवियत संघ दोनों में निम्नलिखित समानताएं पाई जाती हैं-
1. जातीय समूह: भारत में अनेक जातीय समूह हैं, जैसे भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों के विभिन्न जनजातीय समूह।
2. धर्म: भारत में हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध और जैन धर्म के अनुयायी रहते हैं।
3. भाषाई समुदाय: भारत में हिन्दी, बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी आदि अनेक भाषाएं बोली जाती हैं।
4. सामाजिक वर्ग: भारत में जाति, आर्थिक स्थिति और ग्रामीण-शहरी आधार पर विभिन्न सामाजिक वर्ग पाए जाते हैं।
Exam Tips:
a) चार समानताओं को क्रम से लिखें और हर एक के साथ भारत का उदाहरण दें।
b) "जातीय समूह" और "धर्म" को अलग-अलग बिंदु के रूप में लिखें, क्योंकि दोनों अलग अवधारणाएं हैं।
c) भाषाई उदाहरण में कम से कम तीन भाषाओं के नाम लिखें।
d) सामाजिक वर्ग के उदाहरण में जाति या आर्थिक वर्ग का उल्लेख करें।
Question 10 (ख): लेखक ने यहां भारत और सोवियत संघ में चली राष्ट्र निर्माण की प्रक्रियाओं के बीच की असमानता का उल्लेख नहीं किया है। क्या आप दो असमानताएं बता सकते हैं?
Answer:
(i) सोवियत संघ में साम्यवादी आधार पर राष्ट्र निर्माण हुआ, जबकि भारत में लोकतान्त्रिक समाजवादी आधार पर राष्ट्र निर्माण हुआ।
(ii) सोवियत संघ ने राष्ट्र निर्माण के लिए आत्म-निर्भरता का सहारा लिया, जबकि भारत ने कई तरह से बाहरी सहायता से राष्ट्र निर्माण का कार्य पूरा किया।
Exam Tips:
a) पहली असमानता में राजनीतिक व्यवस्था (साम्यवाद बनाम लोकतंत्र) की तुलना लिखें।
b) दूसरी असमानता में आत्म-निर्भरता बनाम विदेशी सहायता का अंतर स्पष्ट करें।
Question 10 (ग): अगर पीछे मुड़कर देखें तो आप क्या पाते हैं? राष्ट्र निर्माण के इन दो प्रयोगों में किसने बेहतर काम किया और क्यों?
Answer:
पीछे मुड़कर देखने पर पता चलता है कि भारत में किए गए राष्ट्र निर्माण के प्रयोग बेहतर रहे। भारत ने लोकतांत्रिक ढांचे को बनाए रखते हुए विविधता के बावजूद एकता और अखण्डता को सुरक्षित रखा। इसके विपरीत, 1991 में सोवियत संघ के विघटन ने उसके राष्ट्र निर्माण के प्रयोगों पर प्रश्नचिह्न लगा दिया।
Exam Tips:
a) "भारत बेहतर रहा" लिखने के साथ उसका कारण अवश्य दें।
b) सोवियत संघ का विघटन वर्ष 1991 है, इसे सही लिखें।
c) लोकतांत्रिक ढांचे और विविधता में एकता का उल्लेख उत्तर का मुख्य बिंदु है।
Free study material for Political Science
Free Haryana Board Textbook Explanations: Class 12 Political Science Chapter 01 Challenges of Nation-Building
Official Haryana Board Solutions for Chapter 01 Challenges of Nation-Building
Explore reliable textbook solutions for Chapter 01 Challenges of Nation-Building tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Political Science.
Step-by-Step Explanations for Chapter 01 Challenges of Nation-Building
Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 01 Challenges of Nation-Building concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.
Next Steps in Your Political Science Revision
These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 01 Challenges of Nation-Building with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.
FAQs
The complete and updated HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 1 राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.
Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 1 राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.
Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 1 राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ will help students to get full marks in the theory paper.
Yes, we provide bilingual support for Class 12 Political Science. You can access HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 1 राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ in both English and Hindi medium.
Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Political Science Solutions Chapter 1 राष्ट्र निर्माण की चुनौतियाँ in printable PDF format for offline study on any device.