HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया

Download Haryana Board Solutions for Class 12 Political Science Chapter 05 Contemporary South Asia

Access comprehensive textbook solutions for Chapter 05 Contemporary South Asia using the official curriculum guides for Class 12 Political Science. Designed to align with the 2026-27 Haryana Board standards, these detailed answers help students reinforce core academic concepts.

Access Haryana Board Solutions and Answers

View or download the dedicated Chapter 05 Contemporary South Asia solution resource below. Engaging with these textbook answers under focused study conditions ensures continuous academic progress and mastery of the 2026-27 curriculum for Political Science.

निबन्धात्मक प्रश्न

Question 1: पाकिस्तान एवं नेपाल में लोकतन्त्रीकरण एवं इसके उलटाव की चर्चा करें।

Answer:

पाकिस्तान एवं नेपाल दक्षिण एशिया के दो महत्त्वपूर्ण देश हैं। इन देशों का दुर्भाग्य यह रहा है कि यहाँ कभी भी लम्बे समय तक लोकतन्त्र कायम नहीं रह पाया है। लोकतन्त्र की स्थापना के कुछ वर्षों के बाद ही इन दोनों देशों में क्रमशः सैनिक तानाशाही एवं राजशाही कायम हो जाती है।

1. पाकिस्तान में लोकतन्त्रीकरण एवं इसके उलटाव (Democratisation and its reversals in Pakistan):
1947 में पाकिस्तान के निर्माण के समय लोकतान्त्रिक पद्धति में विश्वास जताया गया, परन्तु शीघ्र ही इस प्रक्रिया में बाधा पहुँची, जब अयूब खान ने पाकिस्तान में सैनिक तानाशाही लागू कर दी। तब से वर्तमान समय तक पाकिस्तान में लोकतन्त्र कभी सफलतापूर्वक कायम नहीं रह पाया। अयूब खान के बाद याह्या खान तथा जिया-उल-हक ने पाकिस्तान में सैनिक तानाशाही को बनाए रखा। पाकिस्तान में लोकतन्त्र को कुछ हद तक सफलता 1990 के दशक में मिली, जब पहले नवाज़ शरीफ तथा बाद में बेनज़ीर भुट्टो ने लोकतान्त्रिक ढंग से चुनाव जीतकर अपनी-अपनी सरकारें बनाईं।

इन दोनों सरकारों के बनने से यह आशा बँधने लगी थी कि पाकिस्तान अब लोकतन्त्र के मार्ग पर बिना किसी बाधा के चलता रहेगा, परन्तु यह आशा ज़्यादा समय तक कायम नहीं रह पाई, क्योंकि अक्तूबर 1999 में पाकिस्तानी सेना के जनरल परवेज़ मुशर्रफ ने नवाज़ शरीफ सरकार को हटाकर सत्ता अपने हाथों में ले ली। परवेज़ मुशर्रफ ने लोकतान्त्रिक ढाँचे को समाप्त करके सम्पूर्ण शक्तियाँ अपने हाथों में ले लीं। उनके द्वारा समय-समय पर दिए गए बयानों से पता चलता है कि वह लम्बे समय तक पाकिस्तान के शासक बने रहना चाहते थे।

2007 के अन्त में मुशर्रफ ने सेना प्रमुख का पद छोड़ा तथा जनवरी 2008 में चुनाव करवाने की घोषणा की, परन्तु दिसम्बर 2007 में बेनज़ीर भुट्टो की एक चुनाव रैली में हत्या कर दी गई। इससे पाकिस्तान में पुनः लोकतन्त्र की बहाली को ज़ोरदार झटका लगा। जनवरी में होने वाले चुनाव 18 फरवरी 2008 को करवाए गए। इन चुनावों में मुस्लिम लीग और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी को संयुक्त रूप से बहुमत प्राप्त हुआ तथा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता सैयद यूसुफ रज़ा गिलानी को प्रधानमन्त्री बनाया गया।

18 अगस्त 2008 को परवेज़ मुशर्रफ ने लगातार बढ़ते दबाव के कारण राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र दे दिया। 6 सितम्बर 2008 को पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति का चुनाव हुआ, जिसमें पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता आसिफ अली ज़रदारी भारी बहुमत से राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। इस प्रकार जनवरी 2008 से सितम्बर 2008 तक पाकिस्तान में पुनः लोकतन्त्र स्थापित करने की प्रक्रिया चलती रही। अब पाकिस्तानी राजनीतिक दलों और नेताओं पर यह दायित्व है कि वे अपने यहाँ लोकतान्त्रिक जड़ों को और मज़बूत करें।

2. नेपाल में लोकतन्त्रीकरण एवं इसके उलटाव (Democratisation and its reversals in Nepal):
नेपाल भारत का एक महत्त्वपूर्ण पड़ोसी देश है। नेपाल में भी समय-समय पर लोकतन्त्र की स्थापना की गई, परन्तु वहाँ प्रायः लोकतन्त्र का उलटाव होता रहा है। 1959 में नेपाल में लोकतान्त्रिक व्यवस्था की स्थापना की गई, परन्तु 1962 में नेपाल नरेश महेन्द्र ने लोकतान्त्रिक व्यवस्था को समाप्त करके शासन सत्ता पर अपना अधिकार जमा लिया। नेपाल में लोकतान्त्रिक व्यवस्था की स्थापना के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों, छात्र संघों और श्रम संगठनों ने निरन्तर आन्दोलन जारी रखे। अन्ततः 1991 में नेपाल में पुनः लोकतान्त्रिक सरकार की स्थापना हुई।

परन्तु इस बार भी नेपाल में लोकतान्त्रिक व्यवस्था स्थिर होकर कार्य नहीं कर पाई। इसी दौरान नेपाल नरेश वीरेन्द्र एवं उनके परिवार की अज्ञात परिस्थितियों में सामूहिक हत्या कर दी गई। राजा वीरेन्द्र के पश्चात् उनके भाई ज्ञानेन्द्र नेपाल नरेश बने। इनके समय में नेपाल में लोकतन्त्र ठीक तरह से नहीं चल पाया तथा इन्होंने संसद् को भंग करके शासन की सभी शक्तियाँ अपने हाथ में ले लीं, जिसके विरोध में नेपाल में व्यापक आन्दोलन हुए। अन्ततः अप्रैल 2006 में नेपाल नरेश को आपातकाल की घोषणा वापस लेनी पड़ी। संसद् को पुनः बहाल करना पड़ा तथा गिरिजा प्रसाद कोइराला को देश का प्रधानमन्त्री नियुक्त किया गया।

नेपाल के सात राजनीतिक दलों ने मिलकर नए संविधान की रचना की तथा 28 मई 2008 को पिछले 240 वर्षों से चले आ रहे राजतन्त्र को सदैव के लिए समाप्त कर दिया। 15 अगस्त 2008 को संविधान सभा में प्रधानमन्त्री के निर्वाचन के लिए चुनाव हुआ, जिसमें सी०पी०एन० (माओवादी) के नेता पुष्प कमल दहल ‘प्रचण्ड’ प्रधानमन्त्री चुने गए। प्रचण्ड राजशाही समाप्त होने के पश्चात् नेपाल के प्रथम प्रधानमन्त्री बने। परन्तु मई 2009 में प्रचण्ड ने पद से त्यागपत्र दे दिया। उनके स्थान पर सी०पी०एन०-यू०एम०एल० गठबन्धन ने माधव कुमार नेपाल को प्रधानमन्त्री बनाया। माओवादियों के विरोध के कारण माधव कुमार नेपाल को जून 2010 में पद से त्यागपत्र देना पड़ा।

नेपाल में नवम्बर 2013 में लोकतान्त्रिक ढंग से चुनाव हुए। इन चुनावों के परिणामों के आधार पर नेपाली कांग्रेस पार्टी के नेता श्री सुशील कोइराला नेपाल के प्रधानमन्त्री बने। 20 सितम्बर 2015 को संविधान लागू किया गया। यद्यपि वर्तमान समय में नेपाल में लोकतान्त्रिक व्यवस्था बहाल हुई है, परन्तु इसे लम्बे समय तक बनाए रखने की आवश्यकता है।

Exam Tips:

a) पाकिस्तान में सैनिक शासन के नेताओं अयूब खान, याह्या खान और जिया-उल-हक के नाम क्रम से लिखें।
b) परवेज़ मुशर्रफ का अक्तूबर 1999 का सत्ता-परिवर्तन और उनका 18 अगस्त 2008 का त्यागपत्र अलग-अलग लिखें।
c) नेपाल में 1962 के उलटाव और 2006 के आपातकाल की वापसी का उल्लेख करें।
d) नेपाल का राजतन्त्र 28 मई 2008 को समाप्त हुआ, इसे उत्तर के अन्त में लिखें।

 

Question 2: भारत और श्रीलंका के बीच सहयोग और विवाद के क्षेत्रों का परीक्षण कीजिए।
अथवा
भारत के श्रीलंका के साथ पारस्परिक सम्बन्धों का वर्णन कीजिए।

Answer:

भारत और श्रीलंका के सम्बन्ध लगभग दो हज़ार वर्षों से अधिक पुराने हैं। भारत पर ब्रिटिश शासन स्थापित होने पर श्रीलंका भी इंग्लैंड के अधीन हो गया। 1962 में जब चीन ने भारत पर आक्रमण किया, तब श्रीलंका ने भारत का समर्थन नहीं किया, जिससे भारतीयों की भावना को ठेस पहुँची। यद्यपि तब से अब तक दोनों के बीच सम्बन्धों में परिवर्तन आया है और सम्बन्ध सुधरे हैं, फिर भी दोनों देशों के बीच कुछ विषयों पर मतभेद पाया जाता है। दोनों देशों के बीच पाए जाने वाले विवाद और सहयोग का वर्णन इस प्रकार है:

विवाद के विषय

1. श्रीलंका में भारतीय वंशजों की समस्या:
भारत और श्रीलंका में तनाव का कारण श्रीलंका में बसे लाखों भारतीयों की समस्या रही है। श्रीलंका की स्वतन्त्रता के समय लगभग 10 लाख भारतीय मूल के नागरिक वहाँ रह रहे थे। श्रीलंका में 1949 में नागरिकता अधिनियम पास कर दिया गया। लगभग सभी भारतीय मूल के निवासियों (8.2 लाख) ने इस अधिनियम के अन्तर्गत नागरिकता के लिए प्रार्थना की, परन्तु अक्तूबर 1964 तक केवल एक लाख 34 हजार व्यक्तियों को ही नागरिकता प्राप्त हुई। श्रीलंका सरकार ने जिन भारतीयों को नागरिकता प्रदान नहीं की थी, उन्हें तुरन्त भारत चले जाने के लिए कहा। परन्तु श्रीलंका सरकार का कहना था कि जो व्यक्ति कई पीढ़ियों से वहाँ रहे हैं, उन्हें निकालना गलत है, और वे वहीं के नागरिक हैं, न कि भारत के। यह समस्या अब भी पूरी तरह से हल नहीं हुई है।

2. तमिल समस्या:
भारत और श्रीलंका के सम्बन्धों में तनाव का एक महत्त्वपूर्ण कारण तमिल समस्या है। 1984 में यह समस्या इतनी गम्भीर हो गई कि दोनों देशों के सम्बन्धों में काफ़ी तनाव रहा। तमिल समस्या से निपटने के लिए प्रधानमन्त्री राजीव गांधी ने शान्ति सेना भी भेजी। लेकिन आज भी यह समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। मार्च 1990 में श्रीलंका से कई हज़ार तमिल शरणार्थी भारत आए, और इन शरणार्थियों की समस्या आज भी बनी हुई है।

सहयोग के विषय

1. कच्चातीवु द्वीप:
कच्चातीवु द्वीप की समस्या को हल करने के लिए जून 1974 में दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ, जिसके अनुसार कच्चातीवु द्वीप श्रीलंका को दे दिया गया।

2. संयुक्त आयोग की स्थापना:
दोनों देशों के विदेश मन्त्रियों ने जुलाई 1991 में संयुक्त आयोग के गठन के समझौते पर हस्ताक्षर किए। 17 फरवरी 1992 को संयुक्त आयोग की दो दिवसीय बैठक के बाद भारत और श्रीलंका ने व्यापार, आर्थिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आपसी सहयोग का दायरा बढ़ाने का फ़ैसला किया।

3. द्विपक्षीय मुक्त व्यापार क्षेत्र:
दिसम्बर 1998 में श्रीलंका की राष्ट्रपति चन्द्रिका कुमारतुंगा और भारतीय प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के बीच दोनों देशों के मध्य एक मुक्त व्यापार क्षेत्र स्थापित करने का समझौता हुआ। इस समझौते से जहाँ दोनों देशों का व्यापार बढ़ेगा, वहीं इनके आपसी सम्बन्ध भी मज़बूत होंगे। जून 2002 में श्रीलंका के प्रधानमन्त्री श्री रानिल विक्रमसिंघे चार दिन की सरकारी यात्रा पर भारत आए। इस यात्रा के दौरान भारत ने श्रीलंका को 3 लाख टन गेहूँ उपलब्ध कराने की पेशकश की और भारतीय उत्पादों की खरीद के लिए 10 करोड़ डॉलर की साख सुविधा की सहमति भी प्रदान की। इससे दोनों देशों के सम्बन्धों में सहयोग उत्पन्न हुआ।

2 जून 2005 को श्रीलंका की राष्ट्रपति चन्द्रिका कुमारतुंगा भारत यात्रा पर आईं और उन्होंने भारतीय प्रधानमन्त्री डॉ० मनमोहन सिंह से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय महत्त्व के मुद्दों पर बातचीत की। अगस्त 2008 में डॉ० मनमोहन सिंह 15वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने के लिए श्रीलंका गए। इस यात्रा के दौरान उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे से मुलाकात की और लिट्टे की समस्या सहित द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। जून 2011 में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे भारत यात्रा पर आए तथा दोनों ने सुरक्षा और विकास से सम्बन्धित सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मई 2014 में भारतीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे भारत आए।

मार्च 2015 में भारतीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका की यात्रा की और श्रीलंका के लोगों को वीज़ा ऑन अराइवल देने की घोषणा की। अक्तूबर 2016 में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए। मई 2017 में श्री नरेन्द्र मोदी ने फिर श्रीलंका की यात्रा की। अक्तूबर 2018 में श्रीलंका के प्रधानमन्त्री ने भारत की यात्रा की, जिसमें दोनों देशों ने बुनियादी स्तर के कार्यक्रमों को गति देने पर सहमति प्रकट की। जून 2019 में श्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीलंका की यात्रा की, जिसमें द्विपक्षीय व्यापार, क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद पर चर्चा हुई। नवम्बर 2019 में श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने भारत की यात्रा की। फरवरी 2020 में श्रीलंका के प्रधानमन्त्री ने भारत की यात्रा की, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग और सुरक्षा पर बातचीत हुई।

Exam Tips:

a) श्रीलंका के भारतीय वंशजों की नागरिकता समस्या को विवाद के पहले बिन्दु के रूप में लिखें।
b) कच्चातीवु द्वीप (1974) और मुक्त व्यापार समझौता (1998) को सहयोग के बिन्दुओं में अलग लिखें।
c) दिसम्बर 1998 का मुक्त व्यापार समझौता और 2019 की मोदी यात्रा की तिथियाँ याद रखें।
d) विवाद और सहयोग दोनों पक्षों को अलग शीर्षकों में लिखें, ताकि उत्तर सन्तुलित लगे।

 

Question 3: भारत तथा पाकिस्तान के सम्बन्धों का परीक्षण कीजिए।

Answer:

15 अगस्त 1947 को भारत स्वतन्त्र हुआ, परन्तु साथ ही भारत का विभाजन भी हुआ और पाकिस्तान का जन्म हुआ। पाकिस्तान का जन्म ब्रिटिश शासकों की ‘फूट डालो और शासन करो’ की नीति का परिणाम था। पाकिस्तान भारत का पड़ोसी देश है, जिसके कारण भारत-पाक सम्बन्धों का विशेष महत्त्व है। विस्थापितों, सम्पत्ति, देशी रियासतों की संवैधानिक स्थिति, नहरी पानी, सीमा-निर्धारण, वित्तीय और व्यापारिक समायोजन, तथा जूनागढ़, हैदराबाद, कश्मीर और कच्छ के विवादों को लेकर दोनों देशों में युद्ध होते रहे हैं और तनावपूर्ण स्थिति बनी रही है।

कश्मीर विवाद (Kashmir Controversy):
स्वतन्त्रता से पूर्व कश्मीर भारत के उत्तर-पश्चिमी कोने में स्थित एक देशी रियासत थी। पाकिस्तान ने पश्चिमी सीमा प्रान्त के कबाइली लोगों (Tribesmen) को प्रेरणा और सहायता देकर कश्मीर पर आक्रमण करवा दिया। इस पर जम्मू-कश्मीर के राजा हरि सिंह ने 22 अक्तूबर 1947 को कश्मीर को भारत में शामिल करने की प्रार्थना की। 27 अक्तूबर को भारत सरकार ने इस प्रार्थना को स्वीकार कर लिया। भारत ने पाकिस्तान से कबाइलियों को मार्ग न देने के लिए कहा, परन्तु पाकिस्तान पूरी सहायता देता रहा। इस पर लॉर्ड माउंटबेटन के परामर्श पर भारत सरकार ने 1 जनवरी 1948 को संयुक्त राष्ट्र चार्टर की 34वीं और 38वीं धारा के अनुसार सुरक्षा परिषद् से पाकिस्तान के विरुद्ध शिकायत की और अनुरोध किया कि वह पाकिस्तान को आक्रमणकारियों की सहायता बन्द करने को कहे।

कश्मीर और संयुक्त राष्ट्र:
परन्तु सुरक्षा परिषद् कश्मीर विवाद का कोई समाधान करने में असफल रही। 21 अप्रैल 1948 को सुरक्षा परिषद् ने भारत और पाकिस्तान के लिए संयुक्त राष्ट्र भारत-पाक आयोग (U.N.C.I.P.) की नियुक्ति की और 1 जनवरी 1949 को कश्मीर में युद्ध-विराम हो गया।

सन् 1965 का पाक आक्रमण:
सन् 1965 में भारत को दो बार पाकिस्तान के आक्रमण का शिकार होना पड़ा, पहली बार अप्रैल में कच्छ के रणक्षेत्र में और दूसरी बार सितम्बर में कश्मीर में। सितम्बर 1965 में पाकिस्तानी सेनाओं ने अन्तर्राष्ट्रीय सीमा का उल्लंघन करके छम्ब क्षेत्र पर आक्रमण कर दिया। अन्त में सुरक्षा परिषद् के 20 सितम्बर के प्रस्ताव का पालन करते हुए दोनों पक्षों ने 22-23 सितम्बर की सुबह 3:30 बजे युद्ध बन्द कर दिया। इस समय तक भारतीय सेनाएँ लाहौर के दरवाज़े तक पहुँच चुकी थीं।

ताशकन्द समझौता:
10 जनवरी 1966 को सोवियत संघ के प्रधानमन्त्री श्री कोसिगन के प्रयत्न से दोनों देशों में ताशकन्द समझौता हो गया, जिसके द्वारा भारत के प्रधानमन्त्री और पाकिस्तान के राष्ट्रपति इस बात पर सहमत हो गए कि दोनों देशों के सभी सशस्त्र सैनिक 25 फरवरी 1966 से पूर्व उस स्थान पर वापस बुला लिए जाएँगे, जहाँ वे 5 अगस्त 1965 से पूर्व थे, तथा दोनों पक्ष युद्ध-विराम रेखा पर युद्ध-विराम शर्तों का पालन करेंगे।

1971 का युद्ध:
1969 में अयूब खाँ के हाथ से सत्ता निकलकर जनरल याह्या खाँ के हाथों में आ गई। याह्या खाँ ने भारत के साथ अमैत्रीपूर्ण नीति का अनुसरण किया। 1971 में पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) की जनता ने याह्या खाँ की तानाशाही के विरुद्ध स्वतन्त्रता का आन्दोलन आरम्भ कर दिया। याह्या खाँ ने आन्दोलन को कुचलने के लिए सैनिक शक्ति का प्रयोग किया। भारत ने बांग्लादेश के मुक्ति संघर्ष में उसका साथ दिया। मुक्ति संघर्ष के समय लगभग एक करोड़ शरणार्थियों को भारत में आना पड़ा, जिससे भारत की आर्थिक व्यवस्था पर बड़ा बोझ पड़ा।

पाकिस्तान ने 3 दिसम्बर 1971 को भारत पर आक्रमण कर दिया। भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का निश्चय किया और उसके आक्रमण का डटकर मुकाबला किया। 5 दिसम्बर को श्रीमती इन्दिरा गांधी ने भारतीय संसद् में बांग्लादेश गणराज्य के उदय की सूचना दी। 16 दिसम्बर 1971 को ढाका में जनरल नियाज़ी ने आत्मसमर्पण के दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर कर दिए और लगभग 1 लाख सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।

शिमला सम्मेलन:
2 जुलाई 1972 को दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ, जो शिमला समझौते के नाम से प्रसिद्ध हुआ। शिमला समझौते के पश्चात् द्विपक्षीय वार्तालाप के सिद्धान्तों को प्रोत्साहन दिया गया। मार्च 1977 में जनता सरकार की स्थापना के पश्चात् भारत-पाक सम्बन्धों में और सुधार हुआ।

श्रीमती गांधी सरकार और भारत-पाक सम्बन्ध:
श्रीमती इन्दिरा गांधी ने जनवरी 1980 में प्रधानमन्त्री बनने पर भारत-पाक सम्बन्धों को सुधारने पर बल दिया, परन्तु सोवियत सेना के अफ़गानिस्तान में होने से स्थिति काफ़ी ख़राब हो गई। जनवरी-फरवरी 1982 में पाकिस्तान के विदेश मन्त्री आगा शाही भारत आए और उन्होंने युद्ध-वर्जन सन्धि का प्रस्ताव रखा, जिस पर श्रीमती इन्दिरा गांधी ने भारत-पाक में सहयोग बढ़ाने के लिए संयुक्त आयोग की स्थापना का सुझाव दिया।

राजीव गांधी सरकार और सहयोग के प्रयास:
1985 में भारत और पाकिस्तान के कई मन्त्रियों और अधिकारियों की एक-दूसरे के देशों में यात्राएँ हुईं। व्यापार, कृषि, विज्ञान, तकनीकी और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए कुछ समझौते भी हुए। प्रधानमन्त्री राजीव गांधी 29 दिसम्बर 1988 को दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पाकिस्तान गए और वहाँ पाकिस्तान की प्रधानमन्त्री बेनज़ीर भुट्टो से भारत-पाक सम्बन्धों पर बातचीत हुई। 31 दिसम्बर 1988 को भारत और पाकिस्तान ने आपसी सम्बन्ध सद्भावनापूर्ण बनाने के उद्देश्य से शिमला समझौते के करीब 16 वर्ष बाद तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें एक-दूसरे के परमाणु संयन्त्रों पर आक्रमण न करने सम्बन्धी समझौता अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय मोर्चा सरकार और भारत-पाक सम्बन्ध:
दिसम्बर 1989 में वी० पी० सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय मोर्चा की सरकार बनी। इस सरकार के अल्पकालीन कार्यकाल में भारत-पाक सम्बन्धों में कोई उल्लेखनीय प्रगति नहीं हुई।

नरसिम्हा राव की सरकार और भारत-पाक सम्बन्ध:
राष्ट्रमण्डल शिखर सम्मेलन में भाग लेने आए भारत और पाक के प्रधानमन्त्रियों ने 17 अक्तूबर 1991 को हरारे में बातचीत की। 1 जनवरी 1992 को भारत और पाकिस्तान द्वारा यह समझौता लागू कर दिया गया, जिससे एक-दूसरे के आणविक ठिकानों और सुविधाओं पर हमला न करने की व्यवस्था की गई। पाक परमाणु कार्यक्रम से चिन्तित होकर भारत ने भी मई 1998 में पाँच परमाणु परीक्षण किए, जिसके मुकाबले में पाकिस्तान ने छह परमाणु परीक्षण किए।

बस सेवा और लाहौर घोषणा:
17 फरवरी 1999 को भारत और पाकिस्तान ने नई दिल्ली और लाहौर के बीच बस सेवा प्रारम्भ करने के लिए एक समझौता किया। 20 फरवरी 1999 को भारत-पाक सम्बन्धों में एक नया अध्याय उस समय खुला, जब भारतीय प्रधानमन्त्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी स्वयं बस से लाहौर गए। ऐतिहासिक लाहौर घोषणा के अन्तर्गत भारत और पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर सहित सभी विवादों को गम्भीरता से हल करने पर सहमत हुए और दोनों ने एक-दूसरे के आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने का विश्वास व्यक्त किया।

कारगिल मुद्दा:
पाकिस्तान ने लाहौर घोषणा को रौंदते हुए भारत के कारगिल और द्रास क्षेत्र में व्यापक घुसपैठ करवाई। अनन्त धैर्य के पश्चात् 26 मई 1999 को भारत ने पाकिस्तान के इस विश्वासघात का करारा जवाब दिया। 12 अक्तूबर 1999 को पाकिस्तान में सेना ने शासन पर अपना कब्ज़ा कर लिया, लेकिन पाकिस्तान के जनरल परवेज़ मुशर्रफ ने भी भारत के साथ सम्बन्धों में मधुरता का कोई संकेत नहीं दिया।

आगरा शिखर वार्ता:
पाकिस्तान के शासक परवेज़ मुशर्रफ भारत के आमन्त्रण पर जुलाई 2001 में भारत आए। आगरा में दोनों देशों के बीच शिखर वार्ता हुई, जिसमें कश्मीर समस्या का समाधान, प्रायोजित आतंकवाद, परमाणु युद्ध का खतरा, सियाचिन से सेना की वापसी, व्यापार की सम्भावनाएँ, युद्धबन्दियों की रिहाई एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान मुख्य मुद्दे थे, परन्तु मुशर्रफ के अड़ियल रवैये के कारण यह वार्ता विफल रही।

भारतीय संसद् पर हमला:
13 दिसम्बर 2001 को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठनों लश्कर-ए-तोइबा और जैश-ए-मोहम्मद ने भारतीय संसद् पर हमला किया, जिससे दोनों देशों के सम्बन्ध बहुत ख़राब हो गए और दोनों ने सीमा पर फ़ौजें तैनात कर दीं। परन्तु विश्व समुदाय के हस्तक्षेप और पाकिस्तान द्वारा लश्कर-ए-तोइबा एवं जैश-ए-मोहम्मद पर पाबन्दी लगाए जाने से तनाव कुछ कम हुआ।

प्रधानमन्त्री वाजपेयी की इस्लामाबाद यात्रा:
जनवरी 2004 में भारतीय प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी चार दिन के लिए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद गए। यात्रा के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री से मुलाकात की। इस शिखर सम्मेलन से दोनों देशों के बीच तनाव में कमी आई और दोनों ने विवादित मुद्दों को बातचीत द्वारा हल करने पर सहमति व्यक्त की।

मुम्बई पर आतंकवादी हमला:
26 नवम्बर 2008 को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने मुम्बई के होटलों पर कब्ज़ा करके कई व्यक्तियों को मार दिया। भारत ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी शिविरों को बन्द करने की माँग की, जिसे पाकिस्तान ने नहीं माना, इससे दोनों देशों के सम्बन्ध और अधिक ख़राब हो गए।

उच्च स्तरीय वार्ताएँ:
जुलाई 2009 में मिस्र में 15वें गुट-निरपेक्ष आन्दोलन के दौरान भारत और पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री मिले और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। 25 फरवरी 2010 को नई दिल्ली में भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों की बातचीत हुई, जिसमें भारत ने पाकिस्तान से वांछित आतंकवादियों को सौंपने को कहा। अप्रैल 2010 में दोनों प्रधानमन्त्री सार्क सम्मेलन के दौरान भूटान में मिले। नवम्बर 2011 में दोनों प्रधानमन्त्री मालदीव में 17वें सार्क शिखर सम्मेलन के दौरान मिले। दिसम्बर 2012 में पाकिस्तान के आन्तरिक मन्त्री श्री रहमान मलिक भारत यात्रा पर आए, और दोनों देशों ने वीज़ा नियमों को और सरल बनाया। सितम्बर 2013 में संयुक्त राष्ट्र अधिवेशन के दौरान डॉ० मनमोहन सिंह और पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ ने द्विपक्षीय मुलाकात की और सभी विवादित मुद्दों को बातचीत द्वारा हल करने पर सहमति जताई।

मई 2014 में पाकिस्तानी प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ श्री नरेन्द्र मोदी के प्रधानमन्त्री शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने भारत आए और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। जुलाई 2015 में भारत और पाकिस्तान के प्रधानमन्त्रियों ने रूस के शहर उफ़ा में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान मुलाकात की और आतंकवाद एवं द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। 25 दिसम्बर 2015 को भारतीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी अचानक पाकिस्तान पहुँचे और दोनों देशों के सम्बन्धों में सुधार लाने का प्रयास किया।

पठानकोट, उरी और सर्जिकल स्ट्राइक:
2016 में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पठानकोट और उरी में आतंकवादी हमले किए, जिससे सम्बन्ध और अधिक ख़राब हो गए। भारत ने 29 सितम्बर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक करके कई पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों को मार गिराया।

करतारपुर कॉरिडोर:
नवम्बर 2018 में भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। यह कॉरिडोर 9 नवम्बर 2019 को खोला गया। करतारपुर साहिब सिक्खों का पवित्र तीर्थ स्थल है, जहाँ गुरु नानक देव जी ने अपने जीवन के 18 वर्ष बिताए थे। सिख समुदाय के लिए दोनों देशों द्वारा करतारपुर कॉरिडोर खोलने पर बनी सहमति को एक अच्छा कदम माना जा सकता है।

पुलवामा और बालाकोट:
14 फरवरी 2019 को पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पुलवामा में आतंकी हमला करके भारत के 40 सैनिक शहीद कर दिए, जिसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी अड्डे बालाकोट पर हवाई हमला करके 250 से 300 आतंकवादी मार गिराए।

उपर्युक्त विवरण के आधार पर यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि भारत और पाकिस्तान के सम्बन्ध न तो सामान्य थे और न ही सामान्य हैं। समय के साथ-साथ दोनों देशों में कटुता बढ़ती जा रही है। यह खेद का विषय है कि दोनों देशों के पढ़े-लिखे नागरिक भी इस कड़वाहट को दूर करने में असफल रहे। वास्तव में दोनों देशों में मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध तब तक स्थापित नहीं हो सकते, जब तक दोनों देशों के बीच अनेक विवादास्पद मुद्दों को हल नहीं किया जाता।

Exam Tips:

a) कश्मीर विवाद के 1948 के संयुक्त राष्ट्र कदमों और 1 जनवरी 1949 के युद्ध-विराम को कालक्रम में लिखें।
b) ताशकन्द समझौते (10 जनवरी 1966) और शिमला समझौते (1972) का अन्तर स्पष्ट करें।
c) लाहौर बस यात्रा (20 फरवरी 1999) और कारगिल (1999) को कालक्रम में लिखें।
d) पुलवामा (2019) और बालाकोट (26 फरवरी 2019) की घटनाएँ अन्त के निष्कर्ष से जोड़ें।

 

Question 4: पाकिस्तान के साथ भारत के सम्बन्धों को किस प्रकार सुधारा जा सकता है?

Answer:

भारत और पाकिस्तान दक्षिण एशिया के दो महत्त्वपूर्ण और पड़ोसी देश हैं। इन दोनों के सम्बन्ध अधिकांशतः तनावपूर्ण ही रहे हैं। इनके सम्बन्धों को निम्नलिखित ढंग से सुधारा जा सकता है:

1. राजनीतिक स्तर पर प्रयास:
भारत और पाकिस्तान दोनों राजनीतिक स्तर पर प्रयास करके आपसी सम्बन्धों को सुधार सकते हैं। दोनों देशों को सभी विवादित मुद्दों का शान्तिपूर्ण हल खोजना चाहिए। पाकिस्तान को भारत-विरोधी आतंकवादी गतिविधियाँ बन्द कर देनी चाहिए। दोनों देशों के नेताओं को एक-दूसरे देश की अधिक-से-अधिक यात्राएँ करके आपसी विश्वास बढ़ाना चाहिए। दोनों देशों को राजनीतिक समझौते करने चाहिए। बस-सेवा, रेल सेवा तथा वायु सेवा की शुरुआत इसी प्रकार के समझौते हैं।

2. आर्थिक स्तर पर प्रयास:
दोनों देशों को आपसी सम्बन्ध सुधारने के लिए न केवल राजनीतिक स्तर पर, बल्कि आर्थिक स्तर पर भी प्रयास करने चाहिए। दोनों देशों को मिलकर भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली बेरोज़गारी तथा ग़रीबी को दूर करने के प्रयास करने चाहिए। दोनों देशों को एक-दूसरे की आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करना चाहिए।

3. सामाजिक स्तर पर प्रयास:
भारत और पाकिस्तान को अपने सम्बन्ध सुधारने के लिए सामाजिक स्तर पर प्रयास करने चाहिए। दोनों देशों में एक-दूसरे के सगे-सम्बन्धी रहते हैं। दोनों सरकारों को चाहिए कि वे समय-समय पर इन लोगों को आपस में मिलने की सुविधा प्रदान करें, ताकि दोनों देशों में तनाव कम हो। इस स्तर पर दोनों सरकारों ने कुछ कदम उठाए भी हैं, जैसे रेल सेवा, बस सेवा तथा वायु सेवा की पुनः शुरुआत।

4. सांस्कृतिक स्तर पर प्रयास:
दोनों देशों की सरकारों को अपने सांस्कृतिक सम्बन्ध भी सुधारने चाहिए। दोनों देशों के बीच साहित्य, कला, संस्कृति तथा खेल गतिविधियों का आदान-प्रदान होना चाहिए। दोनों देशों को वीज़ा की सुविधा को और आसान बनाना चाहिए, ताकि कोई भी इच्छुक कलाकार, साहित्य-प्रेमी, बुद्धिजीवी या पत्रकार वीज़ा लेने में परेशानी न झेले।

5. तकनीकी तथा चिकित्सा सेवा का आदान-प्रदान:
दोनों देश तकनीकी ज्ञान तथा चिकित्सा के क्षेत्र में भी साथ काम करके आपसी सम्बन्ध सुधार सकते हैं। पिछले कुछ समय में कई पाकिस्तानी बच्चों तथा व्यक्तियों का सफल इलाज भारत में किया गया है। इसी तरह पाकिस्तान तकनीकी क्षेत्र में भी भारत की मदद ले सकता है। उपरोक्त प्रयासों का यदि ईमानदारी से पालन किया जाए, तो निश्चित रूप से भारत-पाकिस्तान के सम्बन्ध सुधर सकते हैं।

Exam Tips:

a) बस, रेल और वायु सेवा की शुरुआत को राजनीतिक समझौते का उदाहरण बताएँ।
b) वीज़ा सुविधा को सांस्कृतिक आदान-प्रदान का व्यावहारिक कदम बताएँ।
c) पाकिस्तानी बच्चों के भारत में सफल इलाज का उदाहरण तकनीकी सहयोग में लिखें।
d) पाँच स्तरों (राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी) को क्रम से लिखें।

 

Question 5: भारत तथा बांग्लादेश के बीच मधुर एवं तनावपूर्ण सम्बन्धों की व्याख्या कीजिए।

Answer:

बांग्लादेश के अस्तित्व और उसकी स्वतन्त्रता का श्रेय भारत को है। 1971 में बांग्लादेश स्वतन्त्र देश बना। इससे पूर्व बांग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा था और पूर्वी पाकिस्तान कहलाता था। बांग्लादेश की स्वतन्त्रता के लिए भारत के जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। 6 दिसम्बर 1971 को भारत ने बांग्लादेश को मान्यता दे दी।

1971 की मैत्री सन्धि:
शेख मुजीबुर्रहमान 12 जनवरी 1972 को बांग्लादेश के प्रधानमन्त्री बने। फरवरी 1972 में जब वे भारत आए, तो उन्होंने कहा था, “भारत और बांग्लादेश की मित्रता चिरस्थायी है, उसे दुनिया की कोई ताकत तोड़ नहीं सकती।” 19 मार्च 1972 को भारत और बांग्लादेश में 25 वर्ष की अवधि के लिए मित्रता और सहयोग की सन्धि हुई। इस सन्धि की महत्त्वपूर्ण बातें इस प्रकार थीं:

(i) आर्थिक, तकनीकी, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में दोनों देश एक-दूसरे के साथ सहयोग करेंगे।
(ii) दोनों देश एक-दूसरे की अखण्डता व सीमाओं का सम्मान करेंगे।
(iii) दोनों देश एक-दूसरे के आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
(iv) दोनों देश किसी तीसरे देश को ऐसी कोई सहायता नहीं देंगे जो दोनों में से किसी देश के हित के विरुद्ध हो।
(v) दोनों देश उपनिवेशवाद का विरोध करेंगे।

बांग्लादेश को संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनाने में भारत की सहायता:
बांग्लादेश ने 9 अगस्त 1972 को संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बनने के लिए प्रार्थना-पत्र भेजा। भारत के प्रयास के फलस्वरूप और रूस के सहयोग से बांग्लादेश संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बन गया। 1974 में शेख मुजीबुर्रहमान ने भारत यात्रा की तथा 1975 में गंगा जल के बँटवारे से सम्बन्धित विवाद को बातचीत द्वारा समाप्त करने की कोशिश की।

सम्बन्धों में परिवर्तन:
15 अगस्त 1975 को बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्रहमान की परिवार सहित हत्या कर दी गई। शेख की हत्या के बाद भारत-बांग्लादेश के सम्बन्धों में तेज़ी से परिवर्तन आ गया। नवम्बर 1975 में जनरल ज़ियाउर्रहमान मुख्य मार्शल-लॉ प्रशासक बने और अप्रैल 1977 में राष्ट्रपति बने। तब से बांग्लादेश में भारत-विरोधी प्रचार तेज़ हो गया।

जनता सरकार और भारत-बांग्लादेश सम्बन्ध:
मार्च 1977 में भारत में जनता पार्टी की सरकार बनी और दोनों देशों के सम्बन्धों में सुधार की किरण दिखाई दी। अक्तूबर 1977 में फरक्का समझौता हुआ। जुलाई 1983 में भारत तथा बांग्लादेश के बीच तीस्ता (Teesta) नदी के जल-वितरण को लेकर एक तदर्थ समझौता हुआ। अक्तूबर 1983 में बांग्लादेश के मुख्य मार्शल-लॉ प्रशासक जनरल इरशाद की दो दिवसीय भारत यात्रा से दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग के एक नए अध्याय का सूत्रपात हुआ।

नवम्बर 1985 में भारत तथा बांग्लादेश ने फरक्का के पानी के बँटवारे के सम्बन्ध में अगले तीन वर्षों के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह 1982 के समझौते पर आधारित था।

चकमा शरणार्थियों की समस्या:
बांग्लादेश से अप्रैल 1990 तक लगभग 60 हज़ार चकमा शरणार्थी भारत आ चुके थे। चकमा शरणार्थियों की वापसी के लिए कई बार बातचीत हुई, परन्तु अभी तक कोई समझौता नहीं हुआ है। इसका कारण यह है कि बांग्लादेश की सरकार चकमा शरणार्थियों की सुरक्षा की विश्वसनीय गारण्टी नहीं देती।

तीन बीघा गलियारे का हस्तांतरण:
26 मई 1992 को बांग्लादेश की प्रधानमन्त्री बेगम खालिदा ज़िया भारत आईं। दोनों देशों में तीन बीघा पर एक समझौता हुआ, जिसके अन्तर्गत 26 जून 1992 को भारत ने तीन बीघा गलियारा बांग्लादेश को पट्टे पर सौंप दिया। परन्तु गलियारे पर प्रशासनिक अधिसत्ता भारत की ही रहेगी।

गंगा जल पर समझौता:
12 दिसम्बर 1996 को भारत और बांग्लादेश के बीच फरक्का गंगा जल बँटवारे पर एक ऐतिहासिक समझौता हुआ, जिससे पिछले दो दशकों से चले आ रहे विवाद का अन्त हो गया। इस समझौते से गंगा में पानी की कमी के मौसम में भी दोनों को बराबर मात्रा में पानी देने की व्यवस्था की गई है। यह समझौता 30 वर्षों के लिए किया गया।

शेख हसीना वाजिद की भारत यात्रा:
जून 1998 में बांग्लादेश की प्रधानमन्त्री शेख हसीना वाजिद भारत आईं और उन्होंने प्रधानमन्त्री वाजपेयी से बातचीत की। दोनों देशों के प्रधानमन्त्रियों ने इस बात पर ज़ोर दिया कि द्विपक्षीय समस्याओं का हल द्विपक्षीय वार्ता द्वारा होना चाहिए। जनवरी 1999 में शेख हसीना वाजिद तीन दिन की यात्रा पर भारत आईं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और भारत के आतंकवादियों को पड़ोसी देशों में गुप्त गतिविधियाँ चलाने के लिए अपने देश का इस्तेमाल करने की इजाज़त नहीं देगी।

बस सेवा और आर्थिक सहयोग:
19 जून 1999 को भारत और बांग्लादेश के सम्बन्धों में सुधार लाने के लिए दोनों देशों के बीच बस सेवा प्रारम्भ की गई। भारतीय प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी कोलकाता से चली इस बस की अगुवाई के लिए ढाका पहुँचे। इस यात्रा के दौरान भारतीय प्रधानमन्त्री ने बांग्लादेश को ₹200 करोड़ का कर्ज़ देने का समझौता किया। इसके अतिरिक्त भारत ने बांग्लादेश से ‘प्रशुल्क रहित आयात’ के लिए भी सैद्धान्तिक रूप से स्वीकृति प्रदान की। 9 अप्रैल 2000 को अगरतला और ढाका के बीच एक नई बस सेवा चलाने का निर्णय किया गया। सन् 2000 में दोनों देशों के बीच आर्थिक सम्बन्ध और मज़बूत हुए, जब भारत ने कुछ चुनिंदा बांग्लादेशी वस्तुओं को बिना किसी तटकर के देश में प्रवेश की इजाज़त दी।

मैत्री एक्सप्रेस और आगे के सम्बन्ध:
जून 2005 में दोनों देशों के विदेश सचिवों में अनेक समस्याओं पर बातचीत हुई और सम्बन्धों में सुधार हुआ। अप्रैल 2008 में भारत और बांग्लादेश के बीच 43 वर्षों के पश्चात् कोलकाता तथा ढाका के मध्य ‘मैत्री एक्सप्रेस’ रेलगाड़ी चलाई गई। 29 दिसम्बर 2008 को बांग्लादेश में आम चुनाव हुए, जिनमें शेख हसीना की पार्टी को ज़बरदस्त चुनावी सफलता मिली और शेख हसीना देश की प्रधानमन्त्री बनीं। शेख हसीना के प्रधानमन्त्री बनने से भारत-बांग्लादेश सम्बन्ध और घनिष्ठ होने की आशा बढ़ी।

जनवरी 2010 में बांग्लादेश की प्रधानमन्त्री शेख हसीना भारत यात्रा पर आईं। इस यात्रा के दौरान भारत ने बांग्लादेश को 250 मेगावाट बिजली देने की घोषणा की तथा बांग्लादेश ने 300 छात्रों को प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति देने की घोषणा की। दूसरी ओर बांग्लादेश की प्रधानमन्त्री ने घोषणा की कि वह अपने क्षेत्र का प्रयोग भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं होने देंगी। 6-7 सितम्बर 2011 को भारतीय प्रधानमन्त्री डॉ० मनमोहन सिंह ने बांग्लादेश की यात्रा की और दोनों देशों ने पारस्परिक सहयोग के चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। जून 2015 में भारतीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बांग्लादेश की यात्रा की, जिसमें दोनों देशों ने 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

अक्तूबर 2016 में बांग्लादेश की प्रधानमन्त्री शेख हसीना बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आईं और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। अप्रैल 2017 में शेख हसीना भारत यात्रा पर आईं और दोनों देशों ने 22 समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मई 2018 में बांग्लादेशी प्रधानमन्त्री भारत यात्रा पर आईं, जिसमें रोहिंग्या मुद्दे सहित द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत हुई। अक्तूबर 2019 में बांग्लादेश की प्रधानमन्त्री ने भारत की यात्रा की और दोनों देशों ने 7 महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

संक्षेप में, भारत ने बांग्लादेश को हर परिस्थिति और समय पर सहायता दी है, लेकिन भारत को बांग्लादेश से वैसा सहयोग प्राप्त नहीं हुआ जिसकी भारत आशा रखता है। 17 दिसम्बर 2020 को भारत और बांग्लादेश के प्रधानमन्त्रियों ने आभासी (Virtual) मुलाकात की, जिसमें दोनों देशों ने आपसी सम्बन्धों और कोरोना महामारी पर चर्चा की।

Exam Tips:

a) मैत्री सन्धि (19 मार्च 1972) की 25 वर्ष की अवधि और उसके पाँच मुख्य बिन्दु लिखें।
b) गंगा जल समझौता (12 दिसम्बर 1996) की 30 वर्ष की अवधि याद रखें।
c) चकमा शरणार्थी और फरक्का समस्या को तनाव के बिन्दुओं में अलग लिखें।
d) मैत्री एक्सप्रेस (2008) और बस सेवा (1999) को सहयोग के उदाहरण में लिखें।

 

Question 6: भारत और नेपाल के पारस्परिक सम्बन्धों का मूल्यांकन कीजिए।
अथवा
भारत और नेपाल के आपसी सम्बन्धों में विवाद और सहयोग के मुख्य मुद्दों का विवेचन कीजिए।

Answer:

नेपाल भारत और चीन (तिब्बत) के बीच स्थित है और चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है। भारत और नेपाल धर्म, संस्कृति और भौगोलिक दृष्टि से एक-दूसरे के जितने करीब हैं, उतने विश्व में शायद ही कोई अन्य देश हों। नेपाल की अर्थव्यवस्था बहुत हद तक भारत पर निर्भर करती है। दोनों देशों के बीच खुली सीमा है और आवागमन पर कोई रोक नहीं है।

सन् 1950 से 1960 तक दोनों देशों के सम्बन्ध बहुत मित्रतापूर्ण रहे। कश्मीर के प्रश्न पर नेपाल ने भारत का समर्थन किया और उसे भारत का अभिन्न अंग बताया। भारत ने आर्थिक क्षेत्र में नेपाल की बहुत सहायता की। 1952 में प्रारम्भ किया गया भारतीय सहायता कार्यक्रम धीरे-धीरे आकार और क्षेत्र में फैलता गया। नेपाली वित्त मन्त्रालय के एक वक्तव्य के अनुसार 1951 से जुलाई 1964 के बीच नेपाल द्वारा प्राप्त विदेशी सहायता में संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के बाद भारत का तीसरा स्थान था।

तनावपूर्ण काल:
1960 में नेपाल के महाराजा ने संसद् को भंग कर नेताओं को जेल में डाल दिया। इस पर भारत के प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू ने नेपाल के महाराजा की आलोचना करते हुए कहा कि “नेपाल से लोकतन्त्र समाप्त हो गया।” इससे दोनों देशों के सम्बन्ध मैत्रीपूर्ण नहीं रहे।

सहयोग का काल:
1975 में नेपाल नरेश भारत आए, जिससे दोनों देशों में पुनः अच्छे सम्बन्ध स्थापित हो सके। दिसम्बर 1977 में प्रधानमन्त्री मोरारजी देसाई ने नेपाल की यात्रा की और दोनों देशों में मित्रता बढ़ी। जनवरी 1980 में श्रीमती इन्दिरा गांधी के पुनः सत्ता में आने पर भारत-नेपाल सम्बन्धों में सुधार हुआ। 3 फरवरी 1983 को नेपाल के प्रधानमन्त्री भारत आए और दोनों देशों में मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित हुए। भारत ने सड़क निर्माण, बिजली, संचार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में नेपाल की भरपूर मदद की है। 1987 में दोनों देशों ने संयुक्त आयोग के गठन पर समझौता किया।

तनावपूर्ण सम्बन्ध:
भारत-नेपाल व्यापार तथा पारगमन सन्धि का नवीकरण न होने से दोनों देशों के सम्बन्धों में कटुता आ गई। भारत एक समन्वित सन्धि के पक्ष में था, जबकि नेपाल मार्च 1989 तक जारी व्यवस्था के तहत दो अलग सन्धियाँ करने पर ज़ोर देता रहा। 5 दिसम्बर 1991 को नेपाल के प्रधानमन्त्री गिरिजा प्रसाद कोइराला भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए। यात्रा की समाप्ति पर 6 दिसम्बर 1991 को दोनों देशों के बीच पाँच सन्धियों पर हस्ताक्षर किए गए।

नरसिम्हा राव और दोऊबा की यात्राएँ:
19 अक्तूबर 1992 को भारत के प्रधानमन्त्री नरसिम्हा राव तीन दिन की यात्रा पर नेपाल गए। दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने, भारत को नेपाल के उद्योगों पर निर्यात वृद्धि करने और विपुल जल संसाधनों का दोनों देशों के साझे हित में प्रयोग करने पर सहमति व्यक्त की। अप्रैल 1995 में नेपाल के प्रधानमन्त्री मनमोहन अधिकारी भारत आए, जिससे सम्बन्धों में सुधार हुआ। फरवरी 1996 में नेपाल के प्रधानमन्त्री श्री शेर बहादुर देउबा भारत आए और कई समझौते हुए। उन्होंने कहा कि उनका देश 1950 की सन्धि की समीक्षा के लिए एक आयोग गठित करेगा।

महाकाली सन्धि:
12 फरवरी 1996 को भारत और नेपाल ने सिंचाई और बिजली उत्पादन के लिए महाकाली नदी के पानी के उपयोग हेतु एक सन्धि पर हस्ताक्षर किए।

आतंकवाद और आपातकाल:
अगस्त 2000 में नेपाल के प्रधानमन्त्री गिरिजा प्रसाद कोइराला तनाव कम करने और अन्य विषयों पर बातचीत के लिए भारत आए। भारत की सुरक्षा चिन्ता को देखते हुए नेपाली प्रधानमन्त्री ने आश्वासन दिया कि वह अपनी भूमि से भारत के विरुद्ध कोई भी आतंकवादी गतिविधि नहीं चलने देगा और आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में भारत का साथ देगा। 24 नवम्बर 2001 को नेपाल में माओवादियों ने 50 सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी, जिसके कारण नेपाल में आपातकाल लागू कर दिया गया। 30 नवम्बर 2001 को भारतीय प्रधानमन्त्री वाजपेयी ने नेपाल को हर सम्भव सहायता देने की बात कही।

1 फरवरी 2005 को नरेश ज्ञानेन्द्र ने शेर बहादुर देउबा की सरकार को बर्खास्त करके सत्ता की कमान अपने हाथ में ले ली, जिस पर भारत ने नेपाल को सैन्य सप्लाई रोक दी। 29 अप्रैल 2005 को नरेश ज्ञानेन्द्र ने आपातकाल हटा दिया और अनेक नेताओं को रिहा कर दिया। भारत ने नेपाल को आंशिक रूप से सैन्य सप्लाई बहाल करने की घोषणा की और नेपाल में शीघ्र ही बहुदलीय लोकतन्त्र की बहाली की उम्मीद जताई। 28 मई 2008 को नेपाल में राजतन्त्र को सदैव के लिए समाप्त कर दिया गया और 15 अगस्त 2008 को सी०पी०एन० (माओवादी) के नेता पुष्प कमल दहल ‘प्रचण्ड’ प्रधानमन्त्री चुने गए। सितम्बर 2008 में नेपाली प्रधानमन्त्री ‘प्रचण्ड’ भारत यात्रा पर आए, जिससे दोनों देशों के सम्बन्धों में और सुधार आया।

उच्च स्तरीय यात्राएँ:
जनवरी 2010 में नेपाल के राष्ट्रपति श्री राम बरन यादव भारत यात्रा पर आए और दोनों देशों ने सहयोग के चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए। जनवरी-फरवरी 2011 में नेपाल के राष्ट्रपति पुनः भारत की दस दिवसीय यात्रा पर आए और भारतीय प्रधानमन्त्री से द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की, जिसमें भारत-नेपाल मैत्री सन्धि के नवीनीकरण का मुद्दा भी शामिल था। मई 2014 में भारतीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए नेपाल के प्रधानमन्त्री श्री सुशील कोइराला भारत आए। अगस्त 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल की यात्रा की और नेपाल को ₹61 अरब की मदद देने की घोषणा की।

अक्तूबर 2016 में नेपाल के प्रधानमन्त्री पुष्प कमल ‘दहल प्रचण्ड’ बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए और द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की। अगस्त 2017 में नेपाली प्रधानमन्त्री भारत यात्रा पर आए और दोनों देशों ने 8 महत्त्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। अगस्त 2018 में भारतीय प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के लिए नेपाल की यात्रा की। 17 अगस्त 2020 को भारत और नेपाल के प्रधानमन्त्रियों के बीच आभासी (Virtual) मुलाकात हुई, जिसमें द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई।

Exam Tips:

a) नेपाल के 1960 के संसद्-विघटन और नेहरू की टिप्पणी को तनाव के उदाहरण में लिखें।
b) महाकाली सन्धि (12 फरवरी 1996) की तिथि और उद्देश्य अलग लिखें।
c) 2001 और 2005 के नेपाली आपातकाल के बीच भारत की भूमिका का अन्तर स्पष्ट करें।
d) भारत-नेपाल खुली सीमा और आर्थिक निर्भरता को सम्बन्धों की नींव के रूप में लिखें।

 

Question 7: दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) की पृष्ठभूमि एवं इसकी स्थापना के लिए किए गए प्रयासों का वर्णन कीजिए।

Answer:

दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) दक्षिण एशिया के आठ देशों, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव, अफगानिस्तान और श्रीलंका का एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। 14वें सार्क सम्मेलन में, जो 2007 में भारत में हुआ, अफगानिस्तान को सार्क का आठवाँ सदस्य बनाया गया। इस संगठन की स्थापना आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग द्वारा दक्षिण एशिया के लोगों के कल्याण के लिए की गई थी।

सार्क की स्थापना की पृष्ठभूमि:
द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद विश्व दो गुटों, पूँजीवादी गुट और साम्यवादी गुट में बँट गया था। पूँजीवादी गुट का नेतृत्व अमेरिका और साम्यवादी गुट का नेतृत्व सोवियत संघ करने लगा। विश्व में आर्थिक सहयोग और सुरक्षात्मक उद्देश्यों को लेकर क्षेत्रीय संगठन बनने लगे। यह प्रक्रिया पूरे यूरोप और धीरे-धीरे विश्वभर में फैलने लगी। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बहुत-से देश स्वतन्त्र हुए थे, जो सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक, वैज्ञानिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में अत्यन्त पिछड़े हुए थे। ये नव-स्वतन्त्र देश एक ओर महाशक्तियों की गुटीय राजनीति से अलग रहना चाहते थे और दूसरी ओर सामाजिक-आर्थिक विकास के लक्ष्य को प्राप्त करना चाहते थे। इस दृष्टि से पिछड़े देशों (तीसरी दुनिया) में क्षेत्रीय संगठन बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई।

एशिया में क्षेत्रीय संगठन बनाने की प्रक्रिया 1967 में आसियान (ASEAN) की स्थापना से प्रारम्भ हुई, जिसमें इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर और थाईलैंड शामिल हुए। तुर्की, ईरान और पाकिस्तान ने भी विकास के लिए क्षेत्रीय सहयोग की व्यवस्था की। जुलाई 1975 में व्यापारिक उद्देश्यों के लिए बांग्लादेश, भारत, फिलीपींस, लाओस, श्रीलंका, थाईलैंड आदि देशों ने समझौता किया।

दक्षिण एशियाई देशों में सामाजिक, जातीय, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक मूल्यों की सामान्य साझेदारी है और तीव्र विकास की इच्छा भी है, लेकिन इनमें कई बातों पर आपसी अविश्वास की भावना भी देखी जा सकती है। विशेष रूप से इन देशों के सुरक्षात्मक हित, विभिन्न राजनीतिक संस्कृतियाँ, भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद तथा इस क्षेत्र में भारत की विशेष स्थिति अत्यन्त महत्त्वपूर्ण स्थान रखते हैं।

1970 के दशक के अन्त में बांग्लादेश के दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान ने एक विचार दिया कि दक्षिण एशिया के सात देशों को मिलकर इस क्षेत्र की समस्याओं पर विचार करना चाहिए और आर्थिक विकास के लिए प्रयास करना चाहिए। आपसी सहयोग की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग के लिए ‘बांग्लादेश कार्यपत्र’ (Bangladesh Working Paper on South Asian Regional Cooperation) जारी किया गया, जिसमें सहयोग के 11 प्रमुख बिन्दुओं पर बल दिया गया। ये 11 बिन्दु थे: दूरसंचार, यातायात, जहाज़रानी, शैक्षणिक व सांस्कृतिक सहयोग, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग, कृषि अनुसंधान, पर्यटन, संयुक्त उपक्रम, बाज़ार प्रोत्साहन और मौसम विज्ञान।

सहमति और प्रथम प्रयास:
1-2 अगस्त 1983 को दिल्ली में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, मालदीव और बांग्लादेश के विदेश मन्त्रियों की बैठक हुई। इस बैठक में सातों देशों के विदेश मन्त्रियों ने दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते की उद्घोषणा में कहा गया कि दक्षिण एशिया में आपसी सहयोग लाभदायक, वांछनीय और आवश्यक है तथा इससे क्षेत्र के लोगों के जीवन को सुधारने में मदद और प्रोत्साहन मिलेगा।

अन्ततः दक्षिण एशियाई देशों के शासनाध्यक्षों का प्रथम शिखर सम्मेलन बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुआ, जिसमें 8 दिसम्बर 1985 को सार्क घोषणा-पत्र (Charter) को स्वीकार किया गया। इस प्रकार औपचारिक रूप से दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) अस्तित्व में आया। इस संगठन की स्थापना में भारत की भूमिका अत्यन्त महत्त्वपूर्ण रही। इसके प्रथम शिखर सम्मेलन के अन्त तक भारत का योगदान इसमें विशेष स्थान रखता है, क्योंकि भारत दक्षिण एशिया का प्रमुख देश है और सार्क की सफलता या असफलता बहुत सीमा तक भारत के सक्रिय सहयोग पर ही निर्भर करती है।

निष्कर्ष:
इस प्रकार स्पष्ट है कि सार्क दक्षिण एशिया के आठ देशों का एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्रीय संगठन है। यह राजनीतिक संगठन नहीं है, बल्कि सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, तकनीकी और वैज्ञानिक हितों की पूर्ति के लिए आपसी सहयोग पर आधारित अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। इस संगठन का उदय भी अन्तर्राष्ट्रीय घटनाओं से प्रेरित है और इसकी स्थापना में भारत की सक्रिय भागीदारी रही है।

Exam Tips:

a) सार्क में आठ सदस्य देश और अफगानिस्तान का 2007 में प्रवेश लिखें।
b) 1-2 अगस्त 1983 की दिल्ली बैठक और 8 दिसम्बर 1985 का ढाका घोषणा-पत्र अलग-अलग लिखें।
c) बांग्लादेश कार्यपत्र के 11 बिन्दुओं में से चार-पाँच उदाहरण दें।
d) तीसरी दुनिया के सन्दर्भ में पृष्ठभूमि को गुटनिरपेक्षता से जोड़ें।

 

Question 8: सार्क के लक्ष्य और सिद्धान्त क्या हैं?

Answer:

सार्क दक्षिण एशिया के आठ देशों, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, मालदीव, अफगानिस्तान और भूटान का एक अन्तर्राष्ट्रीय संगठन है। अप्रैल 2007 में दिल्ली में 14वें सार्क सम्मेलन में अफगानिस्तान को सार्क का आठवाँ सदस्य बनाया गया। इस संगठन की स्थापना भी बदलते हुए अन्तर्राष्ट्रीय वातावरण के सन्दर्भ में हुई।

इस संगठन की स्थापना बांग्लादेश के दिवंगत शासनाध्यक्ष जियाउर रहमान की पहल पर हुई। इसके लिए 1-2 अगस्त 1983 को नई दिल्ली में इन सात देशों के विदेश मन्त्रियों की बैठक हुई, जिसमें सदस्य देशों ने आपसी सहयोग के कुछ मुद्दों पर एक सहमति पत्र तैयार किया। इस सहमति पत्र के आधार पर दिसम्बर 1985 में ढाका में सार्क देशों के शासनाध्यक्षों का प्रथम शिखर सम्मेलन हुआ, जिसमें 8 दिसम्बर को सार्क का घोषणा-पत्र स्वीकार किया गया।

सार्क के सिद्धान्त (Principles of SAARC):
दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की स्थापना करने वाली घोषणा के अनुच्छेद 10 की पहली धारा में कहा गया है कि सारे निर्णय सर्वसम्मति से होंगे। दूसरी धारा में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सार्क के दो सदस्यों के ‘द्विपक्षीय’ मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। सार्क सदस्य देशों की प्रभुसत्ता, समानता, क्षेत्रीय अखण्डता और राजनीतिक स्वतन्त्रता का सम्मान करता है और किसी दूसरे देश के आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेगा। सार्क एक राजनीतिक संघ या मंच नहीं है। इसका उद्देश्य आपसी सहयोग द्वारा विकास करना है और इसके लिए सदस्य देश आपसी सहयोग को प्राथमिकता देंगे।

सार्क के उद्देश्य (Objectives of the SAARC):
दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के चार्टर में इसके निम्नलिखित उद्देश्य बताए गए हैं:

(i) दक्षिण एशियाई देशों के लोगों का कल्याण और जीवन में गुणात्मकता लाना।
(ii) आर्थिक वृद्धि, सामाजिक प्रगति और सांस्कृतिक विकास।
(iii) सामूहिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
(iv) अन्य देशों के साथ सहयोग करना।
(v) आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी और वैज्ञानिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग को बढ़ावा देना।
(vi) अन्य क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ सहयोग करना।
(vii) अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों में आपसी सहयोग को मज़बूत बनाना।
(viii) एक-दूसरे की समस्याओं के लिए आपसी विश्वास, समझबूझ और सहृदयता विकसित करना।

निष्कर्ष:
सार्क एक ऐसा संगठन है जो सदस्य देशों की प्रभुसत्ता, स्वतन्त्रता, समानता और अखण्डता में विश्वास रखते हुए क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए आपसी सहयोग की अपेक्षा रखता है। यह कोई सैनिक या राजनीतिक गठबन्धन नहीं है। सार्क के घोषणा-पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि इसमें द्विपक्षीय मामलों पर बहस नहीं की जाएगी, किन्तु इसकी बैठकों में कई बार द्विपक्षीय मामले उठाने का प्रयास किया गया है। आमतौर पर यह प्रयास पाकिस्तान की ओर से अधिक होता है और भारत ने सदैव इसका विरोध किया है। सार्क क्षेत्रीय सहयोग के लिए बनाया गया है और यदि यह निर्धारित सिद्धान्तों का पालन करे, तो घोषित उद्देश्यों को प्राप्त कर सकता है।

Exam Tips:

a) सर्वसम्मति से निर्णय और द्विपक्षीय मामलों पर विचार न करना, दोनों सिद्धान्त अलग-अलग लिखें।
b) चार्टर के आठ उद्देश्यों में से कम से कम चार लिखें।
c) सार्क के राजनीतिक मंच न होने का उल्लेख निष्कर्ष में अवश्य करें।
d) स्थापना की तिथि 8 दिसम्बर 1985 और ढाका सम्मेलन को साथ लिखें।

 

Question 9: सार्क की महत्त्वपूर्ण गतिविधियाँ क्या रही हैं? उनमें भारत की भूमिका क्या है?
अथवा
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) द्वारा अपने अस्तित्व में किए गए मुख्य कार्य कौन-से हैं? इनमें भारत की भूमिका क्या रही है?

Answer:

सार्क दक्षिण एशिया के आठ देशों का एक सहयोग संगठन है। इस संगठन का उद्देश्य इन देशों के बीच अधिक-से-अधिक क्षेत्रों में सहयोग स्थापित करना है, ताकि समस्याएँ एक-दूसरे की सहायता से हल हो सकें। सार्क के सिद्धान्तों और गतिविधियों का क्रम इस प्रकार है:

प्रथम शिखर सम्मेलन:
दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संघ का प्रथम शिखर सम्मेलन 1985 में ढाका में हुआ। इस सम्मेलन में सभी सदस्यों ने पारस्परिक सहयोग के लिए अपनी वचनबद्धता पर सहमति प्रकट की।

द्वितीय शिखर सम्मेलन:
द्वितीय शिखर सम्मेलन नवम्बर 1986 में भारत में बंगलौर में हुआ। इन देशों ने 1990 तक सार्वभौमिक प्रतिरक्षण, सार्वभौमिक प्राथमिक शिक्षा, मातृ-शिशु पोषाहार, साफ़ और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था तथा 2000 से पूर्व समुचित आवास के लक्ष्य निर्धारित किए।

तृतीय शिखर सम्मेलन:
सार्क का तीसरा शिखर सम्मेलन नवम्बर 1987 में काठमांडू में हुआ। इस सम्मेलन में तीन ऐतिहासिक निर्णय लिए गए: आतंकवाद को समाप्त करने का समझौता हुआ; दक्षिण एशियाई खाद्य सुरक्षा भण्डार की स्थापना का निर्णय किया गया; और सार्क क्षेत्र के पर्यावरण की रक्षा के उपाय करने के लिए पर्यावरण सम्बन्धी अध्ययन करने का निर्णय लिया गया।

चतुर्थ शिखर सम्मेलन:
सार्क का चौथा सम्मेलन श्रीलंका की अशान्त स्थिति के कारण वहाँ न होकर 29 दिसम्बर 1988 को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुआ। यह सम्मेलन पाकिस्तान में लोकतन्त्र की बहाली के बाद हुआ, इसलिए इसका विशेष महत्त्व है। इस सम्मेलन में महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए:
(1) सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश, राष्ट्रीय संसदों के सदस्य एक विशेष सार्क पत्र दस्तावेज़ पर किसी भी देश की यात्रा कर सकेंगे और उन्हें वीज़ा लेने की ज़रूरत नहीं होगी।
(2) नशीले पदार्थों के गलत प्रयोग को रोकने के लिए जोरदार अभियान जारी रखने का संकल्प किया गया।
(3) इस सम्मेलन की एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि ‘सार्क 2000’ का निर्माण है, जो एक क्षेत्रीय योजना की अवधारणा है। इस योजना से शताब्दी के अन्त तक इस क्षेत्र के एक अरब से अधिक लोगों की आवास, शिक्षा और साक्षरता की आवश्यकताएँ पूरी की जा सकती थीं।
(4) संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुसार वर्ष 1989 को ‘बालिका वर्ष’ के रूप में मनाने का आह्वान किया गया।
(5) परमाणु निःशस्त्रीकरण का भी निर्णय लिया गया।
(6) इस सम्मेलन के निर्णय के अनुसार इस क्षेत्र का कोई भी देश सार्क का सदस्य बन सकता है, यदि वह इसके घोषणा-पत्र के सिद्धान्तों और उद्देश्यों में विश्वास रखता हो।

कोलम्बो सम्मेलन (1991):
21 दिसम्बर 1991 को सार्क का सम्मेलन कोलम्बो में हुआ। सार्क के सातों देश क्षेत्र में व्यापार को उदार बनाने पर सहमत हो गए। सभी सदस्य देशों ने निःशस्त्रीकरण की सामान्य प्रवृत्तियों का स्वागत किया। घोषणा-पत्र में मानव अधिकारों की रक्षा की बात कही गई।

ढाका शिखर सम्मेलन (1993):
12 दिसम्बर 1992 को सार्क का शिखर सम्मेलन ढाका में होना था, परन्तु भारत के आग्रह पर इसे स्थगित कर दिया गया और 13 जनवरी 1993 को शिखर सम्मेलन होना निश्चित किया गया। 13 जनवरी को भी यह सम्मेलन न हो सका। यह सम्मेलन 10 और 11 अप्रैल 1993 को ढाका में हुआ। इसमें दक्षेस राष्ट्रों के नेताओं ने सातों राष्ट्रों के बीच एक ‘महाबाज़ार’ का निर्माण करने तथा दक्षिण एशिया के स्वतन्त्र व्यक्तित्व पर विशेष बल दिया।

नई दिल्ली सम्मेलन (1995):
2 मई 1995 को सार्क का आठवाँ शिखर सम्मेलन भारत की राजधानी नई दिल्ली में आरम्भ हुआ। इस सम्मेलन की मुख्य उपलब्धि आपसी सहयोग के क्षेत्र में दक्षिण एशियाई वरीयता व्यापार व्यवस्था (SAPTA) पर सदस्य राष्ट्रों की सहमति है। सभी सदस्य राज्यों ने वर्ष 1995 को ‘दक्षेस गरीबी उन्मूलन वर्ष’ मनाने का फ़ैसला किया।

माले सम्मेलन (1997):
मई 1997 में मालदीव की राजधानी माले में सार्क का नौवाँ शिखर सम्मेलन हुआ। माले शिखर सम्मेलन में सन् 2001 तक दक्षेस में मुक्त व्यापार क्षेत्र (SAFTA) स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

कोलम्बो सम्मेलन (1998) और काठमांडू सम्मेलन (2002):
दक्षेस का दसवाँ शिखर सम्मेलन कोलम्बो में 28 जुलाई 1998 को प्रारम्भ हुआ और 31 जुलाई को समाप्त हुआ। दक्षेस ने सदस्य देशों की सभी क्षेत्रों में समृद्धि के लिए व्यापक आर्थिक और सामाजिक कार्यसूची की घोषणा की। सदस्य देशों ने परमाणु हथियारों को पूरी तरह नष्ट करने की वचनबद्धता दोहराई। दक्षेस का 11वाँ शिखर सम्मेलन नेपाल की राजधानी काठमांडू में भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच 5 और 6 जनवरी 2002 को हुआ। इस सम्मेलन में आतंकवाद को समाप्त करने और दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र (SAFTA) को शीघ्र लागू करने के फ़ैसले लिए गए। महिलाओं की खरीद-फरोख्त पर रोक और एड्स के मुकाबले के लिए सामूहिक पहल की बात भी दक्षेस घोषणा में कही गई।

इस्लामाबाद सम्मेलन (2004):
दक्षेस देशों का 12वाँ शिखर सम्मेलन 4 जनवरी 2004 को इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में हुआ। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। सम्मेलन के अन्त में 11 पृष्ठों का एक साझा घोषणा-पत्र (इस्लामाबाद घोषणा-पत्र) जारी किया गया। इसकी प्रमुख बातें इस प्रकार रहीं: दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार व्यवस्था (SAFTA) को मंज़ूरी दी गई, जो 1 जनवरी 2006 से लागू होने वाली थी; दक्षिण एशिया से गरीबी और पिछड़ापन दूर करने के लिए सामाजिक घोषणा-पत्र जारी किया गया; 1987 में किए गए आतंकवाद निरोधक सार्क समझौते की समीक्षा की गई तथा आतंकवाद पर प्रभावी रोकथाम लगाने पर सहमति हुई; और दक्षेस पुरस्कार आरम्भ करने का निर्णय लिया गया।

बाद के शिखर सम्मेलन:
सार्क का 13वाँ शिखर सम्मेलन नवम्बर 2005 में ढाका में हुआ, जिसमें एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ़ संघर्ष करने की घोषणा की गई। 14वाँ शिखर सम्मेलन अप्रैल 2007 में भारत में हुआ, जिसमें अफगानिस्तान को सार्क का आठवाँ सदस्य बनाया गया। 15वाँ शिखर सम्मेलन अगस्त 2008 में श्रीलंका में हुआ, जिसमें सार्क क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ाने और आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की घोषणा की गई। 16वाँ शिखर सम्मेलन 28-29 अप्रैल 2010 को भूटान की राजधानी थिम्पू में हुआ, जिसमें 2011-2020 के दशक को ‘डिकेड ऑफ़ इंट्राज़ोनल कनेक्टिविटी इन सार्क’ मानने का निर्णय लिया गया। 17वाँ शिखर सम्मेलन 10-11 नवम्बर 2011 को मालदीव में हुआ, जिसमें आपसी व्यापार, आपदा प्रबन्धन, समुद्री दस्युओं से निपटने और वैश्विक आर्थिक संकट पर चर्चा हुई। 18वाँ शिखर सम्मेलन 26-27 नवम्बर 2014 को नेपाल में हुआ, जिसके घोषणा-पत्र में 36 बिन्दुओं पर 15 साल के भीतर सहमति बनाते हुए आगे बढ़ने पर ज़ोर दिया गया। इसमें आतंकवाद, उग्रवाद और धार्मिक अतिवाद नियन्त्रण के लिए तन्त्र विकसित करने, वीज़ा सरलीकरण और जन-सम्पर्क बढ़ाने पर ज़ोर दिया गया।

भारत की भूमिका:
सार्क का दूसरा सम्मेलन 1986 में श्री राजीव गांधी की अध्यक्षता में बंगलौर में हुआ। 1987 में भारत ने सार्क को ₹150 लाख की मदद दी। सार्क द्वारा संरक्षित अन्न भण्डार कायम करने के लिए भारत ने 1,53,200 टन खाद्यान्न का योगदान दिया। 1992 में दिल्ली में सार्क का प्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। पहली दक्षेस विदेश मन्त्रियों की बैठक 1996 में दिल्ली में हुई। सार्क व्यापार मेले का आयोजन भी भारत में किया गया। भारत ने सार्क देशों के समक्ष द्विपक्षीय मुक्त व्यापार का प्रस्ताव रखा और वह नेपाल और भूटान के साथ मुक्त व्यापार कर रहा है।

Exam Tips:

a) सार्क के शिखर सम्मेलनों को क्रम और स्थान सहित लिखें, जैसे ढाका (1985), बंगलौर (1986), काठमांडू (1987)।
b) सार्क 2000 और SAFTA (माले 1997, इस्लामाबाद 2004) की तिथियाँ अलग लिखें।
c) भारत की भूमिका में राजीव गांधी (1986) और 1992 के दिल्ली सांस्कृतिक कार्यक्रम का उल्लेख करें।
d) आतंकवाद पर सार्क समझौते (1987) का उल्लेख उत्तर के निष्कर्ष में अवश्य करें।

 

लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: दक्षिण एशिया से क्या अभिप्राय है?

Answer:

दक्षिण एशिया एशिया महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। इसके उत्तर में हिमालय पर्वत, दक्षिण में हिन्द महासागर, पश्चिम में अरब सागर तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है। इस क्षेत्र में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल तथा श्रीलंका को शामिल किया जाता है। अफ़गानिस्तान तथा म्यांमार को भी प्रायः दक्षिण एशिया में ही माना जाता है।

Exam Tips:

a) दक्षिण एशिया की चारों सीमाएँ (हिमालय, हिन्द महासागर, अरब सागर, बंगाल की खाड़ी) लिखें।
b) सात मुख्य देशों के नाम पूरे लिखें।
c) अफ़गानिस्तान और म्यांमार की स्थिति को अलग वाक्य में स्पष्ट करें।

 

Question 2: ‘सार्क’ (SAARC) की स्थापना पर एक टिप्पणी लिखें।

Answer:

सार्क दक्षिण एशिया के आठ देशों का एक सहयोग संगठन है। इस संगठन की स्थापना 1-2 अगस्त 1983 को सात देशों के विदेश मन्त्रियों की नई दिल्ली की बैठक में की गई। दक्षेस का प्रथम शिखर सम्मेलन 7-8 दिसम्बर 1985 को ढाका में हुआ, और इस प्रकार औपचारिक रूप से सार्क की स्थापना हुई। दक्षेस के सदस्य भारत, मालदीव, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान और नेपाल हैं। अप्रैल 2007 में दिल्ली में हुए 14वें सार्क शिखर सम्मेलन में अफ़गानिस्तान को सार्क का आठवाँ सदस्य बनाया गया।

Exam Tips:

a) 1983 की नई दिल्ली बैठक और 1985 के ढाका शिखर सम्मेलन को अलग तिथियों के साथ लिखें।
b) अफ़गानिस्तान को 2007 में आठवाँ सदस्य बनाए जाने का उल्लेख करें।
c) सार्क के सात मूल सदस्यों के नाम क्रम से लिखें।

 

Question 3: सार्क के मुख्य उद्देश्य क्या हैं?
अथवा
सार्क (SAARC) के मुख्य उद्देश्यों का वर्णन करें।

Answer:

(1) दक्षिण एशिया के राज्यों में सहयोग बढ़े और एक-दूसरे के विकास में सकारात्मक सहायता प्रदान करें।
(2) दक्षेस के राज्य अपनी आपसी समस्याओं का समाधान शान्तिपूर्ण ढंग से करें।
(3) क्षेत्र की अधिक-से-अधिक सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति करना।
(4) दक्षिण एशिया के देशों में सामूहिक आत्म-विश्वास पैदा करना।
(5) अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों में आपसी सहयोग को मज़बूत करना।
(6) अन्य क्षेत्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों में सहयोग करना।

Exam Tips:

a) शान्तिपूर्ण समाधान का उद्देश्य सार्क के सिद्धान्तों से जोड़कर लिखें।
b) सामूहिक आत्म-विश्वास को अलग बिन्दु में लिखें।
c) अन्य संगठनों से सहयोग का उद्देश्य अन्त में लिखें।

 

Question 4: दक्षेस (SAARC) का क्या अर्थ है? इसके महत्त्व का वर्णन करें।

Answer:

सार्क दक्षिण एशिया के आठ देशों का एक सहयोग संगठन है। इस संगठन की स्थापना अगस्त 1983 में सात देशों के विदेश मन्त्रियों की नई दिल्ली में बैठक में की गई। दक्षेस का प्रथम शिखर सम्मेलन दिसम्बर 1985 में ढाका (बांग्लादेश) में हुआ। इस प्रकार 1985 में सार्क की औपचारिक स्थापना हो गई। सार्क का मुख्य उद्देश्य दक्षिण एशिया के राष्ट्रों की समस्याओं को शान्तिपूर्ण ढंग से निपटाना और इन राष्ट्रों में राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्रों में विकास करना है।

महत्त्व:
सार्क के कारण दक्षिण एशिया के देश एक-दूसरे के समीप आए हैं और कुछ सामान्य समस्याओं को हल करने में सार्क सफल रहा है। क्षेत्र के बाहर के देशों का हस्तक्षेप काफ़ी कम हो गया है।

Exam Tips:

a) सार्क की स्थापना के दो चरण (1983 और 1985) अलग-अलग लिखें।
b) शान्तिपूर्ण समाधान को सार्क का मुख्य उद्देश्य बताएँ।
c) समीपता और बाहरी हस्तक्षेप में कमी को महत्त्व के दो बिन्दुओं में लिखें।

 

Question 5: दक्षिण एशियाई अधिमानिक व्यापार व्यवस्था (SAPTA) पर संक्षिप्त नोट लिखिए।

Answer:

दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सभी सदस्य देशों ने प्रारम्भ से ही व्यापारिक उद्देश्यों के लिए आपस में सहयोग करने पर बल दिया है। विशेषतया 90 के दशक में एशियाई क्षेत्र के देशों के लिए आर्थिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों में सहयोग करना और भी आवश्यक था, क्योंकि इस दौरान यूरोप और विश्व के अन्य भागों में व्यापारिक उद्देश्यों के लिए क्षेत्रीय संगठन बन रहे थे। इससे दक्षिण एशिया के देशों को उनके साथ व्यापार करने में अनेक बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था।

इस दृष्टि से 1993 में ढाका शिखर सम्मेलन में सार्क देशों ने आपस में एक ‘सुपर बाज़ार’ स्थापित करने पर बल दिया। इस सम्मेलन में सदस्य देशों ने ‘दक्षिण एशियाई वरीयता व्यापार व्यवस्था’ (SAPTA) पर हस्ताक्षर किए। दिसम्बर 1995 तक सभी सदस्य देशों ने SAPTA को स्वीकृति प्रदान कर दी और यह अस्तित्व में आई। SAPTA के अन्तर्गत देशों ने आपसी व्यापार पर से विभिन्न वस्तुओं के मात्रात्मक एवं गुणात्मक प्रतिबन्ध हटा लिए हैं और अनेक व्यापारिक बाधाएँ हटा ली गई हैं। इससे सार्क देशों के बीच सहयोग बढ़ने में सहायता मिली है।

Exam Tips:

a) SAPTA का पूरा नाम (दक्षिण एशियाई वरीयता व्यापार व्यवस्था) लिखें।
b) 1993 के ढाका शिखर सम्मेलन में हस्ताक्षर की बात लिखें।
c) मात्रात्मक और गुणात्मक प्रतिबन्धों के हटने का उल्लेख करें।

 

Question 6: दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (SAFTA) पर टिप्पणी लिखिए।
अथवा
‘साफ्टा’ से आप क्या समझते हैं?

Answer:

‘साफ्टा’ का उद्देश्य सार्क देशों के मध्य व्यापारिक सहयोग बढ़ाकर एक ‘दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र’ (SAFTA) की स्थापना करना है। मुक्त व्यापार क्षेत्र से अभिप्राय सदस्य देशों के बीच ऐसे व्यापार से है जो कस्टम और प्रशुल्क के प्रतिबन्धों से मुक्त हो, अर्थात् ऐसा क्षेत्र जिसमें वस्तुओं का स्वतन्त्र आवागमन हो। ‘साफ्टा’ की स्थापना इसी उद्देश्य के लिए की गई थी।

यह आशा की गई थी कि 21वीं शताब्दी के शुरू होने से पहले ‘साप्टा’ का स्थान साफ्टा ले लेगा। सार्क के 10वें शिखर सम्मेलन (कोलम्बो) में यह निर्णय लिया गया कि साफ्टा के सम्बन्ध में एक विशेषज्ञ समिति की स्थापना की जाए, जो 2001 की एक सन्धि तक पहुँचने के लिए अपना निष्कर्ष दे। जनवरी 2004 में इस्लामाबाद (पाकिस्तान) में हुए 12वें सार्क शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों ने दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (SAFTA) समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के लागू होने से दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था को गति मिलने की आशा की जा सकती है।

Exam Tips:

a) SAFTA का पूरा नाम (दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र) लिखें।
b) इस्लामाबाद सम्मेलन (जनवरी 2004) की तिथि और समझौता अवश्य लिखें।
c) मुक्त व्यापार का अर्थ कस्टम और प्रशुल्क से मुक्ति के रूप में लिखें।

 

Question 7: सार्क देशों के सम्मुख उपस्थित किन्हीं चार समस्याओं का वर्णन कीजिए।
अथवा
दक्षेस (सार्क) की किन्हीं चार प्रमुख समस्याओं का वर्णन करें।
अथवा
दक्षेस (सार्क) के सामने मुख्य समस्याएँ क्या हैं? उनका वर्णन कीजिए।

Answer:

(1) सार्क की सफलता में सदैव भारत-पाक के कटु सम्बन्ध रुकावट पैदा करते हैं।
(2) सार्क के सदस्य देश भारत जैसे बड़े देश पर पूर्ण विश्वास नहीं रख पा रहे हैं।
(3) सार्क के अधिकांश देशों में आन्तरिक अशान्ति एवं अस्थिरता इसके मार्ग में रुकावट है।
(4) सार्क देशों में अधिक मात्रा में अनपढ़ता, बेरोज़गारी तथा भुखमरी पाई जाती है, जो इसकी सफलता में बाधा पैदा करती है।

Exam Tips:

a) भारत-पाक तनाव को पहली समस्या के रूप में लिखें।
b) आन्तरिक अशान्ति और अस्थिरता का उदाहरण दें।
c) गरीबी, बेरोज़गारी और अशिक्षा को एक साथ सामाजिक समस्या के रूप में लिखें।

 

Question 8: सार्क के सचिवालय की रचना का वर्णन करें।

Answer:

सार्क के चार्टर के अनुच्छेद 8 में सचिवालय की व्यवस्था की गई है। दूसरे सार्क सम्मेलन में सचिवालय की स्थापना की घोषणा की गई थी। सार्क का सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में बनाया गया है। सार्क का एक महासचिव होता है, जो दो वर्ष के लिए सदस्य राष्ट्रों में से ही चुना जाता है। सचिवालय अपने कार्यों को सात विभागों के माध्यम से सम्पन्न करता है।

Exam Tips:

a) सचिवालय का मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) लिखें।
b) महासचिव का कार्यकाल दो वर्ष और उसका चयन सदस्य राष्ट्रों में से होना अवश्य लिखें।
c) चार्टर के अनुच्छेद 8 का उल्लेख करें।

 

Question 9: ‘शिमला समझौते’ पर एक संक्षिप्त लेख लिखें।

Answer:

दिसम्बर 1971 में भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में ऐतिहासिक मात दी। इस युद्ध के पश्चात् 2 जुलाई 1972 को भारत और पाकिस्तान ने शिमला में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसे शिमला समझौता कहा जाता है। इस समझौते की प्रमुख शर्तें इस प्रकार हैं:

(1) दोनों राष्ट्र अपने पारस्परिक झगड़ों को द्विपक्षीय बातचीत और मान्य शान्तिपूर्ण ढंगों से हल करने के लिए दृढ़-संकल्प हैं।
(2) दोनों राष्ट्र एक-दूसरे की राष्ट्रीय एकता, क्षेत्रीय अखण्डता, राजनीतिक स्वतन्त्रता और सार्वभौम समानता का सम्मान करेंगे।
(3) दोनों राष्ट्र एक-दूसरे की क्षेत्रीय अखण्डता और राजनीतिक स्वतन्त्रता के विरुद्ध बल-प्रयोग या धमकी का प्रयोग नहीं करेंगे।
(4) दोनों देशों द्वारा परस्पर विरोधी प्रचार नहीं किया जाएगा।
(5) दोनों देश परस्पर सामान्य सम्बन्ध स्थापित करने के लिए प्रयत्न करेंगे।

Exam Tips:

a) शिमला समझौते की तिथि 2 जुलाई 1972 और स्थान शिमला लिखें।
b) द्विपक्षीय बातचीत द्वारा विवाद हल करने की शर्त अवश्य लिखें।
c) परस्पर विरोधी प्रचार बन्द करने की शर्त अन्त में लिखें।

 

Question 10: दक्षिण एशिया में आर्थिक वैश्वीकरण के कोई चार प्रभाव लिखें।

Answer:

(1) आर्थिक वैश्वीकरण के कारण दक्षिण एशिया में आर्थिक सुधार की प्रक्रिया शुरू हुई।
(2) आर्थिक वैश्वीकरण के कारण इस क्षेत्र में सूचना क्रान्ति एवं प्रौद्योगिकी का विकास और विस्तार हुआ।
(3) आर्थिक वैश्वीकरण के कारण इस क्षेत्र में निजी क्षेत्र को बढ़ावा मिला।
(4) आर्थिक वैश्वीकरण के कारण इस क्षेत्र में विदेशी निवेश बढ़ा है।

Exam Tips:

a) आर्थिक सुधार की प्रक्रिया को पहला प्रभाव मानकर लिखें।
b) सूचना क्रान्ति और निजी क्षेत्र के विकास को अलग बिन्दुओं में लिखें।

 

Question 11: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कोई चार कारण बताइए।

Answer:

(1) कश्मीर के विषय में दोनों के विचार परस्पर विरोधी हैं तथा कश्मीर की समस्या का समाधान असम्भव प्रतीत होता है।
(2) पाकिस्तान अधिक मात्रा में अमेरिका से सैनिक सहायता प्राप्त करता है, जिसका भारत ने सदा विरोध किया है।
(3) पाकिस्तान भारत को आरम्भ से ही अपना राजनीतिक शत्रु मानता है तथा पाकिस्तान के शासक स्वयं को शासन गद्दी पर सुशोभित रखने के लिए भारत-विरोधी प्रचार करके पाकिस्तानी लोगों की भावनाओं को प्रायः उत्तेजित करते रहते हैं।
(4) पाकिस्तान की भारत के प्रति आतंकवादी गतिविधियाँ दोनों देशों में तनाव का कारण बनी रहती हैं।

Exam Tips:

a) कश्मीर विवाद को पहला कारण मानकर लिखें।
b) अमेरिकी सैनिक सहायता वाले बिन्दु में भारत के विरोध का उल्लेख करें।
c) आतंकवादी गतिविधियों को अन्तिम कारण के रूप में लिखें।

 

Question 12: दक्षेस (सार्क) की समस्याओं को दूर करने के लिए कोई चार सुझाव दीजिए।
अथवा
दक्षेस (SAARC) को सफल बनाने के लिए कोई चार सुझाव दीजिए।

Answer:

(1) दक्षेस देशों को विश्वास बहाली प्रक्रिया के अन्तर्गत प्रतिरक्षा पर होने वाले व्यय को कम करना चाहिए।
(2) क्षेत्र में सांस्कृतिक सम्पर्क के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
(3) टकराव और द्वेष पैदा करने वाले मुद्दों को हल करने का प्रयास करना चाहिए।
(4) दक्षेस देशों में व्याप्त ग़रीबी, भुखमरी, अशिक्षा, अन्धविश्वास एवं सामाजिक कुरीतियों आदि को दूर करना चाहिए।

Exam Tips:

a) प्रतिरक्षा व्यय में कमी को पहला सुझाव मानकर लिखें।
b) सांस्कृतिक सम्पर्क का उदाहरण दें।
c) गरीबी और अशिक्षा दूर करने के सुझाव को अन्त में लिखें।

 

Question 13: पाकिस्तान में लोकतन्त्र की असफलता के किन्हीं चार कारणों का वर्णन करें।

Answer:

(1) पाकिस्तान में लोकतन्त्र के मार्ग में सेना ने सदैव बाधा उत्पन्न की है।
(2) पाकिस्तान में धार्मिक कट्टरता ने भी लोकतन्त्र को सफलतापूर्वक कार्य नहीं करने दिया।
(3) पश्चिमी देशों ने अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए पाकिस्तान में लोकतन्त्र को सफल नहीं होने दिया।
(4) पाकिस्तान में लोकतन्त्र की असफलता का एक अन्य कारण उसकी आन्तरिक ढाँचागत संरचना है।

Exam Tips:

a) सेना की भूमिका को पहला कारण मानकर लिखें।
b) धार्मिक कट्टरता का उल्लेख अलग बिन्दु में करें।
c) ढाँचागत संरचना को अन्तिम कारण के रूप में लिखें।

 

Question 14: पाकिस्तान में सैनिक शासन की व्याख्या करें।

Answer:

पाकिस्तान में संविधान निर्माण के पश्चात् सैनिक शासक जनरल अयूब खान ने शासन पर अपना अधिकार जमा लिया। अयूब खान के पश्चात् जनरल याह्या खान ने शासन सम्भाल लिया। 1977 में जनरल जिया-उल-हक ने लोकतान्त्रिक सरकार को हटाकर शासन प्रणाली की बागडोर अपने हाथों में ले ली। 1999 में जनरल परवेज़ मुशर्रफ ने प्रधानमन्त्री नवाज़ शरीफ का तख्ता पलटकर अपनी तानाशाही स्थापित कर ली।

Exam Tips:

a) सैनिक शासकों को क्रम से लिखें: अयूब, याह्या, जिया-उल-हक, मुशर्रफ।
b) जिया-उल-हक का सत्ता में आना 1977 में हुआ, यह तिथि याद रखें।

 

Question 15: बांग्लादेश में सैनिक शासन की व्याख्या करें।

Answer:

सन् 1975 में शेख मुजीबुर्रहमान ने संविधान में संशोधन करके संसदीय शासन प्रणाली की जगह अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली अपनाई। उन्होंने अपनी अवामी लीग पार्टी को छोड़कर बाकी सभी पार्टियों को समाप्त कर दिया। परन्तु अगस्त 1975 में सेना ने उनके विरुद्ध बगावत करके उन्हें जान से मार दिया। इसके पश्चात् सैनिक शासक जियाउर्रहमान बांग्लादेश के शासक बने, परन्तु कुछ समय पश्चात् उनकी भी हत्या कर दी गई। उनके स्थान पर लेफ्टिनेंट जनरल एच० एम० इरशाद ने बांग्लादेश में सैनिक शासन कायम किया। जनरल इरशाद 1990 तक बांग्लादेश पर शासन करते रहे।

Exam Tips:

a) अगस्त 1975 की सैनिक बगावत का वर्ष लिखें।
b) शासकों का क्रम मुजीब, जियाउर्रहमान, इरशाद के रूप में लिखें।

 

Question 16: भारत सरकार किन कारणों से बांग्लादेश सरकार से अप्रसन्न रहती है?

Answer:

भारत सरकार निम्नलिखित कारणों से बांग्लादेश सरकार से नाराज़ रहती है:
(1) भारत में अवैध रूप से लाखों बांग्लादेशी रह रहे हैं, जिन पर बांग्लादेश की सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है।
(2) बांग्लादेश में भारत-विरोधी कट्टरपन्थी बढ़ते जा रहे हैं।
(3) बांग्लादेश सरकार द्वारा भारतीय सेना को अपने क्षेत्र के प्रयोग की मनाही करना।
(4) भारत एवं म्यांमार के बीच प्राकृतिक गैस समझौते को पूरा न होने देना।

Exam Tips:

a) अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों का मुद्दा पहले कारण के रूप में लिखें।
b) कट्टरपन्थ के बढ़ने को भारत की सुरक्षा चिन्ता से जोड़ें।

 

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

Question 1: दक्षिण एशिया को परिभाषित कीजिए।

Answer:

दक्षिण एशिया सात देशों भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल तथा श्रीलंका का एक समूह है, जो एक ही भू-राजनीतिक धरातल पर स्थित है, परन्तु प्रत्येक देश अपनी विविधताओं एवं संस्कृतियों के कारण अपना विशिष्ट स्थान रखता है।

Exam Tips:

a) सात देशों के नाम पूरे लिखें।
b) एक ही भू-राजनीतिक धरातल का उल्लेख करें।

 

Question 2: सार्क (दक्षेस) से आप क्या समझते हैं?

Answer:

सार्क दक्षिण एशिया के आठ देशों का एक सहयोग संगठन है। इस संगठन की स्थापना 1985 में ढाका में की गई। सार्क में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, श्रीलंका तथा अफ़गानिस्तान शामिल हैं। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों में आर्थिक विकास को बढ़ावा देना है।

Exam Tips:

a) सार्क की औपचारिक स्थापना का वर्ष 1985 और स्थान ढाका लिखें।
b) आठ सदस्य देशों के नाम लिखें।

 

Question 3: दक्षेस (SAARC) के कोई दो उद्देश्य लिखिए।
अथवा
‘सार्क’ (SAARC) की स्थापना के कोई दो उद्देश्य लिखिए।

Answer:

(1) सार्क का मुख्य उद्देश्य यह है कि दक्षिण एशिया के राज्यों में सहयोग बढ़े और एक-दूसरे के विकास में सकारात्मक सहायता प्रदान करें।
(2) सार्क का एक अन्य महत्त्वपूर्ण उद्देश्य यह है कि सदस्य देश अपनी आपसी समस्याओं का समाधान शान्तिपूर्ण ढंग से करें।

Exam Tips:

a) सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य को पहला बिन्दु बनाएँ।
b) शान्तिपूर्ण समाधान को दूसरा उद्देश्य बनाकर लिखें।

 

Question 4: सार्क (SAARC) का क्षेत्रीय सहयोग के साधन के रूप में क्या प्रभाव पड़ा है?

Answer:

सार्क के कारण दक्षिण एशियाई देश एक-दूसरे के समीप आए हैं और कुछ सामान्य समस्याओं को हल करने में सार्क सफल रहा है। क्षेत्र के बाहर के देशों का हस्तक्षेप काफ़ी कम हो गया है। सार्क ने एक संरक्षित अन्न भण्डार की स्थापना की है, जो सदस्य राष्ट्रों की आत्म-निर्भरता का सूचक है।

Exam Tips:

a) सदस्य देशों की समीपता को पहला प्रभाव मानकर लिखें।
b) संरक्षित अन्न भण्डार को आत्म-निर्भरता का उदाहरण बताएँ।

 

Question 5: सीमा पारीय आतंकवाद पर नोट लिखिए।

Answer:

भारत पाकिस्तान की ओर से सीमा पारीय आतंकवाद से लम्बे समय से ग्रसित है। पाकिस्तान भारत को अस्थिर करने के लिए अपने यहाँ आतंकवादियों को प्रशिक्षित करके उन्हें सीमा पार भारत भेज देता है, जो भारत आकर निर्दोष लोगों की हत्याएँ करते हैं।

Exam Tips:

a) सीमा पार आतंकवाद में प्रशिक्षण और घुसपैठ के दो चरण लिखें।
b) निर्दोष लोगों पर प्रभाव का उल्लेख करें।

 

Question 6: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कोई दो कारण लिखें।

Answer:

(1) भारत-पाक सम्बन्धों में तनाव का एक महत्त्वपूर्ण कारण कश्मीर का मामला है। पाकिस्तान के नेताओं ने कई बार कश्मीर के मामले को संयुक्त राष्ट्र में उठाया है, जिसे भारत नापसन्द करता है।
(2) भारत और पाकिस्तान में तनावपूर्ण सम्बन्धों का एक कारण यह है कि पाकिस्तान पिछले कई वर्षों से पंजाब और कश्मीर के आतंकवादियों की सभी तरह से सहायता कर रहा है।

Exam Tips:

a) कश्मीर विवाद का संयुक्त राष्ट्र में उठाना पहला कारण है।
b) आतंकवादियों की सहायता दूसरा कारण के रूप में लिखें।

 

Question 7: फरवरी 1996 में भारत और नेपाल के बीच हुई सन्धि का महत्त्व लिखें।

Answer:

फरवरी 1996 में भारत और नेपाल ने महाकाली घाटी के समन्वित विकास के लिए एक महत्त्वपूर्ण सन्धि पर हस्ताक्षर करके विकास का मार्ग प्रशस्त किया। इस सन्धि से दोनों देशों के बीच चला आ रहा विवाद समाप्त हो गया। इस सन्धि के बाद सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में दोनों देशों में अधिक समीपता आने की आशा है, तथा आर्थिक क्षेत्र में भी दोनों देशों का विकास होगा।

Exam Tips:

a) महाकाली घाटी के समन्वित विकास का उद्देश्य लिखें।
b) विवाद समाप्त होने का महत्त्व अलग से लिखें।

 

Question 8: ‘सार्क’ देशों की एकजुटता में आने वाली किन्हीं दो बाधाओं या समस्याओं का उल्लेख करें।

Answer:

(1) सार्क देशों की एकजुटता में सदा ही भारत-पाकिस्तान के कटु सम्बन्ध बाधा पैदा करते हैं।
(2) सार्क के सदस्य देश भारत जैसे बड़े देश पर विश्वास नहीं कर पाते।

Exam Tips:

a) भारत-पाक सम्बन्धों को पहली बाधा के रूप में लिखें।
b) विश्वास की कमी को दूसरी बाधा के रूप में लिखें।

 

Question 9: मार्च 1972 में भारत और बांग्लादेश के बीच हुई 25 वर्ष की सन्धि की कोई दो बातें बताइए।

Answer:

(1) दोनों देश एक-दूसरे की अखण्डता का सम्मान करेंगे।
(2) दोनों देश एक-दूसरे के आन्तरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।

Exam Tips:

a) सन्धि की अवधि 25 वर्ष और तिथि 19 मार्च 1972 अलग से लिखें।
b) अखण्डता के सम्मान और हस्तक्षेप न करने को दो बातों के रूप में लिखें।

 

Question 10: ‘शिमला समझौता’ कब और किन के बीच हुआ?

Answer:

शिमला समझौता 2 जुलाई 1972 को भारत एवं पाकिस्तान के बीच हुआ।

Exam Tips:

a) शिमला समझौते की तिथि 2 जुलाई 1972 याद रखें।

 

Question 11: सार्क को प्रभावशाली बनाने के लिए भारत द्वारा किए गए कोई दो प्रयास बताएँ।

Answer:

(1) भारत ने 1987 में सार्क को 150 लाख रुपये की मदद दी।
(2) भारत ने सार्क द्वारा संरक्षित अन्न भण्डार कायम करने के लिए 1,53,200 टन खाद्यान्न का योगदान दिया।

Exam Tips:

a) 1987 की ₹150 लाख की आर्थिक मदद पहला प्रयास है।
b) 1,53,200 टन खाद्यान्न का आँकड़ा दूसरे प्रयास में लिखें।

 

Question 12: दक्षिण एशियाई अधिमानिक व्यापार व्यवस्था (SAPTA) की व्याख्या करें।

Answer:

दक्षिण एशियाई अधिमानिक व्यापार व्यवस्था (SAPTA) दिसम्बर 1995 में अस्तित्व में आई। इसके अन्तर्गत सार्क देशों ने आपसी व्यापार पर से विभिन्न वस्तुओं के मात्रात्मक एवं गुणात्मक प्रतिबन्ध हटा लिए हैं। इसके अन्तर्गत सार्क देशों ने अनेक व्यापारिक बाधाओं को हटा लिया, जिससे इन देशों में आर्थिक सहयोग को बढ़ावा मिला।

Exam Tips:

a) SAPTA का पूरा नाम लिखें।
b) मात्रात्मक और गुणात्मक प्रतिबन्धों के हटने का उल्लेख करें।

 

Question 13: दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र (SAFTA) की व्याख्या कीजिए।

Answer:

‘साफ्टा’ का उद्देश्य सार्क देशों के मध्य व्यापारिक सहयोग बढ़ाकर एक ‘दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र’ की स्थापना करना है। मुक्त व्यापार क्षेत्र से अभिप्राय सदस्य देशों के बीच ऐसे व्यापार से है, जो कस्टम और प्रशुल्क के प्रतिबन्धों से मुक्त हो, अर्थात् ऐसा क्षेत्र जिसमें वस्तुओं का स्वतन्त्र आवागमन हो।

Exam Tips:

a) मुक्त व्यापार का अर्थ कस्टम और प्रशुल्क की मुक्ति के रूप में लिखें।
b) SAFTA का उद्देश्य व्यापारिक सहयोग बढ़ाना है, यह अवश्य लिखें।

 

Question 14: भारत एवं श्रीलंका के बीच किन्हीं दो समान विशेषताओं का वर्णन करें।

Answer:

(1) भारत और श्रीलंका दोनों ही इंग्लैंड के उपनिवेश रहे हैं तथा दोनों देशों को द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद स्वतन्त्रता प्राप्त हुई।
(2) स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् दोनों ही देशों ने सफलतापूर्वक लोकतान्त्रिक व्यवस्था की स्थापना की।

Exam Tips:

a) दोनों देशों की ब्रिटिश उपनिवेश की पृष्ठभूमि पहली समानता है।
b) लोकतान्त्रिक व्यवस्था को दूसरी समानता के रूप में लिखें।

 

Question 15: नेपाल की शासन व्यवस्था की व्याख्या करें। नेपाल एवं बांग्लादेश की शासन व्यवस्थाओं का उदाहरण देते हुए बताएँ कि दक्षिण एशियाई लोग किस प्रकार की शासन व्यवस्था चाहते हैं?

Answer:

नेपाल में 2006 तक संवैधानिक राजतन्त्र था तथा राजा ही सभी शक्तियों का स्वामी था। राजा ने कई बार सरकार को बर्खास्त करके कार्यपालिका शक्तियाँ भी अपने हाथों में ले ली थीं। परन्तु नेपाल के नागरिकों और राजनीतिक दलों ने 2008 में वहाँ प्रजातान्त्रिक शासन व्यवस्था की स्थापना की।

नेपाल एवं बांग्लादेश के उदाहरणों से स्पष्ट है कि दक्षिण एशियाई लोग लोकतान्त्रिक व्यवस्था चाहते हैं।

Exam Tips:

a) नेपाल का राजतन्त्र 2008 में समाप्त होने की तिथि लिखें।
b) लोकतान्त्रिक व्यवस्था की माँग को निष्कर्ष में अलग से लिखें।

 

Question 16: (क) SAFTA और (ख) SAARC का पूरा नाम लिखें। सार्क की स्थापना का मुख्य कारण क्या है?

Answer:

(क) SAFTA: South Asian Free Trade Area.
(ख) SAARC: South Asian Association for Regional Cooperation.

सार्क की स्थापना का मुख्य कारण दक्षिण एशिया के देशों का आर्थिक विकास करना है।

Exam Tips:

a) SAFTA का पूरा नाम South Asian Free Trade Area है।
b) SAARC का पूरा नाम South Asian Association for Regional Cooperation है।

 

Question 17: भारत के कोई चार पड़ोसी देशों के नाम लिखिए।

Answer:

चीन, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश।

Exam Tips:

a) भारत के पड़ोसी देशों में चीन की सीमा सबसे लम्बी है।

 

Question 18: बांग्लादेश की स्थापना कब हुई? इसका मुख्य कारण क्या था?

Answer:

बांग्लादेश की स्थापना सन् 1971 में हुई। 1971 से पहले बांग्लादेश पाकिस्तान का ही एक भाग था। 1971 में पाकिस्तानी शासकों के तानाशाही रवैये के विरुद्ध बांग्लादेशियों ने आन्दोलन किया, जिसे पाकिस्तान सरकार ने दबाने का भरपूर प्रयास किया। परन्तु भारत ने पाकिस्तान को युद्ध में हराकर बांग्लादेश राज्य की स्थापना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Exam Tips:

a) बांग्लादेश का निर्माण 1971 में हुआ, यह वर्ष याद रखें।
b) पाकिस्तानी शासकों के दमन को मुख्य कारण के रूप में लिखें।

 

Question 19: शान्ति सेना क्या थी, इसे सफलता क्यों नहीं मिली?

Answer:

1987 में भारत-श्रीलंका के बीच हुए समझौते के अनुसार भारत ने लिट्टे के विरुद्ध अपनी सेनाएँ भेजी, जिसे शान्ति सेना कहा जाता है। परन्तु धीरे-धीरे श्रीलंका में ही इस शान्ति सेना का विरोध होने लगा, जिसके परिणामस्वरूप 1989 से शान्ति सेना वापस भारत आने लगी।

Exam Tips:

a) भारत-श्रीलंका समझौते का वर्ष 1987 लिखें।
b) श्रीलंका में विरोध को असफलता का कारण बताएँ।

 

Question 20: श्रीलंका में जातीय संघर्ष के कोई दो कारण लिखिए।

Answer:

(1) श्रीलंका में बहुसंख्यक सिंहलियों ने धर्म और भाषा के आधार पर एक नए राज्य के निर्माण के प्रयास शुरू किए, जिसका तमिलों ने विरोध किया।
(2) श्रीलंका सरकार की तमिलों के प्रति भेदभाव तथा उपेक्षा की नीति ने भी जातीय संघर्ष को बढ़ाया।

Exam Tips:

a) सिंहली बहुसंख्यकों के प्रयास को पहला कारण लिखें।
b) तमिलों के प्रति भेदभाव की नीति को दूसरा कारण लिखें।

 

Question 21: दक्षिण एशिया में शान्ति की स्थापना के दो उपाय लिखिए।

Answer:

दक्षिण एशिया में निम्नलिखित ढंग से शान्ति स्थापना की जा सकती है:

1. राजनीतिक स्थिरता: दक्षिण एशिया के अधिकांश देशों में राजनीतिक अस्थिरता पाई जाती है। अतः शान्ति स्थापना के लिए इन देशों में राजनीतिक स्थिरता लाना आवश्यक है।

2. आतंकवाद की समाप्ति: प्रायः सभी दक्षिण एशियाई देश आतंकवाद से प्रभावित हैं। अतः शान्ति स्थापना के लिए आतंकवाद की समाप्ति आवश्यक है।

Exam Tips:

a) राजनीतिक स्थिरता को पहला उपाय के रूप में लिखें।
b) आतंकवाद की समाप्ति को दूसरा उपाय के रूप में लिखें।

 

Question 22: पाकिस्तान की स्थापना कब हुई थी? इसका मुख्य कारण क्या था?

Answer:

पाकिस्तान की स्थापना सन् 1947 में हुई। इसकी स्थापना का मुख्य कारण मुस्लिम लीग की हठधर्मिता एवं जिन्ना का द्विराष्ट्र का सिद्धान्त था।

Exam Tips:

a) पाकिस्तान का निर्माण 1947 में हुआ, यह वर्ष याद रखें।
b) द्विराष्ट्र सिद्धान्त को मुख्य कारण के रूप में लिखें।

 

Question 23: पाकिस्तान में लोकतन्त्रीकरण के मार्ग की कोई दो कठिनाइयाँ लिखिए।

Answer:

(1) पाकिस्तान में सेना का प्रभाव बहुत अधिक है।
(2) पाकिस्तान में धार्मिक कट्टरता अधिक पाई जाती है।

Exam Tips:

a) सेना के अधिक प्रभाव को पहली कठिनाई के रूप में लिखें।
b) धार्मिक कट्टरता को दूसरी कठिनाई के रूप में लिखें।

 

Question 24: फरक्का समस्या का सम्बन्ध किन दो देशों से है?

Answer:

फरक्का समस्या का सम्बन्ध भारत एवं बांग्लादेश से है।

Exam Tips:

a) फरक्का बाँध गंगा के जल से जुड़ा विवाद है, यह तथ्य याद रखें।

 

Question 25: ‘सार्क’ (SAARC) के प्रारम्भिक सदस्य देशों की संख्या कितनी थी? इनके नाम लिखें।

Answer:

सार्क के प्रारम्भिक सदस्य देशों की संख्या सात थी, जिनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल तथा श्रीलंका शामिल हैं।

Exam Tips:

a) प्रारम्भिक सदस्य सात थे, अफ़गानिस्तान 2007 में जुड़ा, यह अन्तर याद रखें।
b) सात देशों के नाम क्रम से लिखें।

 

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

Question 1: निम्नलिखित में से कौन-सा देश दक्षिण एशिया के देशों में शामिल हैं?
(A) भारत
(B) पाकिस्तान
(C) श्रीलंका
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका तीनों दक्षिण एशिया के प्रमुख देश हैं।

 

Question 2: सार्क एक महत्त्वपूर्ण क्षेत्रीय संगठन है
(A) यूरोप का
(B) दक्षिण एशिया का
(C) अफ्रीका का
(D) दक्षिण अमेरिका।

Answer:

(B) दक्षिण एशिया का।

Exam Tips:

a) सार्क दक्षिण एशिया के देशों का क्षेत्रीय संगठन है, यह याद रखें।

 

Question 3: 14वें सार्क सम्मेलन में किस देश को सार्क में शामिल किया गया?
(A) अफ़गानिस्तान
(B) भारत
(C) चीन
(D) पाकिस्तान।

Answer:

(A) अफ़गानिस्तान।

Exam Tips:

a) अफ़गानिस्तान को 2007 में दिल्ली के 14वें सम्मेलन में आठवाँ सदस्य बनाया गया।

 

Question 4: वर्तमान में नेपाल किस प्रकार का राष्ट्र है?
(A) हिन्दू राष्ट्र
(B) मुस्लिम राष्ट्र
(C) ईसाई राष्ट्र
(D) धर्म-निरपेक्ष राष्ट्र।

Answer:

(D) धर्म-निरपेक्ष राष्ट्र।

Exam Tips:

a) 2015 के संविधान में नेपाल को धर्म-निरपेक्ष राष्ट्र घोषित किया गया।

 

Question 5: भारतीय संसद् पर आतंकवादी हमला कब हुआ?
(A) 13 दिसम्बर, 1999 को
(B) 11 जनवरी, 2001 को
(C) 13 दिसम्बर, 2001 को
(D) 11 जनवरी, 2002 को।

Answer:

(C) 13 दिसम्बर, 2001 को।

Exam Tips:

a) संसद् पर हमला 13 दिसम्बर 2001 को हुआ, यह तिथि याद रखें।

 

Question 6: सार्क की स्थापना कब की गई थी?
(A) 1990
(B) 1985
(C) 1980
(D) 1979.

Answer:

(B) 1985.

Exam Tips:

a) सार्क की औपचारिक स्थापना 1985 में ढाका शिखर सम्मेलन में हुई।

 

Question 7: ‘सार्क’ (SAARC) का प्रथम शिखर सम्मेलन निम्नलिखित देश में हुआ
(A) भारत में
(B) पाकिस्तान में
(C) बांग्लादेश में
(D) श्रीलंका में।

Answer:

(C) बांग्लादेश में।

Exam Tips:

a) प्रथम सम्मेलन 1985 में ढाका (बांग्लादेश) में हुआ था।

 

Question 8: ‘सार्क’ (SAARC) का मुख्यालय स्थित है
(A) नई दिल्ली (भारत) में
(B) कराची (पाकिस्तान) में
(C) काठमांडू (नेपाल) में
(D) कोलम्बो (श्रीलंका) में।

Answer:

(C) काठमांडू (नेपाल) में।

Exam Tips:

a) सार्क सचिवालय का मुख्यालय काठमांडू (नेपाल) में है।

 

Question 9: परवेज मुशर्रफ ने किस वर्ष प्रधानमन्त्री नवाज शरीफ का तख्ता पलट किया था?
(A) 1999 में
(B) 2000 में
(C) 2001 में
(D) 2002 में।

Answer:

(A) 1999 में।

Exam Tips:

a) अक्तूबर 1999 में मुशर्रफ ने नवाज़ शरीफ सरकार को हटाया था।

 

Question 10: नेपाल में लोगों ने किस वर्ष राजतन्त्र के विरुद्ध सफल आन्दोलन किया?
(A) 2007 में
(B) 2005 में
(C) 2006 में
(D) 2004 में।

Answer:

(C) 2006 में।

Exam Tips:

a) 2006 के जन आन्दोलन के बाद संसद् को पुनः बहाल किया गया।

 

Question 11: दक्षिण एशियाई देशों में सबसे लोकप्रिय खेल कौन-सा है?
(A) हॉकी
(B) फुटबाल
(C) क्रिकेट
(D) बॉक्सिंग।

Answer:

(C) क्रिकेट।

Exam Tips:

a) भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है।

 

Question 12: मालदीव कब गणतन्त्र बना?
(A) 1968 में
(B) 1969 में
(C) 1970 में
(D) 1971 में।

Answer:

(A) 1968 में।

Exam Tips:

a) मालदीव 1968 में सल्तनत से गणतन्त्र बना।

 

Question 13: श्रीलंका ने किस वर्ष स्वतन्त्रता प्राप्त की?
(A) 1947 में
(B) 1957 में
(C) 1948 में
(D) 1958 में।

Answer:

(C) 1948 में।

Exam Tips:

a) श्रीलंका (सिलोन) को 1948 में स्वतन्त्रता मिली।

 

Question 14: 1965 में भारत पर किस देश ने आक्रमण किया था?
(A) पाकिस्तान
(B) चीन
(C) अमेरिका
(D) इरान।

Answer:

(A) पाकिस्तान।

Exam Tips:

a) 1965 का भारत-पाक युद्ध कश्मीर और कच्छ के रणक्षेत्र में लड़ा गया था।

 

Question 15: बांग्लादेश की स्थापना हुई:
(A) सन् 1950 में
(B) सन् 1965 में
(C) सन् 1971 में
(D) सन् 1981 में।

Answer:

(C) सन् 1971 में।

Exam Tips:

a) बांग्लादेश का निर्माण 1971 में हुआ, इसी वर्ष भारत-पाक युद्ध हुआ।

 

Question 16: 1971 में बांग्लादेश के मुद्दे पर किस देश ने भारत पर आक्रमण किया?
(A) श्रीलंका
(B) पाकिस्तान
(C) अमेरिका
(D) जापान।

Answer:

(B) पाकिस्तान।

Exam Tips:

a) 3 दिसम्बर 1971 को पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया था।

 

Question 17: निम्नलिखित में से कौन-सा भारत का पड़ोसी देश है?
(A) पाकिस्तान
(B) अमेरिका
(C) इंग्लैण्ड
(D) रूस।

Answer:

(A) पाकिस्तान।

Exam Tips:

a) पाकिस्तान की भारत के साथ सीमा लगती है।

 

Question 18: निम्न में से एक भारत का पड़ोसी देश नहीं है?
(A) पाकिस्तान
(B) चीन
(C) जापान
(D) बांग्लादेश।

Answer:

(C) जापान।

Exam Tips:

a) जापान की भारत के साथ कोई भूमि-सीमा नहीं है।

 

Question 19: भारत का विभाजन कब हुआ?
(A) 1919
(B) 1945
(C) 1949
(D) 1947.

Answer:

(D) 1947.

Exam Tips:

a) भारत का विभाजन और पाकिस्तान का निर्माण 1947 में हुआ।

 

Question 20: भारत के विभाजन से कौन-सा नया देश अस्तित्व में आया?
(A) रूस
(B) जर्मनी
(C) पाकिस्तान
(D) जापान।

Answer:

(C) पाकिस्तान।

Exam Tips:

a) विभाजन से पाकिस्तान का निर्माण हुआ, जबकि बांग्लादेश 1971 में बना।

 

Question 21: सन् 1971 में भारत-पाक युद्ध के समय भारत का प्रधानमन्त्री कौन था?
(A) जवाहर लाल नेहरू
(B) इन्दिरा गांधी
(C) मोरारजी देसाई
(D) चरण सिंह।

Answer:

(B) इन्दिरा गांधी।

Exam Tips:

a) 1971 के युद्ध के समय श्रीमती इन्दिरा गांधी प्रधानमन्त्री थीं।

 

Question 22: शिमला समझौता कब हुआ?
(A) सन् 1962 में
(B) सन् 1972 में
(C) सन् 1974 में
(D) सन् 1976 में।

Answer:

(B) सन् 1972 में।

Exam Tips:

a) शिमला समझौता 1972 में हुआ, जो 1971 के युद्ध के बाद का समझौता था।

 

Question 23: ‘शिमला समझौता’ किनके बीच हुआ था?
(A) भारत-चीन के
(B) चीन-पाकिस्तान के
(C) भारत-पाकिस्तान के
(D) भारत-रूस के।

Answer:

(C) भारत-पाकिस्तान के।

Exam Tips:

a) शिमला समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ था।

 

Question 24: “भूटान अथवा नेपाल पर कोई भी आक्रमण भारत पर आक्रमण माना जायेगा।” यह किसका कथन है?
(A) श्रीमती इन्दिरा गांधी
(B) सरदार पटेल
(C) पं० नेहरू
(D) राजगोपालाचार्य।

Answer:

(C) पं० नेहरू।

Exam Tips:

a) यह कथन पं० जवाहरलाल नेहरू का माना जाता है, यह याद रखें।

 

Question 25: ‘सार्क’ (SAARC) की स्थापना कब हुई?
(A) 1982 में
(B) 1985 में
(C) 1986 में
(D) 1990 में।

Answer:

(B) 1985 में।

Exam Tips:

a) सार्क की औपचारिक स्थापना 1985 में हुई।

 

Question 26: ‘कच्छथीव द्वीप’ विवाद का मसला किन देशों के मध्य है?
(A) भारत-पाकिस्तान
(B) भारत-बांग्लादेश
(C) भारत-श्रीलंका
(D) भारत-नेपाल।

Answer:

(C) भारत-श्रीलंका।

Exam Tips:

a) कच्चातीवु द्वीप 1974 के समझौते से श्रीलंका को दिया गया था।

 

Question 27: सार्क के अब तक कितने सम्मेलन हो चुके हैं?
(A) 10
(B) 11
(C) 12
(D) 18.

Answer:

(D) 18.

Exam Tips:

a) 18वाँ सार्क शिखर सम्मेलन 2014 में नेपाल में हुआ, यह आँकड़ा याद रखें।

 

Question 28: 18वां सार्क सम्मेलन कहां पर हुआ?
(A) नेपाल
(B) पाकिस्तान
(C) भारत
(D) भूटान।

Answer:

(A) नेपाल।

Exam Tips:

a) 18वाँ सम्मेलन 2014 में काठमांडू (नेपाल) में हुआ।

 

Question 29: सार्क का उद्देश्य है
(A) दक्षिण एशियाई देशों में सहयोग बढ़े
(B) दक्षेस के राज्य समस्याओं का समाधान शान्तिपूर्ण ढंग से करें
(C) दक्षिण एशिया के देशों में सामूहिक आत्मविश्वास पैदा करना
(D) उपरोक्त सभी।

Answer:

(D) उपरोक्त सभी।

Exam Tips:

a) सार्क के सभी उद्देश्य सहयोग, शान्तिपूर्ण समाधान और आत्मविश्वास से जुड़े हैं।

 

Question 30: ‘सार्क’ (SAARC) के गठन का प्रारम्भिक विचार किस नेता ने दिया?
(A) राजीव गांधी
(B) जिया उर-रहमान ने
(C) बेनजीर भुट्टो ने
(D) जी० पी० कोइराला ने।

Answer:

(B) जिया उर-रहमान ने।

Exam Tips:

a) सार्क का प्रारम्भिक विचार बांग्लादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान ने दिया था।

 

Question 31: सन् 1966 में भारत और पाकिस्तान के बीच कौन-सा समझौता हुआ?
(A) लाहौर समझौता
(B) ताशकन्द समझौता
(C) शिमला समझौता
(D) आगरा समझौता।

Answer:

(B) ताशकन्द समझौता।

Exam Tips:

a) ताशकन्द समझौता 10 जनवरी 1966 को हुआ था।

 

Question 32: निम्नलिखित देशों में से सार्क (SAARC) का सदस्य है?
(A) भारत
(B) इंग्लैण्ड
(C) अमेरिका
(D) रूस।

Answer:

(A) भारत।

Exam Tips:

a) सार्क के सदस्य केवल दक्षिण एशिया के देश हैं।

 

Question 33: निम्नलिखित देशों में से ‘सार्क’ (SAARC) का सदस्य नहीं है?
(A) भारत
(B) पाकिस्तान
(C) बांग्लादेश
(D) चीन।

Answer:

(D) चीन।

Exam Tips:

a) चीन दक्षिण एशिया का देश नहीं है, इसलिए सार्क का सदस्य नहीं है।

 

Question 34: साफ्टा को कब लागू करने का निर्णय लिया गया?
(A) 1 जनवरी, 2002
(B) 1 जनवरी, 2003
(C) 1 जनवरी, 2004
(D) 1 जनवरी, 2006.

Answer:

(D) 1 जनवरी, 2006.

Exam Tips:

a) SAFTA समझौता 2004 के इस्लामाबाद सम्मेलन में हुआ और 1 जनवरी 2006 से लागू हुआ।

 

Question 35: वर्तमान में ‘सार्क’ (SAARC) में कितने देश हैं?
(A) छह
(B) सात
(C) आठ
(D) नौ।

Answer:

(C) आठ।

Exam Tips:

a) अफ़गानिस्तान के 2007 में जुड़ने से सदस्य देशों की संख्या आठ हो गई।

 

Question 36: सार्क का 14वां शिखर सम्मेलन किस देश में हुआ?
(A) भारत में
(B) पाकिस्तान में
(C) श्रीलंका में
(D) अफ़गानिस्तान में।

Answer:

(A) भारत में।

Exam Tips:

a) 14वाँ सार्क शिखर सम्मेलन अप्रैल 2007 में नई दिल्ली में हुआ।

 

Question 37: निम्न में से एक देश ‘सार्क’ का सदस्य नहीं है?
(A) भारत
(B) पाकिस्तान
(C) भूटान
(D) चीन।

Answer:

(D) चीन।

Exam Tips:

a) भूटान, पाकिस्तान और भारत सार्क के मूल सदस्य हैं, चीन नहीं।

 

Question 38: अब नेपाल किस प्रकार का राष्ट्र है?
(A) धर्म निरपेक्ष राष्ट्र
(B) मुस्लिम राष्ट्र
(C) हिन्दू राष्ट्र
(D) ईसाई राष्ट्र।

Answer:

(A) धर्म निरपेक्ष राष्ट्र।

Exam Tips:

a) नेपाल 2015 के संविधान से धर्म-निरपेक्ष राष्ट्र है।

 

Question 39: फरक्का समस्या का सम्बन्ध है
(A) भारत-श्रीलंका से
(B) भारत-बांग्लादेश से
(C) भारत-भूटान से
(D) भारत-चीन से।

Answer:

(B) भारत-बांग्लादेश से।

Exam Tips:

a) फरक्का बाँध के गंगा जल वितरण का विवाद भारत-बांग्लादेश के बीच है।

 

रिक्त स्थान भरें

Question 1: निम्न रिक्त स्थानों की पूर्ति करें।

Question 1 (1): (1) सन् 2006 से, नेपाल एक ……………….. राज्य है।

Answer:

लोकतन्त्रीय

Exam Tips:

a) 2015 के संविधान के बाद नेपाल संघीय लोकतान्त्रिक गणराज्य बना।

 

Question 1 (2): (2) श्रीलंका ने अंग्रेजों से सन् …………….. में स्वतन्त्रता प्राप्त की।

Answer:

1948

Exam Tips:

a) श्रीलंका को 1948 में ब्रिटिश शासन से स्वतन्त्रता मिली।

 

Question 1 (3): (3) कच्चा टीबू द्वीप विवाद का मसला भारत और ………… के बीच है।

Answer:

श्रीलंका

Exam Tips:

a) कच्चातीवु द्वीप का विवाद भारत और श्रीलंका के बीच है।

 

Question 1 (4): (4) पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमन्त्री ………….. हैं।

Answer:

शहबाज़ शरीफ

Exam Tips:

a) शहबाज़ शरीफ मार्च 2024 से पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री हैं।

 

Question 1 (5): (5) चकमा शरणार्थी समस्या भारत और ………….. के मध्य है।

Answer:

बांग्लादेश

Exam Tips:

a) चकमा शरणार्थी समस्या भारत-बांग्लादेश के बीच विवाद का विषय है।

 

Question 1 (6): (6) पाकिस्तान की स्थापना का मुख्य कारण भारत का ………… था।

Answer:

विभाजन

Exam Tips:

a) 1947 के विभाजन से पाकिस्तान का निर्माण हुआ।

 

Question 1 (7): (7) मई 2014 में पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री श्री …………….. भारत आए।

Answer:

नवाज शरीफ

Exam Tips:

a) नवाज़ शरीफ मोदी के 2014 के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आए थे।

 

Question 1 (8): (8) नेपाल में सन् ……………. में लोकतन्त्र की स्थापना हुई।

Answer:

2006

Exam Tips:

a) 2006 के जन आन्दोलन के बाद नेपाल में लोकतन्त्र बहाल हुआ।

 

Question 1 (9): (9) सार्क (SAARC) का सचिवालय …………… में स्थित है।

Answer:

काठमाण्डू

Exam Tips:

a) सार्क सचिवालय काठमांडू (नेपाल) में है, यह याद रखें।

 

एक शब्द/वाक्य में उत्तर दें

Question 1: सार्क (SAARC) के किस सदस्य देश में आज भी राजतंत्र मौजूद है?
अथवा
किस सार्क (SAARC) देश में वर्तमान में भी राजतंत्र है?

Answer:

भूटान में।

Exam Tips:

a) भूटान में संवैधानिक राजतन्त्र है।

 

Question 2: वर्तमान में SAARC (दक्षेस) के कुल कितने देश सदस्य हैं?

Answer:

वर्तमान में दक्षेस के कुल आठ देश सदस्य हैं।

Exam Tips:

a) अफ़गानिस्तान के 2007 में जुड़ने से सदस्यों की संख्या आठ है।

 

Question 3: बांग्लादेश की स्थापना कब हुई?
अथवा
बांग्लादेश कब अस्तित्व में आया?

Answer:

बांग्लादेश की स्थापना सन् 1971 में हुई।

Exam Tips:

a) बांग्लादेश का निर्माण 1971 में हुआ था।

 

Question 4: दक्षिण एशिया का कौन-सा देश सैनिक तानाशाही से प्रभावित रहा है?

Answer:

पाकिस्तान।

Exam Tips:

a) पाकिस्तान में अयूब खान से लेकर मुशर्रफ तक सैनिक शासन रहे।

 

Question 5: अमेरिका ने किस वर्ष अफगानिस्तान पर हमला किया?

Answer:

अमेरिका ने अफगानिस्तान पर सन् 2001 में हमला किया।

Exam Tips:

a) अमेरिकी हमला 2001 में हुआ, जो आतंकवाद के विरुद्ध अभियान का हिस्सा था।

 

Question 6: भारतीय संसद् पर आतंकवादी हमला कब हुआ?

Answer:

भारतीय संसद् पर आतंकवादी हमला दिसम्बर 2001 में हुआ।

Exam Tips:

a) संसद् पर हमला 13 दिसम्बर 2001 को हुआ था।

 

Question 7: चकमा शरणार्थी समस्या किन दो देशों के मध्य बनी हुई है?

Answer:

भारत-बांग्लादेश के बीच।

Exam Tips:

a) चकमा शरणार्थी समस्या भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद का विषय है।

 

Question 8: जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है?

Answer:

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत का पहला स्थान है।

Exam Tips:

a) संयुक्त राष्ट्र के 2023 के अनुमान के अनुसार भारत विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।

 

Question 9: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी ठिकाने बालाकोट पर कब हमला किया?

Answer:

26 फरवरी 2019 को।

Exam Tips:

a) बालाकोट हवाई हमला 26 फरवरी 2019 को हुआ था।

 

Political Science Class 12 Curriculum Solutions: Chapter 05 Contemporary South Asia

Chapter Exercise Answers for Class 12 Political Science

Explore reliable textbook solutions for Chapter 05 Contemporary South Asia tailored for Class 12 learners. Utilizing these complete exercise answers ensures your preparation aligns exactly with official Haryana Board standards for Political Science.

Detailed Answer Guides for Chapter 05 Contemporary South Asia

Each solution includes detailed reasoning to foster genuine comprehension of Chapter 05 Contemporary South Asia concepts. Reviewing these step-by-step breakdowns allows learners to master both analytical and descriptive questions expected in school evaluations.

Complete Preparation Kit for Class 12 Exams

These resources act as an effective roadmap for daily homework tasks and independent study. Supplement your review of Chapter 05 Contemporary South Asia with official sample papers and interactive practice tests available on our platform free of charge.

FAQs

Where can I find the latest HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया for the 2026-27 session?

The complete and updated HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया is available for free on StudiesToday.com. These solutions for Class 12 Political Science are as per latest Haryana Board curriculum.

Are the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 updated for the new 50% competency-based exam pattern?

Yes, our experts have revised the HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया as per 2026 exam pattern. All textbook exercises have been solved and have added explanation about how the Political Science concepts are applied in case-study and assertion-reasoning questions.

How do these Class 12 Haryana Board solutions help in scoring 90% plus marks?

Toppers recommend using Haryana Board language because Haryana Board marking schemes are strictly based on textbook definitions. Our HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया will help students to get full marks in the theory paper.

Do you offer HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया in multiple languages like Hindi and English?

Yes, we provide bilingual support for Class 12 Political Science. You can access HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया in both English and Hindi medium.

Is it possible to download the Political Science Haryana Board solutions for Class 12 as a PDF?

Yes, you can download the entire HBSE Class 12 Political Science Important Questions Chapter 5 समकालीन दक्षिण एशिया in printable PDF format for offline study on any device.